Category: socially-viral
-
181 साल से सेव करके रखा गया है इस क्रिमिनल का सर
डेस्क। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में आज भी एक शख्स का सिर पिछले 181 साल से रखा हुआ है। वहीं इसका कारण जानकर आप हैरान भी रह जाएंगे। इस शख्स ने कोई ऐसा महान काम नहीं किया था, जिसके चलते उसका सिर जार में सुरक्षित करके रखा गया हो। बल्कि यह शख्स उन खौफनाक सीरियल किलर्स में से एक जिन्होंने न जाने कितने मासूम लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वो भी सिर्फ एक सनक के कारण।ये वो सीरियल किलर है जिसे पुर्तगाल में इस घिनौने कृत्य के लिए फांसी की सजा दी गई थी। जिसके बाद उस देश में किसी को भी फांसी की सजा कभी नहीं दी गई है। इस सीरियल किलर का नाम है- डियोगो एल्विस (Diogo Alves) है।डियोगो एल्विस का जन्म सन 1819 में स्पेन के गेसेलिया शहर में हुआ था और जब जवान हुआ तो काम की तलाश में पुर्तगाल के लिस्बन पहुंच गया। यहां उसने नौकरी की तलाश की और लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली।वहीं इसी दौरान कुछ ऐसे लोगों से मिला जो कि नौकरी नहीं करते थे। साथ ही फिर भी ऐश की जिंदगी बिता रहे थे। वहीं जब उसने पता लगाया कि वे लोग ऐसा क्या काम करते हैं जिससे उनके पास इतना रुपया आ गया। फिर उसे पता चलता है कि ये लोग छोटे-मोटे क्राइम करके पैसा कमा रहे हैं बस यही बात उसके मन में भी बैठ गई और उसने भी तय कर लिया कि वह क्राइम की राह पकड़ेगा और खूब पैसा कमाएगा। इसके बाद डियोगो शुरुआत की लूटपाट से अक्सर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाता और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम भी देता था।डियोगो की जिंदगी इसी तरह गुजर रही थी पर फिर इसके मन में और पैसा कमाने का लालच बढ़ता चला गया। उसने सोचा कि क्यों ना कोई बड़ा हाथ मारा जाए और डियोगो ने काफी सोचा और एक रिसर्च की वहीं इस रिसर्च में डियोगो ने पाया कि लिस्बन में 213 फुट ऊंचा एक पुल है और इस पुल के जरिए ही आउटर एरिया में जाया जाता है।उनसे पाया कि इस पुल का इस्तेमाल खेती-बाड़ी करने वाले किसान ज्यादा किया करते हैं वे लोग आउटर एरिया से शहर आते हैं और वहां फल-सब्जियां बेचकर शाम को इसी पुल से वापस घर लौट जाते हैं।यह जानने के बाद डियोगो ने वहां जाकर पाया कि किसान या तो ग्रुप में वहां से जाते हैं या इक्का दुक्का किसान कभी-कभी अकेले भी वहां से निकलते है.। डियोगो ने प्लान बनाया कि जो सबसे अंतिम किसान अकेले शाम के समय वहां से गुजरा करेगा, वह उसी को अपना निशाना बनाएगा जिससे पकड़े जाने का खतरा भी न हो। इसके बाद उसने अपना काम शुरू कर दिया और वह अक्सर अकेले जा रहे किसान पर अचानक से टूट पड़ता फिर सारे पैसे लूटकर किसान को पुल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया करता था।उसे पूरा यकीन था कि 213 फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद किसान की मौत हो जाएगी वहीं इस तरह डियोगो ने उसी पुल को अपना ठिकाना बना लिया और वह रोज घात लगाकर वहां बैठ जाता। जिसके बाद अकेले जा रहे किसान को लूटकर इसी तरह मार डालता था।वहीं कई बार उसका सामना कुछ हट्टे-कट्टे किसानों से भी होता, जो इसका विरोध करते तो बदले में डियोगो उन्हें चाकू मार देता था फिर उन्हें पुल से नीचे फेंक दिया करता था।इसी कड़ी में पुलिस ने शहर से बाहर निकलते हुए 4 से 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया और इन सभी में डियोगो एल्विस भी था जो कि पुलिस के सामने बिल्कुल खामोश खड़ा हुआ था। पूछताछ से यह पता चलता है कि गैंग का सरदार डियोगो है। -
ये 10 का नोट आपको बना देगा लाखों का मालिक
