Category: sports

  • श्रीलंका के खिलाफ हर चुनौती के लिए तैयार है भारतीय टीम: शिखर धवन

    विशाखापत्तनम। भारतीय बल्लेबाजों को स्विंग करती हुई गेंदों को खेलने में परेशानी होती है लेकिन भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का कहना है कि वो धर्मशाला और कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ हुई गलतियों से काफी कुछ सीखा है। तेज गेंदबाजी के लिए अनुकूल परिस्थिति में भारतीय बल्लेबाजों के साधारण प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कई सवाल उठने लगे हैं। भारत को अगले वर्ष की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और उससे पहले भारत वहां पर कोई भी अभ्यास मैच नहीं खेलेगा।

    धवन ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच और धर्मशाला में खेले गए वनडे मैच से काफी कुछ सीखा है। इन दोनों जगहों पर पिच पर काफी सिम थी और विकेट तेज था लेकिन हमने अपना बेस्ट करने की कोशिश की। हालांकि इन दोनों विकटों पर हमें दिक्कत हुई लेकिन हमने काफी कुछ सीखा। कभी-कभी अगर आपका प्रदर्शन बेहतर नहीं होता तो ये भी अच्छा होता है क्योंकि इससे आप सीखते हो। भारत ने वनडे सीरीज में मोहाली में रोहित के दोहरे शतक के दम पर श्रीलंका को हराया और सीरीज में वापसी की लेकिन धवन का कहना था कि ये ज्यादा अहम है कि आप मैच से क्या सीखते हैं। मोहाली में शुरुआत में हमें लगा कि विकेट में काफी नमी है। गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही थी जब हम शुरू में बल्लेबाजी कर रहे थे। हमने शुरुआती ओवर के दबाव को अच्छे तरीके से हैंडल किया  और दस ओवर के बाद खेल में बदलाव किया। सीखने की गुजाइश हमेशा ही होती है और हम सीख रहे हैं।

    Read more – गांगुली के घर डेंगू लार्वा मिलने पर नोटिस भेजेगा कोलकाता नगर निगम

    धवन ने अपने ओपनिंग पार्टनर और तीन मैचों के लिए वनडे की कप्तानी कर रहे रोहित की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बेशक सिर्फ दो मैचों में टीम की कप्तानी की है लेकिन मैं रोहित को लंबे समय से जानता हूं। वो बेहद शांत कप्तान हैं और हमेशा बेसिक्स पर ध्यान देने को कहते हैं। हम सब टीम में अपने रोल को जानते हैं और अपना बेहतरीन देने की कोशिश करते हैं इसके अलावा उन्होंने मोहाली वनडे में जैसा खेला इसके लिए वो प्रशंसा के हकदार हैं। विराट के के दोहरे शतक के बारे में धवन ने कहा कि मैं और रोहित काफी लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं। वो शानदार ओपनिंग बल्लेबाज हैं जिनके साथ मैं खेला हूं।

    Read more –Commonwealth Wrestling Championships में अमरनाथ ने जीता रजत पदक

    विशाखापत्तनम में रविवार को खेले जाने वाले तीसरे और अहम वनडे मुकाबले के बारे में धवन का कहना है कि अगर आप एक ऐसा मैच खेलते हो जिसके नतीजे से सीरीज में जीत या हार होती है तो दबाव तो होता ही है। हालांकि हमें ऐसा दबाव झेलने की आदत है। हम एक मजबूत टीम हैं और हमें अपनी काबिलियत पर भरोसा है। ये भी एक सामान्य मैच की तरह ही है  और हमें सिर्फ अपने बेसिक्स पर ध्यान देना है। धवन को आशा है कि मोहाली वनडे हारने के बाद श्रीलंका की टीम अच्छी तैयारी कर रही होगी लेकिन हमारी टीम हर चुनौती के लिए तैयार है।

  • दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचेगा भारत: कुंबले

    बेंगलुरु टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले का मानना है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है और आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वह इतिहास रच सकती है। भारतीय क्रिकेट टीम अगले वर्ष के शुरू में अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी 20 अंतराष्ट्रीय मैच खेलेगी। महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला टेस्ट सीरीज की शुरूआत केपटाउन में पांच जनवरी से होगी। भारतीय क्रिकेट टीम 28 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी। कुंबले ने यहां स्पोर्ट्स राइटर्स एसोसिएशन ऑफ बेंगलुरू (एसडब्ल्यूएबी) के वार्षिक समारोह में कहा, मुझे विश्वास है कि यह टीम दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रच सकती है और उससे भी आगे जा सकती है। मैं टीम को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं। पूर्व भारतीय कोच ने कप्तान विराट की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि विराट के नेतृत्व वाली इस टीम में इतिहास रचने की पूरी क्षमता है क्योंकि टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस वर्ष जून में आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान से मिली करारी हार के बाद कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन बाद में मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मनमुटाव के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है।

  • कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप: ग्रीको रोमन में भारत ने जीते सभी दस स्वर्ण

    Commonwealth wrestling championship: India has won ten gold in Greco Roman

    नई दिल्ली । भारतीय पहलवानों ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में चल रही कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन दमदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीको रोमन वर्ग में सभी दस स्वर्ण और दस रजत पदक अपने नाम किए।

    चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में प्रदर्शन एकतरफा रहा जहां उन्होंने दांव पर लगे सभी दस वजन श्रेणियों के स्वर्ण पदक जीत हासिल किए। स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में राजेंद्र कुमार (55 किग्रा), मनीष (60 किग्रा), विकास (63 किग्रा), अनिल कुमार (67), आदित्य कुंडू (72 किग्रा), गुरप्रीत (77 किग्रा), हरप्रीत (82 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), हरदीप (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) शामिल हैं।

    इसके अलावा नवीन (55 किग्रा), ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), गौरव शर्मा (63 किग्रा), मनीष (67 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा), मंजीत (77 किग्रा), अमरनाथ (82 किग्रा), प्रभाल सिंह (87 किग्रा), सुमित (97 किग्रा) और सोनू (130 किग्रा) ने रजत पदक जीते। महिला कुश्ती में सभी दस वजन श्रेणियों के मुकाबले रविवार को होंगे जिसमें रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट, और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट जैसे बड़ी पहलवान उतरेंगी।

  • फोर्ब्स के टॉप 100 सिलेब्रिटी प्लेयर्स में कोहली सबसे आगे

    नईदिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सिलेब्रिटी में भी कायम है। कोहली इस लिस्ट में शामिल खिलाडिय़ों में सबसे आगे हैं। फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सिलेब्रिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में खेल की दुनिया के साथ-साथ बॉलिवुड की हस्तियों का दबदबा देखा जा सकता है। टॉप 100 खिलाडिय़ों में खेल की दुनिया के 21 सितारे शामिल हैं, जिनमें 15 क्रिकेटर हैं। खिलाडिय़ों की सूची में टॉप पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। विराट कोहली रेकॉर्ड्स ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी विराट हैं। उनकी कमाई 100.72 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, टॉप 100 सिलेब्रिटीज की लिस्ट में वह तीसरे स्थान पर हैं। इस साल कोहली की कमाई में कमी आई है। फोर्ब्स के अनुसार साल 2016 में कोहली ने 134.44 करोड़ रुपये कमाए थे। इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर खिलाडिय़ों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार सचिन ने 82.5 करोड़ रुपये कमाए। ओवरऑल लिस्ट में वह 5वें स्थान पर हैं। कमाल की बात यह है कि सचिन की कमाई में इस सला करीब 24 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। खिलाडिय़ों की लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तीसरा स्थान मिला है। धोनी की कमाई इस साल करीब 63.77 करोड़ रुपये रही। टॉप 100 लिस्ट में धोनी 8वें स्थान पर रहे। ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु 57.25 करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर रहीं। टॉप 100 में वह 13वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की मानें ते इस साल सिंधु की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ। 2016 में उनकी कमाई 3.42 करोड़ रुपये थी। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 300 विकेट पूरे करने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खिलाडिय़ों की लिस्ट में 5वें और ओवरऑल 23वें स्थान पर हैं। 2017 में उनकी कमाई 34.67 करोड़ रुपये दर्ज की गई। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा छठे स्थान पर रहे। ओवरऑल लिस्ट में बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 24वां स्थान हासिल किया। जडेजा की कमाई 34.58 करोड़ रुपए रही। पिछले साल यह 7.53 करोड़ रुपये थी। इस लिस्ट में जडेजा के बाद खिलाड़ी के तौर पर 7वें नंबर पर ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट शटरलर साइना नेहवाल का नाम आता है। साइना इस लिस्ट में 31वें स्थान पर हैं और उनकी 31 करोड़ रुपये है। 30.82 करोड़ की कमाई के साथ रोहित शर्मा 8वें खिलाड़ी हैं। 100 सिलेब्रिटी में कमाई के मामले में रोहित को 30वां स्थान मिला है। टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन की कमाई रोहित शर्मा के मुकाबले भले आधी है, लेकिन इस सूची में जगह पाने वाले वह 9वें खिलाड़ी हैं। इस सूची में 15.94 करोड़ की कमाई करने वाले गब्बर ओवरऑल 43वें स्थान पर हैं। भारत के टॉप गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी की कमाई 12.44 करोड़ है। इस सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले वह 10वें खिलाड़ी हैं, जो ओवरऑल 63वें स्थान पर मौजूद हैं।

