Category: politics

  • कांग्रेस विकास के बीच सबसे बड़ा रोड़ा

    देश – कर्नाटक में कांग्रेस का घोषणा पत्र सुर्ख़ियों में बना हुआ है- बीजेपी कांग्रेस पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है. वहीं अब एक सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कहते हैं कांग्रेस विकास के बीच बाधा हैं कांग्रेस का घोषणा पत्र उनकी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहा है. जनता अब विकास चाहती है समाज अज वंशवाद के खिलाफ खडा है. लोग आज भाजपा पर विश्वास जता रहे हैं क्योंकि लोग विकास को अपना रहे हैं.

    उन्होंने आगे कहा- कांग्रेस की मंशा विकास को स्थिर करना है कर्नाटक में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है लेकिन कांग्रेस को इससे भी समस्या है कांग्रेस सत्ता में नही है लेकिन अगर अप उनका घोषणा पत्र देखेंगे तो आप उनकी मंशा समझ पायेंगे. उनका इरादा विकास का नही विकास में अडचन का है.

    बता दें कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को कर्नाटक में बैन करने की बात की गई. कांग्रेस का दावा है वह सत्ता में आयेंगे तो बजरंग दल पर बैन लगाएंगे. कांग्रेस के इस दावे पर बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेर रही है अब यह मुद्दा कर्नाटक से लेकर पूरे देश में फ़ैल गया है बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस धर्म विरोधी है यह राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं .

  • आपातकाल के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े थे बादल : अमित शाह

    दिवंगत अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल को बड़े दिल वाला, किसानों का हमदर्द और आपातकाल के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहने वाला व्यक्ति बताते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शाह ने कहा कि उन्होंने हमेशा धर्मनिरपेक्षता को महत्व दिया और उसका पालन किया और उनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। पंजाब के मुक्तसर जिले में पैतृक गांव बादल में उनके परिवार और समर्थकों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए शाह ने कहा कि अनुभवी नेता का निधन बेहद दुखद है। उनका कई दशकों का करियर गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित था। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सिख ‘पंथ’ (समुदाय) ने एक सच्चा सैनिक और देश ने एक सच्चा देशभक्त खो दिया है।

    शाह के अलावा, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी गजेंद्र सिंह शेखावत और सोम प्रकाश, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट, अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के अलावा कई धार्मिक नेता और सिख संप्रदायों के प्रमुखों ने बादल के अंतिम अरदास में हिस्सा लिया। प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 27 अप्रैल को किया गया। बादल की तस्वीर पर सम्मान के तौर पर दो बार फूल चढ़ाने के बाद शाह ने अपने संबोधन में कहा, ‘वह उनमें से थे जिनके दुश्मन नहीं थे।’ बादल साहब लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे।

    शाह ने कहा कि उन्हें कई बार बादल से मिलने का सौभाग्य मिला है। यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। बादल को हमेशा शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करने वाला व्यक्ति बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, सात दशक के अपने करियर में बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे। नए पंजाब की नींव रखी। मुझे उनके बेटे (सुखबीर बादल) ने अभी बताया है कि बादल गांव में बादल साहब ने एक मंदिर, एक मस्जिद और एक गुरुद्वारा बनवाया था।

  • कर्नाटक गाली देने वालों को माफ नहीं करेगा, ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाएगा और भाजपा को वोट देगा : पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कर्नाटक के मतदाताओं से ‘अपशब्द कहने वालों’ को दंडित करने की अपील की है। पीएम मोदी ने उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला के हट्टीकेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, कर्नाटक गालियां देने वालों को ऐसे ही नहीं छोड़ेगा। क्या आप उन्हें सजा देंगे? ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाएं और पोलिंग बूथों पर भाजपा के लिए बटन दबाएं। पीएम मोदी ने कहा, हमारे पास राज्य के विकास के लिए एक ²ष्टिकोण है। कांग्रेस ने लोगों का विश्वास खो दिया है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस के एक शीर्ष नेता जो पीएम भी रह चुके थे, उन्होंने कहा था कि जारी किए गए प्रत्येक 1 रुपये के लिए केवल 15 पैसे ही गांवों में पहुंचते हैं। उस समय किसी ने विवाद नहीं किया और बयान वापस ले लिया। कहां गए 85 पैसे? कौन सा हाथ है जो 85 पैसे ले गया?