Rare Note : अगर आपकी जान पहचान के लोगों के पास पुराने नोट और सिक्के हैं तो आप उसे बेचकर लाखों रुपए भी कमा सकते हैं। वहीं अगर आज हम आपको पुराने नोटों के जरिए पैसे कमाने का तरीका भी बताने वाले हैं।
वहीं आज के समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पुराने सिक्के और नोटों की डिमांड बढ़ती जा रही है। वहीं लोग मामूली से मामूली सिक्के और नोटों को अच्छी कीमत पर बेच भी रहे हैं। वहीं इन्हें खरीदने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा बताई जा रही है।
आपको बता दें कि पुराने और दुर्लभ हो चुके नोटों को लोग खरीदना भी काफी पसंद करते हैं। वहीं जिन्हें इनका शौक है वह इसको एंटीक चीजों में गिनते हैं। वहीं आजादी से पहले के सिक्के और नोटों को ऐतिहासिक दृष्टि से भी देखा जाता है।
क्या आप जानते हैं कि एंटीक नोट और सिक्कों को बेचने के लिए कई देश वर्कशॉप का आयोजन करते हैं। जिसमें इसे करोड़ों में नीलाम भी किया जाता है। और आप भी यहां पर अपने नोट और सिक्कों को बेचकर लखपति भी बन सकते हैं।
आज हम आपको ऐसे एक ₹10 के नोट के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत असल में लाखों में है।
आज यहां आपको एक ₹10 के नोट के बारे में बताएंगे जिसे आप 3 लाख रुपए में आराम से बेच सकते हैं। इस ₹10 नोट की खासियत यह है कि आपको इसपर 786 देखने को मिलेगा।
वहीं इसके साथ ही अगर इसके सीरियल नंबर में 111 या 222 जैसे सीक्वेंशियल सीरियल नंबर देखने को भी मिलते हैं तो भी इसकी कीमत लाखों में होती है। वहीं सबसे हैरानी की बात यह है कि आप इसे बहुत ही आसान प्रक्रिया में भेज भी सकते हैं।
वहीं इसे बेचने के लिए आपको इंडियामार्ट की वेबसाइट पर भी जाना होगा। इसके साथ ही आप कुछ अन्य वेबसाइट का प्रयोग भी कर सकते हैं।
इसपर अकाउंट बनाने के बाद आपको उस पर अपने नोट की तस्वीर और डिटेल को शेयर करनी होगा। वहीं इसे शेयर करते ही आपका यह पोस्ट उस साइट पर रन करने लगेगा और फिर ग्राहक आप से संपर्क भी कर पाएंगे। इस आसान से प्रोसेस के जरिए आप ऑनलाइन लाखों रुपए भी आराम से कमा पाएंगे।
-
इस लड़की की भविष्यवाणियां हुईं सच, लोग बोले 21वीं सदी की Baba Vanga
Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया (Bulgaria) में जन्मीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर चर्चा में बनी रहती है और अब तक उनकी कई भविष्यवाणियां सच भी साबित हो चुकी हैं।वहीं अब बाबा वेंगा की तरह ही एक लड़की सामने आई है, जो भविष्यवाणी कर रही है और वो सच भी हुईं हैं। 19 साल की लड़की का नाम हैना कैरोल है (Hannah Carroll) जिस ने साल 2022 के लिए 28 बड़ी भविष्यवाणियां की थी, जिनमें से अब तक 10 सच भी साबित हुई हैं।अमेरिका के मैसाचुसेट्स की रहने वाली हैना कैरोल (Hannah Carroll) की उम्र मात्र 19 साल है, लेकिन वह अपनी भविष्यवाणियों के कारण चर्चा में रहती हैं। हैना कैरोल ने साल 2022 की शुरुआत में ही क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की भविष्यवाणी कर दी थी, जो सच भी साबित हुई है। वहीं इस साल जनवरी में हैना द्वारा की गई भविष्यवाणियों में किम कर्दाशियन का ब्रेकअप, हैरी स्टाइल और बियोंसे का नया एल्बम, रिहाना और प्रियंका चोपड़ा का मां बनना भी शामिल है।डेली स्टार की रिपोर्ट की माने तो, 19 साल की हैना कैरोल (Hannah Carroll) की ज्यादातर भविष्यवाणियां पॉप कल्चर या फिर सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़ी है, जिन पर आने वाले समय में नजर रखना उचित हैं। वहीं हैना की 2022 को लेकर की गई भविष्यवाणियों की लिस्ट में केंडाल जेनर की सगाई, हेली बीबर का प्रेग्नेंट होना, टायलर स्विफ्ट की शादी या सगाई का ऐलान, वन डायरेक्शन बैंड का रियूनियन भी शामिल रहा है।आप जानते ही होंगे कि बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने 20वीं सदी में कई भविष्यवाणी की थी और अब लोग हैना कैरोल (Hannah Carroll) को 21वीं सदी की बावा वेंगा कहकर संबोधित कर रहे हैं, जो अब तक कई सच भविष्यवाणियां कर चुकी हैं। -
