Category: religious

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 23 April Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

    आज व्यापार से जुडी नई योजनाओं पर विचार करेंगे और उसका सफल संपादन भी करेंगे। आपके उत्साह और प्रेरणा से कई लोगों को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। जहां तक हो सके अपनी परिसंपत्ति को जाहिर नहीं होने दें। व्यर्थ के झंझटों के कारण लाभकारी प्रयास ठंडे पड़ सकते हैं। आॅफिस वाले लोग अपनी उपयोगिता बनायें रखें, अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलायें मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है। परिवारजनों के साथ कलह से बचें। अपनी वाणी पर ध्यान दें। कार्य करने के तरीके में बदलाव की आवश्यकता है।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

    आज आपके घर पर शांति का माहौल रहेगा इसलिए आप आराम से कोई भी परिवर्तन कर सकते हैं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो अपने परिजनों से मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। दिन के अंत तक अपने अधूरे कामों को निपटा लें। आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता और आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखिएगा।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

    आज रुके हुए काम का विकास होगा। परिवारजनों की सलाह से लाभ होगा। वाहन धीमी गति से चलाएं। जमीन संबंधी विवाद हो सकता है। आज आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अपना कुछ सामान किसी जरूरतमंद को दे दें। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है, आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। गणेश जी कहते हैं किसी भी वाद-विवाद से बचे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज आप निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

    आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जल्दी धन कमाने के लिए गलती योजना में पैसे लगाने से बचें सतर्क रहें। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खान-पान की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिना सोचे और समझे किये गये कार्य विपत्ति में डाल सकते है। संतान के कारण चिंतित होंगे। किया गया परिश्रम सार्थक होगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ज्यादा पाने की कोशिश में है उसे भी गंवाने से बचें, व्यय अत्यधिक हो सकता है। परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह भी ध्यान देने योग्य हो सकती है जिससे काम में आसानी होगी। आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को खुशी दे सकता है। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

    आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपके व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ सकती है। हाथ में आया अवसर गवां भी सकते हैं। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। चिंता रहेगी। आज निवेश शुभ रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। आपकी जीवनशैली ठीक रहेगी। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। इस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें। इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। रोजगार में लाभ मिलेगा। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। व्यर्थ खर्च से तनाव होगा। जल्दबाजी से निर्णय न लें।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

    गणेश जी कहते हैं आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान सकेंगे। आपको अपने रोजगार और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े हुए कार्य के लिए घर से बाहर निकलना होगा। सरकारी मामलों को निपटाने में जददोजहद करनी पड़ सकती है।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

    आज आपको आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर में चहल-पहल रहेगी। कोई सुधार या मरम्मत का काम भी हो सकता है। मकान बदलना चाहते हैं, तो उस पर भी विचार हो सकता है। संतान की तरक्की होगी। माता-पिता से संबंधों में सुधार हो सकता हैं। आप कोई भी नया फैसला लेने से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। किसी भी सूचना पर आंख बंद करके विश्वास न करें। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। कुछ ज्यादा ही मेहनत हो सकती है। नए कामों की योजना बनेंगी। साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

    आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। तनाव कम करने के लिए आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दूसरों की सलाह लें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    आज आप बहस और तनाव से खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपको खुशी और मानसिक शांति मिलेगी। धोखे खा सकते हैं। आज अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। खुशी से भरा अच्छा दिन है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आपको विरोधियों से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। आज आप दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

    आज आप अपने जज्बात पर काबू रखें और ऐसा कोई गैरजिम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। सावधानी बरतें। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आज आपके नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।

  • रहस्य: जानिये मृत्यु के बाद कहां जाती है आत्मा !

    [object Promise]

    मृत्यु अटल सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता । सनातन धर्म में मृत्यु होने के बाद आत्मा के स्वर्ग गमन या नर्क गमन की मान्यता है । शास्त्रनुसार जो व्यक्ति सुकर्म करता है, वह स्वर्ग गमन करता है, जबकि जो व्यक्ति कुकर्म करता है वो नर्क गमन करता है । शास्त्रनुसार मृत्यु उपरांत आत्मा को सर्वप्रथम यमलोक ले जाते है । यमलोक में यमराज आत्मा के पाप-पुण्य के आधार पर आत्मा की स्थिति तय हैं । मृत्यु उपरांत आत्मा के भूलोक से यमलोक तक के सफर का विस्तृत वर्णन गरुड़ पुराण में दिया हुआ है ।

    [object Promise]
    Garud Puran

    गरुड़ पुराण में यह इंकित है की किस प्रकार व्यक्ति के प्राण छूटते हैं तथा किस प्रकार आत्मा पिंडदान ग्रहण करने के बाद प्रेत का रूप धारण करती है । गरुड़ पुराण अनुसार मृत्यु से पूर्व व्यक्ति बोल नहीं पाता है । अंत समय में व्यक्ति में दिव्य दृष्टि आ जाती है तथा उसे सारा जगत ब्रह्म स्वरूप लाग्ने लगता है। व्यक्ति के जड़ अवस्था में आने इंद्रियां नष्ट हो जाती हैं फलस्वरूप मुंह से लार या झाग टपकने लगती है। पापियों के प्राण गुदा द्वार से निकलते हैं । गरुड़ पुराण अनुसार मृत्यु काल पर पाशदंड धारण किए हुए भयानक, क्रोधयुक्त दो यमदूत प्राणी के पास आते हैं । यमदूतों को देखकर प्राणी का भय के कारण मलमूत्र निकल जाता है ।

