Category: socially-viral

  • जाने भारत मे अभी कितने है डेटा सेंटर

    जानकारी– भारत सरकार डिजिटल डेटा की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हैं। डेटा की सुरक्षा हेतु बिल लाने का मसौदा सरकार ने तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले सत्र में सरकार डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन का बिल पेश करेगी।  
    इस बिल के आने के बाद से देश मे अधिक डेटा सेंटर की आवश्यकता होगी। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वर्तमान समय मे किस देश में कितने डेटा सेंटर है। क्‍लाउड सीन के अनुसार विश्व मे सबसे ज्यादा डेटा सेंटर अमेरिका में है।
    अमेरिका में 2653 डेटा सेंटर है। इसके बाद ब्रिटेन में 451 और जर्मनी में 442 डेटा सेंटर है। वही अगर हम कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड की बात करे तो यहां भी 200 से अधिक डेटा सेंटर मौजूद हैं।लेकिन जापान में इन सबके मुकाबले डेटा सेंटर कम है।
    वही भारत मे अभी सबसे कम डेटा सेंटर है। आकड़ो के मुताबिक भारत मे अभी महज 138 डेटा सेंटर है। हालाकि डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन बिल आने के बाद सरकार को देश मे डेटा सेंटर बढाने की आवश्यकता पड़ेगी।

  • क्यों महिलाओ की तुलना में जल्दी बूढ़े होते हैं पुरुष

    रोचक:- व्यक्ति की उम्र बढ़ती जाती है। बचपन जवानी और बुढापा जीवन की एक प्रक्रिया है। वैज्ञानिक इस विषय पर खूब शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिक यह खोज करना चाहते हैं की क्या कोई ऐसी तकनीकी विकसित की जा सकती है जिससे यह पता लगाया जा सके की व्यक्ति की उम्र क्यों बढ़ती जा रही है और क्या इसे स्थिर किया जा सकता है।
    लेकिन इस परिपेक्ष में अभी तक कुछ खास नही पता चल पाया है। लेकिन वैज्ञानिको ने पुरुष और महिलाओ की बढ़ती उम्र के संदर्भ में यह खुलासा किया है कि महिलाओ की तुलना में पुरुषों की उम्र जल्द बढ़ती है और वह महिलाओ की तुलना में अधिक बूढ़े लगते हैं।
    फिनलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ जिवास्कायला के शोध के मुताबिक पुरुष की उम्र जल्दी बढ़ती है। वह अधिक धूम्रपान करते हैं जिस कारण उनकी उम्र महिलाओं से कम होने पर भी अधिक प्रतीत होती है। वही महिलाओ की उम्र पुरुष की अपेक्षा अधिक होती है और यह पुरुष से 5 साल अधिक जीवित रहती है।

  • विश्व की आबादी हुई 800 करोड़ , जाने किस धर्म के लोग दुनिया मे है सबसे ज्यादा

    जानकरी– यदि हम विश्व स्तर की आबादी की बात करे तो यह आंकड़ा 800 करोड़ हो गया है। वही विश्व स्तर पर आबादी निरंतर बढ़ रही है। जानकारो का कहना है कि आगमी समय मे यह आंकड़ा 1100 करोड़ होगा।
    विशेषज्ञ का कहना है कि विश्व की बढ़ती आबादी में 10 देश ऐसे हैं। जिनका अहम योगदान है। बताया जा रहा है 800 करोड़ की आबादी का आंकड़ा पहुंचाने में सबसे पहले नम्बर पर चीन फिर भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया का नाम आता है।
    वही अगर हम धर्म के आधार पर विश्व की आबादी को समझे। तो विश्व में सबसे अधिक ईसाई फिर मुस्लिम फिर हिन्दू उसके बाद अन्य धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। वही दुनिया मे सबसे अधिक पलायन लोग पाकिस्तान से कर रहे हैं। 
    पलायन के मामले में पाकिस्तान की दशा क्रूर कानून वाले देश सीरिया से भी बदतर है। पाकिस्तान से करीब 1.65 करोड़ लोग पलायन कर चुके हैं। बता दें 2050 में दुनिया की आबादी 973.50 करोड़ हो जाएगी. 2080 में 1067.37 करोड़ हो जाएगी।

