Category: religious

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 31 January Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    गणेश जी कहते हैं आज कार्य में संतुष्टि का अनुभव होगा। चाहने और पाने की स्वतंत्रता रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं, दुश्मनों से सावधान रहें। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। मन में उत्साह और विचारों की स्थिरता के कारण आपके सारे काम अच्छी तरह से पूरे हो सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण पर खर्च होगा। परिवारजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद न करें। आराम करने के लिए समय मिल सकेगा। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। आज आपका आर्थिक तौर पर सुधार तय है। अपनी बात दृढ़ता से रची लेन देन से सावधान रहें। दिन भर कार्यों में रुकावट पैदा होगी। कुछ सामान्य व्यवहार से ही आप अपने निराशा और अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। मेहमानों के आने से रोनक रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। किसी के आगे जरूरत के मुताबिक ही मांग रखें तो, अच्छा है अन्यथा पश्चाताप हाथ लगेगा।आपकी महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पर्यटन स्थल की सैर होगी।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज राजनैतिक प्रभुत्व और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप स्वार्थी लोगों से दूर रहें। विरोधी वर्ग पराजित होंगे। विद्यार्थियों को और अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। काले रंग से आज के दिन परहेज करें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुँच सकती है। मित्रों और स्नेहजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और लाभ प्राप्त होगा। मानसिक तनाव अधिक होने से मन बेचैन रहेगा। तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज आप जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। आपके द्वारा किये हुये कामों का पूरा फायदा मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। नए विचार पूरे दिन दिमाग में चलते रहेंगे।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज आप सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी व व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। क्रोध में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गणेश जी आज आपको सावधान रहने व क्रोध न करने की सलाह देते हैं। आज रिश्तों को समय दें। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी जिससे आप के सम्मान में वृद्धि होगी कुछ कार्यों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पुरानी चली आ रही परेशानियों का समाधान होगा।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज का दिन नए कार्यो को करने के लिए शुभ है। अचानक धन प्राप्त हो सकते है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आज आप एक काम जरूर करें आज की आमदनी में से कुछ पैसा भविष्य के लिए अवश्य बचाकर रखें। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। आपके आस-पास के लोग आपके मनोबल को ऊर्जा प्रदान करेंगे। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव कर सकते हैं।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। जल्दबाजी से निर्णय न लें। व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। खुद पर भरोसा रखें। आज आप किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते हैं। कुछ दायित्वों को पूरा करने के लिए आपको कुछ समायोजन से अधिक करने की आवश्यकता हो सकती है।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आप कुछ ज्यादा ही बेचैन हो सकते हैं। सावधानी से काम करें और कामकाज की समीक्षा करें। थोड़ी सुस्ती रह सकती है और जिद की वजह से परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा।


    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। आप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं ,ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा। आपको अब जरा धीमे चलना होगा। समय बेहद पक्षधर है। कार्यक्षेत्र में अपनी कमियों में सुधार कर लेंगे। आप अपनी सफलता का आनंद लेंगे। आप आकर्षक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। रहस्यमयी बातों में आज आपकी रुचि रहेगी तथा गूढ़ विद्याओं की ओर अधिक आकर्षण रहेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति ठीक है पर आपकी योजनाएं बहुत बड़ी है जिसके चलते परिस्थितियों के आंकलन में आपसे गलती भी हो सकती है।

  • कर्म : ये किसके कर्मों का फल है?

