राजनीति– साल के अंत मे राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने को है। कांग्रेस सत्ता में है लेकिन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में हैं।
Category: politics
-
आलाकमान जल्द करेगी राजस्थान कांग्रेस की आंतरिक कलह का समाधान
वहीं अब राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की चल रही हापधापी पर आलाकमान ने सख्ती बरती है। आंतरिक सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रमुख सुखजिंदर रंधावा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस परिपेक्ष्य में मुलाकात की है।बताया जा रहा है उनकी मुलाकात का उद्देश्य राजस्थान कांग्रेस में मची आंतरिक कलह को समाप्त करने के लिए रणनीति तैयार करने के परिपेक्ष्य में है। क्योंकि कांग्रेस अब किसी भी कीमत पर अपने आपसी मतभेद के चलते पार्टी को सूली पर नहीं चढ़ाना चाहती है।सूत्रों का दावा है कि राजस्थान कांग्रेस में मची कलह पर जल्द ही आलाकमान कोई सख्त निर्णय लेगा और संगठनात्मक बदलाव करके अपनी पार्टी की रणनीति तैयार करेगा। -
राजस्थान में नहीं पूरे हुए जनता से किये गए वादे – सचिन पायलट
राजस्थान – कांग्रेस जो स्वयं को जनता की पार्टी कहती है। आय दिन कांग्रेस के नेता कहते दिख जाते हैं कि हमने अपने सभी वादे पूरे किये हैं। वहीं अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) से ऐसा सवाल पूंछ लिया है कि कांग्रेस पार्टी के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सचिन पायलट ने झुंझुनू जिले के टीबा गांव में शहीद की प्रतिमा के अनावरण के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- मुझे नहीं समझ मै किस मुँह से जनता के बीच जाऊं और वोट मांगू। जनता से वादे किए गए वह पूरे नहीं हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा, मै जो भी करता हूँ खुलकर करता हूँ। मेरी भाषा सदैव मर्यादित रहती है। मै विरोध करता हूँ लेकिन अपना आपा नहीं खोता। मैंने जो कहा वही सत्य है शब्दों को वापस नहीं लिया जा सकता। मेरा नियंत्रण है मेरी भाषा पर। मैंने विरोध भी गरिमाओं में रहकर किया है। मै सड़क पर उतरा हूँ। उपवास किया, जेल गया लेकिन कभी शब्दों की गरिमा नहीं लांघी।
पायलट ने आगे कहा- वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं। वो मुझसे बड़ी थीं। हमने उनको हराया लेकिन मैंने कभी उनका अपमान नहीं किया। मै भाषा की गरिमा में बंधा रहा और शायद में कभी भी अपशब्द को अपना हथियार नहीं बना सकता। बचपन से मैंने बड़ों का सम्मान करना सीखा है मै हमेशा यही करता रहूंगा। मै अपने मूल्यों के साथ समझौता नहीं कर सकता हूँ।
उन्होंने आगे कहा, युवा स्वच्छ राजनीति चाहता है। मैंने लिखित रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ जाँच की मांग की लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन लोगों की जाँच होना आवश्यक है जो राज्य लो लुटते हैं। हम जनता से किये वादे पूरे नहीं करेंगे तो हम किस मुँह से उनसे वोट मांगने जाएंगे।
-
प्रधानमंत्री व मंत्रियों का नजदीकी बताकर ठगी करने वाले न्यूज चैनल के मालिक का बेटा गिरफ्तार
एसटीएफ की नोएडा यूनिट और ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपने साथ शेयर कर लोगों को सरकारी ठेके दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी केन्द्र व राज्य सरकारों में अपनी गहरी पैठ होने का झांसा देता था। गिरफ्तार आरोपी के पिता जहीर अहमद एक न्यूज चैनल के मालिक थे, जिसे घाटा होने पर बंद कर दिया था। वहीं भाई को भी ईडी ने पोंजी स्कीम के संचालन के आरोप में गिरफ्तार किया था।
नोएडा एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि अभिसूचना विभाग और आलाधिकारियों से जानकारी मिली थी कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के फोटो एडिट कर धोखाधड़ी करने का आरोपी दो साल से नोएडा में सक्रिय है। इसके बाद से एसटीएफ आरोपी की तलाश में जुटी थी। एसटीएफ को बुधवार आरोपी मोहम्मद काशिफ को सूरजपुर पुलिस के सहयोग से घंटा चौक के समीप से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली के रमेश पार्क लक्ष्मी नगर का रहने वाला है, जो इन दिनों नोएडा सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वेल्यू अपॉर्टमेंट में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी काशिफ के पास से एक मर्सिडीज कार और एक मोबाइल बरामद किया है।
