Category: socially-viral

  • इतिहास में क्यों मोटे अक्षरों में दर्ज है 14 जून की तारीख, एक नहीं कई विशेष कारण

     

    डेस्क। इतिहास के पन्नो में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर बोल्ड अक्षरों में लिखी गई है। जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत से लेकर राजनीति के कई धुरंधर शामिल हैं। केवल भारत ही नहीं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई अलग कारणों से यह तारीख बेहद विशेष हो जाती है।

    भारत की बात करें तो इनमें भारतीय सिनेमा को मुगल-ए-आजम जैसी फिल्म देने वाले के. आसिफ, टेनिस में अपनी एक खास बनाने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ, शास्त्रीय संगीत की महान फनकार हीराबाई बारोदकर का नाम शामिल हैं।

    राजनीतिक धुरंधरों की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता जिनको भरत समेत कई देशों में विशेष सम्मान से देखा जाता है- चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही का था। आइये इस दिन के बारे में और जानते हैं-

    1658 : इसी दिन ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।

    1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया गया था।

    1885 से इस दिन को अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 

    14 जून 1905 में ही प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म हुआ था।

    1907: आज ही दिन नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।

    1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म भी इसी दिन हुआ था।

    1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मसोलिनी की मुलाकात 14 जून को ही हुई थी।

    1928: अर्जेंटीना के महान क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म का जन्म हुआ।

    1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। और जेलों में कैद नेताओ को रिहा कर दिया गया था।

    1946 : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन भी इसी दिन होता है।

    1969: जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म भी इसी दिन हुआ था। 

  • शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया तार फिर जो हुआ देखकर भौंचक्के रह गए डॉक्टर्स

     

    डेस्क। वैसे तो लोग कई अजीबोगरीब काम किया करते हैं। पर पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तान में जहां डॉक्टरों की एक टीम को एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में इलेक्ट्रिक केबल मिला है। और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उस शख्स ने ऐसा जानबूझकर किया। बता दें यह सब तब हुआ जब उस शख्स ने जानबूझकर 18 सेंटीमीटर लंबा केबल अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया था। इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उस आदमी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे कुछ समय से पेशाब करने में दिक्कत आ रही थी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना पाकिस्तान के कराची की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट में इस घटना का खुलासा किया गया साथ पर इस शख्स के नाम को गोपनीय रखा गया है। इसके अनुसार शख्स को कुछ समय से पेशाब की समस्या थी। इसी को ठीक करने के लिए उसने 18 सेंटीमीटर लंबे तार को अपने मूत्रमार्ग में डाल लिया पर वह तार अंदर जाकर फंस गया। जिसके बाद उस शख्स को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पेशाब न होने के बाद तार डालने पर जब शख्स को दर्द हुआ तो वह डॉक्टरों के पास जा पहुंचा। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच शुरू की और एक्स-रे करवाया गया। जब रिपोर्ट आई तो सभी के होश उड़ गए, डॉक्टरों ने देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ फंसा हुआ है। जिसके बाद तत्काल शख्स की सर्जरी करके इस तार को निकाला गया। क्योंकि इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती थी।

    बता दें कि कुछ समय पहले इससे भी चौकाने वाला मामला ब्राजील से सामने आया था। जहां डॉक्टरों की एक टीम ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से एक्सरसाइज करने वाला एक दो किलो का डंबल निकाला था। उस शख्स ने जानबूझकर दो किलो के डंबल को अपने प्राइवेट पार्ट सेक्शुअल प्लीजर के लिए डाल लिया था।  

  • इस देश में इंसानों से ज्यादा हैं बिल्लियां, कहाँ जाता है कैट्स का स्वर्ग

     

    डेस्क। वैसे तो दुनिया में सैकड़ों देश हैं और इन देशों की अपनी विशेषताएं हैं। कहीं खूबसूरत नजारे देख सकते हैं तो कहीं दिल को आनंद देने वाली लोक संस्कृति मिलती हैं। कोई अपने अजीब खानपान के कारण जाना जाता तो कोई अतरंगी मान्यताओं और रहनसहन के कारण। हर देश की अपनी विशेषता होती है और आमतौर पर इन चीजों को वहां रहने वाले लोगों द्वारा विकसित किया जाता है।