Nuclear Attack के बाद भी बचे रहेंगे ये देश
डेस्क। रूस और यूक्रेन के युद्ध से पूरी दुनिया अभी भी आहत है। जहां कई देशों को एक बार फिर परमाणु युद्ध छिड़ने की आशंका है। वहीं जानकारों का मानना है कि यदि दोनों देश इसी तरह से जंग पर अड़े रहे तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हमला (Nuclear attack) करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं अगर ऐसा कुछ हुआ तो दुनिया में तबाही मच जाएगी क्योंकि यूक्रेन के साथ सुपर पावर कहलाने वाला देश अमेरिका खड़ा है और वह भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं।इस स्थिति ने पूरी दुनिया के दिलों में दहशत भरी हुई है। वहीं एक सवाल ये भी है कि अगर दुनिया परमाणु युद्ध से गुज़रती है तो वो कौन सी जगह होगी जो सबसे ज़्यादा सुरक्षित रहेगी यह जिसको इसकी मार नहीं झेलने पड़ेगी। इस सवाल का जवाब इसलिए जरूरी है क्योंकि धरती के परमाणु युद्ध के मुहाने पर खड़े होने से भारतवासियों की जान पर गाज का खतरा बना हुआ है।एनटार्कटिकाइस लिस्ट में सबसे पहला नाम एनटार्कटिका का आता है। आपको बता दें, साल 1961 में दुनिया के 12 देशों ने एनटार्कटिका को वैज्ञानिक रिसर्च की जगह माना के काम करना शुरु किया था वहीं जिस वजह से यहां पर किसी भी तरह की सैन्य गतिविधी नहीं होती है। इस संधी के तहत अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, चिली, फ्रांस, जापान, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, साउथ अफ्रीका, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और बाद में चीन, ब्राजील, जर्मनी, उत्तर कोरिया और पोलैंड ने भी इसपर हस्ताक्षर किए थे। वहीं दुनिया का कोई भी देश इस जगह पर हमला नहीं कर सकता।कोलोराडोसाल 1966 में रूसी न्यूक्लियर हमले, बैलिस्टिक मिसाइल, और लॉन्ग रेंज सोवियत बॉम्बर्स से बचने के लिए अमेरिका के कोलोराडो (Colorado, USA) में Cheyenne पहाड़ पर एक विशाल बंकर का निर्माण करवाया गया था। यहां अब नॉर्थ अमेरिकन एरोस्पेस डिफेंस कमांड और यूनाइटे स्टेट्स नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर है जिससे पूरी दुनिया पर नज़र रखना बहुत ही आसान है वहीं ये जगह परमाणु हमलों से दूर एवं सुरक्षित भी है।आइसलैंडआइसलैंड (Iceland) पहाड़ों और बर्फ के बीच छिपने की सबसे सही जगह है और इस देश की सरकार न्यूट्रल है और जनसंख्या भी काफी कम है। वहीं साथ ही इस देश ने खुद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से भी दूर रखा हुआ है।गुआम आइलैंडप्रशांत महासागर का गुआम आइलैंड (Guam), युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का एक क्षेत्र है जो स्वशासी इलाका है वहीं यह 1.6 लाख की आबादी वाला यह छोटा सा देश अपनी 1300 लोगों की छोटी सी आर्मी रखता है जिसमें 280 लोग ही फुल टाइम काम कर सकते हैं। साथ ही इस देश पर कोई देश कभी हमला नहीं कर सकता है, इसी लिए ये भी काफी सुरक्षित जगह बताई जाती है। -
वैज्ञानिकों को मिला जानलेवा ब्लड ग्रुप, दुनिया रह गई हैरान
