Category: religious

  • कालरात्रि का पूजन करेगा सभी ग्रह बाधाओं का अंत

    [object Promise]

    नवरात्रि के सातवें दिन मां भगवती के जिस स्वरूप की पूजा अर्चना का विधान है, वे देवी कालरत्रि के नाम से विख्यात हैं।
    ‘कालस्यपि रात्रि सा कालरात्रि’

    अर्थात् सबको मारने वाले काल की भी रात्रि। अर्थात विनाशिका होने के कारण उनका नाम कालरात्रि है। जो मनुष्य अग्नि में जल रहा हो, रणभूमि में शत्रुओं से घिर गया हो, संकट में भय से आतुर हो, वह भगवती कालरात्रि का शरण में जाये तो उसका कभी अमंगल नहीं होता।
    ‘अकाल मृत्युंहरण देवेश्वरी सर्वबाधा विनाशिनी।’

    अर्थात् देवेस्वरी, अकाल मृत्यु से बचाने वाली सभी बाधाओं का नाश करती हैं। निःसंदेह रक्षा करती हैं। रात्रि का तात्पय है-शून्य या अंधकार । अंधकार काल का संचार करता है। ‘कालरात्रि’ देह में समय संचालिता संचार क्रिया अविधा का कालरात्रि रूप है। इस प्रकार यह प्रकृति क्रियात्मक अंग है। जो बुद्धि तत्वात्मक है।

    इनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह काला है। बिखरे हुए बाल, गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला मां कालरात्रि धारण करती है। इनके तीन नेत्र हैं। ये तीनों नेत्र ब्रह्माण्ड के सदृश्य गोल हैं। जिनसे विद्युत के समान चमकीली किरणें निकलती रहती हैं। इनकी नासिकी से श्वास प्रश्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालायें निकलती रहती हैं। मां कालरात्रि गदहा की सवारी करती हैं। ऊपर उठे हुए दाहिने हाथ की वरमुद्रा से सभी को वर प्रदान करती हैं।

    दाहिनी तरफ का नीचे वाला हाथ अभयमुद्रा में है। बायीं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा, व नीचे वाले हाथ में कटार शोभायमान है। अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान करने वाली भगवती कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत भयानक है। इनका ‘शुंभकरी’ नाम से विख्यात होने का यह भी एकाकरण है। इनके भक्तों को किसी भी प्रकार की बाधाओं , विपत्तियों से भयभीत होने की किंचित आवश्यकता नहीं होती।

    दुर्गा पूजा के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। इस दिन साधक का मन सहसार चक्र में स्थित रहता है। अतः विश्व की समस्त सिद्धियों की प्राप्ति के लिए द्वार खुला रहता है। इस चक्र में स्थित साधक का मन पूर्णतः कालरात्रि के स्वरूप में अवस्थित रहता है। भगवती कालरात्रि के भक्तों के संपर्क में आने वाला भी विशेष पुण्य ाक भागीदार बन जाता है। उसके समस्त पाप दोष विनष्ट हो जाते हैं। उसे परम पद प्राप्त होता है।

    मां कालरात्रि आततायियों का विनाश करने वाली हैं। दानव, दैत्य, राक्षस, भूत, प्रेत आदि इनके स्मरण मात्र से ही भयभीत हो कर भाग जाते हैं। भगवती कालरात्रि की आराधना से भक्त ग्रह बाधाओं से मुक्त हो जाता है। इनके उपासक को, अग्नि-भय, जल-भय, जन्तु-भय, शत्रु-भय, रात्रि-भय आदि कभी नहीं होते। मां कालरात्रि की असीम अनुकम्पा से इनके भक्त सर्वथा भयमुक्त रहते हैं।

    मां कालरात्रि के स्वरूप-विग्रह का स्मरण कर भक्त को एकाग्रचित्त होकर उपासना करनी चाहिए। यम, नियम, संयम का पूर्णरूपेण अनुपालन होना चाहिए। मन, वचन, कर्म से पर्णतः शुद्ध होना चाहिए। शुभंकारी देवी की अर्चना से अनगिनत शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अतः मानवमात्र को सदैव उनका स्मरण , ध्यान और पूजन करना चाहिए।
    सृष्टि स्थिति विनाशनां शक्ति भूते सनातनी।
    गुणाश्रये गुणामये नारायणि नमोस्तुते।