    वहीं बता दें कि पूर्वी भूमध्य सागर में एक ऐसा देश है जो इंसानों की वजह से नहीं बल्कि वहां रहने वाली बिल्लियों के कारण जाना जाता है, आप जानकर हैरान हो जाएंगे पर इस देश में इंसानों से ज्यादा बिल्लियों की तादात है।

    अगर आपके दिमाग में कोई नाम आ रहा है तो जी हां! हम बात कर रहे हैं साइप्रस देश की, जो लेबनान के काफी करीब में स्तिथि है। इसे दुनिया के सबसे अमीर आबादी वाले देशों में से भी एक माना जाता है।

    पर इस जगह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां इंसानों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं। आप इस देश में हर जगह बिल्लियों को आराम करते देख सकते हैं और यहां के लोगों के लिए यह एक आम नजारा भी है। लोग दूर दराज से यहां इसे देखने आते हैं।

    जैसे ब्राजील के इल्हा दा क्विमाडा ग्रांडे को सांपों के द्वीप के रूप में जाना जाता है, तो साइप्रस को बिल्लियों का देश कहना भी गलत नहीं होगा। साइप्रस की कुल आबादी महज 12 लाख है, लेकिन यहां रहने वाली बिल्लियों की आबादी करीब 15 लाख की है। तो क्या आप सोच सकते हैं कि यहां पर इंसानों और बिल्लियों का कैसा रेशियो देखने को मिलता होगा।

    पर सबसे ज्यादा मजेदार बात यह है कि यहां के लोगों को बिल्लियों से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि यहां के लोगों को उनके साथ रहने की आदत हो गई है। स्विमिंग पूल हो, बार, होटल या स्कूल-कॉलेज के बाहर बिल्लियाँ यहां हर जगह इंसानों के साथ नज़र आती हैं।

    एक और हैरान करने वाली बात इस जगह के बारे में प्रचलित हैं, ऐसा माना जाता है कि रोमन रानी सेंट हेलेना अपनी सैकड़ों बिल्लियों को मिस्र से साइप्रस लेकर आई थी और वह चाहती थी कि सांप उसके राज्य से भाग जाएं। इसी कारण से वह चाहती थी कि वे यहां बस जाएं। प्राचीन मिस्र की क्लियोपेट्रा उन्हें यहां लेकर आई थी। 

    पर अगर पुरातत्वविदों की माने तो 7500 ईसा पूर्व में मिले एक मकबरे में इंसानों के साथ एक बिल्ली को भी यहां दफनाया गया था, यानी की यहां बिल्लियों को पालने की परंपरा पुरानी है। 2007 में एक थ्योरी यह भी सामने आई थी कि पुराने दिनों में लोग बिल्लियों को घर मे रखते थे ताकि कीड़ों से दूर रहा जा सके। 

  • ये है दुनिया का सबसे अमीर राजा खुद को मानता है भगवान राम का वंशज

     

    डेस्क। दुनिया में ऐसे जगह आज भी ऐसी हैं, जहां राजाओं का शासन चलता है। इन देशों की बात करें तो इनमें थाईलैंड, ब्रुनेई और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं। वैसे तो क्षेत्रफल में ये देश बड़े ही छोटे हैं, लेकिन यहां के राजाओं के नाम और उनका अंदाज बहुत ही निराले हैं। 

    विशेषकर संपत्ति के मामले में इन राजाओं के पास हजारों-लाखों करोड़ों की संपत्तियां है, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर राजा (World’s Richest King) कौन हैं? और वो कुल कितनी संपत्ति का मालिक है? आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देंगे। 