    उस समय प्राणी के शरीर से अंगूठे के बराबर जीवात्मा “हा हा” स्वर बोलती हुई निकलती है । यमदूत पापात्मा के गले में पाश बांधकर उसे यमलोक ले जाते हैं । पापात्मा को रास्ते यमदूत भयभीत करते हैं नर्क की यातनाओं के बारे में बताते हैं । ऐसी बातें सुनकर पापात्मा रोदन करने लगती है ।

    [object Promise]
    Garud Puran

    इसके उपरांत पापात्मा को कुत्तों द्वारा काटा जाता है । इस समय दुखी पापात्मा अपने पापकर्मों को याद करते करता हुआ आगे बढ़ता है । अग्नि त्रास के कारण पापात्मा चल नहीं पाती । पापात्मा के भूख-प्यास से व्याकुल होने पर यमदूत उसकी पीठ पर चाबुक मारते हुए उसे आगे धकेलते हैं । पापात्मा कई बार गिरकर बेसुध हो जाती है । परंतु यमदूत निरंतर पापात्मा को यतनाए देते हुए अंधकारमय मार्ग से यमलोक की ओर धकेलते हैं । यमलोक 99 हजार योजन अर्थात 1584000 किलोमीटर दूर है।

    गरुड़ पुराण अनुसार पापात्मा के यमलोक पहुंचने पर तथा यमदूतों की यातना सहने के पश्चात यमराज की आज्ञा अनुसार पापात्मा को पुनरू उसके घर छोड़ दिया जाता हैं । घर लौटकर पापात्मा पुनः शरीर में प्रवेश करने की चेष्टा करती है, परंतु यमपाश से बंधी होने के कारण व भूख-प्यास वश रोदन करती है । अंत समय में परिवार द्वारा किए हुए पिंडदान से पापात्मा की तृप्ति नहीं होती अतः भूख-प्यास से बेचैन होकर पापात्मा पुनः यमलोक लौटती है ।अगर पुत्र-पौत्रों द्वारा पापात्मा को पिंडदान नहीं दिया जाता तो वह प्रेत रूप धारण कर दीर्धकाल तक दुरूखी होकर भटकती रहती है ।

    [object Promise]
    yamraj-

    मृत्यु के उपरांत 10 दिनों तक पिंडदान आवश्यक बताया गया है । दसवें दिन तक पिंडदान के चार भाग होते हैं । पिंडदान के दो भाग मृत देह को प्रपट होते हैं, तीसरा हिस्सा यमदूत को प्राप्त होता है तथा चैथा हिस्सा पापात्मा रूपी प्रेत का ग्रास बनता है । मृत शरीर के अंतिम संस्कार उपरांत पिंडदान से प्रेत को हाथ के बराबर शरीर प्राप्त होता है ।

    यम मार्ग में यही प्रेत शुभाशुभ फल पाता है । गरुड़ पुराण अनुसार प्रेत को पहले दिन के पिंडदान से सिर, दूसरे दिन से गर्दन व कंधे, तीसरे दिन के पिंडदान से हृदय, चैथे दिन के पिंडदान से पीठ, पांचवें दिन के पिंडदान से नाभि, छठे व सातवें दिन के पिंडदान से कमर व नीचे का भाग, आठवें दिन के पिंडदान से पैर, नवें दिन के पिंडदान से प्रेत का शरीर बनता है। दसवें दिन के पिंडदान से उस शरीर को चलने की शक्ति प्राप्त होती है तथा प्रेत की भूख-प्यास उत्पन्न होती है । पिंड शरीर धारण कर भूख-प्यास से व्याकुल प्रेतरूप में ग्यारहवें व बारहवें दिन का भोजन करता है । तेरहवें दिन यमदूत प्रेत को बंदर की तरह पकड़ लेते हैं ।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन -27 April Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

    आज छोटी-मोटी रुकावटों का सामना कर लेंगे। आने वाले दिन भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें। सावधानी रखें। कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

    आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप दुरुस्त महसूस करेंगे। भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

    आज आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम मे रहें। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आज का दिन बहुत खुशिहाली पूर्वक बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की ओर से लाभ होने की संभावना है। आपका पुराना रोग उभर सकता है। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आप धैर्य रखें।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

    आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ खींचेंगे। धैर्य, संयम रखकर काम करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। किसी पड़ोसी या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। जीवनसाथी से मतभेद मानसिक उद्विग्नता को बढ़ाएंगे। अपने जज़्बात पर काबू रखें और ऐसा कोई गैरजिम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

    आज आपके कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। आज छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

    आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। आप खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

    आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है विदेशी व्यापार से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आमदनी के साथ आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

    गणेश जी कहते हैं आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव रहेंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। भावुकता में गलत फैसला न लें, अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान देनें का समय हैं। कारोबारी यात्रा हो सकती हैं। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

    आज कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें जिससे आप शारीरिक और मानसीक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

    आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। मनमुटाव से बचें। शिक्षा में प्रगति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। फालतू कामों व बातचीत में समय नष्ट करने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। अध्ययन में रुचि जगेगी।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

    आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। बातचीत में संयम बरतें तथा वाद-विवाद से बचें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

    आज नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। आज आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। थोड़ा सय्यम रखें। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका मार्गदर्शक एवं सहयोगी व्यक्तित्व आपके प्रियजनों के लिये बहुत अच्छा साबित होगा। आपके प्रभावशाली स्वभाव के कारण मिलने वाला सहकार्य केवल उनके लिये मददगार ही साबित नही होगा परंतु आपके लिये भी सकारात्मक साबित होगा।

  • आप आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो रखें कुछ बातों का ध्यान और बन जाएं कुबेर के खजाने में हिस्सेदार

    [object Promise]

    आप आर्थिक तंगी से हैं परेशान, कार्य व्यवसाय का भी है बुराहाल, रोगों पर हो रहे हैं खर्चे हजार अब न रहेगा जीवन में कोई तूफान बन सकते हैं आप कुबेर के खजाने में हिस्सेदार। शास्त्रों के अनुसार धन प्राप्ति के लिए देवी महालक्ष्मी की आराधना की जानी चाहिए। महादेवी के साथ ही धन के देवता कुबेर देव को पूजने से भी पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

    [object Promise]
    kuber-Yagya

    इसी वजह से किसी भी देवी-देवता के पूजन के साथ ही इनका भी पूजन करना बहुत लाभदायक होता है। घर में गंदगी फैली रहे साफ-सफाई न हो तो ऐसे घर में लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती और कुबेर देव अपने साथ ही खजाने की चाबी वापिस ले जाते हैं।

    [object Promise]
    dhan

    उत्तर दिशा को कुबेर का स्थान माना जाता है। इस स्थान को जितना हो सके खाली रखें और प्रतिदिन सुबह पानी से धोकर साफ करें। फिर तांबे के बर्तन में गंगा जल लेकर उत्तर दिशा और तिजोरी में छिड़काव करें, इस उपाय से कुबेर के स्वागत की तैयारी होती है। घर की झाड़ू को सीधा, लिटाकर और सदा छुपाकर रखें, उस पर कभी भी न तो घर के सदस्यों की नजर पड़े और न ही बाहर वालों की। प्रत्यक्ष और सीधी खड़ी झाड़ू धन ही नहीं घर-परिवार के विनाश का भी प्रतीक मानी जाती है।

    श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः। इस मंत्र की कमलगट्टे की माला से प्रतिदिन जप करने से ऋणमुक्ति होती है। मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्ज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें।

     

  • इस मंत्र के जाप से दूर होंगे दुख और परेशानियां!

    [object Promise]

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ईश्वर की उपासना अलग-अलग रूपों में की जाती है। हिन्दू धर्म में तैंतीस करोड़ देवताओं को उपास्य देव माना गया है व विभिन्न शक्तियों के रूप में उनकी पूजा की जाती है। परेशानियों, कठिनाइयों के चलते हम ग्रह शांति के उपायों के रूप में कई देवी-देवताओं की आराधना, मंत्र जाप एक साथ करते हैं। जो सकारात्मक प्रभाव देने की बजाय नकरात्मकता का संचार करते हैं।
    शुक्र के अशुभ गोचर के दौरान या फिर शुक्र की दशा में निम्न मंत्रों का पाठ प्रतिदिन या फिर शुक्रवार के दिन करने पर समय के अशुभ फलों में कमी होने की संभावना बनती है। मुंह के अशुद्ध होने पर मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर विपरीत फल प्राप्त हो सकते हैं।
    शुक्र प्रेम का ग्रह माना जाता है। शुक्र देव की पूजा करने से प्रेम विवाह की संभावनाएं प्रबल होती हैं। प्रेम का पूरा मामला शुक्र ग्रह पर र्निभर करता है। शुक्र मजबूत है तो रिश्ते बनेंते हैं। वैसे बहुत कुछ बाकी ग्रहों के शुक्र से मिलन पर भी निर्भर करता है। जातक के जीवन में मुख्य रूप से शुक्र ग्रह प्रेम की भावनाओं को प्रदर्शित करता है।
    ‘मून’ यानी चन्द्र मन का जातक होने के कारण जब शुक्र के साथ मिलन करता है तो प्रेम की भावनाएं जागृत होती है। कुंडली में पांचवां भाव हमारे दिल के भावों को प्रस्तुत करता है। विशेषकर प्रेम संबंधों को। राशियों के अनुरूप प्रेम संबंधों से सरोबार जातक की पहचान सरल नहीं है क्योंकि शुक्र के अलावा अन्य ग्रह भी रिश्तों के बनने-बिगड़ने में बड़ी अहम भूमिका निभाते हैं।

    इन मंत्रों के जाप से  दूर होगी दुख और परेशानियां!

    शुक्र देव सामान्य मंत्र: ” ॐ शुं शुक्राय नमः ”

    शुक्र देव बीज मंत्र: ” ॐ द्राम द्रीम द्रौम सः शुक्राय नमः ”

    शुक्र देव गायत्री मंत्र: ” ॐ शुक्राय विद्महे , शुक्लाम्बर – धरः , धीमहि तन्न: शुक्र प्रचोदयात ”

    ये मंत्र करेंगे दरिद्रता का खात्मा” ॐ अन्नात्परिश्रुतो रसं ब्रह्म्न्नाव्य पिबत् – क्षत्रम्पयः सोमम्प्रजापति ! ऋतेन सत्यमिन्द्रिय्वीपानं-गुं -शुक्र्मन्धस्य – इन्द्रस्य – इन्द्रियम – इदं पयो – अमृतं मधु !!”

