Category: religious

  • 2 दिसंबर 2024 का पंचांग: शुभ और अशुभ मुहूर्त जानें

    2 दिसंबर 2024 का पंचांग: शुभ और अशुभ मुहूर्त जानें

    2 दिसंबर 2024 का पंचांग: शुभ और अशुभ मुहूर्त जानें

    क्या आप 2 दिसंबर 2024 के लिए पंचांग की जानकारी ढूंढ रहे हैं? अगर हाँ, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं! इस लेख में, हम आपको 2 दिसंबर 2024 के लिए संपूर्ण पंचांग विवरण प्रदान करेंगे, जिसमें तिथि, नक्षत्र, योग, शुभ और अशुभ मुहूर्त, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय शामिल है। इस जानकारी से आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाकर उन्हें शुभ मुहूर्त में संपन्न कर सकते हैं और अशुभ मुहूर्त से बच सकते हैं।

    तिथि और नक्षत्र

    2 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 12:43 बजे से प्रारंभ होगी। इस दिन का नक्षत्र मूल रहेगा, जो शाम 03:45 बजे से प्रारंभ होगा। इसका मतलब है कि इस दिन आपकी योजनाएँ और कार्य दोनों ही नक्षत्र और तिथि के प्रभाव में रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मूल नक्षत्र स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक है, इसलिए अगर आप इस दिन कोई बड़ा काम करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी मेहनत रंग ला सकती है।

    शुभ और अशुभ समय का प्रभाव

    तिथि और नक्षत्र के अलावा, दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्तों को भी जानना बहुत जरुरी होता है। यह आपकी सफलता को प्रभावित कर सकता है। यहां पर 2 दिसंबर, 2024 के लिए कुछ महत्वपूर्ण शुभ और अशुभ समय दिए गए हैं:

    • शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त (11:55 AM- 12:37 PM) और अमृत काल (06:26 AM- 08:08 AM) इस दिन के शुभ समय हैं, इन मुहूर्तों में नए काम शुरू करना या शुभ कार्य करना लाभकारी हो सकता है।
    • अशुभ मुहूर्त: राहू काल (8:16 AM- 9:36 AM), यमगंड (10:56 AM- 12:16 PM), और गुलिक काल (1:36 PM- 2:56 PM) अशुभ मुहूर्त हैं। इन समय में महत्वपूर्ण काम करने से बचना चाहिए।

    सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

    सूर्य और चंद्रमा की स्थिति का भी हमारे दैनिक जीवन पर प्रभाव पड़ता है। 2 दिसंबर 2024 को सूर्योदय 6:56 AM और सूर्यास्त 5:36 PM पर होगा। चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय क्रमशः 7:48 AM और 6:25 PM रहेगा। यह जानकारी आपके दिनचर्या को नियोजित करने में मददगार हो सकती है।

    सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा का महत्व

    ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है, जबकि चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। सूर्योदय और चंद्रोदय के समय में ध्यान और आध्यात्मिक प्रक्रियाएँ करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है।

    योग और अन्य ज्योतिषीय गणनाएँ

    2 दिसंबर 2024 को धृति योग प्रातः 04:00 बजे तक रहेगा और उसके बाद शूल योग प्रारंभ होगा। इन योगों के प्रभाव का भी आपके जीवन पर असर पड़ सकता है। वर्ज्यम् काल भी अशुभ मुहूर्त में आता है जिसे ध्यान में रखना चाहिए।

    योग और जीवन पर इसका प्रभाव

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विभिन्न योगों का हमारे जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। कुछ योग हमारे लिए शुभ फल देते हैं तो कुछ अशुभ। इसलिए, किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले योगों को जरूर देख लेना चाहिए।

    महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखने योग्य

    यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यह केवल एक सामान्य पंचांग है और यह किसी भी व्यक्ति विशेष की कुंडली के आधार पर भिन्न हो सकता है। अपने विशेष कार्यो के लिए ज्योतिषी से सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है।