    एकवेणी जजाकर्णपूरा नग्ना सवरास्थिता।
    लम्बोष्ठी कणिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।।
    वामपादोल्लेहलताकण्टकभूषणा।
    वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी।।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 24 March Rashifal

    [object Promise]

    मेष-  मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज बदलने की सोच सकते है। किसी से विवाद मानसिक तनाव बढ़ाएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य का साथ मिलेगा।

    वृषभ- आपके द्वारा यात्रा करने की योजनाएं बनेंगी। आपके घर या रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। रूपए-पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    मिथुन-  कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी।

    कर्क- आपको अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। आप हर काम समझदारी से करेंगे। आप बड़ों की बाते मानने वाले होंगे।

    सिंह- कामकाज में जोश  और चुस्ती-फूर्ति देखने को मिलेगी। मन में उत्साह बना रहेगा। परिवार का सुख मिलेगा।

    कन्या-  आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। षरीर में आलस्य बना रहेगा।

    तुला-  शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। यात्राएं हो सकती है। स्वास्थ्य में दिक्कते आने की संभावना है। किसी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है।

    वृश्चिक- आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। घर में खुषनुमा माहौल बना रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवष्यकता है।

    धनु-  मित्र आपकी कठिन परिस्थिती में सहायता करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा प्राप्त होगा। कामकाज के प्रति सजगता बनी रहेगी।

    मकर-  घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। बेमतलब किसी से विरोध का सामना करना पड सकता हैे। क्रोध की मात्रा बढ़ेगी।

    कुंभ- आज आपका शिक्षा ग्रहण करने में मन नहीं लगेगा। कामकाज में किसी का सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढाव देखने को मिल सकता है।

    मीन- बडों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। कामकाज में शुभ फलो की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही कष्टदायक  सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

  • मां दुर्गाजी की नवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री

    [object Promise]

    मां दुर्गाजी की नवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। सभी प्रकार की सिद्धि अर्थात् मोक्ष प्रदान करने वाली मां भगवती का एक स्वरूप सिद्धिदात्री भी है। सिद्धि की इच्छा रखने वाला मनुष्य उनकी सेवा करता हे। उन्हें देवता सब ओर से घेरे रहते है। उनका ध्यान करने से मनुष्य संसार के नाना प्रकार के सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष प्राप्त करता है।
    मार्कण्डेय पुराण के अनुसार आठ सिद्धियां इस प्रकार हैं-अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति , प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्वा।

    ब्रह्म वैवर्तपुराण के श्रीकृष्ण जन्म खण्ड में यह संख्या अट्ठारह सिद्धियां इस प्रकार हैं-1.अणिमा, 2.महिमा, 3.भावना, 4. लघिमा, 5. प्रप्ति, 6.प्राकाम्य, 7.ईशित्व,वशित्वा, 8. सर्वकामावसियिता 9. वाक्सिद्धि, 10. परकायप्रवेशन, 11. सर्वज्ञत्व, 12. दूरश्रवण, 13. कल्पवृक्षत्व, 14.सृष्टि, 15. संहारकरणसामथ्र्य, 16. अमरत्व, 17. सर्वन्यायकत्व, 18. सिद्धि।

    भगवती सिद्धिदात्री अपने भक्तों को यह सिद्धियां प्रदान करने में पूर्णतः सक्षम हैं। देवीपुराण के अनुसार देवाधिदेव शिव ने भी भगवती सिद्धिदात्री की कृपा से ही इन सभी सिद्धियों को प्राप्त किया था। भगवती सिद्धिदात्री की असीम अनुकम्पा से भगवान शंकर ‘अर्द्धनारीश्वर’ का रूप प्राप्त कर सके और अर्द्धनारीश्वर के नाम से विख्यात हुए। अर्थात् भगवान शंकर का आधा शरीर देवी के रूप में परिवर्तित हो गया।