    [object Promise]

    एक निजी कर्म होता है और एक सामूहिक कर्म होता है। एक परिवार, समुदाय, देश और मानव जाति के तौर पर हम आपस में कार्मिक स्मृति को साझा करते हैं। इसमें केवल आप ही शामिल हैं, इसलिए अगर आप इच्छुक हों, तो यह काम झट से हो सकता है। हो सकता है, व्यक्तिगत तौर पर हमने कुछ न किया हो, लेकिन हमारा समाज कुछ काम तो कर रहा है। उसके कुछ नतीजे भी होंगे। कर्म को इनाम या सजा की तरह न समझें।

    [object Promise]
    bhagvad-gita

    यह जीवन की बुनियाद है। स्मृति के बिना जीवन नहीं होगा। अगर स्मृति न हो तो इनसान या अमीबा नहीं बन सकता। अगर जीवन को स्वयं को दोहराना है तो इसे हर हाल में मेमोरी चाहिए। कर्म जीवन की स्मृति है। इस शरीर के ऐसा रूप लेने का कारण यही है कि एक कोशीय जीव से लेकर, हर रूप के अंदर जीवन की स्मृति या याद बसी है।

    [object Promise]
    bhagvad-gitabhagvad-gita

    सामाजिक या सांसारिक हकीकत के कारण आपके साथ कुछ खास तरह के हालात हो सकते हैं। लाखों हालात ऐसे पैदा होते हैं जिसमें कितने लोग मारे जा रहे हैं, जबकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया होता कि उन्हें वैसी मौत मिले। कई लोगों को अपने आसपास के हालात की वजह से दुख और कष्टों का सामना करना पड़ता है, जबकि वे उस हालात से किसी भी तरह नहीं जुड़े हैं। लेकिन वे उस हालात में हैं, यह उनके कर्म हैं।

    कर्म सिर्फ जीवन में बसी यादें हैंः आप कर्म को अपनी भूल की तरह देख रहे हैं। ‘क्या यह मेरी गलती है? मैंने तो ऐसा नहीं किया। फिर मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ?’ देखिए, कर्म ऐसे नहीं होते। कर्म एक मेमोरी सिस्टम है। इस याद के बिना किसी तरह का कोई ढांचा नहीं होता। हर तरह का ढांचा, खास तौर पर जीवन का ढांचा इसीलिए दोहराया जा पाता है, क्योंकि हर जीवन के पास एक सुरक्षित याददाश्त होती है।

    मान लेते हैं कि मेरे साथ कुछ ऐसा घटा, जिसकी मुझे कोई याद नहीं है। लेकिन मेरे आस-पास जो समाज है, उसे वह याद है। इस संसार के पास याददाश्त है, इसलिए ऐसे हालात घटित होते हैं। आपके आसपास जो भी घटित होगा, उसका असर आप पर भी होगा। इस समय, न्यूयॉर्क शहर में प्रदूषण है। मैंने तो यह नहीं किया, पर यह जहर मुझे भी पीना होगा। इस समय मैं भी कार्बन डाईऑक्साइड या मोनोऑक्साइड का जहर झेल रहा हूं। मैंने ऐसा कोई कर्म नहीं किया। मैंने तो बहुत सारे पेड़ लगाए हैं। तो क्या किया जाए? न्यूयॉर्क आने पर यह प्रदूषण झेलना ही होगा।

    [object Promise]
    karm

    क्या इसकी कीमत मुझे भी चुकानी होगी? जी हां, यहां काफी समय बिताने पर इसकी कीमत चुकानी होगी।आपके अनुभव आपके कर्मों से तय होते हैंः आपके व्यक्तिगत कर्म जो भी हों, आपके कुछ सामूहिक कर्म भी होते हैं। आपके कर्म ही तय करते हैं कि आप संसार का अनुभव कैसे करते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां हैं और क्या कर रहे हैं। हो सकता है कि आप महल में हों, पर फिर भी आपको दुख सहना पड़ रहा हो।

    सड़क पर जन्म लेने के बाद भी आपके जीवन में आनंद ही आनंद हो सकता है। पिछले कर्मों से कुछ नतीजे या हालात बनते हैं, जिन्हें आप तत्काल पूरी तरह से नहीं बदल सकते, उनके लिए आपको काम करना होगा। एक हालात में बहुत कुछ शामिल होता है, इसमें केवल आप शामिल नहीं हैं। पर आपके कर्म झट से बदले जा सकते हैं।

