Category: religious

  • मकर संक्रांति पर ही क्यों खाई जाती हैं ये चीजें

    [object Promise]

    लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया जाता हैं जिसे माघी भी कहते हैं। यह त्योहार सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खास महत्व रखता हैं। इस दिन से सूर्य दक्षिण के बजाय उत्तर दिशा की तरफ गमन करने लगता है जिसे सेहत व शांति दोनों के लिए अच्छा होता है। कड़ाके की सर्दी में आने वाला यह त्योहार बहुत खास होता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से लोग इसे मनाते हैं। इसमें खान-पान का भी खास ख्याल रखा जाता है ताकि सेहत अच्छी रहे। आइए जानें कौन-सी चीजें खाकर आप इस त्यौहार में भी हैल्दी रह सकते हैं।

    [object Promise]
    Celebrate Makar Sankranti with these traditional sweets & food recipes

    1. गुड़
    गुड़ और इससे बनी चीजें शरीर को नैचुरल तरीके से गर्म रखते हैं। यह पाचन क्रिया को भी दुरूस्त रखने में मददगार है। लोहड़ी और संक्रांन्ति के समय गुड़ वाली रेवड़ी और गजक लोग शौंक से खाते हैं। यह आपको सर्द हवाओं में बीमार होने से बचाता है।
    2. तिल
    तिल सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए बैस्ट है। इससे त्वचा पर नैतुरल ग्लो भी बरकरार रहता है। पाचन क्रिया दुरूस्त रखने में भी यह बहुत लाभकारी है। तिल से बनी मिठाइयों खास लोहड़ी और मकर संक्रांन्ति पर ही खाई जाती हैं।
    3. मूंगफली
    मूंगफली को सर्दियों के लिए बैस्ट माना जाता है। यह शरीर को जरूरी वसा प्रदान करने का काम करती है और ठंड़ से भी बचाव रखती हैं।

    [object Promise]
    makar-sankranti

    4. घी
    सर्दीयों के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इससे बीमारियों से बचाव रहता है। इस मौसम में देसी घी का सेवन भी जरूर करना चाहिए। दिन में कम से कम 1 चम्मच घी सब्जी में डालकर खा सकते हैं।
    5. सूखे मेवे
    ड्राई फ्रूट की तासीर गर्म होती है। सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए यह फायदेमंद है। इस मौसम में यह संक्रमण से बचाव रखते हैं।
    6. खिचड़ी
    यह दिन देश भर में अच्छी फसल होने की खुशी में भी मनाया जाता है। लोग इस दिन खिचड़ी भी खाते हैं। दरअसल चावल की अच्छी पैदावार होने की वजह से भी खिचड़ी खाने का महत्व है। देसी महीनों के मुताबिक यह साल का पहला दिन होता है और इस दिन का स्वागत चावल के साथ किया जाता है।

    Read More :संतरे के सेवन से दूर होगी ये 8 बड़ी-बड़ी समस्याएं 

  • घर में बनाएं इन तरीकों से स्वस्तिक, सुख-शांति और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    [object Promise]

