Category: socially-viral

  • क्या आप जानते हैं इस जानवर को जिसके है 8 पैर, 9 दिमाग, 3 दिल

    रोचक– पूरी दुनिया मे ऐसे ऐसे रोचक तत्व मौजूद हैं। जिनके बारे में सुनकर हम अकसर हैरान रह जाते है। कभी हम इन्हें देखकर डरते हैं तो कभी यह हमें यह विचार करने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर ऐसा हो कैसे सकता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा ही रोचक तथ्य जिसकी जानकारी शायद ही आपको हो। 

    हम सभी ने माउंट एवरेस्ट के बारे में सुना है। इसे दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है। इसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी पर्वत की ऊंचाई पृथ्वी पर 15,000 मीटर से अधिक नही हो सकती है। यह मुख्यतः गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है।
    14 अप्रैल 1912 को समुद्र में डूबे दुनिया के सबसे बड़े वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक की लंबाई 269 मीटर थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इस जहाज को जमीन से सीधा कर दिया जाता तो यह अपने समय की हर इमारत से सबसे ऊंचा होता। इतना ही नहीं, इसकी चिमनियां इतनी बड़ी थीं कि उनमें से दो ट्रेनें आराम से गुजर सकती थीं। 
    क्या आप जानते हैं आसमान में दिखने वाले तारे उस जगह पर नहीं होते हैं जहां हम उन्हें देख रहे होते हैं। क्योंकि अल्बर्ट आइंस्टीन ने इस संदर्भ में कहा था कि हम तारो के द्वारा छोड़े गए प्रकाश को देखते हैं न की तारो को।
    इंसान के पास जहां सिर्फ एक दिमाग और एक दिल होता है। वही अगर हम बात ऑक्टोपस की करे तो इसके पास 3 दिल 9 दिमाग और 8 पैर होते हैं। इसे अष्टभुजा वाला जानवर भी कहा जाता है।

  • ब्रिटेन के इस बच्चे का नाम पकोड़ा है, जानिए मजेदार वाक्या

    डेस्क। ब्रिटेन में अजीब सा वाक्या देखने को मिला है। आपने अकसर यह सुना होगा कि लोगों ने अपने बच्चों के नाम किसी प्रसिद्ध जगह या व्यक्ति के नाम पर रखा दिए हो। 

    पर आपने यह कभी नहीं सुना होगा कि किसी ने अपने बच्चे का नाम अपनी पसंदीदा खाने की चीज़ के नाम पर रखा हो। ब्रिटेन के एक कपल ने अपने बच्चे का नाम भारतीय व्यंजन के नाम पर रखा जो काफी वायरल हो रहा है।

    ब्रिटेन में एक कपल ने अपने बच्चे का नाम पकोड़ा रखा है बता दें कि आयरलैंड में न्यूटाउनऐबी शहर में एक प्रसिद्ध रेस्तरां है जिसका नाम कैप्टन टेबल है। इसी रेस्तरां ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में यह जानकारी लोगों के साथ साझा की है कि उनके रेस्तरां में अकसर आने वाले एक कपल ने उनकी एक डिश के नाम पर ही अपने बच्चे का नाम रख दिया है। 

    वहीं सिर्फ इतना ही नहीं रेस्तरां ने बच्चे के साथ अपने यहां के एक बिल की फोटो भी साझा की है। जिसमें कई तरह के पकोड़ों को बिल दिखाया गया है।

    अगर आप सोच रहे हैं कि पकोड़ा कौन सी नई अनोखी डिश है तो जान लीजिए यह वही पकोड़े हैं जो भारत मे आप आमतौर पर नाश्ते के वक्त चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। 

    बच्चे के नाम को लेकर रेस्तरां के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहें है। जहां एक यूजर ने अपने बच्चों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ये मेरे दो बच्चे हैं जिनका नाम चिकन और टिक्का है। 

  • आज है नेशनल टी डे ,जाने कैसे बनती है सफेद चाय

    इतिहास– आज का दिन हर चाय के शौकीन के लिये स्पेशल है। क्योंकि आज नेशनल टी डे है। लोग अपने अपने अंदाज ने इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। कई लोग अपने दोस्तों को टी ट्रीट देते हैं। लोगो को ब्लैक ग्रीन चाय खूब पसंद होती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्हाइट टी के बारे में जो इस समय काफी लोकप्रिय हो रही है।

