Category: sports

  • IPL 2018 नीलामी: अंडर-19 क्रिकेटरों पर पैसों की बारिश, सबसे महंगे बिके ये टॉप-5 क्रिकेटर

    [object Promise]

    आईपीएल 2018 की नीलामी में भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात जारी है। पहले दिन शनिवार को तीन खिलाड़ियों पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और कमलेश नागरकोटी पर करोड़ो रुपये की बोली लगी। तो वहीं दूसरे दिन रविवार को अंडर-19 के एक और तेज गेंदबाज शिवम मावी पर 3 करोड़ रुपये की बोली लगी है। मावी को 3 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा। मावी ने न्यूजीलैंड में जारी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 4 मैचों में अब तक 8 विकेट झटके हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए गए 3 विकेट भी शामिल हैं।

    19 साल के शिवम 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। 20 लाख की बेस प्राइस वाले शिवम को खरीदने के लिए राजस्थान, मुंबई और कोलकाता के बीच जमकर बोली लगी और आखिरकार कोलकाता ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदते हुए बाजी मार ली। शिवम के अलावा एक और अंडर-19 खिलाड़ी राहुल चाहर को मुंबई इंडियंस ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा।

    इससे पहले नीलामी के पहले दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ने वाले तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी को केकेआर ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। कमलेश के अलावा शनिवार को अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को 1.20 करोड़ रुपये में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। अंडर-19 टीम के ओपनर शुभमन गिल को 1.80 करोड रुपये में केकेआर ने खरीदा।

    नई सुविधा रेल यात्रियों को , स्क्रीन पर उंगली रखते पाएं जानकारी

    अंडर-19 टीम के सबसे महंगे बिके खिलाड़ी

    कमलेश नागरकोटी: 3.20 करोड़ रुपये (केकेआर)

    शिवम मावी: 3 करोड़ रुपये (केकआर)

    राहुल चाहर: 1.90 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)

    शुभमन गिल: 1.80 करोड़ रुपये (केकेआर)

    पृथ्वी शॉ: 1.20 करोड़ रुपये (दिल्ली डेयरडेविल्स)

  • पैडमैन चैलेंज में पीवी सिंधु के बाद रवि शास्त्री हुए शामिल, कोहली-लिएंडर पेस को किया नॉमिनेट

    [object Promise]

    अक्षय कुमार की इसी हफ्ते रिलीज होने जारी फिल्म ‘पैडमैन’ के जरिए पीरियड्स और इससे जुड़ी असंगत मान्यताओं पर चल रही बहस और सोशल मीडिया पर जारी पैडमैन चैलेंज में अब खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने इसी सिलसिले में मंगलवार को सैनिटरी पैड के साथ ट्विटर पर तस्वीर साझा की।

    इसके साथ ही शास्त्री ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को भी इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए नॉमिनेट किया।

    इससे पहले रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी पैड के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की।
    सिंधु ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हां, मेरे हाथ में पैड है। पीरियड्स सामान्य बात है। बिल्कुल किसी अन्य दिन की तरह।’

    बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रहे इस कैंपेन में कई सेलिब्रेटी हिस्सा ले रहे हैं। इसे फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने शुरू किया है। सिंधु को दीपिका पादुकोण ने चैलेंज दिया था

  • इंदिरा नूई बनीं ICC की पहली महिला स्वतंत्र निदेशक

    [object Promise]

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पेप्सिको की चेयरमैन और सीईओ इंदिरा नूई को आईसीसी बोर्ड की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. शुक्रवार को हुई मीटिंग में इसकी घोषणा की गई. नूई इसी साल जून में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी. आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा है कि आईसीसी में नूयी का स्वागत कर हमें खुशी हुई है. नूई ने कहा कि क्रिकेट को मैं हमेशा से ही पसंद करती रही हूं. इसे मैनें कॉलेज समय में खेला था. ये हमेशा ही टीमवर्क, सम्मान और एक अच्छी चुनौती देना सीखाता है.

