Category: politics

  • अमित शाह ने ‘पप्पू’ शब्द को लेकर लोक सभा में अधीर रंजन चौधरी को दी ये सलाह

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान बुधवार को लोक सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘पप्पू’ शब्द को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को सलाह देते नजर आए। दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की आर्थिक नीति, चीनी सेना के अतिक्रमण और न्यायालय पर दवाब डालने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    अपने भाषण के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी के मंगलवार को दिए गए भाषण की जबरदस्त अंदाज में तारीफ करते हुए कहा कि ये लोग ( भाजपा ) राहुल गांधी को पप्पू साबित करने की कितनी भी कोशिश करें लेकिन, उन्होंने (राहुल गांधी ) इन्हें ही (भाजपा ) पप्पू साबित कर दिया। चौधरी के इस भाषण पर तुरंत ऐतराज जताने के लिए सदन में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह खड़े हो गए। अमित शाह ने अधीर रंजन चौधरी के भाषण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे माननीय सांसद जी को पप्पू नहीं कह सकते हैं।

    इससे पहले चीनी सेना के अतिक्रमण के आरोपों को लेकर भी शाह और चौधरी के बीच कई बार नोक-झोंक हुई। अधीर ने 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई के मौके पर सदन में अटल बिहारी वाजपेयी की मांग पर जवाहर लाल नेहरू द्वारा चर्चा कराने का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार आज चीनी अतिक्रमण को लेकर सदन में चर्चा तक नहीं करा रही है। इस पर प्रतिवाद करते हुए अमित शाह ने कहा कि उस समय खामियां थी, इस समय खामियां नहीं हैं। उस समय की सरकार देश की हजारों एकड़ भूमि हार कर आई थी तब सदन में चर्चा हुई थी।

    इसके बाद भी अधीर कई रिपोर्टों का हवाला देते हुए भारतीय भूमि पर चीनी अतिक्रमण की बात कहते रहे। इस पर एक बार फिर से कड़ा ऐतराज जताते हुए अमित शाह ने सदन में खड़े होकर कहा कि सदन में जो बातें बोली जाती है वो रिकॉर्ड में चला जाता है। इस तरह की बातें सदन में नहीं कहनी चाहिए। उन्हें ( अधीर ) जो बोलना है बोले लेकिन यह स्पष्ट कर दें कि वो ये सारी बातें अखबार के हवाले से बोल रहे हैं।

  • क्यों राहुल ने योगी आदित्यनाथ को कहा ठग

    देश- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान देते हुए उन्हें ठग करार दिया है।

    सूत्रों के मुताबिक सामाजिक संगठनों के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में उन्होंने योगी पर टिप्पणी की थी। समाचार चैनल एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक- राहुल ने कहा, यदि योगी आदित्यनाथ को हिन्दू धर्म की समझ होती तो वह जो करते हैं वह कभी नहीं करते। वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं। वह एक धार्मिक नेता नहीं हैं बल्कि वह एक मामूली ठग हैं।
    उन्होंने आगे कहा, यूपी में धर्म की अंधी नहीं चल रही। क्योंकि मैंने कई धर्म ग्रथ पढ़े हैं। कोई भी ऐसा धर्म ग्रंथ नहीं है जो यह कहता हो कि हिंसा फैलाओ। नफरत को बढ़ावा दो। यूपी में बीजेपी जो कर रही है वह धर्म नहीं अधर्म है। यह कथन उन्होंने एक महिला द्वारा यह पूंछे जाने पर कहा कि यूपी में धर्म की आंधी चल रही है।

  • कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है कांग्रेस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने सुरक्षा का भीषण संकट पैदा किया, वह कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने त्रिपुरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश को ठगने का रहा है। दोनों पार्टियां आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने आई हैं। कहा कि कांग्रेस ने सुरक्षा का भीषण संकट पैदा किया, वह कम्युनिस्टों के साथ मिलकर सुरक्षा में सेंध लगाने आई है। कांग्रेस ने किसी भी तबके तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने दिया। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो कांग्रेस को बुरा लगता है। राम मंदिर का विरोध करती थी, लेकिन आज राम मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। कांग्रेस रामसेतु को तोड़कर भगवान राम और साथ ही साथ श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न् खड़ा कर रही थी।