    वैसे तो इस चाय की चर्चा अभी मार्केट में खुब नही होती है लेकिन यह इस समय धीरे धीरे ट्रेड में आ रही है। तो आइये जानते हैं कि क्या है व्हाइट टी। अगर हम व्हाइट टी की बात करते हैं तो यह सभी चाय की तरह नॉर्मल होती है। लेकिन इस चाय को बनाने का तरीका काफी अलग होता है। इस चाय को बनाने के लिये कैमेलिया पौधे की पत्तियों और जड़ का इस्तेमाल होता है।
    लोग कैमेलिया पौधे की पत्तियों और जड़ को तोड़ लेते हैं। इन पर सफेद रेशों जैसे बाद होते हैं। इन पत्तियों का उपयोग करके जो चाय तैयार होती है उन्हें हम व्हाइट टी कहते हैं। जानकारो का कहना है कि इसे चाय की पत्ती से बनाया जा सकता है। जब चाय की पत्ती को पूरा विकसित होने से पहले ही तोड़ लिया जाता है और उससे यह चाय तैयार की जाती है। तो यह चाय अन्य चाय से बिल्कुल भिन्न होती है।
    अगर हम व्हाइट टी की बात करे तो यह स्वास्थ्य के लिये काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें कम मात्रा में कैफीन पाया जाता है। यह हमारे स्वास्थ्य को बेहतर रखती है।

  • महिला में खोला सैंडविच का पैकेट मिले इतने पैसे की फटी रह गई आंखे

    रोचक– कहते हैं जब ऊपर वाला देता है तो वह छप्पड़ फाड़ कर देता है और जब ऊपर वाले की कृपा हमपर बरसती है तो हमको वह सब हासिल होता है जिसकी कल्पना हमने कभी नही की होती है

    कई बार कुछ ऐसी चीजें हो जाती है जो अचानक से हमारे जीवन को बदल देती है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं महिला की एक ऐसी घटना के बारे में जिसको सुनकर आप चौंक जायेगे। घटना अमेरिका की है जहां एक महिला पर काफी कर्ज था वह अपने जीवन से काफी दुखी थी। लेकिन एक दिन उसने खाना ऑर्डर किया और खाने के साथ उसे इतना पैसा मिल गया की उसकी लाइफ बदल गई।
    सूत्रों के मुताबिक महिला जॉर्जिया की रहने वाली है। महिला का नाम जोआने ओलिवर है जो कर्ज में डूबी हुई है। महिला ने KFC से चिकन सैंडविच ऑर्डर किया था। वह बैंग लेकर आ रही थी। अचानक से उसे भूंख लगती है और वह जैसे ही सैंडविच का पैकेट खोलती हैं उसे उसमे 43 हजार रुपये मिले। रुपयों को देखकर महिला दंग रह गई।
    महिला ने पैसे लेने की जगह लोगो को पैसे वापस कर दिये। महिला ने कहा मैं चाहती तो पैसा रख सकती थी लेकिन यह मुझे सही नही लगा और मैने यह पैसा वापस करना उचित समझा। मेरे इस काम की लोग तारीफ कर रहे हैं। यह मेरे लिए काफी है।

  • दुनिया में मौजूद है ये अनोखी जगह, जहां इंसानों को बिल्लियों से डर कर रहना पड़ता है

     

    डेस्क। दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहें हैं जिससे आप परिचित नहीं हैं, न ही कभी आपने इसके बारे में सुना होगा और न ही कभी आप यहां गए होंगे। वहीं आपने मुश्किल से सुना होगा कि एक द्वीप पर लोगों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं।

    ऐसा ही एक द्वीप है ओशिमा द्वीप, इस द्वीप को अब कैट आइलैंड या कैट्स आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। जापान में इस द्वीप पर लगभग सौ लोग रहते हैं, पर इस द्वीप पर बिल्लियों की संख्या इंसानों से दस गुना यानि लगभग 1000 की है। इस द्वीप पर बिल्लियों की संख्या अधिक होने के कारण इस द्वीप का नाम कैट आइलैंड या आईलैंड ऑफ कैट्स पड़ गया है।

    आपको बता दें कि 1945 के आसपास यह द्वीप ‘फिशिंग वीज़ल’ के नाम से प्रसिद्ध था। जहां लगभग 900 लोग रहा करते थे, लेकिन अब यहां बिल्लियां राज करती हैं। वहीं अगर आपको भी बिल्लियों को पसंद करते हैं तो आप कैट आइलैंड जा सकते हैं।