  • कप्तान कोहली ने द. अफ्रीका को किया सावधान, बोल दी ऐसी बात जानकर खुश हो जाएंगे आप

    केपटाउन । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भारत की संतुलित टीम दक्षिण अफ्रीका में जीत का सूखा खत्म कर सकती है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहली बार संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पता है कि यहां पर विकेट अलग हैं और हमें बाउंसर मिलेंगी लेकिन हम उस पर बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सबसे बेहतर परिणाम यहां पर 2010-11 में सीरीज ड्रॉ कराकर रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण इस समय हमारे पास है और जितनी संतुलित हमारी टीम है, हम निश्चित तौर पर यहां पर जीत दर्ज कर सकते हैं। यहां हमारे पास दो रास्ते नहीं है। हम यहां पर खुद को साबित करने के लिए आए हैं।

    भारतीय टीम यहां 56 दिन के दौरे पर है। जहां वो तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच जनवरी से हो रही है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारे पास सही गेंदबाजी आक्रमण है और टीम के पास हर स्थिति में जीत हासिल करने का संतुलन भी।” उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह सत्र दर सत्र जीतने, वर्तमान में रहने, अपनी योग्यताओं को लागू करने का मसला है न कि हम जिस देश में खेल रहे हैं उसके इतिहास में जाने का।” कोहली ने कहा कि टीम के खिलाडिय़ों के पास अच्छा अनुभव है और अब समझ भी कि टेस्ट मैच कैसे जीता जा सकता है।

    कोहली ने कहा, “कई खिलाड़ी यहां खेले हैं। हम सभी अपने खेल को अच्छे से जानते हैं। एक टीम के तौर पर हमें अपनी व्यक्तिगत योग्यताओं पर भरोसा है।” उन्होंने कहा, “हमें पता है कि हमें मैच के समय क्या करना है। हम जानते हैं कि हमें टेस्ट मैच कैसे जीतने हैं।” कोहली ने इस बीच अपने और दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स की प्रतिद्वंद्विता को खारिज कर दिया। भारतीय कप्तान ने कहा, “यह सिर्फ दो खिलाडिय़ों के बीच की बात नहीं है। डिविलियर्स मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह जिस तरह से खेलते हैं मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं एक इंसान के तौर पर उनका सम्मान करता हूं।” कोहली ने कहा, “लेकिन जब हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो यह सीमा को लांघने की बात नहीं होती है, हम इस तरह के नहीं हैं।”

  • दक्षिण अफ्रीका के बाद भारतीय पारी भी लड़खड़ाई, कोहली समेत धवन और पुजारा पवेलियन में

    [object Promise]

    दक्षिण अफ्रीका और भारत के लिए बीच न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। भुवनेश्वर की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 73.1 ओवरों में 286 रनों पर ही सीमित कर दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 11 ओवरों में 28 रनों पर ही तीन विकेट चटका दिए।

    स्टम्प्स तक चेतेश्वर पुजारा पांच रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रोहित शर्मा को अभी खाता खोलना बाकी है। दक्षिण अफ्रीका को पहले ही दिन पवेलियन भेजने वाली भारतीय टीम का मजबूत बल्लेबाजी आक्रमण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर सका।

    विजय, धवन और कोहली हुए फेल

    पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर वर्नोन फिलेंडर ने मुरली विजय (1) को डीन एल्गर के हाथों कैच करा भारत को पहला झटका दिया। विजय का विकेट 16 के कुल स्कोर पर गिरा जबकि दो रन बाद ही अच्छी लय में दिख रहे शिखर धवन (16) को डेल स्टेन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। कप्तान विराट कोहली से टीम को उम्मीदें थीं, लेकिन कोहली को पांच के निजी स्कोर पर मोर्ने मोर्केल ने विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराया।

    दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

    इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन भुवनेश्वर ने 12 रनों तक तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया। भुवनेश्वर ने तीसरी ही गेंद पर एल्गर को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भुवनेश्वर ने एडिन मार्कराम और हाशिम अमला को अपना शिकार बनाया।

    शुरुआती झटके खा चुकी मेजबान टीम को अब्राहम डिविलियर्स (65) और फाफ डु प्लेसिस (62) ने बचाया और चौथे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। पहले सत्र में पहले ही तीन विकेट गंवाने वाली अफ्रीका को इस जोड़ी ने भोजनकाल तक और कोई झटका नहीं लगने दिया।

    बुमराह का पहला टेस्ट विकेट

    दिन के दूसरे सत्र में मेजबान टीम ने चार विकेट खोए जिसमें डिविलियर्स और प्लेसिस के विकेट भी शामिल थे। डिविलियर्स को अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। वहीं डु प्लेसिस दूसरे सत्र में अर्धशतक पूरा कर हार्दिक पांड्या की गेंद पर रिद्धिमान साहा के हाथों लपके गए। डिविलियर्स ने 84 गेंदें खेलीं और 11 चौके लगाए। प्लेसिस ने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए।

    विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तेजी से रन बनाने के मूड में थे। उन्होंने आते ही कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। डी कॉक ने 40 गेंदों में सात चौकों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। उनकी पारी का अंत भुवनेश्वर ने साहा के हाथों कैच कराया।

    गांगुली के घर डेंगू लार्वा मिलने पर नोटिस भेजेगा कोलकाता नगर निगम

    वर्नोन फिलेंडर भी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मोहम्मद शमी की एक शानदार गेंद ने गिल्लियां बिखेर दी। उन्होंने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली। 35 रन बनाने वाले केशव महाराज रन आउट हो गए। कागिसो रबादा (26) और मोर्केल (2) को अश्विन ने अपना शिकार बनाते हुए दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया।

    भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने चार विकेट लिए। अश्विन को दो विकेट मिले। मोहम्मद शमी, बुमराह, और पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

    जानिए क्या है वजह कि बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने लिखा खून से खत पीएम मोदी को ?

  • क्रिकेट दीवानगी पागलपन में बदली, कोहली का आउट होना लगा इतना बुरा, फैंस ने खुद को लगा दी आग

    [object Promise]

    रतलाम । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए लोगों की दीवानगी किस हद तक है, ये तो सभी बखूबी जानते हैं। लेकिन जब दीवानगी पागलपन में बदल जाए, तो परिणाम भयावह होता है। कुछ ऐसा ही पागलपन कोहली के एक फैन के सिर चढ़ गया, जो खुद उसके लिए ही घातक साबित हुआ।

    जावरा फाटक रोड स्थित आंबेडकर नगर के रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी बाबूलाल बैरवा (63) शुक्रवार रात विराट कोहली के सस्ते में आउट होने पर आहत हो गए। उन्हें कोहली का आउट होना इतना बुरा लगा कि बाबूलाल ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

    जैसे ही आग लगने की भनक घरवालों को लगी, तब तक वे 15 प्रतिशत झुलस चुके हैं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि शनिवार को बाबूलाल बैरवा केपटाउन में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच का प्रसारण टीवी पर देख रहे थे, तभी कोहली अचानक आउट हो गए। कोहली का आउट होने उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होंने खुद को आग लगा ली।

    पत्नी व घर के बाहर खड़े लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई और अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उनका चेहरा, सिर और आग बुझाने के दौरान हाथ झुलस गए। बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कोहली के आउट होने पर ही आग लगाई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • मैच के दौरान क्रिकेटर ने की फैन की पिटाई।जानिए पूरी कहानी

    [object Promise]

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज शब्बीर रहमान पर आरोप है कि उन्होंने एक मैच के दौरान क्रिकेट फैंन की जमकर पिटाई की है. ये मामला कुछ दिनों पहले राजशाही डिविजनल नेशनल क्रिकेट लीग के मैच के दूसरे दिन हुआ.क्रिकइंफो के मुताबिक, इनिंग्स ब्रेक के दौरान एक शख्स ने शब्बीर की तरफ देखकर शोर मचाया. शब्बीर ने मैच के बीच में बाहर जाने के लिए अंपायर से इजाजत मांगी जो उन्हें दे दी गई. इसके बाद वो शख्स को मारने के लिए साइट स्क्रीन के पीछे गए.  ये घटना रिजर्व अंपायर के सामने हुई जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत मैच रेफरी से की. मैच रेफरी ने फिर बांग्लादेश क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष अकरम खान से इसकी शिकायत की. अकरम ने इसे बोर्ड की अनुशासन समिति को सौंप दिया है.उन्होंने कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों के इस तरह के व्यवहार को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा. शब्बीर ने अगर गलती है तो उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. घटना के तुरंत बाद हमने शब्बीर को बुलाया और उनसे बात की है. फिलहाल मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है |

