घर हो या दुकान, बुद्धा की मूर्ति रखने से सकारात्मकता बढ़ती है और नुकसान होने की संभावनाएं कम हो सकती हैं। आज हम बात करेंगे 6 अलग-अलग तरह के लाफिंग बुद्धा के बारे में जिन्हें घर में रखने से आप जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकेंगे। मार्किट में आपको 6 तरह के लॉफिंग बुद्धा मिल जाएंगे। आप अपनी इच्छा के मुताबिक लाफिंग बुद्धा को अपने घर रख सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सा बुद्धा आपकी किस परेशानी का हल है…
हाथ ऊपर किए हुए लाफिंग बुद्धा
बिजनेस में तरक्की पाने के लिए दुकान पर दोनों हाथ ऊपर किए हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे आपका काम दिनों-दिन बड़ता चला जाएगा।
लेटे हुए लाफिंग बुद्धा
लेटे हुए लॉफिंग बुद्धा घर में रखने से आपको दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है। साथ ही इस भागदौड़ भरे जीवन में कुछ पल आराम से बिताने को भी मिलते हैं।
बैठे हुए लाफिंग बुद्धा
इन 6 तरह के लाफिंग बुद्धा में बच्चों के साथ बैठे लॉफिंग बुद्धा भी आपको मार्किट में मिल जाएंगे। जो लोग संतान सुख से वंचित हैं उनके लिए घर पर बच्चों के साथ बैठे लॉफिंग बुद्धा को रखना शुभ होता है।
ध्यान मुद्रा वाले लाफिंग बुद्धा
मानसिक शांति और घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए ध्यान मुद्रा में बैठे लॉफिंग बुद्धा को रखना चाहिए। इसे घर में रखने से बड़ो से लेकर बच्चों तक का स्वभाव शांत रहता है।
नाव पर बैठे लॉफिंग बुद्धा
नाव पर बैठे लॉफिंग बुद्धा को घर पर रखने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो सकती है। इस लाफिंग बुद्धा को रोजाना देखने से आपकी विदेश यात्रा का सपना भी पूरा होता है।
Category: religious
-
मानसिक शांति के लिए घर रखें ये लाफिंग बुद्धा
[object Promise] -
SHARAD PURNIMA 2019: पूर्ण होते है शरद पूर्णिमा का व्रत रखने से सभी मनोरथ और…
[object Promise]पूर्णिमा (Purnima) की रात कई मायने में महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) का बहुत महत्व बताया गया है। इसे कोजागर पूर्णिमा, रास पूर्णिमा, कौमुदी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। आश्विन माह के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। कहते हैं इस दिन चंद्रमा की किरणों में अमृत भर जाता है और ये किरणें हमारे लिए बहुत लाभदायक होती हैं। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, इस रात को चांद से अमृत बरसता है।
मान्यता है कि यही वो दिन है जब चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। दरअसल पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक मां लक्ष्मी का जन्म इसी दिन हुआ था। साथ ही भगवान कृष्ण ने गोपियों संग वृंदावन के निधिवन में इसी दिन रास रचाया था। आज शरद पूर्णिमा है। कहा जाता है कि इस दिन उजले चावल की खीर बनाकर आसमान के नीचे कुछ घंटे तक रखने और रात 12 बजे के बाद खाने की परंपरा है।
शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखने का महत्व…
शरद पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं कि इस दिन व्रत रखने से सभी मनोरथ पूर्ण होते है और व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं।शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखने के साथ मां लक्षमी की पूजा करते हैं। मां लक्ष्मी को लाल रंग के कपड़े पर आसन देना चाहिए। फिर धूम-बत्ती और कपूर से उनकी पूजा करनी चाहिए। साथ ही उसके बाद आप संकल्प लें। फिर लक्ष्मी चालीसा और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। फिर मां लक्ष्मी की आरती करें। रात के समय मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
शरद पूर्णिमा करें ये काम…
पूर्णिमा के दिन सुबह में इष्ट देव का पूजन करना चाहिए।
इन्द्र और महालक्ष्मी जी का पूजन करके घी के दीपक जलाकर उसकी गन्ध पुष्प आदि से पूजा करनी चाहिए।
ब्राह्माणों को खीर का भोजन कराना चाहिए और उन्हें दान दक्षिणा प्रदान करनी चाहिए।
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इस व्रत को विशेष रूप से किया जाता है। इस दिन जागरण करने वालों की धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।रात को चन्द्रमा को अर्घ्र्य देने के बाद ही भोजन करना चाहिए।
मंदिर में खीर आदि दान करने का विधि-विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चांद की चांदनी से अमृत बरसता है।
-
आपके लिए आज का दिन रहेगा ऐसा, देखें यहां, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
[object Promise]मेष: दोपहर तक कोई यात्रा नहीं करें परन्तु बाद में की गई यात्रा से लाभ होगा। जिस काम के लिए सोच कर जाएंगे, वह बन जाएगा। आज अत्यधिक सक्रियता का दिन है थोड़ा सी भी कोशिश करें तो विशेष उपलब्धि हो सकती है। नौकरी हो या व्यवसाय, सम्मान की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है या आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे, उनके नाम से कोई कार्य है तो उसमें लाभ हो सकता है। सर्दी से बचाव का उपाय कर लें, सर्दी से कष्ट हो सकता है।
वृषभ: व्यर्थ के संदेह मन को परेशान रखेंगे। कोई न कोई चिंता मन में चलती रहेगी। एक समस्या का निवारण होगा तो दूसरी बनी रहेगी। दिन तो भाग्यशाली है। अटके हुए कामों में से एक काम को आप बना लेंगे। भागीदारी के मामले में आप मन मारकर कार्य करेंगे, इसका अच्छा परिणाम नहीं आएगा। आज धार्मिक कार्य में बहुत मन लगेगा, किसी अच्छे व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जो आगे का रास्ता दिखाएंगे। घर से बाहर किसी मामले में शाबाशी मिल सकती है। वाहन सुविधा बनी रहेगी, अचानक छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है।
मिथुुन: कामकाज में कुछ न कुछ असुविधा बनी रहेगी। आप जिस ढंग से सोच रहे हैं, उस ढंग से परिणाम नहीं आएंगे। लोगों से पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। किसी खास व्यक्ति से आपको ज्यादा परेशानी है। आर्थिक दबाव से निकलने के लिए आपको ऐसे लोगों से भी सहयोग लेना पड़ेगा, जिन्हें आप नहीं चाहते। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी समस्याएं रहेंगी, साथी से भी ताल-मेल थोड़ा कमजोर ही रहेगा। आज शाम के बाद लिए गए व्यावसायिक निर्णय लाभ दे सकते हैं। परस्पर असहमति के बाद भी आप किसी बकाया काम को साहस के साथ पूरा कर लेंगे उसका लाभ मिलेगा। खाने-पीने का स्तर ऊंचा रहेगा।
