Category: politics

  • महामहिम पर टिप्पणी को लेकर भड़का विवाद, भाजपा ने किया एक और सियासी हमला

    डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं भाजपा के साथ-साथ अब कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी के बयान के विरोध में उतर गई है।
    इसके अलावा अखिल गिरी के खिलाफ एक के बाद एक शिकायत दर्ज कराने का सिलसिला भी चल पड़ा है। वहीं भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में गिरी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है।
    साथ ही अखिल गिरी की टिप्पणी के खिलाफ विरोध करते हुए आदिवासी समाज के लोगों ने बांकुड़ा में सड़क जाम कर दी है। वहीं रविवार सुबह से ही कई आदिवासी समितियों के समर्थक खटड़ा, बांकुड़ा में सड़कों पर उतर आए और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार रोककर अपना विरोध भी प्रदर्शित कर रहे हैं। वहीं उल्लेखनीय है कि, भाजपा पहले ही राष्ट्रपति पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर TMC मंत्री अखिल गिरी के विरुद्ध मालदा, हब्बिबपुर में शिकायत दर्ज करवा चुकी है।
    इतना ही नहीं कांग्रेस भी बढ़ चढ़कर पश्चिम बंगाल के मंत्री के इस बयान की आलोचना कर रही है। और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी अखिल गिरी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा है कि,’राजनीति कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है। पर ये बात TMC नेताओं को कौन समझाए? उन्होंने आगे कहा TMC को पाठ पढ़ाने का एक ही तरीका है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन लाना है।

  • क्लास को भगवा रंगने पर मचा बवाल, यह सरकार का पैसा है बीजेपी का नही

    देश– कर्नाटक के हजारों स्कूलों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। लोग इसे एक विशेष धर्म से जोड़कर देख रहे हैं। वही विपक्ष इसको लेकर कर्नाटक सरकार की आलोचना कर रहा है।
    बता दे कर्नाटक की राज्य सरकार ने 8 हजार क्लासरूम के निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव यह भी कहा गया है कि क्लासरूम को भगवा रंग में रंगा जाएगा। यह काम विवेक स्कीम के तहत होना है।
    राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बाल दिवस के मौके पर कालबुर्गी जिले के मड़ियाल में स्थित एक स्कूल में इस योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पुराने और नॉन-फंक्शनल क्लासरूम को बदलना और नए का निर्माण करना है.
    विपक्ष सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना कर रहा है। कांग्रेस ने कहा, स्कूली क्लास को भगवा रंग में रंगना बिल्कुल औचित्यपूर्ण नही है। यह पैसा सरकार का है न की बीजेपी का। लेकिन कांग्रेस के वार पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा है कि यह आलोचनाएं ठीक नही है। क्योंकि क्लासों का निर्माण स्वामी विवेकानंद की तर्ज पर किया जा रहा है। जिस कारण इस योजना का नाम भी विवेक रखा गया है।

  • केशव बोले अबकी मैनपुरी के नतीजे रचेंगे इतिहास

    उत्तरप्रदेश– उत्तरप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और सपा एक दूसरे पर अपने शाब्दिक बाण छोड़ रहे हैं। वही मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी सींट पर सभी की नजरें गढ़ी हुई है। इस सींट से सपा की ओर से डिंपल यादव को मैदान में उतारा गया है। 
    लेकिन बीजेपी बार बार यह दावा कर रही है कि अबकी बार अपना गढ़ कहने वाली मैनपुरी को सपा हार जाएगी। वही अब इस बीच सपा पर बरसते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट किया ओर कहा है कि, मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम इतिहास बनाने वाले होंगे।
    गुंडागर्दी,ज़मीनों,मकानों पर क़ब्ज़े,शोषण और उत्पीड़न के संकट से सदैव के लिये छुटकारा पाने का सुनहरा अवसर है! मैनपुरी,रामपुर,खतौली में कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएँ !

     

