Category: politics

  • Lok Sabha Elections 2024: नीतीश ने उठाई विपक्ष को एकजुट करने की जिम्मेदारी मिले इन दो नेताओं से

    Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीजेपी से अलग हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से मोदी सरकार को गिराने के परिपेक्ष्य में ताना-बाना बुनना आरम्भ कर दिया है। नीतीश कुमार बीते कई महीनों से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और  राहुल गांधी के बीच मुलाक़ात की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं अब एक बार पुनः नीतीश कुमार विपक्ष एकता को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। 

    बीते दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तरप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के दौरान नीतीश कुमार ने दोनों से गठबंधन का हिस्सा बनने और विपक्ष को मजबूती के साथ खड़े रहने की बात की। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्ष एक हाई लेवल मीटिंग कर सकता है जिसमें देश के कई बड़े विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की आशंका है। 

    विपक्ष के नेताओं से मुलाक़ात के बाद नीतीश कुमार ने साफ कहा- की सरकार ने काम नहीं किया उन्होंने सिर्फ प्रचार-प्रसार किया। वर्तमान सरकार प्रचार की सरकार है। हम इतिहास बदलने का प्रयास कर रहे हैं। हम यह संदेश देने की कोशिश में जुटे हुए हैं कि हम सब एक हैं। नीतीश के साथ ममता बनर्जी से मुलाक़ात के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। 

    मुलाक़ात के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा- महंगाई अपनी चरम पर है अब बिना देर किये बीजेपी को सत्ता से हटाने की आवश्यकता है। वहीं ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी को जीरो बनाना मेरा लक्ष्य है वह प्रचार के बलबूते हीरो बन गए हैं। वहीं कांग्रेस के सवाल पर ममता ने कहा- विपक्ष एकता में सभी दल शामिल हैं। 

  • विकसित भारत के लिए गांव का विकसित होना जरुरी : पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा के एसएएफ मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में गांव के विकास पर जोर देते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए गांव का विकसित होना जरुरी है। प्रधानमंत्री ने रीवा की धरती से विंध्वासिनी को प्रणाम और यहां के शूरवीरों का नमन करते हुए कहा, भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की सामाजिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी है। भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की आर्थिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी है।

    प्रधानमंत्री ने अपने रीवा के पूर्व के प्रवासों का भी स्मरण किया और कहा, हम सभी जनता के प्रतिनिधि लोकतंत्र के लिए समर्पित हैं। काम के दायरे भले ही अलग हों, लेकिन लक्ष्य एक ही है — जनसेवा से राष्ट्र सेवा।

    उन्होंने आगे कहा, गांव, गरीब का जीवन आसान करने के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं को पंचायतें पूरी निष्ठा से जमीन पर उतार रही हैं। देश की 2.5 लाख से अधिक पंचायतों को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

    प्रधानमंत्री ने सीधे और वर्चुअली जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों का जिक्र करते हुए कहा, आज आपके साथ 30 लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भी हमारे साथ वर्चुअली जुड़े हुए हैं। ये निश्चित रूप से भारत के लोकतंत्र की बहुत ही सशक्त तस्वीर है।

    आजादी के इस अमृतकाल में हम सभी देशवासियों ने विकसित भारत का सपना देखा है और उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

    पिछली सरकार की कार्यषैली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2014 से पहले के 10 वर्षों में केंद्र सरकार की मदद से छह हजार के आस पास ही पंचायत भवन बनवाए गए थे। पूरे देश में करीब-करीब छह हजार पंचायत घर ही बने थे। हमारी सरकार आठ वर्ष के अंदर-अंदर ही 30 हजार से ज्यादा नई पंचायतों का निर्माण करवा चुकी है। पहले की सरकार ने 70 से भी कम ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा। ये हमारी सरकार है, जो देश की दो लाख से भी ज्यादा पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर ले गई है।

    पिछली और वर्तमान सरकार के कामकाज के फर्क को बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आजादी के बाद की सरकारों ने भारत की पंचायती राज व्यवस्था को ध्वस्त किया। जो व्यवस्था सैकड़ों वर्ष, हजारों वर्ष पहले से थी, उसी पंचायती राज व्यवस्था पर आजादी के बाद भरोसा ही नहीं किया गया। 2014 के बाद से, देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया है और आज इसके परिणाम नजर आ रहे हैं। आज भारत की पंचायतें, गांवों के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं।

  • आनंद मोहन की रिहाई पर अब भाजपा खुलकर आई

    [object Promise]
    आनंद मोहन की रिहाई पर अब भाजपा खुलकर आई

    [object Promise]
    बीजेपी को पता होना चाहिए नीतीश कुमार के सुशासन में आम और खास व्यक्ति में अंतर नहीं

    [object Promise]
    नीतीश कुमार ने आम और खास के अंतर को समाप्त किया और एकरूपता लाई

    [object Promise]
    ललन सिंह ट्वीट कर कहा कि ‘अब भाजपाइयों के पेट में न जाने दर्द क्यों होने लगा है….!

