Category: religious

  • अगर ये है स्थिति तो जरूर करवाएं रुद्राभिषेक

    आध्यात्मिक: शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन में शिव भक्त नित्य शिव की पूजा-आराधना करते हैं, शिव चालीसा का पाठ करते हैं और शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। वही कई लोग सावन के महीने में रद्राभिषेक करवाते हैं। रद्राभिषेक में हम भगवान शिव का अभिषेक अलग -अलग वस्तुओं से करते हैं। मान्यता है की अगर आप रुद्राभिषेक करवाते हैं तो आपके सभी रोग-दोष दूर होते हैं व मृत्यु संकट भी शिव हर लेते हैं। 

    आध्यात्म के मुताबिक़ जो व्यक्ति रुद्राभिषेक करता है स्वयं शिव उसकी रक्षा करते हैं। जब रावण ने शिव का रुद्राभिषेक किया तो वह त्रिलोक विजय कर महाशक्तिशाली बन गया। भस्मासुर ने अपने आसुओं से शिव का रुद्राभिषेक किया और शिव से मन चाहा वरदान प्राप्त किया. वही कलयुग में अपने बिगड़े काम बनाने के लिए शिव का रद्राभिषेक करना सबसे अधिक फलदायी है। लोग पुत्र प्राप्ति की इच्छा से लेकर सफलता के लिए अपने घरों में रुद्राभिषेक करवाते हैं। 

    जानें रुद्राभिषेक करवाने से क्या होगा फायदा –

    मृत्यु दोष से मुक्ति हेतु रद्राभिषेक करवाना आवश्यक है। 

    अगर आप बार-बार असफल हो रहे हैं तो आपको सफलता का संकल्प लेकर रद्राभिषेक करवाना चाहिए। 

    यदि कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है, अकाल मृत्यु का भय है, बीमारी का पता नहीं चल रहा है तो उसे रद्राभिषेक अवश्य करवाना चाहिए। 

    अगर किसी के घर में कलह मची हुई है, दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट आ रही है तो आपको रद्राभिषेक करवाना चाहिए। 

    घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ रहा है तो उससे छुटकारे का संकल्प लेकर आपको रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। 

  • Dream Interpretation: जानें सपने में मंदिर देखने से क्या होगा नुकसान

    Dream Interpretation: कल्पनाओं का शहर बेहद खूबसूरत है। यहां हम अपने मन मुताबिक़ जिंदगी जीते हैं। वही जब हम रात में सोते हैं तो हम सपनों के शहर में खो जाते हैं। सपने देखना बेहद खूबसूरत अनुभव है, सपनों पर कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध नहीं लगा सकता है। सपने में हम वही देखते हैं जो हम कल्पना करते हैं। कोई सपने में बड़े-बड़े मंदिर देखता है, तो कोई धन, किसी को सपने में जानवर दिखते हैं तो किसी को पहाड़ और नदियां। लेकिन सपनों में सत्यता नाम मात्र होती है। 

    लेकिन यदि हम स्वप्नशास्त्र की मानें तो प्रत्येक सपने का संबध सीधे हमारे जीवन से है। हम जो सपने में देखते हैं उसका प्रभाव हमारी जिंदगी पर पड़ता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं की यदि आप किसी मंदिर को सपने में देखते हैं तो उसका क्या मतलब होता है और सपने में मंदिर देखना शुभ है या अशुभ

    अगर कोई सपने में शांति मंदिर देखें, वहां भीड़ – भाड़ का माहौल न हो। हर तरफ सुकून हो तो यह आपके जीवन में आने वाली ख़ुशी का संकेत देता है। इस तरह का मंदिर बताता है की आप अपने जीवन में काफी परेशान हैं, लेकिन आगामी समय में आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। 

    अगर आप सपने में सफेद रंग का मंदिर देखते हैं तो मनोकामना की पूर्ति का संकेत देता है। यह मंदिर बताता है की आगामी समय में आपकी आर्थिक तंगी की समस्या खत्म होगी और आप सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। 

    अगर आप सपने में पहाड़ो वाला मंदिर देखते हैं तो यह सकेंत है की आप आगामी समय में किसी बड़े काम को करेंगे और आपके प्रयास से वह काम पूर्ण होगा। 