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज नाम के मुताबिक, थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन (Maha Vajiralongkorn) दुनिया के सबसे अमीर राजा है। साल 2016 में अपने पिता भूमिबोल अदूल्यादेज की मौत के बाद उन्होंने साम्राज्य की राजगद्दी संभाली थी। उनके पिता करीब 70 साल तक थाईलैंड के राजा थे। जहां एक ओर उनको दुनिया में सबसे अधिक समय तक राजगद्दी पर बैठने वाला राजा माना जाता है यहीं उसके बेटे को सबसे अमीर।

    क्या आप जानते हैं कि भूमिबोल अदूल्यादेज के अंतिम संस्कार पर 50-100 नहीं बल्कि 600 करोड़ रुपये के करीब खर्च किये गए थे। उनके शव को सोने से बने रथ में रखकर श्मशान घाट तक ले जाया गया था। आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि वह चकरी वंश के नौवें सम्राट थे, जिसकारण उन्हें ‘राम नवम’ के नाम से भी जाना जाता था। वहीं राजा महा वाचिरालोंगकोन को ‘राम दशम’ भी कहा जाता है। ऐसा इस लिए है क्योंकि इस घराने के लोग खुद को भगवान राम का वंशज बताते हैं।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के मौजूदा राजा महा वाचिरालोंगकोन के पास करीबन 2 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति है, जिसमें अरबों रुपये का शाही महल, 30 से भी अधिक निजी हवाई जहाज, तरह-तरह की महंगी गाड़ियां, हीरे-जवाहरात और तमाम तरह की चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं।

    उनकी निजी जिंदगी की अगर बात करें तो उन्होंने अब 4 शादियां की हैं। साल 2019 में उन्होंने 66 साल की उम्र में चौथी शादी सुतिदा तिजाई से की थी। वहीं पिछली तीन शादियों से राजा महा वाचिरालोंगकोन के 7 बच्चे भी हैं। इसके साथ ही ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि किंग महा वाचिरालोंगकोन एक ट्रेंड पायलट हैं। वह अक्सर कहीं विदेश यात्रा पर जाते हैं तो खुद ही अपना Boeing 737 विमान उड़ाते हैं।

  • धरती पर वापस आया दैत्याकार वनमानुष वीडीयो में कैद है तस्वीरें

    रोचक;- अगर हम बात वन मानुष की करते हैं तो यह हमें काफी काल्पनिक लगाता है आज तक जिसे हमने कभी नहीं देखा उसकी बातों को सोचना और समझना दोनो ही हमारे लिए काफी अनोखा साबित होता है। लेकिन अब एक रिपोर्ट में उनके पुनर्जन्म का जिक्र हुआ है और कहा जा रहा है कि वनमानुष इस दुनिया मे वापसी कर रहे हैं जल्द ही वह हमारे बीच होंगे। असल मे यह रिपोर्ट एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग पर आई है जिंसमे थर्मल कैमरे में जो तस्वीरें कैद हुई हैं जिसे देखकर अब शोधकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इस डॉक्यूमेंट्री के शूट के दौरान पेड़ के पीछे लोगो ने कैमरे में वन मानुष देखा है।

    इस संदर्भ में डेली स्टार की खबर की माने तो वनमानुष पेड के पीछे से झांक रहा था और उसी दौराम उसकी थर्मल कैमरे में तस्वीर कैद गई। यह तस्वीरे काफी संकेत दे रही है और हमे आगाह भी कर रही है कि एक समय ऐसा आएगा जब विलुप्त हुई प्रजातियां वापस आएगी। जो की मानव को काफी नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि मानव ने प्रकृति के साथ काफी खिलवाड़ किया है और उसका खामियाजा उसे भुगतान ही पड़ेगा।
    इसी फोटो के परिपेक्ष्य में रेडिट बिगफुट समूह पर रिसर्च करने वाले टिप्पणीकार बताते हैं, इंफ्रा-रेड कैमरे पर दिखने वाले ये फुटेज किसी इंसानी धोखाधड़ी नहीं हो सकता है। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि ‘गोरिल्ला सूट’ का इस्तेमाल कुछ नकली वीडियो में किया जाता है, जो पहनने वाले के हीट सिग्नेचर को छिपाने के लिए होता है।