    Read More : शनिदेव की ऐसे करें पूजा, होगी धन.धान्य में वृद्धि

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 9 February Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज आपके कई कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। इस समय संपर्कों के जरिए आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। आपके परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरी में आपके पदाधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा तभी आपकी तरक्की संभव है। आज व्यापारिक निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। इसमें आप सफल होंगे, हो सकता है अपने भाइयों से कुछ सलाह लेंं, और यह सलाह आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज किसी पुराने मित्र से मिलन होने की संभावना है। नजदीकी व्यक्ति विरोध करेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलने से प्रसंनता होगी। देखरेख के अभाव में कारोबार में नुकसान हो सकता है। लेन देन के मामले सुलझेंगे। आज आप के उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिजनों और सहभागियों से मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। आज पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिरने के आसार नजर आ रहे है।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। हालांकि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दिन होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। आज के दिन आपके लिए कुछ विशेष हो सकता है। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आप नए लोगों से मिलेंगे। चुपचाप लोगों के कामकाज पर नजर रखें। कुछ नया सीखेंगे। अधिकारी आज आपके काम और आपके व्यवहार से प्रभावित हो जाएंगे। ऑफिस में सब ठीक भी रहेगा। इससे आपको फायदा होगा। किसी खास काम में देरी हो सकती है। सोचे हुए ढंग से पूरे नहीं हो पाएंगे। उम्मीद से ज्यादा खर्चा होने पर भी आप परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों को व्यक्त न करें। धैर्य रखें और समय के अनुकूल होने का इंतजार करें। कोई बड़ा फैसला लेना है तो ठीक से सोच-विचार कर ही काम करें। लोगों की राय गौर से सुनें। नए लोगों से मिलने में जरा भी न हिचकिचाएं।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज आप निराशावादी मानसिकता पर काबू करने की कोशिश करेंगे। आप इसमें सफल हो जाएंगे। आप धीरे-धीरे अपनी रंगत और रौनक में लौटने लगेंगे। कोई बहुत प्रभावशाली बात भी कह सकते हैं या जो भी कुछ कहेंगे, लोग उसे सुनना चाहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश भी करेंगे और सफल हो जाएंगे। मन में स्थिरता रहेगी। कुछ रुके हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। स्थिति आपके लिए बेहतर बन सकती है। अपना ध्यान अपने महत्व के कामकाज पर ही रखें। कोई खास मीटिंग हो सकती है। किसी को उधार देने से सावधान रहें। उधारी न करें तो ही अच्छा है।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आपको मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। अचानक फायदा हो सकता है। आपको जल्दी ही कुछ एक्स्ट्रा आमदनी होने के योग बन रहे हैं। आज किसी निवेश का या बचत योजना की शुरुआत करने का फैसला करते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। किए गए निवेश से लंबे समय तक फायदा मिलेगा। बातचीत में आप बहुत सफल रहेंगे और कई लोगों से हर तरह के विषयों पर बात हो सकती हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। आपको आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। पार्टनर आपकी भावना समझेगा।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज आपके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके दोस्तों और परिवारजनों के साथ रिश्ते में सुधर आएगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखिएगा। कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आप अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज आपको अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज नए कॉन्ट्रैक्स से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। तनाव कम होगा और चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। विदेशी एंजेसियों और कंपनिया आपके बिजनेस नेटवर्क से जुड़ेंगी। आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है। किसी नई सफलता से आज छात्रों का मन उत्साह से भर जाएगा। जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    गणेश जी कहते हैं आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान सकेंगे। आपको अपने रोजगार और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े हुए कार्य के लिए घर से बाहर निकलना होगा। सरकारी मामलों को निपटाने में जददोजहद करनी पड़ सकती है।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 8 February Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज कई चुनौतीपुर्ण परिस्थितियों से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आप अपने दृढ़ शक्ति और सही निर्णय लेने की क्षमता का इस्तेमाल करें।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे और आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है। स्वास्थ्य संबंधी परेशनियों से छुटकारा मिलेगा। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कार्यस्थल में कार्यों की अधिकता रहेगीं। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज शरीर में स्फूर्ति ज्यादा रहने वाले के कारण कार्य करने का उत्साह अधिक रहेगा। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आज आपको संभलकर रहना होगा। आज आपका मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। पैसों के सवाल बने रहेंगे, आप उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव भी मिल सकता है।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक दिन बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज आपको आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर में चहल-पहल रहेगी। कोई सुधार या मरम्मत का काम भी हो सकता है। मकान बदलना चाहते हैं, तो उस पर भी विचार हो सकता है। संतान की तरक्की होगी। माता-पिता से संबंधों में सुधार हो सकता हैं। आप कोई भी नया फैसला लेने से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। किसी भी सूचना पर आंख बंद करके विश्वास न करें। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। कुछ ज्यादा ही मेहनत हो सकती है। नए कामों की योजना बनेंगी। साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। नई योजना बनेगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। कुछ कार्यो को लेकर मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा मेें लाभ होगा लेकिन आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उस पर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आप आज सामने आने वाले अवसरों का फायदा उठा सकेंगे। अपना काम खुद करे और खुद को संयम में रखें। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और अच्छे दिन की ओर ले जाएंगे।आज कोई भी बड़ा काम शुरु करने से पहले किसी जानकर व्यक्ति से सलाह ले। आज अपने तनाव को मनोरंजन से दूर करें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। भावुकता में गलत निर्णय लेने से बचें चुनौतियों से घबराने की बजाए उनका मुकाबला करें। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदें हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज आपको प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है, लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है।

