Category: religious

  • Jai Shri Ram: राम नाम से होगा कल्याण, ऐसे करें जाप

    Jai Shri Ram – हिन्दू धर्म में लोगों की पूजा-पाठ में बड़ी आस्था है। लोगों का मानना है जो व्यक्ति ईश्वर की भक्ति करता है उसका जीवन सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। वही भगवान राम को हिन्दू धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम भी कहा जाता है। धर्म ग्रन्थ के मुताबिक़ भगवान राम लोगों को त्याग और निस्वार्थ प्रेम सिखाते हैं। जो व्यक्ति भगवान राम की आराधना करता है उसके शौर्य में वृद्धि होती है,व्यक्ति स्वयं से अधिक अपने रिश्तों को महत्व देता है और उसके मान सम्मान हर जगह बढ़ता है। 

    कई लोग भगवान राम के नाम का जाप ऐसे ही कहीं भी करने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं राम नाम की महिमा के विषय में और राम का नाम जपने से जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है। 

    कैसे जपें राम का नाम –

    राम हमारे आराध्य हैं राम नाम के जाप से हमारा कल्याण होता है। जो व्यक्ति राम की आराधना करता है उसका जीवन सकारात्मक और सफल हो जाता है। लेकिन राम के नाम का जाप करने से पहले आपको कुछ चीजें जरूर करनी चाहिए। जब आप राम नाम का जाप करने जाएँ तो आप स्वयं को साफ सुथरा रखें। पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करें। कोशिश करें पीले वस्त्र धारण करने की। 

    जाप से पूर्व सबसे पहले आप भगवान राम को पुष्प अर्पित करें इसके बाद कुश के आसान पर बैठ जाएँ। सबसे पहले माता सीता का स्मरण करें और फिर भगवान राम का जाप आरम्भ करें। 

    भगवान राम के जाप से लाभ –

    मन स्थिर रहता है –

    अगर आपका मन स्थिर नहीं है। आप कोई भी काम करते हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त नहीं होती है। मानसिक तनाव बना रहता है तो आपको राम नाम का जाप करना चाहिए ऐसा करने से आपका मन स्थिर रहता है और जीवन में आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। 

    बीमारियों से आराम –

    अगर आप काफी बीमार रहते हैं और दवाइयों से भी आपको राहत नहीं मिल रही है तो आपको राम नाम का जाप प्रतिदिन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी कष्ट मिट जाते हैं और आपकी लम्बे समय से चली आ रही बीमारी खत्म होती है। 

    सफलता –

    कई लोग अथक प्रयास करते हैं लेकिन उनको अपने जीवन में कभी सफलता हासिल नहीं होती है। तो उन लोगों को नियमित रूप से राम नाम का जाप करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके वर्षों से अटके काम भी बन जाते हैं और आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाते हैं। 

    धन की कमी दूर होगा –

    कई लोगों को हमने यह कहते हुए सुना है कि यार पैसा बहुत आता है लेकिन टिकता नहीं है। कारोबार में नुकसान हो जाता है, बरकत नहीं होती है , बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं। ऐसे लोगों को सुबह और शाम में भगवान का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और जीवन में खुशियां आती हैं। 

  • Shiva: जानें शिव स्तुति का रचनाकार कौन

    आध्यात्मिक: शिव का प्रिय माह सावन चल रहा है। शिव भक्त भोलेनाथ की खूब पूजा-आराधना कर रहे हैं। कावड़िया कावड़ लेकर जा रहे हैं तो कई लोग अपने घरों में रुद्राभिषेक का पाठ करवा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको शिव को प्रसन्न करने के सबसे सरल तरीके के विषय में बताने जा रहे हैं। यदि आप उसका नित्य पाठ करते हैं तो आपको शिव को खुश करने के लिए अधिक जतन नहीं करना होगा। असल में हम बात कर रहे हैं शिव स्तुति की। 

    भगवान शिव को शिव स्तुति बेहद प्रिय है। जो भी भक्त रोजाना शिव स्तुति का पाठ करता है उसके सभी कष्ट मिट जाते हैं। आध्यात्म के मुताबिक़ शिव स्तुति की रचना शिव के परम भक्त रावण ने की थी। जब रावण भगवान शिव को कैलाश से अपने साथ लेकर जा रहा था तो शिव ने अंगूठे से रावण को दबा दिया शिव के भार तले रावण काफी दिन दबा रहा। तब रावण ने शिव को अपनी भक्ति से प्रसन्न करने के लिए शिव स्तुति की रचना की और भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया। आज उस स्थान को राक्षस ताल के नाम से जाना जाता है जहां भगवान शिव ने रावण को अपने अंगूठे से दबाया था। 

    क्या है शिव स्तुति –

    ।। शिव स्तुति मंत्र ।।

    कर्पुरगौरं करुणावतारं

    संसारसारं भुजगेन्द्रहारं।

    सदा वसन्तं हृदयारविन्दे

    भवं भवानीसहितं नमामि।।

    ।। शिव स्तुति श्लोक ।।

    पशूनां पतिं पापनाशं परेशं गजेन्द्रस्य कृत्तिं वसानं वरेण्यम।

    जटाजूटमध्ये स्फुरद्गाङ्गवारिं महादेवमेकं स्मरामि स्मरारिम।।

    महेशं सुरेशं सुरारातिनाशं विभुं विश्वनाथं विभूत्यङ्गभूषम्।

    विरूपाक्षमिन्द्वर्कवह्नित्रिनेत्रं सदानन्दमीडे प्रभुं पञ्चवक्त्रम्।।

    गिरीशं गणेशं गले नीलवर्णं गवेन्द्राधिरूढं गुणातीतरूपम्।

    भवं भास्वरं भस्मना भूषिताङ्गं भवानीकलत्रं भजे पञ्चवक्त्रम्।।
    शिवाकान्त शंभो शशाङ्कार्धमौले महेशान शूलिञ्जटाजूटधारिन्।

