Category: sports

  • IPL 2018 ओपनिंग सेरेमनी की बदली तारीख, बजट भी घटाया गया

    [object Promise]

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2018 का उद्घाटन समारोह अब 6 अप्रैल की बजाय 7 अप्रैल को होगा। बीसीसीआई सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले यह कार्यक्रम 6 अप्रैल को होना था। रिपोर्ट के अनुसार ओपनिंग सेरेमनी के जगह को भी बदला गया है। पहले ओपनिंग सेरेमनी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में होनी था। हालांकि, अब यह समारोह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा।

    ईडी के समन के खिलाफ कार्ति चिदंबरम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कल होगी सुनवाई

    सूत्रों के अनुसार ओपनिंग सेरेमनी की तारीख और जगह को बदलने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त की गई विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकीय समिति (सीओए) ने लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके अलावा बजट में भी 20 करोड़ की कटौती की गई है। इंडियन एक्सप्रेस ने एक बीसीसीआई के अधिकारी का हवाला देते हुए बताया, ‘पहले ओपनिंग सेरेमनी के लिए 50 करोड़ बजट प्रस्तावित था, जिसे अब घटाकर 30 करोड़ कर दिया गया है। यह फैसला भी सीओए ने लिया है।’

    बसपा-सपा गठबंधन पर योगी आदित्यनाथ ने ली चुटकी, दोनों ही पार्टियों की तुलना सांप और छछूंदर से की

    आईपीएल-11 का पहला मैच मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच 7 अप्रैल को खेला जाना है। चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल के बैन के बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रही हैं।

    लीग का दूसरा मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जाना है। पंजाब की टीम अपने तीन घरेलू मैच इंदौर में खेलेगी जबकि चार मैच उसे मोहाली में खेलने हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार दुनिया के सबसे लोकप्रिय टी20 लीग के 11वें सीजन में 51 दिनों तक 9 अलग-अलग स्थानों पर मैच खेले जाएंगे। आईपीएल-2018 का फाइनल 27 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • रेसलर साक्षी मलिक ने महिला पहलवान को हरा जीता कांस्य पदक

    [object Promise]

    नई दिल्ली. हरियाणा की महिला रेसलर साक्षी मलिक ने एक के बाद एक कामयाबी से हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा कर दिया है.

    रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर पहचान कायम करने वाली साक्षी एक मिशन पर है और वो मिशन है देश के लिए एक के बाद एक मेडल लाना.

    एशियन चैंपियनशिप में साक्षी मलिक ने 62 किलो वर्ग में कजाकिस्तान की महिला पहलवान को हरा कर कांस्य पदक पर कब्जा किया.

    आने वाले समय में साक्षी से उम्मीदें बढ़ गई है और इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरियाणा की ये बेटी दिन रात मेहनत कर रही है. एशियन चैंपियनशिप के बाद अब साक्षी की निगाहें टिकी है कॉमनवेल्थ गेम्स पर और उसके बाद उनका अगला टारगेट है. 2020 के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड फतह करना.

     

  • ‘रिकॉर्ड’ शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने दी 5 विकेट से मात

    [object Promise]

    डुनेडिन ,  रॉस टेलर (नाबाद 181) की ‘रिकॉर्ड’ शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत हासिल कर अब न्यूजीलैंड ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने नौ विकेट के नुकसान पर 335 रनों का स्कोर बनाया। इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टॉ (138) और जोए रूट (102) ने शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा, जेसन रॉय ने 44 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

    इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं ट्रैंट बाउल्ट, कोलिन मुनरो को दो सफलताएं मिली। टिम साउथी ने भी एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने दो के स्कोर पर अपने दो बल्लेबाजों को गंवा दिया। इसके बाद, कप्तान केन विलियमसन (45) और टेलर ने टीम की पारी को संभाला।

    86 के स्कोर पर विलियमसन के आउट होने के बाद टॉम लाथम (71) ने टेलर का साथ दिया और उसे लक्ष्य के करीब पहुंचाया। 273 के स्कोर पर लाथम भी पवेलियन लौटे। लाथम के आउट होने के बाद टेलर ने नाबाद रहते हुए कोलिन डी ग्रैंडहोमे (23) और हैनरी निकोलस (नाबाद 13) के साथ अच्छी साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

    टेलर के साथ निकोलस भी नाबाद रहे। टेलर ने इस मैच में अपने वनडे करियर में व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2011 में 131 रनों का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा, टेलर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इस सूची में शेन वॉटसन (185) पहले स्थान पर हैं।