  • पुराणों में लिखा हैं – पृथ्वी पर जीते जी करें ये काम, स्वर्ग में वर्षों तक रहने के लिए

    [object Promise]

    प्रकृति और मनुष्य के बीच बहुत गहरा संबंध है। मनुष्य के लिए धरती उसके घर का आंगन, आसमान छत, सूर्य-चांद-तारे दीपक, सागर-नदी पानी के मटके और पेड़-पौधे आहार के साधन हैं। इतना ही नहीं, मनुष्य के लिए प्रकृति से अच्छा गुरु नहीं है। न्यूटन जैसे महान विज्ञानियों को गुरुत्वाकर्षण समेत कई पाठ प्रकृति ने सिखाए हैं। कवियों ने प्रकृति के सान्निध्य में रहकर एक से बढ़कर एक कविताएं लिखीं। इसी तरह आम आदमी ने प्रकृति के तमाम गुणों को समझकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव किए।

    दरअसल प्रकृति हमें कई महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाती है। जैसे पतझड़ का मतलब पेड़ का अंत नहीं है। इस पाठ को जिसने भी अपने जीवन में आत्मसात किया, उसे नाकामी से कभी डर नहीं लगा। ऐसे व्यक्ति असफलता पर विचलित हुए बगैर नए सिरे से सफलता पाने की कोशिश करते हैं और आखिरकार सफल होते हैं। इसी तरह फलों से लदे, मगर नीचे की ओर झुके पेड़ हमें सफलता और प्रसिद्धि मिलने या संपन्न होने के बावजूद विनम्र और शालीन बने रहना सिखाते हैं।

    [object Promise]
    sun-chariot

    उपन्यासकार प्रेमचंद के मुताबिक साहित्य में आदर्शवाद का वही स्थान है, जो जीवन में प्रकृति का है। प्रकृति में हर किसी का अपना महत्व है। एक छोटा-सा कीड़ा भी प्रकृति के लिए उपयोगी है। मत्स्यपुराण में एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान बताया गया है। इसी कारण हमारे यहां वृक्ष पूजने की सनातन परम्परा रही है। पुराणों में कहा गया है कि जो व्यक्ति नए वृक्ष लगाता है, वह स्वर्ग में उतने ही वर्षों तक फलता-फूलता है, जितने वर्षों तक उसके लगाए वृक्ष फलते-फूलते हैं।

