Category: religious

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन : 21 December Rashifal

    21 December Rashifal

    मेष :- कार्य के प्रति उत्साह एवं जोष बना रहेगा। जो भी कार्य होगा उसमें सफलता मिलेगी। किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित हो सकती है।

    वृषभ :- कोई षुभ समाचार मिल सकता है। षिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बेवजह किसी से विवाद होंगे। मिथ्या आरोप लग सकते है।

    मिथुन :- कामकाज में धन-लाभ होगा। घर-परिवार में कोई षुभ कार्य घटित हो सकता है जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क :- कामकाज अच्छा बना रहेगा। विपरीत स्थिति में भी मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    READ more –दो पत्‍नियां और शनि, यमराज जैसे बेटे, ये है सूर्य देव का परिवार

    सिंह :- आज आपका दूसरों पर पडने वाला प्रभाव अच्छा बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।

    कन्या :- घर के बड़े-बुजुर्गों का सुख मिलेगा। बेवजह किसी से वाद-विवाद परेषानी उत्पन्न कर सकता है। आपको या परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हो सकती है।

    तुला :- परिवार का अच्छा साथ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य की तरफ आकर्शण बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। यात्राएं हो सकती है।

    वृश्चिक :- कामकाज में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्य की तरफ आकर्शण बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    धनु :- यात्राएं हो सकती है। परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न बना रहेगा। परिवार में किसी से विवाद होने की संभावना है।

    मकर :- किसी मांगलिक आयोजन में सहभागी होने का मौका मिल सकता है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। घर में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हो सकती है। धन खर्च हो सकता है।

    कुंभ :- आज षरीर में जोष देखने को मिलेगा। प्रत्येक कार्य को आप आसानी से करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा।

    मीन :- परिवार की तरफ से संभव सहायता मिलती रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाने में सफल होंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 28 December Rashifal

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज अपनी बातों को लेकर थोड़े जिद्दी रहेंगे। ये स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है। आप दोस्तों के किसी भी तरह के मामलों में पड़कर समय खराब न करें। अपने काम पर ध्यान दें। ज्यादा व्यस्त रहेंगे। हर तरह की मेहनत और कोशिशों के बावजूद कुछ न कुछ काम पेंडिंग हो सकता है। आपके मन में किसी न किसी चीज को लेकर संदेह भी रहेगा। अगर आप कही निवेश करने वाले हैं तो निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर एक बार विचार कर लें। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है, लेकिन इस काम को पूरा करने के लिए आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा तभी सफलता मिलेगी।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    छात्रों के लिए आज का दिन बड़ा ही सुंदर है। प्रतियोगी परिक्षाओं में उन्हे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, उनसे दिल खोल कर बात करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। कुसंगति से बचें। चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रहीं हैं। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, परंतु पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विश्वास हासिल करने में सफल रहेंगे। आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आलस्य व थकान का अनुभव करेंगे। कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े कार्य संपन्ना होंगे। प्रेमियों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। आय में सुधार होगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसे नजरअंदाज ना करें उसका हल निकालने का प्रयास करें। जीवनसाथी को समय दें उनसे बात करें इससे आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी। आज कार्यस्थल पर कठिन मेहनत और रचनात्मकता से तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज समझ-बूझ के कदम उठाने का दिन है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा मन को सुकून देगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। अचानक धन लाभ हो सकता है जिसकी कल्पना आपको न रही होगी। जीवनसाथी को अपने व्यस्त दिनचर्या होने के बावजूद भी थोड़ा समय दे, आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आपको किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपका अधिकार बढ़ सकता है। व्ययवृद्धि होगी। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। ऑफिस में बॉस का काम भी करना पड़ेगा। आपके लिए लोग कुछ न कुछ कहते रहेंगे, लेकिन आप सही रास्ते पर, ईमानदारी और मजबूती से आगे बढ़ें। आपको सफलता मिलेगी। जो भी नए मौके मिलते हैं, उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आमतौर पर लोग आपकी बात सुनेंगे भी और मानेंगे भी। आज थोड़ा सहनशील होना पड़ेगा, क्रोध करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नयी योजना लागू करेंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज समय बिताने का कोई नया तरीका दिमाग में आएगा। धन लाभ होगा। पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें। कोई नया काम करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र की सभी समस्याएं दूर होंगी। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज का दिन आपके लिए अच्छा है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने में भलाई है। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। निजी मामलों में आपके विचारों को आसपास के लोगों का समर्थन नहीं मिल सकेगा। सौंदर्य से संबंधित वस्तुओं पर पैसा और समय खर्च हो सकता है। पूरी कोशिश कर के भी आप सबको संतुष्ट नहीं कर सकेंगे।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जोखिम न लें। उन्नति होगी। लाभ होगा। रुकी रकम प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। किसी बात या स्थिति को लेकर आपके मन में कोई डर रहेगा। कोई भी काम सावधानी से करना अच्छी बात है, लेकिन ज्यादा ही सावधानी डर में बदल सकती है।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा। आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे होंगे। समय भी आराम से बीतेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बना रखी है, तो उसमें बदलाव हो सकता है। अचानक मिली किसी नई सूचना के कारण ऐसा हो सकता है।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज व्यावहारिक मामले निपटने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। पुरानी समस्याएं निपट जाएंगी। मन में रोमांस को लेकर टेंशन हो सकती है। थोड़े सावधान रहें। आपके सामने काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आर्थिक समस्या हो सकती है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। आपके लिए समय ठीक रहेगा। आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा होगी। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में थोड़ी समस्या आ सकती है, पर शीघ्र ही निदान हो जाएगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा। खानपान की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम भरे फैसले न लें। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। आज नए काम शुरू न करें। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। फिर भी मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे।

  • इस तरह से आप अपने दिमाग को रख सकते हैं पावरफुल !