     

     

     

  • रिपोर्ट में चौकाने वाली बात आई सामने, Google पर लड़के ये तक करते हैं Search

    डेस्क। वैसे तो Google को हर सवाल के जवाब देने वाला बताया जाता है। पढ़ाई से जुड़ी जानकारी हो, सेहत से जुड़ी बात हो या फिर प्यार को ब्रेकअप (Break-Up) की गूगल बाबा को सभी समस्याओं के निवारण के रूप में देखा जाता है। 

     Google के Search Engine में हर सेकेंड लोग कुछ ना कुछ सर्च करते ही रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है?

    जानकारी के लिए बता दें कि आप जो भी गूगल पर सर्च करते हैं उसकी सर्च हिस्ट्री (Google Search History) अपने आप बन जाती है। बता दें कि गूगल की सर्च हिस्ट्री को (Google Search History) लेकर ही किए गए एक अध्ययन में ये चौकाने वाली बात सामने आई है। जिसमें ये पता चला की लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है यकीन मानिए इस लिस्ट में कई ऐसी चीज़े हैं जिनके बारे में सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। 

    आइये बात करते हैं कि लड़के क्या सर्च कर रहें होते हैं

    रिपोर्ट के अनुसार लड़के जानना चाहते है कि लड़कियों को खुश करने के क्या-क्या तरीके होते हैं, लड़कियों को इंप्रेस कैसे किया जाता है। लड़कियों को क्या पसंद होता है क्या वो नपसंद करतीं हैं। इस रिपोर्ट में लड़कों में इन सवालों के जवाब जानने की उत्सुकता काफी देखने को मिली है। साथ ही गूगल (Google) पर लड़के यह भी जानना चाहते हैं कि चोटी बनाने या टोपी पहनने से उनके बालों पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है। 

    इसी के साथ ही बालों और दाढ़ी; कैसे उगाए, बढ़ाई कैसे जाती है, केअर करने के तरीके आदि चीज़ों को लेकर औसतन पुरुषों में हर साल करीब 52 हजार लोग Google पर सर्च कर जवाब मांगते हैं। दाढ़ी और मूंछ को लेकर लड़कों (युवाओं) में ज्यादा उत्सुकता देखने को मिलती है।

    इसमें शेविंग करने से उनकी दाढ़ी के बाल ज्यादा बढ़ते हैं या उतने ही रहते हैं; दाढ़ी को घनी करने के क्या उपाय हैं इस तरह के सवाल हर साल करीब 68,400 लोग द्वारा सर्च किए जाते हैं।

    जैसे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) होना एक आम बात है और उनका ये सर्च करने भी आम है पर लड़के सर्च करते हैं कि क्या लड़कों को भी ब्रेस्ट कैंसर (Male Breast Cancer) हो सकता है। 

    जैसा कि कई लोगों को अपनी सेक्स लाइफ पर डाउट होता है। और पुरुष अपनी सेक्सुअलिटी (Sexuality) को लेकर परेशान रहते हैं। साल में करीब 68 हजार लोग कमजोर इरेक्शन, नपुंसकता, हस्तमैथून के बारे में सर्च करते हैं। पुरुष खुद नपुंसक तो नहीं ये भी सर्च किया करते हैं। इसी के साथ एक बड़े तबके के पुरुष वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेना चाहिए या नहीं, कौन सा प्रोटीन ज्यादा अच्छा होता है, बॉडी बिल्डिंग के लिए हमे क्या करना चाहिए, फिट रहने के सरल उपाय क्या हैं, इस बारे में  भी काफी सर्च करते हैं। 

  • 62 वर्ष की महिला ने की थी 24 साल के लड़के से शादी अब बनना चाहती है मां

     

