Category: politics

  • भारत जोड़ो यात्रा में पैसा लेकर शामिल हो रहे लोग- बीजेपी

    देश– राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र पहुंच गई है। कई बड़े बड़े सेलीब्रिटी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ दिखाई दिए हैं। वही अब सेलीब्रिटी की भारत जोड़ो यात्रा पर विपक्ष सवाल उठा रहा है।
    भाजपा का दावा है कि जो सेलीब्रिटी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दे रहे हैं। वह सभी बिकाऊ है। उन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए पैसे दिये गए हैं। बीजेपी की ओर से एक पोस्ट में दावा किया गया है। कि राहुल गांधी की ओर से सेलीब्रिटी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पत्र लिखा गया।
    पत्र में लिखा था कि आप लोग यात्रा म शामिल होने के लिए। 15 मिनट का अपना स्टॉक बुक करवा सकते हैं। यह लोग पैसों के लिए बिक जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सेलीब्रिटी पैसे के बलबूते पर खड़े हैं।
    बीजेपी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, जिस प्रकार से भाजपा बार बार भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठा रही है। उससे यह साफ है कि बीजेपी के मन मे भय है। हमारी यात्रा सही मार्ग पर चल रही है।

  • क्यों अमित शाह बोले गुजरात मे नहीं खुलेगा आप का खाता

    राजनीति– गुजरात मे जारी सियासी घमासान के बीच आज अमित शाह ने कहा है कि गुजरात मे हो सकता है आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का नाम जीते हुए कैंडिडेट की लिस्ट में न दिखाई दे। 
    उन्होंने कहा, गुजरात मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बोलबाला है। लोगों को उनका विकास और शून्य तुष्टीकरण की राजनीति दिखाई दे रही है। आप गुजरात मे शून्य पर न रह जाए कही। वही अगर हम कांग्रेस की बात करें तो आज भी यह मुख्य विपक्षी पार्टी है। बस कुछ कारण वश यह आज पूरे देश मे संकट का सामना कर रही है।
    ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसे चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है। आप को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। लेकिन यह जनता के ऊपर निर्भर करता है कि सत्ता में किसकी जीत का परचम लहराएगा। 
    गुजरात की जनता सत्य जानती है। आम अदामी पार्टी कभी भी गुजरात की अवाम के दिल मे अपनी जगह नहीं बना सकती है। नीतीज़ों का इंतजार रहेगा, हो सकता है इस चुनाव में जीत की लिस्ट में आप का नाम भी न हो।

  • गुजरात मे जीतेगी बीजेपी, कांग्रेस होगी मुख्य विपक्षी, AAP की है हालात खस्ता

    देश– गुजरात मे दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। एग्जिट पोल के नीतजे सामने आ रहे हैं। वही एग्जिट पोल के नतीजों से यह स्पष्ट है कि गुजरात मे बीजेपी बढ़त के साथ पुनः सरकार बना रही है। वही अगर समाचार एजेंसियों द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल का अनुमान सही रहा तो गुजरात मे पुनः बीजेपी का डंका बजेगा और कांग्रेस बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभर कर सामने आएगी।
    एग्जिट पोल के मुताबिक- गुजरात मे बीजेपी को 151 सींटें मिलने का अनुमान है। यदि हम इंडिया टुडे के एग्जिट पोल पर गौर करें तो बीजेपी को गुजरात मे 131 से 151 सींटें मिल सकती है। वहीं एबीपी के मुताबिक गुजरात मे बीजेपी को 128 से 140 सींटो पर जीत हासिल होगी। अब अगर हम इस एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात चुनाव को देखे तो गुजरात मे बीजेपी साल 2002 के सभी सम्भव रिकॉर्ड तोड़कर अपनी जीत दर्ज करेगी।
    इसके साथ ही अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बात करें तो इन दोनों के मध्य ज्यादा अन्तर नहीं देंखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल बता रहे हैं कि गुजरात मे आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर दिखाई देगी और कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में पुनः उभर कर सामने आएगी। हालाकि सरकार बनाने के कांग्रेस और आप के दावे इन एग्जिट पोल के आकड़ो के मुताबिक फुस होते दिखाई दे रहे हैं।