  • ये हैं दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

    डेस्क। अधिकतर लोगों की आदत होती है कि सब्जी खरीदते वक्त वो बहुत ही मोल-भाव करते ही हैं। ज्यादा से ज्यादा 5-10 रुपए कम करने से हम खुश भी हो जाते हैं। वहींं,अगर किसी सब्जी का दाम बहुत ऊंचा चला गया हो, तो आप उस सब्जी को नहीं खरीदने में ही अपनी जेब की भलाई भी समझते हैं। इसके साथ ही जैसे, कुछ वक्त पहले टमाटर बहुत ही महंगे हो गए थे, जिसके कारण ज्यादा लोग टमाटर के विकल्पों को गूगल पर सर्च करने लग जाते थे।
    वहीं किसी सब्जी का दाम 200-300 रुपए किलो होने पर ही इसे सोने के भाव की तरह बताया जाने भी लगता है, तो सोचिए कि अगर कोई सब्जी 85 हजार रुपए किलो में बिकती हो, तो आप क्या कहेंगे कि यह कोई मजाक तो नहीं है लेकिन आपको यह भी बता दें कि यह बिल्कुल सच है। दुनिया में एक सब्जी ऐसी भी है जिसे इसके अभी तक के दाम को देखते हुए सबसे महंगी सब्जी कहा जा रहा है।
    सबसे पहले आपको यह बता दें कि आमतौर पर यह सब्जी भारत में नहीं उगती बल्कि यूरोपीय देशों में मिलती है वहीं  रिपोर्ट्स की मानें, तो सबसे पहले यह सब्जी हिमाचल प्रदेश में उगाई गई थी और यह सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर भी होती है।
    हॉप शूट्स की फसल का प्रोसेस इतना लम्बा होता है कि इसे कटाई के लिए तैयार होने में पूरे तीन साल लग जाते हैं। वहीं, इसे तोड़ने का काम भी बहुत पेचीदा रहता है। इस पौधे से छोटी-छोटी बल्ब की आकार की सब्जियां तोड़ने में काफी मेहनत भी लगती है। ऐसा माना जाता है कि यह इतने ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होती है कि कई बीमारियों में इसे इलाज के लिए इस्तेमाल करा जाता है और तभी से इसकी कीमत 85000 किलोग्राम है।
    कई मेडिकल स्टडी में यह भी बताया गया है कि इस सब्जी टीबी के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने में किया जाता है। वहीं इसके अलावा स्ट्रेस, नींद न आना, घबराहट, चिड़चिड़ापन, बेचैनी और डेफिसिट-हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) का इलाज करने में भी हॉप शूट्स या कॉर्न का इस्तेमाल होता है। और इसके अलावा भी दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है।
    जानिए कैसे खाया जाता है
    इस सब्जी का इस्तेमाल कई डिश बनाने में होता है। इसके अलावा स्वाद में तीखी इस सब्जी को कच्चा खाने के अलावा इसका अचार भी बनाया जाता है।

  • दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन के साथ किया कुछ ऐसा कि पहुंच गई थाने