  • भाजपा पर लगा NGO की मदद से फर्जीवाड़े का आरोप

    डेस्क। Karnataka BJP: कर्नाटक (Karnataka) में आगामी निकाय चुनावों (Civic Polls) से पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप है कि वह एक NGO की मदद से बेंगलुरु के मतदाताओं के जाति डेटा और अन्य विवरणों को इकट्ठा भी कर रही है ताकि वह आगामी निकाय चुनावों के लिए उन आंकड़ों का इस्तेमाल  कर पाएं।
    भाजपा पर यह आरोप है कि उसने वोटर्स के डेटा और दूसरी जानकारियों को इकट्ठा किया है साथ ही वह अपने अभियान को एक क्षेत्र की जनसांख्यिकी के अनुरूप बना भी सके है ताकि वह चुनिंदा नाम लिस्ट से हटा सके। वहीं विपक्षी दल का कहना है कि 6 लाख वास्तविक मतदाताओं के नाम इसके बाद सूची से मिटा भी दिए गए हैं। साथ ही दूसरी ओर शहर के नागरिक निकाय, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके द्वारा इस दावे का खंडन भी किया गया है।
    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु में 79 लाख मतदाता हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने द टेलीग्राफ को बताया है कि कृष्णप्पा रविकुमार नाम के शख्स ने 2013 में एनजीओ को रजिस्टर भी करवाया और ‘चिलुमे एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से कंपनी भी चलाते हैं वहीं भाजपा के लिए चुनाव संबंधी काम भी करती है। 
    इसके बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और कांग्रेस पर कुछ महीनों में होने वाले निकाय चुनावों और साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आइडिया की कमी होने का आरोप भी लगाया है।

  • Gujarat Assembly Election: आज सीएम योगी की होगी एंट्री

    डेस्क। लखनऊ । गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के रण में शुक्रवार से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की एंट्री होने वाली है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होने हैं। नतीजे 8 दिसंबर को हाल ही में सम्पन्न हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ आने वाला है। वहीं शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहले दिन यहां चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले हैं। यहां उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होनी है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग चुनावी रैलियों में सबसे अधिक हो रही है। इसके पहले हाल में हुए हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सीएम योगी ने 5 दिन में 16 रैलियां भी की थीं। अब शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ की गुजरात के मोरबी, भरूच और सूरत में रैली होनी जा रही है।
    सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले मोरबी के वाकानेर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र भाई सोमानी के लिए वोट मांगने वाले हैं। भरूच के झागड़िया सीट पर रितेश भाई वसावा के पक्ष में जनसभा भी करेंगे। वहीं तीसरी रैली उनकी सूरत के चौरासी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संदीप भाई देसाई के पक्ष में होनी है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तीन सीटों के साथ ही गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी वोट मांगने वाले हैं।
    आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का क्रेज देश के सभी राज्यों में बढ़ रहा है। और हर राज्य की जनता उन्हें सिर आंखों पर बिठाने भी लगी है। बता दें अभी-अभी हिमाचल के अपने व्यस्ततम चुनावी कार्यक्रम से वह खाली हुए हैं इसके तुरंत बाद ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें गुजरात के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया।
    वहीं गुजरात में उत्तर भारतीयों की एक बड़ी संख्या है। अलग-अलग स्रोतों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में गैर प्रांतों के करीब 42 लाख लोग रहते हैं। यहां अहमदाबाद और सूरत की करीब 50 फीसद आबादी बाहर के लोगों की भी है। इन दोनों शहरों में विधानसभा की सीटें भी सबसे ज्यादा हैं।
    क्या आपको पता है सीएम योगी गुजरात के पिछले चुनाव में भी हिट रहे थे। उन्होंने जिन 29 जिलों की 35 सीटों पर प्रचार किया था, उनमें से 20 पर भाजपा को जीत भी मिली थी। गुजरात चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव में 182 सीटों में से बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें प्राप्त हुईं थीं।

  • सावरकर पर टिप्पणी को लेकर विवादों में राहुल गांधी, दर्ज हुई एक और शिकायत

    डेस्क। Veer Savarkar: स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर (Veer Savarkar) पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ शुक्रवार (18 नवंबर, 2022) को एक और शिकायत दर्ज करवाई गई है। बालासाहेबांची शिवसेना (शिंदे गुट) की एक नेता वंदना सुहास डोंगरे ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें यह कहा गया है कि राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी को बदनाम किया है और उनकी टिप्पणियों से स्थानीय लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 500 और 501 के तहत शिकायत भी दर्ज की है।
    वहीं इससे पहले गुरुवार (17 नवंबर, 2022) को वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर (Ranjit Savarkar) ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और यह आरोप लगाया था कि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया है इसलिए उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान वाशिम जिले में एक रैली में राहुल गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेजों का गुलाम बताया था। और उनके इस बयान की तमाम नेताओं ने आलोचना भी करी है।
    बता दें रंजीत सावरकर की शिकायत में यह भी मांग की गई कि राहुल गांधी की ही तरह बयान देने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। साथ ही, एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है।
    वहीं राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।” वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों की लेकर आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानी के बारे में पूरी तरह झूठ ही बोल रहे हैं।
    आपको बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सावरकर पर टिप्पणी करते हुए अंग्रेजों की मदद करने और डर की वजह से क्षमा याचना करने का आरोप भी लगाया है। 