    आपको पता है एक राज ! भगवान ने हमारे शरीर में डाटा स्टोरेज (संग्रहण) के लिए कितने गीगा बाइट्स की हार्ड डिस्क दी है? चलिए, आपको आपकी ही भाषा में इसका जवाब देते हैं। यह हार्ड डिस्क है, हमारा मस्तिष्क। इसकी इतनी क्षमता है कि यदि यह एक डिजिटल वीडियो रिकार्डर हो, तो इसमें इतने टी.वी. सीरियल संग्रहित किए जा सकते हैं कि आप लगातार 300 सालों तक टी. वी. देख सकें।
    इतनी अद्भुत क्षमता होने के बाद भी हम अक्सर यही कहते हैं- मुझे तो परीक्षा में याद ही नहीं रहा। मैं भूल जाता हूँ। जरा सोचिए! हमारे पास संग्रहण का इतना जबरदस्त इंतजाम है, फिर भी हम भूलने की बीमारी के शिकार क्यों हो जाते हैं? इसका एक कारण है- एकाग्रता का अभाव! हमारी स्मरणशक्ति का सीधा संबंध हमारी एकाग्र शक्ति से है।
    तो आइए, क्यों न पहले आपकी एकाग्रता की ही जाँच कर लें? क्या आपके साथ ऐसा होता है, आप पढ़ने के लिए बैठे हैं… सामने किताब खुली हुई है… पर आप वहाँ नहीं हैं। आप या तो दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं या फिर रात को देखे गए सीरियल के सीन आपकी आँखों के आगे चल रहे हैं! यदि आपका जवाब हाँ है, तो सावधान हो जाइए! आपकी एकाग्रता शक्ति पर खतरा मंडरा रहा है। आपको उपचार की आवश्यकता है। किंतु उपचार बताने से पहले आपकी एकाग्रता का एक और टेस्ट ले लेते हैं।
    अब आपको टी.वी. पर अपना पसंदीदा चैनल लगा कर शोर के बीच एक पेज पढ़ना है। वह भी इस प्रकार कि 5 मिनट में इस पेज पर लिखी सारी जानकारी आपके दिमाग में बैठ जाए। अब आप पेज पढ़कर यह देखें कि पेज की कितनी बातें आपके दिमाग में बैठीं? या फिर पूरा पेज आप पढ़ ही नहीं पाए? क्या बार-बार टी. वी. की तरफ आपका ध्यान जा रहा था? इस दौरान आपने यह जरूर अनुभव किया होगा, कि कैसे आसपास का शोरगुल आपका ध्यान केन्द्रित नहीं होने देता! अगर ऐसा होता है तो आप आपने दिमाग को एकाग्र नहीं कर पायें है । अब आपको आवश्यकता है कि आप अपने दिमाग स्थिर अवस्था में लायें । इस तरह आपकी एकाग्रता को कोई भंग नहीं कर सकता है। आप जो भी पढ़ेंगे हमेशा-हमेशा के लिए आपके मस्तिष्क की हार्ड डिस्क हमेशा के लिए सुरक्षित हो जायेगा ।

  • जानिये कैसे प्राप्त होता है आत्मज्ञान !

    रंगों का महत्त्व इस मामले में है कि जिस रंग को आप परावर्तित करते हैं, वह अपने आप ही आपके आभामंडल से जुड़ जाएगा। जो लोग आत्म-संयम या साधना के पथ पर हैं, वे कुछ भी पहनना नहीं चाहते, क्योंकि वे खुद से किसी भी नई चीज को नहीं जोड़ना चाहते। उनके पास जो है, वह उसके साथ ही काम करना चाहते हैं। आप अभी जो हैं, उस पर ही काम करना बहुत महत्त्वपूर्ण है। एक-एक करके चीजों को जोड़ने से जटिलता पैदा होती है। इसलिए उन्हें कुछ नहीं चाहिए।

    chakra

    वे नग्न घूमते हैं। नंगे घूमने में अगर सामाजिक रूप से परेशानी होती है तो वे लंगोट पहन लेते हैं, ताकि सामाजिक रूप से कोई समस्या न हो। दरअसल, विचार यह है कि वे जो भी हैं, उससे ज्यादा वे कुछ भी नहीं लेना चाहते। उन्हें पता है कि वे जो भी हैं, वही बहुत है। शरीर के भीतर सभी एक सौ चैदह चक्रों में से एक सौ बारह चक्र किसी न किसी रंग से संबंधित हैं। दो चक्रों का किसी भी रंग से संबंध नहीं है, क्योंकि उनकी प्रकृति स्थूल नहीं है। इस जगत में जो कुछ भी स्थूल है, वह स्वाभाविक रूप से प्रकाश को परावर्तित करता है।