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के हर प्रोजेक्ट में 85 पैसे खाने को तैयार है। भाजपा के लिए, देश पहले है और कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार पहले है। कांग्रेस के लंबे शासन में, एक परिवार ने भारत पर शासन किया और इसने केवल अपने परिवार के विकास को सुनिश्चित किया। कांग्रेस पार्टी फर्जी लाभार्थी घोटाले के सबसे बड़े घोटाले में शामिल थी।

    करोड़ों लोगों के नाम कागज पर लिखे गए। वे पैदा भी नहीं हुए थे। कुल लाभार्थियों की संख्या कर्नाटक की आबादी से अधिक है। राशन के लिए 4.20 करोड़ फर्जी नाम, गैस सब्सिडी के लिए कागज पर 4 करोड़ फर्जी नाम, महिला कल्याण योजनाओं का लाभ हड़पने के लिए एक करोड़ फर्जी नाम और छात्र छात्रवृत्ति के लिए 30 लाख फर्जी नाम दिए गए।

    पीएम मोदी ने कहा कि करीब 10 करोड़ फर्जी नाम सरकार में शामिल किए गए। जो भी सरकार आई, साल दर साल सिस्टम बरकरार रहा। मैंने भ्रष्ट सिस्टम को खत्म किया और गरीबों के 3.75 लाख करोड़ रुपये बचाए। बी.एस. येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पास साढ़े तीन साल का बहुत कम समय था। उनका काफी समय कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन द्वारा पैदा की गई गंदगी को साफ करने में चला गया।

    पीएम ने कहा कि जो एफडीआई 30,000 करोड़ रुपये हुआ करता था, वह अब भाजपा के शासन में 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर कोविड के दौरान भाजपा नहीं होती तो क्या होता कोई नहीं जानता? पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्या आपने देखा है कि कोरोना महामारी के दौरान केरल और महाराष्ट्र राज्यों में क्या हुआ?

  • ‘विषकन्या’, ‘नालायक बेटा’ टिप्पणी पर भाजपा, कांग्रेस विधायकों को चुनाव आयोग का नोटिस

    चुनाव आयोग (ईसी) ने बुधवार को कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल और कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे को 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ‘विषकन्या’ और ‘नालायक बेटा’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी किया। चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में दोनों नेताओं को चार मई (गुरुवार) को शाम पांच बजे तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और व्यक्तिगत हमले करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए?

    कर्नाटक के विजयपुरा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ (जहरीली महिला) कहा, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नालायक बेटा’ कहा। यतनाल ने एआईसीसी अध्यक्ष की टिप्पणी की आलोचना करते हुए ‘जहरीली महिला’ वाली टिप्पणी की, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पीएम मोदी की तुलना ‘जहरीले सांप’ से की थी। चुनाव आयोग ने व्यक्तिगत हमलों को रोकने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों और स्टार प्रचारकों को निर्देश दिए हैं।

    आयोग ने कहा था कि उसने कई नेताओं को चुनाव प्रचार के दौरान भाषा की मर्यादा की अनदेखी करते देखा है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

  • युवाओं को कट्टे से कलम की ओर ले जा रहे हम : मुख्यमंत्री

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के अंदर आजगमढ़ को कभी उसके ओज और तेज के जाना जाता था। मगर 2017 पहले जिनके पास सत्ता की बागडोर थी उन लोगों ने इसका केवल दोहन करने का काम किया। हमारे युवाओं के हाथों में कलम के स्थान पर कुछ लोगों ने कट्टा देने का काम किया। आज समय बदल चुका है और हम युवाओं को कट्टे से कलम की ओर लेकर जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां एसकेपी इंटर कॉलेज मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने युवाओं तमंचे नहीं टैबलेट दे रहे हैं। उन्हें तकनीकी से जोड़कर स्किल्ड बना रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करने यहां आए थे, आज अगर वो सड़क मार्ग से यहां आएंगे तो इस जनपद को पहचान भी नहीं पाएंगे। आजगमढ़ आज पूरी तरह से बदल चुका है।

    मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि आजमगढ़ बाबा भंवरनाथ की कृपा से पुष्पित पल्लवित और परम तपस्वी महर्षि दुवार्सा और श्री दत्तात्रेय जी की पावन धरा है। संतों, ऋषियों, क्रांतिकारों और साहित्यकारों ने इसे समय समय पर सींचा है। ऐसे आजमगढ़ की धरा को जिसने हरिहरपुर जैसे गांव को कला के लिए समर्पित किया है, उसे मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। स्वतंत्र भारत में बिना भेदभाव के विकास योजनाओं की जो आस थी, ये जनपद उससे विपरीत दिशा में चलता गया। कुछ लोगों ने युवाओं के हाथ में तमंचे देने का काम किया। 2017 से पहले आजमगढ़ पहचान के लिए मोहताज था। यहां के लोगों के दूसरे शहरों में होटल और धर्मशालाओं में कमरे तक नहीं मिलते थे। जिन लोगों ने ये संकट पैदा किया था आज उससे मुक्त करके आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ा जा चुका है। यहां एयरपोर्ट बन रहा है और अब कट्टा नहीं कलम के लिए महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्व विद्यालय भी शुरू हो चुका है, शीघ्र ही उसका प्रशासनिक भवन बनने जा रहा है।

    बोले कि पहली बार आजमगढ़ से एक कलाकार सांसद बना। परिणाम ये रहा कि आज यहां हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय बनाया गया। जनपद फिर से अपने गौरवशाली अतीत के लिए जाना जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि 9 साल पहले देश के अंदर क्या स्थिति थी। दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी। भारत का आदमी कहीं जाता था तो शक की निगाहों से देखा जाता था। दुनिया के लोग भारत के बारे में अच्छा नहीं सोचते थे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को लेकर धारणा बदली है। दुनिया आज मोदीजी को संकटमोचक समझती है। सूडान संकट से हम अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस ले आए हैं। यूपी के 431 लोग अबतक वापस लाए जा चुके हैं। सरकार की नियत साफ होनी चाहिए। हमने बिना जाति, मत, मजहब देखे सबको योजनाओं का लाभ प्रदान किया। हम तुष्टिकरण पर नहीं सशक्तिकरण पर विश्वास करते हैं।

    सीएम ने कहा कि आज आजमगढ़ से हर शहर की बेहतरीन कनेक्टिविटी हो गयी है। पांच साल पहले कोई आया हो वो आज आएगा तो आजमगढ़ को पहचान भी नहीं पाएंगा। पूर्व सीएम पांच साल पहले चुनाव प्रचार करने आए थे, आज वो भी सड़क मार्ग से आएंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। आज युवाओं को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने का काम हुआ है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव आया है। इससे यूपी के एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। आज हमारे शहर गंदगी के ढेर नहीं स्मार्ट सिटी के रूप में दिख रहे हैं। शोहदों का आतंक नहीं है, सेफ सिटी बन रहा है। यूपी की पहचान देश के सबसे प्रगतिशील राज्य की बन चुकी है। पीएम के विजन को हम मिशन मान कर काम कर रहे हैं। अब कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा निकलते हैं। पहले पर्व और त्यौहार के पहले उपद्रव होते थे, अब उत्सव मनाए जाते हैं। आजमगढ़ वालों को निरहुआ का गाना सुनने के लिए इंद्र भगवान भी कृपा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आप शिमला मसूरी में बैठे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज आपसे अपील करने आया हूं, जो भी परिवर्तन दिख रहा है वो डबल इंजन सरकार का करिश्मा है। एक साथ डबल स्पीड से काम हो रहे हैं। इसके साथ तीसरा इंजन जुड़ेगा तो विकास की रफ्तार को कई गुना और बढ़ाया जाएगा। पैसे का सही उपयोग होगा तो लाभ सबको मिलेगा।

  • मोदी जी, आप ऐसा अन्याय क्यों कर रहे हैं?

    [object Promise]
    मोदी जी, आप ऐसा अन्याय क्यों कर रहे हैं?

    [object Promise]
    ये हमारे देश की बेटियां हैं, जिन्होंने देश का मान रखा

    [object Promise]
    आज इनके साथ गृह मंत्री अमित शाह की पुलिस बदसलूकी कर रही

    [object Promise]
    इनका गुनाह बस इतना है कि ये शोषण के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं

    [object Promise]
    पुलिस और पहलवान के बीच बवाल पर कांग्रेस

  • केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले को दबाने की कोशिश की-विनेश फोगाट

    [object Promise]
    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले को दबाने की कोशिश की-विनेश फोगाट

    [object Promise]
    एक पावरफुल इंसान के खिलाफ खड़े होना बहुत मुश्किल

    [object Promise]
    ब्रजभूषण लम्बे समय से अपनी शक्ति का करता रहा दुरुपयोग

    [object Promise]
    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले को दबाने की कोशिश की-विनेश फोगाट

