Category: politics

  • मोदी सरकार ने नहीं दिखाई मानवता, अब पानी सर के ऊपर

    राजनीति– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह बात आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद समेत उनके संबंधियों के घर पड़ रहे ईडी के छापे के परिपेक्ष्य में कही है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा- पिछले 14 घंटे से मोदी जी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री @yadavtejashwi के घर पर ED बैठा रखी है। उनकी गर्भवती पत्नी और बहनें को सताया जा रहा है। @laluprasadrjd जी बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई। अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है।
    उन्होंने आगे कहा, मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं पर ED-CBI का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है। जब देश से भगोड़े करोड़ों लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियाँ कहाँ थी ? जब “परम मित्र” की संपत्ति आसमान छूती है तो जाँच क्यों नहीं होती? इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी !

     

  • कांग्रेस ने गरीबों को तबाह किया, वह मेरी कब्र खोदने में लगे – पीएम

    देश- कर्नाटक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने आज कर्नाटक के लोगों को 118 किलोमीटर लंबा बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया। इस एक्सप्रेस वे का निर्माण 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत के साथ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने एक्सप्रेस वे के उद्धघाटन के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया।

    उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता(Congress leader) लगातार इस प्रयास में हैं कि वह मेरी कब्र कैसे खोदें। वह व्यस्त हैं मोदी की कब्र की खुदाई में। लेकिन मैं एक्सप्रेस वे के उद्धघाटन और गरीबों के लिए हितकारी काम करने में व्यस्त हूँ। साल 2014 से पूर्व कांग्रेस सरकार(Congress government) थी। इन लोगों ने गरीबों को तबाह किया और उनका पैसा लूट कर अपना पेट भरा।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM narendra modi) ने कहा, एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब बेंगलुरु और मैसूर के बीच यात्रा का समय लगभग 3 घंटे से घटकर 75 मिनट हो जाएगा। इस परियोजना में NH-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूर खंड को 6 लेन का बनाया गया है।

  • भ्रष्टाचार में लिप्त क्षेत्रीय दल खेल रहे हैं विक्टिम और इमोशनल कार्ड – भाजपा का आरोप

    ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार और विरोधी राजनीतिक दलों के बीच जारी राजनीतिक घमासान तेज होता जा रहा है। आप , आरजेडी, जेडीयू, बीआरएस और टीएमसी सहित अन्य कई विरोधी राजनीतिक दल मोदी सरकार पर लगातार जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि जितने क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जिन पर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं वो सभी राजनीतिक दल और उनके नेता कभी विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं तो कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। विरोधी दलों को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पर राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई करने का आरोप लगाने वाले दलों को यह बताना चाहिए कि न्यायालय जाकर वे इन मामलों को निरस्त क्यों नहीं करा रहे हैं,उन्हें अदालत से जमानत क्यों नहीं मिल पा रही है ?

    भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाटिया ने कहा कि बारी-बारी से सारे भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचारी पकड़े जाते हैं तो वे कभी भी उस मुद्दे पर बात नहीं करते हैं, अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोई जवाब नहीं देते, क्योंकि अंदर से वे भी जानते हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से ऊपर नहीं है और कानून पूरी मजबूती से अपना काम करेगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता के आरोपों का जवाब देते हुए भाटिया ने पूछा कि उन्हें यह जनता को बताना चाहिए कि इंडो स्पिरिट्स से उनका कोई लेना-देना है या नहीं ?

    लालू यादव परिवार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार ही पहले लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप को लेकर जांच करने और इन पर कार्रवाई करने की मांग किया करते थे लेकिन आज जब लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ यह कार्रवाई हो रही है तो नीतीश कुमार तथ्यों पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं ?

    मनीष सिसोदिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर आप नेताओं के बयान की आलोचना करते हुए भाटिया ने कहा कि मनीष को अदालत से भी राहत नहीं मिली है बल्कि ईडी की हिरासत में देते हुए अदालत ने यह तक कह दिया कि मनीष से कस्टडी में पूछताछ करने की जरूरत है। उन्होंने यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों को जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। भाटिया ने आगे कहा कि आज जनता की उम्मीद यह है कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, उन सबको यह अहसास होना चाहिए कि कानून का डंडा कितना मजबूत है। भ्रष्टाचार को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानने वाले नेताओं के खिलाफ जनता कार्रवाई चाहती है और कानून अपना काम कर रहा है। भ्रष्टाचारी दलों की एकता को जनता कभी भी पसंद नहीं करेंगे।

