राजनीति– राजनीति(politics) आज अलग दिशा में जा रही है। राजनेता अपने पद की गरिमा खो चुके हैं। एक मिनट नहीं लगता किसी बड़े नेता को उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को अपमानित करने मे। आज स्वतंत्रता(Right To freedom) के अधिकार के नाम पर व्यक्तिगत प्रहार हो रहा है और सत्ता में आने के लिए राजनेता(politics leader) किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
Category: politics
-
किस दिशा में चली भारत की राजनीति
यदि हम इतिहास खंगाले तो वहां की राजनीति में नियम और कानून दिखाई देते थे। राजाओं में आदर्श थे। वह अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ नियमों के मुताबिक युद्ध करते थे। उनके खिलाफ रणनीति बनाते थे लेकिन उनपर व्यक्तिगत प्रहार नहीं करते थे। उस दौर में राजनेता राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन को अलग रखते थे। उनके विचारों में मतभेद होता था। लेकिन उनके मन मे मन भेद नहीं होता था।लेकिन आज दौर इतना परिवर्तित हो गया है कि राजनेता एक भी मौका नहीं छोड़ते किसी व्यक्ति को उसके अतीत के नाम पर नीचा दिखाने का। आचार्य चाणक्य का मानना था कि आप अपने प्रतिद्वंद्वी से तभी जीत सकते हैं जब आप उसकी आलोचनाओं को सहन करने की क्षमता खुद के भीतर विकसित कर लें और उसके छल कपट के मध्य अपने सत्य से आगे बढ़ें।परंतु आज राजनीति से सत्य गायब हो गया है। राजनेता सत्ता हासिल करने के लिए निरंतर जूठ गढ़ते है। कोई प्रधानमंत्री की कब्र खुदवाने की बात करता है। तो उन्हें चोर बताता है। कोई उनका उपहास एक ऐसे मंच पर बनाता है जहां भारत की छवि वैश्विक मंच पर बिगड़े। तो कोई विपक्ष को टोटी चोर बताता है। कोई पप्पू कहकर अपने प्रतिद्वंद्वी पर प्रहार करता है। कोई इंदिरा की मौत का मजाक बनाता है तो कोई राजीव के संघर्ष पर सवाल उठाता है।राजनेताओं का यह व्यवहार राजनीतिक को बेहद गंदा बनाता है। उनके व्यवहार से हर कोई आज एक पृथक दिशा में आगे बढ़ता है। युवाओं के मन मे राजनेताओं के प्रति गलत विचार आते हैं। वहीं युवा उचित और अनुचित का बोध करने में असमर्थ हो जाता है। -
मोदी के कर्नाटक दौरे पर कांग्रेस ने कहा, ‘पीएम टूरिस्ट बन गए हैं’
कांग्रेस(congress karnatka) की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को नरेंद्र मोदी(Pm Narendra Modi) के दक्षिणी राज्य के चुनावी दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री(PM) पर्यटक बन गए हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को कर्नाटक(KARNATKA) के शिवमोग्गा एयरपोर्ट(SHIVMOGYA AIRPORT) का उद्घाटन किया। कांग्रेस ने कहा, जब कर्नाटक(KARNATKA) में (पिछले साल) बाढ़ का कहर आया था, तब उन्होंने कभी दौरा करने की जहमत नहीं उठाई थी। जब लोगों का जीवन प्रभावित हुआ था और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था, तो पीएम मोदी(PM NARENDRA MODI) ने राज्य की ओर देखने की जहमत नहीं उठाई और राज्य को एक रुपया भी जारी करने की नहीं सोची। चुनावों के लिए धन्यवाद, पीएम मोदी राज्य में पर्यटक बन गए हैं।
कांग्रेस(CONGRESS) ने यह भी कहा कि उस रिपोर्ट की कोई जांच नहीं की गई, जो पहले पीएमओ द्वारा राज्य में पीएम मोदी की यात्रा के तुरंत बाद नई सड़क के खराब होने के संबंध में मांगी गई थी। कांग्रेस(CONGRESS) ने कहा, बेलगावी के ठेकेदार संतोष पाटिल के पत्र के संबंध में प्रधानमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिसने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। प्रधानमंत्री मोदी(PM NARENDRA MODI), कर्नाटक को भ्रष्टाचार की राजधानी बनाने के लिए आपका धन्यवाद।
कांग्रेस ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगता है कि पीएम मोदी सर्वशक्तिमान हैं और कुछ भी कर सकते हैं। पार्टी ने कहा, वह महंगाई को नियंत्रित क्यों नहीं कर पा रहे हैं? जब भी उनसे यह सवाल पूछा जाता है, तो वह पाकिस्तान की ओर उंगली क्यों उठाते हैं? पीएम मोदी ने सुनिश्चित किया है कि गैस की कीमतें 1,000 रुपये के पार और पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार जाएं। कांग्रेस ने कहा कि ”कर्नाटक भ्रष्टाचार के मामले में दोगुनी गति से आगे बढ़ रहा है।” भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश नहीं लगाने, बिना किसी झिझक के 40 फीसदी कमीशन लेने के लिए पीएम मोदी को बधाई। मोदी है तो मुमकिन है..यह सही है?