    इसके साथ ही इस द्वीप पर बिल्लियों की संख्या लगातार बढ़ भी रही है। ऐसा माना जाता है कि इस द्वीप पर बिल्लियों का इंसानों से अनुपात 10:1 का है। इसलिए यह जानना भी बहुत जरूरी हो जाता है कि बिल्लियों ने शुरू से ही यहां इंसानों को पछाड़ रखा है। आपको यह भी बता दें कि कुछ साल पहले तक इस आइलैंड पर ज्यादा बिल्लियां नहीं थीं पर अब इनकी संख्या बहुत हो गई है।

    आपको बता दें यहाँ के लोगों का मुख्य पेशा मछली पकड़ना था। इसके अलावा इस आइलैंड पर कपड़े भी बनाए जाते थे पर दिक्कत ये थी कि यहां चूहों ने दहशत पैदा कर दी क्योंकि वह नए बने कपड़े काट रहे थे। वहीं लोगों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए तमाम प्रयास भी किए लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल सका।  तो अंत में उन्होंने चूहे की समस्या से निजात पाने के लिए बिल्लियां लाने का फैसला किया, फिर लोग चूहों से छुटकारा पाने के लिए बिल्लियों को लाने लगे। बिल्ली के आने से चूहों का आतंक तो खत्म हो गया। लोगों के कपड़ों का कारोबार फिर से अच्छे से शुरू हो गया। वहीं पहले तो लोग बहुत खुश हुए, क्योंकि बिल्लियों ने चूहों के आतंक को खत्म कर दिया पर  कुछ ही समय बाद लोगों को एहसास हुआ कि इस द्वीप पर और भी कई समस्याएं हैं। और  यहां रहने के लिए कई जरूरी सुविधाओं का अभाव भी है यहां न तो बाजार था, न ही अस्पताल वहीं द्वीप पर एकमात्र स्कूल भी बंद था।

  • इस देश में नहीं ढलता सूरज, लोग ऐसे करते हैं काम

    डेस्क। दुनिया के ऊपरी छोर पर आर्कटिक सर्किल में एक ऐसा देश भी है, जहां पर दो महीनों के लिए सूरज चढ़ा रहता है। मतलब यह ढलता नहीं है। यहां पर सूरज बस क्षितिज पर जाकर टिक जाता है। वहीं रात के 12 बजे भी वहीं रहता है। इसी कड़ी में इस देश को लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। आपके मन में खयाल आ रहा होगा कि क्या इस देश के लोग दो महीने सोते नहीं हैं? साथ ही दिन और रात का पता कैसे चलता है?
    पहले तो आपको बता दें कि इस देश का नाम नॉर्वे। वहीं मई से लेकर जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक सूरज यहां पर ढलता ही नहीं है। असल में नॉर्वे धरती की ऐसी जगह पर स्थित है जो पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के पास में है। धरती तो अपनी धुरी पर घूमती है, तब सूरज के विपरीत दिशा वाले हिस्से में अंधेरा हो जाता है। पर नॉर्वे के किनारे-किनारे से अंधेरा निकल जाता है. लेकिन सिर्फ इन दो महीनों में ही यहां ऐसा नहीं होता।
    बता दें कि नॉर्वे ही एक इकलौता देश नही है, जहां पर ऐसा देखने को मिलता है। आर्कटिक सर्किल के नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन, कनाडा का नुनावुत, आइसलसैंड और अलास्का का बरो में भी यह देखने को मिलता है। वहीं सिर्फ नॉर्वे ऐसा देश है जहां पर दो महीने से ज्यादा सूरज ढलता ही नहीं है। समुद्र के किनारे अगर आप खड़े होकर देखेंगे तो सूरज आपको क्षितिज पर टिका हुआ दिखाई देने वाला है। साथ ही जून में अधिकतम 40 मिनट की रात होती है। ऐसे में क्योंकि इस समय धरती का उत्तरी हिस्सा 66 डिग्री से 90 डिग्री लैटिट्यूड के बीच में होता है।
    आपको बता दें कि मई से जुलाई तक नॉर्वे में दिन 20 घंटे का होता है यानी सूरज की रोशनी रहती है साथ ही इसके बाद परिस्थिति बदल जाती है। क्योंकि नॉर्वे में नवबंर, दिसंबर और जनवरी में पूरी तरह अंधेरा रहता है। इन तीन महीनों में सूरज निकलता ही नहीं और यहां पूरी तरह से घुप्प अंधेरा रहता है। 
    नॉर्वे का क्षेत्रफल 3.85 लाख वर्ग किलोमीटर से ज्यादा का है। वहीं यहां पर प्रति वर्ग किलोमीटर पर 14 लोग भी रहते हैं। यानी यहां की कुल आबादी 54.25 लाख तक है। 