  • बीजेपी-कांग्रेस में हैं साठगांठ, दोनों ने देश को लूटने का काम किया

    देश– कांग्रेस (Congress)बार-बार विपक्ष एकता की बात कर रही है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल(Delhi chief minister Arvind kejriwal) लगातार कांग्रेस पर बरसते नज़र आ रहे हैं। वहीं अब एक बार पुनः अरविंद केजरीवाल(Arvind kejriwal) ने राजस्थान के रायपुर में बीजेपी और कांग्रेस(BJP- Congress) पर निशाना साधा है।

    आम आदमी पार्टी(Aam aadmi party) की तिरंगा रैली(Tiranga Yatra) को सम्बोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal)ने कहा, 48 साल तक कांग्रेस ने देश में राज किया। 18 साल भाजपा(BJP) ने देश मे राज किया। जनता ने दोनों पार्टियों को मौका दिया। यह कभी यह नही बोल सकते जनता ने उन्हें अपने लिए मौका नहीं दिया है। लेकिन इन दोनों दलों ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया है।
    अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal)ने आगे कहा, दोनों पार्टियों ने अपने स्वार्थ को साधा, बारी बारी से राज्य को लुटा। इसबार आप ईमानदारी का साथ दीजिए। आम को चुनिए। आप के लिए मतदान कीजिए। हम यह नहीं जानते राजनीति का मूल आधार क्या है लेकिन हम यह जानते हैं कि अच्छी सड़कें और स्कूल कैसे दिए जाते हैं। हम बिजली पानी की सुविधा देना जानते हैं।
    उन्होंने आगे कहा , राजस्थान बेरोजगारी, महंगाई अपराध की समस्या से जूझ रहा है। आम आदमी परेशान है। यह सब बीजेपी और कांग्रेस की देन है। दोनों ही दलों में आपसी साठगांठ है।

  • बिहार में बीजेपी ने बदली अपनी रणनीति

    राजनीति– बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ। नीतीश कुमार ने बीते महीनों में बीजेपी का साथ छोड़ा और तेजस्वी यादव के साथ नई सरकार का गठन किया। पहले जो बीजेपी सत्ता में थी वह नीतीश के इस कदम से सत्ता से बाहर हो गई। सत्ता बदलते ही बीजेपी नीतीश कुमार पर हमला बोलने लगी। जिस नीतीश के नेतृत्व में बिहार बीजेपी के विधायक काम कर रहे हैं उन्हें उन नीतीश की नीतियों में कमी दिखाई देने लगी। 

    वहीं अब बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी जमीनी स्तर पर स्वयं को मजबूत करने में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने बिहार में अपनी रणनीति में बड़ा फेरबदल किया है। बीजेपी के मुख्य चेहरे जो राज्यों का दौरा करके जनता से सम्पर्क साधा रहे हैं। 

    बीजेपी की नीति पर महागठबंधन का बयान-

    वहीं सत्ताधारी दल सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के मैटर में फसी हुई है। सत्ताधारी दल का कहना है कि बीजेपी को भय है। अपने डर के चलते बीजेपी सीबीआई का खेल खेल रही है। सीबीआई की आड़ में बीजेपी अपने प्रतिद्वंद्वी को दबाना चाहती है। जनता बीजेपी को भली भांति जानती है। जब विपक्ष बीजेपी पर भारी पड़ता है तो बीजेपी सरकारी एजेंसियों का उपयोग करके उनकी बुलंद आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

    क्या है बीजेपी की रणनीति-

    बीजेपी नेता बिहार में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हुए हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि वह अलग-अलग राज्यों में मोदी जी की स्कीम से लोगों को अवगत करवा रहे हैं। वहीं कई बड़े नेता छोटे दलों से सम्पर्क साधकर उन्हें अपने खेमे में करने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसका सबसे सटीक सबूत तब सामने आया जब बिहार प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान से मुलाकात की।
    बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ जेडीयू भी एनडीए का हिस्सा थी। उस चुनाव में बिहार की 40 में से 39 सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी। बीजेपी पुनः अपना यही रिकॉर्ड कायम रखना चाहती है। हालाकि बीजेपी के लिए यह आसान नही होगा। क्योंकि इस बार महागठबंधन भी बिहार में मजबूती के साथ खड़ी है और यह बीजेपी को कांटे की टक्कर भी दे रही है।

  • एक और भारत जोड़ो एक और भारत तोड़ा, कांग्रेस है दोहरे चरित्र वाली

    राजनीति– असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा(Assam chief minister Himant biswas Sharma) ने अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress leader Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस(Congress) एक ऐसी पार्टी है जो एक विचारधारा के साथ नहीं चलती। यह दोहरे चरित्र की कहानी है। यह कर्नाटक आती है और भारत जोड़ने की बड़ी-बड़ी बातें करती है। वहीं जब यह विदेश जाते हैं तो यह भारत तोड़ने की बातें करते हैं।