-
कांग्रेस की पासीघाट से पोरबंदर तक हो सकती है अगली यात्रा
राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष को भारत जोड़ो यात्रा जैसा एक और कार्यक्रम बनाना चाहिए। वह और कार्यकर्ता ‘तपस्या’ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रायपुर में कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
इसके बाद, पार्टी अब अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक यात्रा पर विचार कर रही है, जो महात्मा गांधी का जन्म स्थान है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अब एक और यात्रा पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा की रूपरेखा तैयार करनी होगी और यह आम चुनावों के साथ मेल खा सकता है। राहुल ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा ने देशभक्ति की सच्ची भावना का आह्वान किया। यह अकेले उनके द्वारा नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है।
राहुल गांधी ने कहा, आपने देखा कि हमने चार महीने ‘तपस्या’ की और पार्टी कार्यकर्ताओं में कितनी ऊर्जा आ गई, ‘तपस्या’ बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कश्मीर के युवाओं में तिरंगे के लिए प्यार पैदा किया। बीजेपी ने इसे छीन लिया था। गांधी ने कहा, 52 साल बीत गए, और मेरे पास अभी भी घर नहीं है, लेकिन जब मैं कश्मीर पहुंचा, तो यह घर जैसा लगा। यात्रा सभी जातियों और आयु वर्ग के लोगों को घर जैसा महसूस कराने के लिए थी।
-
तेलंगाना चुनाव में अकेले उतरेगी भाजपा : बंदी संजय
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार(Bandi sanjay kumar) ने बुधवार को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा(BJP) अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Union minister Amit Saha), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा(J.P Nadda) और अन्य केंद्रीय नेताओं के दिल्ली में पार्टी के राज्य नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के एक दिन बाद, संजय(sanjay) ने स्पष्ट किया कि भाजपा का राज्य में किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
संजय ने दोहराया कि भाजपा तेलंगाना(Telangana bjp) में सत्ता में आएगी क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा(BJP) को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं। संजय ने यह जानकारी बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करने के दौरान दी। संजय ने दावा किया कि तेलंगाना राज्य भाजपा के समर्थन से एक वास्तविकता बन गया है। उन्होंने कहा कि लोग पूछ रहे थे कि क्या तेलंगाना राज्य मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव(Telangana Chief minister K. Chandrashekhar Rao (KCR) के परिवार के लिए बनाया गया था।
संजय(sanjay) ने केसीआर(kcr) को उनके शासन में तेलंगाना(Telangan) के विकास पर बहस के लिए आगे आने की चुनौती दी। भाजपा(bjp) नेता ने आरोप लगाया कि लोग राज्य की वित्तीय स्थिति से हैरान हैं। यह भी आरोप लगाया कि केसीआर ने हर परिवार पर छह लाख रुपये का कर्ज लाद दिया है। इसके अलावा संजय ने कहा, ऐसी स्थिति आ गई है कि सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। संजय ने राज्य में हत्याओं और बलात्कारों की बढ़ती संख्या के प्रति उदासीनता के लिए बीआरएस सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोगों को संदेह है कि राज्य में गृह मंत्री हैं या नहीं।
भाजपा नेता(bjp leader sanjay) संजय ने राज्य में शराब की खपत की जांच करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह हत्या और बलात्कार का मुख्य कारण है। आगे कहा कि भाजपा ने जहां आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति(president) बनाया, वहीं आदिवासी महिला डॉ. प्रीति की मौत के लिए बीआरएस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अगर तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर बुलडोजर की कार्रवाई वैसे ही की जाएगी जैसा कि उत्तर प्रदेश में की जाती है।