आरोपी ने बताया कि धोखाधड़ी से एकत्रित की गई रकम उसने अपनी दो कंपनियों के खाते में और अपनी दोस्त तनु के खाते में हस्तांतरित कराई है। एसटीएफ आरोपी के खातों में प्राप्त की गई रकम की डिटेल जुटाने का प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार मोहम्मद काशिफ से बरामद मोबाइल में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं के साथ कई पोस्ट और रील मिली हैं। इनमें अधिकांश फोटो एडिट किए हुए थे। पुलिस को मोहम्मद काशिफ के नाम से प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री के लंच का निमंत्रण पत्र, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रिसेप्शन का निमंत्रण पत्र पोस्ट किया हुआ मिला है। ये सभी एडिट किए हुए थे। एसटीएफ और पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पूर्व में अपने पिता जहीर अहमद के साथ मिलकर म्यूजिक और न्यूज चैनल चलाता था।
इसमें घाटा होने की वजह से उसने ठगी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन आईफोन बरामद किए हैं। इनमें एक आईफोन-14 आरोपी की उसकी आईडी पर है, जबकि एक फोन मूलरूप से खुर्जा के हाजीपुर भटौला की रहने वाली युवती के नाम पर है, जो फिलहाल दिल्ली के विक्रम विहार में रह रही है। वहीं, दूसरा नंबर दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी हर्ष के नाम पर है।
-
Maharashtra Politics: अजीत पवार ने बांधे मोदी के तरीफ के पुल
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजित पवार बीते कई दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। लोगों का दावा है जल्द ही वह भाजपा परिवार का हिस्सा होंगे। वहीं अब उन्होंने मोदी की तारीफ़ में कुछ यूँ समा बांध दिया कि सभी की नजरें अब उनपर ही टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा साल 2014 जब भाजपा को चुनाव में जीत हासिल हुई तो इसका एक मात्र कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। 2014 और 2019 में बीजेपी की जीत का सम्पूर्ण श्रेय मोदी जी को जाता है।
एक अखबार को दिए सक्षात्कार में अजीत पवार बोले जो काम अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से नहीं हो पाया उसे मोदी ने कर दिखाया यह मोदी का करिश्मा है 1984 के बाद 2014 में केंद्र में यूपीए का ध्वज लहराया और केंद्र में मोदी ने बागडोर संभाली।
उन्होंने आगे कहा हम इस बात को नहीं नकार सकते की मोदी के दम पर बीजेपी ने स्वयं को स्थापित किया है। मोदी बीजेपी के लिए संजीवनी बूंटी से हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी उपर्युक्त हैं उनके बाद का विकल्प अभी सोचने की आवश्यकता नहीं है। हाँ कई बार राजनीतिक जीवन में उतार चढ़ाव आता है कई बड़े फैसले लेने पड़ते हैं। जिसके लिए हम बाध्य हैं हम स्वयं को उन्हें मानने से नहीं रोक सकते।
साल 2004 के चुनाव में एनसीपी को 71 सीटें मिलीं और कांग्रेस को 69 सीटें मिली थी सभी को यह मामलू था कि मुख्यमंत्री का पद हमारे पास आएगा। लेकिन दिल्ली ने पता नहीं क्या राजनीति हुई और हमें पता चला कि हमारे पास उपमुख्यमंत्री का पद होगा। सभी लोगों ने मिलकर आरआर पाटिल को उपमुख्यमंत्री चुना गया। हम हमेशा उपमुख्यमंत्री की होड़ में रहे और मुख्यमंत्री कांग्रेस का रहा।
वहीं जब मीडिया कर्मियों ने अजीत पवार से पूछा कि क्या आप मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो अजीत पवार कहते हैं हाँ मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाना चाहूंगा यह कोई अनुचित नहीं है। अजीत पवार के इस बयान से राजननीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है।
-
बृजभूषण शरद सिंह ने तोड़ी चुप्पी देखें क्या कहा ?