    चेन्नई में पैदा हुईं इंद्रा नूई की आरंभिक शिक्षा दीक्षा भी चेन्नई में ही हुई है. विज्ञान विषयों से ग्रैजुएशन करने वाली इंदिरा ने बाद में कोलकाता के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मैनेजमेंट की पढ़ाई की और भारत में ही अपना करियर शुरु किया.

    कुछ वर्षों तक काम करने के बाद इंद्रा पढ़ाई करने के लिए अमरीका गईं और वहां येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से उन्होंने पढ़ाई की. कई कंपनियों में काम करने के बाद 38 वर्ष की उम्र में 1994 में इंद्रा ने पेप्सिको ज्वाइन किया.

    10 साल के बाद 2004 में कंपनी की मुख्य फाइनेंस अधिकारी और 2006 में वो कंपनी की सीईओ बनीं. वर्ष 2007 में उन्हें भारत का प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान भी मिल चुका है.

    Read More : भविष्य तो क्या बताएंगे, आपके बैंक अकाउंट को चूना लगा जाएंगे ये Facebook लिंक

  • दक्षिण अफ्रीका के 6 बल्लेबाज आउट, जोंडो की फिफ्टी

    [object Promise]

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम ने सेंचुरियन में जारी आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को 5-1 से खत्म करना चाहेगी। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। भुवनेश्वर कुमार को आराम देते हुए शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में चार बदलाव हुए हैं। क्रिस मोरिस सहित फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर और ख्या जोंडो की वापसी हुई है।

    India Vs South Africa: लाइव अपडेट

    33.5 ओवर: ख्या जोंडो का अर्धशतक पूरा। जोंडो के इंटरनेशनल करियर का यह पहला अर्धशतक है। जोंडो ने 66 गेंदों पर यह हाफ सेंचुरी लगाई। 34 ओवर के बाद स्कोर- 143/6

    – 33.3 ओवर: कुलदीप यादव ने क्रिस मोरिस को भेजा पविलियन। क्रिस मोरिस 4 रन बनाकर आउट। अब बल्लेबाजी के लिए एंडिले फेहुलकवायो आए हैं।

    – 33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 139/5. ख्या जोंडो 48 और क्रिस मोरिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    – 31.2 ओवर: बेहरदीन 1 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का बने शिकार, दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका। अब बल्लेबाजी के लिए क्रिस मोरिस आए हैं।

    नौकरी नहीं करने वाले युवाओं को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात

    – 31 ओवर के बाद स्कोर- 136/4

    – 30.3 ओवर: जसप्रीत बुमराह ने दिया दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका। हेनरिक क्लासेन 40 गेंदों पर 22 रन बनाकर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। इस मैच में बुमराह की यह पहली सफलता है। अब बल्लेबाजी के लिए फरहान बेहरदीन आए हैं। ख्या जोंडो 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    – 25 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 116/3. जोंडो 44 और क्लासेन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोंडो ने 54 गेंदों की पारी में अब तक दो छक्के और तीन चौके लगाए हैं।

    – 21 ओवर के बाद स्कोर- 106/3

    – 20.5 ओवर:  डिविलियर्स (30) बोल्ड। युजवेंद्र चहल ने लिया विकेट। डिविलियर्स ने 34 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन आए हैं।

    – 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 100/2. जोंडो 36 और डिविलियर्स 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19वें ओवर में जोंडो ने 2 छक्के लगाए।

    – 18.2 ओवर: युजवेंद्र चहल की गेंद पर जोंडो को फील्ड अंपायर ने LBW करार दिया। हालांकि, रिव्यू के इस्तेमाल के बाद टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि जोडों आउट नहीं हैं। इसके बाद अगले ही गेंद पर जोंडो ने छक्का लगाया।

     

    – कुलदीप यादव द्वारा डाले गए 18वें ओवर में डिविलियर्स ने लगातार तीन चौके जमाए। 18 ओवर के बाद स्कोर- 88/2

    – 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 59/2. जोंडो 12 और डिविलियर्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    – 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 55/2. डिविलियर्स 10 और जोंडो 9 रनों पर खेल रहे हैं।