    त्वमेको जगद्व्यापको विश्वरूप: प्रसीद प्रसीद प्रभो पूर्णरूप।।

    परात्मानमेकं जगद्बीजमाद्यं निरीहं निराकारमोंकारवेद्यम्।

    यतो जायते पाल्यते येन विश्वं तमीशं भजे लीयते यत्र विश्वम्।।

    न भूमिर्नं चापो न वह्निर्न वायुर्न चाकाशमास्ते न तन्द्रा न निद्रा।

    न गृष्मो न शीतं न देशो न वेषो न यस्यास्ति मूर्तिस्त्रिमूर्तिं तमीड।।

    अजं शाश्वतं कारणं कारणानां शिवं केवलं भासकं भासकानाम्।

    तुरीयं तम:पारमाद्यन्तहीनं प्रपद्ये परं पावनं द्वैतहीनम।।

    नमस्ते नमस्ते विभो विश्वमूर्ते नमस्ते नमस्ते चिदानन्दमूर्ते।

    नमस्ते नमस्ते तपोयोगगम्य नमस्ते नमस्ते श्रुतिज्ञानगम्।।

    प्रभो शूलपाणे विभो विश्वनाथ महादेव शंभो महेश त्रिनेत्।

    शिवाकान्त शान्त स्मरारे पुरारे त्वदन्यो वरेण्यो न मान्यो न गण्य:।।

    शंभो महेश करुणामय शूलपाणे गौरीपते पशुपते पशुपाशनाशिन्।

    काशीपते करुणया जगदेतदेक-स्त्वंहंसि पासि विदधासि महेश्वरोऽसि।।

    त्वत्तो जगद्भवति देव भव स्मरारे त्वय्येव तिष्ठति जगन्मृड विश्वनाथ।

    त्वय्येव गच्छति लयं जगदेतदीश लिङ्गात्मके हर चराचरविश्वरूपिन।।

     

  • Hanuman: डॉक्टर हनुमान जी के पास है हर बीमारी का इलाज, जानें मंदिर में क्या है खास

    आध्यात्म: महाबली हुनमान जी को संकटमोचन के नाम से जाना जाता है। मान्यता है हनुमान जी की पूजा-आराधना जो भी सच्चे मन से करता है उसके सभी दुःख दूर होते हैं। घर में बुजुर्ग कहते हैं जब कोई संकट आए या भय लगे तो हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। बच्चा-बच्चा यह कहता मिल जाता है कि संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरै हनुमत बल बीरा। वही आज हम आपको हनुमान की के एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ हनुमान जी की प्रतिमा एक डॉक्टर के रूप में है।  

    हनुमान की की डॉक्टर रूप में प्रतिमा मध्यप्रदेश के भिंड में जिले के दंदरौआ धाम में स्थित है। लोग बड़ी आस्था के साथ अपनी समस्या लेकर हनुमान जी के इस मंदिर में जाते हैं। लोगों का दावा है कि बीमारी कितनी भी गंभीर क्यों न हो डॉक्टर हनुमान जी के मंदिर में उसका इलाज संभव है। वहाँ से कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटता। हनुमान जी सभी की समस्याओं का हल खोजते हैं। 

    मान्यता है कि एक संत शिवकुमार दास था। उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई। उसने कई जगह इसका इलाज करवाया लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। उसने आपने जीवन से सभी उम्मीदें छोड़ दीं थीं। एक दिन उसे उस मंदिर स्थल में हनुमान जी मिले हनुमान जी उसे डॉकटर के वेश में मिले। उन्होंने गले में आला डाल रखा था। जैसे वह उनसे मिला तो कुछ दिनों में एक दम स्वस्थ्य हो गया। तभी से  दंदरौआ धाम में डॉक्टर हनुमान जी की पूजा का प्रावधान है। 

    मान्यता यह भी है कि अगर कोई व्यक्ति अपना इलाज नहीं करवा पा रहा है। लाखों के खर्च के बाद भी उसकी पीड़ा नहीं दूर होती है तो वह इस मंदिर में पूजा करके अपने कष्ट मिटा सकता है। मंगलवार के दिन मंदिर में काफी भीड़ होती है ,कहते हैं मंदिर के महज पांच परिक्रमा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। 

  • Durga Devi : आज से शुरू नवरात्रि, पढ़ें सम्पूर्ण दुर्गा चालीसा

    Durga Devi : आज से हिन्दुओं का प्रमुख पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। नवरात्री का पर्व नौ दिन का होता है। हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक जो व्यक्ति नवरात्रि के दिनों में माता का ध्यान आराधना करता है और विधि पूर्वक दुर्गा चालीसा का पाठ करता है। माता की उसपर विशेष कृपा बनी रहती है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

    नवरात्रि के नौ दिनों में व्यक्ति को सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए और माता की आराधना में अपना मन लगाना चाहिए। वही इस लेख में आज हम आपको सम्पूर्ण दुर्गा चालीसा बताने जा रहे हैं। जिसका पाठ करने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। 

    पढ़ें सम्पूर्ण दुर्गा चालीसा: 