    life power

    आप जिस चीज को देख रहे हैं, यह उसका रंग नहीं है। आप महज परावर्तित प्रकाश के रंग को देख रहे हैं। हम कहते हैं कि घास हरी है, लेकिन घास हरी नहीं है। यह हरे रंग के प्रकाश को लौटा रही है, परावर्तित कर रही है, इसलिए हमें हरी नजर आती है। अलग-अलग तरह की आध्यात्मिक प्रक्रियाओं के लिए हम अलग-अलग तरह के रंगों का प्रयोग करते हैं। जो लोग आध्यात्मिक पथ पर हैं, लेकिन साधना कम करते हैं और वे जीवन के तमाम पहलुओं में उलझे हैं, वे सफेद पहनना पसंद करते हैं। जो लोग एक ऐसी तीव्र साधना में लगे हैं, जिसका संबंध आज्ञा चक्र (दोनों भौंहों के बीच) से है, वे गेरुआ रंग पहनते हैं, क्योंकि आज्ञा चक्र का रंग गेरुआ ही है। वे इस रंग को फैलाना चाहते हैं, क्योंकि पूरी की पूरी प्रक्रिया आत्मज्ञान पाने की है, और बोध की एक खास अवस्था तक पहुंचने की है, ज्ञान तथा बोध के उस पहलू को खोलने की है जिसे तीसरी आंख कहा जाता है।
    इसलिए वे लोग हमेशा गेरुआ या नारंगी रंग की तलाश में होंगे, क्योंकि यही आज्ञा चक्र का रंग है। किसी संन्यासी के पहनने के लिए दूसरा सबसे अच्छा रंग काला हो सकता है। आम तौर पर हमने काले रंग को बहुत से अशुभ पहलुओं के साथ जोड़ दिया है, इसलिए काले रंग से दूर रहने की कोशिश की जाती है, लेकिन परंपरागत रूप से ईसाई भिक्षुकों ने हमेशा काला या काले जैसा रंग पहना है। अगर वे बाहर भूरा रंग भी पहनते हैं तो भी अंदर के कपड़ों का रंग हमेशा काला ही होता है।

    TediousOldfashionedKoala-

    ईसाई नन और संन्यासियों को देख लीजिए, उनका सिर से बांधने का कपड़ा काला ही होगा। चूंकि उनके यहां बहुत सी सभाएं होती हैं, इसलिए अपनी एक अलग पहचान बनाने के मकसद से वे भूरा या कोई दूसरा रंग पहन रहे हैं। नहीं तो मूल रूप से कैथलिक-परंपरा में रंगों के लिए यह नियम है कि सिर के लिए काला, दिल के लिए सफेद और बाकी शरीर के लिए गहरे भूरे रंग का पोशाक होना चाहिए। क्योंकि दिल पवित्र है, सिर ज्ञान की अवस्था में है। बाकी शरीर के लिए बादामी रंग है, जो कि बेहद स्थिर और स्थायी रंग है। भूरा रंग ऐसा है जो अपने आपको उलझाता या फंसाता नहीं है।
    आपको पता है, भूरा एक ऐसा रंग है जिसे आपकी आंखें आसानी से चूक सकती हैं। इसलिए यह बाहरी दुनिया में शामिल होने से बचाता है। पीले कपड़े बौद्ध भिक्षुकों द्वारा पहने जाते थे, क्योंकि शुरुआती अवस्था के लिए बौद्ध भिक्षुकों को गौतम बुद्ध ने जो प्रक्रिया बताई थी, वह बिल्कुल बुनियादी थी। उन्होंने लोगों के लिए वह प्रक्रिया इसलिए चुनी, क्योंकि इसमें किसी खास तैयारी की आवश्यकता नहीं थी। वह जागरूकता की एक लहर चलाना चाहते थे। वह एक दिन से ज्यादा किसी शहर में नहीं रुकते थे, लगातार एक गांव से दूसरे गांव, एक शहर से दूसरे शहर घूमते रहते थे। किसी भी तरह के अभ्यास के लिए लोगों को तैयार करने का उनके पास समय ही नहीं था, इसलिए जो अभ्यास उन्होंने लोगों को बताया, वह बड़ा बुनियादी था। फिर भी वह लोगों को भिक्षुक बनाते रहे, उनके जीवन को ठीक करते रहे, लेकिन शुरुआती तैयारी काफी नहीं करा पाए।

    TediousOldfashionedKoala-

    इसलिए उन्होंने लोगों से पीले वस्त्र पहनने को कहा, क्योंकि पीला रंग मूलाधार का रंग है। शरीर में सबसे बुनियादी चक्र मूलाधार ही है। दरअसल, वह लोगों को स्थिर बनाना चाहते थे। एक भिक्षुक के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि वह अपने जीवन में स्थायित्व पाने का अभ्यास करे। गौतम बुद्ध का मकसद यह नहीं था कि लोगों को परमानंद का अनुभव हासिल हो। उन्हें फौरन ज्ञान हासिल करने की जरूरत नहीं है, उन्हें किसी अवस्था को प्राप्त नहीं करना है, उन्हें बस स्थिर रहना सीखना है। दरअसल गौतम बुद्ध दुनिया को झकझोरने और जगाने के लिए सैनिक तैयार कर रहे थे। उन्होंने लोगों को पीले वस्त्र पहनने को कहा। जब आप कुछ जन्मों तक चलने के लिए एक आध्यात्मिक पथ तैयार कर रहे होते हैं, तो इस तरह की प्रक्रिया सिखाई जाती है। बौद्ध जीवन शैली में यह परंपरा अब भी जारी है। वे इस पर और ज्यादा काम करने के लिए बार-बार वापस आते रहते हैं, क्योंकि प्रक्रिया ही ऐसी है। यह प्रक्रिया स्थायित्व लाने के लिए है, आत्मज्ञान के लिए नहीं, इसीलिए पीले रंग की बात कही गई है। बाद में जब लोगों ने अरहत की उपाधि हासिल कर ली, तो उन्होंने भारतीय संन्यासियों की तरह गेरुए रंग के कपड़े पहनने शुरू कर दिए। इस मायने में रंगों की एक भूमिका होती है।

    Read More : 50 सबसे मजेदार रोचक तथ्य!

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन : 29 December Rashifal

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    अपने निजी लक्ष्यों पर ध्यान दें और पुराने दोस्तों से मिलें। नए लोगों से मीटिंग हो सकती है। आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। समस्याओं के समाधान हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा, महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नए-पुराने और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जो आने वाले दिनों में आपके लिए कारगर साबित होगी। थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात मन में आ सकती है और यह ठीक भी रहेगा। संबंधों के किसी एक मामले पर आपको काफी ध्यान देना पड़ेगा। नए लोगों से दोस्ती होगी। क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकारक हो सकता है। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से वृषभ राशि के जातकों का मन चिंतित होगा। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास रखें। धन लाभ होगा। आपके जरूरी काम जो हमेशा एक ही ढंग से होते आए हैं, उनमें कुछ नया होने के भी योग है। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। नए समीकरण से कार्य क्षमता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज अपने व्यवहार और जीवन के प्रति अपनी सोच को बदलने के बारे मे विचार कर सकते हैं। समय के साथ अपने को ढ़ालने की आपकी कला आपको मुश्किल हालातों से बचा सकती है। कामकाज के मोर्च पर चीजें काफी कठिन नजर आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुँचा सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वयं पर भरोसा रख योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें। सगे-संबंधों में सरल एवं व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज आपके लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, इसके साथ ही आपको किसी सामाजिक उत्सव में भी शामिल होना पड़ सकता है। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा, नाजुक संबंधों में संतुलित व्यवहार एवं मधुर वाणी का प्रयोग करें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलें आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें, आपकी ये आदत आपको सफलता दिलायेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे, नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें, किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज समाज में अच्छी इमेज बनेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम भी पूरा होगा। बिजनेस में फायदा होगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। पार्टनर से भी सहयोग मिलेगा। आप सही दिशा में सही फैसले लेंगे। प्रभु की भक्ति में आपका मन लग सकता है, आपको उनकी भक्ति में आराम का एहसास होगा। कड़ी मेहनत आपको सफलता के रास्ते पर लेकर जायेगी। आपके जीवन से जो थोड़ी बहुत समस्या है वो जल्द ही समाप्त हो जायेगी बस आप अपना धैर्य बनाये रखें। आपसे जुड़े लोग जो आपके लिए कुछ बेहतर कर रहे हैं तो उनकी तारीफ जरुर करें, इसका लाभ आपको भी प्राप्त होगा।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज आप दूसरों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने किसी भी परिचित से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा नहीं कर सके। आपको एक खूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। आपकी कड़ी मेहनत ही आपको सफलता दिलायेगी। आज आपको जल्दबाजी से बचना है, किसी भी मामले में जल्दबाजी ना करें। आपके अपने मित्र हो सकता है आपका साथ ना दें लेकिन आपको इस वजह से परेशान होने की जरुरत नही है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए किसी से भी बेवजह वाद-विवाद की स्थिति से बचें। जीवनसाथी के लिए व्यस्त दिनचर्या में भी थोड़ा समय जरुर निकालें।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आपका भाग्य आपको मनोवांछित परिणाम हासिल कराने में सहायक रह सकता है, हालांकि व्यावसायिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज नौकरी से संबंधित तमाम अवसर आपके सामने आ सकते हैं लेकिन पहले मिलने वाले अवसर को ही अंतिम अवसर समझ उसे हां ना बोल दें बल्कि उसके हर पहलू पर एक बार विचार कर लें।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें वाकई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते तो अच्छा रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। कोई नकारात्मक संकेत मिले तो संभल जाएं। जोखिम लेंगे तो फालतू दौड़-भाग भी हो सकती है। किसी को उधार पैसा भी न दें। आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं, व्यवसायिक जीवन और अपने करियर में वृद्धि के लिए इस ऊर्जा को सकारात्मकता के साथ प्रयोग में ला सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। करीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे। बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से यह बताएँ कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा-सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा। उदास और अवसादग्रस्त न हों। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। किसी भारी नुकसान के चलते वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज जरूरी काम निपट जाएंगे। सोचे हुए बहुत से काम समय पर पूरे होंगे। परिस्थितियों और महत्वाकांक्षाओं के साथ ताल-मेल बैठ जाएगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। करियर से जुड़ी नई प्लानिंग हो सकती है। लोग आपका साथ देंगे। पैसों के मामले में कुछ फैसलों पर मन मार कर राजी होना पड़ेगा। आप एक्टिव भी रहेंगे। मुमकिन है कि माता-पिता आपकी बात को गलत तरह से समझें, क्योंकि आपने अपनी बात भली-भांति उनके सामने न रखी हो। सुनिश्चित करें कि आपकी बात उन्हें ठीक तरीके से समझ में आए। आज आप अपने प्रिय की मांगों को पूरा करने से बचिए।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 27 December Rashifal