कर्क: किसी अच्छे निर्णय का लाभ आज आपको मिलने वाला है। आपके काम-काज की और नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा हो सकती है। माता-पिता से सम्बन्ध सुधरेंगे। कोई अच्छी बात सामने आएगी। संतान को लेकर चल रही दुविधा बनी रहेगी। भागीदारी के काम से लाभ है। व्यक्तिगत रिश्तों में और मजबूती आएगी। अपने प्रिय को कोई अच्छा उपहार देने की योजना बनाएंगे। आपकी हर योजना कारगर हो जाएगी। यदि नौकरी करते हैं तो थोड़ी सी दुविधा रहेगी पर बॉस प्रसन्न रहेंगे।सिंह: आज काम बीच में ही छोड़ देने की प्रवृत्ति रहेगी, आप निर्णय नहीं कर पाएंगे कि किस काम को पहले करें। मन में अत्यधिक उत्साह रहेगा। कोई अच्छा समाचार मिलने की परिस्थिति बन रही हैं। संतान को लेकर मन में परेशानी बनी रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको कर लेना चाहिए। खानपान की सुविधा बढ़ेगी, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग करेंगे। योग और प्राणायाम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मातृ पक्ष की चिंता ज्यादा ही रहेगी।कन्या: कारोबारी यात्रा का त्याग कर दें, उससे लाभ नहीं होगा। वाहन सम्बन्धी कष्ट हो सकता है। भाग-दौड़ का दबाव फिर भी बना रहेगा। भूमि या भवन सम्बन्धी गतिविधियां रहेंगी, कोई खास परिणाम नहीं मिलेगा। काम-काज के दौरान ही स्थान बदल सकता है। आज आपके सहयोगी या अधीनस्थ अच्छा काम करके देंगे। काम के घंटे बढ़ रहे हैं और आपकी समस्याएं बढ़ती ही जाएंगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा है। बुध ग्रह बहुत बलवान हैं और प्रतिभा से होने वाले काम अच्छा परिणाम देंगे। दावत जैसा माहौल रहेगा, देर रात में कोई प्रसन्नता का समाचार मिल सकता है।
तुला: प्रेम सम्बन्ध के लिए लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है, एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। आज काम-काज के मामले में भी आपका दिन अच्छा जाने वाला है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, आप उसे निभा भी पाएंगे। घर में सुख-सुविधा की बढ़ोतरी होगी, वाहन सुविधा बढ़ेगी। यात्रा लाभकारी हो सकती है। घर-परिवार के साथ आउटिंग हो सकती है। किसी दावत में माहौल बिगड़ सकता है अत: आपको असावधानी से कोई भी बात नहीं कहनी है। आपके आस-पास कोई व्यक्ति षडय़ंत्र कर सकता है। तेज गति से काम करने में आप कुछ गलतियां छोड़ेंगे, जिससे नुकसान हो सकता है।वृश्चिक: आज का दिन लाभ का बना हुआ है, दैनिक आय बढ़ेगी। भाग-दौड़ का भी लाभ मिलेगा। कामकाज पर आपकी पकड़ बढ़ेगी, आपके सार्वजनिक सम्मान में वृद्धि होगी। निजी जीवन में कोई अच्छी बात आ सकती है। आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। शुक्र बहुत बलवान हैं और प्रतिभा से सम्पन्न होने वाले काम में आपको प्रशंसा और लाभ दोनों मिलेंगे। अत्यधिक कार्य से भोजन सम्बन्धित अनियमितता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। आप उनके विरुद्ध निर्णायक कदम भी उठा सकते हैं। लाभ की मात्रा को लेकर मन में संशय बना रहेगा। घर में थोड़ी बहुत चिंता बनी रहेगी।धनु: समय बहुत शक्तिशाली है, चारों तरफ से लाभ ही लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से जो उपाय कर रहे हैं वे सफल सिद्ध होंगे। आज अचानक लाभ की मात्रा बढ़ेगी या उसका अनुमान हो जाएगा। खर्चे भी बहुत हो रहे हैं। कोई अनावश्यक खर्चा भी होगा। गोपनीय खर्चा भी करना पड़ सकता है, संतान की दुविधाओं के बाद भी उनके लिए लाभ का समय बना हुआ है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आपकी राय ढंग से सुनी जाएगी और मान भी ली जाएगी। आज आचरण आपको बड़ी प्रतिष्ठा दिलाने वाला है।मकर: आज यात्रा का विचार त्याग दें, यात्रा शुभ नहीं है। आप स्थानीय भाग-दौड़ तो फिर भी करते रहेंगे, कार्य भार किसी एक जगह पर टिकने ही नहीं देगा। लेन-देन को लेकर थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा परन्तु उधारी चुकाने में ही पूरा हो जाएगा। पार्टनरशिप में कोई न कोई समस्या चलती ही रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में कोई नया मामला मिल सकता है, जो लाभदायक होगा। खर्चा भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें। कब्ज या रक्तचाप से परेशानी हो सकती है।कुंभ: काम-काज को लेकर भारी उलझन में रहेंगे। धीरे-धीरे नियंत्रण बढ़ रहा है। इस समय बुध ग्रह शक्तिशाली हैं और प्रतिभा से होने वाले काम में लाभ होगा। कोई साहसभरा निर्णय लेने की आवश्यकता है, काम-काज का स्तर अचानक सुधर जाएगा। आर्थिक लाभ लगातार बढ़ेगा। इससे मन ही मन बहुत प्रसन्न रहेंगे। साझा भाव से काम करने में लाभ है। स्थानीय यात्राएं भी होंगी और खर्चा भी बढ़ेगा। काम-काज में गति आएगी, शत्रु परास्त होंगे। एक व्यावसायिक शत्रु इस समय तकलीफ में आ जाएगा। प्रेम सम्बन्ध में गति आएगी।मीन: कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है। कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने की आवश्यकता है, उस पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। व्यावसायिक शत्रुओं पर विजय होगी। काम-काज में थोड़ी बहुत अड़चन बनी रहेगी परन्तु इसके बाद भी आप अपना काम यथावत करते रहेंगे। सरकारी लोग आपकी मदद करेंगे। पिता या गुरु की कृपा बनी रहेगी। लाभ का कोई नया रास्ता भी खुलेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा।
-
आपके लिए रहेगा ऐसा आज का दिन…
[object Promise]मेष: आज सुबह से ही मन बहुत खुश रहेगा। किसी सोचे हुए काम के बनने की आशा हो जाएगी। मित्र मदद करेंगे, भरोसे के किसी आदमी से मदद मिलेेगी। काम-काज में सुधार लाने के उद्देश्य से किसी से सलाह-लेंगे। धार्मिक मामलों में आपका मन लगेगा और कुछ दान-धर्म में खर्चा कर सकते हैं। संतान के लिए अच्छा दिन है, उनसे कोई बातचीत फायदा पहुंचा सकती है। रिश्ते-नातों की बात जोर पकड़ेगी। किसी से मिलना-मिलाना लाभ दे सकता है। आर्थिक लाभ के लिए आपके प्रयास रंग लाने ही वाले हैं। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। आपकी किसी खास आज्ञा का पालन देखने को मिलेगा।