    श्री दुर्गा चालीसा

    नमो नमो दुर्गे सुख करनी ।

    नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी ॥ 1

    निरंकार है ज्योति तुम्हारी ।

    तिहूँ लोक फैली उजियारी ॥ 2

    शशि ललाट मुख महाविशाला ।

    नेत्र लाल भृकुटि विकराला ॥ 3

    रूप मातु को अधिक सुहावे ।

    दरश करत जन अति सुख पावे ॥ 4

    तुम संसार शक्ति लै कीना ।

    पालन हेतु अन्न धन दीना ॥ 5

    अन्नपूर्णा हुई जग पाला ।

    तुम ही आदि सुन्दरी बाला ॥ 6

    प्रलयकाल सब नाशन हारी ।

    तुम गौरी शिवशंकर प्यारी ॥ 7

    शिव योगी तुम्हरे गुण गावें ।

    ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें ॥ 8

    रूप सरस्वती को तुम धारा ।

    दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा ॥ 9

    धरयो रूप नरसिंह को अम्बा ।

    परगट भई फाड़कर खम्बा ॥ 10

    क्षा करि प्रह्लाद बचायो ।

    हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो ॥ 11

    लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं ।

    श्री नारायण अंग समाहीं ॥ 12

    क्षीरसिन्धु में करत विलासा ।

    दयासिन्धु दीजै मन आसा ॥ 13

    हिंगलाज में तुम्हीं भवानी ।

    महिमा अमित न जात बखानी ॥ 14

    मातंगी अरु धूमावति माता ।

    भुवनेश्वरी बगला सुख दाता ॥ 15

    श्री भैरव तारा जग तारिणी ।

    छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी ॥ 16

    केहरि वाहन सोह भवानी ।

    लांगुर वीर चलत अगवानी ॥ 17

    कर में खप्पर खड्ग विराजै ।

    जाको देख काल डर भाजै ॥ 18

    सोहै अस्त्र और त्रिशूला ।

    जाते उठत शत्रु हिय शूला ॥ 19

    नगरकोट में तुम्हीं विराजत ।

    तिहुँलोक में डंका बाजत ॥ 20

    शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे ।

    रक्तबीज शंखन संहारे ॥ 21

    महिषासुर नृप अति अभिमानी ।

    जेहि अघ भार मही अकुलानी ॥ 22

    रूप कराल कालिका धारा ।

    सेन सहित तुम तिहि संहारा ॥ 23

    परी गाढ़ सन्तन पर जब जब ।

    भई सहाय मातु तुम तब तब ॥ 24

    अमरपुरी अरु बासव लोका ।

    तब महिमा सब रहें अशोका ॥ 25

    ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी ।

    तुम्हें सदा पूजें नरनारी ॥ 26

    प्रेम भक्ति से जो यश गावें ।

    दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें ॥ 27

    ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई ।

    जन्ममरण ताकौ छुटि जाई ॥ 28

    जोगी सुर मुनि कहत पुकारी ।

    योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी ॥ 29

    शंकर आचारज तप कीनो ।

    काम अरु क्रोध जीति सब लीनो ॥ 30

    निशिदिन ध्यान धरो शंकर को ।

    काहु काल नहिं सुमिरो तुमको ॥ 31

    शक्ति रूप का मरम न पायो ।

    शक्ति गई तब मन पछितायो ॥ 32

    शरणागत हुई कीर्ति बखानी ।

    जय जय जय जगदम्ब भवानी ॥ 33

    भई प्रसन्न आदि जगदम्बा ।

    दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा ॥ 34

    मोको मातु कष्ट अति घेरो ।

    तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो ॥ 35

    आशा तृष्णा निपट सतावें ।

    मोह मदादिक सब बिनशावें ॥ 36

    शत्रु नाश कीजै महारानी ।

    सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी ॥ 37

    करो कृपा हे मातु दयाला ।

    ऋद्धिसिद्धि दै करहु निहाला ॥ 38

    जब लगि जिऊँ दया फल पाऊँ ।

    तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊँ ॥ 39

    श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै ।

    सब सुख भोग परमपद पावै ॥ 40

    देवीदास शरण निज जानी ।

    कहु कृपा जगदम्ब भवानी ॥

    दोहा

    शरणागत रक्षा करे,

    भक्त रहे नि:शंक ।

    मैं आया तेरी शरण में,

    मातु लिजिये अंक ॥

    ॥ इति श्री दुर्गा चालीसा ॥

  • Vastu Tips for Salt: फ्री में मिली यह चीज बना देगी आपको गरीब

    Vastu Tips for Salt: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति वास्तु के नियमों का अनुपालन नहीं करता है तो उसे जीवन में स्वास्थ्य से लेकर धन हानि की समस्याओ से जूझना पड़ता है और कभी -कभी स्थिति ऐसी जो जाती है कि व्यक्ति का जीवन आर्थिक संकट से घिरने लगता है। वही आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे विशेष नियम बताने जा रहे हैं जिनका यदि आप अनुपालना नहीं करेंगे तो आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा और गरीबी आपको कभी नहीं त्यागेगी। 

    जानें किन कारणों से आती है गरीबी:

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ रोजमर्रा की ऐसी चीजें हैं जिनका लेंन-देन व्यक्ति के दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। जो भी व्यक्ति ऐसा करता है उसे जीवन में अपार दुःख झेलने पड़ते हैं और मुफ्त की ये चीजें व्यक्ति के जीवन के लिए काल बन जाती हैं। 

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी व्यक्ति को किसी से नमक उधार या मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। यह अशुभ होता है इसका प्रभाव आपकी कई पीढ़ियों पर पड़ता है और व्यक्ति के घर में माता लक्ष्मी का कभी भी वास नहीं होता है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है और घर में दरिद्रता आती है। 

    वास्तु के मुताबिक नमक का संबंध शनि देव से हैं। जो व्यक्ति मुफ्त में किसी को नमक देता है या किसी से नमक लेता है उसके जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है और जीवन अनंत दुखों को झेलता है। 

  • Karwa Chauth Vidhi: जानें करवा चौथ (karwa chauth) व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री

    Karwa Chauth Vidhi: पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता है। पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ (karwa chauth) का व्रत रखती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ (karwa chauth) का व्रत रखने से पति दीर्घायु होता है और दोनों के जीवन में अटूट प्रेम बना रहता है। करवा चौथ (karwa chauth) का व्रत निराजलि रहा जाता है शाम को पत्नी चाँद देखने के बाद अपने पति के हाथ से पानी पीती है और अपना करवा चौथ (karwa chauth) का व्रत खोलती है। हिन्दू मान्यता के मुताबिक प्रत्येक शादी शुदा महिला को करवा चौथ (karwa chauth) का व्रत करना चाहिए। वही आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं करवा चौथ (karwa chauth) व्रत की विधि और कथा। 