    Take Away Points

    • 2 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मूल नक्षत्र रहेगा।
    • अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल शुभ मुहूर्त हैं, जबकि राहू काल, यमगंड और गुलिक काल अशुभ हैं।
    • सूर्योदय 6:56 AM और सूर्यास्त 5:36 PM पर होगा, जबकि चंद्रोदय 7:48 AM और चंद्रास्त 6:25 PM पर होगा।
    • धृति और शूल योग का भी प्रभाव रहेगा।
    • अपनी कुंडली और विशेष जरूरतों के आधार पर ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
  • जीवन की समस्त बाधाओं का नाश होता है श्रीराम के इस चमत्कारिक मंत्र का जाप करने से

    मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं, जिन्होंने त्रेता युग में रावण का संहार करने के लिए धरती पर अवतार लिया। कौशल्या नंदन प्रभु श्री राम अपने भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न से एक समान प्रेम करते थे। उन्होंने माता कैकेयी की 14 वर्ष वनवास की इच्छा को सहर्ष स्वीकार करते हुए पिता के दिए वचन को निभाया। उन्होंने ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन न जाय’ का पालन किया।भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि इन्होंने कभी भी कहीं भी जीवन में मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए वह ‘क्यों’ शब्द कभी मुख पर नहीं लाए। वह एक आदर्श पुत्र, शिष्य, भाई, पति, पिता और राजा बने, जिनके राज्य में प्रजा सुख-समृद्धि से परिपूर्ण थी। राम सद्गुणों के भंडार हैं इसीलिए लोग उनके जीवन को अपना आदर्श मानते हैं। सर्वगुण सम्पन्न भगवान श्री राम असामान्य होते हुए भी आम ही बने रहे। युवराज बनने पर उनके चेहरे पर खुशी नहीं थी और वन जाते हुए भी उनके चेहरे पर कोई उदासी नहीं थी। वह चाहते तो एक बाण से ही समस्त सागर सुखा सकते थे लेकिन उन्होंने लोक-कल्याण को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए विनय भाव से समुद्र से मार्ग देने की विनती की। शबरी के भक्ति भाव से प्रसन्न होकर उसे ‘नवधा भक्ति’ प्रदान की। वर्तमान युग में भगवान के आदर्शों को जीवन में अपना कर मनुष्य प्रत्येक क्षेत्र में सफलता पा सकता है। उनके आदर्श विश्वभर के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भगवान श्रीराम का नाम इतना पावन है कि उनके नाम का स्मरण करने से ही इंसान अपने जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किलों से बाहर आ जाता है. मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम का नाम उनके परम भक्त हनुमान जी भी हमेशा जपते रहते थे यही वजह है कि आज भी जो इंसान श्रीराम का नाम लेता है उसे श्रीराम के साथ-साथ हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होती है.
    वैसे हिंदू धर्म के विभिन्न शास्त्रों में कई प्रकार के मंत्र और उनके जाप करने के तरीके बताए गए हैं लेकिन उन मंत्रों को जपने के लिए ज्यादा समय और विधि-विधान की जरूरत होती है. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान श्रीराम का मंत्र जो आपको जीवन की तमाम परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता बताएगा.।
    भगवान श्रीराम का मंत्र – ‘श्री राम जय राम जय जय राम’
    भगवान श्रीराम के इस मंत्र को आपने कई बार भजन के दौरान या किसी खास मौके पर सुना होगा या फिर आपमें से कई लोगों ने इस मंत्र का जाप भी किया होगा लेकिन आपको शायद इस मंत्र की शक्ति का अंदाजा नहीं है. भगवान श्रीराम का यह एक मंत्र ही आपको बड़ी से बड़ी दुविधा और परेशानियों से बाहर निकालने की ताकत रखता है. यह मंत्र ही इंसान के जीवन को इस संसार के भवसागर से पार लगाता है। इस मंत्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जाप के लिए किसी सख्त नियम के पालन की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आप इसका जाप दिनभर में किसी भी समय और कहीं भी बैठकर कर सकते हैं.
    परेशानियों से बाहर निकलता है यह मंत्र
    भगवान श्रीराम के इस चमत्कारिक मंत्र में श्री, राम और जय इन तीन शब्दों को एक खास क्रम में दोहराया गया है. इस मंत्र में ‘श्री’ का मतलब है लक्ष्मी स्वरुपा सीता या शक्ति, जबकि ‘राम’ शब्द में ‘रा’ का संबंध अग्नि से है जो संपूर्ण दुष्कर्मों का दाह कर देती है. यहां ‘म’ शब्द जल तत्व का प्रतीक है जिसे जीवन के समान माना जाता है और ‘जय’ का अर्थ है विजय पाना.।श्रीराम के इस मंत्र का जाप करने वाले मनुष्य के जीवन की समस्त बाधाओं का नाश होता है और अंत में वो उनपर विजय प्राप्त कर ही लेता है। ये है भगवान श्रीराम का मंत्र – जो व्यक्ति निरंतर इस मंत्र का जाप करता है वो अपने जीवन में अचानक आनेवाली परेशानियों से बच जाता है और हर क्षेत्र में उसकी विजय पक्की होती है.।