    टेलर ने वनडे क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक को अंजाम दिया। उनकी पारी की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने पैर में पुरानी चोट के कारण उठे दर्द के बावजूद एक पैर पर रहकर इस शानदार पारी को खेला। इस पारी में इंग्लैंड के लिए टॉम कुरान ने सबसे अधिक दो विकेट लिए, वहीं क्रिस वोक्स, वुड और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली। शानदार शतकीय पारी के साथ न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले टेलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी की पत्नी ने फेसबुक पर डाले स्क्रीनशॉट्स, लगाए गंभीर आरोप

    [object Promise]

    नई दिल्ली,  क्रिकेट टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में हसीन ने शमी की दूसरी लड़कियों से व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए गए हैं। इतना ही नहीं हसीन ने शमी पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

    इस बारे में शमी ने ट्विटर के जरिए सफाई दी है और लिखा है कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही न्यूज सरासर झूठ है। हमारे खिलाफ कोई बहुत बड़ी साजिश है या मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

    उन्होंने आगे कहा कि मेरा खेल खराब करने की कोशिश भी की जा रही है। शमी और हसीन के करीबी परिवारिक सूत्रों के हवाले से एक मीडिया हाऊस का कहना है कि 3-4 महीने से दो में कुछ ठीक नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि शमी की शादी  2014 में मॉडल रह चुकी कोलकाता की हसीन जहां से हुई थी। इनकी एक बेटी आयरा भी है। इससे पहले अपनी पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से वह कट्टरपंथियों के निशाने पर थे।

  • सेरेना विलियम्स ने इंडियन वेल्स में जीत के साथ वापसी की, शारापोवा पहले दौर में हारीं

    [object Promise]

    पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने लॉस एंजेलिस में चल रहे इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में जीत के साथ वापसी की है। 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के बाद 36 वर्षीय सेरेना विलियम्स का यह पहला टूर्नामेंट है। सेरेना गर्भवती होने के कारण टेनिस कोर्ट से बाहर रही थी।

    इंडियन क्रिकेटर ने खरीदी 3 करोड़ रुपये की कार, 3 सेकेंड में पकड़ लेती है 100 की स्पीड

    सेरेना ने शुक्रवार को इंडियन वेल्स के पहले दौर के मुकाबले में कजाकिस्तान की जारीना दीयास को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से पराजित किया। अपनी जीत के बाद 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने कहा कि मैं अभी पूरे फॉर्म में नहीं हूं लेकिन यह मायने नहीं रखता। यह जीत आसान नहीं थी।

    इससे पहले, कोर्ट में पहुंचते समय हजारों दर्शकों ने उनका अभिनंदन किया। टूर्नामेंट के दूसरे दौर में विलियम्स का मुकाबला डच खिलाड़ी किकि बेर्तेस से होगा।

    इंडियन वेल्स के पहले दौर में हारीं शारापोवा

    इससे पहले तीन साल बाद इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में वापसी करने वालीं रूस की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को निराशा हाथ लगी थी। महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में उन्हें जापान की नाओमी ओसाक से हारकर बाहर होना पड़ा। ओसाका ने शारापोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी थी। ओसाका का सामना अब दूसरे दौर में वर्ल्ड नम्बर-31 एग्निएज्का रदवांस्का से होगा।

    सैम स्तोसुर ने लॉरेन डेविस को दी मात

    इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की सैम स्तोसुर ने भी महिला एकल वर्ग के पहले दौर में अमेरिका की लॉरेन डेविस को 3-6, 6-3, 6-3 से मात दी। उनकी भिड़ंत अब क्रिस्टिना म्लादेनोविक से होगी। अमेरिका की 16 वर्षीया खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा के वर्ल्ड नम्बर-94 फ्रांसीसी खिलाड़ी पॉलिने पार्मेटियर को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में रूसी खिलाड़ी एनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा के खिलाफ भिड़ंत पक्की कर ली है।

  • क्रिकेटर मोहम्मद शमी को हो सकती है 10 साल की जेल ?

    [object Promise]

    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया है.। पुलिस का कहना है कि 27 वर्षीय खिलाड़ी पर हत्या की साजिश और धमकी जैसी कानूनी धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं, बीसीसीआई द्वारा आठ मार्च को जारी की गई राष्ट्रीय टीम के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शमी को शामिल नहीं किया गया है।

    [object Promise]
    mohd shami 1

    उन्होंने इस सप्ताह अपनी पत्नी के आरोपों को खारिज किया था.। 2012 से क्रिकेट के हर तरह के प्रारूपों में भारत की ओर से 87 दफे खेल चुके इस खिलाड़ी के खिलाफ जिन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, अगर वह सिद्ध होता है तो उन्हें 10 साल या उससे अधिक की जेल की सजा हो सकती है.।

    शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस सप्ताह की शुरुआत में उन पर विवाहेत्तर संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था.। मंगलवार को हसीन ने शमी के उन संदेशों को अपने फेसबुक अकाउंट पर डाल दिया था जो कथित तौर पर शमी ने अपनी चार साल की शादी के दौरान महिलाओं को भेजे थे.उनके आरोप थे कि शमी के कई प्रेम संबंध रहे हैं और वह उनका शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार शोषण कर रहे हैं।

    [object Promise]
    mohd shami 1

    वहीं, शमी ने इन आरोपों को खघरिज करते हुए इन्हें बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है और खुद को बदनाम करने की एक कोशिश कघ्रार दिया है.उन्होंने ट्वीट किया, मेरे निजी जीवन के बारे में जो कुछ भी कहा गया वो पूरी तरह गलत है।

    बीसीसीआई की निगरानी समिति ने कहा है कि आरोपों ने उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल दिया है. समिति के चेयरमैन विनोद राय ने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, आमतौर पर आप भेद करते हैं और कहते हैं कि यह व्यक्तिगत मुद्दा है और अनुबंध पेशेवर मुद्दा है। लेकिन कोई भी आसानी से सवाल खड़ा कर सकता है और कह सकता है कि आरोप घृणित हैं और आप उन्हें अभी भी पुरस्कृत कर रहे हैं। साभार : bbc.com/hindi

    Read More : अखिलेश का योगी पर निशाना, कहा- CM का ‘मैं हिंदू हूं’ जैसे शब्दों को सदन में बोलना गलत

  • कोहली ऐसी विज्ञापन डील करेंगे जिसके बारे में सुना भी नहीं होगा :ज्योतिषी

    [object Promise]

    नई दिल्ली,  अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए मशहूर ज्योतिषी नरेन्द्र बुंदे ने अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में कुछ बातें की है।

    बुंदे के मुताबिक कोहली क्रिकेट मैदान के बाहर भी बहुत से रिकाॅर्ड बनाएंगे। बुंदे की मानें तो आने वाले समय में कोहली एक ऐसा विज्ञापन करार करेंगे जो भारतीय खेल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सुना भी नहीं गया होगा।

    बुंदे की भविष्यवाणी के मुताबिक इस विज्ञापन करार में कोहली को बहुत बड़ी रकम मिलेगी। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में मार्क मैस्करेनहास के वर्ल्डटेल में सचिन तेंदुलकर के साथ  करोड़ों का करार हुआ था। लेकिन कोहली के साथ होने वाला करार तेंदुलकर से बहुत बड़ा होगा।

    उन्होंने यहां तक कहा है कि क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर का 100 शतकों के रेकॉर्ड कोहली तोड़ देंगे। इतना ही नहीं वह 2025 तक टी20 विश्व कप और एकदिवसीय विश्व कप का विजेता भी बने रहेंगे।

    उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र बुंदे बहुत सी सही भविष्यवाणियां कर चुके हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर की चोट से वापसी, भारत रत्न सम्मान, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की वापसी और 2011 विश्व कप में जीत शामिल है।

  • ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधू और श्रीकांत दूसरे दौर में, सायना बाहर

    [object Promise]

    बर्मिंघम: पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल बुधवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की तेई जू यिंग से मात्र 38 मिनट में 14-21, 18-21 से हारकर बाहर हो गई जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत और चौथी सीड पीवी सिंधू ने कड़े संघर्ष में अपने अपने मुकाबले जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

    श्रीकांत पहली बार फ्रांस के ब्राइस लेवरदेज से खेल रहे थे। विश्व रैंकिंग में भी तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने 23वीं रैंकिंग के लेवरदेज को 59 मिनट के मैराथन संघर्ष में 7-21, 21-14, 22-20 से पराजित किया। श्रीकांत ने पहला गेम आसानी से हारने के बाद बेहतरीन वापसी की। 2017 में चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले श्रीकांत पिछले साल इस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गए थे लेकिन इस बार पहले दौर का कड़ा मुकाबला जीतने के बाद उनकी चुनौती दूसरे दौर में पहुंच गई है।

     ओलंंपिक रजत पदक विजेता सिंधू के सामने पहले राउंड में थाईलैंड की पोर्नपावी चोकूवांग की चुनौती थी और सिंधू ने 22वीं रैंकिंग की थाई खिलाड़ी को 56 मिनट के कड़े संघर्ष में 20-22 21-17 21-9 से हरा दिया। सिंधू ने इस जीत से थाई खिलाड़ी के खिलाफ 2-0 का करियर रिकार्ड कर लिया है।

  • शब्बीर ने बांग्लादेश की ओर से टी20 का 7वां सबसे बड़ा स्कोर

    [object Promise]