    बीजेपी(BJP) की विजय संकल्प यात्रा में पहुँचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं हमने राम और हुनमान का आह्वान किया। हम कर्नाटक के लोगों से यही कहेंगे कि वह यहां बीजेपी की सत्ता कायम रखें। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो वह भारत की सराहना करते हैं। लेकिन जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो वह भारत की और संसद की आलोचना करते हैं।
    राहुल गांधी कर्नाटक में भारत जोड़ने का किस्सा पढ़ते हैं और विदेश में भारत तोड़ने का। उनसे पूर्व उनके नाना ने भी यही किया था। उन्होंने भारत को दो टुकड़ों में विभक्त किया।

  • अनुराग ठाकुर बोले कांग्रेस के भ्रष्टाचार का नया मॉडल आया सामने

    देश– कांग्रेस और भाजपा के मध्य ठना-ठनी जारी है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फ़ाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फ़ोर्स (एफ़एटीएफ़) की रिपोर्ट को अपना आधार बनाकर कांग्रेस पर कटाक्ष कसा है।

    उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा- एक भारतीय ‘बैंकर’ ने कांग्रेस के एक सदस्य के ‘क़रीबी रिश्तेदार’ से राष्ट्रीय पुरस्कारों के बदले क़ीमत से ज़्यादा पैसे चुकाकर कई कलाकृतियां ख़रीदी थीं।
    अनुराग ठाकुर बोले- यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार का नया मॉडल सामने आया है। एफ़एटीएफ़ ने एक केस स्टडी पेश की है जिसमें बताया गया है कि कैसे यूपीए सरकार में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक शख़्स पर प्रियंका गांधी वाड्रा की एक औसत सी पेंटिंग को दो करोड़ रुपये में ख़रीदने के लिए दबाव डाला था। 
    अनुराग ठाकुर एफ़एटीएफ़ की ‘मनी लॉन्ड्रिंग एंड टेररिस्ट फ़ाइनेंसिंग इन द आर्ट एंड एंटीक्विटीज़ मार्केट’ नाम की रिपोर्ट का ज़िक्र कर रहे थे। इस रिपोर्ट में भारत के एक शीर्ष बैंकर से जुड़े मामले का भी हवाला दिया गया है, जिन्होंने स्वार्थ के लिए बेहद आम सी कलाकृतियां ऊंचे दाम पर ख़रीदी थीं।

  • बिहार विधानसभा में माइक्रोफोन ‘तोड़ने’ पर भाजपा विधायक निलंबित, पार्टी ने किया विरोध

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने मंगलवार को सदन में माइक्रोफोन तोड़ने पर भाजपा सदस्य लखेंद्र पासवान को दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया। अध्यक्ष के फैसले के बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया और पासवान के निलंबन की अवधि के दौरान कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने सत्तारूढ़ दल पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा- हमारे विधायक ने सेविका और सहायिका के सम्मानजनक वेतन और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति से संबंधित तीसरा पूरक प्रश्न पूछा था..सीपीआई-एमएल विधायक ने हस्तक्षेप किया और स्पीकर ने आरोप लगाया कि पासवान ने माइक्रोफोन तोड़ दिया था। इस आरोप में उन्होंने उन्हें विधानसभा की कार्यवाही से दो दिनों के लिए निलंबित भी कर दिया। स्पीकर का कार्य अलोकतांत्रिक है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाकपा माले के विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है क्योंकि वह सत्तारूढ़ गठबंधन में हैं।

    सिन्हा ने कहा, सीपीआई-एमएल विधायक ने सदन के अंदर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है और वह हमें धमकी देने के लिए स्पीकर के आसन की ओर भी गए। पूरे देश ने उनके कृत्य को देखा है, लेकिन स्पीकर ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस बीच, पासवान ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा- माइक्रोफोन के पेंच ढीले थे और वह अपने आप बाहर आ गया। मैंने माइक्रोफोन को नहीं तोड़ा है।

    उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ राजद विधायक सदन के अंदर हमारे साथ दुर्व्यवहार करते हैं। हम उनके अपमानजनक शब्दों को सुनने के लिए विधानसभा नहीं आ रहे हैं। जब हमने राजद विधायकों के कृत्य पर आपत्ति जताई, तो स्पीकर ने मुझ पर माइक्रोफोन तोड़ने का आरोप लगाया। जब भी हम मुद्दों को इंगित करने के लिए सीटों पर खड़े होते हैं, तो स्पीकर हमारे माइक्रोफोन की आवाज को म्यूट कर देते हैं। हमने स्पीकर से सत्तारूढ़ और विपक्षी विधायकों को एक ही नजरिए से देखने का आग्रह किया है।

