नई दिल्ली आईपीएल 2018 को शुरू होने में लगभग तीन महीने बचे हैं। खिलाड़ियों की नीलामी 27, 28 जनवरी को होगी, लेकिन इससे पहले टीम से रिलीज हुए कुछ दिग्गजों के बेस प्राइस का खुलासा हुआ है। इनके बेस प्राइस की कीमत देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये खिलाड़ी करोड़ों में कमाई करेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए साल 2012 और 2014 का खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर को इस बार टीम से रिलीज कर दिया गया। अब आशंका जताई जा रही है कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर सकते हैं। खबरों के अनुसार 8 साल तक कोलकाता की कप्तानी करने वाले गंभीर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए रखा है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए सभी 10 सीजन खेलने वाले स्पिनर हरभजन सिंह ने अपना बेस प्राइस भी 2 करोड़ रखा है। हरभजन आईपीएल में तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने 136 मैच खेलकर 127 विकेट हासिल किए हैं। खबरों के अनुसार युवराज सिंह के अलावा भी कई दिग्गज खिलाड़ी करोड़ों में बिक सकते हैं। युवराज ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। इनके अलावा भारतीय स्पिनर युजवेन्द्र चहल, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का बेस प्राइस 2 करोड़ ही रखा गया। आईपीएल में अपनी बोली के लिए पठान बंधु यूसुफ पठान और इरफान पठान ने जो बेस प्राइस रखा है वो कुछ ज्यादा नहीं है। यूसुफ ने अपना बेस प्राइस 75 लाख तो उनके छोटे भाई इरफान ने 50 लाख रखा है। यूसुफ ने 2011 से लेकर 2017 के आईपीएल सीजन कोलकाता की तरफ से खेले, लेकिन इस बार उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। वहीं पिछले आईपीएल में इरफान पठान को ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन इसके बाद गुजरात लायंस ने स्पिनर शिविल कौशिक की जगह उन्हें टीम में शामिल किया था।
0000
Category: sports
-
आईपीएल 2018 : युवराज, गंभीर सहित कई दिग्गज बिकेंगे करोड़ों में, बेस प्राइस आए सामने
[object Promise] -
पुजारा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकाॅर्ड, पूरे करियर में नहीं भूला पाएंगे
[object Promise]नई दिल्ली भारतीय टीम के चेतेश्वर पुजारा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें भारतीय टीम की दीवार कहा जाता है। द्रविड़ के बाद पुजारा ही एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो क्रिकेट में दीवार बनकर मैच में डटे रहते हैं। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मुकाबले में पुजारा के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकाॅर्ड बन गया है जो उन्होंने कभी सोचा भी नही होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट में पुजारा अपनी दोनों पारियों में रन आउट हुए हैं। ऐसे रिकाॅर्ड को हासिल करने वाले पुजारा पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
पुजारा दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में तो बिना खाता खोले पहली गेंद पर रन आउट हो गए। उन्होंने लुंगी एनगिदी की गेंद को मिडऑन की तरफ खेला और सिंगल के लिए दौड़े, इस बीच गेंदबाज एनगिदी ने गेंद कलेक्ट कर नॉन स्ट्राइकर छोर पर पुजारा को रन आउट किया। दूसरी पारी में पुजारा 19 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। पार्थिव पटेल ने शॉट खेला और वे तीसरे रन के लिए दौड़े, इस बीच डीविलियर्स के थ्रो पर विकेटकीपर डी कॉक ने पुजारा को रन आउट किया।
इससे पहले ऐसा नजारा उस दौरान देखने को मिला था जब दिसंबर 2000 में न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच की दोनों पारियों में रन आउट हुए थे। ऐसा शर्मनाक रिकाॅर्ड कोई भी खिलाड़ी अपने नाम के साथ नही जोड़ना चाहता। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 23वीं बार ऐसा हुआ है जब कोई खिलाड़ी अपनी दोनों पारियों में दोनों बार रन आउट हुआ हो।
00000 -
अंडर 19 वर्ल्ड कप में उत्तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने 29 रन देकर झटके 3 विकेट