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता व कुटुम्बजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नए अवसर प्रतीक्षारत हैं। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। आज शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी की संवेदनाएं आहत हों सकती है।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    आज आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में आपका अनुमान ठीक रहेगा। आपकी उम्मीदों और कोशिशों में बहुत अच्छा तालमेल बन सकता है। आज आप हर दिशा में कोशिश कर सकते हैं। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार में नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। उत्साह में रहेंगे व दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपके पास कई बेहतरीन मौके आएंगे, जिनसे आपको बहुत ज्यादा आर्थिक फायदा हासिल होगा। आज आपको अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की जरूरत है।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आपको शांति पूर्वक व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका असर आपके ऊपर निगेटिव रहेगा, इससे बचें। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ेगा व उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। घरेलू जिंदगी में संतोष व सुख का अभाव महसूस हो सकता है।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    गणेश जी कहते हैं कर्क लोगों के अन्दर आज काफी ऊर्जा देखने को मिलेगी। मुश्किल हालात का भी धैर्य से सामना करेंगे। वाणी माधुर्य का लाभ लेंगे। अपने पुराने शौक पूरे करने का मन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी ओर से सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। लाभ होगा। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आपका सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आज आपकी किसी से मुलाकात हो सकती है। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। आप लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। आपका प्रभाव कम होगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। लंबी यात्राएँ फलदायी साबित होंगी व अच्छे परिणाम देने वाली रहेंगी। वैवाहिक जिंदगी बेहतर होगी।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आयेगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आपका रवैया आपके लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। भागदौड़ भरी दिनचर्या और खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आप अपने जज्बातों पर काबू रखें तो बेहतर होगा। खुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आपको कुछ अच्छे कार्यों का नतीजा धन प्राप्ति या इनाम के रूप में मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फैसले करने में आपको खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आज ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    आज आपको आराम करने की जरूरत है। आप घरेलू मामलों के कारण परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन के विवादों का समाधान होगा। निवेश करने से बचना चाहिए। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। काम के बोझ के कारण थकान भी महसूस होगी। एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आप गलत संगत वाले लोगों से दुर रहें। आपके जीवनसाथी का आपके प्रति प्यार सच्चा है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी शुभ सूचना के मिलने से आप का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। मित्रों के ऊपर धनखर्च हो सकता है, मगर यह लाभदायक होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    आज आपका शांत और तनावरहित रहना बहुत फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता में कमी होगी। आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सेहत आपको चिंतित कर सकती है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आज से आपको बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आज आप कुछ ऐसा करने से बचें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। राजनीतिक क्रिया-कलापों में सक्रियता काफी तेज होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। विरोधियों पर आप काबू करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    आज आपको नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से बाहर निकाल देना चाहिए। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कुसंगति से बचें। अपना रुख नरम रखें व अनावश्यक नोक-झोंक से बचें। आप मनोरंजन के लिए वक्त निकालेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत काम आ सकती है। किसी से दोस्ती करने से पहले एक बार जरूर सोचें। प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।

  • जाने कैसा रहेगा आपका आने वाला साल 2018

    Rashifal 2018

    मेष –  मेष राशिफल 2018 के अनुसार यह साल आर्थिक मामलों के लिहाज से उत्तम साबित होने वाला है। इस वर्ष धन लाभ की प्रबल संभावना बन रही है। यह साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और आप इस समय का भरपूर दोहन करेंगे। विपरीत लिंग के लोगों या अपने वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ और सहयोग मिलेगा। हालांकि ध्यान रखें इस साल आपको अति आत्मविश्वासी होने से बचना होगा। वहीं पारिवारिक दायित्वों को लेकर भी जिम्मेदार बनने की कोशिश करें।

    फलादेश 2018 के अनुसार इस साल नौकरी और व्यवसाय में अपने अच्छे काम की वजह से आप प्रसिद्धि और सम्मान पाएंगे। इस वर्ष आप धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आपका प्रमोशन होने वाला है, तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप होगा। इस अवधि में चुनौतियों से निपटने के लिए आपकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी। इस वर्ष आप हर काम को करने के बाद बहुत आशावादी रहेंगे और यही सोच आपकी सफलता का कारण बनेगी।

    इस साल बिजनेस में विस्तार की संभावना बन रही है। इसके फलस्वरूप आप अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए मन में नये-नये विचार आएंगे। हालांकि इन विचारों को साकार करने से पहले एक बार अच्छे से चिंतन अवश्य करें। इस साल परिजनों की खराब सेहत आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, इसलिए परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।


    वृषभ – वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों को मिले-जुले फल मिलेंगे। इस साल प्रोफेशनल लाइफ में हालात कुछ बदलेंगे और आपको तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। बिजनेस में भी लाभ और विस्तार की संभावना बन रही है। हालांकि एक बात का ध्यान रखें कि इस वर्ष आपको अवसर तो कई मिलेंगे लेकिन आप उन अवसरों का लाभ उठाने में चूक भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अति आत्मविश्वास और आवश्यकता से अधिक जोश दिखाने से बचें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें।

    भविष्यफल 2018 इंगित कर रहा है कि, स्वास्थ्य संबंधी विकार कुछ समय के लिए परेशान कर सकते हैं, इसलिए सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। भविष्यफल 2018 के अनुसार इस वर्ष आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। वहीं समाज के प्रबुद्ध जनों के संपर्क में आने का अवसर मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों से पर्याप्त सहायता मिलेगी। इस वर्ष होने वाली यात्राएं सुखद और मंगलकारी रहेंगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना बन रही है, इसलिए बेहतर होगा कि इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखें। इस अवधि में परिजनों से संबंध थोड़े खराब रह सकते हैं अत: परिवार के सदस्यों से व्यवहार के दौरान थोड़ा संयम रखें, साथ ही बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें।


    मिथुन – मिथुन राशिफल 2018 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। संभव हो तो यात्राओं से बचने का प्रयास करें। संकट के समय धैर्य न खोएं और चुनौतियोें का साहस के साथ सामना करें। घर में परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। विपरीत समय में मित्रों एवं सहयोगियों से मदद मिलने की संभावना थोड़ी कम है, इसलिए दूसरों की बजाय ख़ुद पर निर्भर रहें और अपने आत्मविश्वास को टूटने न दें।

    साल 2018 में सितारों की चाल कहती है कि, समाज के लोगों से आपका मिलना-जुलना होगा। हालांकि शनि के कारण आपको किसी तरह के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। रोज़मर्रा के कामों में आपके सामने समस्या आ सकती है। इस समय विवादों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक फ़ैसले लेने में भी चतुराई दिखाएं। जल्दबाज़ी में फ़ैसला लेना उचित नहीं होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो उस पैसे को वसूलने में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आप किसी बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो, बाजार विशेषज्ञों से राय लें।


