Category: socially-viral

  • गजब : भाजपा की महिला पदाधिकारियों को अपनी ठगी का टारगेट बनाने वाला BJP का पुराना नेता निकला

    भाजपा और संघ भले ही विष्णु बाबू दिवाकर को बेनकाब होने के बाद पार्टी से कोई संबंध नहीं होने का दावा कर रही है. लेकिन सच्चाई ये है कि शातिर ठग विष्णु बाबू दिवाकर भाजपा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य था. इसके साथ ही संघ में कानपुर ही नहीं लखनऊ, दिल्ली और संघ मुख्यालय नागपुर तक अपनी पहुंच रखता था.

    इसी के चलते नेताओं के साथ ही कई आईएएस अफसर तक उसके चरणवंदना करते थे. अब कच्चा चिट्‌ठा सामने आने के बाद भाजपा उससे किनारा कर रही है. मेरठ की पूजा बंसल ही नहीं अब तक ठगी का शिकार 32 से ज्यादा महिलाएं सामने आ चुकी हैं. जिनको विष्णु बाबू ने पद, सरकारी नौकरी समेत अन्य प्रलोभन देकर ठगा है.

    मेरठ के शास्त्री नगर निवासी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल से सचेंडी सीढ़ी इटारा निवासी विष्णु बाबू दिवाकर ने चेयरमैन बनवाने का झांसा देकर 25 लाख ठग लिए थे. पूजा बंसल के सामने आने के बाद रोज नए-नए के शिकार हुए लोग सामने आ रहे हैं.

    शातिर ने पूजा बंसल के अलावा 35 से अधिक भाजपा से जुड़ी महिला नेत्रियों को ठगी का शिकार बनाया है. ठगी की शिकार भाजपा नेत्रियों के मुताबिक आरोपी क्षेत्रीय अध्यक्षों के सम्पर्क में था और उसने महिला मोर्चा के सदस्यों की सूची निकलवाई और सभी को पद, सरकारी नौकरी व टेंडर समेत अन्य झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए.

    पूजा बंसल ने बताया कि रविवार शाम तक उनके संपर्क में ठगी की शिकार 35 से ज्यादा महिलाए हैं. इसमें आधी से ज्यादा भाजपा से जुड़ी महिला नेता हैं.  इस मामले में एक सांसद ने भी एसपी और सीओ से बात की. जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है.

    विष्णु दिवाकर का पोस्टर सामने आने के बाद यह तो साफ हो गया कि वह भाजपा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य था. इतना ही नहीं जिले और प्रदेश स्तर की सभी बैठकों में वह हिस्सा लेता था. कानपुर ही नहीं प्रदेश स्तर के सभी नेताओं और संघ के पदाधिकारियों के सीधे संपर्क में था. उसका यही रसूख देकर एक के बाद एक सभी ठगी का शिकार होते चले गए.

    भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने बताया कि शातिर ठग विष्णु ने बताया था कि उसने शादी नहीं की है और वह संघ के लिए समर्पित होकर काम कर रहा है. इतना ही नहीं पद का लालच देकर उसने कई महिला पदाधिकारियों से अश्लील बातें करके उनके नजदीक जाने का भी प्रयास किया. पूछताछ के दौरान कई महिला पदाधिकारियों ने इस बात की भी शिकायत दर्ज कराई है. धोखाधड़ी के साथ ही उसके खिलाफ छेड़खानी की भी एफआईआर होनी चाहिए.

  • रेत कलाकार ने कुछ यूं दी होली की शुभकामनाएं

    रिपोर्टर :- संतोष मिश्रा 

    देश| कल यानी 16 मार्च को पूरे भारत ने जहां होली के त्योहार को मनाया। हर ओर गुलाल उड़ता दिखाई दिया। लोगो ने शान्ति एवं सद्भावना का संदेश दिया। वही कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने होली के मौके पर अपनी कलाकारी से सबका दिल जीत लिया।
    [object Promise]
    खबर पुरी से है , जहां रेत कलाकार कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और समुद्र के किनारे रेत से प्रेम का प्रतीक कहे जाने वाले श्री कृष्ण और राधा की आकृति को बनाया। उन्होंने इस आकृति में अपनी कला से जान डाल दी है। सुदर्शन की कला की हर ओर तारीफ हो रही है वही उनके होली मनाने के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

  • बच्ची के नाम की जगह आधार पर लिखा था, मधु का पांचवा बच्चा

    डेस्क। यूपी के बदायूं में एक एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। बदायूं में एक स्कूल में बच्चे को प्रवेश देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि बच्चे के आधार कार्ड में नाम के स्थान पर ‘मधु का पांचवां बच्चा’ लिखा था। खबर सामने आते ही विवाद का कारण बन रही है।