New Blood Group: अब तक आप इंसानों में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख ब्लड ग्रुप्स के बारे में जानते होंगे, पर वैज्ञानिकों ने अब एक नए ब्लड ग्रुप की खोज की है, जो इन सबसे बिल्कुल भिन्य है।वहीं इंसान के शरीर में पाए जाने वाले सामान्य ब्लड ग्रुप्स से ये नया ब्लड ग्रुप बिल्कुल अलग दिखता है। साथ ही इसकी खोज कई सालों से की जा रही थी, लेकिन इसका कोई सही जवाब नहीं मिल पा रहा था और ये ब्लड ग्रुप और इसमें पाए जाने वाले कंटेंट वैज्ञानिकों को भी काफी हैरान कर रहे हैं।आमतौर पर आपने अब तक A, B, AB और O ब्लड ग्रुप्स के बारे में सुना होगा लेकिन ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने नया और दुर्लभ ब्लड ग्रुप भी खोजा है, जिसे कोख में पल रहे बच्चों के लिए खासतौर पर जानलेवा भी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में नए ब्लड ग्रुप को ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी और नेशनल हेल्थ सर्वे ब्लड एंड ट्रांसप्लांट के वैज्ञानिकों ने मिलकर खोजा निकाला है। साथ ही वैज्ञानिकों का कहना है कि नए ब्लड ग्रुप की पहचान होने के बाद कई मरीजों की जान भी आराम से बचाई जा सकेगी।इसके साथ ही इंसान के शरीर में पाए जाने वाले सामान्य ब्लड ग्रुप्स से ये नया ब्लड ग्रुप बिल्कुल अलग होगा वहीं इसकी खोज कई सालों से भी की जा रही थी, लेकिन सही जवाब किसी को नहीं मिल पा रहा और इसमें पाए जाने वाले कंटेंट वैज्ञानिकों को काफी हैरान कर रहे हैं।इस कड़ी में अगर द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी प्रेगनेंट महिला का ब्लड ग्रुप Er है तो उसका इम्यून सिस्टम बच्चे के ब्लड के खिलाफ एंटीबॉडीज बनाने लगेगा और ये एंटीबॉडीज गर्भनाल के जरिये बच्चे के शरीर में पहुंचकर हीमोलिटिक बीमारी का कारण भी बन जाती हैं और बच्चे की रेड बल्ड सेल्स पर हमला करने लगती हैं। वहीं ऐसे में वो ज्यादा दिन तक सर्वाइव नहीं कर पाता 30 साल पहले एक रिसर्च में इस दुर्लभ ब्लड ग्रुप के बारे में विस्तार से बात गई थी अब इस बात पर रिसर्च की जानी है कि बच्चे की जान ऐसी प्रेगनेंसी में कैसे बचाई जा सके। -
दिमाग या काबिलियत के बलबते पर नहीं बल्कि आपनी बहादुरी के बलबूते पर हासिल होगी यह जॉब
जॉब – दुनिया में नौकरी की कमी नहीं है। आप अपनी काबिलयत के बलबूते पर अपनी मंजिल को हासिल कर ही लेते है। लेकिन कुछ जॉब्स ऐसी होती है जिनके बारे में हम सुनकर ही कांप जाते है। हमे लगता है पैसा इतना उपयोगी है क्या की लोग अपनी जाना जोखिम में डालकर इस जॉब को कर रहे है। लेकिन यह सच है की आज के समय में लोग पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। वही आज हम आपको बताने जा रहे है लंदन में निकली उस जॉब के बारे में जहां आपको अपनी बहादुरी दिखाने का पैसा मिलेगा।खबर है की लंदन की एक कम्पनी The Dungeons ने एक जॉब वैकेंसी निकली है इस जॉब के लिए आपको अपनी बहादुरी दिखानी पड़ेगी। इस जॉब को अब तक की सबसे कठिन जॉब में से एक बताया गया है क्योंकि आज तक हमने सुना है की जॉब के लिए हमे अपनी मेंटल स्थिति का परफॉर्मेंस दिखाना पड़ता है।बता दें ब्रिटेन की राजधानी लंदन, ब्लैकपूल, एडिनबर्ग और योर्क में मौजूद The Dungeons एक तरह का भूतिया महल जैसा है. इसे भूतो का गढ़ कहा जाता है यहां लोग अपने भूतिया किरदार से लोगो का मनोरंजन करते है और लंदन के इतिहास को दिखाते है ,वहीं, कंपनी को अपने इन शो के लिए एक ऑफिशियल ‘स्केयर टेस्टर’ की जरूरत है, जिसका काम ये सुनिश्चित करना है कि देशभर में चल रहे शो में शामिल होने वाले लोग ज्यादा से ज्यादा डर सकें. कंपनी का मकसद अपने शो को ज्यादा रोमांचक बनाने का है.जाने क्या होगा टेस्ट –ऑफिशियल स्केयर टेस्टर को ब्रिटेन में मौजूद The Dungeons की टूरिस्ट ब्रांचों पर भेजा जाएगा. हैलोवीन के मौके पर होने वाले शो के लिए वह अपने डर को रिकॉर्ड करेगा. उसे चार The Dungeons साइट पर जाना होगा और हर जगह से डरने के एक एक्सपीरियंस का टेस्ट करना होगा. एडिनबर्ग में चुने जाने वाले व्यक्ति को ‘Dinner of the Dead event’ का टेस्ट करना होगा. यहां पर पर्यटकों को एक पारंपरिक भोज के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन माहौल को इतना डरावना बना दिया जाएगा कि भूतों और इंसानों के बीच का पता लगाना बहुत मुश्किल होगा.