Category: politics

  • एस जयशंकर बोले प्रधानमंत्री विश्व गुरु बन चुके हैं

    डेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार (25 मई) को बोला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण दुनिया नया भारत देख रही है वहीं जयशंकर ने तीन देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री के भारत आगमन पर बड़ी बात बोली है।उन्होंने कहां “आज दुनिया पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण एक नया भारत देख रही है।”
    दुनिया में भारत का ऊंचा स्थान पीएम के कारण- एस जयशंकर
    विदेश मंत्री ने आगे ये भी कहा है, “पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने कहा कि उनके लिए प्रधानमंत्री ‘विश्व गुरु’ बने हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को ‘द बॉस’ कहा है।” साथ ही विदेश मंत्री ने आगे ये कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा, “अगर आज भारत की छवि, भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में भारत का स्थान इतना ऊंचा हुआ है तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मेरे लिए यह एक नई शुरुआत ही है।”

  • सोनिया व खड़गे ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। खड़गे ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की, जिनकी 21 मई, 1991 को हत्या कर दी गई थी।

    राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पिता का एक वीडियो साझा किया उन्होंने कहा, पापा, आप हमेशा मेरे साथ हैं, प्रेरणा में और मेरी यादों में। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, ‘भारत पुराना देश है, लेकिन युवा राष्ट्र है, मैं भारत का सपना देखता हूं मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में व मानव जाति की सेवा में।

    राजीव गांधी के शब्द हम सभी के मन में गूंजते रहते हैं। 21वीं सदी का भारत अपनी कई उपलब्धियों का श्रेय इस दूरदर्शी नेता को देता है, जिन्होंने न केवल देश को प्रगति और आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर किया, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की जड़ों को भी मजबूत किया।

    पार्टी ने कहा, उनकी पुण्यतिथि पर, हम राजीव जी को याद करते हैं, जिन्होंने भारत के सच्चे चरित्र – एकजुटता और सहिष्णुता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और अंतत: इस सपने के लिए अपनी जान दे दी। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था और उन्होंने चार बार उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

  • कैबिनेट की पहली बैठक के बाद बोम्मई बोले, ‘सिद्दारमैया ने सबको निराश किया’

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली नई कांग्रेस सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, “महिलाएं कल मुफ्त यात्रा के लिए बसों में सवार होने के लिए तैयार थीं। लेकिन मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सभी को निराश किया। केवल घोषणाएं की गई थीं, लेकिन गारंटी योजनाओं के कार्यान्वयन की तारीखों की घोषणा नहीं की गई थी।”

    उन्होंने कहा, “कहा गया था कि अगली कैबिनेट बैठक में चीजों पर चर्चा की जाएगी। इसका मतलब है कि निर्णय केवल लोगों को निराश करने के लिए था। पांच गारंटी योजनाओं पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए सीएम इतने पैसे कहां से लाएंगे?”भाजपा नेता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि सभी को गारंटी योजना नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, लेकिन उन्हें इस तथ्य को नहीं भूलना चाहिए कि सभी ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है। इससे पता चलता है कि वे मतदाताओं को कितना सम्मान देते हैं।

    बोम्मई ने कहा, कोविड महामारी के कारण हर राज्य की उधारी बढ़ गई है। सिद्दारमैया अभी भी विपक्ष के नेता के रूप में बात करते हैं। अब उनके पास बहुत सारी जिम्मेदारी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को जिले के नेताओं की बैठक होगी और उसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। उन्होंने यह भी कहा : मैंने विधानसभा में विपक्ष के नेता पद के बारे में अभी नहीं सोचा है।

  • Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह की भविष्यवाणी

    Amit Shah On Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (25 मई) को असम का एकदिवसीय दौरा किया और संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वाली कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार किया. राज्य में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने और विभिन्न सरकारी विभागों के लिए 44,703 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनेंगे और कांग्रेस लोकसभा में अपनी मौजूदा सीटें भी हासिल नहीं कर पाएगी.

    गृह मंत्री शाह ने की इतनी सीटें जीतने की भविष्यवाणी

    शाह ने कांग्रेस पर नकारात्मक रवैया रखने और संसद के नए भवन के निर्धारित उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर राजनीति करने का आरोप लगाया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शाह ने कहा, ”नरेंद्र मोदी अगले वर्ष 300 से ज्यादा सीटों के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. कांग्रेस विपक्षी पार्टी होने का दर्जा खो चुकी है और लोकसभा में वर्तमान में उसकी जितनी सीटें हैं वो भी हासिल नहीं कर पाएगी.”