  • मेरे ऊपर जो आरोप लगे, मैं सदन में उसका जवाब दूंगा, अगर बोलने दिया गया : राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (congress leader Rahul Gandhi)  बोले मेरे ऊपर चार मंत्रियों ने आरोप लगाए। सदन में उसका जवाब दूंगा। राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने गुरुवार को प्रेसवर्ता कर कहा, सरकार के चार मंत्रियों ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। इसलिए मैं हाउस में अपना जवाब देना चाहता हूं। इसलिए आज मैंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और समय मांगा शायद कल बोलने दिया जाए। मुझे लगता है कि वो मुझे सदन में नहीं बोलने देंगे। यह लोकतंत्र की परीक्षा है। मुझे बोलने देंगे या नहीं।

    राहुल गांधी ने कहा, मेरे संसद में आज पहुंचते ही सदन स्थगित कर दिया गया। मैंने स्पीकर से कल बात करने के लिए समय मांगा है, लेकिन उम्मीद नहीं है कि ये लोग मुझे बोलने का मौका देंगे। राहुल गांधी ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को अडानी विवाद से जोड़ा। उन्होंने कहा, मैंने जो पिछली बार सदन में अपनी बात रखी। उसे सदन की कर्रवाई से हटा दिया गया। पीएम मोदी पर अडानी को लेकर सवाल उठाए थे। गौतम अडानी पर दिया गया मेरा भाषण उन चीजों से ही तैयार था, जो पब्लिक में हैं। फिर मेरे भाषण के बड़े हिस्से को संसद के रिकॉर्ड से ही हटा दिया गया। इसलिए अब सदन में सत्तापक्ष मेरे विरोध करके ध्यान भटकने की कोशिश कर रहा है।

    राहुल ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में जो भी हुआ। श्रीलंका में क्या हुआ, इसी तरह बंगलादेश में क्या हुआ ये बहुत महžवपूर्ण सवाल है। इसलिए एक सांसद होने के नाते मैंने सवाल उठाया। वहीं अपने माफी मांगने के सवाल पर राहुल ने कहा, मैं सदन का सदस्य हूं इसलिए जो भी कहूंगा पहले सदन में अपनी बात रखूंगा। उसके बाद ही अपनी बात रखूंगा। इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, पूरा विपक्ष इस बात पर एक जुट है की अडानी मामले में जेपीसी हो। इस देश में आज अमृतकाल नहीं ये अघोषित आपातकाल है।

  • बीजेपी का आरोप, केजरीवाल ने शराब का होलसेल बिजनेस जानबूझकर प्राइवेट हाथों में दिया

    दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना ने आज एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पूरे विपक्ष के साथ मिलकर ‘बेचारा पॉलिटिक्स’ खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं और वो जाँच से बच नहीं सकते। भाजपा नेताओं ने कहा कि हम गत तीन माह से केजरीवाल सरकार से शराब नीति पर कुछ सवाल पूछ रहे हैं और वह जवाब ना देकर सवालों को टाल रहे हैं, भाजपा केजरीवाल सरकार से ईडी की रिपोर्ट पर आधारित चार नए सवाल पूछती है और मांग करती है कि जांच एजेंसियां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह की भूमिका की भी जांच हो।

    आगे वीरेन्द्र सचदेवा ने ईडी के चार्जशीट के आधार पर केजरीवाल सरकार से चार सवाल पूछे और कहा कि केजरीवाल होलसेल बिजनेस प्राइवेट हाथों में क्यों दिया, जबकि शराब नीति की कमेटी की ओर से प्रस्ताव रखा गया था कि सरकार होलसेल बिजनेस को अपने हाथों में रखे? जब एक्सपोर्ट कमेटी की ओर से प्रस्ताव में कमीशन 5 फीसदी था, तो केजरीवाल ने बिना अप्रूवल के ही इसको 12 फीसदी क्यों किया? जबकि यह सब अरविंद केजरीवाल के कहने पर उनके घर पर हुआ, यह भाजपा नहीं बल्कि अरविंद जो मनीष सिसोदिया के पीएस हैं ने ईडी को दिए अपने बयान में बताया है।

    सचदेवा ने सवाल किया कि के. कविता जो तेलांगना के सीएम की बेटी हैं कह रही है कि उनका शराब घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वो यह नहीं बता रही हैं कि उनके विजय नय्यर, अरुण पिल्लई, बुच्ची बाबू और दिनेश अरोड़ा से क्या संबंध हैं ? उन्होंने आज तक इनके साथ संबंध का खंडन भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि क्या यह सच नहीं है कि आम आदमी पार्टी द्वारा 100 करोड़ रुपये गोवा के चुनाव में पानी की तरह बहाया गया था, इसका आज तक आम आदमी पार्टी की ओर से खंडन नहीं किया गया और केजरीवाल को बताना चाहिए कि। चारियोट प्रोडक्शन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से उनके क्या संबंध है?