    [object Promise]
    बीजेपी का सिद्धांत विरोधियों पर पालतू तोतों को लगाना, अपनों को बचाना विरोधियों को फंसाना

    [object Promise]
    नीतीश कुमार के सुशासन में न तो किसी को फंसाया जाता है न ही किसी को बचाया जाता है

  • खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना ‘जहरीले सांप’ से करने के बाद बयान वापस लिया

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जहरीले सांप से करने वाले अपने बयान से पलटते हुए कहा, “पीएम मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और यह विचारधाराओं की लड़ाई है।” हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने दिग्गज कांग्रेसी नेता पर पलटवार किया, पार्टी के एक शीर्ष नेता ने कहा, “हां, पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों के लिए जहरीला सांप हैं।” खड़गे ने कहा, “बीजेपी की विचारधारा विभाजनकारी है। यह नफरत फैलाती है और पार्टी दलितों के खिलाफ दुश्मनी पैदा करेगी। मैंने नफरत की राजनीति पर चर्चा की थी। मैंने पीएम मोदी या किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ बयान जारी नहीं किया है। वह जिस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसके बारे में कहा। इस बीच, बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी पर अपनी टिप्पणी के लिए खड़गे की आलोचना की है।

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशद्रोहियों के लिए बुरे सपने बन गए हैं। पीएम मोदी पर टिप्पणी कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाती है। बोम्मई ने गुरुवार को शिगगांव तालुका के कोनानाकेरे गांव में एक संवाददाता सम्मेलन में खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी देशद्रोहियों, असामाजिक तत्वों, आतंकवादियों, राष्ट्र-विरोधी और शांति भंग करने वालों के लिए एक बुरा सपना बन गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि खड़गे को ऐसा क्यों लगा। उनका पीएम मोदी के बारे में इस तरह से बात करना कहां तक सही है? कांग्रेस पार्टी आज अपने मौजूदा मुकाम पर इसी तरह की बातों के कारण पहुंची है। सत्ता का नशा अभी तक नहीं उतरा है। कर्नाटक संस्कृति की भूमि है और यहां सभी का सम्मान किया जाता है।

    बोम्मई ने कहा, हम खड़गे की विचारधारा से अलग हो सकते हैं, लेकिन उनकी वरिष्ठता के लिए उनका सम्मान किया जाएगा। दुर्भाग्य से, इतने वरिष्ठ व्यक्ति इस तरह से बात कर रहे हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, जो आगामी 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक में हैं, ने भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। उन्होंने कहा, “मैं मल्लिकार्जुन खड़गे साहेब को बताना चाहती हूं कि आप एक राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। उस पार्टी का इतिहास ऐसा है कि अगर कोई दलित नेता बनता है तो राहुल गांधी उससे चप्पल उतरवा लेंगे।” उन्होंने कहा, पीएम मोदी देशभक्तों की रक्षा करेंगे और जहरीला सांप बनकर भ्रष्टाचारियों को खत्म करेंगे।

  • BCI On Same-Sex Marriage: देश के 99.9 प्रतशित लोग नहीं चाहते समलैंगिक विवाह को मिले मंजूरी

    BCI On Same-Sex Marriage: समलैंगिक विवाह भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोर्ट में समलैंगिक विवाह को लेकर सुनवाई चल रही है। देश में कई लोग इस विवाह के पक्ष में हैं तो कई लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों तृणमूल नेता ने समलैंगिक विवाह का समर्थन किया वहीं अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने इसका विरोध किया है। 

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने समलैंगिक विवाह के परिपेक्ष्य में सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा- इस तरह के संवेदनशील मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही हैं यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए खतरा साबित होगा। यह मामला विधायिका के पास छोड़ देना चाहिए। वकीलों के संगठन ने प्रस्ताव में कहा – भारत विविधताओं वाला देश है। समलैंगिक विवाह भविष्य की पीढ़ियों को प्रभावित करेगा। इससे सामाजिक-धार्मिक और धार्मिक मान्यताओं पर प्रभाव देखने को मिलेगा। इस विषय पर फैसला विधायिका के पास छोड़ देना चाहिए। 