    गणेश पुराण के अनुसार स्वस्तिक को भगवान श्रीगणेश का स्वरूप माना गया है। इस चिन्ह में प्रत्येक विध्नों और अमंगल का नाश करने के गुण हैं। स्वस्तिक को हिंदू धर्म में ही नहीं अपितु सभी धर्मों में पवित्र माना गया है। पुराणों में स्वस्तिक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना है। स्वस्तिक का चिन्ह बनाने से घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होती है। घर में भिन्न प्रकार से स्वस्तिक बनाने से सुख-शांति, व्यापार में उन्नति और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    घर के बाहर रंगोली या कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह बनाना मंगलकारी होता है। इससे देवी-देवताओं का घर में आगमन होता है।
    व्यापार में उन्नति न होने पर 7 बृहस्पतिवार उत्तर पूर्वी कोने को गंगाजल से धोकर वहां पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर पूजा करें। उसके पश्चात गुड़ का भोग लगाएं अवश्य लाभ की प्राप्ति होगी।
    स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर जिस देवी-देवता की प्रतिमा रखी जाती है वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
    मंदिर में स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर पंच धान्य या दीपक प्रज्वलित कर रखने से कुछ ही समय में इच्छाएं पूर्ण होती है।
    इच्छाओं की पूर्ति हेतु मंदिर में गोबर या कुमकुम से उल्टा स्वस्तिक बनाए। जब मनोकामना पूर्ण हो जाए तो वहीं जाकर सीधा स्वस्तिक बनाए।
    अनिद्रा और बुरे स्वपनों से छुटकारा पाने हेतु सोने से पूर्व घर के मंदिर में इंडैक्स फिंगर से स्वस्तिक बनाएं।
    घर में शुभता, शांति, सुख-समृद्धि और पितरों की कृपा के लिए गोबर से स्वस्तिक बनाएं।
    धन लाभ के लिए घर की दहलीज के दोनों ओर स्वस्तिक बनाकर पूजा करें। स्वस्तिक के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रखें।
    घर में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए ईशान अर्थात उत्तर-पूर्व में उत्तर दिशा की दीवार में हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

    Read More : संतान से हैं परेशान, इन उपायों से दूर करें ये समस्या

  • 13 JANUARY RASHIFAL जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    [object Promise]

    मेष:- निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

    बृषभ:- आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अवरोधित कार्य हल होते हुए नजर आएंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

    मिथुन:- सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्य के प्रति सतर्क रहे। अच्छे कायरें द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।

    कर्क:- बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। आलस्य कतई न करें।

    सिंह:- नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित हों।

    कन्या:- किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

    तुला:- महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अति व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी।

    वृश्चिक:- परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहे।

    धनु:- मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में संतुष्ट एवं तृप्त रहने का प्रयत्न करें। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।

    मकर:- विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।

    कुंभ:- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। अच्छे कायरें के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

    मीन:- आवेश में किये गये कार्य से मन को कष्ट संभव। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों के बीच खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे करें।

    Read More :घर में बनाएं इन तरीकों से स्वस्तिक, सुख-शांति और सौभाग्य में होगी वृद्धि

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन -19 January Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हे। कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा। और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो की आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। विदेश यात्रा के अवसर मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ।

  • 40 मुक्तों की पवित्र धरती, मकर संक्रांति पर यहां श्रद्धालु लगाते हैं आस्था की डुबकी

    [object Promise]

    श्री मुक्तसर साहिब । माघ महीने का पहला दिन मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का सिख-इतिहास में भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इस पवित्र दिन के साथ दो उल्लेखनीय प्रसंग जुड़े हुए हैं। एक तो यह श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर का स्थापना दिवस है और दूसरा इस दिन पवित्र नगर मुक्तसर में चालीस मुक्तों की याद में माघी मेला लगता है। मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर पवित्र सरोवर में माघी स्नान कर मुक्तों को नमन करते हैं।

    श्री मुक्तसर साहिब में मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले का खास महत्व है। पुराने समय में श्री मुक्तसर साहिब में मेला 21 वैसाख को मनाया जाता था, लेकिन उस दौरान पानी की कमी होती है, इसी कारण इसे सर्दी में मनाया जाने लगा। अब लंबे समय से यह मेला मकर संक्रांति को मनाया जाता है। इसी कारण इसका नाम ही माघी मेला पड़ गया है। समय के साथ यह मेला धार्मिक होने के अलावा व्यापारिक भी बन गया है।

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2018 की 4 बड़ी घोषणाएं

    इस दिन श्री दरबार साहिब में तमाम धार्मिक समागम होते हैं। इनमें 12 जनवरी से श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश करवाया जाता है, 13 जनवरी को दीवान सजाए जाते हैं और माघी वाले दिन 14 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाता है। अगले दिन 15 जनवरी को नगर कीर्तन सजाने के साथ ही मेला की रवाइती तौर पर समाप्ति हो जाती है। दूरदराज से लाखों लोग यहां पर पूरी श्रद्धा से आते हैं और श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होते हैं।