    इनकी चार भुजायें हैं। सिंह इनकी सवारी है। ये कमल के पुष्प पर विराजमान रहती हैं। अपनी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में चक्र, ऊपरवाले हाथ में गदा तथा बायी तरफ के नीचे वाले हाथ में शंख तथा ऊपर वाले हाथ मेंकमल पुष्प है। नवरात्र के नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना का विधान है। नवमी के दिन वैदिक विधि विधान का विशेष महात्म्य है।

    इन दिन निष्ठापूर्वक साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियां प्राप्य होती हैं। कोई भी कार्य उसक लिए दुर्लभ नहीं होता है। सिद्धिदात्री के भक्तों में इतनी सामथ्र्य धैर्य तथा शक्ति, पराक्रम होता है कि वह दिग्विजय प्राप्त कर सकता है। इनके भक्त सांसारिक कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए सुखों का भोग करता है। तथा मोक्ष पद को प्राप्त करता है।

    नवरात्र के आठ दिन आठों देवियों की शास्त्रीय विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात नवें दिन मां सिद्धिदात्री की संपूर्ण विधि विधान से उपासना करने में साधक प्रवृत्त हो जाता है। सिद्धिदात्री मां की अर्चना द्वारा साधक की सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। उसकी कोई भी आकांक्षा शेष नहीं बचती। मां भगवती की कृपा से साधकगण लौकिक स्तर से ऊपर उठकर अलौकिक स्तर तक पहंुच जाता है।

    उसे मां भगवती का सन्निध्य प्राप्त होता है। उसे परम् पद प्राप्त होता है। उसके बाद उसकी कोई इच्छा नही बचती ।
    सिद्धगन्धर्वयक्षाघैरसुरैरमरैरपि।
    सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

  • जल्द बनेंगे चुनाव के योग: भाजपा सरकार पर चढ़ा शनिचर, छाएंगे संकट के बादल!

    [object Promise]

    धन-दौलत, यश-अपयश सब कुछ मानव को उसके भाग्य की देन है। कोई काम सिद्ध हो जाने पर खुश होता है तो बिगड़ जाने पर इसे सितारों का खेल बताता है। भगवान श्री राम पर जब साढ़ेसती आई तो उन्हें वनवास हो गया। जब रावण पर शनि दशा आई तो उसने सीता हरण किया, जिस कारण उसका नाश हुआ।

    मुकद्दर को बिगाडऩे व संवारने की जिम्मेदारी ग्रहों में न्यायाधीश की भूमिका निभाने वाले श्री शनिदेव को मिली हुई है।भारतीय जनता पार्टी की जन्मपत्री में मिथुन लगन तथा वृश्चिक राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में होने तथा वर्तमान में सूर्य महादशा-शुक्र अंतर्दशा होने के कारण भाजपा को अग्निपरीक्षा के दौर से गुजरना पड़ेगा।

    27 जुलाई, 2018 को भाजपा की कुंडली में चंद्रग्रहण अष्टम भाव में होने के कारण भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमित शाह घोर संकटों से गुजरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पर शनि की वक्र दृष्टि होने के कारण 6 अप्रैल से 6 सितम्बर 2018 तक का समय कष्टकारी सिद्ध होगा।

    23 मार्च, 18 अप्रैल तथा 22 अक्तूबर की तारीखें खतरनाक रहेंगी। देश में मध्यवर्ती चुनाव के हालात पैदा हो सकते हैं।विपक्ष एकजुट होकर प्रभावशाली बनकर उभरेगा।

    Read More : रामनवमी : लाखो श्रद्धालुओं से पट गई अयोध्या

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 27 March Rashifal

    [object Promise]

    मेष-  कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। परीक्षा आदि में निराषाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते है। वाहन के प्रति सावधानी बरतें।

    वृषभ- परिवार का अच्छा साथ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य की तरफ आकर्शण बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन की चिंताएं बनी रहेंगी।