वृषभ: आज कारोबारी यात्रा का विचार त्याग दें, नुकसान हो सकता है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा, आपको उधारी चुकानी के लिए भी थोड़ी दिक्कत हो सकती है। भूमि संबंधी मामलों में या तो लाभ होगा या जगह से संंबंधित कोई सुविधा मिलेगी। घर में सुख-साधन बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे। कोई छोटा-मोटा निर्माण संबंधी संशोधन कर सकते हैं। प्रेम संबंध के मामले में आप सावधानी से कार्य करें। मन में संदेह बहुत तकलीफ देते हैं। आप पर भी आरोप लग सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको सलाह लेनी पड़ जाएगी।
मिथुुन: किसी पुराने मामले में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। विवाद का कोई हल नहीं निकल पाएगा। संतान की तरफ से आज प्रसन्नता का दिन है, वह आपको सहयोग करेगी। भाई-बहिनों की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। भाग-दौड़ का दिन है। कारोबारी यात्रा से आपका कोई काम चल सकता है, अनावश्यक खर्चा करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। कार्य-प्रणाली में संशोधन करते ही लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। घर के सौन्दर्य पर आज आप ध्यान देने वाले हैं। शुगर के रोगियों को सावधानी बरतनी होगी।कर्क: आज काफी लोगों से मिलना होगा और आप लोगों का काम करते-करते थक जाएंगे। सार्वजनिक सम्मान की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। निजी संबंधों में भी आज का दिन बहुत अच्छा है। सरकारी लोग इतनी आसानी से आपका काम नहीं करने वाले हैं। आपको किसी अन्य की मदद लेनी होगी। संतान के सभी विषयों के हल के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। साथी के काम में आपको लाभ होगा।सिंह: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, आपके रुके हुए काम बनेंगे। किसी खास बात को लेकर मन में कई तरह की शंकाएं रहेंगी परंतु आप निश्चित होकर अपना काम करेंगे। मित्र आज बहुत मददगार हैं, उन्हें आपके साथ काम-काज करने में बड़ी सुविधा रहेगी। आर्थिक लाभ रुक-रुककर होगा, समय आपके पक्ष का बना है। विरोधियों से नरमी से ही बात करना ठीक रहेगा। आपका आधा काम उसी से ही बन जाएगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी परंतु पिता के लिए समय ठीक है। संतान का आपके प्रति रुख अच्छा रहेगा। किसी निकट रिश्तेदार से भी आज मिलना हो सकता है।कन्या: आज यात्रा का विचार त्याग दें। यात्रा का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है, बैठे-बैठै भी अच्छा व्यवसाय कर लेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो आपका प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है जिससे आपको तसल्ली रहेगी। संतान को लेकर मन में जो आशंकाएं चल रही हैं वह निराधार हो जाएंगी और आपको निश्चित रहना चाहिए। स्थान बदलने का दबाव बना रहेगा। किसी भूमि पर विक्रय का दबाव हो सकता है। अनावश्यक खर्चों को रोकने के लिए आप कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। किसी नए स्रोत से भी धन प्राप्त हो सकता है।
तुला: आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। आपका रुका हुआ काम भी बन जाएगा। घर-परिवार के विवाद हल करने में आपको थोड़ी सी दिक्कत आएगी। कड़वी वाणी के प्रयोग से बचें। संबंध खराब होने का भय है। भाई-बहिनों के लिए आज आप कुछ खास काम करेंगे, जिससे उनकी मदद हो सके। घर में सुख-सुविधाओं के नाम से आप कुछ खर्च करने वाले हैं। प्रेम संबंध में गति आएगी। अविवाहित लोगों के लिए बातचीत चलाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज दिनभर खान-पान व मनोरंजन में बीतेगा। कई नए लोगों से मिलना होगा। शाम को कुछ लाभ भी हो सकता है।वृश्चिक: समय सुधार पर है। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी, खर्चा कम नहीं होगा। प्रतिभा के बल पर संपन्न होने वाले काम-काज में आपको मदद मिलेगी। किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। आप काम-काज में पूरी तरह से डूब जाएंगे, अच्छा परिणाम लाने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ तो होगा परंतु आपके हाथ में तंगी बनी ही रहेगी, धन की व्यवस्था आपको करते ही रहना पड़ेगा। समूह में भोजन का अवसर मिलेगा। मित्र व सहयोगियों के साथ किसी कार्यक्रम में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी, जिसे सब महसूस करेंगे।धनु: आज का दिन बहुत शक्तिशाली है। आपके महत्वपूर्ण काम बनेंगे और जो लोग अब तक मदद नहीं कर रहे थे, वे मदद करेंगे। संतान के लिए आज का दिन शुभ है, उनके आजीविका के संबंध में कोई अच्छी बात हो सकती है। आज घर-परिवार के साथ ज्यादा समय निकाल पाएंगे और खान-पान व मनोरंजन पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। किसी अनुचित काम के लिए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संंबंधी सावधानी बरतें। सिरदर्द या मानसिक थकान से आप परेशान रहेंगे। आपके भाई-बहिन के लिए आज का दिन शानदार है, उन्हें कोई उपलब्धि हो सकती है।
मकर: यात्रा का विचार त्याग दें। यात्रा से लाभ नहीं होगा। आपके प्रभाव में काफी बढ़ोत्तरी होगी। बहुत बड़ी श्रेणी के लोगों से मिलना हो सकता है। आप किसी खास कार्य को बनाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। किसी की मदद भी कर सकते हैं। भूमि-भवन जैसे मामलों में रुचि बढ़ेगी या कोई काम होगा। दूसरे शहरों से लाभ बढ़ेगा या आपके व्यापार का विस्तार होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपकी बहुत चलेगी। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक पुस्तकें भी पढऩे को मिल सकती हैं। निकट संबंधियों से सावधान रहें।कुंभ: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आप कई सारे निर्णय लेंंगे। एक तरफ आप खर्चा बचाने का प्रयास करेंगे तो दूसरी तरफ जबर्दस्त खर्चा करना पड़ेगा। लाभ की मात्रा लगातार बढ़ेगी। आर्थिक नीतियों में थोड़ा सा बदलाव लाने की जरूरत है। कार्य-विस्तार को संभालने में दिक्कतें आएंगी। साथी के काम-काज में लाभ होगा। यात्राएं लाभदायक हो सकती हंै अगर योजनाएं ढंग से बनाई गई हों। दूसरे शहरों से भी लाभ हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। भाग-दौड़ कुछ ज्यादा ही करनी पड़ेगी परंतु उसका लाभ आपको ज्यादा ही मिलेगा।