    यूं पड़ा ‘मुक्तसर’ नाम

    श्री मुक्तसर साहिब बने ऐतिहासिक नगर का नाम पहले खिदराणा था। यह क्षेत्र जंगली होने के कारण यहां अक्सर पानी की कमी रहती थी। भूजल स्तर बहुत नीचा होने के चलते यदि कोई प्रयत्न करके कुंए आदि लगाने का प्रयास भी करता तो नीचे से पानी ही इतना खारा निकलता कि वह पीने के योग्य न होता। इसलिए यहां एक ढाब (कच्चा तालाब) खुदवाई गई जिसमें बरसात का पानी जमा किया जाता था व इस ढाब के मालिक का नाम खिदराणा था जो फिरोज़पुर जिले के जलालाबाद का निवासी था, जिस कारण इसका नाम ‘खिदराणे की ढाब’ मशहूर था।

    इस स्थान पर दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगल हुकूमत के विरुद्ध 1705 में अपना अंतिम युद्ध लड़ा, जिसे खिदराणे की जंग भी कहा जाता है। यह युद्ध 21 वैसाख 1762 विक्रमी संवत को हुआ। चमकौर के युद्ध के बाद अनेक स्थानों से होते हुए गुरु जी यहां पहुंचे थे। सरहिंद के सूबेदार वजीर खान की फौज गुरु जी का पीछा कर रही थी। ऐसे में वे चालीस सिख जो आनंदपुर साहिब में गुरु जी को बेदावा (त्यागपत्र) देकर छोड़ आए थे। माई भागो के नेतृत्व में खिदराणे की ढाब में आ डटे।

    ये स्कीम 500-500 रुपये में लखपति बना सकती है, जानिए कैसे !

    मुगल लश्कर को घमासान युद्ध के बाद वापस लौटना पड़ा। चालीस के चालीस सिख शहीद हो गए। उनमें से एक भाई महां सिंह ने शहीद होते समय गुरु जी से बेदावा फाड़ देने की प्रार्थना की। गुरु दशमेश पिता ने सभी सिखों का अंतिम संस्कार स्वयं किया और उन्हें ‘मुक्ते’ की उपाधि बख्शी। इसलिए इन्हें चालीस मुक्ते कहा जाता है। मुक्तों और ढाब के कारण इस सरोवर का नाम ‘मुक्तसर’ पड़ा।

    ऐतिहासिक गुरुद्वारे

    चालीस मुक्तों व गुरु साहिब की याद में यहां पर गुरुद्वारा टुट्टी गंढ़ी साहिब है, यहां गुरु जी ने बेदावा फाड़ कर चालीस मुक्तों के साथ टुट्टी गंढ़ी थी। इसके अलावा गुरुद्वारा तंबू साहिब, गुरुद्वारा माता भाग कौर जी, गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब, गुरुद्वारा टिब्बी साहिब, गुरुद्वारा रकाबसर साहिब, गुरुद्वारा दातनसर साहिब, गुरुद्वारा तरनतारन दुख निवारण साहिब हैं।

    कैसे हुआ व्यापारीकरण

    माघी मेले का बीते कुछ समय से व्यापारीकरण हो गया है। हालांकि पहले यह मेला मामूली फीस पर लग जाता था। बीते तीन वर्ष से मेले के दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि यह ठेकेदार की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। इस बार मेले का ठेका 46 लाख 30 हजार रुपये में होकर जमीन का ठेका सात लाख रुपये अलग से देना पड़ा। भले धार्मिक कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन मनोरंजन मेला व्यापार बनकर रह गया है।

    ऐसे पहुंच सकते हैं यहां

    मुक्तसर में श्री दरबार साहिब अबोहर रोड से करीब दो किलोमीटर, जलालाबाद रोड से तीन किलोमीटर, बस स्टैंड से दो किलोमीटर, कोटकपूरा रोड से साढे़ तीन किलोमीटर व फिरोजपुर रोड से चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। माघी के अवसर पर एक दिन के लिए सभी शहरों से स्पेशल बसें चलती है। इसके अलावा तीन दिन के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती है।