    मिथुन- कामकाज में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। किसी से विवाद भारी पड़ सकता है। मिथ्या आरोप लग सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

    कर्क- कामकाज अच्छा बना रहेगा। मित्रों एवं परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्राएं हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

    सिंह- आप अपनी इच्छा अनुसार ही कार्य करेंगे। भाई-बंधुओं से खटपट बनी रहेगी। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

    कन्या- किसी मांगलिक आयोजन में सहभागी होने का मौका मिल सकता है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। मनोरंजनात्मक यात्राएं हो सकती है।

    तुला-  यात्राओं पर जा सकते है। मांगलिक कार्यक्रम में षामिल होने का अवसर मिल सकता है। पढ़ाई-लिखाई में मन नही लग पाएगा। किसी से मतभेद परेषानी का कारण बन सकते है।

    वृश्चिक- यात्राएं हो सकती है। मित्र वर्ग सहयोग करेंगे। कामकाज में लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होगी। वाहन के प्रति सावधानी बरते।

    धनु-  कामकाज में किसी के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज पढ़ाई-लिखाई के प्रति अरूचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    मकर- आपके परिवार के लोगों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। षुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा होगी। किसी बात पर मित्रों से अनबन हो सकती है।

    कुंभ- परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनी रहेगी। कामकाज के प्रति नवीन उत्साह मन में बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

    मीन- कामकाज में आज सफलता मिलेगी। परीक्षा आदि में निराषाजनक फल मिल सकते है। विपरीत घटनाएं घटित हो सकती है। धन निवेष करने से पहले सावधानी बरतें।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 31 March Rashifal

    [object Promise]

    मेष- घर के बड़े-बुजुर्गों का अच्छा स्नेह प्राप्त होगा। काम काज स्थिर रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ खराब रहेगा। कोई अप्रिय घटना घटित होगी।

    वृषभ-  आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति या किसी दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।

    मिथुन-  मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी से विवाद हो सकता है। क्रोध बढ़ेगा। घर में भी तनावपूर्ण वातावरण देखने को मिलेगा।

    कर्क- आज नवीन कार्य करने की सोच सकते है। स्वभाव में गंभीरता के साथ-साथ तनाव भी देखने को मिलेगा। घर-परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते हो सकती है।

    सिंह- आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव एवं चिंताए बढ़ सकती है। आय से अधिक खर्चे होंगे। मिथ्या आरोप लग सकते है।

    कन्या-  आज मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। षरीर में चुस्ती-फूर्ति बनी रहेगी। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

    तुला- पढाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा।किसी से विवाद तथा किसी कारण मिथ्या आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। संगति भी खराब हो सकती है।

    वृश्चिक- मांगलिक समारोह में षामिल हो सकते है। शरीर  में आलस्य बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे।

    धनु-  पारिवारिक सुख उत्तम बना रहेगा। कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। प्रत्येक कार्य को समझदारी के साथ पूर्ण करेंगे। मन में किसी न किसी बात को लेकर सोच-विचार चलता ही रहेगा।

    मकर- आज धार्मिक कार्य में भाग लेने के कारण मानसिक शांति  मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में बरकत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

    कुंभ- काम के प्रति सचेत रहेंगे। शारीरिक  थकावट महसूस होगी। धन को लेकर चिंताएं बन सकती है। गलत संगति से अपना बचाव रखे।

    मीन- आप परिश्रम से ही कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी प्रकार की विपरीत घटना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। धन को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी।

  • हनुमान जयंती: यहां डॉक्टर के रूप में पूजे जाते हैं बजरंगबली

    [object Promise]

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 1 April Rashifal

    [object Promise]