मीन: आज सामाजिक प्रतिष्ठा काफी बढ़ेगी। आपके किसी प्रयास की वजह से रुके हुए काम बनेंगे और अर्थ-लाभ भी होगा। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। खान-पान और मनोरंजन सभी कुछ मिलेगा। किसी कानूनी विवाद का डर है। संतान को कुछ समस्याएं रहेंगी परंतु आपके पास उनका कोई समाधान नहीं होगा। शत्रु आपके विरुद्ध तरह-तरह की योजनाएं बनाएंगे परंतु उनको खुद को ही नुकसान हो सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं या किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। गुप्त आय हो सकती है। सरकार से या पिता से संबंध सुधरेंगे या मदद मिलेगी। -
KARWA CHAUTH 2019 : जरूर रखें ध्यान करवा चौथ पर इन 5 बातों का , वरना अधूरा है करवा चौथ व्रत
[object Promise]करवा चौथ का व्रत इस साल 17 अक्टूबर (गुरूवार) को है। जिसके लिए महिलाएं तैयारियां शुरू कर चुकी हैं, हर व्रत के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। बता दें कि पूजा करने से लेकर सरगी तक कई सारे नियम होते हैं। इसके अलावा व्रत से जुड़े कुछ रिवाज भी होते हैं, जिनको निभाया जाता है। इसके बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है।
सरगी का उपहार
सरगी करवा चौथ के एक दिन पहले का रश्म है, जिसमें सास अपनी बहु को आशिर्वाद के रूप में सरगी देती है। सरगी में मिठाई, फल मेवे आदी होता है, जिसे सूर्योदय के वक्त से व्रत से पहले खाना होता है, जिससे दिनभर व्रत करने में उर्जा मिलती हैं।निर्जला व्रत
करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है इसमें व्रती को पूरे दिन तक पीना वर्जित रहता है। व्रत करने वाली महिलाएं पूजा पाठ करने माता गौरी और भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं, ताकि उन्हें अखंड सुहाग और सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद मिले।
शिव-गौरी की मिट्टी की मूर्ति
करवा चौथ के दिन माता गौरी और भगवान गणेश जी की पिली मिट्टी से मूर्ति बनाई जाती है। इसके बाद उन्हें छोटे से चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित किया जाता है।करवा चौथ की कथा
करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं या जिनकी शादी होने वाली हैं वो अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। ये व्रत सुबह सूरज उगने से पहले से लेकर और रात्रि में चंद्रमा निकलने तक रहता है। दिन में पूजा की तैयारी के बाद शाम में महिलाएं एक जगह एकत्र होती हैं। वहां पर पंडित जी करवा चौथ की कथा सुनाती हैं।पूजा की ताली को सात बार फेरना
करवे और लोटे को सात बार फेरने की एक विधी होती है, इसका अर्थ होता है कि घर की औरतों के बीच में प्यार बना रहे। साथ मिलकर पूजा करें और कहानी सुनने के बाद दो-दो महिलाएं अपने करवे सात बार फेरती हैं जिससे घर में सभी प्रेम के बंधन में मजबूती से पकड़े रहे। -
देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन
[object Promise]मेष: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, आपके सोचे हुए काम तरीके से पूरे हो जाएंगे। कामकाज में गति लाने के उद्देश्य से न केवल सुबह जल्दी शुरू कर देंगे बल्कि रात को भी देर तक जागेंगे। सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा नया करेंगे जिससे कि समस्याओं का हल हो जाए। मिलजुल कर काम करने का लाभ मिलेगा। आप अपनी संस्था से बाहर जाकर लोगों को सहयोग करेंगे, उनका सहयोग लेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ उस तरह नहीं होगा, जिस तरह आप सोच रहे हैं, इंतजार करें।
वृषभ: व्यर्थ की दौड़ भाग से आज कोई लाभ नहीं होने वाला है, खर्चा बहुत ज्यादा है और नित प्रति बढ़ रहा है। कार्य प्रणाली में संशोधन होने से खर्चा और बढ़ेगा। व्यर्थ की नीतियों पर खर्चा बचावें। प्रतिद्वंद्वियों से प्रभावित नहीं हों, वे अपने आप परास्त हो जायेंगे, आप अपना काम अच्छे तरीके से करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं बनी रहेंगी, पित्त विकार और वायु विकार रह सकते हैं। वाहन सम्बन्धी सुख, सुविधा बढ़ेगी। कार्यालय में कोई नया यंत्र या उपकरण मिल सकता है। बड़े लोगों से मदद मिलेगी और लेन-देन को लेकर थोड़ी सी राहत मिल सकती है। कोई बड़ा लेन-देन नहीं हो पाएगा।मिथुुन: दैनिक लाभ में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। वातावरण में थोड़ा सी असहमति रहेगी, फिर भी आप लोगों का सहयोग लेने में सफल हो जाएंगे। आज आर्थिक लाभ का दिन है, जिस काम हाथ डालेंगे, सफलता मिल जाएगी। खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतें, मीठा ज्यादा खाने को मिलेगा। संतान को लेकर बनाई जा रही कार्य योजना में सफलता के आसार हैं। बहुत मजबूरी में ही यात्रा करें क्योंकि लाभ सीमित ही रहेगा। कुटुम्ब के लोगों से मतभेद बने रहेंगे। आपका मन किसी भी बात में नहीं लगेगा। प्रेम सम्बन्ध में रूठना-मनाना दिख रहा है, आपको ही पहल करनी पड़ेगी। आक्षेप भी आप पर ही रहेगा।
कर्क: आज सुबह से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार के इंतजार में सारा दिन अच्छा निकलेगा। आज कार्य निष्पादन उच्च कोटि का होगा, हर व्यक्ति सहयोग करेगा। भागीदारी में लाभ का दिन है। साथी के नाम से या बेनामी व्यवसाय में भी लाभ के अनुमान हैं। विवाद से दूर रहना ही ठीक है, फिर भी कोई चुनौती आए तो स्वीकार करने में हर्जा नहीं है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उन तरीकों में थोड़ा सा बदलाव लाना जरूरी है। कोई काम एकदम बीच में नहीं छोड़ें। घर में कोई मंगल कार्य या दावत की सी बात चल सकती है।