    श्री हरिमंदिर साहिब की स्थापना का पर्व भी है माघी

    तीसरे पातशाह श्री गुरु अमरदास जी की इच्छा एवं आज्ञा के अनुसार चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी ने सन 1573 ई में अमृतसर के सरोवर को पक्का करवाया और इसे ‘राम सर’, ‘रामदास सर’ या ‘अमृतसर’ कह कर पुकारा। पंचम पातशाह की अभिलाषा थी कि अमृत सरोवर के मध्य में अकालपुरख के निवास सचखंड के प्रतिरूप के रूप में एक मंदिर की स्थापना की जाए। सिख-परम्परा के अनुसार एक माघ सम्वत 1645 वि. मुताबिक सन 1589 ई को निर्माण कार्य आरंभ करवाया गया और पंचम पातशाह के परम मित्र साई मीआं मीर ने इसकी नींव रखी।

    अंडर 19 वर्ल्‍ड कप में उत्‍तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने 29 रन देकर झटके 3 विकेट

    निर्माण कार्य संवत 1661 वि अर्थात 1604 ई में सम्पूर्ण हुआ। पंचम पातशाह ने इसे ‘हरिमंदिर’ अर्थात हरि का मंदिर कहा। एक सितम्बर 1604 ई. को यहां गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश किया गया। गुरु जी ने मानवता के इस महान आध्यात्मिक केंद्र की स्तुति में फरमाया।
    पोथी परमेसर का थानु।। 
    साध संगि गावहि गुण गोबिंद पूरन ब्रहम गिआनु।।
    अर्थात यह पोथी में दर्ज गुरबाणी के माध्यम से परमेश्वर को पाने का स्थान है। यहां साध-संगत गोबिंद के गुण गाती है और पूर्ण ब्रह्म-ज्ञान को प्राप्त करती है।