    शुक्र देव पौराणिक मंत्र: ” ॐ हिमकुंद – मृनालाभं दैत्यानां परमं गुरुं ! सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रन्माम्य्हम !!”

    शुक्र देव ध्यान मंत्र: ” दैत्यानां गुरु : तद्वत श्वेत – वर्णः चतुर्भुजः ! दंडी च वरदः कार्यः साक्ष – सूत्र – कमंड – लु: !!”

  • जानें, कैसा रहेगा आपका साप्ताहिक दिन : 14 May – 20 May Rashifal

    [object Promise]

    मेष – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में मेष राशि के जातक एवं जातिका तन को तंदुरूस्त करने तथा मन को उत्साहित करने के अवसरों से युक्त रहेंगे। दिनचर्या के प्रति आपकी रूचि आपको बाखूब आगे बढ़ाने वाली रहेगी। बात करें, आपके कार्य व व्यापार की, तो इस दौरान आप बेहतर प्रदर्शन करने तथा अपने कामों को पूरा में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशी में पल रहेंगे। पत्नी की यदि सेहत खराब रहती हैं, तो उसमें सुधार रहेगा। यदि किसी बात में तू-तू मैं मैं हो गयी है। तो पुनः अनुकूल संवादों की स्थिति छिड़ सकती है। सप्ताह के आगे के  दो दिनों में आप चाचा व पिता से मिलकर कुछ भूमि के कामों को चाहे उसमें निर्माण की बात हो या फिर खरीद की उसे पूरा करने में लगे हुए रहेंगे। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में आपको मिलेजुले परिणाम रहेंगे। यद्यपि सामाजिक जीवन में प्रगति रहेगी। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में तनाव की स्थिति उभर सकती है।

    वृष – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में वृष राशि के जातक एवं जातिका जहाँ कहीं दूर-दराज के स्थानों में जाने के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं स्वजनों के साथ किसी बात में विवाद हो सकते है। आपको कुछ नरम रूख अपनाना पड़ेगा। अन्यथा बात बिगड़ सकती है। सेहत में ऐसे जातकों को परेशानी आ सकती है। जो कि तामसिक आहारों के सेवन में लगे हुए रहते हैं। या फिर तले भुने पदार्थों का अधिक इस्तेमाल करते हैं। सप्ताह के आगे के दो दिनों में आप एक बेहतर जीवन शैली की तरफ बढ़ते हुए रहेंगे। इस दौरान कुछ अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की लालसा रहेगी। यदि आप व्यापारी हैं, तो सामान्य तौर पर आपका व्यापार चलता हुआ रहेगा। हालांकि नौकरी के क्षेत्रों में देश-देशान्तर में प्रवास करना पडे़गा। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में आपको जहाँ ससुराल पक्ष से लगाव बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं जीवन साथी के प्रति मधुरता रहेगी। इस दौरान सेहत कमजोर स्थिति में जा सकती है।

    मिथुन – इस सप्ताह के पहले के दो दिनों में मिथुन राशि के जातक एवं जातिका बढ़ती हुई आमदनी से खुश रहेंगे। आप देखेंगे कि आपके कई प्रयास धीरे-धीरे सफलता में तब्दील होते जायेगे। सामाजिक में अच्छी प्रगति के अवसर रहेंगे। यदि आप अध्ययनरत हैं, तो आपको अच्छा लाभ रहेगा। पे्रम संबंधों में साथी के साथ बढ़ता हुआ लगाव आपके संबंधों को पुष्ट करने वाला रहेगा। साथी की बातों में हंसी-खुशी रहेगी। पुत्र, पुत्री की तरफ से कोई खुशी का समाचार रहेगा। वह आपकी बातों को मानते हुए रहेंगे। हालांकि सप्ताह के आगे के दो दिनों में उनके साथ आप कुछ सख्ती से पेश आयेंगे। जिससे उन्हें सही मार्ग की तरफ बढ़ाया जा सके। हालांकि आप अपनी देनदारी को चुकाने के लिए परेशान रहेंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपके कई काम पूरे होते रहेंगे। जिससे आप राहत की सांस लेते हुए रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किन्तु कानून के कामों में परेशान रहेंगे।

    कर्क – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में कर्क राशि के जातक एवं जातिका रोजगार के क्षेत्रों में अपना दबदबा कायम रखें हुए रहेंगे। आप जिस स्तर के व्यापारी हैं या सेवाएं देते हैं, उससे आगे बढ़ने की अच्छी स्थिति बनी हुई रहेगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में आपकी सफलता बनी हुई रहेगी। यदि प्रयासों को और सशक्त होकर करते रहेंगे। तो लाभ बना हुआ रहेगा। सप्ताह के इन दिनों में आप अच्छे सेहत से युक्त रहेंगे। काम के साथ आपको अर्थ लाभ भी तेजी से होता रहेगा। यदि कहीं पैसे फंसे हुए हैं, तो उनके प्राप्त होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई रहेगी। सप्ताह के आगे के दो दिनों में आप जहाँ अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समांजस्य से युक्त रहेंगे। वहीं पे्रम संबंधों में मधुरता की स्थिति बनी हुई रहेगी। उनसे अपनी मन की बातें साझा करते हुए रहेंगे। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में आपके व्यय का भार बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं सेहत में परेशानी रहेगी। उपचार लेना पड़ सकता हैं।