    नई दिल्ली, बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज शब्बीर रहमान ने निदास ट्रॉफी (त्रिकोणीय टी20 सीरीज) के फाइनल में भारत के खिलाफ लाजवाब पारी खेली। उन्होंने 50 गेंदों पर सात चौकों व चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। इसी के दम पर बांग्लादेश 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर पाया। हालांकि उसे अंतिम गेंद पर हार झेलनी पड़ी।
    शब्बीर ने बांग्लादेश की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का 7वां सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 26 वर्षीय शब्बीर के 39 टी20 में 27.06 के औसत व 122.49 के स्ट्राइक रेट के साथ 893 रन हो गए हैं। उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही शब्बीर के 11 टेस्ट में 481 और 51 वनडे में 1027 रन हैं।

    तमीम इकबाल
    कब : 13 मार्च 2016
    कहां : धर्मशाला
    विरुद्ध : ओमान
    पारी का विवरण : नाबाद 103 रन, 63 गेंद, 10 चौके, 5 छक्के
    नतीजा : बांग्लादेश डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 54 रन से जीता

    तमीम इकबाल
    कब : 10 दिसंबर 2012
    कहां : ढाका
    विरुद्ध : वेस्टइंडीज
    पारी का विवरण : नाबाद 88 रन, 61 गेंद, 10 चौके, 2 छक्के
    नतीजा : वेस्टइंडीज 18 रन से जीता

    शाकिब अल हसन
    कब : 25 सितंबर 2012
    कहां : पल्लेकेले
    विरुद्ध : पाकिस्तान
    पारी का विवरण : 84 रन, 54 गेंद, 11 चौके, 2 छक्के
    नतीजा : पाकिस्तान 8 गेंद पहले 8 विकेट से जीता

    तमीम इकबाल
    कब : 9 मार्च 2016
    कहां : धर्मशाला
    विरुद्ध : नीदरलैंड्स
    पारी का विवरण : नाबाद 83 रन, 58 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के
    नतीजा : बांग्लादेश 8 रन से जीता

    नजीमुद्दीन
    कब : 2 सितंबर 2007
    कहां : नैरोबी
    विरुद्ध : पाकिस्तान
    पारी का विवरण : 81 रन, 50 गेंद, 8 चौके, 5 छक्के
    नतीजा : पाकिस्तान 30 रन से जीता

  • जानिये दीपिका पादुकोण के साथ विज्ञापन करने से कोहली को क्यों है ऐतराज!

    [object Promise]

    टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता मौजूदा समय में खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा है। उनकी ब्रांड वैल्यू शादी के बाद और बढ़ गयी है, लेकिन अभी जो खबरें चल रही हैं। उनके मुताबिक बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ विराट ने काम करने से मना कर दिया है।

    [object Promise]
    virat kohali-deepika

    गौरतलब है कि दीपिका और विराट अपने-अपने क्षेत्रों में शीर्ष पर हैं, इसलिए उनकी डिमांड विज्ञापन की दुनिया में खूब है। जिसको देखते हुए आईपीएल की टीम आरसीबी इन दोनों को लेकर एक विज्ञापन करना चाहती थी। लेकिन विराट ने दीपिका के साथ ये काम करने से मना कर दिया है।

    आपको बता दें हाल ही में इंस्टाग्राम ने विराट और दीपिका को सबसे मशहूर सेलेब्रिटी चुना है। ऐसे में विज्ञापन में इन दोनों को साथ लाने से ब्रांड की निकल सकती है। लेकिन विराट ने दीपिका के साथ काम करने से मना कर दिया है, जिसका खामियाजा आरसीबी को उठाना पड़ेगा। इन दोनों के साथ काम न करने से इस फ्रैंचाइज़ी को 11 करोड़ रुपये तक का नुकसान होगा।

    [object Promise]
    virat kohali-deepika

    दरअसल आरसीबी को गोआईबिबो के साथ 11 करोड़ रुपये की डील मिली थी। इसी कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर दीपिका पादुकोण भी हैं। लेकिन विराट ने दीपिका के साथ स्क्रीन न शेयर करने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि जब Goibibo की ब्रैंड एंबेसडर दीपिका पादुकोण इस विज्ञापन में शामिल हो जाएंगी तो कहीं ना कहीं यह विज्ञापन आरसीबी का न होकर Goibibo का विज्ञापन बन जाएगा।

    ऐसे में विराट कोहली बिना किसी कॉन्ट्रैक्ट के ही इस ट्रैवल कंपनी का प्रचार कर देंगे। इसलिए विराट ने बड़ा दांव चलते हुए इस विज्ञापन से खुद अलग कर लिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्रिकेट के मैदान पर जिस तरह विराट का दिमाग खूब तेज चलता है। तो विज्ञापन की दुनिया में भी वह अपने दिमाग का खूब इस्तेमाल करते हैं।