सिंह: किसी काम को समय पर करके देने की बाध्यता रहेगी। आपका आर्थिक लाभ उस पर निर्भर करेगा। आपको एक वर्ग के सहयोग की भी आवश्यकता पड़ेगी। माता को साधारण सा कष्ट रह सकता है। मामा पक्ष से मुलाकात होना सम्भव है। आपके अधिकारी या सरकारी लोग नाराज से ही रहेंगे, आप उन्हें राजी करने के रास्ते खोजने में लगे रहेंगे। आध्यात्म में खूब मन लगेगा, पूजा-पाठ में ज्यादा समय देंगे। संतान की प्रगति को लेकर बहुत चिंतित रहेंगे और आप स्वयं उनके लिए कोई न कोई कोशिश करते रहेंगे। यदि प्रेम सम्बन्ध हैं तो उसमें कोई नवीनता देखने को मिल सकती है।
कन्या: आज आपका दिन बहुत जल्दी ही शुरू हो जाने वाला है। काम की अधिकता रहेगी, भाग-दौड़ भी ज्यादा ही रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे, आपके अनुमान बिलकुल सही जाएंगे। अज्ञात स्रोतों से भी आय हो सकती है। आपकी भूमि, भवन या वाहन का मूल्यांकन भी अच्छा हो सकता है। मित्रों के बीच में उठना-बैठना होगा, खाना-पीना भी हो सकता है। कारोबारी यात्रा का दबाव रहेगा अत: चूकें नहीं। कोई व्यावसायिक सौदा हाथ से नहीं निकल जाए, आपको एक अंतिम कोशिश कर ही लेनी चाहिए। संतान पक्ष की खूब मदद रहेगी।
तुला: बाहर मदद लेने की योजना सफल हो जाएगी। कुछ लोग जो आपका काम नहीं कर रहे हैं, उनका कोई अन्य विकल्प भी मिल जाएगा। आर्थिक आवश्यकता अत्यधिक रहेगी, उसके लिए आप कोई न कोई नया रास्ता निकालते रहेंगे। उधार वसूली के लिए कठोर साधनों का या बोली का उपयोग नहीं करें, इससे नुकसान होगा। आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए व्यवसाय कुशल लोगों का लाभ लेें। आपकी लोकप्रियता का दिन है, अच्छे लोग मिल जाएंगे। साधारण सी बातों को गुप्त रखने की आदत छोड़ दें, इससे आपको लाभ होगा। कुटुम्ब की समस्याओं से दिमाग हटा लें।
वृश्चिक: ग्रह स्थिति विशेष बनी हुई है, आप पर बहुत बड़ा उत्तरदायित्व आने वाला है, जितना सोच रहे हैं उससे ज्यादा काम-काज बढ़ जाएगा। विस्तार कार्य में बुरी तरह उलझ जाएंगे। आप बिगड़े या रूठे हुए लोगों को भी मनाने की कोशिश कर सकते हैं या पुराने सम्पर्कों को स्वीकार कर सकते हैं। साझा कार्यों में लाभ होगा, दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। नये व्यावसायिक प्रस्ताव आ सकते हैं। चन्द्रमा शक्तिशाली बने हुए हैं और ख्याति चाहते हैं। आज किसी कार्य में अत्यधिक प्रतिभा प्रदर्शन की आवश्यकता है, आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक दबाव बराबर बना रहेगा।
धनु: ग्रह स्थिति शानदार बनी हुई है, आप जिस ढंग से चाहते हैं, काम काज उसी ढंग से हो जाएंगे। काम अचानक बढ़ेगा और लाभ का आश्वासन भी मिलेगा, हाथ में पैसा अभी नहीं आएगा। आपका जनसम्पर्क भी तेजी से बढ़ेगा, कोई भाग्यशाली अवसर मिल सकता है। आपको व्यवहार में थोड़ी सी चतुराई लानी होगी। आज मौज शौक मनोरंजन में थोड़ा सा समय देंगे और दावत के से अवसर हैं, खर्चा आपके जिम्मे ही रहेगा। संतान और घर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। कोई बड़ा खर्चा आ रहा है परन्तु कानून सम्मत कार्यों पर ही खर्चा करें।मकर: ग्रह स्थिति सुधर रही है। कामकाज के विस्तार के साथ-साथ आय के साधन भी बढ़ जाएंगे परन्तु अनुचित खर्चों का डर है। तिकड़म से आया हुआ कोई भी लाभ कष्ट दे सकता है। आज शुक्र बलवान हैं और आपके साथ सहयोग करने को लोग तैयार रहेंगे। जीवन साथी के काम में लाभ होगा यदि अविवाहित हैं तो प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। आपको अपने ऊपर और उनके ऊपर भरोसा रहना ही चाहिए। आज शाम तक भूमि या भवन सम्बन्धी गतिविधियों में तेजी आएगी। भाव बढऩे से मन में आंतरिक खुशी रहेगी। संतान की समस्या उसी को हल करने दें। आपका दखल ठीक नहीं है।
कुंभ: आज का दिन घटना प्रधान रहेगा, सुबह से शाम तक कोई न कोई बात होती रहेगी। आपको खूब सहयोग मिलेगा परन्तु अधिक सहयोग की आवश्यकता बनी रहेगी। यात्रा का भारी दबाव रहेगा। कोई यात्रा नहीं करें। स्थानीय यात्राओं में ही दिन पूरा हो जाएगा। कोई काम अचानक बीच में ही छोडक़र, नया काम हाथ में लेने की आवश्यकता पड़ेगी। नये व्यावसायिक प्रस्ताव चर्चा में रहेंगे। सम्भवत: कुछ दिनों में बात स्पष्ट होगी। आज अचानक लाभ बढ़ेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान निकलेगा, बहुत बड़ी सफलता की आस हो जाएगी। राशि से नवम उच्च के शनि आपके लिए बड़ी पृष्ठभूमि चाहते हैं।मीन: बढ़ते हुए कामकाज में संगठन कौशल की आवश्यकता है। आठवें शनि का काम-काज का दबाव है आपको अधिक सक्षम व्यक्तियों की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस की प्रसन्नता के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। शनि का पाठ करेंगे तो बॉस प्रसन्न रहेंगे। आज काम-काज में कौशल बढ़ेगा, कुछ खास करने में सफल हो जाएंगे, आर्थिक लाभ की सम्भावना है, संतान के लिए आज का दिन ठीक है। वे अपने काम-काज को आगे बढ़ा पाएंगे। बुद्धिमत्ता से सम्पन्न होने वाले काम में आप जीत में रहेंगे। आपके काम-काज की प्रशंसा रहेगी परन्तु उसे संगठित करना जरूरी है।
-
देखें आज का भविष्यफल, जाने कैसा रहेगा आपका दिन
[object Promise]मेष: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा और सुबह से ही अच्छे समाचार की उम्मीद में रहेंगे। कारोबारी यात्रा का दबाव रहेगा। आवश्यकता लगे तो कर लीजिए परन्तु मतभेद की सम्भावना है। आज किसी मामले पर सहमति नहीं बन सकेगी। आज उच्चकोटि का कार्य सम्पादन होगा और आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। आज प्रशंसा का समय है। आपका छिपा हुआ काम-काज लोगों के सामने आएगा। आपका सृजन कार्य भी लोगों की नजर में आ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, वे सफल होंगे। दैनिक लाभ में बढ़ोतरी तो रही है परन्तु आपको अनुमान नहीं लग पाएगा। अनावश्यक खर्चे भी बहुत हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में कोई अच्छी बात आएगी।