    सिंह – इस सप्ताह के शुरू के दो दिनों से ही सिंह राशि के जातक एवं जातिकाओं को कार्य व व्यवसाय के क्षेत्रों में ख्याति रहेगी। यदि आप किसी साक्षात्कार के लिए जा रहें हैं, तो प्रयासों को जारी रखने में शर्म संकोच छोड़ना रहेगा। स्वजनों के साथ अच्छे तालमेल से युक्त रहेंगे। भाई-बहनों के प्रति आपका मोह बढ़ा हुआ रहेगा। यदि कोई भूमि तथा बंटवारे के विवाद हैं, तो उन्हे सुलझाने में अच्छी प्रगति की स्थिति रहेगी। किसी धर्म के कामों को पूरा करने में भाई-बन्धुओं का अच्छा साथ रहेगा। हालांकि स्थान की कमी व सुविधाओं को लेकर आपको इस दौरान संघर्ष करना पड़ेगा। सप्ताह के आगे के दो तथा तीन दिन आपके मुनाफे को और अच्छा करने वाले रहेगे। कार्मिक जीवन में अच्छी स्थिति बनी हुई रहेगी। आपकी योग्यता व सक्रियता का अच्छा लाभ मिलने के संकेत रहेंगे। हालांकि बच्चों के व्यवहारों से परेशान रहेंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आपके अनुभव से वह सीख नहीं रहे हैं।

    कन्या – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में कन्या राशि के जातक एवं जातिका किसी योजना के संचालन हेतु कहीं दूर के स्थानों में जाने के लिए तैयार रहेगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो स्थानान्तरण के योग रहेंगे। धन निवेश व विदेश के कामों में अच्छी प्रगति बनी हुई रहेगी। जिससे आप खुश रहेंगे। भौतिक सुख के साधनों को और मजबूत करने के लिए हालांकि आपको अभी और परेशानी रहेगी। सप्ताह के आगे दो दिनों में आप कुछ धर्म व दूसरों के हित को भी महत्व देते हुए रहेंगे। यदि आप किसी तीर्थ की यात्रा में जाने के इच्छुक हैं, तो अच्छे अवसर रहेंगे। अर्थात् के आगे के तीन से पांच दिन इस सप्ताह के आपके लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे। आप अपने कामों को सामान्य तौर पर संचालित करते हुए रहेंगे। नौकरी के क्षेत्रों में आपकी पदोन्नति रहेगी। यदि आप अल्पकालिक सेवाओं से जुड़े हैं। तो उनका अच्छा फायदा रहेगा। जिससे आप खुश रहेंगे। किन्तु ध्यान पूर्वक चलना रहेगा।

    तुला – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में तुला राशि के जातक एवं जातिका घर परिवार को समृद्धशाली बनाने के लिए काम करते हुए रहेंगे। इस हेतु आपको चाहे अतिरिक्त समय क्यों नहीं देना हो किन्तु आप पीछे हटने वाले नहीं रहेंगे। यदि आप शादी सुदा हैं, तो सामान्य तौर पर जीवन चलता रहेगा। यदि आप शादी के योग्य हैं, तो अनुकूल जीवन साथी की तलाश पूरी होने की पूरी उम्मीद बनी हुई रहेगी। जिससे आप खुश रहेंगे। भौतिक सुख के साधनों को विस्तारित करने की मुहिम सप्ताह के आगे के दो दिनों में मध्यम पड़ेगी। क्योंकि आपके ऊपर कामों का दबाब बना हुआ रहेगा। जिससे आप लगातार परेशान रहेंगे। इस दौरान सेहत भी कुछ सुस्त रहने का अनुमान हैं। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में यदि आप तकनीक व उत्पादन के क्षेत्रों से संबंधित हैं या फिर दूर की लंबी यात्रा में जाने के लिए तैयार हैं, तो आपको अच्छा लाभ रहेगा। जिससे आप खुश रहेंगे।

    वृश्चिक – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में आप अपने भौतिक सुख के साधनों को और सुखद बनाने में लगे हुए रहेंगे। सेहत के लिए लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। क्योंकि आप काम के साथ अपने खान-पान का पूरा ध्यान देते हुए रहेंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार रहेगा। जिससे आप खुश रहेगे। आप उन्हें शिक्षित करने तथा आगे बढ़ाने की मुहिम छेड़े हुए रहेंगे। यदि आप स्वतः अध्ययन कर रहे हैं, तो सफल रहेंगे। इन दिनों आपकी आमदनी अच्छी बनी हुई रहेगी। सप्ताह के आगे दो दिनों में आप अपने ससुराली जनों से मिलने के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान किसी मांगलिक कामों को पूरा करने में सक्रिय रहेगे। धन निवेश व विदेश के कामों में आपका रूबता बना हुआ रहेगा। हालांकि ऐसे जातकों को सेहत की परेशान हो सकती है। जो कि असंतुलित दिनचर्या के शिकार हैं। उन्हें अपने खान-पान का ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंतिम तीन दिन बेहतर रहेगे।