[object Promise]बागेश्वर : अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे 18 वर्षीय भारतीय गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अपनी गति से आज सबको चौंका दिया है। कमलेश ने सात ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विरोधी आस्ट्रेलियाई टीम के सामने 328 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा था। वहीं लक्ष्य का पीछा उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन भारत के उभरते हुए गेंदबाज कमलेश नागरकोटी की रफ्तार के सामने टीम के विकेट पतन की शुरुआत हो गई।
और पूरी टीम 42.5 ओवर में 228 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 100 रन से मैच जीत लिया। मैच ने कमनेश नागराकेटी ने सात ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। बता दें कि कमलेश का जन्म 1999 में राजस्थान के बाड़मेर में हुआ था। कमेलश मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।
गांगुली के घर डेंगू लार्वा मिलने पर नोटिस भेजेगा कोलकाता नगर निगम
-
335 रन पर सिमटी द. अफ्रीका का पहली पारी, अश्विन ने लिए 4 विकेट
[object Promise]नई दिल्ली । भारत और द. अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। द. अफ्रीका के पहली पारी के 335 रन का पीछा करते हुए भारत ने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं।
इससे पहले द. अफ्रीका की पहली पारी 335 रन पर सिमट गई। द. अफ्रीका की तरफ से सबसे ज़्यादा 94 रन ओपनर मार्करम ने बनाए तो वहीं भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा 4 विकेट आर. अश्विन ने लिए।
ईशांत ने डू प्लेसिस को किया बोल्ड
18 रन पर खेल रहे केशव महाराज शमी की गेंद पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल को कैच थमा बैठे और भारत को मिली सातवीं सफलता। टेस्ट क्रिकेट में ये शमी का 100वां विकेट भी रहा। 11 रन पर खेल रहे रबादा ने ईशांत शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और गेंद हवा में उछल गई और हार्दिक पांड्या ने हवा में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा और भारत को मिली आठवीं सफलता। इसके बाद द. अफ्रीका के कप्तान डू प्लेसिस 63 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए ।
पहले दिन ऐसे गिरे द. अफ्रीका के 6 विकेट
भारत को पहली सफलता आऱ. अश्विन ने दिलाई। अश्विन ने 31 रन पर खेल रहे एल्गर को मुरली विजय के हाथों कैच आउट करवाकर द. अफ्रीका को पहला झटका दिया। ओनपर बल्लेबाज मार्कराम ने अच्छी पारी खेली हालांकि वो सिर्फ छह रन से अपने शतक से चूक गए। अश्विन की गेंद पर मार्कराम 94 रन पर आउट हो गए। उनका कैच विकेट के पीछे पार्थिव पटेल ने पकड़ा। द. अफ्रीका को तीसरा झटका ईशांत शर्मा ने दिया। ईशांत की गेंद पर एबी डीविलियर्स 20 रन पर आउट हो गए। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हाशिम अमला 82 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके ठीक बाद क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले ही अश्विन की गेंद पर विराट के हाथों कैच थमा बैठे। फिलेंडर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद मोर्ने मोर्कल (06) ने अश्विन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधी गई मुरली विजय के हाथों में, विजय के इस कैच के साथ ही द. अफ्रीका की पहली पारी 335 रन पर सिमट गई।
सीरीज़ में आगे द. अफ्रीका
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मैच द. अफ्रीका ने जीत लिया था। केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था और इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। सेंचुरियन मेें भारतीय टीम की नज़र इस मैच को जीतकर सीरीज़ को बराबरी पर लाने की होगी।वहीं द. अफ्रीका इस मैच को जीतकर सीरीज़ को अपने नाम करना चाहेगी।
-
विराट कोहली को टेस्ट रैंकिंग में कितने मिले अंक, जानिए
[object Promise]दुबई , भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 900 अंक हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। कोहली से पहले टेस्ट रैंकिंग में 900 अंक की उपलब्धि भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने हासिल की थी। गावस्कर ने इस उपलब्धि को अपने 50वें टेस्ट मैच में हासिल किया था, जब उन्होंने 1979 में द ओवल मैदान पर भारत के लिए पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 221 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उनके टेस्ट अंक 887 से 916 हो गए।
यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ था। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सेंचुरियन में अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक लगाया था। उन्होंने अपने 65वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की और 880 अंकों से 900 अंक पूरे किए। भारत के अन्य बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जो 900 अंकों के करीब तो पहुंचे, लेकिन इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाए। तेंदुलकर ने सबसे अधिक 898 अंक हासिल किए, वहीं द्रविड़ 2005 में 892 अंक तक पहुंचे।
कोहली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 900 अंक हासिल करने वाले 31वें बल्लेबाज हैं। इस सूची में डोन ब्रैडमान शीर्ष पर हैं। उनके 961 अंक हैं। स्टीव स्मिथ (947)दूसरे, लेन हटन (945) तीसरे और रिकी पोंटिंग तथा जैक होब्स (942) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
-
India vs SA: तीसरे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे हो सकते हैं प्लेइंग XI में शामिल
[object Promise]साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही टीम इंडिया को लगातार टीम चयन को लेकर आलोचना झेलना पड़ रहा है। इसके बाद भारतीय टीम ने संकेत दिए हैं कि तीसरे और आखिरी टेस्ट में बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को शामिल किया जा सकता है।
इससे पहले टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखकर वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को टीम में लिया गया था। सीरीज के पहले दो मैचों में रहाणे बाहर किए जाने पर क्रिकेट के दिग्गजों और क्रिकेट फैंस ने सवाल उठाए गए थे।
प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए रहाणे, जमकर बहाया पसीना
रहाणे ने तीसरे टेस्ट से पहले रविवार को वांडरर्स पर हुए प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए और जमकर पसीना बहाया। इससे रहाणे तीसरे टेस्ट में शामिल करने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है। बल्लेबाजी और फील्डिंग सत्र के समाप्त होने के बाद कोहली और रहाणे ने काफी लंबा समय नेट में बिताया। रहाणे चार घंटे के ट्रेनिंग सत्र से बाहर आने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे।
कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक कुल 43 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने करीब 52 की औसत से कुल 2826 रन बनाए हैं। रहाणे ने टेस्ट करियर में 9 शतक और 12 अर्धशतक लगाए है। टेस्ट क्रिकेट में इनका सर्वाधिक स्कोर 188 का रहा है।
साउथ अफ्रीका के पिछले दौरे पर रहाणे ने दो मैचों में 69.66 की औसत से सिर्फ 209 रन बनाए थे। रहाणे का फॉर्म साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज से खराब चल रहा है। रहाणे ने इसके बाद खेले 14 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक शतक लगाया है। उन्होंने करीब 27 की औसत से कुल 617 रन बनाए।
केएल राहुल चोटिल, तीसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर
तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के बाएं घुटने में चोट के कारण खेलना संदिग्ध है। केएल राहुल को रविवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी। नेट प्रैक्टिस के दौरान इशांत शर्मा की गेंद केएल राहुल के बाएं घुटने पर लगी और राहुल दर्द से कराहते देखे गए। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।
फ्लॉप हो गया था कप्तान कोहली का ‘प्लान’
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रहाणे की जगह रोहित शर्मा को टीम में लेने के पीछे की वजह मौजूदा फॉर्म को बताया था, लेकिन कप्तान कोहली का यह प्लान फ्लॉप साबित हुआ। रोहित ने पहले मैच में 5 और 11 रनों की पारी खेली। दूसरे मैच के पहली पारी में भी रोहित सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 47 रन बनाए थे।
तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये सलामी बल्लेबाज
