Category: religious

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 7 January Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें।आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक है। मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। अनावश्यक बोलने से बचें। सेहत के मामले नजरअंदाज न करें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान मिलने के भी आसार हैं। अपनों का साथ बना रहेगा। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मबल बढेगा जो आपकी महत्वाकांक्षा को और बढ़ाएगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढेगी ओर बेहतर परिणाम सामने आयेंगे यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या फिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो। अनुकूलता और सहजता बनी रहेगी। रहन सहन आकर्षक रहेगा। धनधान्य एवं संसाधनों में वृद्धि होगी। कामकाज अच्छा रहेगा। अपनों का साथ सुख बढ़ाएगा। आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    कार्यों से सम्बंधित रुकावटें दूर होंगी। कार्य प्रगति करेंगे। आप यदि नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं। स्थानान्तरण के भी योग दिखाई दे रहे हैं परन्तु परेशान न हों यह आपके लिए अच्छे परिणाम लायेगा। वे जो प्रबन्धन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हे आज अपने परिणामों से निराशा होगी। लेकिन आपकी चिंता निराधार है। आपको जल्दी ही एक अच्छा मौका मिलने वाला है। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। शुभ प्रस्तावों की प्राप्ति संभव है। गोपनीय तथ्यों को किसी के साथ सांझा न करें तथा महतवपूर्ण दस्तावेजों को भी कड़ी निगरानी में रखें।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आप आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। अच्छे रोमांटिक मूड में किसी तीसरे की आवश्यकता नहीं होती। आपके लिए यही उचित होगा कि बैठकर ठंडे दिमाग से शांतचित्त होकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अगर आप कई दिनों से नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन सही है।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पडेगा। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें। लवमेट आज अपने रूठे हुए पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। कला कौशल में दखल बढ़ेगा। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन-प्रतिष्ठा की भी हानि हो सकती है। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। भाई-बहनों में करीबी बढ़ेगी। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। नैतिकता का साथ न छोड़ें। पानी से संभालना पड़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। प्रियजन संग स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। विद्यार्थी बेहतर करेंगे। प्रतियोगी बेहतर करेंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में थोड़ी कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आज किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफर यादगार होने के साथ मजेदार भी रहेगा।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। सभी सहयोगी होंगे। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव का होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आज परिवार के लिए कुछ अच्छा दिन रहेगा। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी।

  • जानिये क्या रहस्य था भीष्म की इच्छा मृत्यु का !

    [object Promise]

    महाभारत के आदि पर्व के अनुसार एक बार पृथु आदि वसु अपनी पत्नियों के साथ मेरु पर्वत पर भ्रमण कर रहे थे। वहां वसिष्ठ ऋषि का आश्रम भी था। एक वसु पत्नी की दृष्टि ऋषि वसिष्ठ के आश्रम में बंधी नंदिनी नामक गाय पर पड़ गई। उसने उसे अपने पति द्यौ नामक वसु को दिखाया तथा कहा कि वह यह गाय अपनी सखियों के लिए चाहती है।
    पत्नी की बात मानकर द्यौ ने अपने भाइयों के साथ उस गाय का हरण कर लिया। जब महर्षि वसिष्ठ अपने आश्रम आए तो उन्होंने दिव्य दृष्टि से सारी बात जान ली। वसुओं के इस कार्य से क्रोधित होकर ऋषि ने उन्हें मनुष्य योनि में जन्म लेने का श्राप दे दिया। जब सभी वसु ऋषि वसिष्ठ से क्षमा मांगने आए।

    [object Promise]
    bhishm

    Read More :जानिये कैसे इस युवा IAS ने 10 साल की नौकरी में आय से 1300 प्रतिशत से अधिक अर्जित की, करोड़ों की काली कमाई

    तब ऋषि ने कहा कि तुम सभी वसुओं को तो शीघ्र ही मनुष्य योनि से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन इस द्यौ नामक वसु को अपने कर्म भोगने के लिए बहुत दिनों तक पृथ्वीलोक में रहना पड़ेगा। महाभारत के अनुसार द्यौ नामक वसु ने गंगापुत्र भीष्म के रूप में जन्म लिया था। श्राप के प्रभाव से वे लंबे समय तक पृथ्वी पर रहे तथा अंत में इच्छामृत्यु से प्राण त्यागे।
    जब पांडवों व कौरवों का युद्ध प्रारंभ हुआ, उस समय कौरवों के सेनापति भीष्म पितामह ही थे। युद्ध के तीसरे दिन भीष्म पितामह ने पांडवों की सेना पर भयंकर बाण वर्षा कर भयभीत कर दिया। यह देखकर श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि वह भीष्म पितामह से युद्ध करे। अर्जुन और भीष्म पितामह में भयंकर युद्ध हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद अर्जुन युद्ध में ढीले पड़ गए और पांडवों की सेना में भगदड़ मच गई। यह देखकर श्रीकृष्ण को बहुत क्रोध आया और वे रथ से उतर गए।