    बागबासा से भाजपा उम्मीदवार जादब लाल नाथ के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने पहली जनसभा की। कहा कि 5 वर्ष में डबल इंजन की सरकार के कार्यों ने त्रिपुरा को अलग पहचान दिलाई है। पीएम मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास का वास्तविक रूप त्रिपुरा में धरातल पर दिख रहा है। पीएम आवास योजना में 3 लाख परिवार को आवास, स्वच्छ भारत मिशन में हर गरीब परिवार के पास शौचालय, पीएम उज्‍जवला योजना में हर परिवार के पास फ्री रसोई गैस कनेक्शन, हर घर नल योजना से अधिकतर गांवों में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उपलब्ध कराना, आयुष्मान भारत योजना हो या मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाला काम। वह बिना भेदभाव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास को चरितार्थ कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों का कुशासन व कांग्रेस मिलकर चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। कुशासन को कई गुना बढ़ाने व अराजकता फैलाना के लिए वे फिर से मैदान में हैं। त्रिपुरा में 5 वर्ष बाद आने का अवसर मिल रहा है तो कह सकता हूं कि पीएम मोदी व सीएम डॉ. मानिक साहा के नेतृत्व में बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंच रहा है। कम्युनिस्टों व कांग्रेस ने विभाजन किया। आज जनजातीय समुदाय से जुड़ी बहन देश की राष्ट्रपति बनती हैं। केंद्र सरकार में कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्री ओबीसी समुदाय से हैं। वे समाज का प्रतिनिधित्व कर सबका विकास कर रहे हैं।

    योगी ने कहा कि 35 वर्षों तक कम्युनिस्ट व कांग्रेस के लोगों ने विकास नहीं होने दिया था, त्रिपुरा में विकास की योजनाओं में डकैती डाली। कांग्रेस व कम्युनिस्ट एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। जनता ने सबक सिखाया तो इनका अस्तित्व मिट रहा है। वे नौजवानों को बेरोजगार, किसानों को बदहाल, मां-बहनों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। असुरक्षा का वातावरण था, लेकिन पहली बार बनी भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ दिया। महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देना चमत्कार है। कम्युनिस्टों व कांग्रेस को जहां भी शासन मिला, भावनाओं से खिलवाड़ करते थे। यूपीए शासन ने रोज नया घोटाला देखा होगा। कभी कोयला घोटाला, कभी टूजी घोटाला, कभी कामनवेल्थ घोटाला, घोटाला कांग्रेस की पहचान बन चुकी थी। आज जब नौजवानों को रोजगार मिल रहा है और विकास योजनाएं बढ़ रही हैं, आस्था का सम्मान हो रहा है तो कांग्रेस कम्युनिस्टों के साथ मिलकर साजिश रचना चाहती है।

  • वर्ण व्यवस्था ब्राह्मणों ने बनाई है मूर्खो ने नहीं

    देश– संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जब कहा कि जाति व्यवस्था ईश्वर की बनाई हुई नहीं है। इसे ब्राह्मण ने बनाया है। ईश्वर की नज़र में सभी समान है। उनके इस बयान पर ब्राह्मण समाज की प्रतिक्रिया आना आरम्भ हो गई है। ब्राह्मण समाज इस बयान का विरोध कर रहा है।

    वहीं अब स्वामी शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती ने इसपर बयान देते हुए कहा, वर्णव्यवस्था ब्राह्मणों का उपहार है। सभी सनातनियों के पूर्वज ब्राह्मण थे। प्रथम ब्राह्मण का नाम है ब्रह्मा। आपको ग्रंथ पढ़ने की आवश्यकता है। सभी ग्रन्थ और विज्ञान ब्राह्मण से हैं। 
    देश मे शिक्षा, रक्षा और अन्य सेवाओं का संतुलन बनाकर रखना आवश्यक है। यदि हम सनातन व्यवस्था को नहीं मानेंगे तो हम कोई भी व्यवस्था नहीं रह जाएगी। आरएसएस की न कोई अपनी किताब है और न ही उनको ज्ञान है। 
    वर्ण व्यवस्था पंडितों में बनाई थी मूर्खो ने नहीं। आज भी लोग अपनी समस्याओं को लेकर हमारे पास आते हैं। पंडित के पास सभी समस्याओं का समाधान होता है। विदेशों में भी वर्ण व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है।

  • वर्ण व्यवस्था ब्राह्मणों ने बनाई है मूर्खो ने नहीं

    देश– संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जब कहा कि जाति व्यवस्था ईश्वर की बनाई हुई नहीं है। इसे ब्राह्मण ने बनाया है। ईश्वर की नज़र में सभी समान है। उनके इस बयान पर ब्राह्मण समाज की प्रतिक्रिया आना आरम्भ हो गई है। ब्राह्मण समाज इस बयान का विरोध कर रहा है।

    वहीं अब स्वामी शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती ने इसपर बयान देते हुए कहा, वर्णव्यवस्था ब्राह्मणों का उपहार है। सभी सनातनियों के पूर्वज ब्राह्मण थे। प्रथम ब्राह्मण का नाम है ब्रह्मा। आपको ग्रंथ पढ़ने की आवश्यकता है। सभी ग्रन्थ और विज्ञान ब्राह्मण से हैं। 
    देश मे शिक्षा, रक्षा और अन्य सेवाओं का संतुलन बनाकर रखना आवश्यक है। यदि हम सनातन व्यवस्था को नहीं मानेंगे तो हम कोई भी व्यवस्था नहीं रह जाएगी। आरएसएस की न कोई अपनी किताब है और न ही उनको ज्ञान है। 
    वर्ण व्यवस्था पंडितों में बनाई थी मूर्खो ने नहीं। आज भी लोग अपनी समस्याओं को लेकर हमारे पास आते हैं। पंडित के पास सभी समस्याओं का समाधान होता है। विदेशों में भी वर्ण व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है।