  • क्या रणनीति बदल कर हिमाचल जीत लेगी कांग्रेस

    राजनीति– कांग्रेस को बीते कई सालों से हार का मुह देखना पड़ रहा है। जनता ने मानो कांग्रेस को किनारे कर दिया है और अब जनता कांग्रेस को विकल्प के तौर पर नही देखती है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक हार नही मानी है। पुनः खुद को स्थापित करने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है।
    बीजेपी को केंद्र से हटाने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा पर निकली है। कही न कही दक्षिण में भारत जोड़ो यात्रा को खूब समर्थन भी मिल रहा है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। जहां बीजेपी हिमाचल में अपने काम और कंगना को नीचा और करप्ट दिखाते हुए। जीत हासिल करना चाहती है।
    वही कांग्रेस मुद्दों के बलबूते पर हिमाचल फतेह करना चाह रही है। कांग्रेस की रणनीति इस बार जमीनी मुद्दों के इर्द गिर्द घूम रही है। कांग्रेस ओपीएस, सेब किसानों की समस्याएं, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बीजेपी की इमारत को गिराना चाहती है। 
    वही सर्वे रिपोर्ट का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल की छवि को बेहतर किया है। अब कही न कही हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है और कांग्रेस को यकीन है कि इस बार हमारी जो मुद्दों की रणनीति है वह हमें विजय दिलाएगी।

  • Mainpuri Bypoll : अखिलेश ने मंच पर छुए चाचा शिवपाल के पैर

    Mainpuri Bypoll : उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर सभी पार्टी चुनावी मैदान में खड़ी नज़र आ रहीं  हैं। 5 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। वहीं मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी मतदान बाकी है। इन चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। यहां से सपा ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी भी बनाया है।
    डिंपल यादव के इस चुनाव प्रचार में अखिलेश यादव खुद सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और वोट की अपील के लिए लोगों के बीच भी पहुंच रहे हैं। रविवार को डिंपल यादव के समर्थन में सपा की ओर से इटावा में जनसभा की गई थी। इस सभा में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव भी दिखाई दिए थे।  इसके दौरान मंच पर मौजूद अखिलेश ने शिवपाल यादव के पैर छूए और उनसे आशीर्वाद भी लिया। शिवपाल यादव का अखिलेश यादव ने गुलदस्ता देकर स्वागत भी करा।

  • आलाकमान से बोले पायलट, गहलोत के दावे खोखले है

    Politics:- राजस्थान में मचा सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के मध्य का विवाद बढ़ता जा रहा है। वही अब आलाकमान से मिलकर सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके पास विधायकों का समर्थन नहीं है।
    उन्होंने कहा, आलाकमान को विधायकों से गुप्त राय ले लेनी चाहिए। अगर वह ऐसा करते हैं तो अशोक गहलोत एक पल नहीं टिक पाएंगे। मैं इसीलिए उनके विरोध में बयानबाजी कर रहा हूँ। अगर गुप्त राय में विधायक गहलोत के साथ दिखाई देते हैं तो मैं उनके नेतृत्व में चुनाव में जाऊंगा।
    सचिन पायलट के इस बयान ने राजस्थान कांग्रेस में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस में आगे फुट देंखने को मिल सकती है। हालाकि कांग्रेस का कहना है कि यह सब आपसी चीजें हैं इन्हें हम आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। इसे फुट कहना अनुचित होगा।

  • अमित शाह पर ओवैसी ने लगाए आरोप

    राजनीति: एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने अहमदाबाद के जुहापुरा में अपने सम्बोधन में कहा, आज एमपी साहब ने कहा, साल 2002 में उन्होंने सबको सबक सिखाया था। उनकी वजह से गुजरात मे अमन है।
    मैं गृह मंत्री साहब से कहना चाहूंगा आपने जो 2002 में लोगों को सबक सिखाया। वह सबक यह था कि बिलकिस बानों के रिपोस्ट बाहर हैं।आपने जो सबक सिखाया वह यह था कि बिलकिस की तीन साल की बेटी को उसकी मां के सामने कत्ल करने वालों को आप छोड़ेंगे।
    आपने जो सबक सिखाया वह यह था कि बिलकिस की मां को रेप करके कत्ल करने वालों को छोड़ दिया जाएगा। अहसान जाफरी का कत्ल किया जाएगा, वो सबक आपने सिखाया। कौन कौन सा सबक आपका याद रखेंगे अमित शाह साहब बता दीजिए।
    उन्होंने आगे कहा, सबक वही से मजबूत होता है जब आप कानून की बात करते हैं। मजलूमों को इंसाफ दिलाते हैं। लेकिन आप सत्ता के नशे में चूर है। वह बोल रहे हैं सबको उन्हो5सबक सिखाया। उन्हें पता होना चाहिए सत्ता का नाश किसी का भी नहीं टिक पाता है।