    जानें करवा चौथ का शुभ मुहूर्त: (Karwa Chauth 2023: Date And Puja Time):

    कब मनाया जाता है करवा चौथा; कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 

    कब है 2023 करवा चौथ: 1 नवंबर 2023 बुधवार 

    करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त-शाम 5:36 बजे से 7:00 बजे तक

    व्रत का शुभ मुहूर्त-सुबह 6:33 बजे से शाम 8:15 बजे तक

    चाँद निकलने का शुभ मुहूर्त: 8: 20 अनुमानना 

    करवा चौथ की पूजा की सामग्री :

    पान

    कलश

    फल- फुल

    हल्दी लकड़ी का आसान

    दूध

    दही

    शक्कर का भूरा

    रोली

    मिठाई

    छलनी

    जल

    दीपक

    करवा माता की फोटो

    लोटा

    पंजीरी 

    फरा 

    करवा चौथ (karwa chauth) व्रत कथा: 

    करवा चौथ की कथा करवा माता की अपने पति की प्राणों की रक्षा की कहानी है. करवा माता पति के साथ तुंगभद्रा नदी के पास रहती थीं। एक दिन स्नान करते समय एक मगरमच्छ ने करवा माता के पति के पैर को पकड़ लिया। ये देखकर करवा एक कच्चे धागे से मगरमच्छ को पेड़ से बांध दिया. करवा माता के सतीत्व के बल के कारण मगरमच्छ धागे को तोड़ नहीं पाया। 

    करवा माता ने यमराज से अपने पति के प्राणों की रक्षा करने की प्रार्थना करने लगीं. यमराज ने कहा कि मगरमच्छ की आयु अभी शेष है लेकिन उनके पति की आयु पूरी हो चुकी है। यह सुन करवा माता ने कहा अगर आप मेरे पति को अपने साथ ले गए तो आपको श्राप दे दूंगी। श्राप से भयभीत यमराज ने करवा माता के पति जीवनदान दे दिया। इसलिए करवा चौथ के दिन महिलाएं करवा माता की तरह अपने सुहाग की रक्षा का आशीर्वाद मांगती हैं। 

  • Eternal Knowledge: Chanakya’s Quotes for Lifelong Learning

    Chanakya, also known as Kautilya or Vishnugupta, was an ancient Indian philosopher, teacher, economist, and royal advisor who lived around the 4th century BCE. He is best known for his work, the Arthashastra, an ancient Indian treatise on statecraft, economic policy, and military strategy. Chanakya’s wisdom and teachings continue to influence modern society, making him a revered figure in Indian history.

    The Power of Motivation

    Harnessing the Power Within

    Motivation is the driving force that propels us toward our goals and helps us overcome challenges. Chanakya’s quotes are like a beacon of light, guiding us in our quest for motivation. He believed that true motivation comes from within, and his teachings emphasize the importance of self-motivation.

    The Role of Positive Thinking

    One of Chanakya’s most famous quotes is, “A person should not be too honest. Straight trees are cut first, and honest people are screwed first.” This quote encourages us to maintain a positive outlook and be shrewd when necessary, as the world can be tough. It reminds us to stay motivated and focused on our goals, using our intelligence to navigate through life’s challenges.

    Key Principles of Chanakya

    Simplicity in Wisdom

    Chanakya’s wisdom is rooted in simplicity. He had a knack for simplifying complex concepts into practical advice. His teachings can be understood by people from all walks of life, making them timeless and relevant.

    Holistic Approach

    Chanakya’s teachings covered a wide range of topics, from politics to personal development. This holistic approach to life and success is a testament to his wisdom. He believed that balance and harmony in all aspects of life lead to true prosperity.

    Quotes on Success

    “Before you start some work, always ask yourself three questions: Why am I doing it? What the results might be? Will I be successful? Only when you think deeply and find satisfactory answers to these questions, go ahead.”

    Chanakya’s insights into success remind us of the importance of introspection and careful planning. Success is not a random occurrence but a result of deliberate action and purpose

    Quotes on Determination

    “A person should not be too honest. Straight trees are cut first, and honest people are screwed first.”

    This quote underscores the importance of determination and the willingness to adapt when necessary. It teaches us that determination, combined with strategic thinking, can help us overcome obstacles and achieve our goals.

    Quotes on Leadership

    “The fragrance of flowers spreads only in the direction of the wind. But the goodness of a person spreads in all directions.”

    Chanakya’s perspective on leadership focuses on the qualities that make a great leader. It’s not just about authority but also about the influence one has on others through their character and actions.

    Quotes on Learning

    “Learning is a treasure that will follow its owner everywhere.”

    In the digital age, continuous learning has never been more important. Chanakya’s wisdom reminds us that knowledge is an invaluable asset that stays with us throughout our lives.

    Quotes on Time Management

    “A person who does not have a good and productive sleep at night, can hardly make the best use of the day.”

    Effective time management is key to success. Chanakya’s quotes on time management emphasize the importance of rest and rejuvenation for optimal productivity.

    Quotes on Overcoming Obstacles

    “Once you start working on something, don’t be afraid of failure and don’t abandon it. People who work sincerely are the happiest.”

    Obstacles are an inherent part of any journey. Chanakya’s teachings encourage us not to fear failure but to persevere with sincerity and dedication.

    Quotes on Relationships

    “The life of an uneducated man is as useless as the tail of a dog which neither covers its rear end nor protects it from the bites of insects.”

    Chanakya’s quotes on relationships stress the importance of education and self-improvement, which can enhance our personal and professional relationships.

    Quotes on Wealth and Prosperity

    “The biggest guru-mantra is: Never share your secrets with anybody. It will destroy you.”

    This quote reminds us to be cautious and discerning with our financial matters. Wealth and prosperity are best safeguarded by keeping certain things private.

    Quotes on Inner Strength

    “Once you start working on something, don’t be afraid of failure and don’t abandon it. People who work sincerely are the happiest.”