    डेस्क: Groom Kisses Bride on Stage देशभर में देवउठनी के बाद से शादी समारोह शुरू हो गए है। वहीं, सरकार भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम के जरिए गरीब लोगों की शादी में काफी मदद कर रही है।
    26 नवंबर को भी सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया था, लेकिन इस दौरान दुल्हन की शर्त जीतने के चक्कर में एक बड़ा कांड हो गया। इसके बाद होना क्या था दुल्हन थाने पहुंच गई और होने वाले पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की भी मांग की। थाने में दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर बहस चलती रही, जिसके बाद दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हो गया कि दूल्हा दुल्हन अब अलग रहेंगे।
    Groom Kisses Bride on Stage साझा जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान बदायूं जिले के बिल्सी गांव के रहने वाले युवक की शादी संभल के पवासा में युवती के साथ हुई थी। वहीं शादी के बंधन में बंधने के बाद 28 नवंबर को पवासा गांव में रीति रिवाज से दूल्हा-दुल्हन के विवाह का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
    वहीं आपको यह बताया जा रहा है कि पवासा में विवाह समारोह में जयमाला का प्रोग्राम होने के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए थे। फिर उसी समय सबके सामने स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन को किस भी कर दिया। इससे दुल्हन भड़क उठी और वहां से उठकर कमरे में चली गई। परिवार के लोगों ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश करी लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार न थी और उसने स्टेज पर जाने से भी इनकार कर दिया।
    दूसरी ओर दूल्हा पक्ष ने भी अपनी बात रखी, उन्होंने बताया कि दुल्हन ने खुद दूल्हे से शर्त लगाई थी और इस शर्त के मुबातिक, अगर दूल्हा उसे स्टेज पर सबके सामने किस करेगा तो वह उसे 1500 रुपए देगी। और अगर वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसे दुल्हन को 3000 रुपये देने पड़ेंगे।

  • बैग चेकिंग के दौरान बच्चों के बैग से मिले कॉन्डम और गर्भनिरोधक दवाइयां

    डेस्क : बेंगलुरु में कई स्कूलों में अचानक छात्रों के बैग की तलाशी ली गई और इस दौरान कुछ चौंकाने वाली चीजें बच्चों के बैग से मिली। इस चेकिंग के दौरान छात्र-छात्राओं के बैग से कॉन्डम, सिगरेट, लाइटर, पानी की बोतल में शराब, व्हाइटनर जैसी कई चीजें मिली।
    आपको यह भी बता दें कि इस पूरे मामले में मिली जानकारी के तहत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाइल फोन लेकर आने की आशंकाओं को जांचने के लिए कुछ स्कूलों में अचानक बैग चेकिंग भी हुई है। वहीं इसके नतीजों से शिक्षक और मात-पिता भी काफी हैरान हो गए हैं।
    इस अभियान के दौरान स्कूल के 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के बैग से ऐसी-ऐसी चीजें निकलने लगी, जिसने सभी लोगों को काफी हैरान कर दिया। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार कई छात्र-छात्राओं के बैग से मोबाइल के अलावा कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और अत्यधिक मात्रा में कैश भी बरामद किया गया। 
    यह सब देखने के बाद शिक्षकों के तो होश ही उड़ गए। बता दें कक्षाओं में सेल फोन लाने की शिकायतों के बाद कुछ स्कूलों ने छात्रों के बैग की जांच भी शुरू की थी। वहीं केवल यही नहीं बल्कि कर्नाटक में असोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल (KAMS) ने स्कूलों से छात्रों के बैग की जांच शुरू करने को भी कहा था।
    इसके साथ ही परिणाम जो सामने आया, वह अप्रत्याशित था। और बाद में स्थिति को सावधानी से संभालने के लिए, स्कूलों ने अभिभावकों को नोटिस भी जारी किया और छात्रों को निलंबित करने की बजाय, काउंसलिंग की सिफारिश भी लगाई। इस बारे में प्रिंसिपल ने कहा कि ‘हालांकि हमारे स्कूलों में काउंसलिंग सेशन होते हैं, हमने माता-पिता से कहा कि वे बाहर से बच्चों के लिए मदद लें और 10 दिनों तक की छुट्टी भी इन्हें दी गई है।’