    इसे भी पढ़े:

    बरसेगा पैसा ही पैसा घर में इस तरह रख लो 21 चावल के दाने बस ……!

  • Horoscope : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Horoscope

    मेष :- कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव।

    बृषभ :- किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। भावना प्रधान मन अंकुश रखें किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टारी बनेंगी।

    मिथुन:- रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। लाभकारी संबंधों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी।

    कर्क:- सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

    सिंह:- पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति होगी। कन्या रू पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।

    तुला:- भावनाव से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। भविष्य संबंधी चिताएं मन में नकारात्मकता ला सकती हैं।

    वृश्चिक:- भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे को कुशलता से पूर्ण करेंगे।

    धनु:- भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। बचकाना स्वभाव महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।

    मकर:- महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।

    कुंभ:- किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। आलस्य कतई न करें।

    मीन:- नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश पर नियंतण्ररखें एवं निकट संबंधों में मधुर वाणी बोलें।

  • फ्रीज में रखा आटा भूत-प्रेत को निमंत्रण देता है ,जानिए कैसे

    अगर आप फ्रिज में आटा रखते है तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। आपको बता दे कि फ्रिज में आटा रखने से आप अपने घर में प्रेत आत्माओं को निमंत्रण देते है। यह बात तो हम सब ने कई बार सुनी है। फिर भी फ्रीज में आटा रखते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि बासी भोजन भूत भोजन होता है और इसे ग्रहण करने वाला व्यक्ति जीवन में रोग और कठिनाइयों से घिरा रहता है। जिन भी घरों में लगातार या अक्सर गूंथा हुआ आटा फ्रिज में रखने की परंपरा है वहां पर भूत, प्रेत तथा अन्य ऊपरी हवाएं भोजन करने के लिए आने लग जाती है।
    इनमें अधिकतर वे आत्माएं होती है जिन्हें उनके घरवालों ने भुला दिया या जिनकी अब तक मुक्ति नहीं हो सकी है। घ्सी आत्माओं के घर में आने के साथ ही घर में अनेकों समस्याएं उत्पन होनी शुरू हो जाती हैं। जिस कारण घर में किसी न किसी प्रकार के, रोग-शोक और क्रोध तथा आलस्य का डेरा हो जाता होता है। शास्त्रों के अनुसार घ्से किसी भी चीज को घर में स्थान नहीं देना चाहिए जो मृतात्माओं का भोजन हो अथवा उन्हें किसी भी प्रकार से आमंत्रित करने की क्षमता रखती हो।
    इसके साथ ही रात के बासी बचे आटे से रोटी बनाना शरीर के लिए भी नुकसानदेह होता है। घ्सा भोजन परेशानियों को तो बढ़ावा देता ही है साथ में शरीर को भी रोगों का घर बना देता है जबकि ताजा बना भोजन शरीर को स्फूर्ति, शक्ति और स्वास्थ्य देता है। इन सभी चीजों को देखते हुए हमें फ्रीज में बासी आटा नहीं रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ेे : अपना फोटो खूबसूरत बनाकर शेयर करते रहने से डिप्रेशन में आ जाएंगे