    कहते है कि प्यार अंधा होता है। प्यार जब होता है तो न उम्र देखता है और न रंग रूप देखता हैं, बस हो जाता है। जब दो दिल आपस में मिलते हैं और एक दूसरे के लिए धड़कते हैं तो सारे बंधन और दुनिया को भूल कर एक होने की कोशिश में लग जाते हैं। प्यार की ये कहावतें सिर्फ कहानियों तक ही सीमित नहीं कई बार ऐसी भी खबरे आती है जो इनका सत्यापन करती हैं।

    प्यार में डूबे लोगों के लिए उम्र तो बस एक नंबर है और इसे साबित किया है अमेरिका में रहने वाली 62 वर्ष की शेरिल मैकग्रेगर ने। बता दें कि, 17 पोते-पोतियों की इस दादी ने 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड से न केवल शादी की बल्कि अब बच्चे की प्लानिंग में भी लगीं हैं।

    62 साल की शेरिल चाहती हैं कि अब वो मां बने। बता दें कि वो अपने 24 साल के पति के बच्चे की मां बनना चाहती हैं। वैसे तो शेरिल के 17 पाते-पोतियां हैं, सात बच्चे हैं, लेकिन इस उम्र में आकर न केवल उन्होंने 37 साल छोटे लड़के से शादी की है बल्कि अब वो मां बनने की इच्छा भी जाहिर कर रहीं हैं।

    जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 2021 में शेरिल ने अपने 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड कुरैन मैककेन से शादी की थी। दोनों एक साल से साथ रह रहे हैं और अब बच्चा चाहते हैं।

    शेरिल बताती हैं कि चूंकी उम्र ज्यादा है वो खुद प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं, ऐसे में वो सेरोगेसी या बच्चा गोद लेने के लिए भी तैयार है। बच्चे की प्लानिंग कर रहे इस लवबर्ड ने इससे जुड़ी शॉपिंग भी शुरू कर दी है। पैलेस में बच्चे के कमरे को भी सजाया जा रहा है तो उसकी जरूरत की चीजों की शॉपिंग भी जोरो से चल रही है। 

    शेरिल ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए इस फैसलों को परिवार के सदस्य भी सपोर्ट कर रहे हैं। शेरिल कहती हैं कि मैं कुरैन के बच्चे की मां बनने के लिए बहुत उत्सुक हूं।

    62 साल की शेरिल और 24 वर्षीय कुरैन दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की शादी को टिकटॉक पर लाइव दिखाया भी गया था। दोनों की शादी को 2.2 मिलियन लोगों ने लाइव देखा था । वहीं बीते वर्ष कुछ लोगों ने दोनों की शादी को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया थ। उस समय अपनी शादी पर दोनों ने कहा कि उन्हें दुनिया की परवाह नहीं है। 

    दोनों ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर लाइव सेशन में खुलकर बात भी की थी। और कहा था कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उनके शारीरिक संपर्क का आनंद बहुत ही अच्छा है।

    जानकारी के अनुसार कुरैन जब 15 साल के थे, तब पहली बार उनकी मुलाकात शेरिल से हुई थी। साल 2012 में जब कुरैन शेरिल के बड़े बेटे के डेयरी फार्म में काम किया करते थे तब वो शेरिल से मिले थे। 

    फिर साल 2020 में कुरैन की मुलाकात एक बार फिर से शेरिल से हुई, जब वो एक स्टोर में कैशियर का काम किया करती थी। दोनों मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे। फिर साल 2021 में कुरैन ने शेरिल को प्रपोज किया और फिर सितंबर में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

  • गर्मी से भगवान पड़ गए बीमार, रोज डॉक्टर आकर करते हैं चेकअप

     

    डेस्क। चिलचिलाती हुई गर्मी के बाद जब मानसून का मौसम आता है तो कई तरह की बीमारियां अपने साथ लेकर आता है। यह बीमारियां सबसे ज्यादा बच्चों पर हमलावर होतीं है। पर अगर हम आपसे कहें कि इंसानों के अलावा इस बदलते मौसम ने भगवान को भी बीमार कर दिया हैं। तो शायद आपके रिएक्शन कुछ ऐसा होगा जिसको आप एक्सप्रेस तक न कर सकें। पर क्या आप जानते हैं इन दिनों भगवान जगन्नाथ स्वामी बीमार चल रहे हैं, जिसके चलते उन्हे क्वारंटाइन भी किया गया है।