वृषभ: आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। काम-काज की अधिकता रहेगी, आप मशीन की तरह से कार्य करेंगे परन्तु निर्णय क्षमता कमजोर ही रहेगी। आप किसी खास विषय पर अंतिम निर्णय नहीं ले पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा परन्तु खर्चे अधिक होंगे, खर्चों पर कोई नियंत्रण नहीं रहेगा, कोई बड़ी मांग भी सामने आ सकती है। संतान की तरफ से चिंतित ही रहेंगे, उनकी कार्य-प्रणाली आपको समझ में नहीं आएगी। डांट-डपट कोई अच्छा रास्ता नहीं है, इससे आपको निराशा ही होगी। आज बाहरी शहरों से आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुुन: साझेदारी मामलों में लाभ बढ़ेगा। अचानक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और ख्याति भी बढ़ेगी। यात्रा मजबूरी में ही करें। अगर यात्रा में बीच में चल रहे हों तो कोई हर्जा नहीं है। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास चल रहे हैं वे पर्याप्त असर दिखाएंगे, लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आज यश प्रशंसा का दिन है, उसके बीच में ही कोई आलोचना के स्वर आ सकते हैं। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी, किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। वायु विकार और शुगर से पीडि़त लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। शत्रु षडय़ंत्र करेंगे परन्तु आप निश्चत रहें।कर्क: समय लाभ का बना हुआ है। सोचे हुए काम में पूरी सफलता तो नहीं मिलेगी परन्तु कुछ न कुछ आगे बढ़ेंगे। आप जिस ढंग से व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों से व्यवहार कर रहे हैं, उसमें थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अभी प्रत्यक्ष व्यवहार अच्छा ही रखना चाहिए। पर-प्रपंच में नहीं पड़ें। आपको अपने खुद के कामों के लिए समय नहीं बचेगा। संतान की तरफ से जो चिंता है, उसके निवारण के लिए मित्रों की मदद लेनी पड़ेगी। यदि वे व्यवसाय करते हैं तो उन्हें विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। प्रेम प्रसंग यथावत चलेंगे। साझेदारी में लाभ बढ़ेगा।
सिंह: आज भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आ सकती है, आपकी सोची हुई योजना सफलता की ओर बढ़ रही है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो ले डालिए, थोड़ी बहुत हिचक हो सकती है तो ज्यादा से ज्यादा कल के लिए स्थगित कर दें। घर में सुख-साधन बढ़ेंगे। किसी वाहन को कष्ट आ सकता है। सहयोगियों की संख्या बढ़ेगी, दैनिक लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। किसी अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। उसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है, आप कोई दान-धर्म कर सकते हैं।
कन्या: कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज यश प्रशंसा का दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और यदि व्यवसाय करते हैं तो उसका विस्तार होगा, लाभ होगा। चन्द्रमा बहुत शक्तिशाली हैं और नये-नये कार्य को बढ़ावा देंगे या नये सृजन की प्रेरणा देंगे। भूमि-भवन सम्बन्धित गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। संतान सम्बन्धी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। आपके अधीनस्थ लोग आज अच्छा काम करके देंगे। शत्रु छिपे-छिपे कोशिश करेंगे परन्तु परास्त हो जाएंगे। किसी भी विवाद में आपकी विजय होगी।तुला: व्यावसायिक यात्रा के लिए अच्छा दिन नहीं है परन्तु यदि धार्मिक यात्रा है तो की जा सकती है। कामकाज में सामान्य रुकावटें रहेंगी परन्तु आप उस बाधा को पार कर लेंगे। व्यावसायिक कार्य ढंग से सम्पादित हो जाएं इसके लिए आप नये लोगों से बातचीत करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थितियां सहज नहीं होने के बाद भी आप अपनी दक्षता प्रमाणित कर देंगे। आज सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, घर में कोई नया आइटम खरीद सकते हैं। कोई ऐसे कार्य पूरा कर लेंगे जो महत्वपूर्ण हो जाने वाला है। आर्थिक लाभ लगातार बढ़ेगा, कोई गुप्त आय भी हो सकती है।
वृश्चिक: समय महत्वपूर्ण बना हुआ है। आपकी यश प्रशंसा का समय है। मंगल शक्तिशाली हैं और आपकी नेतृत्व क्षमता को उभारने में मदद करेंगे। विरोधियों की आप बिलकुल परवाह नहीं करेंगे और अपने काम में लगे रहेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा लगातार बढ़ रही है। इसमें कोई कमी नहीं आएगी। किसी नये स्रोत से आमदनी बढ़ सकती है। किसी खास निर्णय को लेकर आप अनिश्चय में रहेंगे परन्तु शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। बृहस्पति अत्यंत कृपालु हैं और किसी बड़ी उपलब्धि की ओर संकेत कर रहे हैं। प्रेम सम्बन्ध में गतिशीलता आएगी। दैनिक लाभ में बढ़ोतरी होगी।
धनु: दिन अत्यंत महत्वपूर्ण जाने वाला है। काम-काज तेजी से आगे बढ़ेगा, लाभ की मात्रा बढ़ेगी। किसी अधीनस्थ का काम-काज आपको पसंद नहीं आएगा, इससे परेशानी भी हो सकती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो नया प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक लाभ की मात्रा तो बढ़ेगी ही, यश प्रशंसा भी लगातार बढ़ेगी। आज ऐसा निवेश नहीं करें, जिसमें जोखिम हो, शेयर जैसे कार्यों में हानि हो सकती है। घर-परिवार के बकाया काम आज निपटा लेंगे परन्तु व्यावसायिक बकाया चलते रहेंगे। यात्रा लाभप्रद हो सकती है लेकिन खर्चा बहुत ज्यादा होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा।मकर: आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। लाभ हानि की बहस में आपको झुकना पड़ सकता है। नये लोगों पर भरोसा नहीं करें, पहले उनका कार्य व्यवहार देख लें। संतान के ऊपर महत्वपूर्ण कार्य नहीं छोड़ें। भागीदारी के मामलों में सब कुछ यथावत चलता रहेगा। दूर शहरों से कोई न कोई लेना-देना बना रहेगा। आज भाग-दौड़ बनी रहेगी। काम के दबाव में एक जगह स्थिर नहीं रह पाएंगे। आय बढ़ाने के लिए कैसे भी साधन प्रयोग में ले लेंगे। कोशिश करेंगे तो आय बढ़ सकती है। शत्रुओं से समझौतावादी रुख रखना ही अच्छा है।