    Inner strength is a recurring theme in Chanakya’s teachings. It encourages us to persevere in the face of adversity, as true happiness is derived from sincere efforts.

    Quotes on Wisdom and Knowledge

    “A person should not be too honest. Straight trees are cut first, and honest people are screwed first.”

    Chanakya’s wisdom is a testament to the value of knowledge and its application in life. It’s not just about what you know but how you use that knowledge.

    Applying Chanakya’s Wisdom in Modern Life

    As we navigate the complexities of modern life, Chanakya’s teachings remain as relevant as ever. By applying his wisdom, we can make better decisions, overcome obstacles, and achieve success in various aspects of our lives. Whether it’s in the workplace, relationships, or personal development, Chanakya’s quotes continue to guide us.

  • Dhanteras Remedies 2023: धन तेरस पर यह काम करने से होगी माता लक्ष्मी की कृपा

    Dhanteras Remedies 2023: 10 नवंबर को पूरा देश धनतेरस का पावन पर्व मनाएगा। धनतेरस के दो दिन बाद दिवाली का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार धनतेरस के दिन ही धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन धन्वंतरि देव की जयंती भी मनाई जाती है। धन तेरस मनाए जाने का अमुख कारण धन्वंतरि देव का जन्म और जन्म के समय उनके हाथ में अमृत कलश का होना है। मान्यता है कि धन्वंतरि देव ने हाथ में अमृत कलश लिया था इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन लेना शुभ माना जाता है। जो व्यक्ति इस दिन बर्तन खरीदता है उसके घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है और सुख समृद्धि घर में बनी रहती है। 

    धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी, बर्तन, जमीन-जायजाद, गाड़ी, कपड़े कई सामान खरीदते हैं। वही धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस को व्यक्ति को कुछ विशेष काम अवश्यक करने चाहिए। यदि कोई यह काम नहीं करता है तो उसपर माता लक्ष्मी का क्रोध बरसता है और धन हानि सहनी पड़ती है। जानें धन तेरस पर करने चाहिए क्या काम-

    झाड़ू खरीदना:

    धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक़ धनतरेस के दिन व्यक्ति को नई झाड़ू खरीदकर अपने घर जरूर लानी चाहिए। जब आप झाड़ू खरीदें तो आपको जोड़े के साथ झाड़ू खरीदनी चाहिए। झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है इसलिए उसे कभी व्यक्ति की नजरो के सामने नहीं रखना चाहिए और धनतेरस के दिन झाड़ू का खरीद कर ही कोई अन्य सामान खरीदना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है। 

    धन देने से बचें :

    धन तेरस के दिन व्यक्ति अपने घर में नया सामान खरीद कर लाता है। घर में ख़ुशी का वातावरण होता है। माता लक्ष्मी की सभी आराधना करते हैं। ऐसे में सभी को सावधान रहना चाहिए और किसी को भी धनतेरस के दिन धन उधार देने से बचना चाहिए। कहते हैं यदि कोई धनतेरस के दिन किसी को धन उधार देता है तो उसपर माता लक्ष्मी की कृपा खत्म हो जाती है और घर में सुख-सम्पदा की हानि होती है। 

    साफ -सफाई :

    धार्मिक मान्यता के मुताबिक प्रत्येक व्यक्ति को धनतेरस से पूर्व अपने घर में साफ़ सफाई का काम पूर्ण कर लेना चाहिए। याद रखें घर में किसी तरह का कूड़ा-कबाड़ न लगाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी आपसे रुष्ठ हो जाती हैं और धनतेरस के दिन उनका प्रवेश आपके घर में नहीं होता है। 

    दरिद्र को करें दान:

    धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन सभी को कुछ भोजन की सामग्री समेत जरूरत का सामान किसी जरूरतमंद को अवश्य दान करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा आपपर बनी रहती है और आपके धन में बरकत होती है। 

  • Horoscope 2023 – Wealth Opportunities and Business Transformation

    Aries Horoscope 2023 – Wealth and Business Transformation

    The Aries horoscope for 2023 reveals that the lunar position will reside in the fifth house, promising sudden financial gains. This celestial alignment suggests a potential windfall that could positively impact your financial situation. If you’ve been contemplating changes in your online business strategies, now is the perfect time to make them. Embrace these trends, adapt your business accordingly, and propel it to new heights. While some workplace challenges may arise, your adaptable work style will help you overcome them.

    Aries Social and Political Influence

    In 2023, Aries individuals can expect their actions and work to be scrutinized on social and political fronts. Your ability to keep your loved ones content and your partner happy will lead to success in your personal life. As Mercury undergoes a change in position, it will smooth out any potential conflicts or disagreements within your family. Students pursuing polytechnic and diploma courses will find success in their respective fields.

    Taurus Horoscope 2023 – Financial Matters and Business Challenges

    For those under the Taurus sign, the lunar position will be in the fourth house, bringing forth resolutions to land and property-related matters. However, increased expenses may disrupt the flow of your finances. With Mercury’s change in position, your workplace may become a battleground for disputes and conflicts with opponents. This is a time to be cautious in your professional interactions. In your personal life, the day may not be smooth sailing, and you might encounter some hurdles. It’s important to approach any difficulties with a thoughtful and deliberate attitude, as problems are often temporary.

    A Word of Caution for Travelers

    When traveling, exercise caution to avoid any mishaps, as negligence could prove costly. Additionally, it’s advisable to refrain from keeping secrets within your family, as they might become exposed. Due to Mercury’s shift, engineering and technology students may experience delays in their project timelines.

    Gemini Horoscope 2023 – Courage and Financial Investments

    In the Gemini horoscope for 2023, the lunar position in the third house promotes courage and valor. The presence of Parakrama and Shukla Yoga in your astrological chart can make investments in business particularly profitable. You may find that your innovative strategies in your professional life lead to considerable growth. It’s essential not to rely on luck but to take charge of your work independently. Remember, you are the architect of your own destiny. As Mercury changes its position, your behavior and interactions with your loved ones may undergo a transformation.

    Leo Horoscope 2023 – Intellectual Growth and Business Expansion

    Leo individuals, with the Moon in their sign, can expect intellectual and inquisitive growth. The presence of Parakrama and Shukla Yoga suggests that your business investments, guided by strategic planning, will lead to substantial profits. If you’ve been contemplating a job change, now is a favorable time to do so. With Mercury’s change in position, you will find success in your social and political endeavors. This alignment will work in your favor, opening up opportunities for personal and financial growth. You may even receive a fair price for your family assets, relieving you of any stress. Spending quality time with your loved ones and life partner at a picnic spot can create lasting memories. Due to Mercury’s shift, students preparing for competitive exams may need to allocate additional study time for success. Remember, time may not be visible, but it reveals everything.

    Cancer Horoscope 2023 – Financial Gains and Foreign Business

    The lunar position in the second house for Cancer individuals indicates potential financial gains through investments. The presence of Parakrama and Shukla Yoga suggests that there will be a demand for fitness equipment in foreign markets. Your tools and equipment could find a strong market overseas. As Mercury changes its position, experienced individuals in your workplace can provide valuable guidance, making your tasks easier to accomplish.

    A Word of Caution for Athletes

    For athletes, it’s essential to practice with caution as challenges may arise during the day. In your family, everyone may appreciate your efforts and engage in open conversations. Your personal and marital life may also include shopping plans. Due to Mercury’s change, travel plans may need to be postponed.

    Virgo

    The Moon will be in the 12th house for Virgo, which indicates that you may learn some legal intricacies. Due to the change in Mercury’s sign, financial and manpower-related issues may hinder your work. You might be given additional responsibilities at the office, so it’s better not to consider changing jobs right now. Any decisions related to love and life partner can lead to troubles for you.

    “In difficulties, closing your eyes won’t solve them, and without difficulties, you never open your eyes.” In terms of health, you might need to go on strike or travel for some reason. The change in Mercury’s sign will affect your social standing and may have an impact on your work. Students may face obstacles in their studies.

    Libra

    The Moon will be in the 11th house for Libra, which allows you to plan to increase profits. In business, ongoing projects will be completed on time, and you may even take on new projects. Due to the change in Mercury’s sign, your performance at the workplace will be evaluated for promotions. Health-related issues might cause you concerns.

    Your valor and auspicious planetary combinations indicate a pleasant surprise from a special person in your family. Staying away from pretentiousness at the social level will be beneficial for you. There may be travel plans with family. Athletes will have a better time due to Mercury’s sign change.

    Scorpio

    The Moon will be in the 10th house for Scorpio, which could lead to changes in your job. You may find good quality products in the market at a lower price, which will benefit your business financially. Due to the change in Mercury’s sign, those senior to you at work won’t tire of praising your work. You should avoid being arrogant in any way. “Don’t be arrogant; destiny changes in life, only the mirror remains the same, just the image changes.”

    Avoid arguing with anyone in your family on any matter. The change in Mercury’s sign could lead to more fun and games in love and married life. Increased expenses at the social and political level might cause you worry. Athletes should pay more attention to their practice. There could be work-related or exam-related travel.

    Sagittarius

    The Moon will be in the 9th house for Sagittarius, which may bring some changes in your business. Due to Mercury’s sign change, you will be successful in overcoming the difficulties in your business and improving your status. Resident in your workspace, the sun, and auspicious planetary combinations are in your favor. Your work will advance without anyone’s assistance. Avoid making any decisions out of emotionalism on any matter at the workplace. Resolving past disputes with someone in your family will reduce your worries.

    Understanding your partner’s love feelings will improve your relationship. Mercury’s sign change will enhance your reputation in society through videos and tweets. Students need to focus more on their studies. Mercury’s sign change is favorable for athletes in their field.

    Capricorn

    The Moon will be in the 8th house for Capricorn, which may lead to troubles with the in-laws. In online business, team management will enhance the business graph due to Mercury’s sign change. Due to Mercury’s sign change, you need to improve the working style of your employees in your business. You should guide and encourage them through meetings from time to time. Don’t make any decisions in a rush due to emotionalism at the workplace.

    Parakrama and auspicious planetary combinations favor students in getting a high package in campus placements.

    Avoid disputes and conflicts on any family matter. Mercury’s sign change is essential for dedicating time to your health. Your health may deteriorate. Arguments in love and married life can lead to discord. Therefore, you should keep away from disputes and work patiently. Competitive students need to put extra effort into their studies; this year might be crucial for them.

    Aquarius

    The Moon will be in the 7th house for Aquarius, which will bring relief from old illnesses. Business will see growth with a new machine purchase that is exclusive to your field. Due to Mercury’s sign change, you’ll complete your work on time with everyone’s support at the workplace. “Supporting others makes them your allies.” A particular person in your family may be acquainted with a family event.

    You’ll share your innermost feelings with your love or life partner while enjoying a movie or shopping. The change in Mercury’s sign can bring changes in your social life. Political connections may develop. Engineering students will need to work hard for success.

  • Dhanteras 2023: अगर धनतेरस पर नहीं किया यह काम तो लौट जाएंगी माता लक्ष्मी

    Dhanteras 2023: आज यानी 10 नवम्बर को पूरा देश धनतेरस का पावन पर्व मना रहा है। धनतेरस के दिन से घरों में दिवाली की चमक दिखाई देने लगती है। धनतेरस का पर्व भगवान कुबेर को समर्पित है। मान्यता है कि आज के दिन जो भी व्यक्ति विधि-विधान से भगवान कुबेर की पूजा आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव व्यक्ति पर बनी रहती है। धनतेरस से पूर्व घर की साफ़-सफाई का नियम है। कहते हैं यदि घर में गंदगी रहती है तो माता लक्ष्मी द्वार से लौट जाती हैं और कुबेर जी की कृपा उस घर से चली जाती है। वही आज हम आपको इस लेख में सम्पूर्ण कुबेर चालीसा बताने जा रहे हैं। जिसका पाठ आज धनतेरस के दिन करना बेहद फलदायी साबित होगा। 

    ॥ दोहा ॥

    ”जैसे अटल हिमालय,और जैसे अडिग सुमेर।

    ऐसे ही स्वर्ग द्वार पै,अविचल खड़े कुबेर॥

    विघ्न हरण मंगल करण,सुनो शरणागत की टेर।

    भक्त हेतु वितरण करो,धन माया के ढ़ेर”॥

    ॥ चालीसा ॥

    ”जय जय जय श्री कुबेर भण्डारी।धन माया के तुम अधिकारी॥

    तप तेज पुंज निर्भय भय हारी।पवन वेग सम सम तनु बलधारी॥

    स्वर्ग द्वार की करें पहरे दारी।सेवक इन्द्र देव के आज्ञाकारी॥

    यक्ष यक्षणी की है सेना भारी।सेनापति बने युद्ध में धनुधारी॥

    महा योद्धा बन शस्त्र धारैं।युद्ध करैं शत्रु को मारैं॥

    सदा विजयी कभी ना हारैं।भगत जनों के संकट टारैं॥

    प्रपितामह हैं स्वयं विधाता।पुलिस्ता वंश के जन्म विख्याता॥

    विश्रवा पिता इडविडा जी माता।विभीषण भगत आपके भ्राता॥

    शिव चरणों में जब ध्यान लगाया।घोर तपस्या करी तन को सुखाया॥

    शिव वरदान मिले देवत्य पाया।अमृत पान करी अमर हुई काया॥

    धर्म ध्वजा सदा लिए हाथ में।देवी देवता सब फिरैं साथ में॥

    पीताम्बर वस्त्र पहने गात में।बल शक्ति पूरी यक्ष जात में॥

    स्वर्ण सिंहासन आप विराजैं।त्रिशूल गदा हाथ में साजैं॥

    शंख मृदंग नगारे बाजैं।गंधर्व राग मधुर स्वर गाजैं॥

    चौंसठ योगनी मंगल गावैं।ऋद्धि सिद्धि नित भोग लगावैं॥

    दास दासनी सिर छत्र फिरावैं।यक्ष यक्षणी मिल चंवर ढूलावैं॥

    ऋषियों में जैसे परशुराम बली हैं।देवन्ह में जैसे हनुमान बली हैं॥

    पुरुषों में जैसे भीम बली हैं।यक्षों में ऐसे ही कुबेर बली हैं॥

    भगतों में जैसे प्रहलाद बड़े हैं।पक्षियों में जैसे गरुड़ बड़े हैं॥

    नागों में जैसे शेष बड़े हैं।वैसे ही भगत कुबेर बड़े हैं॥

    कांधे धनुष हाथ में भाला।गले फूलों की पहनी माला॥

    स्वर्ण मुकुट अरु देह विशाला।दूर दूर तक होए उजाला॥

    कुबेर देव को जो मन में धारे।सदा विजय हो कभी न हारे॥

    बिगड़े काम बन जाएं सारे।अन्न धन के रहें भरे भण्डारे॥

    कुबेर गरीब को आप उभारैं।कुबेर कर्ज को शीघ्र उतारैं॥

    कुबेर भगत के संकट टारैं।कुबेर शत्रु को क्षण में मारैं॥

    शीघ्र धनी जो होना चाहे।क्युं नहीं यक्ष कुबेर मनाएं॥

    यह पाठ जो पढ़े पढ़ाएं।दिन दुगना व्यापार बढ़ाएं॥

    भूत प्रेत को कुबेर भगावैं।अड़े काम को कुबेर बनावैं॥

    रोग शोक को कुबेर नशावैं।कलंक कोढ़ को कुबेर हटावैं॥

    कुबेर चढ़े को और चढ़ादे।कुबेर गिरे को पुन: उठा दे॥

    कुबेर भाग्य को तुरंत जगा दे।कुबेर भूले को राह बता दे॥

    प्यासे की प्यास कुबेर बुझा दे।भूखे की भूख कुबेर मिटा दे॥

    रोगी का रोग कुबेर घटा दे।दुखिया का दुख कुबेर छुटा दे॥

    बांझ की गोद कुबेर भरा दे।कारोबार को कुबेर बढ़ा दे॥

    कारागार से कुबेर छुड़ा दे।चोर ठगों से कुबेर बचा दे॥

    कोर्ट केस में कुबेर जितावै।जो कुबेर को मन में ध्यावै॥

    चुनाव में जीत कुबेर करावैं।मंत्री पद पर कुबेर बिठावैं॥

    पाठ करे जो नित मन लाई।उसकी कला हो सदा सवाई॥

    जिसपे प्रसन्न कुबेर की माई।उसका जीवन चले सुखदाई॥

    जो कुबेर का पाठ करावै।उसका बेड़ा पार लगावै॥

    उजड़े घर को पुन: बसावै।शत्रु को भी मित्र बनावै॥

    सहस्त्र पुस्तक जो दान कराई।सब सुख भोग पदार्थ पाई॥

    प्राण त्याग कर स्वर्ग में जाई।मानस परिवार कुबेर कीर्ति गाई”॥

    ॥ दोहा ॥

    ”शिव भक्तों में अग्रणी,श्री यक्षराज कुबेर।

    हृदय में ज्ञान प्रकाश भर,कर दो दूर अंधेर॥

    कर दो दूर अंधेर अब,जरा करो ना देर।

    शरण पड़ा हूं आपकी,दया की दृष्टि फेर”॥

    ॥ इति श्री कुबेर चालीसा समाप्त आज यानी 10 नवम्बर को पूरा देश धनतेरस का पावन पर्व मना रहा है। धनतेरस के दिन से घरों में दिवाली की चमक दिखाई देने लगती है। धनतेरस का पर्व भगवान कुबेर को समर्पित है। मान्यता है कि आज के दिन जो भी व्यक्ति विधि-विधान से भगवान कुबेर की पूजा आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव व्यक्ति पर बनी रहती है। धनतेरस से पूर्व घर की साफ़-सफाई का नियम है। कहते हैं यदि घर में गंदगी रहती है तो माता लक्ष्मी द्वार से लौट जाती हैं और कुबेर जी की कृपा उस घर से चली जाती है। वही आज हम आपको इस लेख में सम्पूर्ण कुबेर चालीसा बताने जा रहे हैं। जिसका पाठ आज धनतेरस के दिन करना बेहद फलदायी साबित होगा। 