  • 41 साल से नींबू पानी पीकर जिंदा है महिला स्वास्थ्य पर नही पड़ा कोई बुरा प्रभाव

    रोचक– दुनिया बहुत बड़ी है और ईश्वर ने हर किसी को अलग रूप अलग आदते और अलग तरीके के व्यवहार के साथ बनाया है। इस सम्पूर्ण विश्व मे हर इंसान की आदते अलग है कोई किसी की तरह नही है। 

    वही अपनी अलग अलग आदतो के कारण हर व्यक्ति अपना जीवन अपने द्वारा बनाए गए नीति निर्देशो के आधार पर जीता है। हर किसी के अपने कुछ मूल सिद्धान होते हैं और उन सिद्धांतो के अनुकूल व्यक्ति अपना दायर बनाता है। वही आज हम आपके बताने जा रहे हैं एक ऐसी महिला के बारे में जो अपनी विचारधारा और अपने नियमों के चलते एक अनोखी लाइफ़ जी रही है।
    असल में यह महिला वियतनाम की है। महिला यह दावा कर रही है कि बीते 41 साल से बिना कोई ठोस आहार खाए जी रही है। महिला ने कहा की जब वह 22 साल की थी तब उसने सॉलिड फूड खाना छोड़ दिया था और वह नींबू पानी पीने लगी थी। तब से वह सिर्फ नींबू पानी पीकर जिंदा है।
    Oddity Central वेबसाइट के मुताबिक यह महिला गर्मियों में शिकंजी पी कर जीती रहती है और सामान्य तौर पर यह महिला नींबू पानी पी कर रहती है। जानकारी के लिये बता दें मिस नगोन (Ms. Ngon) नाम की महिला की उम्र 63 साल है। वह बिल्कुल फिट है और वह अपनी उम्र से काफी कम लगती है।

  • इस अजीब सी चीज को देखकर लोग करने लगे पूजा, खुलासा होने पर चौके

    डेस्क। क्या आप जानते हैं कि बिहार का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जैव विविधताओं से भरा हुआ है वहीं बाघ के आतंक से भयभीत बैरिया कला गांव के लोग रविवार की रात से एक अजीबो-गरीब तितली (Atlas moth Butterfly) की पूजा करने में जुटे हुए हैं। क्या आप जानते हैं कि लोग आखिर क्यों इस तितली की पूजा कर रहे हैं। 
    पश्चिम चंपारण जिले के वीटीआर में मिलने वाले जीव अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं वहीं इस बार वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Tiger Reserve) के हर्नाटांड़ के काला बैरिया में एक अजीब तितली देखने को भी मिली है। आपको बता दें कि रविवार की रात्रि यह तितली गांव के एक बल्ब के पास आकर बैठ जाती है। वहीं पहले तो लोग इसे सांप समझ रहे थे, लेकिन जब पास से देखने लगे तो इसका रंग रूप और आकार बिल्कुल अलग ही था। इसे देखने के बाद लोगों ने इसे वन देवी का अवतार मानकर घी के दिए जला दिए तो कुछ लोग अगरबत्ती जलाकर पूजा-पाठ करने के लिए भीं बैठ गए। 
    बगहा में मिला दुर्लभ प्रजाति का कीड़ा: एटलस मॉथ (Atlas moth Insects) सबसे बड़े कीटों में से एक बताया जा रहा है। वहीं जब इसको खतरा महसूस होता है तो शिकारियों को डराने के लिए यह सांप के सिर के जैसा दिखने लग जाता है। इस प्रकार इसके पंख को देखकर शिकारी भाग जाते हैं पर इसका सांप जैसा पंख देखकर आदिवासी ग्रामीण इसकी पूजा करने लगे।
    आपकों बता दें कि “यह दुर्लभ प्रजाति का एक कीड़ा है जिसे पहले यह झारखंड के पलामू में मिला था वहीं इसे एटलस मॉथ कहते हैं। जिसका साइंटिफिक नाम अट्टाकस एटलस होता है। यह दुनिया में पाये जाने वाले पतंगों में सबसे बड़ा होता है।”- सुब्रत बहेरा, अधिकारी, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने बताया
    आपको बता दें कि एटलस मॉथ भारत के अलावा अफ्रीका, स्पेन, जापान, चीन, मलेशिया, अमेरिका आदि देशों में भी पाई जाती है। वहीं सभी देशों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है और उदाहरण के लिए अफ्रीका में इसे अफ्रीकन मून मॉथ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा बता दें कि स्पेन में इसे स्पेनिश मून मॉथ आदि के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि एटलस मॉथ अपने पंख को 24 सेमी तक फैला सकता है, जबकि इंडियन लूना मॉथ अपने पंख का फैलाव 12 से 17 सेमी तक करते हैं।