  • पठान की खिलाफत करने पर कांग्रेस नेता को भारी पड़ा भगवा रंग

    डेस्क।  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) में ‘भगवा रंग’ के गाने को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। वहीं इस बीच कांग्रेस के नेता उदित राज (Udit Raj) ने शाहरुख़ की फिल्म का बचाव करते हुए नारीवादियों से भगवा रंग की बिकनी और ब्रा पहनने की बेतुकी हिदायत भी दी है।
    इसकेे अलावा सोशल मीडिया यूज़र्स ने उदित राज को उनकी गंदी मानसिकता के लिए जमकर लताड़ भी लगाई है। वहीं अक्सर अपने ऊलजलूल बयानों के कारण विवादों में रहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘स्त्रीवादियों से मेरी सलाह है बिकनी और ब्रा आदि भगवा रंग का ही पहनकर इन भक्तों को जवाब दिजिए।’ बता दें कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर महिलाएं ही अधिकतर उन्हें फटकार भी लगा रहीं हैं।
    साथ ही रश्मि नामक एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘इसकी शुरुआत उन्हें अपने घर से करनी चाहिए। और कुछ लोगों ने उदित राज को मानसिक रूप से बीमार भी कहा है। साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘जरा अपनी पार्टी के सबसे बड़े लीडर तक यह जवाब पहुंचा तो दो यह जानबूझकर खाली सुनवाने के लिए यह ट्वीट किया गया है। कसम खा लिए हो जब तक राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बना देते ऐसे ही passive mode में गाली सुनवाते ही रहेंगे।’
    इसी कड़ी में सादिया ने लिखा कि, ‘सर आप एक ब्रा पहनकर फोटो डालो ट्विटर पर। वहीं आपके पीछे-पीछे जनसैलाब आ ही जाएगा और सबको जवाब मिल जाएगा।’ 
    वही विनीत ने कमेंट किया कि, ‘इतनी घृणा भगवा रंग और सनातन धर्म से है दिवालियापन का निशानी है। ईश्वर इनको सदबुद्धि प्रदान करें।’ चांदनी ने यह भी लिखा कि, ‘शुरुआत आपकी पत्नि और बेटी कर दे तो बहुत ही अच्छा होगा।’

  • हम मुस्लिम पुरुषों के कई शादियों के खिलाफ हैं- असम मुख्यमंत्री

    देश- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा बीते कई दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वही अब उन्होंने एक बार पुनः मुस्लिम पुरुषों को लेकर बयान दिया है ओर कहा है कि उनकी सरकार मुस्लिम पुरुष के कई शादी करने के खिलाफ है।
    उन्होंने कहा, हम स्वतंत्र भारत मे रहते हैं। यहां किसी भी पुरुष को तीन चार शादी करने का अधिकार नहीं है। हम इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। हमे मुस्लिम महिलाओं महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम करना है।
    हम सबका विकास सबका साथ चाहते हैं। हम चाहते हैं कि अगर हिन्दू डॉक्टर बने तो मुस्लिम डॉक्टर भी बने। कई लोग मुस्लिम को लेकर ऐसी सलाह नहीं देते क्योंकि उन्हें मुस्लिम का वोट चाहिए होता है।
    सरकार संविधान की शपथ लेती है और उसे उसके दायरे में रहकर काम करना चाहिए. वे इसे अन्यायपूर्ण मानते हैं, इसलिए उन्हें मुस्लिम पुरुषों को कई विवाह करने करने से रोकने के लिए कानून लाना चाहिए।

  • क्या भगवा हिन्दू और हरा मुसलमान हैं

    देश- शाहरुख खान की फ़िल्म पठान बीते कई दिनों से आलोचनाओं से घिरी हुई है। जगह जगह इस फ़िल्म को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। 
    लोग फ़िल्म के अभिनेताओं को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं अब इस बीच फ़िल्म को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दु्ल्ला ने एक बयान दिया है जो सुर्खियों में बना हुआ है।
    उन्होंने पूंछा क्या इसका मतलब यह है कि भगवा हिंदुओ का है और हरा मुसलमान का। यह है क्या कि गाय हिंदुओ की है और बैल मुसलमान का। उनके इस बयान से भागना समर्थक आग बबूला हो गए हैं। 
    बता दें पठान फ़िल्म के बेशर्म रंग गाने पर सबसे पहले आपत्ति बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने जताई थी। उन्होंने कहा था यह गंदी मानसिकता को दर्शाता है।