    Read More : 150 साल में पहली बार दिखेगा ‘नीला चांद’ 31 जनवरी को

    श्रीकृष्ण अपने हाथ में सुदर्शन चक्र लेकर बड़ी तेजी से भीष्म की ओर झपटे। श्रीकृष्ण के इस रूप को देखकर भीष्म बिल्कुल भी भयभीत नहीं हुए। भगवान श्रीकृष्ण को ऐसा करते देख अर्जुन रोकने के लिए उनके पीछे दौड़े। अर्जुन ने श्रीकृष्ण को आश्वस्त किया कि अब मैं युद्ध में ढिलाई नहीं करुंगा आप युद्ध मत कीजिए। अर्जुन की बात सुनकर श्रीकृष्ण शांत हो गए और पुनरू अर्जुन का रथ हांकने लगे।

    [object Promise]
    Bhishm-pitamah

    महाभारत के युद्ध में भीष्म पितामह ने पांडव सेना में भयंकर मारकाट मचाई। पांडव भी भीष्म का यह रूप देखकर डर गए। तब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से भीष्म पितामह को हराने का उपाय पूछा। तब भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि यह उपाय तो स्वयं भीष्म ही बता सकते हैं। तब पांचों पांडव भगवान श्रीकृष्ण के साथ भीष्म पितामह से मिलने गए और उनसे पूछा कि आपको युद्ध में कैसे हराया जा सकता है।

    तब भीष्म ने बताया कि तुम्हारी सेना में जो शिखंडी है, वह पहले एक स्त्री था, बाद में पुरुष बना। अर्जुन यदि शिखंडी को आगे करके मुझ पर बाणों का प्रहार करें, वह जब मेरे सामने होगा तो मैं बाण नहीं चलाऊंगा। इस मौके का फायदा उठाकर अर्जुन मुझे बाणों से घायल कर दें। इस प्रकार मुझ पर विजय प्राप्त करने के बाद ही तुम यह युद्ध जीत सकते हो।

    Read More : जानिये क्यों इस मुस्लिम लड़की के खिलाफ जारी किया फतवा !

    महाभारत युद्ध के दसवें दिन भी भीष्म पितामह ने पांडवों की सेना में भयंकर मारकाट मचाई। यह देखकर युधिष्ठिर ने अर्जुन से भीष्म पितामह को रोकने के लिए कहा। अर्जुन शिखंडी को आगे करके भीष्म से युद्ध करने पहुंचे। शिखंडी को देखकर भीष्म ने अर्जुन पर बाण नहीं चलाए और अर्जुन अपने तीखे बाणों से भीष्म पितामह को बींधने लगे।
    इस प्रकार बाणों से छलनी होकर भीष्म पितामह सूर्यास्त के समय अपने रथ से गिर गए। उस समय उनका मस्तक पूर्व दिशा की ओर था। उन्होंने देखा कि इस समय सूर्य अभी दक्षिणायन में है, अभी मृत्यु का उचित समय नही हैं, इसलिए उन्होंने उस समय अपने प्राणों का त्याग नहीं किया।

    जब सूर्यदेव उत्तरायण हो गए तब युधिष्ठिर सहित सभी लोग भीष्म पितामह के पास पहुंचे। उन्हें देखकर भीष्म पितामह ने कहा कि इन तीखे बाणों पर शयन करते हुए मुझे 58 दिन हो गए हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण को संबोधित करते हुए कहा कि अब मैं प्राणों का त्याग करना चाहता हूं। ऐसा कहकर भीष्मजी कुछ देर तक चुपचाप रहे। इसके बाद वे मन सहित प्राणवायु को क्रमशरू भिन्न-भिन्न धारणाओं में स्थापित करने लगे।