    उन्होंने आगे कहा – विधायिका जो भी कानून बनाती है वह भविष्य को ध्यान में रखकर बनाये जाते हैं। क्योंकि विधायिका काफी विचार-विमर्श के बाद इस निर्णय पर पहुँचती है। विधायिका लोगों के प्रति जबाबदेह है। मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है आज देश व्यक्ति अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंतित है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दावा किया कि देश के 99.9 प्रतशित लोग नहीं चाहते की देश में समलैंगिक विवाह को मंजूरी मिले। बता दें ख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। 

  • कांग्रेस ने अम्बेडकर को ‘दगाबाज’, लिंगायत को चोर कहा: पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान के आर्किटेक्ट को गाली दी है और लिंगायत समुदाय को चोर कहा है। बिदर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता ने हमेशा महान लोगों के प्रति अपशब्द कहे हैं। उन्होंने कहा, आपको यह जानकार आश्चर्य होगा। बाबासाहेब अम्बेडकर ने एक सार्वजनिक बैठक में सब कुछ विस्तार से बताया था। कांग्रेस ने उन्हें राक्षस, देशद्रोही और दगाबाज कहा है।’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अम्बेडकर को गाली दी है और बारंबार उनहें अपमानित किया है। जो गरीब हैं और राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं, कांग्रेस उनका अपमान करती है। उन्होंने कहा, पिछले चुनाव में उन्होंने कहा ‘चौकीदार चोर है’, बाद में उनहोंने कहा ‘मोदी चोर है’, इसके बाद उन्होंने कहा ‘ओबीसी चोर है’। कर्नाटक चुनाव के दौरान वे लिंगायत भाई-बहनों को चोर बता रहे हैं।

    मोदी ने कहा, आपने जिन्हें भी अपमानित किया है उन्होंने आपको करारा जवाब दिया है और कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस महान लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने अम्बेदकर, वीर सावरकर को निशाना बनाया, और अब मुझे निशाना बनाकर वे मुझे भी उनकी श्रेणी में ले आए हैं। आप (कांग्रेस) अपशब्द कहने में व्यस्त रहो, मैं लोगों की सेवा करने पर फोकस करता रहूंगा।

    उन्होंने कर्नाटक के मतदाताओं से वादा किया कि वे नई दिल्ली का सबकुछ उनकी भलाई के लिए लगा देंगे और इसे देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा, मैं यहां बहुमत की सरकार चाहता हूं। मैं दोहरा रहा हूं पूर्ण बहुमत। विकास, बुनियादी ढांचों, एफडीआई के लिए डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। कर्नाटक को कांग्रेस का एटीएम नहीं, देश के विकास का इंजन बनना चाहिए।

  • कर्नाटक चुनाव : शिवमोग्गा जाएंगे शाह, चामराजनगर में प्रचार करेंगे राहुल

    कर्नाटक में मतदान की तारीख करीब आते ही राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेताओं का प्रचार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कई कार्यक्रम हैं। शाह संवेदनशील शिवमोग्गा शहर का दौरा कर रहे हैं और वहां रोड शो करेंगे। शिवमोग्गा में पिछले साल बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद सांप्रदायिक हिंसा हुई थी और उसके बाद चाकू से हमले की कई घटनाएं हुईं। फरवरी, 2022 में शहर में आठ दिनों से अधिक समय तक कर्फ्यू लगा रहा। अमित शाह शाम को चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। रोड शो शिवप्पा नायक सर्कल से शुरू होगा और लक्ष्मी टॉकीज के पास समाप्त होगा। भाजपा ने दिग्गज नेता के.एस. ईश्वरप्पा को टिकट देने से इनकार किया है, ईश्वरप्पा के दाहिने हाथ चन्नबासप्पा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    गृह मंत्री शाह तुमकुरु जिले में गुब्बी, तिप्तुर विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो भी करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी चामराजनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के बाद, राहुल गांधी पहली बार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। गांधी और खड़गे चामराजनगर शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां भाजपा ने वरिष्ठ नेता वी. सोमन्ना को मैदान में उतारा है। सोमन्ना वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से विपक्ष के नेता सिद्दारमैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं।

    कांग्रेस की रणनीति दलित वर्गों के अपने वोट बैंक को बरकरार रखना है। कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में 18 विधानसभा सीटों वाले बेलागवी जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के दलबदल से भाजपा को इस क्षेत्र में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

  • Karnataka Election 2023: कर्नाटक में होनी चाहिए कोई महिला मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री

    Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी दलों के प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। सर्वे दावा कर रहा है कि बीजेपी सत्ता से बाहर होने वाली है और कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त हो रहा है। वहीं अब महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर कर्नाटक में बेलगावी (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मी हेब्बलकर ने बड़ी मांग की है। 