    बता दें अधिकारियों ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बिल्सी तहसील के रायपुर गांव का दिनेश अपनी बच्ची आरती को स्कूल में दाखिल कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय ले गया।

     विद्यालय में शिक्षिका ने उसे स्कूल में भर्ती करने से इनकार कर दिया। शिक्षिका ने दिनेश को आधार कार्ड ठीक कराने के लिए बोला।

    इसके बाद बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि घोर लापरवाही के चलते यह गलती हुई है। बैंक और डाकघर के अधिकारियों को सतर्क किया जाएगा और इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी ।” 

  • जब अमूल ने कहा ‘ये चीज़ बड़ी है… मस्क मस्क’

    डेस्क। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन, जो अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध उत्पादों को बेचता है। सोशल मीडिया पर अमूल अपने कार्टूनों के माध्यम से प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर funny रिएक्शन्स के लिए जाना जाता है।

    हाल ही में, Amul ने एलोन मस्क के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 44 बिलियन डॉलर में एक मज़ेदार कार्टून ट्वीट किया।

    कंपनी ने ट्विटर पर लिखा “ये चीज़ बड़ी है मस्क, मस्क,” 

    इस कार्टून में मस्क को प्रदर्शित किया गया है जो एक चम्मच से एक पक्षी को मक्खन खिलाते हुए नज़र आ रहे हैं। अमूल ने फ़ोटो पर लिखा “इसे साझा करें, यह एलोन के पास नहीं है!”  

    26 फरवरी को, मस्क ने ट्विटर को $ 44 बिलियन नकद में खरीदने के लिए एक सौदा किया, 16 वर्षीय कंपनी का नियंत्रण स्थानांतरित कर दिया, जो दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों में से एक के रूप में उभरी थी।  आधिकारिक बयान के अनुसार, ट्विटर को मस्क के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई द्वारा $ 54.20 प्रति शेयर के लिए अधिग्रहित किया जाएगा। 

    मस्क, जो इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला, साथ ही स्पेसएक्स और अन्य उपक्रम भी चलाते हैं। 

    बता दें कि इसी बीच मस्क ने ट्वीट किया कि वह पेय पदार्थ की दिग्गज कंपनी कोका खरीदेंगे। कोला और कोकीन वापस उसमें डाल दिया। जैसे ही कोका-कोला शब्द ट्विटर पर ट्रेंड हुआ उनका ट्वीट भी वायरल हो गया।

     

  • एक व्यक्ति जो पढाई में था एकदम लीचड़ फिर दुनिया को कर गया रोशन

    आज हम आआपको बताते हैं  ऐसे महान आविष्कारक की जिन्होंने अपने अविष्कार से पूरी दुनिया को रोशन कर दिया। बात हो रही है, महान अमेरिकन वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन की जिन्होंने बल्ब का आविष्कार किया। इनका जन्म 11 फरवरी 1847 को अमेरिका में ही हुआ। एडिशन काफी गरीब परिवार से थे इसके बावजूद उन्हें रसायनिक प्रयोग करना बहुत पसंद था। बचपन में उनकी मां जितने भी पैसे देती थी वह उन्हें रसायनिक प्रयोगों में खर्च करते थे।

    अब जानते हैं,उनके जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को….

    जब वह बिजली के बल्ब का आविष्कार कर रहे थे तो वह लगभग 10,000 बार असफल हुए। लेकिन उन्होंने हार ना मानी। उनका मानना था कि “मैं कभी नाकाम ना हुआ बल्कि मैंने 10000 ऐसे रास्ते निकालें जो मेरे काम ना सके”।

    बचपन में जब कभी उन्हें प्रयोग करने के लिए पैसे कम पड़ते थे तो वह ट्रेनों में जाकर सब्जियां व अखबार बेचा करते थे।

    कभी-कभी तो वह 5-5 दिन तक, नहीं सोया करते थे ऐसा वह तब करते थे जब कोई प्रयोग बिल्कुल सफल होने की कगार पर हो।

    बचपन में उन्हें पढ़ाई में बहुत कम मन लगता था। उन्हें तो बस नए-नए प्रयोग करना अच्छा लगता था। जिसके चलते वह इतने प्रतिष्ठित वैज्ञानिक बन सके। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पहले बल्ब को बनाने में लगभग 40 हजार डॉलर की लागत आई थी। थॉमस अल्वा एडिसन का निधन 18 अक्टूबर 1931 को हुआ।