-
क्यों सुशील मोदी ने सुधाकर सिंह को बताया तेजस्वी हितैषी
देश- आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह(RJD MLA Sudhakar Singh) और नीतीश कुमार(chief minister Nitish Kumar) के बीच ठना ठनी जारी है। सुधाकर सिंह(Sudhakar Singh) बार-बार नीतीश कुमार(Nitish Kumar) को लेकर उल्टे-सींधे बयान देते दिखे हैं। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(Bihar deputy chief minister Tejashwi yadav) ने सुधाकर सिंह(Sudhakar Singh) पर कटाक्ष करते हैं कहा था कि मुख्यमंत्री(chief minister) के खिलाफ इस प्रकार से टिप्पणी करना अनुचित है। उन्हें यह नहीं करना चाहिए।
वहीं अब सुधाकर सिंह(Sudhakar Singh) के बयान को इंगित करते हुए बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी(BJP leadar shushil kumar modi) कहते हैं- सुधाकर सिंह(Sudhakar Singh) लालू प्रसाद(Lalu Prasad Yadav) के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। वह उनके लिए पूर्ण निष्ठा से काम में लगे हैं। वह अपने बयानों से नीतीश कुमार पर दवाब बना रहे हैं। क्योंकि नीतीश-लालू(Nitish Kumar-lalu Prasad Yadav) डील का मुख्य एजेंडा तेजस्वी यादव(deputy chief minister Tejashwi yadav) को बिहार का मुख्यमंत्री(CM) बनाना है। वहीं नीतीश कुमार(Nitish Kumar) अभी राजकुमार की ताजपोशी 2025 तक टालने में लगे हुए हैं।उन्होंने आगे कहा, तीन महीने होने को हैं सुधाकर सिंह(Sudhakar Singh) लगातार नीतीश कुमार(Nitish Kumar) पर बरस रहे हैं। इतना सब हो गया आरजेडी(RJD) चुप है। उन्होंने सिर्फ उनके खिलाफ एक नोटिस जारी किया और कोई भी कार्यवाही नहीं की। सुधाकर सिंह(Sudhakar Singh) पर कार्यवाही करने का सामर्थ्य तो तेजस्वी यादव(, Tejashwi yadav) की भुजाओं में भी है। लेकिन सब मौन है। कारवाही को बाहानों से टाला जा रहा है।तेजस्वी को लेकर क्या बोले सुशील कुमार मोदी-सुशील कुमार मोदी(shushil kumar modi) कहते हैं कि नीतीश कुमार(Nitish Kumar) यह साफ कर चुके हैं कि आगामी समय में तेजस्वी यादव(Tejashwi yadav) बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने तेजस्वी को मुख्यमंत्री(CM) बनाने की घोषणा की लेकिन यह नहीं बताया कि वह उन्हें मुख्यमंत्री(CM) कब बनाएंगे। सुधाकर यादव(Sudhakar Singh) तेजस्वी यादव(Tejashwi yadav) को मुख्यमंत्री(CM) बनाने की तारीख़ घोषित करना चाहते हैं। अब सुधाकर(Sudhakar Singh) के जरिए यह दवाब बनाया जा रहा है कि तेजस्वी(Tejashwi yadav) को मुख्यमंत्री(CM) घोषित कर दिया जाए। -
देश में हो रही धर्म की राजनीति, स्वतंत्रता पर मंडरा रहा है खतरा-अशोक गहलोत
राजनीति- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Rajasthan chief minister Ashok Gehlot) ने केंद्र सरकार(Central government) पर निशाना साधते हुए कहा- आज देश के अमुख मुद्दे, अपराध(crime), बेरोजगारी(unemployment), महंगाई, महिला के प्रति दुर्व्यवहार है। पत्रकार(journalist), लेखक(writer), साहित्यकारों की आवाज को आज दबाया जा रहा है। जब यह अपनी आवाज को बुलंद करते हैं तो इन्हें जेल का रास्ता दिखाया जाता है। स्थिति दयनीय है देश की जनता को अब विचार करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, देश मे अब आयकर विभाग(, income tax) और सीबीआई(CBI) का आतंक उफान पर है। न्यायपालिका( और चुनाव आयोग(election commission) दबाव में काम कर रहे हैं। स्वतंत्रता(freedom) बाधित है और अमीर व गरीब के मध्य खाई बढ़ती जा रही है। आज कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिनके चलते देश रो रहा है।उन्होंने आगे कहा, सरकार(government) का यह काम था कि वह देश की जनता के विषय में विचार करें। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध के खिलाफ सख्त कानून बनाएं। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया, वह मौन रहे। वहीं विपक्ष जब इन मुद्दों को इंगित करते हुए कोई यात्रा निकालता है, कोई धरना प्रदर्शन करता है। तो इसे दूसरे भाव से दिखाया जाता है।आज इन लोगों ने लोकतंत्र(democracy) का मुखोटा पहन कर सरकार बनाई है। वास्तव में इन्हें लोकतंत्र से कोई मतलब ही नहीं है। यह लोग अपने मुताबिक काम कर रहे हैं। इन लोगों को इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या हो रहा है। क्योंकि यह धर्म की राजनीति(politics) करते हैं और देश को अंधकार की खाई में धकेल रहे हैं।मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) के सवाल पर गहलोत का जवाब-मीडिया कर्मियों ने जब गहलोत(Ashok Gehlot) से पूछा मनीष सिसोदिया(Manish sisodiya) की गिरफ्तारी पर आपका क्या मत है। उन्होंने कहा, मनीष सिसोदिया(Manish sisodiya) जैसे ही कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। उनके बारे में आज सबको पता है क्योंकि वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री(Delhi deputy chief minister) हैं। -
मोदी सरकार ने दिया होली का तोहफा, महंगा हुआ सिलेंडर, मल्लिकार्जुन ने पूछे सवाल
देश- होली(Holi) से पूर्व आज घरेलू गैस सिलेंडर(LPG Gas cylinder) के दाम में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर(Domestic Gas cylinder) के दाम में आए उछाल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे(Congress leader mallikarjun khadge) ने बीजेपी सरकार(BJP government) पर हमला बोला है।
मल्लिकार्जुन खड़गे(mallikarjun khadge) ने कहा, जनता पूछ रही है अब होली(Holi) के पर्व में पकवान कैसे बनेंगे। उन्होंने लिखा- घरेलू गैस सिलेंडर(Domestic Gas cylinder) 50 रुपये महंगा वहीं 350 उछला कॉमर्शियल सिलेंडर(comercial Gas cylinder) का दाम। अब कैसे बनेंगे होली में पकवान। कब तक जारी रहेंगे लूट के फरमान। मोदी सरकार(Modi government) लागू कमरतोड़ महंगाई तले पिसता इंसान।वहीं कांग्रेस(, Congress) के आधिकारिक ट्वीटर(Twitter) हैंडल ने मोदी(PM narendra modi) पर बरसते हुए कहा- मोदी सरकार(Modi government) ने दिया होली(Holi) का तोहफा। अब एलपीजी गैस सिलेंडर(LPG Gas cylinder) पर बसूले जायेगे 50 रुपये ज्यादा। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर(comercial Gas cylinder) 350 रुपये ज्यादा में मिलेगा। -
एग्जिट पोल के मुताबिक हार जाएगी तीन राज्यों में बीजेपी
देश- बीते दिनों त्रिपुरा(Tripura), मेघालय(Meghalaya) और नागालैंड(Nagaland) में चुनाव हुआ। बीजेपी(BJP) का दावा है कि त्रिशंकु राज्यों में एनडीए(NDA) की जीत होगी। वहीं अब इन राज्यों के एग्जिट पोल(Exit poll) सामने आए हैं। एग्जिट पोल(Exit poll) के आधार पर बीजेपी(BJP loss election) हारती नज़र आ रही है। एग्जिट पोल(exit poll) में यह दावा भी किया जा रहा है कि बीजेपी Meghalaya में काफी पीछे चल रही है।
वहीं असम के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा(Assam chief minister Hemant biswas Sharma) का दावा है कि एग्जिट पोल(exit poll) का जो आंकड़ा है वह धराशायी होगा। तीनों राज्यों में बीजेपी(BJP)अपनी विजय का परचम लहराएगी। वहीं एनडीए(NDA) का एक भी सदस्य तृणमूल कांग्रेस(TMC), कांग्रेस(Congress) या किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगा।उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, त्रिपुरा(Tripura) और नागालैंड(Nagaland) की जो स्थिति है वही रहेगी। लेकिन मेघालय में बदलवा की लहर आएगी और यहां एनडीए(NDA) का सीएम(CM) बनेगा। हालाकि अभी यह निर्धारित नहीं है कि मेघालय में एनडीए(NDA) की ओर से कौन सीएम(CM) बनेगा। यह निर्धारित नहीं है।जानकारी के लिए बता दें त्रिपुरा(Tripura) में 16 फरवरी को और नागालैंड(Nagaland) और मेघालय(Meghalaya) में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल(exit poll) के मुताबिक, नागालैंड में एनडीपीपी(NDPP) की सरकार बनती दिखाई दे रही है। -