सीरीज गंवा चुकी है भारतीय टीम
बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीकी के खिलाफ खेले गए पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहला टेस्ट मैच केपटाउन में हुआ था, जिसमें भारत को 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरा टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 135 रनों से मात दी थी।
दोनों टेस्ट हारने के साथ ही भारत सीरीज गंवा चुका है और अफ्रीका 2-0 से आगे है। भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट मैच 24 जनवरी से जोहान्सबर्ग में खेलना है। इसके अलावा टीम इंडिया को 6 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है।
जोफ्रा आर्चर की हैरान करने वाली फील्डिंग, बाउंड्री से थ्रो कर किया रन आउट
-
ऑस्ट्रेलियन ओपनः केर्बर ने दिखाया शारापोवा को बाहर का रास्ता, चौथे दौर में पहुंचे जोकोविच
[object Promise]जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजीलके केर्बर और सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में शनिवार को केर्बर ने रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट क 21वीं सीड केर्बर को शारापोवा को हराने में केवल 64 सेकेंड का समय लगा। उन्होंने प्रतिबंध समाप्ति के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेल रहीं शारापोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया।
साल 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकीं केर्बर ने कहा कि मेरी इस कोर्ट से काफी यादें जुड़ी हैं। मेरे लिए यह काफी खास है और आपके साथ यह और भी खास बन जाता है।
इस स्टार की बेटी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम, खूब हो रही वायरल
इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-12 जोकोविच ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे दौर में स्पेन के एल्बर्ट रामोस विनोलास को मात दी। छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके जोकोविच ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नम्बर-23 को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 से मात दी।
मैच के दौरान जोकोविच अपनी घुटने की चोट के दर्द के कारण एक समय पर पस्त होकर जमीन पर लेट गए थे। हालांकि, प्राथमिक जांच के बाद उन्हें ठीक महसूस हुआ और उन्होंने फिर से खेल में वापसी की। फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने बेलारूस की एलियाकसैंड्रा सासनोविक को तीसरे दौर में 6-3, 5-7, 6-2 से मात देकर चौथे दौर में कदम रखा।
Blind World Cup Final, Ind Vs Pak Live: पाकिस्तान के 307 के जवाब में भारत की दमदार बल्लेबाजी
-
इन दिग्गजों का भविष्य तय करेगा मुश्ताक अली ट्राफी
[object Promise]कोलकाता। आईपीएल नीलामी से पहले होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी 20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण में जब दस टीमें दो ग्रुप में टकरायेंगी तो सभी की नजरें युवराज सिंह, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह जैसे धुरंधरों पर होंगी।
विश्व कप विजेता चैकड़ी गंभीर, युवराज, हरभजन और सुरेश रैना काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। गंभीर दिल्ली के अभ्यास सत्र के दौरान नजर नहीं आये। टीम मैनेजर ने बताया कि वह आज रात टीम से जुड़ेगे।
रैना आईपीएल के आगामी सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी करेंगे। वहीं गंभीर, युवराज और हरभजन नीलामी का हिस्सा होंगे। आईपीएल के लिये खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को होगी। हरभजन 2008 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे जिन्हें इस बार रिलीज कर दिया गया है। वह मुश्ताक ट्राफी में ग्रुप ए में पंजाब की अगुवाई करेंगे। वहीं गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया है।
सुपर लीग चरण में टीमों को दो समूहों में बांटा गया है और शीर्ष दो टीमें 27 अक्तूबर को फाइनल खेलेगी। पंजाब की टीम दक्षिण क्षेत्र की शीर्ष टीम कर्नाटक से खेलेगी जबकि झारखंड का सामना मुंबई से होगा।
Read More : इस स्टार की बेटी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम, खूब हो रही वायरल
-