    मेष :- आज बिजली और आग के उपकरणों से थोड़ा सचेत रहना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके ऊपर सच्चे झूठे अरोप  लगने का खतरा बना रहेगा लेकिन मित्रों और परिवार जनो से अच्छा सहयोग देखने को मिलेगा । ईश्वर की आराधना में जुडते हो तो मानशिक शांति मिलेगी और घर में भी सुखमय माहौल बना रहेगा । भाग्य आपका पूरे रूप से सहयोग करेगा ।आज के दिन सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा इसीलिए अपने पास सफ़ेद रुमाल जरूर रखें और आपका शुभ अंक 4 है ।

    वृष :- आपके स्वास्थ्य के लिए आज का दिन काफी अच्छा है लेकिन स्वभाव में थोड़ा जिददीपन देखने को मिलेगा । दूर रह रहे संबंधियों से किसी भी रूप में फायदा मिल सकता है, और हो सकता है किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो जाये । कोई छोटी सी घटना भी भविष्य में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है । चोट लगने की संभावना बनी हुयी है घर से बाहर निकलते हुये सावधानी वरतें। आज के दिन आप लाल रंग से परहेज रखें।

    मिथुन :- आपके परिवार में किसी सदस्य के  स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।  आज आपको अपने विचारों पर नयंत्रण करने की जरूरत है वरना गलत संगति का शिकार हो सकते हैं । परिवार की तरफ से पूर्णरूप में सहयोग प्राप्त होगा । शादीशुदा व्यक्तियों के लिए आज का दिन कुछ खास साथ नहीं दे पाएगा मतभेद की स्थिति बन सकती है । आज के दिन पीला रंग आपके लिए शुभ है और आपका शुभ अंक 9 है ।

    कर्क :- आज हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा । आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे लेकिन परिवार में किसी के  स्वास्थ संबंधी आपके सितारें थोड़े कमजोर रहेंगे । अपने काम की जगह पे अपने गुस्से पर काबू रखें वरना किसी से मतभेद पैदा हो सकते हैं । आज के दिन पीले रंग से परहेज रखें।

    सिंह :- आज भाग्य आप का पूर्णरूप से साथ नहीं दे पाएगा काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । लेकिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मेहनत करना शुभ फलदायक होगा  । भाई बन्धुओ से मनमुटाव हो सकता है। आपके या आपके परिवार में किसी के स्वास्थय में खराबी देखने को मिलेगी। आपके ऊपर सच्चे झूठे आरोप भी लग सकते हैं जिसके कारण मान.सम्मान में कमी आ सकती है । नौकरी करने वालों के लिए भी यह दिन कुछ खास अच्छा नहीं है । आज के दिन सफेद और काले रंग से परहेज रखे।

    कन्या :- स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन बिलकुल भी अच्छा नहीं है पेट संबन्धित किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की बातों में आकर कोई भी कदम न उठाएँ धोखा मिलने के योग बने हुये हैं। नयें काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बिलकुल भी सही नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में भी दिक्कतें आएंगी। आज किसी भी कार्य में आशानुरूप फल नहीं मिलेंगे। आज के दिन नीले रंग से परहेज रखें।

    तुला :- आज आपका आलस आपके कामो में रुकावटें पैदा करेगा, पारिवारिक सुखों के आनंद मान ने का यह अच्छा समय है और ध्यान रखें बड़े बुजुर्गों की बात मानकर उनका आशीर्वाद लोगे तो शुभ फलों कि प्राप्ति होगी सवास्थ्य प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है । आज आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके परिवार के मान.सम्मान में बढ़ोतरी का कारण बनें । आज का दिन पीले वस्त्र धारण करें आपके लिए शुभ होगा |

    वृश्चिक :- दिमाग में नए काम शुरू करने के विचार आ सकते हैं और उन कामों में सफलता मिलने के भी पूरे पूरे योग बने हुए हैं अगर कोई भी काम आप शुरू करना चाहते हो तो यह समय आपके लिए बहुत उत्तम है , दिमाग की तेजी और वाणी कि निपुणता आपको खुद में नजर आ सकती है । आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए भी काफी सही है । किसी भी तरह की परीक्षा हो आज आप उसमे सफल ही होंगे । आज के दिन पानी का दान बिलकुल न करें । हरे रंग से परहेज रखेंगे तो आपके लिए शुभफलदायक होगा ।

