Category: religious

  • 23 NOVEMBER HOROSCOPE : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    23 NOVEMBER HOROSCOPE

    मेष राशि

     आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। इसके बावजूद नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। छोटा या नजदीक का प्रयास होगा, लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा।

    वृष राशि

    आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर करने के प्रयास करें। हर स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।

    कर्क राशि

     आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

    सिंह राशि

     आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

    कन्या राशि 

    वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं।

    तुला राशि

    आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। नया कार्य शुरू करने से बचें। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

    वृश्चिक राशि

     वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे।

    धनु राशि 

    आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।

    मकर राशि

     आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

  • माउंटआबू का ये रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर बनाने में लगे मजदूरों को मजदूरी में मिलता था सोना-चांदी

    दिलवाड़ा जैन मंदिर को राजस्थान का ताजमहल भी कहा जाता है जो राज्य के हिल स्टेशन माउंटआबू में स्थित है। यह मंदिर 1000 साल पहले बना और यह किस प्रकार बना यह आज भी एक रहस्य है। दरअसल दिलावड़ा जैन मंदिर ऐसे वक्त में बना जब माउंटआबू बियावान जंगल थे। लोग आज भी हैरान होते है कि किस प्रकार इस जंगल में और पहाड़ी पर पत्थरों को लाया गया। अनिल कुमार ऐरन की ये रिपोर्ट इसी रहस्य से पर्दा उठा रहा है। मार्बल पत्थर पर तराशा खुलता और बंद होता सूरजमुखी का फूल तो इस मंदिर की नायाब नमूना भर है। करीब हजार साल पुराना ये मंदिर भारतीय कला का बेजोड़ नमूना माना जाता है। मंदिर के कई रहस्य है जो अब भी रहस्य ही है।
    दिलवाड़ा जैन मंदिर देश के उन पांच मंदिरों में शुमार होता है, जिसके निर्माण को अब भी रहस्य माना जाता है। इस अजूबा मंदिर की यह सबसे पुरानी दास्तान है कि यह मंदिर सिर्फ 14 साल में किस प्रकार इतनी खुबसूरती के साथ रचा गया। राजस्थान का ताजमहल माने जाने वाले इस मंदिर को बनाने में 14 साल लगे थे, जिसमें 1500 कारीगरों ने काम किया था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये 1500 कारीगर कैसे आए और 14 साल लगातार इसी जगह पर रहे। इन मंदिरों की नक्काशी इंसानी कमाल है, यह यकीन करना यहां आकर मुश्किल होता है।
    दूसरी रहस्यमय बात जो सामने आती है कि मंदिर पहाड़ी पर बना है। यह तब बना जब माउंटआबू बियावान जंगल था। ऐसे में हाथी और घोड़े किस प्रकार मार्बल पत्थर लेकर उपर चढ़े होंगे यह बात समझ से परे है। मार्बल पत्थर मकराना से लाए गए जो अजमेर के पास है और अजमेर की दूरी यहां से 500 किलोमीटर है। लिहाजा किस प्रकार घोड़े और हाथी यहां से मार्बल पत्थरों को लेकर पहाड़ पर चढ़े होंगे। यह भी एक रहस्य है। यहां बनी हाथियों और घोड़ों की अस्थिशाला उनके योगदान की गाथा बयां करती है। आबू रोड से माउंटआबू 28 किलोमीटर है। यह आधुनिक युग की दूरी है जब रास्ते को इंसान ने अपनी सुविधा के मुताबिक बनाया है। जाहिर सी बात है कि उस समय हाथियों और घोड़ों ने इससे ज्यादा दूरी मार्बल पत्थरों को पहुंचाने में की होगी।