  • 3.5 मिनट में नहीं बन पाई मैगी तो कम्पनी पर ठोका 40 करोड़ का मुकदमा

    रोचक– बदलते वक्त के साथ अब लोगों के खाने पीने की आदते भी बदल गई है। लेकिन इन सबके बीच कई कम्पनियां अपने फूड प्रोडक्ट के जल्दी पकने का दावा करती रहती है। कभी मैगी का एड देखो तो सुनने में आता है 2 मिनट में मैगी। लेकिन वास्तविकता इससे अलग है क्योंकि इसे बनाने में 2 मिनट से अधिक का समय लग जाता है।
    वही अब अमेरिका की एक महिला ने फूड कम्पनियों के ऐसे दावों को सीरियस ले लिया है और एक प्रमुख फूड कम्पनी को उसने कोर्ट में घसीटा है। महिला ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि उसका पास्ता फूड कम्पनी द्वारा किए गए दावे से अधिक समय बाद बनकर तैयार हुआ है।
    जानकारी के मुताबिक फ्लोरिडा की एक महिला ने अमेरिकन फूड कंपनी क्राफ्ट हेंज़ पर 40 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोका है। महिला का दावा है कि मैक्रोनी को पकने के लिए 3.5 मिनट का वक्त दिया था, वो इतनी देर में नहीं पक पाई।
    भड़की महिला ने ‘रेडी टु कुक’ फूड वाली कंपनी पर आरोप लगाया है कि प्रोडक्ट के डिब्बे पर उसे बनाने का जो समय लिखा हुआ था, उतने समय में वो प्रोडक्ट बनकर तैयार नहीं हुआ।

  • पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखकर पति ने प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली

    डेस्क। Shot from handgun on boyfriend’s private part: पूर्व पति ने अपनी पत्नी के नए बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट पर हैंडगन से गोली मार दी। पूर्व पति हंस पड़ा जब उसने पुलिस को बताया कि कैसे उसने अपनी पत्नी के नए प्रेमी के लिंग को एक हैंडगन से शूट कर दिया।
    37 वर्षीय बंटूरम ओनकाउ अपनी प्रेमिका के साथ शराब भी पी रहा था, तभी वह गुस्से में आकर दक्षिणी थाइलैंड के चुम्फॉन में अपनी पूर्व पत्नी के घर में घुस भी गया था। पुलिस लॉटरी टिकट बेचने वाले आरोपी बंटूरम को उसके घर से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि उनसे यह बंदूक ‘गलती से’ चल गई थी।
    इसी के साथ सोमचाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां वह होश में था पर उसका लिंग बहुत ही बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसने पुलिस को बताया: ‘मैं काम से वापस आया और अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद मैंने अपनी बंदूक निकाल ली जिसे मैं हमेशा अलमारी में ही रखता हूं।’
    इसके बाद आरोपी अपनी पूर्व पत्नी के घर जा पहुंचा। और इस दौरान उसने गोली चला दी। बंदूक से चली गोली सोमचाई की टांगों के बीच में लगी, जिससे उसका लिंग बेहद ही क्षतिग्रस्त हो गया।

     