    कांग्रेस पर बहाना बनाकर राजनीति करने का आरोप

    शाह ने कहा, ”कांग्रेस का रवैया नकारात्मक है. 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे लेकिन कांग्रेस यह बहाना करते हुए कि राष्ट्रपति को इसका उद्घाटन करना चाहिए, समारोह का बहिष्कार कर राजनीति कर रही है.” केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्यों में ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जहां संबंधित राज्यपालों के बजाय संबंधित मुख्यमंत्रियों और सोनिया और राहुल गांधी जैसे नेताओं ने नए विधानसभा भवनों की आधारशिला रखी थी. 

    ‘कांग्रेस PM को संसद के भीतर बोलने नहीं देती’

    शाह ने आरोप लगाया,  ”कांग्रेस प्रधानमंत्री को संसद के अंदर बोलने नहीं देती है. भारत की जनता ने मोदी को बोलने का जनादेश दिया है. पीएम का सम्मान नहीं करना जनादेश का अपमान करने जैसा है.”

    ‘बाकी नौकरियां अगले छह महीनों दी जाएंगी’

    गृह मंत्री शाह ने कहा कि बीजेपी ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले असम में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था और ढाई साल के अंदर 86,000 नौकरियां दी जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि बाकी नौकरियां अगले छह महीनों में दी जाएंगी.

  • कांग्रेस को मंजूर नीतीश का एकजुटता मंत्र

    देश – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जुटे हुए हैं। बीते दिन जब नीतीश कुमार ने विपक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात की तो सियासी गलियारों में हलचल मच गई और बीजेपी ने दावा किया कि नीतीश का प्रयास बेकार जाएगा क्योंकि प्रत्येक दल के नेताओं में पद को लेकर विवाद हो सकता है। हालाकि नीतीश ने अपना प्रयास नहीं छोड़ा और अब कांग्रेस की ओर से यह संकेत मिल रहे हैं कि वह गठबंधन हेतु तैयार है। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक- अगले महीने पटना में विपक्षी दलों की बैठक होगी इस बैठक में कांग्रेस शामिल होगी। अधीर रंजन ने इस बात की पुष्टि की है। अधीर रंजन कहते हैं- यदि विपक्ष एकजुट हुआ तो केंद्र से मोदी का जाना निश्चित है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष एकता की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को दी है वह प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में पटना में अगले महीने विपक्षी दलों की बैठक होनी है। वह जिसे चाहें उस बैठक में बुला सकते हैं कांग्रेस को इससे कोई समस्या नहीं है। 

    बताया जा रहा है कि  12 जून  को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होगी बैठक में कौन -कौन शामिल होगा इस बात का खुलासा समय आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा। अंदुरुनी सूत्रों का दावा है बैठक में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, केजरीवाल, राहुल गाँधी समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

  • राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा, वो सब कुछ जानते

    Rahul Gandhi On America Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार (30 मई) को अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं. राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए देश की राजनीति के बारे में बात की और भारतीय जनता पार्टी समेत आरएसएस पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा, राजनीति के लिए जिन संसाधनों की जरूरत पड़ती है उन्हें ये नियंत्रित कर रहे हैं. 

    इसी के साथ राहुल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं. भगवान से भी ज्यादा जानते हैं. वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं. यहां राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं. मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है. सही?

    मुझे लगा ये भारत जोड़ो यात्रा आसान नहीं होने वाली- राहुल गांधी

    राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव को लोगों के साथ शेयर करते हुए कहा, मैंने जब ये यात्रा शुरू थी तो 5-6 दिन बाद महसूस हुआ कि ये यात्रा आसान नहीं होगी. हजारों किलोमीटर की यात्रा को पैदल तय करना बेहद मुश्किल दिख रहा था, लेकिन मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था. उन्होंने बताया, मैं, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक रोजाना 25 किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे थे. तीन हफ्ते बाद मुझे लगा कि मैं अब थक नहीं रहा हूं. मैंने लोगों से भी पूछना छुरू किया कि क्या वो थकान महसूस कर रहे हैं? लेकिन किसी ने इसका जवाब हां में नहीं दिया. उन्होंने कहा, उस यात्रा में केवल कांग्रेस नहीं चल रही थी बल्कि पूरा भारत कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा था.   राहुल ने आगे कहा, कांग्रेस के साथ अच्छी बात ये है कि हम सबके साथ हैं. कोई आकर कुछ बोलना चाहता है तो हम उसे सुनते हैं. हम गुस्सा नहीं होते ये हमारा नेचर है.राहुल गांधी ने अपने संबोधन के बाद लोगों के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, ‘बीजेपी मीटिंग में ऐसा सवाल-जवाब का सिलसिला नहीं होता.