    कर्क – कर्क राशिफल 2018 कहता है कि इस वर्ष आपकी महत्वाकांक्षी योजनाएं सफल होंगी। इसके लिए मित्रों और सहयोगियों की मदद मिलेगी और घर वालों का भी पूरा समर्थन रहेगा। यदि आप व्यापार से वास्ता रखते हैं तो आप कोई बड़ा लाभकारी सौदा करेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना हो सकता है। हालांकि मंगल के प्रभाव से आपको मानसिक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी परिस्थितियाँ आपके विपरीत रह सकती हैं। अचानक धन की हानि संभव है। परंतु परिस्थितियाँ जल्द ही आपके अनुकूल होंगी।

    फलादेश 2018 के अनुसार इस साल आप अधिक कल्पनाशील होंगे। वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। नये उद्यमों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके ताल्लुक बनेंगे। जीवन-यापन करने में भी आपके सामने किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। ख़ुद को बुरे कार्यों से दूर रखें, अन्यथा इससे आपकी मानहानि हो सकती है।


    सिंह – सिंह राशिफल 2018 के अनुसार, इस साल आप अपनी योजनाओं को रचनात्मक तरीक़े से क्रियान्वित करेंगे और इसके ज़रिए आपको ठोस परिणामों की प्राप्ति होगी। करियर और व्यापार क्षेत्र में जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से आपके मधुर संबंध स्थापित होंगे और आपको इससे लाभ प्राप्त होगा। समय बर्बाद न करें और सही दिशा में अपनी ऊर्जा लगाएं। मंगल के प्रभाव से आप साहसी बनेंगे और राह में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। परिजनों को भी लाभ प्राप्त होगा।

    भविष्यफल 2018 के अनुसार इस साल आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय शत्रु आपसे टकराने की चेष्टा नहीं करेगा। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी। बुध की चौथे भाव में स्थिति आपके व्यक्तित्व का विकास करेगी। किसी विषय को समझने में आप बौद्धिक रूप से सक्षम हो सकते हैं। आप अपने कार्य को बड़ी ही सावधानी के साथ करेंगे। इस दौरान आपको मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। वहीं गुरु जब आपके तीसरे भाव में होगा तब छोटी दूरी की यात्राएं आपके लिए शुभ रहेंगी। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।


    कन्या – राशिफल 2018 के अनुसार यह वर्ष कन्या राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम दे सकता है। हालांकि कई मौकों में आपको बहुत ही बढ़िया परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। साल के प्रारंभ में आप अपने अच्छे कार्यों के बल पर समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। विदेश संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। आप इस वर्ष लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है। घर में माता-पिता जी के साथ आपका अधिक लगाव देखने को मिल सकता है।

    ग्रह और नक्षत्र की चाल यह संकेत दे रही है कि, इस साल आपका सरल स्वभाव आपको जनप्रिय बनाएगा। यदि आप सामाजिक अथवा राजनैतिक संगठन से संबंध रखते हैं तो आपको इसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक होगी। कला, साहित्य और संगीत में आपकी विशेष रुचि देखी जा सकती है। अपनी सेहत का ख़्याल रखें क्योंकि आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने ख़ान-पान पर विशेष ध्यान दें।


    तुला – तुला राशिफल 2018 के अनुसार साल की शुरुआत में आपको आर्थिक क्षेत्र में आशा के अनुरूप परिणाम मिलना थोड़ा मुश्किल है। इस दौरान क़ारोबार में किसी तरह का रिस्क लेने की कोशिश न करें। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपके ख़िलाफ़ किसी तरह की साज़िश रच सकते हैं। हालांकि बाद में परिस्थितियाँ सुधरेंगी और आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और सीनियर्स के सपोर्ट से आप प्रगति के मार्ग में अग्रसर होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    इस समय आप आशावादी रहेंगे। नई सोच से आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि की संभावना है। नौकरी कर रहे जातकों के करियर में उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी और परिजनों के बीच आपस में अच्छा तालमेल दिखाई देगा। जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आप समाज का नेतृत्व कर सकते हैं।


    वृश्चिक – वृश्चिक राशिफल 2018 के अनुसार साल की शुरुआत आपके करियर के लिए बहुत अच्छी रहेगी। क़ारोबार में साझेदारी से आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आपको किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से ख़ुशियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विदेश संबंधों से आपको किसी प्रकार का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसके साथ-साथ आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अहंकार की वजह से लोगों से आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं इसलिए अहंकार का त्याग करें।

    भविष्यफल 2018 के अनुसार आपके प्रति कुछ लोग वैमनस्य का भाव रख सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में उनसे बचने का प्रयास करें। आपके मन में किसी प्रकार का भय बना रह सकता है। यदि ज़्यादा ज़रुरी न हो तो यात्रा पर न जाएं। इस समय अनावश्यक कार्यों में आपका समय और धन दोनों ख़र्च हो सकते हैं। चुनौतियोें से लड़ने के लिए ख़ुद को तैयार करें और अपने सब्र का बांध टूटने न दें। परिस्थितियां जल्द ही आपके लिए पुनः अनुकूल बनेंगी।


    धनु – धनु राशिफल 2018 के अनुसार साल की शुरुआत में आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस समय आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। वहीं शत्रुओं से आपको सतर्क रहना पड़ेगा। आप अपने पारिवारिक जीवन को लेकर भी थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालांकि बाद में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। सहयोगियों और मित्रों से आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आमदनी में भी वृद्धि होगी। विलासपूर्ण वस्तुओं की ख़रीदारी में आपका पैसा ख़र्च हो सकता है। लंबी यात्राओं से आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। घर मेें सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा।