    – 12.1 ओवर: दक्षिण अफ्रीका के 50 रन पूरे।

    – 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 44/2. डिविलियर्स 7 और जोंडो 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    – 9.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका। शार्दुल ठाकुर ने ऐडेन मार्करम (24) को भेजा पविलियन। श्रेयष अय्यर ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए ख्या जोंडो आए हैं।

    – दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 ओवर के बाद- 27/1. ऐडेन मार्करम 15 और डिविलियर्स 1 रन बनाकर क्रीज पर।

    – 6.3 ओवर: भारत को पहली सफलता। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर हाशिम अमला (10) विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच हुए। अब एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

    – चौथा ओवर मेडन रहा। यह ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 13/0

    – जसप्रीत बुमराह ने डाला दूसरा ओवर। दो ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 9/0. हाशिम अमला 1 और कप्तान ऐडेन मार्करम 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    – पहले ही ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर ऐडेन मार्कराम ने जड़ा चौका। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 8/0

    – दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला और ऐडेन मार्करम ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर डाल रहे हैं पहला ओवर।

    – आखिरी वनडे के लिए ये है भारतीय टीम…

    – विराट कोहली ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

    – दूसरे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 118 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। 119 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 20.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

    – सुपर स्पोर्ट पार्क ग्राउंड पर आखिरी मैच 4 फरवरी 2018 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

    अमेरिका की चेतावनी, छोटे देशों को धमकाने की कोशिश ना करे चीन

    – इस ग्राउंड पर पहला मैच 11 दिसंबर 1992 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से मात दी थी।

    – भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर होगा।

    दोनों टीमें :

    भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

    दक्षिण अफ्रीका : ऐडेन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, ख्या जोंडो, फरहान बेहरदीन, हेनरिक क्लासेन, क्रिस मोरिस, एंडिले फेहुलकवायो, इमरान ताहिर, मोर्ने मोर्कल, लुंगी एंगिडी।

  • भारत की नजरें साउथ अफ्रीका को हराकर T-20 सीरीज कब्जाने पर

    [object Promise]

    सेंचुरियनः बेहतरीन फार्म में चल रही भारतीय टीम दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कल यहां जब अजेय बढ़त हासिल करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी तो उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा क्योंकि मेजबान टीम भी श्रृंखला जीवंत रखने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेगी। भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में पहला टी20 मैच 28 रन से जीता था और अगर वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो फिर वह इस दौरे में दूसरी श्रृंखला जीतने में कामयाब रहेगी। टेस्ट श्रृंखला में 1-2 से हार के बाद भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला 5-1 से जीती तथा अब वह टी20 श्रृंखला जीतकर दौरे का सुखद अंत करने की कोशिश करेगा।

    चीन का गुलाम बना पाक, अब बोलेगा चीनी भाषा

    क्लीन स्वीप कर रैंकिंग सुधानरे का माैका
    भारत अगर तीन मैचों की इस श्रृंखला में क्लीन स्वीप करता है तो आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है लेकिन अगर आस्ट्रेलिया कल न्यूजीलैंड को टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में हरा देता है तो फिर अपने वर्तमान तीसरे स्थान पर ही बना रहेगा। भारतीय टीम शिविर से मिल रही जानकारी के अनुसार कप्तान विराट कोहली मैच तक फिट हो जाएंगे। वह पिछले मैच के आखिरी क्षणों में चोटिल हो गये थे और उनके कूल्हे में कुछ परेशानी थी। टीम प्रबंधन ने इसे ‘गंभीर नहीं’ करार दिया और ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वह कल टास के लिए उतरेंगे। दूसरे मैच में श्रृंखला अपने नाम करने की स्थिति में कोहली केपटाउन में तीसरे मैच में विश्राम ले सकते हैं क्योंकि अगले तीन महीनों में भी उनका व्यस्त कार्यक्रम है। अगर कोहली फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिल सकती है। पिछले मैच में अय्यर की जगह मनीष पांडे को अंतिम एकादश में रखा गया था।