  • 14 nov 2017 Horoscope : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    14 nov 2017 Horoscope

    मेष – नई योजना आपके सामने आ सकती है। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई योजना बनानी पड़ सकती है। किसी और की बात आपको किसी और तक पहुंचाने का काम भी दिया जा सकता है। आपके लिए दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। सोचे हुए कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं।

    वृष – कामकाजी जीवन के बारे में कई तरह के विचार आपके मन में आ सकते हैं। हर तरह की योजना पूरी हो सकती है। उससे आपको फायदा भी हो सकता है। आप जो योजना बना रहे हैं उसमें कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। आप चाहें तो अपने विचारों को ठीक ढंग से पेश करके स्थितियों को बदल सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा हुआ रहेगा। स्थिरता, सुरक्षा और सहजता महसूस होगी। कामकाज को ज्यादा समय देना होगा। वृष राशि वाले लोग अपने खान-पान और सेहत पर ध्यान दें। बातचीत में सहजता रहेगी। कोई खास काम जैसा आपने सोचा था वो पूरा भी हो जाएगा।

    मिथुन – आपका मूड सकारात्मक रहेगा। कामकाज के अलावा एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी आपका मन लगेगा। जरूरी कामों और बचने वाले समय के बारे में अच्छी तरह विचार कर के आगे बढ़ेंगे और बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। जितने काम आपको आज निपटाने हैं, उन सबके लिए समय निकाल लेंगे और कामकाज को मैनेज करने में सफल हो जाएंगे। रोमांस के लिए भी आपको समय मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। अधिकारियों के साथ अच्छी बातचीत होगी।

    कर्क- कुछ नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में सकारात्मक सोच के साथ किसी नई प्लानिंग पर काम शुरू हो सकता है। बड़ी योजनाएं बनाएं। चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आने वाले दिनों में बड़ा फायदा हो सकता है। कोई ऐसा सुखद बदलाव भी होगा जिसे आप काफी समय तक याद रखेंगे। किसी स्थिति, दस्तावेज या लेन-देन के खाते को गहराई से समझना होगा। खुद के लिए समय निकालें। आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन का कुछ समय भाइयों या पड़ोसियों के साथ बीतेगा और आपको अच्छा भी लगेगा।

    सिंह – गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी धन लाभ का संकेत दे रही है। हर तरह से फायदा हो सकता है। धन लाभ के पूरे योग हैं। आपकी महत्वाकांक्षा और जोश चरम पर रहेगा। चतुराई और समझदारी से आप सफल हो सकते हैं। आप सिर्फ जरूरी कामों पर ध्यान दें। गंभीर बातचीत में भी आप सफल हो सकते हैं। धैर्य और सोच समझकर अपनी बात किसी के सामने रखें। अपनी वाणी से कोई खास काम भी आज आप पूरा करवा सकते हैं। दिन बहुत आसानी से बीतेगा। कोई चिंता न रखें। प्रसन्न रहेंगे। अपनी वाणी से आप दुश्मनों पर जीत भी हासिल कर सकते हैं।

    कन्या – ऑफिस के किसी खास काम के लिए पहल करेंगे। आपके सामने परिस्थितियां ऐसी हो जाएंगी कि आपको कोई पहल करनी पड़ेगी। दिन आपके फेवर में हो सकता है। कोई पुराना सपना भी पूरा होने के योग हैं। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। आमदनी बढ़ने के योग हैं। दिनचर्या में बहुत विविधता रहेगी। आपने जो काम हाथ में लिया है, उस पर बारीकी से विचार करें। दोस्त मददगार रहेंगे। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ भी समय बीतेगा। आपको अचानक छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। शब्दों और विचारों के क्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ सकती है।

    तुला- आपकी कोशिश जल्दी से जल्दी काम निपटाने की होगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो अचानक यात्राएं हो सकती हैं। आप अपनी इच्छानुसार ही काम करेंगे। सिर्फ खास काम निपटाने पर ही आपका ध्यान रहेगा। निवेश या पैसा बढ़ाने के कई तरीके आपके दिमाग में चलते रहेंगे। बिजनेस की प्लानिंग हो सकती है। दूसरों के साथ सहयोग और समझौते करने के लिए तैयार रहें। हर बात और हर स्थिति को तुरंत समझ भी जाएंगे। किसी से काफी महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। खुद पर भरोसा करें।