    मकर संक्रांति पर ही क्यों खाई जाती हैं ये चीजें

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 16 January Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है तथा आय में वृद्धि भी संभव है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहें। लंबे प्रवास का आयोजन संभव बनेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। दिन के दौरान तेजी से घटने वाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार में आशा के अनुरूप फायदा होने वाला है। किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगो को प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। निवेश पर जोर दे सकते हैं। मदद को तत्पर रहेंगे। प्रशासनिक मामलों में धैर्य रखें। आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। कार्य क्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति लायें। आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से आज नया पार्टनर मिल सकता है। जोड़ियां आज अपने रिश्ते की घोषणा करेंगी। आज प्रस्ताव मिलने के पूरे लक्षण हैं। आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता मिलने से हताश होंगे। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। प्रयोग और प्रयासों के लिए अच्छा समय है। सफलता का प्रतिफल बेहतर रहेगा। हर्ष आनंद से समय बीतेगा। सेहत के मामलों में समझौता न करें। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र संबंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। परीक्षार्थी अच्छा करते रहेंगे।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में प्रमुखता से हिस्सा ले सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य में एक दूसरे को समय दें। दिन भाग्य पक्ष को बल देने वाला। निसंकोच आगे बढ़ें। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए साथ ही आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की कला सीखनी चाहिए। विपक्ष कमजोर रहेगा।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा। अप्रत्याशित कारणों से कार्य प्रभावित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें और मेहनत से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष सुखकारक रहेंगे। संबंधों को बल मिलेगा। जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अपने काम में लगे रहिए सफलता जरूर मिलेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ईष्टदेवता का याद करें इससे समस्याओं का निवारण हो सकता है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। विवेकवान परिस्थितयों पर विजय पाने में अक्सर सफल होता है। समझदार और सहजता से सुख बढ़ा सकेंगे। बड़ों को मान दें। अपने हितकर रहेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है। शारीरिक लाभ के लिए विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। परिवार में नए सदस्य के आने की खबर आपको रोमांचित कर देगी।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज का दिन आराम से बीतने वाला है, कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। काम के सिलसिले में कहीं जाना भी पड़ सकता है। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। आप उन चीजों को लक्ष्य बनाए बैठे हैं, जो अव्यावहारिक हैं। कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं। कुछ खास फैसले आपको करने पड़ सकते हैं। आज आपके नए कदम से जीवन बेहतर हो सकता है। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगा।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अच्छा करेंगे। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। संपर्क और सूचना के क्षेत्र में अच्छा करते रहेंगे। लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 18 January Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें। आज नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। वाणी पर काबू रखें। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। वर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं। इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज परिवार के लोगों के साथ एवं मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। लंबा सफर करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। आज अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है। आज आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। माता-पिता की राय के बिना किसी नए काम की शुरुआत ना करें। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विरोधी आपके काम में परेशानियाँ खड़ी करेंगे। फिर भी आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज का दिन संतान के लिए शुभ अवसर लेकर आया है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस बहुत अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश हो जायेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिन है। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। आपके चुनें करियर की दिशा में आज आप एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आपका जीवन बहुत सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आर्थिक तौर पर सुधार तय है। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नजरअंदाज ना करें। आज कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपको कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना अधिक है। आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें, इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। यात्राएं हो सकती हैं। मेहनत व ईमानदारी से काम करने पर लाभ मिलेगा। आज आपके चारों तरफ सुखद माहौल रहेगा।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    गणेश जी कहते हैं आज परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सफल होंगे। कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें। धन हानि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले शांत होने से आपको खुशी मिलेगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। आप साधारण रवैया अपनायें और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें। आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कामकाज में धनलाभ होगा। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज अपने काम में इतना मग्न न हो जाएँ की अपने परिवार और प्रियजनों के जरुरी कामो के लिए समय न निकाल पायें। निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आपको कोई सरप्राइजज मिल सकता है। दूसरे के सहयोग से कार्यों में जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरुरत है। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम भी निपट सकता है। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। आज आप स्थिति संभालने में सफल हो सकते हैं।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। मन की शांति के लिए योग करना फायदेमंद होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है।

  • संकटमोचन हनुमान की ये अनसुनी बातें

    [object Promise]

    हर किसी को पता है कि राम भक्त हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है। उनका नाम लेने से बाधाएं और तमाम संकट दूर हो जाते हैं। बजरंगी की तमाम ऐसी लीलाएं हैं जो हर शख्स को प्रेरणा दे सकती हैं। उन्होंने प्रभु राम की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उनके हर आदेश का पालन सेवक के रूप में किया, जिसने उन्हें महाबली हनुमान बयाना। आज हम हनुमान के वंदन मात्र से सुख शांति प्राप्त कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं उनकी कुछ अंजान बातें…

    महादेव का अवतार हैं बजरंगी

    अंजनी पुत्र बजरंगी को भगवान महादेव का अवतार बोला जाता है और बताया गया है कि वह अपनी माता के श्राप को हरने के लिए पैदा हुए थे। उनके संस्कृति  में 108 नाम हैं। हर नाम का मतलब उनके जीवन के अध्यायों का सार बताता है।

    ये बताया गया हनुमान का मतलब

    बताया जाता है कि बजरंगी का नाम अपनी ठोड़ी के आकार की वजह से हनुमान पड़ा था। संस्कृति में हनुमान का मतलब बिगड़ी हुई ठोड़ी होता है, जिस वजह से उनका नाम हनुमान पड़ गया।

    इस वजह से चढ़ता है बजरंगी पर चोला

    उनके बारे में एक सबसे ज्यादा चर्चित कथा है। एक बार की बात है कि जगत माता जानकी सीता जी अपनी मांग में सिंदूर लगा रही थीं। उसी समय हनुमान जी आ गए और सीता जी को सिंदूर लगाते देखकर बोले, माता जी यह लाल द्रव्य जो आप मस्तक पर लगा रही हैं यह क्या है और इसके लगाने से क्या होता है? हनुमान जी का प्रश्र सुनकर सीता जी क्षण भर चुप रहीं और फिर बोलीं यह सिंदूर है। इसके लगाने से प्रभु दीर्घायु होते हैं और मुझसे सदैव प्रसन्न रहते हैं। ये बात सुनकर हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था। तभी से बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।

    प्रभु राम ने दी थे ये सजा

    एक बार भगवान राम के गुरु विश्वामित्र किसी कारणवश हनुमानजी से गुस्सा हो गए और उन्होंने प्रभु राम को हनुमान जी को मौत की सजा देने को कह दिया। भगवान राम ने ऐसा किया भी क्योंकि वह गुरु को मना नहीं कर सकते थे, लेकिन सजा के दौरान अंजनी पुत्र राम नाम जपते रहे और उनके ऊपर प्रहार किए गए सारे शस्त्र विफल हो गए थे।

    पहाड़ों पर नाखूनों से लिखनी शुरू की थी रामायण

    लंका कांड शुरू होते ही हनुमान जी ने हिमालय जाकर वहां के पहाड़ों पर अपने नाखूनों से रामायण लिखनी शुरू कर दी थी। जब रामायण लिखने के बाद बाल्मीक‍ि जी को ये पता चला तो वह हिमालय गए और वहां पर लिखी रामायण पढ़ी। उस रामायण से बाल्मीकि को कई कथाएं मिल गई थीं।

    बेटा मकरध्वज

    राम भक्त हनुमान को सभी ब्रह्मचारी के रूप में जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनका मकरध्वज नाम का एक बेटा भी था। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, अहिरावण ने राम और लक्ष्मण को कैद कर लिया था। हनुमान उन्हें मुक्त करवाने पाताल लोक पहुंचे थे जहां उनकी मुलाकात एक जीव हुई, जो आधा वानर और आधा मछली था और स्वयं को हनुमान जी का बेटा कह रहा था।

    राहुल को राम और पीएम मोदी को रावण बताने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR

    मेरा एनकाउंटर करने की साजिश हुई: तोगड़िया

  • इस बार मकर संक्रांति है खास, 17 साल बाद बन रहा है ये योग

    [object Promise]

    पुत्र की राशि के साथ होगा संयोग 

    इस मकर संक्रांति पर सूर्य देव धनु राशि, जो देव गुरू बृहस्‍पति की राशि है, से निकल अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रविष्‍ठ हो रहे हैं। ये स्‍थिति करीब 17 वर्ष बाद बन रही है। इस संक्रांति पर पूजा अर्चना से विशेष लाभ प्राप्‍त होगा। मकर संक्रांति पर सूर्य की ये स्‍थिति आपको ऐश्‍वर्य, शक्‍ति, आरोग्‍य और प्रतिभा सम्‍पन्‍न बना सकती है।

    इस देश में गाय को मारकर खा गई भूखमरी से जूझ रही भीड़

    14 और 15 दोनों दिन रहेगा पुण्‍यकाल

    2018 में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर होगा। पुराणों के अनुसार संक्रांति से 15 घटी पहले और बाद तक का समय पुण्यकाल होता है। इस बार यह अवधि 14 तारीख को प्रारंभ होगी, इसीलिए  मकर संक्रांति का त्योहर 14 जनवरी को मनाया जाएगा और इसका पुण्यकाल सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक होगा जो बहुत ही शुभ संयोग है। हालाकि 15 जनवरी को मकर राशि में सूर्योदय होने के कारण करीब ढ़ाई घंटे तक संक्रांति के पुण्यकाल का दान पुण्य किया जा सकेगा। इसी के चलते संक्रांति का स्नान दोनों दिन यानी 14 और 15 जनवरी को किया जा सकता है।

    इंसान ही नहीं, एटीएम भी ठंड से कांपे , लगाया गया रूम हीटर और पहनाया गया कंबल

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 15 January Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखेंǀ

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अर्थलाभ दे सकती है। रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। यात्रा के दौरान किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। परिवार में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसाने से सावधान रहें।