लंदन में स्केयर टेस्टर शहर की सबसे भूतिया इमारत में भेजा जाएगा. यहां एक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रेत आत्माओं को वश में किया जाएगा. योर्क में भी कुछ ही तरह का कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं, ब्लैकपूल में ग्रीम रीपर पर आधारित शो होगा, जिसमें एक व्यक्ति हथियार के साथ लोगों के बीच जाएगा और उन्हें डराएगा. कुल मिलाकर स्केयर टेस्टर को ये सुनिश्चित करना है कि जितने भी शो होने वाले हैं, वो इतने डरावने हों कि लोगों की रूह कांप जाए. लेकिन इसके लिए पहले उसे खुद इन्हें देखकर इसके डरावने होने को सुनिश्चित करना होगा. -
हम बर्बाद कर रहे हैं 130 करोड़ टन खाना और 82 करोड़ लोग तरस रहे पर्याप्त भोजन को , देखे रिपोर्ट
World Food Day- कल विश्व भोजन दिवस था। वही आज हम आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो यह बताती है कि हम कितना खाना बर्बाद कर देते हैं और हमारे देश मे भुखमरी की क्या स्थिति है।अभी हाल ही में भुखमरी के परिपेक्ष्य में ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देशो की स्थिति भुखमरी को लेकर अच्छी नहीं है। वही दुनिया भर के लोग इस बात को गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं और धड़ाके से खाना बर्बाद कर रहे हैं।यदि हम आकड़ो से समझे तो दुनिया भर के लोग भोजन का एक तिहाई हिस्सा यानी करीब 130 करोड़ टन खाना बर्बाद कर देते हैं। जबकि विश्व भर में 82 करोड़ लोग ऐसे है जो की पर्याप्त भोजन के लिए तरस रहे हैं।बता दें दुनियाभर में बर्बाद होने वाले भोजन में 61 फीसदी घरों में, 23 फीसदी फूड सर्विस या रेस्टोरेंट में और 13 फीसदी खाना रिटेल चेन में बर्बाद होता है।वही अगर हम एक व्यक्ति की बात करे तो कुछ देश जैसे भारत में प्रति व्यक्ति 50 किलो खाना, अमेरिका में 59 किलो खाना और चीन में 64 किलो खाना बर्बाद होता है। -
यंग दिखने के लिए मस्क खाते हैं यह दवा कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
रोचक– टेस्ला कम्पनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। उनके पास इतना पैसा है कि वह जो चाहे वह आसानी से हासिल कर सकते हैं। लेकिन कई लोगो के मन मे यह सवाल आता है कि आखिर एलन मस्क ऐसा क्या करते हैं कि उनकी उम्र 51 साल हो गई है। लेकिन वह बूढ़े नही हो रहे हैं।आज हम आपके इसी सवाल का जवाब खोज लाए हैं। चुस्त दुरुस्त दिखने वाले एलन मस्क यंग दिखने के लिए एक दवाई खाते हैं। इस दवाई का नाम है वीगोवी है। इस दवा का नाम एलन मस्क ने खुद बताया है। अमेरिकी दवा नियामक कंपनी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने वीगोवी को वेट लॉस करने वाली दवा के तौर पर मंजूरी दी है।वैसे तो आम तौर पर इस दवा का इस्तेमाल डायबिटीज के इलाज हेतु किया जाता है। लेकिन अब आज के दौर में इसका इस्तेमाल लोग वजन कम करने के लिए भी कर रहे हैं। यह दवा शरीर मे भूख पैदा करने वाले हार्मोन को कम करती है। इस दवा का जब आप नित्य सेवन करते हैं। तो आपको भूख नही लगती है। यह दवा 68 हफ्तों में करीब 15 से 20 फीसदी तक वजन को कम कर देती है.बताते चले इस दवा की महीने भर की खुराक की कीमत 1200 डॉलर यानी लगभग 98 हजार भारतीय रुपए बताई जाती है। -
सांप ने शराबी को काटा तो मौके पर ही गई सांप की जान