  • कल संसद का उद्घाटन नहीं,एक राजा का राज्याभिषेक हुआ

    देश – बीते दिन जब नई संसद भवन का उद्धघाटन हुआ तो बीजेपी खेमे में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वहीं विपक्ष ने अपने-अपने तरीके से इसकी आलोचना की। अब एआईआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा- मोदी, अमित शाह, आरएसएस सभी जानते हैं कि हमारी पार्टी को वह कमजोर नहीं कर सकते। अमित शाह जब तेलंगाना आए तो उन्होंने हमारी पार्टी का जिक्र किया। 

    उन्होंने आगे कहा- अमित शाह जानते हैं जब तक तेलंगाना में हम मजबूत हैं वह यहां अपनी विजय का ध्वज नहीं लहरा सकते। तेलंगाना में उन्होंने गाय के नाम पर दंगा करवाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। लेकिन यहां उनके यह पैतरे काम नहीं आएंगे। 

    आज भारत की नई संसद भवन का उद्घाटन हुआ। मैंने उसकी एक तस्वीर देखी प्रधानमंत्री जी उसमे लेटे हुए हैं एक वीडियो देखा जिसमें मंत्रो की आवाज आ रही थी। जब आप संसद परिसर में पुजारी ले जा सकते हैं तो वहां पादरी और मौलाना को भी जगह दी जा सकती है यही तो भारत की सुंदरता है। भारत का कोई धर्म नहीं है भारत सभी धर्म को मानने वाला देश है भारत उसका भी सम्मान करता है जो किसी धर्म को नहीं मानता है। कल संसद का उद्धघाटन नहीं हुआ है एक राजा का राज्याभिषेक हुआ है।

  • कहां है लव जिहाद,लव तो लव होता है मोहब्बत में नफरत कैसे

    Asaduddin Owaisi Speech: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असुद्दीन ओवैसी अपने बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं ओवैसी स्वयं को मुस्लिम हितैसी कहते हैं। वहीं अब लव जिहाद को लेकर ओवैसी ने शिंदे-फडणवीस  सरकार पर हमला बोला है। शिंदे-फडणवीस  सरकार बार-बार लव जिहाद की बात करती है। कहां है लव जिहाद बताइये आप हमारे सामने डेटा लाकर रखिये। 

    उन्होंने आगे कहा- कौन किससे शादी करेगा यह आप नहीं तय कर सकते लव में जिहाद कहां होता है लव तो लव होता है मोहब्बत में नफरत कैसे हो सकती है समझ नहीं आता मोहब्बत नफरत कब बन गई। ओवैसी ने यह बात नागपुर में शनिवार (27 मई) को एक सभा को संबोधित करते हुए कही। 

    वह आगे बोले – वह आपके मुख्यमंत्री है आपके लिए बात करते हैं बार-बार उन्होंने लव जिहाद की बात की है वह इसका डेटा लाकर दें। महाराष्ट्र में ५० से अधिक साम्प्रदायिक रैलियां हुई हैं सभी में मुसलमान विरोधी भाषण दिए गए हैं। शिंदे हिंदुत्व का डंका बजाते हैं और मुख्यमंत्री बन जाते हैं मोदी स्वयं को हिंदुत्ववादी बताते हैं। यह सभी रैलियां नफरत भड़काने के लिए आयोजित होती हैं। मैं जानना चाहता हूँ हिंसा कौन बढ़ाता है। 