    वही अगर आप सपने में शिव का मंदिर देखते हैं तो आपके ऊपर शिव की कृपा बरसने लगती है, आपका जीवन सुखी हो जाता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और व्यक्ति का जीवन सुखमय व्यतीत होता है। 

    सपने में मंदिर देखने के लाभ –

    सपने में मंदिर देखने से जीवन में दुःख कम होते हैं,व्यक्ति सकारात्मक मार्ग पर आगे बढ़ता है। कई बार सपने में आए मंदिर आपका मर्गदर्शन करते हैं और आपने जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन का आपको संकेत देते हैं। जो व्यक्ति सपने में मंदिर देखता है उसपर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है और उसे कभी किसी प्रकार की आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़ता है। 

    सपने में मंदिर देखने से नुकसान-

    अगर कोई व्यक्ति सपने में मंदिर देखता है तो सामान्य तौर पर यह शुभ माना जाता है। क्योंकि मंदिर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। लेकिन इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति सपने में जादू-टोना या भूत -पिसाच से जुड़े हुए मंदिर देखता है तो उसका जीवन कष्टों से भर जाता है ,ऐसे स्वप्न व्यक्ति को नकारात्मक शक्ति से जोड़ते हैं, कई बार यह सपने आर्थिक संकट का भी संकेत देते हैं और जीवन को अव्यवस्थित कर देते हैं। 
     

  • Important Rules for Tulsi : अगर घर में है तुलसी का पौधा तो जरूर करें यह काम

    Important Rules for Tulsi : सनातम धर्म सबसे पुराना धर्म माना जाता है। सनातन की महिमा अपरम्पार है। सनातन को जो मानता है उसका जीवन व्यवस्थित रहता है। वही सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूज्यनीय है। घर में कोई भी मांगलिक कार्य हो तो सबसे पहले तुलसी पूजन किया जाता है। यदि घर में विधि-विधान से तुलसी का पूजन होता है तो सकारात्मकता आती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन अगर कोई तुलसी से जुड़े विशेष नियमों को नहीं मानता है, तुलसी को घर में स्थापित करने और उसे घर से हटाने की सही विधि नहीं अपनाता है तो इसका घर और व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

    जानें तुलसी के साथ क्या नहीं करना चाहिए –

    सनातन के मुताबिक़ तुलसी के पौधे पर  रविवार के दिन कभी भी जल नहीं अर्पित करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का जन्म होता है। 

    आध्यात्म के मुताबिक तुलसी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है। व्यक्ति को रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए और शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। 

    अगर आपके घर में तुलसी का पौधा किसी कमरे में रखा है और सूर्य की रोशनी उसपर नहीं पड़ती है तो यह अशुभ माना जाता है उसे हमेशा खुले स्थान पर रखना चाहिए। 

    तुलसी के पौधे को सदैव घर के आंगन में लगाने का प्रयास करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है। 

    आध्यात्म के मुताबिक़ यदि घर में तुलसी का पौधा लगा है तो उसे सदैव हरा-भरा रहना चाहिए। यदि तुलसी का पौधा बार-बार सूख रहा है तो यह आर्थिक नुकसान के संकेत देता है। 
     

  • Aaj Ka Rashifal 14 July 2023: जानें आज का राशिफल

    मेष (Mesh) Aries    चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

    इस राशि के जातको का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। धन लाभ के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य होगा। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं तो आपको संभल कर रहने की आवश्यकता है हानि के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। 
    वृषभ (Vrushab) Taurus    ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

    इस राशि के जातकों का आज ज्यादातर समय घर पर व्यतीत होगा। वर्षो से चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। परिजनों के सहयोग से बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। सवाधान रहें आपके व्यवहार से आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। 

    मिथुन (Mithun)    Gemini    का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

    इस राशि के जातकों को आज धन हानि हो सकती है। हितैषियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में आपका योगदान हो सकता है। 

    कर्क (Kark)  Cancer    ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

    इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर में धन कलह का कारण बनेगा। बच्चों की असफलता से मन दुखी होगा। जीवन साथ से प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। 