डेस्क । सोशल मीडिया पर कई वीडियो और घटनाएं वायरल होती रहती हैं। इनमें से कुछ हैरान करने वाली होती हैं। इनमें सर्पदंश की भी कई घटनाएं होती हैं। वहीं आपको बता दें कि सर्पदंश में कई लोग फंस जाते हैं और कई विडियोज ऐसे भी है जहां इंसान की मौके पर ही मौत हो जाती है।वैसे तो सांपों की कई प्रजातियां होती हैं, जिनमें से कुछ बेहद जहरीले भी होते हैं। क्या आप जानते हैं इनमें किंग कोबरा सांप काफी जहरीला माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किंग कोबरा के काटने तुरंत ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। पर सोशल मीडिया पर एक घटना तेजी से वायरल हो रही है जिसमें किंग कोबरा की मौत एक शराबी के काटने से हो जाती है, यह बेहद ही हैरान करने वाला है। बता दें वह आदमी नशे में था और उसे दो बार खूंखार किंग कोबरा ने काट लिया था तो हैरानी की बात यह है कि सांप के काटने से व्यक्ति को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा, बल्कि उस कोबरा की जान चली गई।यह मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का है। यहां तक कुशीनगर के जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शराबी इमरजेंसी वार्ड में जा पहुंचा और कहा कि उसे किंग कोबरा ने नहीं काटा है, इसलिए उसे एक इंजेक्शन भी दिया जाना चाहिए। इसके आगे शराबी ने डॉक्टरों को बताया कि रास्ते में एक किंग कोबरा ने उसे शरीर पर दो जगह काट लिया और सांप की मौत हो गई।आपको बता दें शराबी जब जिला अस्पताल पहुंचा तो उसके हाथ में एक बैग था। उस बैग में मरा हुआ किंग कोबरा था। उस कोबरा ने शराबी को काटा था। दवा की बोरी में कोबरा देखकर अस्पताल में हंगामा मच गया। वह मरे हुए सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से इलाज की गुहार भी लगाई। जिसके बाद इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। -
यूट्यूबर ने गाड़ी में पटाखे बांधकर लगा दी आग, फिर जो हुआ
डेस्क। दीपावली का त्यौहार धूमधाम के साथ जारी है। वहीं दिल्ली में प्रदूषण के लिहाज से पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी कड़ी में राजस्थान के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक कार पर पटाखे बांध कर उन्हें आग लगा देता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को साझा कर दीपावली की बधाई दी है।वहीं अमित शर्मा नाम के यूट्यूबर ने अपने चैनल पर इस वीडियो को शेयर भी किया है, जो एक्सपेरीमेंट के लिए काफी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह कार पर करीब एक लाख पटाखे बांधकर उसे फोड़ने का एक्सपेरीमेंट किया है, जिसे करोड़ो लोगों ने देखा भीं है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने जब रिमोट कंट्रोल से पटाखे फोड़े तो वे एक एक कर पटाखे दगने लग जाते हैं। वहीं सारे पटाखे फटने के बाद कार को काफी नुकसान भी पहुंचा है। साथ ही यूट्यूबर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ गए।इसपर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।जहां हेमंत समर नाम के यूजर ने लिखा कि भाईसाहब किसी गरीब को ही दे देते कार तो सारी जिंदगी दुआ ही देता। हरदीप मारवा नाम के यूजर ने यह भी लिखा कि सुनने में आया है जिस व्यक्ति ने कार को आग लगाने का ड्रामा किया है वो एक यूट्यूबर है, इस तरह का सिरफिरा कृत्य करने वाले को तुरंत अरेस्ट कर उसपर कानूनी कार्रवाई पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए।आपको बता दें कि युवक ने इस एक्सपेरिमेंट को करने के लिए कार एक खाली जगह पर लेकर जाता है, जहां पहले वह कार को चलाकर दिखाता है और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गाड़ी पर पटाखे बाँध देता है। इसके बाद रिमोट कंट्रोल के जरिए पटाखे फोड़ देता है और थोड़ी ही देर में सारे पटाखें फटने लग जाते हैं। इससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता है वहीं इसके बाद भी गाड़ी की बैटरी बदलने के बाद वह स्टार्ट भी जाती है और चलने लगती है।