    सितारों की चाल कहती है कि साल 2018 में सुदूर क्षेत्रों अथवा विदेशी संबंधों से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। घर में परिजनों के बीच एकता का भाव देखा जाएगा। आपके भाई-बहन अपने जीवन में तरक्की करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करने से न चूकें, आप सफल होंगे। एक दार्शनिक की भांति आप विषयों को गहराई तक जाने का प्रयास करेंगे। अपने से विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आपका झुकाव रहेगा।


    मकर – मकर राशिफल 2018 के अनुसार साल के प्रारंभ में आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी लेखन शैली सराहनीय होगी। सरकार के द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद की प्राप्ति संभव है। समाज के महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मित्रता बढ़ेगी और यदि आप व्यापार क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो इस साल आपके व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहनों के द्वारा अथवा किसी मित्र के द्वारा आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

    सितारों की चाल कहती है कि साल 2018 में कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के द्वारा आपको मदद मिलेगी। वहीं व्यापार में बिजनेस पार्टनर के साथ आपका अच्छा संबंध बनेगा। इस दौरान किसी ग़ैरक़ानूनी कार्यों में ख़ुद को शामिल न करें, अन्यथा आप कोर्ट-कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें, ख़ासकर खान-पान पर विशेष ध्यान दें, वरना आपको फूड प्वॉयजनिंग की शिकायत हो सकती है।


    कुंभ – कुंभ राशिफल 2018 के अनुसार साल के प्रारंभ में आपको बहुत अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय आप एक राजा की भांति विलासपूर्ण जीवन व्यतीत करेंगे। हालांकि इसके लिए आपका धन भी अधिक ख़र्च होगा जो भविष्य के लिए उचित नहीं है। यदि आप किसी क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति संभव है। आपकी आय में भी वृद्धि की संभावना है। अपने से बड़े लोगों का सम्मान करें, उनका आशीर्वाद आपको कामयाबी की राह में आगे ले जाएगा।

    भविष्यफल 2018 के अनुसार परिवार में ख़ुशी का वातावरण देखने को मिलेगा और अपने घरेलू जीवन से आप संतुष्ट दिखाई देंगे। घर में किसी पवित्र कार्य का आयोजन संभव है। इस साल बृहस्पति की कृपा से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप पूरी उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।


    मीन – मीन राशिफल 2018 के अनुसार इस वर्ष आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा और भाई-बहनों को अपने-अपने कार्यों में तरक्की मिलेगी। माता-पिता जी से आपके संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है। इस वर्ष आपके निवास स्थान में भी परिवर्तन होने की संभावना रहेगी, हालांकि मंगल के प्रभाव से आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में जोखिम भरे फ़ैसले लेने से बचें और सट्टेबाज़ी से भी दूर रहें। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुज़रना पड़ सकता है।

    सितारों की चाल कहती है कि इस साल शुक्र ग्रह के प्रभाव से आप अपने कार्य में सफल होंगे। इस समय विपरीत परिस्थितियों में भी आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपने परिजनों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती चीज़ों को ख़रीदने में आप पैसा ख़र्च कर सकते हैं। शनि जब आपके दसवें भाव में होगा तो आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि इस समय आपको धैर्य का परिचय देना होगा। निर्णय लेने में आप असहज दिखाई पड़ सकते हैं। मन में भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन- 1 January 2018 Rashifal

    मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

    नए साल के पहले दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करोगे वह जरुर सफल होगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की संभावना है। समय से भोजन और शांत निद्रा पर ध्यान दें। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगी। आपके कार्यस्थल पर ओने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। स्त्री वर्ग से सावधान रहें। धन खर्च और अपयश से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

    वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

    अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हो तो साल के पहले दिन से शुरू करें आपको जरुर सफलता मिलेगी। आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घट सकती हैं। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाना पैदा हो सकती है। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें।

    मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

    आज ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं रहेगी। सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। अन्य लोगों के साथ कॉन्फिडेंस से पेश आएंगे। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें। मन चिंतित रह सकता है ताजगी एवं स्फूर्ति के कारण आप स्वस्थता अनुभव कर सकते हैं।

    कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

    आज आप मित्रों और सगे संबंधियों को को नए साल की शुभकामनाएं देंगे। आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा। बेरोजगारों को मनचाहा काम मिलने के आसार है। व्यर्थ में अपना समय बर्बाद ना करें अपना बहुमूल्य समय किसी काम में लगाएं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। खुद को किसी भी गलत और गैर-जरूरी चीजों से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं।

    सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

    आज आप को मित्रों से नए वर्ष की शुभकामनाएं प्राप्त होगी। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे। ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश जरूर करें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आप अपने घर में सुख-शांति की अपेक्षा कर सकते हैं। मेहमानों की आज आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। ऐसी सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी। आज कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे।

    कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

    बुरी आदतों को छोड़ने के लिए नये साल का दिन श्रेष्ठ है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। चली आ रही समस्या का निदान होगा। आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। मनोरंजन और आराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

    तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

    आज आपको अलग-अलग जिम्मेदारियां निभानी होंगी। मदद के लिए दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहेंगे तो दुखी हो जाएंगे। किसी प्रकार की देरी या कन्फ्यूजन की स्थिति में थोड़ा धैर्य रखें। आपकी सेहत थोड़ी नाजुक भी हो सकती है। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। सावधान रहें। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं।

    वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

    नए साल का पहला दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। मेहनत के अनुकूल लाभ मिलेगा। अध्ययन और कला से जुडे लोग सम्मानित होंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। प्यार दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट गायब हो जाएगी।

    धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    नए साल के दिन आपके स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं, सचेत रहें। आज नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना उचित होगा। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होने की संभावना है। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी। आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें।

    मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

    नए साल की शुरुआत अच्छी होगी। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होगा और मन की अशांति दूर करेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज आपके संबंध में तनाव रहेगा। जिसका असर आपकी रोमांटिक जिन्दगी पर पड़ेगा। हर विषय पर साथी से बात करके व अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके आप यह गलतफहमी दूर कर सकते हैं। आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी।

    कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

    आज आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। पेट संबंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है। मित्रों को नए साल की शुभकामनाएं देंगे। नौकरी व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे।

    मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

    नए साल का पहला दिन आपकी जिंदगी में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में लगे युवाओं के लिए अनुकूल दिन है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आज आप अपनी निजी जिंदगी में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप अपने नए रिश्तें की शुरुआत भी कर सकते हैं, आज के दिन शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक कायम रहेगा। आज काम का अत्यधिक बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जायदाद से संबंधित आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है।

  • जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन : शनिवार 30 DEC 2017

    मेष:- कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिन्तित होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति रहेगी।

    बृषभ:- किसी महत्यपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। जीवन साथी के सहयोग से उत्साहित होंगे।

    मिथुन:- जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। घर में खुशहाली रहेगी।

    कर्क:- भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य की ओर मन केंद्रित होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    सिंह:- अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता संभव किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें।

    कन्या:- कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ केअवसर प्राप्त होंगे।

    तुला:- कार्यकुशलता व सुंदर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी नये के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहें।

    वृश्चिक:- काफी सारे अवरोधित कायरे को हल करने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।

    धनु:- जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मकर:- निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कायरे की अत्याधिक ब्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।

    कुंभ:- किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    मीन:- महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किसी कार्य से हानि संभव।

  • 70 साल बाद मकर संक्रांति महायोग, विशेष उपाय करके पा सकते जीवन में सुख शांति और समृद्धि

    [object Promise]

    70 साल तक फिर नहीं आएगी ऐसी मकर संक्रांति ! 2 बड़े महायोग के साथ मनेगी-आप भी जरूर करे ये उपाय

    [object Promise]
    makar sankrant

    इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी रविवार को आ रही है. इस दिन 70 साल बाद एक बहुत बड़ा महासंयोग बन रहा है. अतः इस दिन कुछ विशेष उपाय करके अपने जीवन की सारी समस्यायों को दूर कर सकते हैं |  मकर संक्रान्ति किसानों का एक तरीका है भगवान को धन्यवाद देने का कि उनकी फसल इस साल अच्छी हुई, इसलिए इस त्यौहार को किसानों का त्यौहार भी कहा जाता है. कहा जा रहा है कि इस बार मकर संक्रांति पर कुछ खास योग है, और इस दिन कुछ खास चीजें दान देने से फायदा होता है और भगवान की आप पर कृपा होती है.

    [object Promise]
    makar-sankranti

    अगर आप भी अपनी इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं तो इस संक्रांति पर कुछ खास उपायों में से एक करके देखें. और यहां बताई गई विधि से पूजा करें. संक्रांति पर तिल का भी खास महत्व बताया गया है, तिल के पानी से नहाने से कहा जाता है कि बॉडी में से कई बीमारियां खत्म होती है, साथ ही तिल की मिठाई खाने का भी महत्व है, क्योंकि तिल के ठंड में बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं. ये सब बातें जो आपको इस मकर संक्रांति पर करनी हैं, हो सकता है आपकी सभी इच्छाएं इस साल पूरी हो जाएं.

    इस बार आने वाली मकर संक्रांति परिजात योग में पड़ रही है और इसके बाद इस दिन त्रयोदशी जैसा महायोग बन रहा है. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें करने से या मकर संक्रांति हम सभी के लिए अत्यंत शुभ साबित होगी और भगवान विष्णु हमारी परेशानियों को दूर करके जीवन में शांति सुख और समृद्धि प्रदान करेगी-

    मकर संक्रांति के दिन का  दान का बहुत ही महत्व होता है. जो व्यक्ति इस दिन तिल और खिचड़ी दान करता है,भगवान विष्णु उसकी सारी समस्याएं दूर कर देते हैं. मकर संक्रांति पर किए हुए दान का फल कभी नष्ट नहीं होता.

    [object Promise]
    Makar-Sankranti-celebrations-in-Allahabad

    मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से सात अश्वमेध यज्ञ के बराबर लाभ मिलता है. मकर संक्रांति के दिन आप जो भी जप करते हैं उसका लाभ अवश्य आपको आपके जीवन में मिलता है.

    मकरसंक्रांति के दिन गायत्री मन्त्र का जाप अवश्य करें और वो भी सूर्योदय से पूर्व करें इससे आपके जीवन की तमाम समस्या दूर हो जाएँगी |

    मकर संक्रांति के दिन स्वयं के परिजनों सहित पूर्वजों व पुरखों के नाम से गाय को चारा, गणेशजी के मंदिर में तिल, लक्ष्मी मंदिर में शहद, शिव मंदिर में चावल तथा विष्णु व कृष्ण मंदिर में माखन का दान करने से विशेष फल प्राप्त होगा.

    मकरसंक्रांति के दिन लाल चन्दन की एक माला को कुछ देर गुलाब जल में भिगो दें  फिर उसी माला से “ॐ नमो भगवते सूर्याय” का 108 बार जाप करें जाप के बाद माला पहन लें, आपको पूरे साल पैसों की कमी नहीं होगी

    मकर संक्रांति के दिन अगर आप सूर्य देव को तिल के दाने डालकर जल अर्पित करें स्टील या लोहे के पात्र में तिल भरकर अपने सामने रखें फिर “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें किसी गरीब व्यक्ति को बर्तन समेत तिल का दान कर दें तो  इससे शनि से जुड़ी हर पीड़ा से मुक्ति मिलेगी|