जोफ्रा आर्चर की हैरान करने वाली फील्डिंग, बाउंड्री से थ्रो कर किया रन आउट
[object Promise]वेस्टइंडीज के 22 साल के जोफ्रा आर्चर बिग बैश लीग में अपने एक थ्रो के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आर्चर ने शनिवार को बिग बैश लीग के एक मैच में बाउंड्री लाइन से ऐसा थ्रो मारा जो सीधे विकेट पर लगा और बैट्समैन को रनआउट होकर पविलियन लौटना पड़ा। यह मैच पर्थ स्कॉचर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेला जा रहा था। इसी दौरान पर्थ टीम की पारी के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान एडम वोग्स ने शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। गेंद बाउंड्री लाइन के पास पहुंच चुकी थी इसलिए वोग्स दो रन चुराने की सोची।
वोग्स ने पहला रन तो आसानी से पूरा किया लेकन दूसरे रन के लिए दौड़ना महंगा पड़ गया। दरअसल, बाउंड्री पर खड़े आर्चर ने विकेटकीपर छोड़ पर इतनी सटीक थ्रो लगाया कि गेंद सीधे विकेट पर जा लगी और वोग्स को रन आउट होना पड़ा। यह मैच पर्थ टीम ने जीता। पर्थ के सामने जीतने के लिए 168 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया।
ऑस्ट्रेलियन ओपनः राफेल नडाल, कैरोलिना वोज्नियाकी ने बनाई क्वॉर्टर फाइनल में जगह
कौन हैं जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा कैरेबियाई द्वीप बारबाडोस से हैं। हालांकि, जोफ्रा ने अभी तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। जोफ्रा वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम के भी सदस्य रह चुके हैं। जोफ्रा मीडियम पेसर हैं और 36 टी20 मैचों में 44 विकेट ले चुके हैं।
-
ऑस्ट्रेलियन ओपनः राफेल नडाल, कैरोलिना वोज्नियाकी ने बनाई क्वॉर्टर फाइनल में जगह
[object Promise]दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। नडाल ने रविवार को अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन को मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। अब क्वॉर्टर फाइनल में नडाल का मुकाबला क्रोएशिया के मारिन सिचिल से होगा। पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर में नंबर-6 खिलाड़ी सिलिच ने स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा को मात दी।
वहीं महिलाओं के वर्ग में वर्ल्ड नंबर-2 कैरोलीना वोज्नियाकी का सामना क्वॉर्टर फाइनल में स्पेन की कार्ला सुआरेज से होगा। वोज्नियाकी और सुआरेज ने रविवार को महिला सिंगल्स के चौथे दौर में खेले गए अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।
नडाल ने श्वार्ट्जमैन को मात देते हुए क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह
स्पेन के राफेल नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन को मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। नडाल ने चौथे दौर में वर्ल्ड नम्बर-26 डिएगो को तीन घंटे और 51 मिनट तक चले लंबे मैराथन और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-7 (7-4), 6-3, 6-3 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। वहीं सिलिच ने तीन घंटे और 27 मिनट तक चले मैराथन मैच में बुस्टा 6-7 (7-2), 6-3, 7-6 (7), 7-6 (7-3) से मात दी। इसके अलावा, एक अन्य मैच में वर्ल्ड नम्बर-49 एडमंड ने इटली के टेनिस खिलाड़ी सेप्पी को दो घंटे और 27 मिनट के भीतर 6-7 (4-7), 7-5, 6-2, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में कदम रख लिया है।
वोज्नियाकी ने स्लोवाकिया की मगदालेना रेबारिकोवा को और सुआरेज ने इस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को हराया। डेनमार्क की खिलाड़ी वोज्नियाकी को वर्ल्ड नम्बर-21 रेबारिकोवा को हराने में ज्यादा समय नहीं लगा। एक घंटे तीन मिनट तक चले मैच में वोजनियाकी ने रेबारिकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात दी।
इसके अलावा, एक अन्य मैच में सुआरेज ने कोंटावेट को दो घंटे और 17 मिनट के भीतर 4-6, 6-4, 8-6 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया। बेल्जियम की एलिसे मर्टेस ने चौथे दौर के एक अन्य मैच में वर्ल्ड नम्बर-81 पेट्रा मार्टिक को मात दी। वर्ल्ड नम्बर-37 मर्टेस ने क्रोएशिया की मार्टिक को एक घंटे और 59 मिनट तक चले मैच में 7-6 (7-5), 7-5 से मात दी।