सीएम एमके स्टालिन ने 2024 चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, बीजेपी को लेकर कही यह बात
राजनीति- बीजेपी का वर्चस्व इस समय पूरे देश में है। वहीं साल 2024 में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिये विपक्ष लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं अब 2024 के चुनाव में बीजेपी को हराने के परिपेक्ष्य में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और डीएमके प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और डीएमके प्रमुख ने कहा है कि अगर हमें 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। तो उसके लिए विपक्ष को एकजुट होना आवश्यक है। जब एक जैसी पार्टी एक साथ आएंगी तो बीजेपी की हार सम्भव होगी। यह जन्मदिन का बेहतरीन तोहफा होगा।बता दें तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और डीएमके प्रमुख ने अपने 70 वें जन्मदिन के मौके पर यह बयान दिया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे।उन्होंने आगे कहा, इस बार का आम चुनाव इसलिए नहीं हो रहा है कि सरकार कौन बनाएगा। बल्कि इस बार का चुनाव इस परिपेक्ष्य में है कि सत्ता में कौन नहीं रहना चाहिए। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ किया है कि वह अभी इस विषय पर बात नहीं कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री कौन होगा। -
यूपी विधानपरिषद में गूंजा बेरोजगारी का मुद्दा
विधान परिषद में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को पारित करने के साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गयी। इसके पूर्व सदन में आज बेरोजगारी का मुद्दा गूंजा। सपा और बसपा ने शून्य प्रहर में अलग-अलग अपनी नोटिस के जरिये रोजगार नहीं मिलने से युवाओं द्वारा मानसिक तनाव और आत्महत्या करने की बात कही।
नेता सदन केशव प्रसाद मौर्या(KESHAV PRASAD MAURYA) ने कहा सरकार रोजगार (EMPLOYMENT) के लगातार रास्ते खोल रही है। गरीबों, किसानों(FORMER), नौजवानों की पीड़ा को हम समझते हैं। रोजगार मेले लगाकर हम लाखों लोगों को रोजगार दे चुके हैं। सपा सदस्यों ने सरकार पर सदन में गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगाते हुए वाक आउट कर दिया। वहीं बसपा सदस्य ने डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप लगाया और कहा सरकार की हर भर्ती में गड़बड़ियां हो रही हैं, इससे बेरोजगार नौजवान हताश, निराश और मानसिक रूप से पीड़ित हो गया है।
सदन में प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों के स्थानान्तरण का मुद्दा भी सवालों के जरिये उठाया गया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा अभी शिक्षकों के अन्त: जनपदीय तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूर्ण होने पर अन्तर्जनपीद तबादलों की प्रक्रिया शुरू होगी।
शून्य काल में सपा के लाल बिहारी यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, नरेश चन्द्र उत्तम, डा. मान सिंह यादव, आशुतोष सिन्हा, मुकुल यादव एवं शहनवाज खान ने प्रदेश में बेरोजगारों का मुद्दा उठाया। नरेश चन्द्र उत्तम ने कहा प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार लोगों को रोजगार देने में विफल है। सरकार ने कुटीर उद्योगों पर ध्यान नहीं दिया है। सरकार बड़े उद्योगपतियों के साथ खड़ी है, इस कारण बेरोजगारी बढ़ी है। तमाम विभागों मंे हो रही भर्तियों में लगातार पर्चा आउट हो रहा है जिससे लोगों को नौकरी भी नहीं मिल पा रही हैं। डा. मान सिंह यादव ने कहा नौकरी और रोजगार न मिलने से नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं व सरकार अपनी वाहवाही लूटने में व्यस्त है। आउटसोसिर्ंग सरकार का नया खेल है।