    धनु – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में धनु राशि के जातक एवं जातिका अच्छे सेहत से युक्त रहेंगे। भौतिक सुख के साधनों को और बढ़ाने की मंशा रहेगी। क्योंकि आपके लिए यह समय अनुकूल बना हुआ रहेगा। जिससे आप खुश रहेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो इस दौरान आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारी को निभाने के लिए नामित किया जा सकता है। स्वजनों के साथ आप मतभेदों को दूर करने में संलग्न रहेंगे। सप्ताह के आगे के दो दिनों में आपको कुछ ईश्वरीय कृपा से धन व विद्या का लाभ बना हुआ रहेगा। यदि आप पढ़ने वाले हैं, तो आपको इस दौरान अच्छा लाभ रहेगा। निजी संबंधो में साथी से मिलकर वांछित वार्ताओं का क्रम जारी रहेगा। जिससे आप खुश रहेंगे। हालांकि सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में आपके व्यय भार में बढ़त दर्ज रहेगी। जिससे आप परेशान रहेंगे। इस दौरान सेहत में सुस्ती व पीड़ाएं उभर सकती है। जिससे आप परेशान रहेंगे। सूझबूझ से चलना रहेगा।

    मकर – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में मकर राशि के जातक एवं जातिका नेतृत्व के गुणों से युक्त रहेंगे। जिससे वह संबंधित क्षेत्रों में कामों को अंजाम तक पहुंचाने में सक्षम रहेंगे। जीवन अनुकूल व सुखद बना हुआ रहेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। क्योंकि आपको जहाँ सह कर्मियों का साथ रहेगा। वहीं संबंधित अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। भौतिक सुख के साधनों को उच्च करने की प्राथमिता बनी हुई रहेगी। हालांकि नौकरी के क्षेत्रों में दायित्वों के निर्वाहन में आपको परेशानी रहेगी। सप्ताह के आगे के दो दिनों में आप अच्छे सेहत से युक्त रहेंगे। घर-बार ठीक ढंग से चलता रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिन आपके लिए और अनुकूल तथा अच्छे संकेत देते हुए रहेंगे। जिससे आप खुश रहेंगे। यदि आप कोई अतिरिक्त हुनर सीखने के पक्ष में हैं, तो प्रयासों को तेज करें। सफल रहेंगे। निजी संबंध भी अच्छे रहेंगे। किन्तु बाहर के कामों में कुछ रूकावटों का दौर रहेगा। ध्यान देना होगा।

    कुम्भ – इस सप्ताह पहले के दो दिनों में कुम्भ राशि के जातक एवं जातिका खेल व प्रतियोगी क्षेत्रों में महारथ हासिल करने में लगे हुए रहेंगे। इस दौरान आपकी ख्याति और बढ़ी हुई रहेगी। काम करने के आपके तरीके लोगों को पसंद आते रहेंगे। क्योंकि आप अपनी कमियों को छिपाने के बजाय उन्हें दूर करने में अधिक जोर देते हुए रहेंगे। सेहत पहले से कुछ सुस्त हो सकती है। किसी तीर्थ स्थान व देव दर्शन की लालसा पूर्ण होने के अवसर बने हुए रहेंगे। सप्ताह के आगे के दो दिनों में आपको दो तरफा लाभ की उम्मीदे और पुख्ता रहेगी। एक तरफ आपको संस्था के द्वारा सुविधाएं दिए जाने पर अमल रहेगा। वहीं पदोन्नति के पूरे-पूरे चांस बने हुए रहेंगे। जिससे आप खुश रहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम तीन दिनों की बात करें, तो आपको अपने हुनर को निखारने तथा अध्ययन के क्षेत्रों में अच्छी बढ़त के अवसर रहेंगे। जिससे आप खुश रहेंगे। पे्रम संबंधों में साथी की बातें आपके मन को छूने वाली रहेगी।

    मीन – इस सप्ताह के पहले दो दिनों में मीन राशि के जातक एवं जातिका किसी अचल सम्पत्ति में अपने अधिकारों की लड़ाई जीत सकते हैं। किन्तु प्रयासों को और तेज करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। सेहत के लिहाज से यह समय उतना अनुकूल नहीं रहेगा। जिससे आप कुछ और परेशान होते रहेंगे। हालांकि अपने स्तर पर खान-पान का ध्यान देते रहेंगे। तो लाभ रहेगा। इस दौरान आपको भवन व भूमि के लाभ के कामों को पूरा करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के आगे के दो दिनों में आपके व्यय का स्तर और बढ़ा हुआ रहेगा। जिससे आप लगातार परेशान रहेंगे। पिता से कुछ बातों में मतभेद की स्थिति उभर सकती है। हालांकि आपको सूझबूझ का परिचय देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में आप अपने स्वास्थ्य से मजबूत बने हुए रहेंगे। नौकरी पेशा के क्षेत्रों में भी आपकी कुछ बातों को अधिकारियों द्वारा मान लेने से आपको लाभ मिलता हुआ रहेगा।

  • गंगा दशहरा : गंगा स्नान करने मात्र से नष्ट हो जाते हैं सभी पाप और दूर होंगे ग्रह दोष

    [object Promise]

    गंगा जीवन और मृत्यु से जुड़ी हुई है जिसके बिना अनेक संस्कार अधूरे माने जाते हैं। गंगा स्नान करने मात्र से ही व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। सही तरीके से किया गया गंगा स्नान आपको आरोग्यता प्रदान करेगा।