कुंभ: दिन महत्व का बना है। काम-काज को लेकर दिनभर मन में अनिश्चय रहेगा। काम पूरा ना होने पर असंतोष बना रहेगा। चिंताओं के बीच ही कई नए काम इकट्ठे हो जाएंगे। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है और आर्थिक लाभ बढऩे की संभावना होगी। मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा। साथी के काम-काज में लाभ होगा। यश-प्रशंसा मिल सकती है। धार्मिक काम-काज में मन लगेगा। दूसरे शहरों से संपर्क बना रहेगा। किसी नई कार्य-योजना पर काम शुरु करने के आसार हैं। प्रेम संबंध और पुष्ट होंगे।
मीन: रुकावट के बावजूद भी काम-काज में बहुत गति आएगी। आपको बाहरी लोगों का खूब समर्थन मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से समय सुधर रहा है, आय के नए स्रोत बनेंगे, कोई गुप्त आय हो सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस की तरफ से थोड़ी परेशानी रहेगी। कोई ऐसा नियम विरुद्ध कार्य ना करें जिसका नुकसान बाद में उठाना पड़े। माता-पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, पिता के व्यवसाय में वृद्धि होगी। भागीदारी के मामले शुभ रहेंगे, आपकी पूछ बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय साधारण ही रहेगा। -
KARWA CHAUTH 2019 : करवाचौथ की पूजा रह जाती है अधूरी मिट्टी की इन मूर्तियों के बिना…
[object Promise]हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बड़ा महत्व रखता है। कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस साल 17 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।
शाम के समय चांद के दर्शन कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। इसके पहले महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं।
वैसे तो ये व्रत हर शादीशुदा महिला करेगी। लेकिन जो पहली बार करवा व्रत कर रही है तो आपको बता दे कि पूजा के दौरान कुछ खास चीजों की जरूरत होती है। इसके बिना ये व्रत अधूरा रहता है। आइए जानते है कि व्रत में आखिर क्या-क्या चीजों की जरूरत पडती हैं।
शिव-गौरी की मिट्टी की मूर्ति…
करवाचौथ के व्रत में भगवान गणेश, भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती है, ताकि उन्हें अखंड सौभाग्य, यश एवं कीर्ति प्राप्त हो सके। पूजा में माता गौरी और भगवान शिव की विधिवत पूजा करनी होती है। लेकिन आपको बता दे, करवा चौथ में पूजा के दौरान मिट्टी से शिव, गौरी और गणेश जी की मूर्ति बनाना बहुत जरूरी होता है। इसके बिना ये व्रत अधूरा रहता है। मिट्टी के बने माता गौरी को सिंदूर, बिंदी, चुन्नी तथा भगवान शिव को चंदन, पुष्प, वस्त्र आदि पहनाते हैं। इसके बाद उनकी पूजा की जाती है।निर्जला व्रत…
करवा चौथ के व्रत में व्रती महिलाएं माता गौरी और भगवान शिव की उपासना करती हैं जिससे उन्हें सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। इसके लिए वे करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती हैं। पूरे दिन इस व्रत को बिना कुछ खाएं-पीएं भक्ति में लीन रहती हैं।सरगी का उपहार…
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला को उसकी सास के द्वारा सरगी दी जाती है। सरगी से ही करवा चौथ के व्रत का प्रारंभ माना गया है। इस सरगी में मिठाई, फल और मेवे आदि होते हैं जिसे सूर्योदय के समय बहू व्रत से पहले खाती है।करवा चौथ की कथा…
करवाचौथ की शाम में महिलाएं एक जगह एकत्र होती हैं। जहां पर वे अन्य महिलाओं से करवा चौथ की कथा सुनाती हैं। फिर चांद के निकलने पर अर्घ्य देती है और चंद्रमा का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। इसके बाद पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। -
KARWA CHAUTH 2019 : इन सामग्रियों को करें महिलाएं करवाचौथ पर पूजा में शामिल, नहीं तो…
[object Promise]करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं चंद्रमा की पूजा करके अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति के लिए कामना करती हैं। चंद्रमा पूजन से महिलाओं को अमर सुहाग और दांपत्य सुख का वरदान मिलता है।
करवाचौथ के पूजा की तैयारी काफी दिनों पहले से ही प्रारंभ हो जाती है। अपनी पूजा की लिस्ट में इन सामग्रियों को जरूर शामिल करें क्योंकि इनके बिना करवाचौथ की पूजा अधूरी मानी जाएगी।पूजन के दौरान थाली में रखें ये सामग्री…
-मिट्टी का टोंटीदार करवा और ढक्कन
-छलनी
-सिंदूर
- दीपक
-
फूल
-फल
-मेवे
-रुई की बत्ती
- कांसे की 9 या 11 तीलियां
-नमकीन, मीठी मठ्ठियां
-मिठाई
-रोली और अक्षत (साबुत चावल)
-आटे का दीपक बनाकर रखें
-धूप या अगरबत्ती
-पानी से भरा हुआ तांबा या स्टील का लोटा
-आठ पूरियों की अठावरी और हलवा
-
जाने अपना भविष्यफल, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन
[object Promise]मेष: आज काम-काज को लेकर बहुत चिंता रहेगी। नए काम में भारी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। प्रशंसा का समय है। योजनाबद्ध ढंग से किए गए काम में लाभ दिखने लगेगा। नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे, व्यवसाय करते हैं तो औसत लाभ अच्छा होगा। खान-पान में बहुत अनियमितताएं रहेंगी अत: स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। संतान के किसी काम-काज में रूकावट बनी रहेगी। आध्यात्म में मन लगेगा और अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। प्रेम संबंध में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ: दिनभर अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। पुराना काफी काम इकट्ठा हो जाएगा और उसे पूरा भी कर पाएंगे। नए अवसर मिलेंगे और उनके लाभ आगे तक मिलते रहेंगे। जीवनसाथी के लिए बहुत प्रतिष्ठा का समय है। भागीदारी के काम में लाभ होगा और नए अवसर मिलेंगे। सार्वजनिक प्रशंसा के आसार है। व्यावसायिक कुचक्रों से बचने की पूरी कोशिश करें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अपनी महत्वाकांक्षा को और बढ़ा लेंगे। भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। सर्दी का प्रकोप हो सकता है अत: सावधानी बरतनी होगी।