  • स्मृति ईरानी से माफी मांगने पर इंकार के बाद कांग्रेस नेता पर हुई FIR

    डेस्क। स्मृति ईरानी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। वहीं NCW ने भी एक नोटिस जारी किया है।
    साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा है कि, ‘गांधी परिवार की मौजूदगी में ऐसी कई टिप्पणियां की गईं।
    वहीं इस बीच स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे पर गांधी परिवार पर निशाना भी साधा। और उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेताओं को ऐसा क्यों लगता है कि भारतीय सेना, आजादी के लिए लड़ने वालों, महिला नेताओं का अपमान करने पर गांधी परिवार बहुत खुश होगा?… गांधी परिवार की मौजूदगी में ऐसी कई टिप्पणियां की गईं थी वहींं अगर गांधी परिवार को ऐसी भाषा पसंद है तो नेता माफी क्यों मांगेंगे।’
    साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘महिला के प्रति अभद्र टिप्पणियां करना हमारे संस्कार का विषय नहीं है पर यह उनके संस्कार का विषय हो सकता है।’
    सोनभद्र में दर्ज हुई एफआईआर
    राहुल पांडेय सीओ सिटी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ने यह बताया है कि महिला मोर्चा बीजेपी द्वारा तहरीर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में पूछताछ भी की जा रही है जिसके लिए एक पुलिस की टीम लगाई गई है जो विधायक अजय राय से इस मामले में पूछताछ करेगी।
    राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस
    राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर संज्ञान भी लिया है। साथ ही आयोग ने इस मामले में सुनवाई निर्धारित की है और अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए नोटिस भी भेजा है।
    वहीं इस सब के बीच कांग्रेस नेता अजय राय ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। और उन्होंने कहा, ‘ मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था वहीं यह हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब भी हो जाता है, यह असंसदीय भाषा नहीं है और मैं क्यों ही माफी मांगूं?’

  • राहुल को मिल रहा खूब प्यार, भारत जोड़ो यात्रा पर युवा लुटा रहे हैं अपना दुलार

    राजनीति- राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अब तक तीन हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। इस यात्रा ने राहुल गांधी को गांव गांव तक पहुंचा दिया है। लोग उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानने लगे हैं। आज उनकी छवि एक गम्भीर नेता के रूप में उभर रही है। 
    वहीं आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का काफिला इंडिया गेट से होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
    राहुल गांधी के समर्थन में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली के ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के लोग सुबह से ही भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। इन लोगों का दावा है कि राहुल गांधी हमारी उम्मीद हैं वह हमारी प्रत्येक समस्या को हल करेंगे। वहीं कांग्रेस नेताओं समेत जो युवा भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं उनसे यह स्पष्ट है कि आगामी समय मे राहुल गांधी एक बेहतर नेता के रूप में उभर कर सामने आएंगे।
    वहीं राहुल गांधी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा प्रेम बांट रही है। इस यात्रा में मतभेद या नफ़रत नहीं है। यदि कोई गिरता है तो यह यात्रा लोगों को उठाती है। लोग एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। वहीं इस यात्रा के माध्यम से हम लोगों के मन मे पनपी नफरत को खत्म करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

  • लटके झटके वाले बयान पर विवाद गर्माया, अगर राहुल गांधी मर्द हैं तो अमेठी आए

    राजनीति- कांग्रेस और भाजपा के मध्य जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेता अजय राय के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर लटके झटके वाले बयान पर विवाद गर्मा गया है। 
    भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा, अगर राहुल गांधी मर्द हैं तो वह साल 2024 के लिए अमेठी से अपनी दावेदारी खुले तौर पर दर्ज करवाएं।
    हालाकि अजय राय ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, अजय राय ने अपनी ‘लटका-झटका’ टिप्पणी का बचाव किया और कहा कि इसमें कोई अश्लीलता नहीं है क्योंकि यह क्षेत्रीय बोली में एक सामान्य शब्द है।
    माफी मांगने के सवाल पर अजय राय ने कहा, “मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था. यह हमारी बोलचाल की भाषा है, जिसका मतलब है कि कोई अचानक प्रकट होता है, कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है।

  • क्यों नीतीश बोले नए राष्ट्रपति ने देश के लिए क्या किया है

    राजनीति– नीतीश कुमार बीते कई दिनों से आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर सवाल उठाते नजर आए हैं। वहीं आज उन्होंने एक बार पुनः आरएसएस और पीएम को घेरे में लेते हुए कहा, नए भारत के नए पिता ने भारत के लिए क्या किया है।
    नीतीश बोले- नए पिता ( प्रधानमंत्री ) का स्वतंत्रता की लड़ाई से कोई ताल्लुक नहीं है न ही आरएसएस ने स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान दिया। मैंने नए भारत के नए पिता वाला बयान पढ़ा। तो नए भारत के नए पिता ने देश के लिए क्या किया है।
    वह यहीं नहीं रुके उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप मढ़ा कि यह सिर्फ विज्ञापन करने में व्यस्त हैं और लोगों के मध्य एक तरफा चीजों का प्रस्तुतीकरण कर रहे हैं। उनके पास विज्ञापन के अलावा कुछ नहीं है। 
    उन्होंने आगे यह भी सन्देश दिया है कि वह 5 जनवरी से लोगों की समस्या सुनेंगे और राज्य के अलग अलग इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों से उनके बीच जाकर उनकी परेशानी जानने का प्रयास करेंगे।
    जानकारी के लिए बता दें नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के उस बयान को इंगित करते हुए कसा है। जिसमे उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता हैं और नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता है।