    ये भी पढ़ें:  ये रहे हैं गुजरात चुनाव के गेम चेंजर

    जो भी मजबूत दिलवाड़ा जैन मंदिर बना रहे थे उन्हें मजदूरी के रूप में सोना और चांदी दिया था। दरअसल जब मजदूर इन मार्बल को तराशने के दौरान तोड़ते थे तो जो बड़े टुकड़े बच जाते थे उसे तौला जाता था। उसकी जितनी तौल होती थी उसके बराबर चांदी उस अमुक मजदूर को दिया जाता था। उसके बाद जो मार्बल का पाउडर बच जाता था उसकी तौल होती थी और उस बराबर का सोना उस अमुक मजदूर को दिया जाता था। यह भी कहा जाता है कि 14 साल के बाद दिलवाड़ा जैन मंदिर के निर्माण में लगे हर मजदूर के पास करोड़ों से ज्यादा सोना और चांदी था यानी हर मजदूर करोड़पति हो चुका था।
    दिलवाड़ा जैन मंदिर में मजदूरों को लंच के लिए दो घंटे का समय दिया जाता था। लेकिन मजदूरों ने सिर्फ आधे घंटे को ही लंच में इस्तेमाल किया बाकी समय यानी डेढ़ घंटा उन्होंने मंदिर निर्माण में लगाया। और दिलवाड़ा जैन मंदिर में लंच टेंपल इसका गवाह है।
    दिलवाड़ा जैन मंदिर को राजस्थान का ताजमहल भी कहा जाता है। तीसरा पीतलहर मंदिर राजस्थान के भामाशाह ने बनवाया था। इस मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण इसमें लगी करीब 4 हजार किलो की पंचधातु की भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा है। कहा जाता है कि इस प्रतिमा में सैकड़ों किलो सोना भी इस्तेमाल हुआ है। दिलवाड़ा स्थित चैथा मंदिर भगवान पार्श्वनाथ का है। कहा जाता है कि इस तीन मंजिले मंदिर के निर्माण में यहां काम करने वाले मजदूरों ने भी आर्थिक मदद की थी, जिन्हें मजदूरी के तौर पर संगमरमर पर काम करने से निकले चूरे के बराबर तोल का सोना मिलता था। पांचवां मंदिर महावीर भगवान का है। छोटा होने के बावजूद यह मंदिर कलाकारी के मामले में अनूठा है।

     

    48 खंभों पर टिका है मंदिर
    दिलवाड़ा मंदिर जैन धर्मावलंबियों का प्रसिद्ध मंदिर है। दिलवाड़ा जैन मंदिर राजस्थान राज्य के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित है। दिलवाड़ा मंदिर वस्तुतः पांच मंदिरों का समूह है। इन मंदिरों का निर्माण 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच में हुआ था। मंदिर का एक-एक हिस्सा ऐसा तराशा हुआ है जैसे अभी बोल उठेगा। कलाकृति और शिल्प का ये बेजोड़ नमूना। मंदिर की दीवारें, खंभे सबकुछ देखकर आंखें ठहर जाती है। इस मंदिर का कोई भी ऐसा कोना नही है जो शिल्प से नहलाया नही गया हो। मंदिर की एक-एक दीवारें आज भी अपनी कहानी कहती हैं। ये वो मंदिर है जिसे देखने के लिए देश ही नही सात समंदर पार से भी लोग आते हैं। दिलवाड़ा का ये मंदिर 48 खंभों पर टिका हुआ है।

  • पैर में पहना जूता बदल सकता है भाग्य, बस ऐसे जूते न पहने !

    जूते व्यक्ति की पहचान भी होते हैं और उसकी शान भी होते हैं। जूतों पर मूलतः शनि अपना अधिपत्य रखते हैं। कुण्डली में आठवें और बारहवें भाव पर पैरों में पहनने वाले जूतों का अधिपत्य होता है। कुछ ऐसे जूते होते हैं जिन पर शनि अत्यधिक भारी होकर जीवन में हानि उत्पन्न करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में मानव जीवन की धुरी हर वस्तु पर किसी न किसी ग्रह को संबोधित करती है। यहां तक की जूतों पर भी किसी न किसी ग्रह का अधिपत्य बताया गया है। कालपुरूष सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति की कुण्डली का आठवां भाव पैरों के तलवों को संबोधित करता है। पैरों के जूते भी आठवें भाव को संबोधित करते हैं। आठवें भाव से भोग विलासिता और जीवन में व्यक्ति कितनी उन्नती करता है यह पता चलता है। कुछ ऐसे जुते जो दुर्भाग्य का सूचक होते हैं जिनको पहनने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक और कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे जूतों के दोष के कारण यह जूते अशुभ हो जाते हैं।