    वृश्चिक- आज आप भावुक रहेंगे। भावनात्मक तौर पर आप में ऊर्जा रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आपके लिए गए फैसले सही हो सकते हैं। बहुत-सी परेशानियों और समस्याओं के समाधान भी आज आपको मिल सकते हैं। अपने काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव लाने का भी मन बना सकते हैं। जो काम करने की सोचेंगे वह पूरा कर ही लेंगे। किए गए हर काम का फायदा आपको मिल सकता है। नई संभावनाओं पर ध्यान देने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है।

    धनु- कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में पैसों के किसी मामले को लेकर आपको सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा है। आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ेंगे और अपनी ज्यादातर कोशिशों में सफल भी रहेंगे। नौकरी या करियर में बदलाव के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इससे आपकी इमेज और बढ़ सकती है। कुछ अलग और हट कर काम करने का मन हो सकता है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। अनजाने में ही किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं।

    मकर- कोई नया काम मिल सकता है। उससे बड़ा फायदा भी होगा। नौकरी-बिजनेस के टारगेट पूरे करने के लिए आपको आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। जिस खबर का आपको काफी समय से इंतजार था, वह मिल सकती है। प्रमोशन या नौकरी के मामले में भी परेशानियों से राहत मिलेगी। कोई बड़ा मौका मिल सकता है। जिससे आपको धन लाभ भी हो सकता है। आज आप सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। पैसा बचाने की कोशिश करें। घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं तो मिल सकता है। परिवार या आपसे कोई नया सदस्य भी जुड़ सकता है। ऑफिस में आपको सहयोग मिलेगा। लोगों का ध्यान आपकी तरफ ज्यादा होगा। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

    कुंभ- यात्रा का योग बन सकता है। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी एकाग्रता के दम पर आप सफल हो सकते हैं। आपको कुछ अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं। सही स्थिति और अपने लिए सही ऑप्शन को समझने की पूरी कोशिश करें। धैर्य रखना होगा। कठिनाई वाली स्थिति से निपटने में आपका पॉजिटिव नजरिया ही कारगर रहेगा।

    मीन- कामकाज और नौकरी के मामले में कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति आपके सामने आ सकती है। किसी लक्ष्य को लेकर आप बेहद उत्सुक हो सकते हैं। धैर्य, लगन और सही तरीके से हर परिस्थिति का सामना कर लेंगे। अपनी सफलता पर आपको गर्व भी होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं सुलझने लगेंगी। जितनी जरूरत है, उतने संसाधन भी आपके पास रहेंगे। हर तरह की व्यवस्था आपके लिए हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप अपने मौलिक विचारों और तरीकों का इस्तेमाल करेंगे, तो ज्यादा सफल रहेंगे। ज्यादातर समस्याओं का समाधान भी नए तरीके से निकल सकता है।

    Read more-दो पत्‍नियां और शनि, यमराज जैसे बेटे, ये है सूर्य देव का परिवार

    नींबू सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, कई बीमारियां भी भगाता है

  • 16 nov horoscope : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    16 nov horoscope

    मेष : आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। वाहनसुख अच्छा रहेगा।

    वृषभ : गणेशजी कहते है कि आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ होगा। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

    मिथुन : गणेशजी कहते है कि आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरु करने की योजना बनेगी, परंतु काम प्रारंभ न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप में कामुकता अधिक रहेगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है।

    कर्क : गणेशजी कहते है कि आपके लिए आज का दिन अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। शांतिपूर्वक निद्रा नही मिल पाएगी। समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखिएगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।

    सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आप का आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रुप से स्वस्थ दिन बीतेगा।

    कन्या : आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएँगे। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

    तुला : आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएँगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक : गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्यचिकित्सा न करवाने एवं तकरार में न उतरने का सूचन करते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