    [object Promise]
    हमारा प्रदर्शन ओलम्पिक के नही यौन उत्पीडन के खिलाफ- पुनिया

    [object Promise]
    ब्रज भूषण के कर रहे आपनी ताकत का उपयोग

  • बेंगलुरु में रोड शो से पहले पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां, लोगों को दिलाई पुराने संबंधों की याद

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में रोड शो करने से पहले ट्वीट कर बेंगलुरु क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए लोगों को भाजपा के साथ पुराने संबंधों की याद दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, थोड़ी देर में मैं शहर के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए बेंगलुरु में रोड शो शुरू करूंगा। बेंगलुरु और भाजपा के बीच पुराना और मजबूत रिश्ता है। इस शहर ने शुरुआती दिनों से हमारी पार्टी का समर्थन किया है और हमने इसके विकास के लिए कई प्रयास किए हैं।

    प्रधानमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों का समर्थन मांगते हुए कहा, हम अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर बेंगलुरू के लोगों का आशीर्वाद मांग रहे हैं। साथ ही अब तक हासिल की गई उपलब्धियों को आगे बढ़ाने का वादा भी कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाया जाए और बेंगलुरु के विकास पथ में अद्वितीय गति भी जोड़ी जाए।

    प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता, ट्रांसपोर्ट, रेलवे और एयरपोर्ट सहित विभिन्न क्षेत्र में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताते हुए दावा किया कि इन सबकी वजह से लोगों को लाभ हुआ है और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

    उन्होंने बताया कि बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 3.11 लाख हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 71,643 आवास का निर्माण किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) योजना के तहत बेंगलुरु में कई हजार शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा भी सिलसिलेवार एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियां गिनाईं।

  • Mamata Banerjee On BJP: कर्नाटक से शुरू होगा बीजेपी का पतन

    Mamata Banerjee On BJP: – कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी उफान पर हैं सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने की कवायद में जुटे हुए हैं. वहीं अब इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है. ममता बनर्जी ने कहा- यदि कर्नाटक में बीजेपी चुनाव हारती है तो यह उसके पतन की शुरुआत होगी मुझे इससे ख़ुशी होगी. बीजेपी जब केंद्र की सत्ता से बाहर होगी तब जनता उनका असली चेहरा देखेगी जनता को उसकी लुट का पता चलेगा.

    उन्होंने आगे कहा- बीजेपी ने हिन्दू धर्म की आध्यात्मिकता पर प्रहार किया है यह धर्म को अपने हित के लिए उपयोग कर रहे हैं कर्नाटक की जनता बीजेपी को वोट न देकर अपनी पसंद की किसी अन्य पार्टी को वोट दे यह देश के हित हेतु होगा. क्योंकि अब जितनी जल्दी केंद्र से बीजेपी जाएगी देश के लिए उतना बेहतरीन होगा. 

    पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प पर बोलीं ममता- 

    पहलवानों और पुलिस के मध्य हुई झड़प को इंडिग करते हुए ममता ने कहा- कल पहलवानों पर हमला हुआ उसके सन्दर्भ में वहां कितनी टीम भेजी गईं इस सन्दर्भ में बीजेपी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. यह वास्तव में आश्चर्य की बात है कि पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है.

  • कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गठन के लिए अंदरूनी गुना-भाग शुरू किया

    ज्यादातर एग्जिट पोल में कर्नाटक में खंडित जनादेश की भविष्यवाणी के बाद दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा ने सरकार गठन के लिए अंदर-खाने गुना-भाग शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर उन्हें बहुमत नहीं मिलता है तो वे कांग्रेस और जद (एस) के निर्वाचित विधायकों को तोड़ने की कोशिश करेंगे।

    हालांकि कांग्रेस नेता बी.के. हरिप्रसाद ने  यह भी कहा, कांग्रेस कर्नाटक की पुरानी कांग्रेस नहीं है। हम काफी आगे बढ़ चुके हैं और हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त संभव नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार और सिद्दारमैया पार्टी के बहुमत से चूकने की स्थिति में संभावित रणनीति को लेकर एआईसीसी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के साथ संपर्क में हैं।

    कर्नाटक कांग्रेस के नेता भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल दो बड़े नेताओं – पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सुवादी – को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता कुमारस्वामी ने कहा कि वे अपने विधायकों को साथ रखेंगे और वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे। जद (एस) नेतृत्व का मानना है कि कुछ आंतरिक मुद्दे नहीं होते तो पार्टी को एग्जिट पोल की भविष्यवाणी से अधिक सीटें मिल सकती थीं।