    पैर में पहना जूता बदल सकता है भाग्य, बस रखें इस छोटी सी बात का ध्यान:
    कभी भी तोहफे में मिले हुए अथवा चुराए हुए जूते नहीं पहनने चाहिए। इसे शनि बाधाएं पैदा कर सकते हैं।
    उधड़े और फटे जूते पहनकर नौकरी ढ़ूढ़ने न जाएं, असफलता मिलेगी।
    आफिस या कार्यक्षेत्र में भूरे जूते पहनकर जाने से व्यक्ति के कामों में बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं।
    चिकित्सा और लोहे से संबंधित जातको को कभी भी सफेद जूते नहीं पहनने चाहिए।
    कॉफी रंग के जूते बैंक कर्मियों और अध्ययन क्षेत्र से जुड़े लोगो को नहीं पहनने चाहिए।
    जल से संबंधित और आयुर्वैदिक कामों से जुड़े लोगो को नीले रंग के जूते नहीं पहनने चाहिए।

  • जानिये कैसा है आपका दिमाग, आपके विचारों में है चमत्कारिक शक्ति

    मस्तिष्क या मन के चार प्रकार

    1. सक्रिय दिमागः योग कहता है कि पहले प्रकार का मन ‘क्रियाशील’ है जबकि मनोवैज्ञानिक इसे सक्रिय मन कहते हैं। क्रियाशील मन सक्रिय और बहिर्मुखी होता है। एक गतिशील मन बड़ी मुश्किल से खुद को शांत या स्थिर रख पाता है। बच्चों का मन गतिशील होता है। उनका मन बंटा हुआ या अलग-अलग दिशाओं में सोचने वाला नहीं होता है। लेकिन भटका हुआ मन या हर समय बदलने वाला मन गतिशील या सक्रिय मन से अलग होता है। सक्रिय मन अगर एक विषय पर अपना ध्यान केंद्रित कर ले तो वो चेतनात्मक या अचेतनीय रूप से उसी का अनुसरण करता रहता है। वयस्कों में जब सक्रिय मन प्रबल होता है तो वह व्यक्ति बहिर्मुखी स्वभाव का होता है और परिवार, समाज और पेशेवर लोगों के साथ अधिक मिलनसार हो जाता है। ऐसे व्यक्ति हर उस काम में रूचि दिखाते हैं जो समाज और दूसरे लोगों को उसके करीब लाएगी। सक्रिय मस्तिष्क वाला व्यक्ति बहुत ही सामाजिक और व्यवहारिक होता है।

    2. सचेत या तार्किक दिमागः दूसरे प्रकार का दिमाग बुद्धिजीवी मन है जिसे मनोवैज्ञानिक बौद्धिक, तार्किक, सचेत, गणितज्ञ और वैज्ञानिक दिमाग भी कहते हैं। इस तरह का दिमाग ऐसे लोगों में प्रबल होता है जो खोज या जांच करते हैं, सिद्धांतो को जन्म देते हैं या सूत्रों को विकसित करते हैं। ऐसा दिमाग वैज्ञानिकों का होता है। दार्शनिकों और ज्ञानी लोगों का दिमाग भी बौद्धिक होता है। जब बुद्धिजीवियों के लिए बाहर के वातावरण से खुद को जोड़ना मुश्किल होता है। ऐसे लोग एकांत में रहना पसंद करते हैं। वो सोचना, विश्लेषण करना और समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ना पसंद करते हैं।