    धनु : आज का दिन आप के लिए लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

    मकर : गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा।

    कुंभ : गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएँगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

    मीन : गणेशजी का कहना है कि आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

    read more-दो पत्‍नियां और शनि, यमराज जैसे बेटे, ये है सूर्य देव का परिवार

  • इस पौधे का जो़ड़ा आपको बना देगा करोड़पति

    अधिकतर लोग अपने घर में सजावटी पौधे लगाते हैं. घर में साज सज्जा का ध्यान रखना तो जरूरी है लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो वास्तु के अनुसार आपको लाभ देते हैं. ऐसा ही एक पौधा है मोरपंखी का पौधा. मोरपंखी का पौधा घर में जोड़े से लगाने से घर में कई परेशानियां समाप्त हो जाती हैं. दरअसल ये पौधा घर में सही स्थिति में होना चाहिए. कहा जाता है कि इससे घर में सौभाग्य में वृद्धि होती है. लेकिन अगर ये सूख जाए तो क्या करना चाहिए।
    घर में पौधे लगाएं तो उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में बढ़ने से घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. उसी प्रकार सूख जाने पर घर में आर्थिक परेशानियां आने लगती है. इसी प्रकार मोरपंखी का पौधा घर में खुशियां और समृद्धि लाता है. इसलिए इसे सूखने से बचाना चाहिए। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    यह भी पढ़ेे: भारत के इन आवारा कुत्तों की खुली किस्मत, जाएंगे विदेश

  • 18 NOV HOROSCOPE : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    18 NOV HOROSCOPE

    मेष –  विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। रोमांसः  आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है। करियरः आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है।  वाहनसुख अच्छा रहेगा।

    वृषभ – आज मन में हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। रोमांसः  ध्यान रखें कि कहीं आपका अहं किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। राशि का स्वामी शुक्र पंचम पराक्रम भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। करियरः सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा।

    मिथुन -आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।  संतान संबंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। रोमांसः  आप में कामुकता अधिक रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है। करियरः आज नया काम प्रारंभ न करें। मानहानि होने की संभावना है।

    कर्क -आपके लिए आज का दिन अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा।  रोमांसः  घर में झगडे का वातावरण रहेगा।स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। शांतिपूर्वक निद्रा नही मिल पाएगी। करियरः समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखें।

     सिंह -आप का आज का दिन शुभफलदायक है। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। रोमांसः  महिला मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे।  करियरः कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

    कन्या -आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। आज आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। रोमांसः  परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। करियरःआयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

    तुला -आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। । रोमांसः  प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। करियरः आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा।

    वृश्चिक -आज दुर्घटना से बचें, शल्यचिकित्सा न करवाएं एवं तकरार में न उतरें। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। रोमांसः  आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। करियरः अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है।

    धनु -आज का दिन आप के लिए लाभकारी है। भोजन अच्छा मिल सकता है। रोमांसः  गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। करियरः आय में वृद्धि के योग है। आज आपको अपार धन, मानसम्मान मिलेगा।

    मकर -आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन संबंधित दुर्घटना से सावधान रहें। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रोमांसः  गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा।  सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा। करियरः व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी।

    कुंभ -आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। रोमांसः  आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। संतान की चिंता सताएगी। करियरः प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरें।

    मीन -आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालें। रोमांसः  अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। करियरः आकस्मिक धनलाभ के योग हैं।

  • अचानक आई मुसीबत से इस तरह मिलेगा छुटकारा

    अचानक अगर आपके जीवन में मुसीबत आ जाएं तो इन मंत्रों से आप छुटकारा पा सकते हैं। नौकरी में अचानक मुसीबत आएं तो – अगर आपकी नौकरी में अचानक मुसीबत आ गई तो इसके लिए ‘ऊं गं गणपतये नमः’ , 3 दिनों तक सुबह और शाम इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से 7 दिनों कर करें। साथ ही गणेश जी को दूब अर्पित करें।

    यह भी पढ़ेे: बाथरुम आपको बना सकता है धनवान, जानिए कैसे !