    सिंह (Singh) Leo    मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    सिंह राशि के जातक आज कोर्ट-कचेहरी के काम से मुक्ति पाएंगे। वर्षों से चला आ रहा भूमि विवाद खत्म होगा। जीवन साथी के सहयोग से आज अगर आप कोई काम करेंगे तो उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। 

    कन्या (Kanya)    Virgo    ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन असमंजस भरा होगा। कोई भी काम करने में मन नहीं लगेगा। पूरा दिन मानसिक तनाव रह सकता है। अपने चिड़चिड़ेपन से इस राशि के जातक अपने बने काम बिगाड़ लेंगे। धन हानि की सम्भावन है सावधान रहें। 

    तुला (Tula) Libra    रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    इस राशि के जातकों को आज धन हानि हो सकती है। कर्ज लेने से बचकर रहें। किसी अपने द्वारा आज आप ठगे जा सकते हैं। मित्रो के सहयोग से मन खुश रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। 

    वृश्चिक (Vrushichik) Scorpius    तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

    इस राशि के जातकों को आज विदेश की यात्रा पर जाना पड़ेगा। घर में शादी विवाह की बात हो सकती। प्रेमी पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आज के दिन आपके लिए सफलता के द्वारा खोलेगा। 

    धनु (Dhanu) Sagittarius    ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

    इस राशि के जातकों को अपनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी मित्र द्वारा धोखा मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना हैं। बॉस आज आपके व्यवहार से खुश रहेगा। 

    मकर (Makar) Capricornus    भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

    इस राशि के जातकों पर आज माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। हर तरफ से इनको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। 

    कुम्भ (Kumbha) Aquarius    गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    इस राशि के जातकों को आज धन हानि हो सकती है। दिया हुआ धन वापस नहीं मिलेगा। किसी मित्र के कारण नौकरी में पैसों का नुकसान होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं। 

    मीन (Meen) Pisces    दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

    इस राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। हर तरफ से आज धन लाभ की संभावना है। किसी दूर के रिश्तेदार का घर में आगमन हो सकता है। पत्नी से बहस न करें यह आपके रिश्ते को प्रभावित करेगा। यात्रा करने से सावधान रहें। 

  • Aaj Ka Rashifal 15 July 2023: जानें आज का राशिफल

    मेष (Mesh) Aries    चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

    इस राशि के जातको का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। धन लाभ के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य होगा। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं तो आपको संभल कर रहने की आवश्यकता है हानि के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। 

    वृषभ (Vrushab) Taurus    ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

    इस राशि के जातकों का आज ज्यादातर समय घर पर व्यतीत होगा। वर्षो से चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। परिजनों के सहयोग से बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। सवाधान रहें आपके व्यवहार से आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। 

    मिथुन (Mithun)    Gemini    का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

    सिंह राशि के जातक आज कोर्ट-कचेहरी के काम से मुक्ति पाएंगे। वर्षों से चला आ रहा भूमि विवाद खत्म होगा। जीवन साथी के सहयोग से आज अगर आप कोई काम करेंगे तो उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। 

    कर्क (Kark)  Cancer    ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

    इस राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर में धन कलह का कारण बनेगा। बच्चों की असफलता से मन दुखी होगा। जीवन साथ से प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। 

    सिंह (Singh) Leo    मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन असमंजस भरा होगा। कोई भी काम करने में मन नहीं लगेगा। पूरा दिन मानसिक तनाव रह सकता है। अपने चिड़चिड़ेपन से इस राशि के जातक अपने बने काम बिगाड़ लेंगे। धन हानि की सम्भावन है सावधान रहें। 

    कन्या (Kanya)    Virgo    ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

    इस राशि के जातकों को आज धन हानि हो सकती है। हितैषियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में आपका योगदान हो सकता है। 

    तुला (Tula) Libra    रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    इस राशि के जातकों को आज धन हानि हो सकती है। कर्ज लेने से बचकर रहें। किसी अपने द्वारा आज आप ठगे जा सकते हैं। मित्रो के सहयोग से मन खुश रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। 

    वृश्चिक (Vrushichik) Scorpius    तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