    – गंगा स्नान के समय सबसे पहले सिर पर पानी डालना चाहिए उसके बाद पूरे तन पर जल डालना चाहिए। सिर हमारा ब्रहम स्थान होता है इसलिए सबसे पहले ब्रहम स्थान को जल से स्नान कराना शुभ होता है।
    [object Promise]
    ganga_

    – सबसे ज्यादा गर्म हमारा सिर ही होता है, इसलिए सिर की गर्मी पहले दूर करनी चाहिए।
    – गंगा स्नान से पूर्व नदी के जल पर तर्जनी अंगुली से ”ऊॅ” लिखकर उसके बाद डुबकी लगाना अधिक पुण्यकारी साबित होता है। इस प्रकार उपाय करने से मन को शान्ति मिलती है एंव घर में धन, दौलत की वृद्धि होती है।
    [object Promise]
    ganga_

    – स्नान करते वक्त ”ह्रीं” मन्त्र का जाप करने से आप पूरे दिन उर्जावान रहते है एंव कार्यो में आने वाली बाधायें दूर होकर सफलता के मार्ग प्रशस्त होते है।
    – यदि आपका बृहस्पति ग्रह आपको अशुभ फल दे रहा है तो आप नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे गुरू ग्रह की अशुभता दूर हो जाती है।
    [object Promise]
    ganga_

    – स्नान करते समय निम्न मन्त्र ”गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलस्मिन्सन्निधिं कुरू” का जाप करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
    – गंगा स्नान से मन शांत होता है।

    – जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

    – मां गंगा जीवन के सभी पापों को नष्ट कर देती हैं।

    – दीर्धायु के लिए भी गंगा स्नान बेहद लाभकारी है।

  • आपको सफलता नहीं मिल पा रही हैं तो करे यह उपाय, होगा चमत्कार !

    [object Promise]

    काम बार-बार बिगड़ जाता है, भरसक प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती तो बस एक ये उपाय करें, चमत्कार खुद नजर आ जाएगा। रामायण का वह सीन तो याद होगा जब माता सीता की खोज में निकली वानर सेना सामने विशाल समुद्र आ जाने से निराश हो जाती है। तभी वानर सेना में शामिल जामवंत हनुमान को उसकी शक्तियों की याद दिलाते हैं और हनुमान उड़कर समुद्र को लांघ जाते हैं। समाज में आज भी ऐसे बहुत से युवा हैं जो कुछ भी करने का मादा रखते हैं लेकिन किन्हीं आंतरिक कारणों से अटक जाते हैं।

    [object Promise]
    -upa y

    पर यदि समय रहते इन्हें उपचार मिल जाए तो ये उस समस्या को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में सक्षम हो जाते हैं। ऐसा न होने पर वह व्यक्ति मानसिक रोगी बन जाता है और उसके भीतर आत्महत्या करने की प्रवृति बढ़ने लगती है। इस अवस्था को मनोचिकित्सक ‘हनुमान सिंड्रोम’ कहते हैं, जिसका उपचार केवल पीड़ित व्यक्ति को उनकी शक्तियां याद दिलाना है।

    [object Promise]
    -upa y

    इसका दूसरा उदाहरण द्वापर युग में महाभारत के युद्ध को भी देख सकते हैं। कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन जब हनुमान सिंड्रोम से ग्रस्त हो कर हताश होते हैं तो कृष्ण जामवंत के रूप में उन्हें उनकी शक्तियां बताते हैं और वही अर्जुन पूरे युद्ध के नायक बनते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि यह समस्या सामान्य है, जो समय के साथ-साथ चलती है। अकसर यह समस्या आने पर संबंधित व्यक्ति लक्ष्य प्राप्त करने की क्षमता के बावजूद किन्हीं कारणों से अटक जाता है।

    [object Promise]
    -upa y

    हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के डा. प्रदीप पांडेय ने हनुमान सिंड्रोम के कारण स्पष्ट करते हुए बताया कि आज हर व्यक्ति तनावपूर्ण स्थिति में जी रहा है। कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जो कि काबिल होने के बावजूद किन्हीं कारणों से लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते या खुद को वहां तक पहुंचने में असहज महसूस करते हैं। ऐसी समस्या अकसर परीक्षा में अंकों को लेकर, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन, मनचाहे कॉलेज में सीटों और कोर्स को लेकर और नौकरियों के लिए इंटरव्यू को लेकर ज्यादा सामने आती है।

    [object Promise]
    -upa y

    डॉ. प्रदीप ने बताया कि हनुमान की तरह ही जब व्यक्ति क्षमता रखने के बाद भी किसी काम को करने में अटक जाए। मनोचिकित्सक इसे हनुमान सिंड्रोम कहते हैं। इसका उपचार पीड़ित व्यक्ति को केवल उसकी क्षमता का भान करवाने से ही होता है। यह समस्या सामान्य है, लेकिन उपचार न होने पर आत्महत्या की प्रवृत्ति पनपने लगती है जो घातक साबित हो सकती है। परिजन, स्कूल टीचर उपचार में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हताश होने पर संबंधित व्यक्ति को उसकी पिछली उपलब्धियां याद दिलाएं। इससे उसका हौसला बढ़ेगा और उत्साहित होगा।