  • मैट्रिमोनियल साइट पर जब लड़की ने मंगा ये तो पिता ने दिया ऐसा रिएक्शन

    डेस्क। आज के इस आधुनिक युग में मैट्रिमोनियल साइट पर जीवनसाथी की तलाश एक ट्रेंड बन चुकी है। मैच होना फिर मिलना और बाद में शादी, सुनने में ये अजीब लगता है पर यह आधुनिक दौर की हकीकत है। इसी कड़ी में एक केस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन एक लड़की ने मैट्रिमोनियल साइट पर मैच हुए शख्स के साथ जो किया उसे जानकर हर कोई हैरान हो गया। 

    मैट्रिमोनियल पर मिली एक लड़की ने शख्स से शादी करने के बजाय उसे जॉब ऑफर कर दी। इसके साथ ही लड़की ने उस शख्स की पर्सनल डिटेल्स के बजाए उससे उसका रिज्यूम भी मंगवा लिया और साथ ही इंटरव्यू लिंक भी सेंड कर दिया। 

    इस बात का खुलासा उदिता पाल नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर पर किया। वो बेंगलुरू में एक स्टार्टअप कंपनी की को-फाउंडर हैं। उनके पिता ने उनको शादी के लिए एक लड़के का बॉयोडाटा भेजा था। लेकिन उदिता को लगा कि ये बायोडाटा उनकी कंपनी में जॉब देने के लिए भी काम आ सकता है। तो फिर क्या था, उदिता ने उस शख्स से रिज्यूमे मांग लिया और ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए उसे लिंक भेज दिया।

    साथ ही जब यह बात उनके पिता को पता चली तो उनका रिएक्शन देखने वाला था। उदिता के पिता नाराज हो गए और उन्होंने बेटी को मैसेज कर कहा कि आप ‘मैट्रिमोनियल साइटों से लोगों को काम पर नहीं रख सकती।’ 

    इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उदिता ने कहा कि ‘लड़के के पास 7 साल काम का एक्सपीरियंस था, इसलिए मैं उसे हायर कर रही हूं।’ 

    आगे उदिता ने यह भी साझा किया कि उन्होंने उस शख्स को नौकरी पर नहीं रखा क्योंकि वह 62 लाख की सालाना सैलरी की मांग कर रहा था।

  • जल्द इंसान मिलेंगे एलियंस से

    Business:- हजारों वर्षों ने वैज्ञानिक इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हुए हैं कि क्या पृथ्वी के बाहर भी जीवन है और कोई व्यक्ति क्या पृथ्वी के बार किसी अन्य ग्रह पर अपना जीवन यापन कर सकता है। वही कई फिल्मों में एलियंस का जिक्र भी है जिसके बाद हर कोई यह भी जानने के लिए बेताब हैं कि क्या एलियंस होते हैं या नहीं। लेकिन अभी तक एक भी वैज्ञानिक इस बात का पुख्ता सबूत नहीं दे पाया है कि वास्तव में एलियंस है और पृथ्वी के बाहर भी जीवन है। लेकिन अब इस संदर्भ में नासा ने एक दावा किया है और कहा है कि आगामी कुछ सालों के बाद इंसानों की मुलाकात एलियंस से हो जाएगी।

    40 साल तक अंतरिक्ष एजेंसी में कार्यरत रह चुके जिमे ने यह दावा किया है कि यह वास्तव में आश्चर्यजनक है लेकिन यह सच है जब कुछ सालों बाद इंसान एलियंस से मिलेगा। क्योंकि हम काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं हम इतना तो जानते हैं कि आकाशगंगा में कितने तारे है लेकिन हम यह नहीं जानते हैं कि दुनिया मे कितने तारे हैं। 
    उन्होंने कहा कई ऐसी जगह है जहां पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती लेकिन वहां पानी की उत्पत्ति हो सकती है। लेकिन यह पानी केवल लिक्विड के रूप में बर्फ और वाष्‍प के रूप में हो सकता है। वही इस समय वैज्ञानिक एक ऐसे ग्रह की खोज में लगे हुए हैं जिसपर जीवन हो और व्यक्ति वहां जीवन जी सकें। वैज्ञानिक इस समय जिन ग्रहों की खोज में जुटे हुए हैं वह शुक्र मंगल और पृथ्वी जैसे होंगे कुछ ही वर्षो में हम अपने ब्रह्मांड के बारे में सबकुछ जान जाएंगे।

  • दुनिया मे मौजूद हैं अनोखा पत्थर, टूटने पर निकलता है खून , झटके में बदलता है प्राइवेट पार्ट

    रोचक तथ्य:- हमने अक्सर सुना है कि पत्थर के पास दिल नहीं होता वह किसी की भवनाओ को नहीं समझ सकता क्योंकि वह निर्जीव होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी प्रकृति कई ऐसी चीजों को छुपाए हुए हैं जिनके रहस्य खुलते हैं तो हर कोई दंग रह जाता है और उनके रहस्य को जनकर हम चकित रह जाते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे पत्थर के बारे में जिसे तोड़ने से या काटने से उसमे से खून निकलने लगता है। 

    यह एक ऐसा पत्थर है जो अगर जमीन पर।गिर जाता है तो तुरंत इसके दो टुकड़े हो जाते हैं। इस पत्थर के टूटने से इसमे से खून बहने लगता है और इसके भीतर मांस जैसी कोई वस्तु निकलती है जिसे इंसान खाता है। यह पत्थर वैसे तो बाजार में खूब मिलता है लेकिन इसे भारत की बाजार से नहीं खरीदा जा सकता क्योंकि यह पत्थर पेरू और चिली के समुद्री तट पर मिलती हैं। इस पत्थर को पूरी दुनिया  दुनियाभर मेंपायुरा चिलियांसिस के नाम से जानती है।
    [object Promise]
    यह एक ऐसा पत्थर है जो कि चट्टानों से हमेशा चिपका रहता है और इसे कई लोग पीडिड्स रॉक के नाम से भी जानते हैं। यह ऊपर से देखने में काफी सख्त दिखाई देता है लेकिन वास्तव में यह बिल्कुल नरम होता है और इसे हाँथ से ही तोड़ा जा सकता है। 
    [object Promise]
    इस पत्थर की जब वैज्ञानिकों में खोज की तो पता चला कि यह वास्तव में एक जीव है। जो भोजन करता है सांस लेता है और इसके टूटने पर इसको रक्त भी बहता है। वही यह अपने प्राइवेट पार्ट बदलने की शक्ति के साथ एक अनोखा स्वरूप रखता है और बच्चे भी पैदा कर सकता है।

  • रहस्य। मंगल ग्रह पर पेरिस यूनिवर्सिटी की रिसर्च खोद कर ढूंढ लिया जीवन

    डेस्क। क्या पृथ्वी के बाहर भी कोई रहता है। क्या इस धरती के अलावा किसी और ग्रह पर भी जीवन है। एलियंस होते हैं या नहीं? स्पेसशिप, UFO और न जाने ऐसी कई स्पेस हाइपोथिसिस हैं जिसमें कितनी प्रमाणिकता है कोई नहीं जानता। जब भी स्पेस में जीवन की बात आती है तो सबसे बड़े दावेदार के तौर पर मंगल ग्रह का नाम आता है। इसी कड़ी में एक ऐसी खबर आई है जिसने मंगल पर जीवन होने की आशंकाओं को फिर से पुनर्जीवित कर दिया ही। 

    पेरिस यूनिवर्सिटी की एक स्‍टडी में पता चला है कि 2 अरब साल पहले मंगल ग्रह पर तरल महासागर हुआ करते होंगे। इस रिसर्च में वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल पर तरल महासागर संभव हो सकता है अगर तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा होता होगा। मंगल ग्रह पर ऐसी स्थितियां आज से करीब 3 अरब साल पहले मुमकिन थीं।

    बता दें कि इससे पहले साल 2016 के एक रिव्‍यू में भी  कहा गया था कि लो सोलर रेडिएशन के कारण मंगल ग्रह की प्राचीन जलवायु बेहद ठंडी थी और एक महासागर को बरकरार नहीं रख सकती थी। इसी कारण से सब नष्ट हो गया। साथ ही साल 2021 के एक अन्य अध्ययन में कहा गया है कि मंगल ग्रह का अपना वॉर्मिंग मैकेनिज्‍म है, जो झीलों और नदियों को पनपने दे सकता है हालांकि इस रिसर्च में इसको अच्छे से नहीं समझया गया था। 

    मौजूदा अध्ययन में वैज्ञानिक पृथ्वी के जलवायु मॉडल पर बेस्‍ड त्रि-आयामी मॉडल का इस्‍तेमाल करके मंगल की प्राचीन जलवायु पर अध्ययन कर रहे थे। जिसके बाद वैज्ञानिक इस निष्‍कर्ष पर पहुंचे हैं कि दो अरब साल पहले मंगल ग्रह पर महासागर हो सकते थे। वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध में एक महासागर की उपस्थिति होने का भी अनुमान लगाया था। 

    महासागर था तो मंगल का सारा पानी कहाँ गया

    इसके पीछे एक थ्‍योरी को हमेशा से रिपीट किया जाता है कि पानी के अणुओं के हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में टूटने से वह अंतरिक्ष में वाष्‍प बनकर उड़ गया। एक अध्‍ययन यह भी कहता है कि मंगल ग्रह का पानी अभी भी इसकी सतह के नीचे बर्फ के रूप में मौजूद है। 

    मंगल ग्रह को लेकर कई सवाल अभी भी बरकरार हैं। मंगल जक रहस्य की तरह है। इसपर जितनी रिसर्च होती है ये उतना ही उलझता जा रहा है। यहां जीवन की खोज में लगे वैज्ञानिकों को अभी बहुत कुछ साबित करना है। उम्‍मीद है आने वाले समय में हमें कुछ और रोचक जानकारियां मिल पाएंगीं।

  • सपने में पैसे देखना कितना शुभ और कितना दुखदाई

    रोचक:- मनुष्य के जीवन में सपनो का बहुत महत्व है। प्रत्येक मनुष्य अपने जीवनकाल में कोई न कोई सपना तो देखता ही रहता है। जब भी कोई व्यक्ति सपना देखता है। तो वह उसका मतलब भी जानना चाहता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपनों का अच्छा या बुरा होना हमारे भविष्य से जुड़ा होता है। ऐसा ही एक सपना है पैसे को लेकर । पैसा आज के समय में प्रत्येक मनुष्य की आवश्यकता है। सपनें में भी कई बार हम पैसे देखते हैं। जिसका हम मतलब भी जानना चाहते हैं। अगर आपको भी सपने में पैसा दिखाई देता है और आप इस सपने के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं पैसों से जुड़े सपनों के बारे में.

    सपने में नोट देखना :

    अगर आपको सपने में कागज के हरे-हरे नोट दिखाई देते हैं। तो यह आपके लिए एक बेहद ही शुभ स्वप्न है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह एक शुभ स्वप्न है। इस स्वप्न के अनुसार जल्द ही आपकी किस्मत चमकने वाली है। इतना ही नहीं आपको कहीं से धनलाभ भी हो सकता है। अगर आप इस प्रकार का सपना देखते हैं तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। इस सपने का एक और मतलब भी होता है। जिसके अनुसार आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। यानी कहीं से भी हो आपको धनलाभ तो अवश्य होगा।

    सपने में सिक्के देखना :

    अगर आप सपने में बहुत सारे सिक्के देखते हैं तो स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह एक बेहद ही अशुभ स्वप्न है। इस स्वप्न के अनुसार भविष्य में आपको किसी प्रकार की आर्थिक हानि हो सकती है। इस प्रकार का सपना आर्थिक संकट की और इशारा करता है। इस सपने का एक ओर मतलब भी होता है। अगर आप यह सपना कई बार देखते हैं तो आपको कहीं से कर्जा लेना पड़ सकता है। अगर आप इस प्रकार का कोई भी स्वप्न देखते हैं तो आर्थिक रूप से सावधानी बरतें हो सके तो न हीं किसी से कर्ज लें और न हीं किसी को कर्जा दें।

    सपनें में कोई पैसा दे :

    सपने में अगर आपको कोई पैसा देता है तो यह स्वप्न आपको लिए बेहद ही शुभ स्वप्न है। इस स्वप्न के अनुसार अगर आप बिजनेस मैन हैं तो आपको जल्द ही भविष्य में किसी प्रकार का बड़ा प्रॉफिट हो सकता है। आपके बिजनेस का विस्तार हो सकता है या कोई ऐसा नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जो भविष्य में आपको फायदा बहुत बड़ा फायदा पहुंचा सकता है। इसके अलावा अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको भविष्य में आपको प्रमोशन मिल सकता है। जो आपको भविष्य में एक आगे बढ़ने में बेहतर अवसर प्रदान कर सकता है।

    सपने में किसी को पैसा देना :

    सपने में अगर आप किसी को पैसा दे रहे हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह आपके लिए एक बेहद ही शुभ स्वप्न है । इस स्वप्न के अनुसार अगर आपने किसी से कोई कर्जा लिया है तो आप जल्द ही उस कर्जे से मुक्ति पा लेंगे। इस सपने का एक और मतलब भी है कि इस सपने के अनुसार आप किसी की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं मतलब किसी को धन उधार दे सकते हैं । जिसको करने से आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। लेकिन अगर आप सपने में किसी को सिक्के देते हैं तो इसका मतलब जल्द ही आपके घर में दरिद्रता का वास होने वाला है।