    चंद्रबाबू नायडू की मोदी सरकार को धमकी, अविश्वास प्रस्ताव है आखिरी रास्ता
    कुलदीप को मिल सकती है जगह
    भारतीय टीम में कुछ अन्य बदलाव भी किये जा सकते हैं। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच इस पूरे दौरे में काफी धीमी खेलती रही और इसे ध्यान में रखते हुए भारत अंतिम एकादश में दो स्पिनरों को रख सकता है। ऐसे में चाइनामैन कुलदीप यादव के अंतिम एकादश में शामिल होने की संभावना है।  यहां तक कि बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी अभी मौका नहीं मिला है और कसी हुई गेंदबाजी करने के कारण उनके नाम पर भी विचार किया जा सकता है।  पिछले मैच में सुरेश रैना को तीसरे नंबर पर उतारने का हैरानी भर फैसला देखने को मिला था। अगर कोहली खेलते हैं तो क्या वह फिर से ऐसा करेंगे? जोहानिसबर्ग में टीम प्रबंधन को लग गया था कि यह बड़े स्कोर वाला मैच होगा और उसने ऐसे में रैना को पावरप्ले में उतारने का फैसला किया था। भारत के लिए निचला मध्यक्रम थोड़ा चिंता का विषय है। टीम प्रबंधन ने महेंद्र सिंह धोनी पर अपना भरोसा बनाये रखा है। यह पूर्व कप्तान भी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी का इच्छुक नहीं लगता है।  कोहली के नंबर चार पर उतरने से निचले मध्यक्रम को भी स्थायित्व मिलता है।

    दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो की स्थिति
    दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका आठ दिन के अंदर दूसरी बार करो या मरो की स्थिति में है। उसकी परेशानियां हालांकि कम नहीं हो रही हैं और अब एबी डिविलियर्स टी20 श्रृंखला से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं रखा गया और जेपी डुमिनी को उपलब्ध खिलाडिय़ों में से ही विकल्प तलाशना होगा। कार्यवाहक कप्तान डुमिनी का मानना है कि वांडरर्स में पावरप्ले के ओवरों में शार्ट पिच गेंदें करने सहित उनकी सारी रणनीति सही थी लेकिन उस पर अच्छी तरह से अमल करने की जरूरत है। इससे लगता है कि टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे।  यह अभी देखना बाकी है कि सेंचुरियन की पिच पर पर्याप्त उछाल मिल पाती है या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो दक्षिण अफ्रीका को अपनी रणनीति बदलनी होगी।

    टीमें इस प्रकार हैं-
    भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश काॢतक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हाॢदक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर में से।

    दक्षिण अफ्रीका: जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहाॢडयन, जूनियर डाला, रीजा हेन्ड्रिक्स, क्रिस्टियन जोनेकर, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, आरोन फांगिसो, एंडेल फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मिट्स में से।

    मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

  • 1 आईफोन की कीमत के बराबर होता है विराट कोहली के 1 लीटर पानी का खर्च, खासियत भी जान लीजिये

    [object Promise]

    नई दिल्ली – भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को उनकी अच्छी फिटनेस के लिए जाना जाता है। वह कभी भी अपनी डाइट से हट कर कुछ नहीं आते हैं और अपने निर्धारित समय पर ही एक्सरसइज़ करते हैं, भले ही वह किसी देश के टूर पर हो। विराट कोहली आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर बन चुके हैं। विराट दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक हैं, उन्हें न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी फिटनेस की वजह से प्रशंसा मिलती है।

    इन तस्वीरों को देखने के बाद आप कहेंगे कि बच्चे इंसान के हो या जानवर के, होते बहुत प्यारे हैं

    इसलिए, हमने कोहली की फिटनेस का राज जानने की कोशिश की, तो इसके पीछ एक बड़ी वजह सामने आई जो कोहली को मैदान पर हमेशा चुस्त और दुरुस्त रखती है। आप और सभी यह जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि अगर पानी ठीक से और साफ पीया जाये तो इससे हमारे शरीर को कई महत्वपूर्ण और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसी बात को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने समझते हुए अपने पीने वाले पानी को लेकर काफी सतर्कता दिखाई और शायद उनकी फिटनेस का राज भी यही है।