  • स्कीइंग में आंचल ने जीता देश का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक

    [object Promise]

    नई दिल्ली: आंचल ठाकुर ने तुर्की में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग महासंघ (एफआईएस) के एल्पाइन एकार 3200 कप टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल कर देश को स्की में उसका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। मनाली की रहने वाली 21 साल की आंचल ने तुर्की के एरजुरूम स्थित पालनडोकेन स्की सेंटर में स्लालम वर्ग रेस में कांस्य पदक जीता।

    आंचल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने पदक के साथ अपनी तस्वीर के साथ लिखा, “अंतत: मेरे साथ कुछ अविश्वसनीय हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्की फेडरेशन के टूर्नामेंट में मैंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता।”

    वहीं आंचल के पिता और भारतीय शीतकालीन खेल महासंघ(डब्ल्यूजीएफआई) के महासचिव रौशन ठाकुर ने भी ट्विटर पर अपनी बेटी की कामयाबी पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, “भारत में स्कीइंग खेलों की दिशा में यह बड़ी कामयाबी है और खासकर स्की से जुड़े सभी लोगों के लिए यह गौरवान्वित करने वाला है।”

    पूर्व ओलंपियन रौशन ने हालांकि सरकार की ओर से स्कीइंग खेलों को अनदेखी किए जाने और खिलाड़ियों को किसी तरह का समर्थन नहीं दिए जाने पर नाराजगी प्रकट की।

    पीएम मोदी ने बधाई दी  
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंचल को स्कीइंग में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि से आहलादित है। 21 बरस की आंचल ने अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग महासंघ द्वारा तुर्की में आयोजित अल्पाइन एडेर 3200 कप में कांस्य पदक जीता। मोदी ने ट्विटर पर लिखा,‘‘शाबाश आंचल स्कीइंग में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के लिए। पूरा देश आपकी इस उपलब्धि से खुश है। भविष्य के लियए शुभकामनायें।’’

  • IPL-2018: नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलूरू में , 1122 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

    [object Promise]

    नयी दिल्ली. युवराज सिंह, क्रिस गेल, जो रूट और शेन वाटसन समेत 1122 खिलाड़ियों ने आईपीएल की आगामी नीलामी के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है. नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलूरू में होगी. इसमें गौतम गंभीर, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, कुलदीप यादव, मुरली विजय और केएल राहुल की भी बोली लगेगी.

    [object Promise]
    IPL_2018_Auction_

    इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहली बार आईपीएल में नजर आ सकते हैं. रूट ने पहली बार इस लीग में खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. यह सूची आईपीएल की सभी आठ टीमों को भेज दी गई है जिसमें 281 ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिये खेल चुके हैं जबकि 838 नये खिलाड़ी हैं.

    इनमें 778 भारतीय और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं. विदेशी 282 खिलाड़ियों में से 58 ऑस्ट्रेलिया के, 57 दक्षिण अफ्रीका, 39 श्रीलंका और वेस्टइंडीज के , 30 न्यूजीलैंड के और 26 इंग्लैंड के हैं.

    Read More : इस मंडी में जहां मर्दों के जिस्म की बोली लगाती हैं औरतें, जानिए कहां सजता है ये बाजार

    विदेशी खिलाड़ियों में नजरें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस लिन, ईयोन मोर्गन और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस पर रहेंगी . वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, एविन लुईस और जासन होल्डर शामिल हैं.

    वहीं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटोन डिकाक, डेविड मिलर, मोर्नी मोर्कल और कागिसो रबाडा नीलामी का हिस्सा होंगे. न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, कोलिन मुनरो, टाम लाथम नीलामी का हिस्सा होंगे. अफगानिस्तान के 13, बांग्लादेश के आठ, आयरलैंड के दो , जिम्बाब्वे के सात और अमेरिका के दो खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे.

    Read More : हॉस्टल और मैस की सेवाओं पर 5 फ़ीसदी जीएसटी