  • 2023-05-28 नए संसद भवन पर राजद की टिप्पणी पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा संसद के नए ढांचे की तुलना द्वारा ताबूत से करने पर भाजपा ने रविवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, जिस तरह से राजद ने नए संसद भवन की तुलना एक ताबूत से की है, उससे पता चलता है कि वह लोकतंत्र और देश की जनता द्वारा चुनी गई सरकार में विश्वास नहीं करता। उन्हें लगता है कि चूंकि उनके पिता और मां राज्य की मुख्यमंत्री थीं, केवल उन्हें ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का अधिकार है। देश की जनता राजद को ताबूत में दफन कर देगी।

    भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजद ने संसद के नए भवन की तुलना एक ताबूत से की है। इस अनमोल दिन पर राजद का आपत्तिजनक और निंदनीय कार्य है। यह राजद के भविष्य को दर्शाता है जो ताबूत में दफनाने की ओर बढ़ रहा है।

    बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, जहां एक तरफ उत्साह है और दूसरी तरफ राजद के नेता राजनीति कर रहे हैं। जो लोग नए संसद भवन की तुलना एक ताबूत से कर रहे हैं, उन्हें देश की जनता 2024 और 2025 में ताबूतों में भर देगी। जनता दल (यूनाइटेड) नेता नए संसद भवन के उद्घाटन के खिलाफ भूख हड़ताल पर जा रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि वे बिहार में पिछले 18 वर्षों से सरकार में रह रहे हैं। भूख हड़ताल से उन्हें वजन कम करने में मदद मिलेगी।

    इससे पहले दिन में राजद ने नए भवन के आकार की तुलना ताबूत से की थी। राजद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं – एक नवनिर्मित संसद का हवाई ²श्य है और दूसरी एक ताबूत है और एक कैप्शन भी दिया है ये क्या है।

    राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, हमने ट्वीट के माध्यम से सवाल पूछा है कि केंद्र हमारे इतिहास को दफनाने की कोशिश कर रहा है। वे इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। वे हमारे इतिहास को नष्ट करना चाहते हैं। यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है। नई संसद की तस्वीर की तुलना एक ताबूत से की और हमने पूछा ‘ये क्या है?’

    उन्होंने कहा, हम सवाल पूछ रहे हैं कि लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश करने का अधिकार केवल भाजपा नेताओं को है। आज उन्होंने हमारे देश के राष्ट्रपति का अपमान किया है। वे लोकतंत्र और संविधान को कुचल रहे हैं। देश का लोकतंत्र रो रहा है। 21 पार्टियों ने अपील की है कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने विपक्षी दलों की मांग को ठुकरा दिया है। उन्होंने तानाशाही को चुना है।

    जद (यू) के एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, भाजपा सावरकर की जयंती पर देश के इतिहास को बदल रही है। उन्होंने उन्हें वीर सावरकर कहा, जिन्होंने ब्रिटिश शासकों से पांच बार माफी मांगी और उनसे 65 रुपये की पेंशन ली। भाजपा ने देश में केवल हिंदी भाषी राज्यों में 2,416 मंदिरों को तोड़ा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में सेंट्रल हॉल की भूमिका समाप्त कर दी है और वे ऐसा केवल इसलिए करते हैं क्योंकि लोग पंडित जवाहरलाल नेहरू, बाबासाहेब अंबेडकर, सरदार पटेल को याद करेंगे. वे चाहते हैं कि देश में केवल मोदी को याद किया जाए और इसलिए उन्होंने नया संसद भवन बनाया है।

  • पीएम मोदी ने नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास सेंगोल को किया स्थापित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल को स्थापित कर दिया है। इससे पहले संतों ने विधि-विधान, पूजा-हवन और मंत्रोच्चार के साथ पवित्र सेंगोल को प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा। प्रधानमंत्री ने लोक सभा अध्यक्ष बिरला के साथ नए संसद भवन में बने लोक सभा चैंबर में जाकर लोक सभा अध्यक्ष के आसन के समीप इस पवित्र सेंगोल को स्थापित किया। यह भारत के आजादी के वर्ष यानी 1947 में तमिलनाडु से लाया गया, वही सेंगोल है जिसे 14 अगस्त 1947 को रात के 10:45 बजे के लगभग अंग्रेजों ने सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर देश के तत्कालीन और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सौंपा था। इससे पहले रविवार सुबह संसद भवन पहुंचने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने संसद भवन परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर प्रणाम किया। महात्मा गांधी को प्रणाम करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा-हवन किया। इस दौरान भी लोक सभा अध्यक्ष बिरला उनके साथ बगल में बैठे रहे।