    इस राशि के जातकों को आज धन हानि हो सकती है। दिया हुआ धन वापस नहीं मिलेगा। किसी मित्र के कारण नौकरी में पैसों का नुकसान होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं। 

    धनु (Dhanu) Sagittarius    ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

    इस राशि के जातकों को अपनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी मित्र द्वारा धोखा मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना हैं। बॉस आज आपके व्यवहार से खुश रहेगा। 

    मकर (Makar) Capricornus    भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

    इस राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। हर तरफ से आज धन लाभ की संभावना है। किसी दूर के रिश्तेदार का घर में आगमन हो सकता है। पत्नी से बहस न करें यह आपके रिश्ते को प्रभावित करेगा। यात्रा करने से सावधान रहें। 

    कुम्भ (Kumbha) Aquarius    गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    इस राशि के जातकों को आज विदेश की यात्रा पर जाना पड़ेगा। घर में शादी विवाह की बात हो सकती। प्रेमी पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आज के दिन आपके लिए सफलता के द्वारा खोलेगा। 

    मीन (Meen) Pisces    दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

    इस राशि के जातकों पर आज माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। हर तरफ से इनको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। 
     

  • Ardhnarishwar: शिव के इस रूप की पूजा का है विशेष महत्व

    Ardhnarishwar; सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। भक्तगण सावन के महीने में शिव की पूजा-आराधना, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करवाते हैं। मान्यता है शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करवाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में भगवान शिव के कई स्वरूपों का वर्णन मिलता है। इसी में शिव का एक स्वरुप है अर्धनारीश्वर जिसकी पूजा का विशेष महत्व है। जो व्यक्ति भगवान के अर्धनारीश्वर रूप की पूजा करता है उसे माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

    जानें शिव का अर्धनारीश्वर रूप :

    अर्धनारीश्वर रूप में भगवान शिव और शक्ति का रूप देखने को मिलता है। शरीर के आधे भाग में भगवान शिव और आधे भाग में माता पार्वती का वाश होता है। भगवान का अर्धनारीश्वर रूप यह संकेत भी देता है कि स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं, दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं, सृष्टि की कल्पना किसी एक के बिना नहीं की जा सकती है।  स्त्री और पुरुष के मिलन से सृष्टि की सुन्दर रचना होती है। 

    अर्धनारीश्वर रूप की वजह :

    सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड जल मग्न था, ब्रह्मा जी को सृष्टि के निर्माण का जिम्मा दिया गया। उन्होंने सृष्टि की रचना तो कर दी लेकिन जिन प्राणियों का निर्माण किया वह जीवनोपरांत खत्म हो जानें वाले थे। ब्रह्मा जी को बार -बार सृष्टि का निर्माण करना पड़ रहा था। इससे वह काफी परेशान हो गए, ब्रह्मा जी शिवजी की आराधना करने लगे, ब्रह्मा जी की तपस्या से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें अर्धनारीश्वर रूप में दर्शन दिए। जब शिव को ब्रह्मा जी ने अपनी दुबिधा बताई तो शिव और पार्वती एक दूसरे से अलग हुए और ब्रह्मा जी को प्रजननशिल प्राणी बनाने की प्रेरणा दी। 

  • Benefits of Tie Kalava on Basil : कलावा से करें यह उपाय, घर में होगी बरकत

    Benefits of Tie Kalava on Basil : हिन्दू  धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी का पौधा औषधि से लेकर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए उपयोगी है। तुलसी में माता लक्ष्मी का निवास होता है, देवी-देवताओं के भोग में यदि तुलसी की पत्ती डाली जाती है तो वह तृप्त होते हैं। तुलसी पूजा करने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वही जब घर में तुलसी पूजा के लिए पंडित जी आते हैं तो वह उसमें कलावा बांध देते हैं। अब सवाल यह भी उठता है कि आखिर तुलसी के पौधे में कलावा बंधा क्यों जाता है। तो आइये जानते हैं- 

     क्यों तुलसी के पौधे में बांधा जाता है कलावा –

    आध्यात्म के मुताबिक़ कलावा रक्षा सूत्र है। जब हम कलावा बांधते हैं तो हमारे संकट मिटते हैं और हमारे आस-पास से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। वही तुलसी के पौधे में कलावा बाँधने से घर में आर्थिक समस्या नहीं होती,  कलह मिटटी है और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति का घर सुख-समृद्धि से भरा रहता है। 

    तुलसी के पौधे में कलावा बांधने के फायदे –

    कुंडली दोष –

    अगर आपकी कुंडली में कोई दोष है, आप शरीरिक समस्याओं परेशान रहते हैं। आप जिस कार्य को करने के लिए आगे बढ़ते हैं उसमें आपको असफलता मिलती है। तो आपको रोजाना तुलसी के तनें में कलावा बांधना चाहिए। इससे आपके कुंडली का दोष दूर होता है और आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

    सकारात्मक ऊर्जा का वास-

    घर में यदि आप तुलसी की पूजा करते हैं, रोजाना तुलसी को शहद और मीठा जल अर्पित कर उसके तनें में लाल कलावा बांधते हैं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। 

     कोर्ट कचहरी के विवाद से छुटकारा –

    अगर कोई कोर्ट-कचहरी के विवाद से घिरा है। तो उसे अपने घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए  और रोजाना उसके तने में लाल कलावा बाँध कर  जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कोर्ट के विवाद से जल्द ही छुटकारा मिलता है। 

    रिश्ते में मजबूती –

    कई लोगों का दाम्पत्य जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। पति-पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य नहीं बैठता है। तो जोड़े को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और साथ में माता तुलसी की आराधना करते हुए लाल कलावा तुलसी के पौधे में बांधना चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्ते के मतभेद दूर होते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है। 
     

  • Vastu Tips: इस वजह से लोग हो जाते हैं गरीब

    आध्यात्म – हिन्दू धर्म देवी-देवताओं का धर्म माना जाता है। जो व्यक्ति धार्मिक नियमों का पालन करता है उसका जीवन सदैव सुखमय रहता है। मान्यता है पूजा-पाठ करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बनीं रहती है। वही अगर कोई व्यक्ति कुछ विशेष धार्मिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे अपने जीवन में कई प्रकार के कष्ट झेलने पड़ते हैं और घर में आर्थिक संकट बना रहता है। 

    प्रातः काल न उठना –

    कुछ लोगों की आदत होती है कि वह देर रात तक जागते हैं और सुबह जल्दी उठने से परहेज करते हैं। अगर उनकी आंख जल्दी खुल भी गई तो वह 10 बजे तक बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। लेकिन शास्त्रों के मुताबिक यह अनुचित है जो लोग प्रातः काल में नहीं उठते उनका जीवन नकारात्मक  ऊर्जा से भरा रहता है, उन्हें कभी भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती और घर में दरिद्रता आती है। 

    पानी बरबाद करना –

    कुछ लोग पानी की कीमत नहीं समझते। बात-बात पर पानी बरबाद करते हैं। पानी का टैप खुला छोड़ देते हैं। नहाने में कई लीटर पानी इस्तेमान करते हैं। आध्यात्म के मुताबिक यह अशुभ है धर्म प्रत्येक चीज को संतुलित मात्रा में उपयोग करने की अनुमति देता है। अगर आप पानी की बरबादी करते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है। 

    गुरुवार और एकादशी को बाल काटना –

    ज्योतिष के मुताबकि यदि कोई गुरुवार और एकादशी के दिन बाल काटता है तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा समाप्त होती है और व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता नहीं मिलती। 

    पूजा-पाठ से परहेज –

    कई हमारे आस-पास हमें ऐसे मिल जाएंगे जिनको पूजा-पाठ से परहेज होता है। वह अपनी मस्ती में खोए रहते हैं, ईश्वर का उपहास बनाते हैं। न सुबह उठकर ध्यान करते हैं और न ही पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे लोगों का जीवन कष्ट से भरा रहता है। इन लोगों के घर में माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। यह लोग जीवन पर्यन्त दुखी रहते हैं और इनके घर में सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है।

  • Suryast Ke Bad Na Karen Ye Kaam: सूर्यास्त के बाद किया यह काम तो हो जाएंगे कंगाल