    शादी फाइनल होने के बाद मुसीबत आ जाएं तो- अगर आपकी शादी तय हो गई और बाद में शादी होने में कोई मुसीबत आ जाएं तो ये उपाय करें दृ इसके लिए ‘ऊं ह्रीं गौर्ये नमरू मंत्र का जाप मां दुर्गा के सामने बैठकर तीन दिनों तक करें। मंत्र का 11 माला जाप करें। इस मंत्र का जाप लाल चंदन की माला से करें। साथ ही मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें। मंत्र का जाप लाल कपड़े धारण करके करें।

    यह भी पढ़ेे: हांथ के पंजे पर छिपा है निरोग रहने का राज

    अचानक शादीशुदा जीवन में परेशानी हो तो -स्त्रियों के लिए सर्वोत्त्म मंत्र होगा- ऊं पार्वतीपतये नमः, पुरुषों के लिए सर्वोत्तम मंत्र नमः शिवाय होगा। इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से 27 दिनों तक करें। मंत्र का जाप भगवान शिव के समक्ष करना चाहिए। भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।
    धन के लेन-देन में समस्या- इसके लिए सर्वोत्तम मंत्र ऊं श्रीं श्रीयै नमरू होगा। इस मंत्र का जाप स्फटिक या मोती की माला से करें। मंत्र का जाप 11 माला करें। साथ ही मां लक्ष्मी को गुलाबी कपड़े में अक्षत अर्पित करें।
    वास्तु के हिसाब से घर में क्या होना चाहिए पेड़ पौधों का स्थान
    मुकदमे की मुसीबत से छुटकारा दृ इस मंत्र ‘ऊं नमो भगवते आन्जनेयाय महाबलाय स्वाहा’ का जाप करें। जिस दिन से इस तरह की समस्या आएं उसी दिन से इस मंत्र का जाप नौ माला करना शुरु कर दें। इस मंत्र का जाप हनुमान जी के सामने तुलसी की माला से करें। सेहत संबंधी समस्या हो तो – सेहत संबंधी समस्या के लिए ‘ऊं लक्ष्मणप्राणदात्रे नमः’ मंत्र का जाप करें। हनुमान जी के सामने अखंड दीपक जलाएं।

    यह भी पढ़ेे: ट्रंप और मोदी की चाहत, भारत-अमेरिका की सेेेेना हो दुनिया में बेस्‍ट

  • 20 november Horoscope : जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    20 november Horoscope

    मेष : गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्तमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं होने पाएगा। हितशत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

    वृषभ : गणेशजी की कृपा से आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में व्यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

    मिथुन : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज के दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च ही होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशावालों के लाभ होगा।

    कर्क : स्वस्थ चित्र से दिन व्यतीत करने की गणेशजी सलाह देते हैं, क्योंकि आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेट- दर्द से हैरानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से खटराग होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण अथवा अत्यधिक कामुक्ता आपके लिए संकट ला सकती है अतः ध्यान रखें। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करने की सलाह देते हैं।

    सिंह : गणेशजी कहते हैं कि मानसिक अस्वस्थता रहेगी, परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। माताजी के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकती है। नौकरी में स्त्रीवर्ग से बच कर रहें।

    कन्या : बिना विचारे साहस करने के प्रति गणेशजी चेतावनी देते हैं। भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे। भाई- बहनों के साथ मेल जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

    read more-गुजरात का यह वैज्ञानिक कोई भी धातु को सोना बना देता था !

    तुला : आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन में ग्लानि रहे। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ न मुड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएँगे।

    वृश्चिक : गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

    धनु : आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए गणेशजी कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

    मकर : गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएँ मामूली प्रयत्न से हल हो जाएँगी। व्यापारियों को व्यापार- धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई चीज वस्तुओं की खरीदारी होगी।

    कुंभ : हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी- धंधा के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा. मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    मीन : आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगा। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। आफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतानें आज चिंता का कारण बनेंगी। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।