    भीष्मजी का प्राण उनके जिस अंग को त्यागकर ऊपर उठता था, उस अंग के बाण अपने आप निकल जाते और उनका घाव भी भर जाता। भीष्मजी ने अपने देह के सभी द्वारों को बंद करके प्राण को सब ओर से रोक लिया, इसलिए वह उनका मस्तक (ब्रह्म रंध्र) फोड़कर आकाश में चला गया। इस प्रकार महात्मा भीष्म के प्राण आकाश में विलीन हो गए।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन -5 January Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। सगे-सम्बन्धियों में व्यवहार कुशल बने। निकट संबंधों मे मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर पर बिल्कुल भी शक ना करें इससे आप मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो सिर्फ पढाई करें आज की पढ़ाई आपको अच्छा लाभ दे सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। नया कार्य शुरू करने से बचें। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। धनलाभ होगा। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज आर्थिक मामलों में आपका साथ भाग्य पूरा साथ देगा। स्थापित कारोबार का विस्तार भी होगा। आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। आनंददायक प्रवास होगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए इसी वजह से आपका रुतबा बरकरार रह पाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की चोरी ना हो इसका ध्यान रखें।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। शिखर पर पहुंचने के लिए आप इस समय हर संभव प्रयास करने की कोशिश करें अधिक लाभ होगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। बौधिक कार्य सफल होगे। व्यावसाय में लाभ मिलेगा। नए अवसर भी मिलेंगे। काम से भी लाभ है और आपकी मेहनत भी उसमे अपना योगदान दे रही है। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है। साथ में अगर नए कामों की प्लानिंग कर के आप चलेंगे तो आपका दिन और भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे। घर परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा दोस्तों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज आपकी मेहनत से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, वो इस वजह से भी क्योंकि आपके अंदर क्षमता भी है और कुछ बेहतर करने का जज्बा भी है। आज आप परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आज आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी-पेशे में अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। अचानक मन के बदलाव से उसको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आप अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है। धनागम के नये स्रोत बनेंगे। मन में नई उमंगे आएंगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं तो प्रयास करें, आपका प्रयास सफल होगा।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आप आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। पैसे से जुड़े गलत फैसले आपकी समस्याओं का एक बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से घर-परिवार की खुशियाँ भी कम हो सकती हैं, इसलिए हर कदम को बढाने से पहले अपने नुकसान की ओर भी एक नजर रखनी होगी। सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आज आप अपने जज्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं है। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज आप अपने कामकाज को आशावादी नजरिये से देखेंगे तो उसके अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई- बंधुओं से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। ऐसा करने से ही भाग्य की परतें आपके हित में खुलती चली जाएँगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। कामकाज में दबाव बढ़ेंगे तो घर-परिवार की चिंताएं भी बढेंगी इसलिए काम से जुड़े दबाव को चुनौती की रूप में लेना होगा। जो जिन्दगी में मिला है उससे संतोष पा लेना भी सीखना ही होगा।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। आज यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा और आपकी पार्टनर आपसे बहुत संतुष्ट रहेगी।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 8 January Rashifal

    [object Promise]

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी। आप सामाजिक, अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मुश्किलों से राहत मिलेगी। उच्च अधिकारियों या कार्यस्थल पर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है अतः ऐसी स्थिति से बचें ओर दूर रहें। स्थायी निवेश आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ होंगे। आत्मबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। आप बहुत उत्साहित रहेंगे औए खूब परिश्रम करेंगे। बड़े निर्णय लेंगे। दूर की यात्रा करने से बचें। किसी बड़ी वस्तु के खोने या चोरी का भय बना हुआ है अतः सावधान रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज कामकाज को लेकर दौड़-भाग हो सकती है। अपने साथी से दूर रहकर भी सदैव उस पर अपना विश्वास कायम रखें। अपने कान, आंख खुले रखकर ध्यानपूर्वक उसकी बात सुनें। दूर रहते हुए भी आपस में रिश्तों की गरमाहट आपके आपसी व्यवहार व बातचीत से बनी रहेगी। शारीरिक रूप से एक साथ न रहते हुए भी आप मानसिक रूप से एक दूसरे से जूड़े रहें। मकान और भूमि संबंधी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्चे की स्थिति बन सकती है। घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर न चाहते हुए भी खर्चा हो सकता है। परिस्थितियों को सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता हैं।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें। पार्टनर के किसी आइडिया से आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम भी सामान्य रहेगी।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। कार्य स्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है। भूमि भवन संबंधित निर्णय तुरंत ले। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। नयी योजनायों ओर नए कार्यों से लाभ मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें विशेषकर अपने बहुत करीबी लोगों से सावधान रहें आपकी पीठ पीछे षड्यंत्र हो सकता है। अतः आँखें खुली रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। सकारात्मक सोच के कारण बेहतर निर्णय लेंगे ओर आगे बढेंगे।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आप के आत्मविश्वास के कारण आज आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य करने में मन लगेगा। बुद्धि सही दिशा में रहेगी। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। मन चाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करे, फिजूल बोलना बंद करे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तो में आ रही दूरियां कम होगी। किसी उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सानिध्य से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। यात्रा लाभकारी होगी।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आपकी जीवन शैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे। आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। अपनों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिससे तनाव की स्थिति कम होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरुरी काम रूकेगा। यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफलतादायक रहेंगे।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज किसी भी मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मोज-मस्ती में समय बिताएंगे। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंग। आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके अपने लिए यह समय उन्नति दायक है। सुदूर यात्राएं सफल होंगी।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है, इसलिए हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप गंवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे। विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। परंतु मध्याह्न के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। संभव हो तो नया कार्य मध्याह्न से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी। वैवाहिक संबंधों में संभल कर चलने का दिन है जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद विवाद उत्पन्न कर सकते हैं। यही स्तिथि साझेदारी में कार्य कर रहे जातकों के साथ भी रहेगी।

  • घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 4 मूर्तियां, छिन जाएगा हर सुख

    [object Promise]

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का हर एक कोना वास्तु रहित होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो घर में हमेशा कोई न कोई मुसीबत लगी रहती है। घर के हर स्थान की जगह मंदिर का भी वास्तु बहुत महत्व रखता है।

     घर में मंदिर की दिशा, उसका स्थान, मूर्तियों को रखने का सही तरीका, कौन सी चीज मंदिर में रखनी चाहिए कौन सी नहीं ये सब मायने रखता है। मंदिर को सही दिशा में बनवाने से घर में सुख शांति का माहौल रहता है और हमेशा बरकत होती है।
    आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी कौन सी मुर्तियां हैं जिन्हें मंदिर में नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इन मूर्तियों को रखने से घर से सुख छिन जाता है।
    [object Promise]
    mandir_

    1. भैरव देव- इनकी मूर्ती मंदिर में कभी स्थापित नहीं करनी चाहिए। भैरव तंत्र विधा के देवता है और इनकी पूजा हमेशा घर के बाहर होनी चाहिए।
     
    2. नटराज- नटराज भगवान शिव का रौद्र रूप हैं, यानी क्रोधित अवस्था में रहते हैं वो। इनकी मूर्ती लाने से घर में अशांति फैलती है।
    3. शनि देव- शनि देव की पूजा हमेशा घर से बाहर करनी चाहिए।
     
    4. राहु-केतु- शनि, राहि और केतु तीनों ही पापी ग्रह होते हैं। इनकी पूजा करने से जीवन में कष्ट कम होता है लेकिन इनकी मूर्त घर में स्थापित करने से इनसे जुड़ी निगेटिव ऊर्जा भई घर में आती है।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 6 January Rashifal

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज आप कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे। नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। आप किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। जीवन साथी के साथ व्यवहार में नम्र बने। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अपनी इच्छा के विपरित कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यों को न करें। नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी- व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे अथवा विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें। आप की कार्य शैली को देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आप अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी। आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। राजीनीति से जुड़ें लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे। अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास नहीं करें। बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा तथा पुराने कार्य बनने से उत्साह एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर टलेंगे। व्यापार, रोजगार की चिंता रहेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिल पाएगा। अपने काम में पूरी सजगता रखें। पूंजी निवेश करना लाभदायी रहेगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा परंतु सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसी हर चीज से परहेज करें जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपका जीवनसाथी किसी खूबसूरत सरप्राईज से आपका दिन बना सकता है।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। जरुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। जो लोग कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 2 January Rashifal