    3. भावुक मनः तीसरे प्रकार का मन भाविक मन होता है जिसमें भाव, भावनाएं, संवेदनाएं और मानसिक व्यवहार प्रबल होते हैं। ऐसे लोग काफी संवेदनशील होते हैं। वो दर्द और चोट का अनुभव आसानी से कर पाते हैं, लेकिन इस कारण वो दुख या निराशाजनक अवस्था में भी आसानी से चले जाते हैं। वो इतने भावुक होते हैं कि आसानी से जीवन की सच्चाईयों का सामना नहीं कर पाते। इस तरह के व्यक्तित्व वाले लोग कभी-कभी दिव्यता या किसी शक्ति से जोड़ने के लिए खुद को प्रेरित करते हैं। ऐसे लोग किसी संन्यासी, पादरी या नन का अनुसरण करते हैं और उनके भक्त कहलाते हैं। यह दुनिया ऐसे लोगों के लिए अतार्किक होती है और वो केवल खुद को किसी दिव्यता से ही तार्किक रूप से जोड़ पाते हैं। यह एक ऐसा जोड़ होता है जिसमें वो खुशी तलाश पाते हैं। अगर ऐसे लोग दुनिया से जुड़ते हैं तो उनका अनुभव काफी दर्दभरा होता है। वो दुनिया को एक विनाशकारी अनुभव के तौर पर देखते हैं जिसमें सिर्फ पीड़ा का वास है।

    4. मनोवैज्ञानिक दिमागः चैथे प्रकार का यह दिमाग अंर्तजागृतिमन या मनोवैज्ञानिक है। इस प्रकार के दिमाग में बाह्य वातावरण के बजाय आंतरिक प्रक्रिया में मन, मानस, बुद्धि, चित्त और अहंकार अधिक जागृत रहती हैं। वो लोग जो ऐसे दिमाग के साथ जन्में होते हैं, वो सामान्यतरू योगी बन जाते हैं और खुद को उच्च रहस्यवादी और आध्यात्मिक अभ्यास में व्यस्त रखते हैं। आध्यात्मिकता उनके जीवन का आधार बन जाता है।

    Read More : कैसे जानें, कि कोई लड़की आप को पसंद करती है

  • 8 December Rashifal : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    8 December Rashifal

    मेष:- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कायरे में समय जाया कर महत्वपूर्ण कायरे के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
    बृषभ:- नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कायरें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहें।
    मिथुन:- नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
    कर्क:- सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
    सिंह:- कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से लाभ संभव। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।
    कन्या:- मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के मध्य समझौतावादी बने। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में भी सोचें।
    तुला:- पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए वर्तमान को सुधारें। अच्छे कायरें से परिजनों के दिल में जगह बनायें। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगितात में लापरवाही न बरतें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
    वृश्चिक:- भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।
    धनु:- मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
    मकर:- सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्य के प्रति सचेत रहें। किसी विपलीतलिंगी के प्रति आकर्षण से लांचित होंगे।
    कुंभ:- किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्टप्रद वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें।
    मीन:- प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन खुश होगा।

  • बहुत बड़े राज छुपे है आपके हाथ की छोटी उंगली में

    हाथ की ये छोटी अंगुली खोलती है कई राज शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये सौ फीसदी सच है। आकार में या लंबाई-चौड़ाई में, इन अंगुलियों में अंतर देखा जा सकता है। इतना ही नहीं,अंगुलियों के भाग भी कभी एक जैसे नै होते । भाग अधिक फासले वाले या फिर छोटे अंतर वाले भी हो सकते हैं। आपने आज तक अंगुलियों की लंबाई और उनके आकार के हिसाब से व्यक्ति का कैसा स्वभाव होता है,इसके बारे में जानना होगा।

    हथेली, अंगूठा, उंगलियों की बनावट और रेखाओं के साथ ही अलग-अलग निशानों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव की बातें बताने वाली विद्या है, हस्तरेखा ज्योतिष। इसके अनुसार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कई बातों की जानकारी दी जा सकती है। तो चलिए आज आपको छोटी उंगली के आधार पर कुछ बातें बताते है, जिनसे व्यक्ति के स्वभाव की बातें मालूम की जा सकती हैं।
    जिन लोगों की यह उंगली आगे से नुकीली होती है, वे बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज चलता है।
    जिन लोगों की हथेली में छोटी उंगली सामान्य लंबाई वाली रहती है, वे लोग घर-परिवार और समाज में उचित मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। अपनी योग्यता के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