  • इस जगह एक ही लड़की से शादी करते हैं सभी भाई

    डेस्क। महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वा बहनों से शादी करने वाले शख्स का मामला ख़बरों में लगातार बना ही हुआ है। बता दें हिंदू मैरिज एक्ट में एक पत्नी के ज़िंदा रहते हुए दूसरी शादी नहीं की जा सकती वहीं इसलिए शख्स पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है।
    बार-बार ये बात उठ रही है कि जब शादी करने वाली लड़कियों को एतराज नहीं था, तो केस बनना भी नहीं चाहिए। वहीं ये तो हुआ एक पति का कई पत्नियों वाला मामला, मगर इसका उलट भी हो सकता है। ऐसे भी समुदाय हैं, जहां बहुपतित्व को बुरा नहीं माना जाता है। यहां एक बीवी कई पतियों के साथ एक ही घर में रहती भी है। 
    आपको बता दें तकरीबन दो वर्ष पहले चीन की फुडान यूनिवर्सिटी के इकनॉमिस्ट ये केंग एन्जी के एक बयान ने हड़कंप भी मचा दिया था। उन्होंने अपने यहां बहुपतित्व की वकालत करते हुए यह भी बोला कि यही अकेला रास्ता है, जिससे सभी चीनी लड़कों की शादी भी हो सकेगी। आपको यह भी बता दें कि सत्तर के दशक में वन-चाइल्ड-पॉलिसी लाने के पश्चात् से चीन में लैंगिक पक्षपात भी बढ़ा है। 
    इसी के साथ माता-पिता लड़कों की चाह में लड़कियों को मारने भी लगे। अब इतने दशक बाद इस नियम को हटाया तो गया पर काफी देर हो चुकी है। चीन में अब अधिकतर आबादी तेजी से बूढ़ी भी हो रही है। इसी के साथ ही वहां सेक्स रेश्यो भी गड़बड़ा चुका है।
    लड़कियां कम हैं और लड़के अधिक। ऐसे में बहुत से चीनी युवक चाहकर भी अपने लिए पत्नी नहीं खोज पा रहे है। इन्हीं मुश्किलों को देखते हुए वहां के अर्थशास्त्री ने बहुपतित्व की बात की, जिसमें तिब्बत का भी हवाला दिया गया है। 
    इसी के साथ एक महिला के कई पतियों का जिक्र तिब्बत में मिलता रहा है। ये एक छोटा सा देश है जो लंबे वक़्त से चीन की मनमानी को झेल रहा है। ऐसे में जीवन चलाने के लिए उनके पास अधिक साधन भी नहीं है। अधिकतर लोग यहां किसान हैं, जो जमीन के छोटे टुकड़े पर परिवार चलाते हैं। इन हालातों में यदि कई भाइयों वाले परिवार में सबकी शादियां हों तथा बच्चे भी हों तो छोटी जमीन कई हिस्से में बट जाएगी।
    वही ऐसे में शादी के दौरान बीच में बड़ा भाई और होने वाली वधू बैठी होती है जिनके अलग-बगल बाकी छोटे भाई भी रहते हैं। शादी की सारी रस्में बड़े भाई के साथ ही की जाती हैं। बाकी भाई एक प्रकार से गवाह की भांति मौजुद होते हैं पर घर में वधू के आने के बाद वो सबकी पत्नी ही कहलाती है। ऐसे में ये भी होता है कि यदि भाइयों में से किसी एक की मौत हो जाए तो भी पत्नी कभी अकेली नहीं छूटती है। 

  • जाने क्या है पेट्रोल का हिंदी नाम

    रोचक– पेट्रोल दुनिया का सबसे कीमती पदार्थ है। यह किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को बदल सकता है। वही बिना पेट्रोल के व्यक्ति कोई भी वाहन नही चला सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पेट्रोल को हिंदी में क्या कहते हैं और पेट्रोल की सबसे पहले खोज कहां हुई थी।
    अगर हम इतिहास की माने तो सबसे पहले पेट्रोल की खोज अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य के टिटसविले में 1859 में एडविन ड्रेक ने की थी। यहीं से पेट्रोल की खोज मानी जाती है और यही से मॉडर्न इंडस्ट्री का जन्म हुआ।
    वही अगर हम बात भारत के परिपेक्ष्य में करें तो भारत मे पेट्रोल की खोज असम के डिगबोई शहर में हुई थी। वही अमेरिका एक ऐसा देश है जहां सबसे अधिक मात्रा में तेल का उत्पादन होता है। वैश्विक तेल उत्पादन में अमेरिका 16.2 फीसदी उत्पादन करता है।
    इसके साथ ही सऊदी अरब में सबसे बड़ा तले उत्पादन फील्ड स्थित है। यहां से रोजाना 5 बिलियन बैरल तेल निकलता है। वही हिंदी भाषा मे पेट्रोल को शिलातैल कहा जाता है।