नेता सदन व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा जबसे कमल खिला है, बेरोजगार लोगों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है और रोजगार मेले लगाकर लाखों लोगों को रोजगार मुहैयया कराया गया है। उन्होंने सपा की तरफ इशारा करते हुए कहा इनके शासकाल में अवैध बम और कट्टा बनाने की फैक्ट्री चलती थी। भाजपा के शासन में देश की सेना को मजबूत बनाने के लिए शस्त्रों की फैक्ट्री चल रही है। सपा सरकार में अवैध खनन, भूमाफिया, नकलमाफिया, अवैध शराब से हानेवाली कमाई को काम और रोजगार समझा जाता था। उन्होंने कहा 24 करोड़ सूबे की आबादी है। योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में युवाओं को रोजगार के रास्ते खुले हैं। विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में लाखों लोगों को सरकारी नौकरी मिली है।
बसपा के भीमराव अम्बेडकर ने प्रदेश में रोजगारपरक व्यवसायिक डिग्रीधारक बेरोजगारों को रोजगार दिलाये जाने का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। उन्होंने कहा बेरोजगारी महत्वपूर्ण मुद्दा है। डिग्री के हिसाब से बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार ने विभिन्न आयोगों के जरिये कितनी भर्तियां निकाली है। यदि लम्बित भर्तियां पूरी हो तो 32 हजार नौजवानों को नौकरी मिल सकती है। नेता सदन ने कहा हमने रोजगार को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाया है। उन्होंने बताया शिक्षित नौजवानों को रोजगार दिलाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। अधीनस्थ चयन आयोग से 30 हजार 111 पदों और लोक सेवा आयोग के जरिये 41 हजार 192 भर्तियां की गयी हैं। नेता सदन ने कहा सभी बेरोजगारों को सरकारी नौकरी ना कोई सरकार दे सकी है और ना कोई सरकार दे पायेगी। नेता सदन के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री डा0दिनेश शर्मा ने शिक्षा जगत में हुयी भर्तियों की स्थिति पर बताना शुरू किया जिसपर सपा सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या ने आपत्ति करते हुए कहा कि नेता सदन के जवाब के बाद, किसी सामान्य सदस्य के जवाब देने का क्या औचित्य है। जिसपर सत्ता पक्ष और सपा सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक हुयी। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने प्रकरण को समाप्त कर दिया।
शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश में संस्कृत शिक्षा की अनदेखी एवं संस्कृत विद्यालयों व शिक्षकों की भर्ती एवं व्यवस्थाएँ सु²ढ़ किये जाने का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। उन्होंने कहा कि मदरसों की तरह संस्कृत विद्यालयों को भी आधुनिक बनाया जाये। इन्हें अनुदान सूची में लिया जाये, पांच वर्ष में एक भी पूर्णकालिक भर्ती नहीं हुयी है। सभी पदों पर भर्ती की जाये। भवन व आचार्यों की दुर्दशा पर ध्यान दिया जाये। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा सरकार संस्कृत विद्यालयों, वहां के छात्रो ंएवं शिक्षकों के उन्ननयन के प्रति कटिबद्ध है। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराये जाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। वेतन विसंगति दूर की जायेगी यह मामला प्रक्रियाधीन है। शिक्षकों एवं छात्रों को प्रोत्साहित करने की भी व्यवस्था है।
मंत्री के जवाब के बाद भी सदस्य व निर्दलीय समूह के राज बहादुर चंदेल की जिज्ञासा पर नेता सदन केशव मौर्या ने कहा यह भारतीय संस्कृति का आधार है। इसे समाप्त करने वाले चले गये। समयानुसार उचित कदम उठायेंगे। सभापति ने कहा सरकार इनके उन्नयन और शिक्षकों की भलाई के लिए जो भी बेहतर हो करे।
निर्दलीय समूह के राजबहादुर सिंह चन्देल, डा0 आकाश अग्रवाल ने प्रदेश में बेसिक शिक्षा के वित्तविहीन विद्यालयों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्रों को नि:शुल्क सेवाएं-जैसे मिड-डे मील, जूते इत्यादि दिलाये जाने का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों को सुविधा के कारण ही बच्चों की संख्या बढ़ी है। यह सदस्य ने स्वीकार किया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले छात्रों को नि:शुल्क सेवाओं की अभी व्यवस्था नहीं है, आनेवाले समय में इस पर विचार करेगी।