    धनु :- पूरा दिन आपका शरीर जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा प्रतियोगिता क्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें  आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने के भी योग बने हुए हैं । परिवार के सदस्यों से छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उजागर होंगे। आपके ऊपर कुछ साचे झूठे आरोप लग सकते हैं और परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानियाँ भी आपको चिंता का कारण बन सकती हैं । आज के दिन मास मदिरा का सेवन न करें ।  हरे और पीले रंग से सख्त परहेज रखें ।

    मकर :- आज आपकी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर अपने कामों में सफलता प्राप्त करोगे । एकार्याशेत्र में भी शुभ समाचारों कि अधिकता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करने के लिए भी अच्छा समय है । लेकिन विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ खास नही है शिक्षा में आशातीत फल प्राप्त नहीं हो पाएंगे । परिवार में किसी को स्वास्थ्य की दिक्कतें भी देखने को मिल सकती है ।  आज के दिन को अच्छा बनाने के लिए पीले और लाल रंग से सख्त परहेज करें द्य आज के लिए आपका शुभ अंक 5 है ।

    कुंभ :- शरीर में आलस्य कि बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और स्वस्थ्य प्रति भी सचेत रहने की जरूरत है । क्रोध को खुद पर हावी न होने दें और धैर्य न खोएं । आपके गुस्से के कारण आपको नुकसान भी उठाना पड सकता है इसीलिए गुस्से पर काबू पाना बहुत जरूरी है । आज के दिन किसी रिश्तेदारों या दोस्त के यहाँ मांगलिक कार्य पे जाने का अवसर भी मेल सकता है । नीले रंग से आपको परहेज करके चलें भाग्य से पूरी तरह से सहयोग मिलेगा । कोई भी फसा हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है ।

    मीन :- परिवार के साथ कहीं घुमने जाने के योजना बन सकती हैए परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा । आज भाग्य आपका पूरी तरह से सहयोग करेगा द्य अपने स्वभाव पर जरा काबू रखें वर्ण परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं । आज पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें क्यूकी आज के दिन पीला आपका शुभ रंग है और आपका शुभ अंक 9 है ।

  • जानिये, दीपक जलाने से कौन से देवता होते हैं प्रसन्न और कैसे सधते हैं काम !

    [object Promise]

    भगवान की पूजा-आराधना करते समय अक्सर हम लोग पूजा की थाली में कपूर और दीपक जलाते हैं. इस दौरान दीपक अथवा थाली को किस प्रकार पकड़ना चाहिए या कितने दीपक जलाने से कौनसे देव प्रसन्न होते हैं, इन सभी का वर्णन पुराणों में मिलता है. विशेष आलेख के द्वारा आपको दीपकों के रहस्यों से परदा हटाते हैं

    केले के पेड़ के नीचे बृहस्पतिवार को घी का दीपक प्रज्ज्वलित करने से कन्या का विवाह शीघ्र हो जाता है ऐसी भी मान्यता है. इस प्रकार बड़, गूलर, इमली, कीकर आंवला और अनेकानेक पौधों व वृक्षों के नीचे भिन्न-भिन्न प्रयोजनों से भिन्न-भिन्न प्रकार से दीपक प्रज्ज्वलित किए जाने का विधान है.

    केले के पेड़ पर जल चढ़ाकर पूजा करके उसके नीचे घी का दीपक जलाना

    मान्यता है कि असाध्य व दीर्घ बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति के पहने हुए कपड़ों में से कुछ धागे निकालकर उसकी जोत शुद्ध घी में अपने इष्ट के समक्ष प्रज्ज्वलित की जाए तो रोग दूर हो जाता है. ऐसी भी मान्यता है कि चौराहे पर आटे का चौमुखा घी का दीपक प्रज्ज्वलित करने से चहुंमुखी लाभों की प्राप्ति होती है.