मिथुुन: जीवनसाथी के लिए शानदार समय चल रहा है, उन्हें लाभ होगा और प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक लाभ में काफी बढ़ोत्तरी होगी। चंद्रमा अनुकूल बने हैं और आपको बहुत सारे नए लोगों से मिलाएंगे। कोई साहस-भरा निर्णय अचानक लाभ में ले जा सकता है, उपहार मिलेंगे, गुप्त आय होगी। गरिष्ठ भोजन मिलेगा अत: सावधानी बरतें। मन में छोटा-मोटा असंतोष हो सकता है। अपनों से ही ईष्र्या रहेगी। मन पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। बाहरी यात्राओं में खर्चा होगा। नजदीकी रिश्तेदारों से परेशानी रहेगी।
कर्क: आज यात्रा-प्रवास में कष्ट हो सकता है, वाहन संबंधी असुविधा रहेगी। आर्थिक साधन जुटाने के लिए नए प्रयास करेंगे। बहुत कोशिश करने पर ही लाभ की मात्रा बढ़ेगी। घर-कुटुुंब में समस्याएं बनी रहेंगी। संतान की तरफ से कोई नई समस्या सामने आएगी। आप उनकी समस्या का समाधान करेंगे अन्यथा मन ही मन नई कुठाएं जन्म लेंगी। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नया काम बता सकते हैं। यदि अविवाहित हैं और प्रेम संबंध है तो रूठना-मनाना देखने में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। किसी काम की सार्वजनिक प्रशंसा हो सकती है।
सिंह: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपके कार्य उसी ढंग से होंगे जिस ढंग से आपने सोचा है। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय आज ही लेना होगा। संतान के लिए दिन शुभ है। उनके व्यवसाय में लाभ हो सकता है। साझेदारी के काम-काज में लाभ होगा। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आएगी उसका मौका छोडऩा ठीक नहीं रहेगा। किसी काम को आज बीच में ना छोड़े अन्यथा नुकसान हो सकता है। माता की तरफ से चिंता बनी रहेगी, उनके स्वास्थ्य को लेकर आप मन ही मन परेशान रहेंगे। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ के आसार है।
कन्या: आज प्रबल भाग्यशाली दिन है। सार्वजनिक प्रशंसा होगी और काम-काज की तारीफ होगी। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऐसे लोगों से मिलना होगा जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ भी मंत्रणा हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे नए उपायों को समर्थन मिल जाएगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और कोई आध्यात्मिक अनुभूति हो जाएगी। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। शत्रु परास्त होंगे।
तुला: कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो लाभ होगा या लाभ के रास्ते मिलेंगे। भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधा मिलेगी। घर में सुख-साधन बढ़ सकते हैं। प्रतिभा के बल पर किए जा रहे कार्य से लाभदायक स्थिति में आ जाएंगे। आज अनुमान से अधिक आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी एक काम में रूकावट बनी रहेगी उसके अभी सुधरने के आसार नहीं है। घर-परिवार के लोगों से मिलना हो सकता है या अपने पैतृक घर जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक षडय़ंत्रों से परेशान रहेंगे परंतु व्यावसायिक मित्र या भागीदार से अच्छा लाभ होगा और सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक: समय शानदार चल रहा है। आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। लोग आपके प्रभाव में आएंगे और कई लोगों से एक साथ अपना काम निकाल लेने में सफल हो जाएंगे। आपकी सार्वजनकि प्रशंसा होगी। यात्रा में थकान और कष्ट हो सकता है परंतु लाभ होगा। ऋण का दबाव बना रहेगा। किसी बड़े काम में लाभ की कल्पना करेंगे। भाई-बहिन की तरफ से सुख मिलेगा और सहयोग बढ़ेगा। शत्रु के विरुद्ध कार्यवाही भी करेंगे और शत्रुओं को मित्र भी बनाएंगे। कोई अच्छा आध्यात्मिक अनुभव हो सकता है।
धनु: आज का दिन बहुत विशेष है जब आपके व्यक्तिगत संबंधों में बहुत शालीनता आएगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको आज्ञापालन अधिक मिलेगा और कार्य-निष्पादन भी बहुत अच्छा रहेगा। लाभ औसत से अधिक होगा। भागीदारी में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी सुधरेंगे। संतान की तरफ से प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ मिलना-बैठना और मनोरंजन का अधिक समय मिलेगा। कोई अज्ञात चिंता मन ही मन सताएगी जिसके निवारण के लिए आप अपने से वरिष्ठ लोगों की शरण में जाएंगे। भाग्य आपके साथ है इसलिए समाधान भी मिलेगा।
मकर: आज यात्रा का योग प्रबल है और लाभ के साथ कोई बड़ा खर्चा होगा। आर्थिक लाभ बढ़ाने के उद्देश्य से आप तिकड़म भरे उपाय अपनाएंगे और सफल हो जाएंगे। आपके काम-काज की थोड़ी बहुत आलोचना हो सकती है परंतु आप उसकी परवाह नहीं करेंगे। व्यवसाय में थोड़ा सा नीतियों में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। आपजैसा चाहेंगे वैसा हो जाएगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ी बहुत परेशानी रहेगी और आपसी सहमति नहीं हो पाएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। संतान से भी थोड़ा बहुत मतभेद रह सकता है।
कुंभ: समय लाभ का बना हुआ है। संतान के लिए बहुत शक्तिशाली समय बना है और उनके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय दोनों में सफलता मिलेगी। आपके सहयोगी भी आज बहुत अच्छा कार्य करके देंगे, मन प्रसन्न रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी स्थिति सुधरेगी। प्रतिष्ठा भी बढ़ेेगी। प्रेम संबंधों में स्थिति यथावत बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के लिए शानदार समय है और उन्हें व्यावसायिक लाभ होगा। आध्यात्म में मन लगेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे।
मीन: आज का दिन तो भाग्यशाली है परंतु व्यर्थ के खर्चे अधिक होंगे। आप चाहकर भी अनावश्यक खर्चों को रोक नहीं पाएंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी, वाहन सुख मिलेगा। घरेलु उपकरणों पर खर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ इतना नहीं होगा जितनी सार्वजनिक रूप से प्रशंसा होगी। भाग्य बढऩे के नए-नए अवसर मिलेंगे। गलत लोगों को रोकने के लिए आप उन्ही की नीति पर काम करेंगे और शत्रु को परास्त करेंगे। आज आपका कार्य-कौशल निखर कर सामने आएगा। जीवनसाथी मन ही मन नाराज से रहेंगे परंतु कोई उपाय नहीं रहेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।