    यदि छोटी उंगली का अंतिम भाग चैकोर दिखाई देता है तो व्यक्ति दूरदर्शी होता है। ऐसे लोग विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं।
    छोटी उंगली अधिक लंबी होने पर व्यक्ति बहुत चालक हो सकता है।
    ऐसे लोग अपनी चतुराई से कार्यों में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।
    जिन लोगों की छोटी उंगली टेढ़ी होती है, वे जीवन में कई बार अयोग्य साबित हो सकते हैं। ये लोग ठीक से कार्य नहीं कर पाते हैं।यदि किसी की हथेली में छोटी उंगली सामान्य लंबाई से बहुत छोटी है तो ऐसा व्यक्ति जल्दबाजी में काम करने वाला होता है। ऐसे लोग नासमझ हो सकते हैं और ये व्यवहार कुशल भी नहीं होते हैं।

    Read More : क्या आप भी पूजा में जलाते हैं अगरबत्ती ? आपकी यह भूल आपके समूल वंश का नाश कर सकता है

  • क्या आप भी पूजा में जलाते हैं अगरबत्ती ? आपकी यह भूल आपके समूल वंश का नाश कर सकता है

    आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग सकती है लेकिन सच है, पूजा पाठ के दौरान अगरबत्ती का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का खासा महत्व है और लोग पूजा के समय खास करकरे धूप दीप और अगरबत्ती आदि जरूर जलाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की पूजा के समय भले ही आप धूप जला लें लेकिन अगरबत्ती का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। आइये आपको बताते हैं की आखिर क्यों अगरबत्ती जलाना निरीह माना जाता है।

    इसलिए नहीं करना चाहिए अगरबत्ती का उपयोग
    आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की अगरबत्ती बांस का बना होता है और बांस की लकड़ी को हिन्दू धर्म में अछूत माना गया है। यहाँ तक की बांस का उपयोग लोग दाह संस्कार के लिए भी नहीं करते तो फिर ईश्वर की पूजा अर्चना के लिए कैसे कर सकते हैं। हिन्दू धर्म शास्त्रों में भी अगरबत्ती जलने से मना किया गया है , लोगों को ये बात एक दूसरे से शेयर करनी चाहिए और अगरबत्ती जलाने पर रोक लगानी चाहिए। अगरबत्ती जलाने पर बेहद नुकसानदायक परिणाम भी मिल सकते हैं।

    वैज्ञानिक कारण
    वैज्ञानिक कारण के अनुसार जब भी अगरबत्ती जलाई जाती है तो उसमे मौजूद बांस भी जलने लग जाता है। बांस के जलने से एक विषैले गैस का रिसाव होता है जो काफी खतरनाक होता है। यही कारन है की वैज्ञानिक स्तर पर भी बांस जलाना काफी नुकसानदायक माना गया है, इसके अलावा हमारे पूर्वजों का भी मानना था की पूजा पाठ के दौरान अगरबत्ती का प्रयोग नहीं करना चाहिए इससे लोगों का वंश आगे नहीं बढ़ता है। इसलिए अगर आप भी पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाते हों तो आगे से ऐसा करने से बचें।

    Read More : हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो इन गलतियों को करने से बचें

  • 11 December Rashifal : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    11 December Rashifal

    मेष – आज आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आपके विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

    वृष – कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। गलत तरीके से धन अर्जित करने का प्रयास न करें।

    मिथुन – मान सम्मान बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

    कर्क – परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सुख व दु:ख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें।

    सिंह – खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

    कन्या – शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

    तुला – कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जायेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट के चलते कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी।