    दरअसल कोटा के रामपुरा इलाके में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान बदलते मौसम के कारण इन दिनों बीमार हो गए हैं। साथ ही भगवान जगन्नाथ का इलाज करने हेतु वैद्यजी हर रोज मंदिर भी पहुंचते हैं। मंदिर पुजारी कमलेश दुबे के अनुसार पूर्णिमा के दिन बता दें कि स्नान करने के बाद 200 किलो आम के रस का सेवन करने के कारण मंदिर में भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए हैं। अब वह 15 दिनों के लिए आराम भी करेंगे इस दौरान कोई भी भक्त उनसे नहीं मिल सकते। जानकारी के अनुसार बता दें कि स्वास्थ्य ठीक होने के बाद ही वह नगर भ्रमण पर भी निकलेंगे।

    इस बीच भगवान का खाना-पीना में भी परहेज शुरू हो गया है। उन्हे काली मिर्च, लोंग, दालचीनी, इलायची, मिश्री, शहद आदि जड़ी बूटी युक्त काढ़ा दवा प्रसाद रूप में परोसा जा रहा है। काढ़े के अलावा फलों का रस भी भगवान को स्वस्थ होने के लिए दिया जाता है। वहीं भगवान को रोज शीतल लेप भी लगया जाता है। साथ ही बीमारी की जांच करने के लिए हर रोज वैद्य भी आते हैं।

    भगवान जगन्नाथ बीमार होने के बाद 15 दिनों तक आराम करेंगें जयेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा से आराम के लिए 15 दिन तक मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते है और उनकी खूब सेवा की जा रही है। ताकि वे जल्दी से ठीक हो जाएं । बता दें कि जिस दिन वे पूरी तरह से ठीक होते है आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भी उसी दिन निकलती है, जिसके दर्शन के लिए असंख्य भक्त उमड़ते है। 

    जानकारी के लिए बता दें कि यह एक पुरानी परंपरा है कि भगवान जगन्नाथ गर्मियों में बीमार हो जाते हैं और फिर उनका इलाज होता है। वह जेष्ठ मास की पूर्णिमा से लगातार 15 दिन तक बीमार रहता है और आषाढ़ मास की अमावस्या को फिर से स्वस्थ हो जाता है ।

  • रोज खाना देने वाले जूकीपर के हाथ को शेर ने दबोचा तो हार्ट अटैक से हो गई मौत

     

    Tiger Attacks Zookeeper During Feeding : खतरनाक जानवरों की देखभाल करना उनका सामना करना कोई बच्चों का काम नहीं है। आपको महज जानवर को देकर ही उनके मूड का अंदाजा लगाना होता है। इसके लिए स्किल और सावधानी, दोनों की बेहद आवश्यकता होती है। अगर कभी आप जानवर का मूड भांपने में चूक जाएं तो ये सीधा आपकी जान ले लेगा।

    पश्चिमी मैक्सिको के पेरिबैन नाम की जगह पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। यहां टाइगर को खाना खिलाने के दौरान ज़ूकीपर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खाना खाने के दौरान टाइगर ने ज़ूकीपर का हाथ पिंजरे के अंदर से ही चबा लिया।

    पर यह घटना सिर्फ ज़ूकीपर का हाथ काट खाने और उसे अपाहिज करने के बारे में नहीं है, बल्कि वहीं मौजूद 23 साल के युवा शख्स की घटना को देखकर हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

    जूकीपर किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं कर रहा था, बल्कि वो तो रूटीन के तहत टाइगर का पेट भरने की कोशिश कर रहा था।

    पिंजरे के अंदर से ही टाइगर ने जूकीपर का दाहिना हाथ पकड़कर मुंह में डाल लिया। बाघ के दांत गड़ाने के बाद जूकीपर जोस अपना हाथ चीखता रहा लेकिन टाइगर ने उसका हाथ नहीं छोड़ा।

    इसके बाद जोस को अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में जब डॉक्टरों ने उसका हाथ काटने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इस चिड़ियाघर के मालिक ने खुद घटना का वीडियो रिलीज़ किया है और बताया कि उनके पास जानवरों के पालने का ज़रूरी परमिट भी है। यहां पर उन्होंने शेर और मगरमच्छ भी पाल रखें हैं। अगर आपको याद होगा तो इससे पहले भी अफ्रीकन चिड़ियाघर का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ इसी तरह ज़ूकीपर की उंगली पिंजरे के अंदर बैठे शेर ने चबा ली थी। 

  • ‘पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम’ देता है पीड़ित पतियों को कानूनी सलाह, न्यूनतम पत्नी ने लगाए हो 20 आरोप

     

     

    डेस्क। वैसे तो 14 जून को देश में वट सावित्री का व्रत और पूजन हुआ था। जिसमें पत्नियों ने पति के लिए श्रृंगार किया। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत भी रखा। वैसे तो ये भरतीय संस्कृति के हिसाब से बहुत कॉमन है।

    पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने शायद कभी सोचा ही न हो। यहां पत्नी पीड़ित पुरुषों के एक समूह ने वट सावित्री व्रत से एक दिन पहले ही पीपल के पेड़ की परिक्रमा करके प्रार्थना की कि उन्हें अगले जन्म में ऐसी पत्नी ना मिले। यह खबर सामने आते ही लोग काफी हैरान हो गए। 

    बता दें कि वट सावित्री व्रत से एक दिन पहले इस आश्रम से जुड़े पतियों ने पीपल के पेड़ की 108 बार उल्टी परिक्रमाएं कीं। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने प्रार्थना की कि अगले जन्म में उन्हें ऐसी पत्नी ना मिले। 

    इस आश्रम के संस्थापक भरत फुलारे ने कहा कि वट सावित्री व्रत पर महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन और सात जन्मों के लिए एक ही पति पाने की प्रार्थना भी करती हैं। इससे एक दिन पहले हमने यहां एक पीपल के पेड़ की पूजा की है और प्रार्थना भी की कि ऐसा जीवन साथी (पत्नी) दोबारा न मिले।

    काफी सुर्खियां पा रहा औरंगाबाद का पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम

    औरंगाबाद में अपनी पत्नी से नखुश रहने वाले पतियों ने एक ‘पत्नी पीड़ित आश्रम’ बनाया गया है। औरंगाबाद से करीब 12 किलोमीटर दूर मुंबई-शिरडी हाइवे पर बना ये आश्रम देश के कई हिस्सों के पीड़ित पतियों का बसेरा है। जानकारी के अनुसार यहां पर पत्नी पीड़ित पुरुषों को कानूनी लड़ाई से जुड़ी सलाह दी जाती है। इस आश्रम में कौए की एक प्रतिमा है जिसकी पूजा की जाती है। जानकारी के अनुसार अभी तक 500 से ज्यादा पीड़ित पति यहां से सलाह ले चुके हैं।

    जानकारी के लिए बता दें कि भरत फुलारे ने अपने निजी अनुभव के बाद इस आश्रम की शुरुआत की थी। ऐसा बताया जाता है कि भरत फुलाते की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का केस दाखिल किया था। जिसके बाद उनके जीवन में काफी मुश्किलें भी आईं पर उन्हें किसी तरह की कानूनी सलाह भी मिलना मुश्किल हो गया था। 

    तब उन्होंने 2016 में इस आश्रम की शुरूआत की। जो पत्नी से पीड़ित पतियों को कानूनी सलाह प्रदान करते हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस आश्रम का सदस्य बनना या इसमें एंट्री लेना इतना आसान नहीं है। इसकी सदस्यता पाने के लिए पत्नी की ओर से आप पर 20 केस होने जरूरी हैं।