देश – भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी सासंद बृजभूषण शरद सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने आपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप का एक कविता कविता के माध्यम से जवाब देते हुए हुए कहा – जिस दिन मैं ये मसहूस करूंगा या समझ लूंगा कि मेरे में अब संघर्ष करने की क्षमता नहीं हैं उस दिन मैं मौत को अपने समीप देखना चाहूंगा. उन्होंने कहा, मैं ऐसी जिंदगी जीना पसंद नहीं करूंगा.” बीजेपी सांसद की ये कविता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
उन्होंने आगे कहा – जिस दिन संघर्षों पर जाली लग जाएगी, जिस दिन जीवन की लाचारी मुझ पर तरस दिखाएगी उस दिन जीवन से मौत कहीं बढ़ जाएगी. जिस दिन मैं महसूस करूंगा कि मैं लाचार हूं, बेचारा हूं ऐसा जीवन जीना मैं पसंद नहीं करूंगा।
जानकारी के लिए बता दें विनेश फोगाट, ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई स्टार पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और वे जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
-
कौन होगा अगला प्रधानमंत्री नीतीश ने दिया बड़ा बयान
देश : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। राजनीतिक विशेषज्ञ का कहना है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का दवा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की लालसा में ऐसा कर रहे हैं। लेकिन अब इस मुद्दे पर नीतीश कुमार ने खुलकर बयान दिया है।
नीतीश कुमार ने कहा है कि – वह देश के प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते हैं उनकी इच्छा सिर्फ देश की सेवा करना है। मुझे पावर का लोभ नहीं है मैं सिर्फ देश हित में काम करना और अपना जीवन समर्पित करना चाहता हूँ। वहीं देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा यह बात तब तय होगी जब गठबंधन बनकर तैयार होगा।
बीजेपी इतिहास बदलना चाहती है। बीजेपी इतिहास बदल देगी यह करने के लिए बीजेपी को इतिहास समझना होगा। बीजेपी ने कोई काम नहीं किया है उन्होंने सिर्फ प्रचार-प्रसार किया है। हम विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में लगी हुई हूँ। 2024 में हम विपक्ष को एकजुट करके चुनावी मैदान में उतरेंगे।
-
राहुल ने कर्नाटक में महिलाओं से बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर सार्वजनिक बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की। उन्होंने यहां एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह कांग्रेस द्वारा घोषित पांचवीं गारंटी योजना है और पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में उन सभी को पूरा किया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारी गारंटी योजनाओं को लागू नहीं किया जाएगा। मैं स्पष्ट कर दूं कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ कर्नाटक की सत्ता में वापसी करेगी। हम सभी पांच योजनाओं को लागू करेंगे। क्या आप (मोदी) उन्हें लागू करने के लिए तैयार हैं?” कांग्रेस ने पहले राज्य में घर की प्रत्येक महिला मुखिया को गृह लक्ष्मी योजना के तहत 2,000 रुपये हर माह नकद सहायता देने की घोषणा की थी। राहुल ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर बीपीएल परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त, और युवा निधि योजना के तहत बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा, हालांकि कर्नाटक में भाजपा सत्ता में है, लेकिन उसकी सरकार लोगों की पसंद से नहीं बनी थी। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए विधायकों को खरीदकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस नेता ने कहा, भगवा नेताओं का दावा है कि यह चुनाव भाजपा को कर्नाटक सौंप देने के लिए है। वे मतदाताओं से राज्य का भविष्य पीएम मोदी को सौंपने के लिए कह रहे हैं। क्या आप फिर से एक भ्रष्ट सरकार चाहते हैं? ऐसी सरकार जो हर चीज में 40 फीसदी कमीशन मांगती है?
उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस इस बार कर्नाटक में 150 सीटें जीतेगी। राहुल गांधी ने कहा, हमें कोई नहीं रोक सकता। भाजपा 40 फीसदी कमीशन वाली पार्टी है और उसे केवल 40 सीटें जीतनी चाहिए। यह मत भूलिए कि भाजपा ने बड़ी चालाकी से आपकी गाढ़ी कमाई चुरा ली है।
-
JP Nadda : हम कर्नाटक में बदलेंगे इतिहास, बीजेपी छोड़ने वालों का कोई भविष्य नहीं
JP Nadda on Jagadish Shettar leaving BJP: कर्नाटक में चुनाव नजदीक है। सत्ताधरी बीजेपी बार-बार दावा कर रही है कि वह कर्नाटक में सत्ता वापसी करेंगे। वहीं अब इस बात पर मुहर लगाते हुए जेपी नड्डा ने कहा- हम सत्ता में वापसी करेंगे और कर्नाटक का इतिहास बदलेंगे। कर्नाटक में पांच साल में सत्ता परिवर्तन का इतिहास रहा है लेकिन इस बार यह नहीं होगा।
वहीं मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान नड्डा ने कहा- कुछ नेता बीजेपी छोड़कर चले गए हैं। उनके जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। चुनाव के वक्त जो नेता पार्टी छोड़ता है वह कभी फला-फूला नहीं है। कोई व्यक्ति अगर पार्टी छोड़ता है तो उस समय वह अपनी विचारधारा से संघर्ष करता है। असल में दलबदलू इंसान का कोई भविष्य नहीं होता है।
उन्होंने आगे कहा – 1985 के बाद से कर्नाटक में कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं आई है। लेकिन इस बार इतिहास दोहराया जाएगा। कर्नाटका में पुनः बीजेपी की सत्ता आएगी। हमने कई राज्यों में इतिहास बदला है उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में हमारी सरकार ने वापसी की। मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है मोदी ने देश को सकारात्मक दिशा दी है। लोग आप मोदी को अपना एस्पिरेशन मानते हैं।
कांग्रेस पर बरसते हुए नड्डा बोले- उनका भ्रष्टाचार से पुराना रिश्ता है। जनता उनके बारे में अच्छे से जानती है। उनको र्कावती लेआउट घोटाला, भर्ती घोटाला, भूमि उपयोग परिवर्तन घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला पर जवाब देना चाहिए, हर कोई उनके बारे में जानता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास एक शक्तिशाली और विश्वसनीय ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ प्लेटफॉर्म है।
-
महात्मा गांधी ने की थी कांग्रेस खत्म करने की बात, राहुल ने खत्म की कांग्रेस
राजनीति- बीजेपी और कांग्रेस मानों आज के दौर में एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन हैं। दोनों दलों के नेता एक भी मौका नहीं छोड़ते एक-दूसरे को नीचा दिखाने का। वहीं बीते दिन कर्नाटक में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा- जब देश आजाद हो गया तो महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने की बात कही। गांधी जी का तर्क था कि कांग्रेस का उद्देश्य देश को आजादी दिलाना था। लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनकी बात नहीं मानी और कांग्रेस को राजनीतिक पार्टी बनाया। हमारी पार्टी ने पीएफआई(पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया) को बैन किया। यह एक आतंकी संगठन था।
शिवराज यहीं नहीं रुके वह बोले – राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है जबकि हमारी पार्टी सन्तुष्टीकरण की राजनीति करती है। हम आतंकवाद को नहीं सहते हमारी पार्टी ने सदैव आतंकवाद पर नकेल कसी है।
-
बिहार भाजपा अध्यक्ष का नीतीश पर तंज, कहा, ‘बिचौलिया’ बनकर दूसरे राज्यों में घूम रहे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां एक ओर विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में लगे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में भी बहुत काम है और वे ‘बिचौलिया’ बनकर दूसरे राज्यों में घूम रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कहा कि दूल्हा का पता ही नहीं और बाराती और सहबाला बिचौलिया बन कर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी धर्म के आधाार पर आरक्षण समाप्त किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए चौधरी ने कहा कि अल्पसंख्यक के नाम पर जो लोग आरक्षण ले रहे हैं वह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण समाप्त कर दिया गया है, तेलंगना में भी इसकी घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के नाम पर आारक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। नीतीश के विपक्षी दलों के एकजुट करने की कोशिश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भी काफी काम है। शराब माफिया घूम रहे हैं और सरकार सो रही है। बालू माफिया से अधिकारी पीट रहे हैं और मुख्यमंत्री जेट प्लेन पर सवार होकर दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पास जाकर बिचौलिए का काम करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और बिहार के नेता हैं। आपका सम्मान हो या नहीं हो, लेकिन बिहारियों का सम्मान तो बचाकर रखिए। बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता चौधरी ने नीतीश कुमार को ‘मेमोरी लॉस’ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि अब उन्हें आधी बात तो याद ही नहीं रहती।