  • यह घोटाला सिर्फ अदानी का नहीं, यह सरकार की मिलीभगत है

    देश:- गौतम अदानी के विरोध में कल यानी 6 फरवरी को कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन एमएलसी कार्यालय के बाहर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई राजनेता मौजूद रहे। 

    गहलोत ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह घोटाला सिर्फ अदानी का नहीं है। यह केंद्र और उनकी मिलीभगत से हुआ है। आजादी के बाद से यह अदानी का सबसे बड़ा घोटाला है। देश की जनता के 4 लाख करोड़ से अधिक रुपये अदानी की संपति में बर्बाद हो गए हैं।
    वहीं कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तो सभी हदें पार कर दीं हैं। वह कह रही हैं कि छोटे मोटे उतार चढ़ाव तो शेयर बाजार में आते ही रहते हैं। राहुल गांधी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि अदानी समूह को सरकार गैर कानूनी तरीके से मदद कर रही है। वहीं हम तब तक यह प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक कोई इस मामले पर कार्यवाही नहीं होगी।

  • ईश्वर के सम्मुख कोई जाति या सम्प्रदाय नहीं, ईश्वर से सबको समान बनाया- मोहन भागवत

    राजनीति:- बीते कई महीनों से संघ प्रमुख मोहन भागवत आपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह आय दिन देश हित को लेकर बयान देते दिखे हैं। वहीं अब उन्होंने देश के बेरोजगारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। 
    मोहन भागवत ने बयान देते हुए कहा, लोगों को नौकरी का सम्मान करना चाहिए और काम के पीछे नहीं भागना चाहिए। क्योंकि किसी भी काम को छोटा या बड़ा नहीं कहा जा सकता है। कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का काम करे उस व्यक्ति को सम्मान देना ही चाहिए।
    आज हम समाज मे देखते हैं लोग काम का सम्मान नहीं करते हैं। लोगों का यह व्यवहार बेरोजगारी को बढ़ावा देता है। समाज मे प्रत्येक वस्तु सम्मान की पात्र हैं। चाहें कोई शारिरिक श्रम करता हो या कोई अपने दिमाग का इस्तेमाल करता हो। सभी सम्मान के पात्र हैं। क्योंकि सम्मान से बेरोजगारी की समस्या को खत्म किया जा सकता है।
    उन्होंने आगे कहा, आज हर कोई नौकरी के पीछे भाग रहा है। सरकारी नौकरी महज 10 फीसदी हैं। 20 फीसदी अन्य नौकरी हैं। कोई भी समाज कितना भी बड़ा हो उसमें 30 फीसदी से अधिक नौकरी सृजित नहीं हो सकती हैं। लेकिन अगर हम सभी के काम को सम्मान की नजर से देखेंगे तो समाज से बेरोजगारी की समस्या कम होगी।
    ईश्वर ने सभी को समान और एक भाव से बनाया है।ईश्वर किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। ईश्वर ने सभी का सम्मान किया है। ईश्वर ने किसी को अगर दृष्टि से नहीं देखा। ईश्वर के सम्मुख कोई जाति या सम्प्रदाय नहीं है।

  • उपेंद्र कुशवाहा ने अपना ‘दिल’ किसी और को दे दिया है : आरजेडी नेता

    जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ‘सौदे’ का खुलासा करने की अपील के बाद राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कुशवाहा ने अपना ‘दिल’ किसी और को दे दिया है। तिवारी ने कहा- महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जदयू और राजद के बीच बिहार के बेरोजगार युवाओं को 20 लाख नौकरियां देने का सौदा हुआ था।

    हमने राज्य से भाजपा को हटाया है और केंद्र से भी हटाएंगे। हमारे पास बिहार के विकास की डील है, उपेंद्र कुशवाहा बार-बार डील की बात करते हैं। मेरा मानना है कि उन्होंने अपना ‘दिल’ किसी और को दे दिया है और इसलिए वह डील की बात कर रहे हैं। वह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। इससे पहले बुधवार को कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार को जेडीयू के किसी भी नेता को प्रमोट करना चाहिए और तेजस्वी यादव को प्रमोट करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पार्टी और ‘लव-कुश’ समीकरण कमजोर होगा।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कहा, ‘जेडी-यू ने 2020 का विधानसभा चुनाव एनडीए की छत्रछाया में लड़ा था, फिर भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। तेजस्वी यादव सिर्फ पांच-छह सीटों से सरकार बनाने में नाकाम रहे। लोकतंत्र में मतदाता सर्वोच्च हैं और उन्होंने तेजस्वी यादव को अपना आशीर्वाद दिया है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ‘चाचा’ (नीतीश कुमार) ने अपने ‘भतीजे’ (तेजस्वी यादव) को आशीर्वाद दिया है। इसमें गलत क्या है? तिवारी ने कहा, उपेंद्र कुशवाहा को बेचैनी क्यों हो रही है। वह सांप्रदायिक ताकतों की गोद में बैठे हैं और इसलिए इस तरह की बात कर रहे हैं।