    [object Promise]
    heaven

    प्रकृति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह अपनी चीजों का उपभोग खुद नहीं करती। जैसे नदी अपना जल स्वयं नहीं पीती, पेड़ अपने फल खुद नहीं खाते, फूल अपनी खुशबू पूरे वातावरण में फैला देते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि प्रकृति किसी के साथ भेदभाव या पक्षपात नहीं करती लेकिन मनुष्य जब प्रकृति से अनावश्यक खिलवाड़ करता है, तब उसे गुस्सा आता है, जिसे वह समय-समय पर सूखा, बाढ़, तूफान के रूप में व्यक्त करते हुए मनुष्य को सचेत करती है।
    Read More : ब्रेन ट्यूमर के इन 10 लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

  • महाशिवरात्रि: शिव पूजा से जीवन के हर संकट का हो जाता है समाधान

    [object Promise]
    [object Promise]
    Mahashivratri

    शिवरात्रि देवाधिदेव शिव को समर्पित है। वैसे तो हर महीने शिवरात्रि पड़ती है लेकिन फाल्गुन कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि इस बार 14 फरवरी (बुधवार) को पड़ रही है।शास्त्रों के अनुसार इस दिन भक्तों को व्रत करना चाहिए। इस दिन निर्जला व्रत रखने का विशेष महत्व है। जो भे इस दिन निर्जला व्रत रखता है उसे सारे कष्ट महादेव दूर कर देते हैं। इस दिन प्रातः स्नान कर भगवान शिव को जल अर्पण करना चाहिए।

    शिवरात्रि का महत्व
    शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव का विवाह पार्वती के साथ हुआ था। शिव की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से जीवन की हर संकट का समाधान हो जाता है। साथ ही मान्यता यह भी है कि इस दिन व्रत रखने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

    [object Promise]
    Mahashivratri-parv-

    शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव की पूजा प्रदोष में की जाती है। प्रदोष काल सूर्यास्त से लेकर मध्य रात्रि के बीच का समय होता है। शिवरात्रि के व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। विशेष परिस्थिति में फलाहार किया जा सकता है। शिवरात्रि की पूजा का फल तभी मिलता है जब शिव का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया जाता है।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 16 February Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज कर देगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक व्यवसाय में हिस्सेदारी मिल सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। आज आपके क्रोध से आप के बने हुए काम बिगड़ सकते हैं और आज किसी से पैसों का व्यवहार ना करें।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। आज का दिन आनंद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। परिजनो व मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे। ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी से राहत मिलेगी। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान के योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज आपको कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान होगा। वाहन संभलकर चलाएं। अधूरे कार्य कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आपको परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें, समय उत्तम है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। मनमुटाव से बचें। शिक्षा में प्रगति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। फालतू कामों व बातचीत में समय नष्ट करने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। अध्ययन में रुचि जगेगी।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। सोच-समझकर व्यय करें। आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े हों सकते है, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें, इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। यात्रा संभव है। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं। भी नया काम शुरू करने जा रहे हैं उसमें भी लाभ होने का अच्छा संयोग बनने वाला है। रुके हुए और सोचे हुए काम पूर्ण होने लगेंगे।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। इसलिए अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज आप स्वयं को भीड़ में आगे लाने की कोशिश न करें, तो बेहतर रहेगा। बल्कि आप दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करें। खुद आगे आने की कोशिश करेंगे, तो दूसरे आप पर आसानी से हावी हो जाएंगे।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक़्त देंगे। आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी, आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ होगा। परिजनों के साथ रहकर आज आपको मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायीं होगा। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। किसी बीमारी से आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है। मित्रों या जीवन साथी से सम्बंध मधुर होंगे। नए व्यापार या नौकरी की संभावना बन रही है। मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे कुछ मतभेद भी होंगे लेकिन आपस में निपटा लेंगे। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढ़ने के भी योग हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में यात्रा आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नज़रअंदाज़ ना करें। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। आज आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आज आपके दुश्मन शांत रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। परिवर्तन से लाभ होगा। रूके हुए काम समय से पूरे होंगे। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है।