    [object Promise]
    happy-girl-spending-the-day-in-the-field_1150-430

    एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि आपका बच्चा किसी वजह से हताश हो गया है तो उसे उसकी पिछली उपलब्धियां याद दिलाये। इससे उसमें हौसला आयेगा और वह वापस अपनी मंजिल पर बढ़ने के लिये उत्साहित होगा। यह कार्य घर में परिजन, स्कूल में गुरुजन व कार्यालय में उसके सीनियर अधिकारी कर सकते हैं।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन -4 June Rashifal

    [object Promise]

    मेष :- यह समय आपके लिए कुछ ख़ास अच्छा नहीं रहेगा आज के दिन आपको अपने सवभाव पर काबू रखने कि बहुत जरूरत है अन्यथा किसी के साथ मन मुटाव हो सकता है | मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं जिनसे आपको सचेत रहने की आवशयकता है| कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार ही फल प्राप्त होंगे |

    वृष :- आज का दिन परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा | विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी, परिवार से सहयोग प्राप्त होगा | आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ बढेगा आप इनमे बढचढ कर हिस्सा भी लोगे | आपको अपने स्वास्थय प्रति सचेत रहने की आव्शायाकता है |

    मिथुन :-कार्यक्षेत्र में परेशानियों केहालात पैदा होंगे, प्रत्येककार्यों में अडचने पैदा होंगी | आज आप में आत्मव विश्ववास देखने को मिल सकता है | घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी, किसी भी काम कि शुरुआत करने से पहले उनसे आअशिर्वाद जरुर लें |

    कर्क :- आज का दिन पर्रिवर के साथ व्यतीत करने के लिए काफी अच्छा है, मानशिक शान्ति प्राप्त होगी और परिवार में मधुर सम्बन्ध भी बनेंगे | आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की बहुत जरूरत है अन्यथा किसी के साथ मतभेद हो सकता है |

    सिंह :- आज भाग्य आपका पूर्णरूप से आपको सहयोग करेगा, आज लम्बे समय बाद्द अपने रिश्तेदार या मित्रों से मिलने का मौका आपको मिल सकता है | आपको थोडा सावधान रहने की जरूरत है किसी प्रकार की अनहोनी घटना होने के योग बने हुए हैं |

    कन्या :- आपको अपने स्वास्थय प्रति सचेत रहने की आवशयकता है | विद्यार्थियों के लिए भी यह समय कुछ ख़ास अच्छा नहीं है, परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे | परिवार का सहयोग अच्छा मिलेगाअपने मन में नकारात्मक विचार न आने दें |

    तुला :- शरीर में आलाश्य की बढ़ोतरी बनी रहेगी, स्वास्थय प्रति विशेष ध्यान रखें | मान सम्मान में कमी का सामना करना पड़ सकता है किसी तरह का साचा झूठा आरोप लग सकता है |

    वृश्चिक :- परिवार में किसी न किसी बात को  लेकर अलगाव कीस्थितीपैदा हो सकती है | आपके सवभाव में गंभीरता और एकाग्रतादेखने को मिल सकती है | घर से बहार निकलते समय और वाहन चलाते समय सावधानी वर्तें दुर्घटना होने के योग बने हुए हैं |

    धनु :- आज भाग्य का पूरा सहयोग आपको नहीं मिल पायेगा|  आपके सवभाव में गुस्सा देखने को मिलेगा जिसके कारन नुकसान उठाना पड़ सकता है | आजआप किसी काम का प्रारंभ कर सकते हैं | मन धार्मिक कार्यों की तरफ बढेगा|

    मकर :- घरपरिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, आज आप किसी नयें काम की शुरुआत कर सकते हो | आपको पेट से सम्बंधित दिक्कतों का स अमन करना पड़ सकता है|

    कुंभ :- आज आपको अपन गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, अन्यथा दूसरों को झगडा हो सकता है | परिवार के साथ जितना समय व्यतीत करोगे आपके लिए अच्छा रहेगा | परिवारमें किसी सदस्य के स्वास्थय में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं जो कि आपकी परेशानी का कारन बनेगा |

    मीन :- आज आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी | कार्यक्षेत्र में फायदा होने के योग बने हुए हैं | आज किन्हीं दोस्तों या परिवार वालों के साथ कहीं घुमने जाने की योजना बन सकती है | अपने स्वभाव पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ मन मुटाव हो सकता है |

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 6 June Rashifal

    [object Promise]
    मेष:

    आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

    वृषभ:

    आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनियोग करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

    मिथुन:

    आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रिया कलापों में व्यवधान आ सकता है। कुछ अकस्मात् लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।

    कर्क:

    भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें।

    सिंह:

    आज का दिन मिश्रित फलकारक है। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल रहे हैं। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों में कटुता आ जाएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चत है।

    कन्या:

    आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धन लाभ होगा।

    तुला:

    आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

    वृश्चिक:

    आज आपका मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

    धनु:

    आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायं काल से लेकर रात्रि पर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर सयंम बरतें।

    मकर:

    आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

    कुंभ:

    आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा।

    मीन:

    आज अष्टम भाव में शत्रु राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटके विवाद का हल निकल आएगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे सम्बन्ध बनाने की चेष्टा करेंग। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।