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज आप की निर्णय शक्तिमजबूत होगी। दूसरों की देखा देखी न करें। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। निवेश कर सकते हैं। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी। एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्यों की काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे ।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें होंगी। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बड़े भाई के साथ टकराव हो सकता है। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। आत्मविश्वास से तथा धैर्यपूर्वक आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं। आप को दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। धन लाभ की संभावना है। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। पारिवारिक व मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। यात्रा संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लापरवाही ना करें। आज आपको सफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से मिलेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आज आप और आपका साथी आश्चर्यचकित करने का प्रयास करेंगे। अपने प्यार, मोहब्बत का गर्मजोशी से इजहार करिये, वैसा ही जवाब आपको अपने साथी से मिलेगा। आज की शाम एक यादगार शाम बनेगी।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उश्वति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसश्व करेगी। संतान का सुख मिलगा। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पूँजी निवेश में सावधानी रखें। प्रेम सम्बंधो में स्थिरता आ सकती है। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति में प्रोत्साहन होगा। शारीरिक सुख मिलेगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशने को मिलेंगी।इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। निवेश के लिए समय उपयुर्क्त है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थियों को भी सफलता प्राप्त होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आप लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा। धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व रोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा। किसी सम्बंधी से सहायता मिल सकती है। आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनैस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने पडेगें। नव ऊर्जा का संचार होगा। प्रयास सफल होगा। कारोबार की दिशा प्रगति है। कुछ मानसिक चिंता बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में सामान्यता रहेगी। सामाजिक दायित्व का निर्वाह होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। हर कार्य मनोबल से करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिजनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 10 JANUARY RASHIFAL

    [object Promise]

    मेष:- कोई छोटी बात भी परित्तार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगा। समाजिक गतिबिधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
    बृषभ:- हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नए क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धि जीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को मन पर हावी ना होने देवें। नये व्यवसायिक यात्राओं का योग है।
    मिथुन:- कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है। समान्य दिनर्चया के साथ ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे।
    कर्क:- किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों बाहरी व्यक्तियों से न कहे। भावनाव से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।
    सिंह:- महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय की अपेक्षित है।
    कन्या:- समाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। खान-पान पर लापरवाही न बरतें स्वास्थ के प्रति ध्यान देवें।
    तुला:- किसी पुराने संबंधों मे बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। भौतिक आकांक्षाएं हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।
    वृश्चिक:- अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है। बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते है। ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रो मे एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
    धनु:- किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर बिजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनावें।
    मकर:- किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी।
    कुंभ:- किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
    मीन:- बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहशास कराएंगी। सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे।

  • 11 JANUARY RASHIFAL जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    [object Promise]

    मेष:- अच्छे कार्य के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घरेलू कायरे में अत्याधिक व्यय का योग है। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।

    बृषभ:- अपनी यथा-स्थिति समझते हुए सही लक्ष्य पर केंद्रित हों। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

    मिथुन:- कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।

    कर्क:- महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगी। मांगलिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक गतिबिधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।

    सिंह:- कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें।

    कन्या:- महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

    तुला:- भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधियों के बीच खुलकर बात करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य को कल पर न टाले। घर में खुशहाली रहेगी।

    वृश्चिक:- उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट होने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। जरूरी कायरे में आलस्य कतई न करें।

    धनु:- महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावनाव से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

    मकर:- भविष्य को बेहतर बनने के लिए मन नयी योजनाओं पर विचारमग्न होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति होगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जरूरी कार्य  में विलम्ब न करें।

    कुंभ:- अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लावें। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्य द्वारा प्रशंसनीय होंगे। रोजगार में लाभकारी अवसर उत्साहित करेंगे।

    मीन:- सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। अहार-विहार पर नियन्तण्ररख अपने स्वास्य के प्रति सतर्क हों।

  • संतान से हैं परेशान, इन उपायों से दूर करें ये समस्या

    [object Promise]

    पितृ दोष के कारण कई व्यक्तियों को संतान प्राप्ति में बाधा तथा रुकावटों का सामना करना पड़ता है। इन बाधाओं के निवारण के लिए उपाय निम्रलिखित हैं:

    [object Promise]
    ganesh

    1. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य-राहू, सूर्य-शनि आदि योग के कारण पितृ दोष बन रहा है तब उसके लिए पितरों का श्राद्ध, पितृ तर्पण, ब्राह्मण भोजन तथा दानादि करने से शांति प्राप्त होती है।
    2. मातृ दोष : यदि कुंडली में चंद्रमा पंचम भाव का स्वामी होकर शनि, राहू, मंगल आदि क्रूर ग्रहों से युक्त या आक्रांत हो और गुरु अकेला पंचम या नवम भाव में है तब मातृ दोष के कारण संतान सुख में कमी का अनुभव हो सकता है।
    मातृ दोष के शांति उपाय
    यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मातृ दोष बन रहा है तब इसकी शांति के लिए गौदान करना चाहिए या चांदी के बर्तन में गाय का दूध भर कर दान करना शुभ होगा। इन शांति उपायों के अतिरिक्त एक लाख गायत्री मंत्र का जाप करवाकर हवन कराना चाहिए, दशमांश तर्पण करना चाहिए और ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए, वस्त्रादि का दान अपनी सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए। इससे मातृ दोष की शांति होती है। मातृ दोष की शांति के लिए पीपल के वृक्ष की 28 हजार परिक्रमा करने से भी लाभ मिलता है।
    3. भ्रातृ दोष : तृतीय भावेश मंगल यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहू के साथ पंचम भाव में हो तथा पंचमेश व लग्नेश दोनों ही अष्टम भाव में हों तब भ्रातृ शाप के कारण संतान प्राप्ति में बाधा तथा कष्ट का सामना करना पड़ता है।
    भ्रातृ दोष के शांति उपाय
    भ्रातृ दोष की शांति के लिए श्री सत्य नारायण का व्रत रखना चाहिए, सत्यनारायण भगवान की कथा कहनी या सुननी चाहिए तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करके सभी को प्रसाद बांटना चाहिए।
    4. सर्प दोष : यदि पंचम भाव में राहू है और उस पर मंगल की दृष्टि हो या मंगल की राशि में राहू हो तब सर्प दोष की बाधा के कारण संतान प्राप्ति में व्यवधान आता है या संतान हानि होती है।
    सर्प दोष के शांति उपाय
    सर्प दोष की शांति के लिए ब्राह्मणों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन कराना चाहिए, उन्हें वस्त्र, गाय दान, भूमि दान, तिल, चांदी या सोने का दान भी करना चाहिए लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि जो भी करें वह अपनी शक्ति तथा सामर्थ्य के अनुसार ही करें।
    5. ब्राह्मण श्राप या दोष : किसी व्यक्ति की कुंडली में यदि धनु या मीन में राहू स्थित है और पंचम भाव में गुरु मंगल व शनि हैं और नवम भाव का स्वामी अष्टम भाव में है तब यह ब्राह्मण श्राप की कुंडली मानी जाती है और इस ब्राह्मण दोष के कारण ही संतान प्राप्ति व बाधा, सुख में कमी या संतान हानि होती है।

    Read More : बालों और स्किन की हर प्रॉब्लम होगी दूर, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

    ब्राह्मण श्राप के शांति उपाय
    ब्राह्मण श्राप की शांति के लिए किसी मंदिर में या किसी सुपात्र ब्राह्मण को लक्ष्मी नारायण की मूर्तियों का दान करना चाहिए। जातक अपनी शक्ति के अनुसार किसी कन्या का कन्यादान भी कर सकता है। बछड़े सहित गाय भी दान की जा सकती है। शैय्या दान की जा सकती है। सभी दान व्यक्ति को दक्षिणा सहित करने चाहिएं। इससे शुभ फलों में वृद्धि होती है और ब्राह्मण श्राप या दोष से मुक्ति मिलती है।
    6. मातुल श्राप : यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में पांचवें भाव में मंगल, बुध, गुरु तथा राहू हों तब मामा के श्राप से संतान प्राप्ति में बाधा आती है।

    मातुल श्राप के शांति उपाय
    मातुल श्राप से बचने के लिए किसी मंदिर में श्री विष्णु जी की प्रतिमा की स्थापना करवानी चाहिए। लोगों की भलाई के लिए पुल, तालाब, नल या प्याऊ आदि लगवाने से लाभ मिलता है और मातुल श्राप का प्रभाव कुछ कम होता है।
    7. प्रेत श्राप : किसी व्यक्ति की कुंडली में यदि पंचम भाव में शनि तथा सूर्य हों और सप्तम भाव में कमजोर चंद्रमा स्थित हो तथा लग्न में राहु, बारहवें भाव में गुरु हो तब प्रेत श्राप के कारण वंश बढने में समस्या आती है। यदि कोई व्यक्ति अपने दिवंगत पितरों और अपने माता-पिता का श्राद्ध कर्म ठीक से नहीं करता हो या अपने जीवित बुजुर्गों का सम्मान नहीं कर रहा हो तब इसी प्रेत बाधा के कारण वंश वृद्धि में बाधाएं आ सकती हैं।

    प्रेत श्राप के शांति उपाय
    प्रेत शांति के लिए भगवान शिवजी का पूजन करवाने के बाद विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराना चाहिए। ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र फल, गौदान आदि उचित दक्षिणा सहित अपनी यथाशक्ति देनी चाहिए। इससे प्रेत बाधा से राहत मिलती है। गयाजी, हरिद्वार, प्रयाग आदि तीर्थ स्थानों पर स्नान तथा दानादि करने से लाभ और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।