  • शिव के इस मंत्र के जप से मृत भी हो जाता है जिंदा

    [object Promise]

    भोलेनाथ स्वामी का मंगलमय दिन सोमवार है। सोम का अर्थ है स+उमा= सोम- दिन वार का अर्थ है सूर्य की प्रचंडता का सार्वभौम स्वरूप। शिवतत्व का स्वरूप तीनों तत्वों को मिलाकर बना है। शिवतत्वों में दो तत्व शिव और शक्ति का समावेश हैं। हिन्दू धर्म में जप का विधान प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण रहा है। मंत्रों में शक्ति का अपार भंडार भरा हुआ है। पूर्ण श्रद्धा से उसकी साधना विधिवत करने से उसका फल अवश्य प्राप्त होता है। इस मंत्र का सवा लाख जाप श्रद्धा से जो पैंतालीस दिन में सम्पूर्ण होता है, पवित्रता से करने पर रोगी मृत्युभय से मुक्त हो स्वस्थ हो जाता है।

    [object Promise]

    Maha-Mrityunjaya-Mantra.
    ‘महामृत्युंजय मंत्र’
    ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टि वर्धनम्।
    ऊर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
    शिव पुराण में इस मंत्र का बहुत ही सुंदर वर्णन मिलता है। ऋग्वेद की 7/59/12 एवं यजुर्वेद की ऋचा 1/60 में पाया जाने वाला मंत्र अत्यंत शक्तिशाली ‘महामृत्युंजय’ मंत्र कहलाता है। महामृत्युंजय मंत्र का प्रारम्भ जप के माध्यम से मृकंड ऋषि के युग से हुआ जब ब्रह्मा जी ने उनको बतलाया कि आपके पुत्र की आयु बहुत कम है।
    [object Promise]
    mahamrityunjay-mantra-0

     तब वह चिंतित हो गए और लोमेश जी के पास गए। लोमेश जी ने उन्हें सर्वप्रथम ‘महामृत्युंजय’ जप करने का विधान बतलाया जो मार्कंडेय ऋषि को जीवन का वरदान दिलाने में सहायक हुआ। जब मार्कण्डेय ऋषि ने लगातार महामृत्युंजय का उच्चारण किया तब यमदूत भी उनको छोड़कर भागने में विवश हो गए। च्यवन ऋषि के पुत्र दधीचि ने भी महामृत्युंजय मंत्र का जप करके भगवान शिव को प्रसन्न करके मनवांछित वरदान प्राप्त किया और मृत्यु पर विजय  प्राप्त की थी।
    [object Promise]
    Om namah shivai… Jai parvati mata ki Suprbhat dosto.

     शिवभक्त शिरोमणि तथा मृत्युंजय विद्या के प्रवर्तक शुक्राचार्य ने शिव पूजन कर महामृत्युंजय मंत्र का उपदेश दिया। दधीचि को उपदेश देकर शुक्राचार्य भगवान भोले नाथ भंडारी का स्मरण करते हुए अपने स्थान पर लौट गए। शुक्राचार्य के निर्देश अनुसार दधीचि ने वन में विधिपूर्वक महामृत्युंजय जप कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया। भगवान भोलेनाथ भंडारी ने मुनिश्रेष्ठ दधीचि को वर मांगने के लिए कहा। तब दधीचि ने तीन वर मांगे। मेरी हड्डियां वज्र की हो जाएं। मेरा कोई वध न कर सके, मैं सर्वत्र अदीन रहूं कभी मुझमें दीनता न आए।

  • आप यह जानकर हैरान हो जायेंगे कि इस अनोखे बैंक में जहां जमा किया जाता है “ऊँ नमः शिवाय” का मंत्र

    [object Promise]
    [object Promise]
    “ऊँ नमः शिवाय”