    [object Promise]
    Deepak

    नजर व टोटकों इत्यादि के निवारण के लिए भी तिराहे, चौराहे, सुनसान अथवा स्थान विशेष पर दीपक प्रज्ज्वलित किए जाते हैं. पूर्व और पश्चिम मुखी भवनों में मुख्य द्वार पर संध्या के समय सरसों तेल के दीपक प्रज्ज्वलित किए जाने का विधान अत्यंत प्राचीन है. इसके पीछे मान्यता यह है कि किसी भी प्रकार की दुरात्मा अथवा बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर सकतीं.

    एक मान्यता यह भी है कि सरसों तेल का दीपक प्रज्ज्वलित कर उसकी कालिमा को किसी पात्र में इकट्ठा कर लिया जाता है और उसे बच्चे की आंखों में काजल के रूप में प्रयोग किया जाता है साथ ही यह भी माना जाता है कि इसका टीका बच्चे को लगाने से उसे नजर नहीं लगती. गांव देहात में इसका काफी प्रचलन है.

    मान्यता है कि तुलसी के पौधे पर संध्या को दीपक प्रज्ज्वलित करने से उस स्थान विशेष पर बुरी शक्तियों का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और प्रज्ज्वलित करने वालों के पापों का नाश होता है.

    पीपल के वृक्ष के नीचे प्रज्ज्वलित किए जाने वाले दीपक अनेक मान्यताओं से जुड़े हैं. कहा जाता है कि पीपल पर ब्रह्मा जी का निवास है इसलिए पीपल को काटने वाला ब्रह्म हत्या का दोषी कहलाता है. शनिदेव को इसका देवता माना गया है और पितरों का निवास भी इसी में है ऐसी मान्यता है.

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 7 April Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज आपको आपकी की दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत है कई लोग आप से नाराज हैं। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। माता-पिता से महत्वपूर्ण चर्चा सम्भव है। आज अपने मूड को नियंत्रण में रखें नहीं तो हाथ में आया हुआ कोई अवसर खो देंगे। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। किसी से विवाद हो सकता है।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही फैसले लें, कोई नया फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज का दिन आपका मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। ज्यादा भावुक होना आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए भावनात्मक आवेश में लिए हुए निर्णय से बचें। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज कार्यस्थल पर पदोन्नति के आसार हैं। लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद पैदा होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। आज आर्थिक प्रयास असफल हो सकते हैं। काम के शॉर्ट कट से बचें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य इस समय अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अनुजों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का कोई प्रस्ताव अचानक मिल सकता है।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज का दिन नए कार्यो को करने के लिए शुभ है। अचानक धन प्राप्त हो सकते है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आज आप एक काम जरूर करें आज की आमदनी में से कुछ पैसा भविष्य के लिए अवश्य बचाकर रखें। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज ऑफिस में आपके किसी साथी के अचानक छुट्टी पर चले जाने का प्रभाव भी आप पर पड़ सकता है। अच्छी सेहत के लिये आपको दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आपको फायदा होगा। आज भगवान शिव को जल अर्पित कर ध्यान करें। आपके कष्ट दूर होंगे। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। पैसे से जुड़े मामलों को बहुत ध्यान से संभालना होगा। नए और खास कामों की प्लानिंग हो सकती है। नजदीकी रिश्तों पर ध्यान देना होगा। राजकाज से सफलता मिलेगी।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। आज पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज आपका पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। काम सोच समझकर करें और बातचीत के दौरान कुछ भी गलत कहने से बचें। इससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। कोई प्रिय वस्तु आपसे छिन सकती है या नष्ट हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। आज कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपको कार्यालय में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाहनादि सुख मिलेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। दोस्त और प्रेमीजन आपके लिए मददगार रहेंगे।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    गणेशजी कहते हैं आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। किसी काम को किस्मत के भरोसे न छोड़ें।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आप वाणी एवं व्यवहार में संयम रखिएगा। दुर्घटना से संभलिएगा। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। आज प्रतिकूलताओं से भरा दिन रहेगा। मन चिंता से परेशान रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। माता के साथ सम्बंधों में तनाव खड़ा हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है। आज पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।