  • हर घंटे पोर्न देखकर इतने रूपए कमाती है ये लड़की

     

     

    डेस्क। एक लड़की घर बैठे पोर्न फिल्में देखती है और उसके बदले में उसे हर घंटे 15 पाउंड यानी कि लगभग 1400 रुपए का भुगतान भी किया जाता है। हाल ही में एक वेबसाइट ने एक लड़की को जॉब ऑफर भी दिया है कि दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है।

    पोर्न इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी ऑडियो वीडियो इंडस्ट्री है। वहीं भले ही भारत में यह बैन है पर पूरी दुनिया में इसे खूब देखा जाता है। वहीं इससे हर साल करीब 3.78 बिलियन पाउंड की कमाई भी होती है। 

    इसके साथ ही प्रचार और प्रसार को बढ़ाने के लिए एक पोर्न वेबसाइट ने एक विज्ञापन भी निकाला है। साथ ही इस पर 90 हजार से ज्यादा लोगों ने अप्लाई भी किया है। वहीं किस्मत चमकी स्कॉटलैंड की रहने वाली 22 साल की रेबेका डिक्सन की, जिसे कंपनी ने चुना और बेहतरीन जॉब ऑफर भी दिया है। इसके साथ ही रेबेका को घर बैठे पोर्न फिल्में देखनी बहुत पसंद है। जिसके एवज में उसे हर घंटे 15 पाउंड ( लगभग 1462 रुपए) दिए जाता है।

     

    रेबेका डिक्सन खुद यह बताया कि यह नौकरी अन्य नौकरियों से काफी अलग है। यहां मुझे पोर्न फिल्में देखने के लिए पैसे दिए जाते हैं। जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया तो उन्हें इसपर विश्वास तक नहीं हुआ। इसके साथ ही जब उन्होंने अपने दोस्तों को यह बताया कि, तो उन्होंने कहा कि तुम यह काम आसानी से कर सकती हो। 

    इसके आगे अपने काम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं सबसे ज्यादा देखे जाने वाले 100 अश्लील वीडियो को देखती हूं और फिर उसके आंकड़े निकालती हूं। मेरा काम पुरुष और महिलाओं के अनुपात, बालों के रंग, भाषा आदि की जानकारी को इकट्ठा करना होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मैंने हाल ही में 50 घंटे पोर्न फिल्म देखी थी। जिसका मुझे 755 पाउंड (66,318 रुपए) मिले थे।

    वहीं कंपनी ने भी बताया कि इस जॉब पोस्ट के लिए उनको 90 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन प्रक्रिया काफी सीधी और सरल रही बस उम्मीदवार को अपना सीवी अटैच कर कुछ सवालों के जवाब देना था।  

    वहीं जो काम रेबेका डिक्सन ने बखूबी किया। जिसके चलते उन्हें यह जॉब मिल गई और कंपनी के अधिकारी ने यह भी बताया कि वह काफी खुले विचारों की है और इसका फायदा कंपनी को भी मिलने वाला है।

  • कार में बैठते ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया कुछ ऐसा, दंग रह गए लोग

    डेस्क। अलग-अलग जगह पर शादी की तरह तरह की रस्में निभाई जाती है। शादी के पहले हल्दी लगाने की रस्में और फिर शादी के बाद विदाई के सयम कई प्रकार की रस्में होती है।

    साथ ही सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन की कई प्रकार की वीडियो सामने आती रहती है। कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते है जिसे देखने के ​बाद लोगों की हंसी नहीं रुकती है।

    इसी कड़ी में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां विदाई के बाद दुल्हन गुस्से में दूल्हे के साथ कार में बैठते ही उनके साथ ऐसी हरकत करने लगती है कि मौजूद लोग उसे देखकर हैरत में पड़ जाते है।

    बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन विदाई के बाद दूल्हे के साथ ससुराल जाने के लिए कार में बैठती है और कार में बैठते है दुल्हन को गुस्सा आ जाता है और वो दूल्हे पर थप्पड़ बरसाने लग जाती है।

    इसी कड़ी में वीडियो को एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। और इतना ही नहीं उसने दूल्हे को सीट पर ही दे पटका। इस कड़ी में दुल्हन का गुस्सा इतने में ही शांत नहीं हुआ और उसने दोबारा फिर दूल्हे के मुंह पर चांटा मार दिया। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    https://www.instagram.com/reel/CTrHPHSpFRp/?igshid=YmMyMTA2M2Y=