    वाराणसी । धर्म की नगरी वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में स्थित अनोखे बैंक में आज कल भक्तों की भीड़ लगी है। दरअसल इस बैंक में लोग नोट नहीं बल्कि भगवान शिव के बीज मंत्र ऊँ नमः शिवाय की पूंजी जमा करते हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले श्रद्धालू भी अपना खाता खुलवाकर ऊँ नमः शिवाय का मंत्र अपने खाते में लिखकर चढाते हैं। इस समय इस बैंक में 134 करोड़ बार ऊँ नमः शिवाय का जाप लिखा जा चुका है और लोगों ने अपने खाते खुलवाएं हैं।

    इस बैंक के बारे में आचार्य राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि साल 2002 में हम 6 लोगों ने देवाधिदेव बाबा विश्वनाथ के मंदिर में संकल्प लिया की हम बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित कर एक अनोखे बैंक की स्थापना करेंगे। इसके बाद हमने नमः शिवाय बैंक की स्थापना की।

    आचार्य के अनुसार इस बैंक में 134 करोड़ श्रद्धा भाव से लिखे हुए ऊँ नमः शिवाय के महामंत्र सुरक्षित रखे गए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्घ्की विदेशों के लोग भी इस बैंक में अपनी विशेष पूंजी जमा कर रहे हैं।

    [object Promise]

    Maha-Mrityunjaya-Mantra.

    बैंक के पिछले 5 सालों से सदस्य लवकुश चैरसिया ने बताया कि इस बैंक से जब जुड़ा तो मैंने एक दिन में ऊँ नमः शिवाय मंत्र से अपनी खाते की बुक भर दी। जब उसे बाबा विश्वनाथ के चरणों में जमा किया तो असीम खुशी मिली। मैं हर साल शिवरात्री से पहले एक खाता बुक इस मंत्र से भर देता हूं।

    वहीं हैदराबाद से आई खाताधाराक पूर्णिमा ने बताया कि यह अनोखा बैंक है। 2 साल पहले जब यहां आई तो मैंने इस बैंक के बारे में जाना और ऊँ नमः शिवाय मंत्र लिखने के लिए अपना खाता खोला। इस खाते में जाप लिखकर जमा करने से मेरी हर परेशानी दूर हो गई।

    Read More : शिव के इस मंत्र के जप से मृत भी हो जाता है जिंदा

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 11 February Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज आपके कार्यक्षेत्र में रूकावटे आ सकती है इसलिए आज अपने कार्य के प्रति बिलकुल लापरवाह ना रहे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। रोजगार में आपको सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ति होगी। आज आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त नहीं होने के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य के सचेत रहें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। किसी गलतफहमी और दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय उचित है, आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है, लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। भाई-बहनों में सहयोग की भावना रहेगी। आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। अतिथियों का आगमन होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी वर्ग हावी होगा। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है, आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। अतीत की बातों में अपना समय न व्यर्थ करें।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जल्दी धन कमाने के लिए गलती योजना में पैसे लगाने से बचें सतर्क रहें। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खान-पान की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिना सोचे और समझे किये गये कार्य विपत्ति में डाल सकते है। संतान के कारण चिंतित होंगे। किया गया परिश्रम सार्थक होगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे। महिलायें आज सकारात्मक समय व्यतीत करेंगी।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। काम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं शरीर को आराम देते है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। ।आप जोशपूर्ण एवं उत्साही है और आपकी असामान्य उर्जा की वजह से इस हप्ते बहुत लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियोंकी सहायता तथा उन्हे अमल मे लाने हेतू आत्मविश्वास की जरुरत हैं।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आप अपने मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। आज आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वाहन चलते हुए सावधानी बरते। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। सम्बंधो में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता हासिल करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी बात को लेकर आप उदास हो सकते हैं। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आपके भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। यात्रा हो सकती है। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपके सारे काम सरलता से निपटते जाएंगे। आपको आज करिअर और निजी संबंधों के क्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलेगी। अगर भाग्य ने साथ दिया, तो बहुत संभव है कि आपको करिअर से क्षेत्र में दिन में ही कोई उपलब्धि हाथ लग जाए।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज आप अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। धन हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। मित्रों-स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है। सहयोगी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है।