    89 लाख का मुख्य डाकघर में घोटाला, उप डाकपाल निलम्बित

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली केवल एवियन नामक कंपनी की पानी ही पीते हैं। एवियन नाम की यह पानी की बोतल फ्रांस से मंगायी जाती है और इसकी कीमत लगभग 600 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि, कोहली पहले बटर चिकन, काठी रोल और मटन रोल जैसे खाना काफी पसंद करते थे।

    लेकिन, उन्होंने अपने अपनी फिटनेस के लिए ये सारी चीजें छोड़ दीं। मीडिया से बात करते हुए कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बताया, कोहली ने एक बार मुझसे कहा था, अगर मैंने कप्तान के रूप में एक बेंचमार्क सेट नहीं किया, तो कौन करेगा? राजकुमार ने कहा जिस कोहली को आज दुनिया आश्चर्य से दिख रही है, मैं उसे बचपन से जानता हूं। वह पहले मक्खन चिकन, रोल और फास्ट फूड जैसे खाने को काफी पसंद करता था। लेकिन आज वह इन सब चीजों को हाथ भी नहीं लगाता।

    राजकुमार के मुताबिक, विराट न सिर्फ खाने बल्कि वह पानी को लेकर भी काफी सख्त हैं। क्योंकि, ईवियन का पानी देश में उपलब्ध नहीं है, इसलिए विराट हर समय इसकी कुछ बोतले अपने साथ रखता है। एवियन के एक लीटर पानी की कीमत 600 रुपए है। एवियन के पानी का इस्तेमाल दुनिया भर के कई शीर्ष खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों द्वारा किया जाता है। एवियन का पानी वजन कम करने, अवसाद को नियंत्रित करने और त्वचा को निखारने के लिए भी जाना जाता है। फिलहाल इस ब्रांड के पानी की कीमत 600 रुपये प्रति लीटर से 36,000 रुपये प्रति लीटर तक है।

  • मुक्केबाजी में मैरी और सीमा ने जीता रजत पदक

    [object Promise]

    नई दिल्ली. भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और समी पूनिया को 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनो को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

    लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली और पांच बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम को 48 किलोग्राम वर्ग में बुल्गारिया की सेवदा एसेनोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि सीमा को 89 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रूस की एना इवानोवा ने मात दी.

    यूरोप के सबसे पुराने मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में से एक इस टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों भारतीय मुक्केबाज अंक के आधार पर हारीं.

    यह टूर्नामेंट राजस्थान की 27 वर्षीय मुक्केबाज सीमा पूनिया के लिए बहुत खास रहा, जिन्होंने चार महीने पहले एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था.

    कुल मिलाकर यह टूर्नामेंट भारतीय महिलाओं के लिए सफल रहा. उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो रजत और चार कांस्य पदक जीते.

    सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद लैशराम सरिता देवी (60 किलोग्राम), मीनाकुमारी देवी मैसनाम (54 किलोग्राम), भाग्यबती कछारी (81 किलोग्राम) और स्वीटी बोरा (75 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीता.

    टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग मे भारतीय चुनौती अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है. अमित फंगल (49 किलोग्राम), गौरव सोलंकी (52 किलोग्राम) और विकास कृष्ण यादव (75 किलोग्राम) फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक की उम्मीद लेकर उतरेंगे.

  • इतिहास बनाने वाले कोहली की सफलता का राज स्टीव वॉ ने खोला

    [object Promise]

    ऑस्ट्रेलिया में जीतना कोहली के लिए होगा चुनौतीपूर्ण

    वा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में खेल के सभी प्रारूपों में उनका जीत का रिकार्ड काफी अच्छा है। विराट की अपनी टीम के लिए बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं। वह सभी प्रारूपों में नंबर एक बनना चाहता है जो आजकल मुश्किल है। कोहली और भारत की नजरें अब इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करने पर टिकी हैं जो टेस्ट क्रिकेट में उसकी अगली दो बड़ी चुनौतियां हैं। भारत इंग्लैंड में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलेगा जबकि 2018-19 की र्गिमयों में टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

    ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया ही है प्रबल दावेदार

    वा का हालांकि मानना है कि ऐसा करना आसान नहीं होगा और ऑस्ट्रेलिया में भारत की सफलता के लिए कोहली महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार होगा क्योंकि हमारा रिकार्ड इतना अच्छा है, जैसे भारत का भारत में। बेशक ऑस्ट्रेलिया में कोहली का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। पिछली बार उसने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया था।’’

  • धोनी के नाम एक और उपलब्धि, देश की सबसे बड़ी स्पोट्र्स गेम के बने ब्रांड एम्बेसेडर

    [object Promise]

    नई दिल्ली, पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे बड़े स्पोट्र्स गेम ड्रीम 11 का नया ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीमों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे धोनी अब ड्रीम 11 के मार्केटिंग अभियान का नया चेहरा होंगे।

    ड्रीम 11 भारत का सबसे बड़ा स्पोट्र्स गेम है और पूरे देश में इसके दो करोड़ से अधिक यूजर्स है। धोनी ने ड्रीम इलेवन से जुडऩे के बाद कहा,” ड्रीम 11 से जुड़कर मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह करोड़ों खेल प्रशंसकों को निर्णय लेने का मौका, अपनी नई टीम बनाने खेलों का अनुभव प्रदान करता है। यह सही खिलाडिय़ों का चयन करने और सही टीम चुनने का मंच प्रदान करता है।”

    इस अवसर पर ड्रीम 11 के सीईओ हर्ष जैन ने कहा,” धोनी खेल प्रशंसकों में सबसे चहेते चेहरे हैं। उनमें नेतृत्व करने की गजब की क्षमता है, इसलिए हमने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने का फैसला किया है। हमें विश्वास है कि उनके जुडऩे से भारतीय प्रशंसकों की संख्या में इजाफा आएगा।”

    Read More : ईडी के समन के खिलाफ कार्ति चिदंबरम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कल होगी सुनवाई

     

  • कोच रवि शास्त्री का बयान, ‘महान खिलाड़ी हैं धोनी, उनका अनुभव बाजार में खरीदा या बेचा नहीं जा सकता’

    [object Promise]

    भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में शुमार एमएस धोनी के बारे में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि उन्हें वनडे इतिहास के सबसे महानतम क्रिकेटरों में से एक के तौर पर गिना जाएगा। शास्त्री ने कहा कि जब फिनिशर की भूमिका की बात आती है तो खेल के इतिहास में ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हुए हैं, जो धोनी से बेहतर हैं।

    कांग्रेस को 27 सीटों पर बढ़त, NPP 14 सीटों पर आगे- बीजेपी हुई पस्त

    पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी धीमी बैटिंग के बाद आलोचकों के निशाने पर आए धोनी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में खत्म हुई सीरीज में पारी के अंत तक टिककर एंकर की नई भूमिका नें नजर आए। भारत ने टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद कोहली की कप्तानी में वनडे सीरीज 5-1 से और टी20 सीरीज 2-1 से जीतते हुए जोरदार वापसी की थी। इस जीत में बल्ले और विकेटकीपिंग में धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

    एनपीएफ और एनडीपीपी में कांटे की टक्कर, बीजेपी को फायदा

    शास्त्री ने इंटरव्यू में कहा, ‘और जैसा कि मैंने कहा, अनुभव का कोई विकल्प नहीं है। इसे बाजार में खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है।’ शास्त्री ने कहा कि धोनी को वनडे के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक के तौर पर याद रखा जाएगा।

    उन्होंने कहा, ‘उन्हें वनडे इतिहास के महानतम क्रिकेटर के तौर पर याद रखा जाएगा। उनके पास जो अनुभव है और उन्होंने जो फिटनेस बनाए रखी है।’ शास्त्री ने कहा कि डेथ ओवरों में धोनी से बेहतर बहुत कम बल्लेबाज हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब मैच खत्म करने ये डेथ ओवरों में बैटिंग की बात आती है तो इस खेल के इतिहास में बहुत कम ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जो उनसे बेहतर हैं।’

    शास्त्री ने कहा, ‘जब आपके पास पांचवें, छठे या सातवें नंबर पर इतना बेहतरीन बल्लेबाज हो तो इससे अंतर पैदा होता है।’