  • मोदी जैसे ईमानदार नेता पर राहुल गांधी ने लगाए बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप – भाजपा

    लोक सभा में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा की तरफ से पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण देना कांग्रेस और गांधी परिवार की आदत रही है।

    संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेता पर बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाए हैं और वे इसकी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि 2019 की तरह 2024 में भी देश की जनता राहुल के झूठे आरोपों का जवाब देकर उन्हें सबक सिखाएगी।

    प्रसाद ने कहा कि सब कुछ नियमों के तहत किया गया है और राहुल गांधी ने लोक सभा में जितने आरोप लगाए हैं चाहे वो श्रीलंका के बारे में हो या भारत के बारे में, पूरी तरह से गलत है।

    भाजपा नेता ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी, उनकी माता जी और उनके बहनोई जमानत पर बाहर है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले, राजीव गांधी ट्रस्ट को चीन, जाकिर नायक एवं जेल में बंद व्यक्ति से मिले पैसे के साथ-साथ बोफोर्स समेत कांग्रेस सरकार के दौरान उजागर हुए तमाम घोटालों की याद दिलाते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

    सदन की कार्यवाही से जुड़े नियम – 353 का हवाला देते हुए प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने बिना कोई नोटिस दिए, बिना किसी संबंधित डाक्यूमेंट्स,तथ्यों और सबूतों के प्रधानमंत्री पर गलत आरोप लगाएं इसलिए उन्होंने लोक सभा के अंदर स्पीकर से इन आरोपों को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से बाहर निकालने की मांग की थी और अब संसदीय कार्य मंत्रालय आगे इसे देखेगा।

  • पीएम अपने उद्योगपति मित्र की रक्षा कर रहे हैं : राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लोकसभा में दिए संबोधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि पीएम अपने उद्योगपति मित्र की रक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा दिए संबोधन के बाद मीडिया से बात करते हुए बुधवार को राहुल गांधी ने कहा, मैं पीएम के भाषण से संतुष्ट नहीं हूं। पीएम ने एक भी जवाब नहीं दिया। उनके भाषण से सच्चाई दिखती है। अगर (अडानी) मित्र नहीं हैं तो उनको (पीएम) कहना चाहिए था कि जांच कराएंगे। शैल कंपनी, बेनामी पैसा घूम रहा है उस पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। इससे साफ है कि पीएम उनकी रक्षा कर रहे हैं।

    राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने बहुत सी बातें की मगर अडानी से जुड़े एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। पीएम मोदी अपने उद्योगपति मित्र की रक्षा कर रहे हैं। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, इंफ्रास्ट्रक्च र का मामला है। पीएम को बोलना चाहिए कि हम जांच कर रहे हैं।

    इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी जब संसद पहुंचकर मीडियाकर्मियों कहा कि आखिर उनके शब्दों को रिकॉर्ड से क्यों हट दिया गया। वहीं राहुल गांधी ने मंगलवार के अपने भाषण के कुछ हिस्से को ट्वीट किया। उसके साथ उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री जी, आप लोकतंत्र की आवाज को मिटा नहीं सकते। भारत के लोग आपसे सीधे सवाल कर रहे हैं। जवाब दीजिए।

    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने असल मुद्दे पर कोई बात नहीं की। आज अडानी के बारे में जानना चाहता है पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

    वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सम्बोधन कहा, देश के उज्‍जवल भविष्य के लिए जीवन खपा दिया है। देशवासियों को मोदी पर भरोसा है, वह इनकी समझ के दायरे से बाहर ही नहीं, समझ के दायरे से काफी ऊपर है। क्या ये झूठे आरोप लगाने वालों पर मुफ्त राशन प्राप्त करने वाले देश के 80 करोड़ लोग भरोसा करेंगे? एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड के जरिए जब गरीब को राशन मिल जाता है तो वह आपकी झूठी बातों और गलिच्छ आरोपों पर कैसे भरोसा करेगा? इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जो कभी यहां (सत्ता पक्ष) बैठते थे, वह वहां (विपक्ष) जाने के बाद भी फेल हुए और देश पास होता गया।