    ॥ दोहा ॥

    ”जैसे अटल हिमालय,और जैसे अडिग सुमेर।

    ऐसे ही स्वर्ग द्वार पै,अविचल खड़े कुबेर॥

    विघ्न हरण मंगल करण,सुनो शरणागत की टेर।

    भक्त हेतु वितरण करो,धन माया के ढ़ेर”॥

    ॥ चौपाई ॥

    ”जय जय जय श्री कुबेर भण्डारी।धन माया के तुम अधिकारी॥

    तप तेज पुंज निर्भय भय हारी।पवन वेग सम सम तनु बलधारी॥

    स्वर्ग द्वार की करें पहरे दारी।सेवक इन्द्र देव के आज्ञाकारी॥

    यक्ष यक्षणी की है सेना भारी।सेनापति बने युद्ध में धनुधारी॥

    महा योद्धा बन शस्त्र धारैं।युद्ध करैं शत्रु को मारैं॥

    सदा विजयी कभी ना हारैं।भगत जनों के संकट टारैं॥

    प्रपितामह हैं स्वयं विधाता।पुलिस्ता वंश के जन्म विख्याता॥

    विश्रवा पिता इडविडा जी माता।विभीषण भगत आपके भ्राता॥

    शिव चरणों में जब ध्यान लगाया।घोर तपस्या करी तन को सुखाया॥

    शिव वरदान मिले देवत्य पाया।अमृत पान करी अमर हुई काया॥

    धर्म ध्वजा सदा लिए हाथ में।देवी देवता सब फिरैं साथ में॥

    पीताम्बर वस्त्र पहने गात में।बल शक्ति पूरी यक्ष जात में॥

    स्वर्ण सिंहासन आप विराजैं।त्रिशूल गदा हाथ में साजैं॥

    शंख मृदंग नगारे बाजैं।गंधर्व राग मधुर स्वर गाजैं॥

    चौंसठ योगनी मंगल गावैं।ऋद्धि सिद्धि नित भोग लगावैं॥

    दास दासनी सिर छत्र फिरावैं।यक्ष यक्षणी मिल चंवर ढूलावैं॥

    ऋषियों में जैसे परशुराम बली हैं।देवन्ह में जैसे हनुमान बली हैं॥

    पुरुषों में जैसे भीम बली हैं।यक्षों में ऐसे ही कुबेर बली हैं॥

    भगतों में जैसे प्रहलाद बड़े हैं।पक्षियों में जैसे गरुड़ बड़े हैं॥

    नागों में जैसे शेष बड़े हैं।वैसे ही भगत कुबेर बड़े हैं॥

    कांधे धनुष हाथ में भाला।गले फूलों की पहनी माला॥

    स्वर्ण मुकुट अरु देह विशाला।दूर दूर तक होए उजाला॥

    कुबेर देव को जो मन में धारे।सदा विजय हो कभी न हारे॥

    बिगड़े काम बन जाएं सारे।अन्न धन के रहें भरे भण्डारे॥

    कुबेर गरीब को आप उभारैं।कुबेर कर्ज को शीघ्र उतारैं॥

    कुबेर भगत के संकट टारैं।कुबेर शत्रु को क्षण में मारैं॥

    शीघ्र धनी जो होना चाहे।क्युं नहीं यक्ष कुबेर मनाएं॥

    यह पाठ जो पढ़े पढ़ाएं।दिन दुगना व्यापार बढ़ाएं॥

    भूत प्रेत को कुबेर भगावैं।अड़े काम को कुबेर बनावैं॥

    रोग शोक को कुबेर नशावैं।कलंक कोढ़ को कुबेर हटावैं॥

    कुबेर चढ़े को और चढ़ादे।कुबेर गिरे को पुन: उठा दे॥

    कुबेर भाग्य को तुरंत जगा दे।कुबेर भूले को राह बता दे॥

    प्यासे की प्यास कुबेर बुझा दे।भूखे की भूख कुबेर मिटा दे॥

    रोगी का रोग कुबेर घटा दे।दुखिया का दुख कुबेर छुटा दे॥

    बांझ की गोद कुबेर भरा दे।कारोबार को कुबेर बढ़ा दे॥

    कारागार से कुबेर छुड़ा दे।चोर ठगों से कुबेर बचा दे॥

    कोर्ट केस में कुबेर जितावै।जो कुबेर को मन में ध्यावै॥

    चुनाव में जीत कुबेर करावैं।मंत्री पद पर कुबेर बिठावैं॥

    पाठ करे जो नित मन लाई।उसकी कला हो सदा सवाई॥

    जिसपे प्रसन्न कुबेर की माई।उसका जीवन चले सुखदाई॥

    जो कुबेर का पाठ करावै।उसका बेड़ा पार लगावै॥

    उजड़े घर को पुन: बसावै।शत्रु को भी मित्र बनावै॥

    सहस्त्र पुस्तक जो दान कराई।सब सुख भोग पदार्थ पाई॥

    प्राण त्याग कर स्वर्ग में जाई।मानस परिवार कुबेर कीर्ति गाई”॥

    ॥ दोहा ॥

    ”शिव भक्तों में अग्रणी,श्री यक्षराज कुबेर।

    हृदय में ज्ञान प्रकाश भर,कर दो दूर अंधेर॥

    कर दो दूर अंधेर अब,जरा करो ना देर।

    शरण पड़ा हूं आपकी,दया की दृष्टि फेर”॥

    ॥ इति श्री कुबेर चालीसा समाप्त ॥