    Suryast Ke Bad Na Karen Ye Kaam: हिन्दू धर्म देवी-देवताओं का धर्म माना जाता है। हर दिन, समय महीने का अपना एक अलग महत्व होता है। शस्त्रों के मुताबिक़ हिन्दू धर्म में कई काम ऐसे हैं जिन्हें सूर्योदय के बाद करना चाहिए और कई काम ऐसे हैं जो सूर्यास्त के बाद करने से उसका हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमने अक्सर बुजुर्गों को कहते सुना है शाम को दहलीज पर न बैठो, झाड़ू न लगाओ, सोओ न और किसी को धन न दो। लेकिन हम आज तक नहीं समझ पाए हैं कि आखिर बुजुर्ग ऐसा क्यों कहते हैं – 

    तो आइये जानते हैं सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं करने चाहिए यह काम –

    दहलीज या घर की सीढ़ी पर न बैठें –

    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कभी भी सूर्यास्त के बाद घर की दहलीज पर नहीं बैठना चाहिए और न ही घर की सीढ़ियों पर बैठना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश नहीं हो पाता है और व्यक्ति को आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। शाम के समय अपने घर के सभी दरवाजों को खुला रखना चाहिए ऐसा करना शुभ होता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। 

    सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाना –

    आध्यात्म के मुताबिक झाड़ू में माता लक्ष्मी  का वास होता है। अगर कोई व्यक्ति शाम के समय घर में झाड़ू लगाता है तो उससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में धन की हानि होती है। 

    शाम को सोने से करें परहेज –

    अगर कोई व्यक्ति सूर्यास्त के समय सोता है तो उसका भाग्य भी सो जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के भाग्य में दुखों का आगमन होता है, उसका भाग्य भी सो जाता है और जीवन में उसकी तरक्की रुक जाती है। 

    धन देने से बचें –

    शास्त्रों के मुताबिक व्यक्ति को कभी भी शाम के समय धन नहीं देना चाहिए। अगर आप किसी को शाम के समय पैसा देते हैं तो वह पैसा आपको पुनः कभी प्राप्त नहीं होता है। वही धन हानि की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं।

  • Sawan Purnima 2023 Date: जानें कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन

    Sawan Purnima 2023 Date: सावन का महीना चल रहा है। इस वर्ष अधिक मास के कारण सावन दो महीने का है। महीने के अंत में पूर्णिमा पड़ती है। लेकिन अधिक मास के कारण सावन में दो पूर्णिमा पड़ रही हैं। वही लोगों को सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन इसको लेकर है की इस बार रक्षाबंधन कब पड़ेगा और इसका मुहूर्त क्या होगा। 

    जानें कब है पूर्णिमा –

    अधिकमास के कारण सावन के पहली पूर्णिमा आज यानी 1 अगस्त को है। वही सावन की दूसरी पूर्णिमा 30 अगस्त से 31 अगस्त तक है। आज की पूर्णिमा सुबह सुबह तीन बजे से शुरू हुई जो रात के 12 बजे तक रहेगी। वही सावन की दूसरी पूर्णिमा जिस दिन रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा वह 30 अगस्त को 10.58 मिनट से शुरू होगी जो 31 अगस्त सुबह 7 बजे तक रहेगी। यानी बहनें अपने भाई को राखी 30 अगस्त को बांधेंगी यह दिन रक्षाबंधन के परिपेक्ष्य में अधिक शुभ माना गया है। 

    कब राखी बांधना होगा शुभ –

    शास्त्रों के नियमों के मुताबिक़ रक्षा बंधन का पर्व रक्षा सूत्र से संबंधित है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहनों के साथ उनके हर सुख-दुख में खड़े रहने का वचन देते हैं। अगर आप 30 अगस्त को अपने भाई के रक्षासूत्र बांधती हैं तो आप सुबह 11  बजे के बाद से पूरे दिन राखी बांध सकती हैं। लेकिन यदि किसी कारन वश आप रक्षाबंधन का पर्व 31 अगस्त को मनाती हैं तो आपको रक्षासूत्र बांधने की विधि सुबह 7 बजे से पूर्व समाप्त कर लेनी चाहिए।