    कर्नाटक में बेलगावी (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मी हेब्बलकर कहती हैं – महिलाओं का राजनीतिक करियर संघर्ष भरा होता है। राजनीति में महिलाओं को सफलता हासिल करना आसान नहीं है। कर्नाटक को अब महिलाओं की राजनीति में सक्रियता पर ध्यान देना चाहिए, कर्नाटक में कोई महिला मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री होनी चाहिए। 

    उन्होंने आगे कहा – समाज पितृसत्ता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है। आप यदि सफल होते हैं तो समाज आपको दूसरे भाव से देखता है आज के दौर में महिलाओं पर आरोप लगाना मानों सबसे आसान है। कई बार हमपर निराधार आरोप लगते हैं हम जानते हैं यह सत्य नहीं हैं लेकिन यह हमारे मनोबल को तोड़ते हैं। मैंने कई बार इन आरोपों का सामना किया है। मुझे यह सब देखकर दुःख होता है। 

    उन्होंने आगे कहा- कर्नाटक की राजनीति में किसी महिला को बड़ा पद नहीं मिला। मैं महिला को उच्च पद मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हूँ। कांग्रेस में कई महिलाएं हैं जो काबिलियत रखती हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया क्या वह बड़ी छलांग लगाने वाली हैं तो वह कहती हैं – मैं एकदम से आगे नहीं बढ़ना चाहती हूँ कोई भी बड़ी छलांग लगाना मेरे स्वाभाव या इच्छा नहीं है। मुझे अभी काफी संघर्ष करना है मैं धीरे-धीरे आगे बढ़ूंगी। 

  • कांग्रेस दंगे और समाज में अशांति हेतु जानी जाती है

    देश – कर्नाटक चुनाव नजदीक है। बीजेपी सत्ता में पुनर्वापसी हेतु जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसी कड़ी में कहा- कर्नाटक की जनता को बीजेपी पर विश्वास है। जनता बीजेपी के समर्थन में खड़ी है, जनता अपने वोट से कर्नाटका में पुनः डबल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। हम सोमवार यानी 1 मई को जनता के समक्ष अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। 

    उन्होंने आगे कहा- मैं जहाँ जा रहा हूँ हमें लोगों का सहयोग मिल रहा है। बीजेपी की रैलियों में भीड़ उमड़ रही है। जनता पीएम मोदी के विकास कार्यों को देख पा रही है। जनता सत्ता में उसको देख रही है जो कर्नाटक का विकास सुनिश्चत करे। कर्नाटक में पुनः विकास का मॉडल दिखेगा और डबल इंजन के नेतृत्व में कर्नाटका का विकास होगा। 

    नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस दंगों को बढ़ावा देती है. कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई है दंगे बढ़े हैं। एक तरफ हमारी सरकार किसान,गरीबी  और महिला सशक्तिकरण हेतु कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं कांग्रेस दंगे और समाज में अशांति हेतु जानी जाती है। मैं कई दिनों में सिद्धारमैया सरकार के दौरान हुए बड़े घोटालों के विषय में जानना चाहता हूँ। कांग्रेस मौन है वह भ्रष्टाचार पर नहीं बोलती। 

  • प्रियंका को किताब लिखनी चाहिए: हिमंत बिस्वा सरमा

    देश:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समाचार चैनल एबीपी में एक साक्षात्कार के दौरान कहा भारत सनातनियों का देश है। भारत में ही मैं हिन्दुओं की बात करूँगा। क्या हिन्दुओं की बात हेतु मैं पकिस्तान जाऊंगा। यह बात उन्होंने कांग्रेस द्वारा हिन्दुओं का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाने पर कही। 

    उन्होंने आगे प्रियंका गांधी के उस बयान को इंगित किया जिसमे उन्होंने राहुल गांधी से सीखने की बात कही थी – सरमा बोले राहुल से सीखने के लिए हमको अमेठी से चुनाव हारना होगा। क्या अब मोदी जी वाराणसी से चुनाव हार जाएं। मुझे लगता है मुझे राहुल गांधी से कुछ सीखने की आवश्यकता नहीं है और न ही उनको कुछ सिखाने की क्योंकि इसका समय नहीं है। 

    उन्होने आगे कहा – प्रियंका गांधी को किताब लिखनी चाहिए। उसमे बताना चाहिए किस तरह देश में एमरजेंसी लगाई गई किस तरह नेताओं पर अत्याचार हुए ,अगर हम गलियों की लिस्ट बनाना शुरू कर दें तो हम कर्नाटका में एक-दो किताबें लिख देंगे।