    वृश्चिक – दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

    धनु – वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सावधानी बरतें।

    मकर – किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे।

    कुंभ – किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी।

    मीन – लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

    Read-खरमास 16 दिसंबर से आरंभ होगा खरमास, जानिए राशि अनुसार शुभ-अशुभ प्रभाव

  • खरमास 16 दिसंबर से आरंभ होगा खरमास, जानिए राशि अनुसार शुभ-अशुभ प्रभाव

    16 दिसंबर 2017 से सूर्य गोचरवश अपनी राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही मलमास जिसे खरमास भी कहा जाता है, आरंभ हो जाएगा। खरमास को शुभ कार्यों में वर्जित माना गया है। अत: खरमास की अवधि में विवाह, मुण्डन, वधूप्रवेश, गृहप्रवेश इत्यादि कार्य निषिद्ध रहेंगे। खरमास 14 जनवरी 2018 तक रहेगा।
    सूर्य के धनु राशि में प्रवेश का समस्त 12 राशियों वाले जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

    1. मेष-
    मेष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन हानि की संभावना है। झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा।

    2. वृष-
    वृष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी व मुकदमें में असफलता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

    3. मिथुन-
    मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार दाम्पत्य सुख में हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। धन हानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की संभावनाएं हैं।

    4. कर्क-
    राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    5. सिंह-
    राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मानसिक पीड़ा होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। संतान को कष्ट की संभावना है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की संभावना है।

    6. कन्या-
    राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट होगा। धनहानि व मानहानि होगी। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में असफलता प्राप्त होगी। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा।

    7. तुला-
    वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। धन लाभ होगा। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। पदोन्नति की संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    8. वृश्चिक-
    राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार व धन संपत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की सम्भावना है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी।

    9. धनु-
    राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन हानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी।

    10. मकर-
    राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है।

    11. कुंभ-राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन प्राप्ति का योग है। पदोन्नति के अवसर हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    12. मीन- राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

  • 16 December Rashifal : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    16 December Rashifal

    मेष :- आज मन प्रसन्न रहेगा। कोई षुभ समाचार मिलेगा। कामकाज से संबंधित नवीन योजना बना सकते है। किसी से वाद-विवाद होगा।

    वृषभ :- आज परिवार का उत्तम सहयोग बना रहेगा। कामकाज में लाभ होगा। मन में नवीन उत्साह एवं जोष देखने को मिलेगा।

    मिथुन :- षिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी से विवाद तथा झूठे आरोप लग सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    कर्क :- प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों का अच्छा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

    सिंह :- परिवार की तरफ से खुषी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। मनोरंजक यात्राएं होंगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। बेवजह झूठे आरोप लग सकते है।

    कन्या :- आज परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नवीन कार्य के प्रति आकर्शण बढ़ेगा। किसी प्रकार की लापरवाही परेषानी का कारण बनेगी।

    तुला :- आज किसी मांगलिक कार्य में षामिल होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। नवीन मित्रता होगी। स्वभाव में गंभीरता बनेगी।

    वृश्चिक :- मीठी वाणी के कारण दूसरों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। आज आप मांगलिक कार्यक्र्रम में षामिल हो सकते है। परिवार में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते आ सकती है।

    धनु :- किसी प्रकार का षुभ कार्य घर-परिवार में संपन्न होगा। किसी से बेवजह के मतभेद हो सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

    मकर :- आज पारिवारिक सुख में कोई कमी नहीं होगी। लंबी दूरी की यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में मन लगा रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि देखने को मिलेगी।

    कुंभ :- षिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में नया कुछ करने की सोच सकते हे। यात्राएं होंगी।

    मीन :- आज कामकाज मिला-जुला बना रहेगा। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। किसी से विवाद परेषानी का कारण बन सकता है।

    Read more-ट्रिपल तलाक दिया तो होगी 3 साल की जेल, मोदी कैबिनेट ने बिल पर लगाई मुहर, अब संसद में होगा पेश

    “Religion” बदलना है तो पहले लेनी होगी मंजूरी, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला