Category: politics

  • केजरीवाल की रैली में लगे केजरीवाल विरोधी नारे चले लात घुसा

    देश– हिमाचल प्रदेश और गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। सभी राजनैतिक दल इस समय इन राज्यो में अपना प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दोनों राज्य में आप को स्थापित करने की योजना बना कर जनता के बीच मैदान में उतर चुके हैं।
    वही अब अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इनकी रैली का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केजरीवाल की रैली के दौरान बवाल मच गया है और लोग मारपीट पर उतर आए। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना भाषण पूरा नही किया और वह रैली को बीच में छोड़कर चले आए।
    बता दें केजरीवाल सोलन से अपनी पार्टी की उम्मीदवार अंजू राठौर के लिए वोट मांगने गए थे। उन्होंने रैली के दौरान बीजेपी और कांग्रेस की खूब आलोचना की। लेकिन उनके भाषण के बीच मे लोगो मे केजरीवाल विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। यह देखकर केजरीवाल के समर्थक आग बबूला हो गए। 
    आलोचकों और केजरीवाल के समर्थकों के मध्य विवाद शुरू हो गया और दोनो के बीच लात घुसा चलने लगे। यह सब देख केजरीवाल ने अपना भाषण बीच मे छोड़ दिया और वह वहां से निकल गए।

  • खराब बस को धक्का देते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

    डेस्क। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में ठाकुर को एक खराब बस को धक्का देते हुए देखा जा रहा है। वहीं मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसबल और बस का स्टाफ भी बस को धक्का लगा रहा है। ये बस रास्ते में खराब हो गई थी, जिसकी वजह से हाइवे पर लंबा जाम लगा हुआ था।
    यह मामला बिलासपुर हाईवे का है। बता दें, मंगलवार देर शाम यहां एक बस अचानक खराब हो गई और पूरा राजमार्ग बंद भी हो गया। वहीं इस बीच, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला गुजरा और रोड जाम होने से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। वहीं जब मंत्री ठाकुर को पता चला तो वे खुद अपनी कार से उतरे और बस के पास पहुंच गए।
    बता दें यहां मंत्री ठाकुर ने अपने स्टाफ के साथ बस में धक्का देना शुरू कर दिया, ताकि बस पीछे की तरफ साइड में जाकर पार्क हो सके और मेंटेनेंस का काम होता रहा साथ ही आवागमन भी बाधित न हो। बस जब पीछे हो गई तो उसके स्टाफ ने मंत्री ठाकुर को धन्यवाद दिया और उनसे हाथ मिलाए। उसके बाद मंत्री काफिले के साथ आगे निकल गए और अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल 2007 से 2012 के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे।
    बीते दिनों चुनाव प्रचार में मंत्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अगली भाजपा सरकार पांच साल में राज्य के हर गांव को सड़कों से जोड़ेगी और तीर्थस्थलों के बुनियादी ढांचे में सुधारने का काम करेगी। अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर जिले के घुमारवी, झंडुता और सदर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित भी किया। साथ ही उन्होंने कहा-भाजपा अगले 10 वर्षों में राज्य में परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ को लागू करेगी और कांग्रेस सरकार विकास में बाधा भी बनी रही।

  • क्यों गडकरी ने बांधे मनमोहन की तरीफ के पुल

    देश– सड़क परिवहन मंत्री वैसे तो कांग्रेस पर पूर्व केंद्र सरकार पर बरसते रहते हैं। लेकिन अभी उन्होंने अचानक से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा, देश उनका कर्जदार है।
    उन्होंने कहा, 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाने का काम किया. उदार अर्थव्यवस्था की वजह से देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। इसके लिए देश मनमोहन सिंह का कर्जदार है।
    उन्होंने आगे कहा, उदार आर्थिक नीति भारत की आवश्यकता है। इससे गरीबो को भी लाभ पहुंचाया जा सकेगा। किसानो का हित होगा और देश की प्रगति होगी।उदार आर्थिक नीति के माध्यम से देश का विकास करने में चीन को एक अच्छा उदाहरण बताया।

  • जी-20 के लोगो पर लगा भाजपाई होने का आरोप

    डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को लॉन्च किए गए जी-20 के लोगो पर सियासत शुरू हो गई है। इसमें शामिल कमल के फूल को लेकर राजनीतिक विवाद गरमा गया है। बता दें कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा पर भी सवाल उठाया है तो वहीं पलटवार करते हुए भाजपा ने कांग्रेस को उसके पुराने चुनाव चिन्ह ( गाय-बछड़े ) की याद भी दिलाई है।
    कांग्रेस की आलोचना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘कमल’ हजारों वर्षों से भारत और भारतीय संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण चिन्ह रूप में रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कष्ट भले ही हो पर अगर भारत को बौद्धिक और आर्थिक सुपर पॉवर बनना है तो हमें यह ध्यान रखना होगा कि लक्ष्मी जी और सरस्वती जी, दोनों ही कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। कमल का विरोध करने वाले भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म की अवमानना करने में लगे हैं।
    कांग्रेस को अपने अतीत की याद दिलाते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह कहा कि किसी जमाने में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह गाय-बछड़ा हुआ करता था तो क्या गाय भारतीय संस्कृति की प्रतीक नहीं थी ?
    त्रिवेदी ने आगे कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रीय पुष्प ‘कमल’ का फूल ही है और इसे राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में दिया गया था। इससे यह भी पता लगता है कि कांग्रेस अपने ही पूर्वजों का सम्मान नहीं करती साथ ही इससे यह भी पता लगता है कि राष्ट्र और राष्ट्रवाद के किसी भी तत्व को लेकर कांग्रेस के मन में कितनी अवमानना हो सकती है।

  • जी-20 के लोगो पर लगा भाजपाई होने का आरोप

    डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को लॉन्च किए गए जी-20 के लोगो पर सियासत शुरू हो गई है। इसमें शामिल कमल के फूल को लेकर राजनीतिक विवाद गरमा गया है। बता दें कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा पर भी सवाल उठाया है तो वहीं पलटवार करते हुए भाजपा ने कांग्रेस को उसके पुराने चुनाव चिन्ह ( गाय-बछड़े ) की याद भी दिलाई है।
    कांग्रेस की आलोचना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘कमल’ हजारों वर्षों से भारत और भारतीय संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण चिन्ह रूप में रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कष्ट भले ही हो पर अगर भारत को बौद्धिक और आर्थिक सुपर पॉवर बनना है तो हमें यह ध्यान रखना होगा कि लक्ष्मी जी और सरस्वती जी, दोनों ही कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। कमल का विरोध करने वाले भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म की अवमानना करने में लगे हैं।
    कांग्रेस को अपने अतीत की याद दिलाते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह कहा कि किसी जमाने में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह गाय-बछड़ा हुआ करता था तो क्या गाय भारतीय संस्कृति की प्रतीक नहीं थी ?
    त्रिवेदी ने आगे कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रीय पुष्प ‘कमल’ का फूल ही है और इसे राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में दिया गया था। इससे यह भी पता लगता है कि कांग्रेस अपने ही पूर्वजों का सम्मान नहीं करती साथ ही इससे यह भी पता लगता है कि राष्ट्र और राष्ट्रवाद के किसी भी तत्व को लेकर कांग्रेस के मन में कितनी अवमानना हो सकती है।

  • बहुत हुआ केजरीवाल का ड्रामा मेरे पास है उनके काले कामो का चिठ्ठा

    राजनीति– तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर बीते कई दिनों से केजरीवाल के नाम की चिट्ठी लिख रहे हैं और उनपर गम्भीर आरोप लगाते दिख रहे हैं। वही अब उनकी चौथी चिठ्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
    उन्होंने पत्र में लिखा है। केजरीवाल सरकार साल 2016 से बसूली कर रही है। उनके पास उनके कामो का काला चिठ्ठा है। केजरीवाल का ड्रामा बहुत हो चुका है। अब इसका कोई औचित्य नही है।
    उन्होंने अपने वकील को लिखी चिठ्ठी में कहा, मैं केजरीवाल से साफ कहता हूँ वह अपना ड्रामा बन्द करे। मुद्दे को दूसरी दिशा में मोड़ने से कोई फायदा नही है। मुझे हाई कोर्ट में दायर कम्प्लेन वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है।
    मुझपर लगातार दवाब बनाया जा रहा है। लेकिन मैं डरने वाला नही हूँ। वह सच्चा है। मनीष सिसोदिया को इंगित करते हुए वह बोले। वह उन्हें इस लिए आर्थिक मदद दे रहे हैं। क्योंकि उन्हें रिटर्न मिल रहा है।
    लेकिन वास्तव में उसे मदद की आवश्यकता ही नही। यह इतने समर्थ है कि अपनी बेगुनाही स्वयं साबित कर सके।

  • हिमाचल में आप आई गई पार्टी, कांग्रेस बीजेपी में किसकी बनेगी सरकार

    देश– हिमाचल प्रदेश में वैसे तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का जलवा दिखाई देता है। लेकिन इस बार राजनीति में काफी परिवर्तन देंखने को मिल रहा है। क्योंकि हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने दस्तक दी है। 
    अभी हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में अपना रोड शो किया। उनका यह रोड शो काफी बेहतरीन रहा। रोड शो में लोगो का जनसैलाब उमड़ा और लोग आम आदमी पार्टी को समर्थन देते हुए भी दिखाई दिए।
    लेकिन आम आदमी पार्टी के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि क्या यह जनसैलाब बीजेपी और कांग्रेस को धराशायी कर सकेगा। हालाकि केजरीवाल यह दावा कर रहे हैं कि हिमाचल और गुजरात मे आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है।
    केजरीवाल का कहना है कि हम मुद्दों के साथ मैदान में उतरे है। हम महंगाई और बेरोजगारी पर काम करेंगे। पिछली सरकारों ने जनता का हित नही साधा। अभी तक बीजेपी और कांग्रेस के अलावा यहां के लोगो के पास विकल्प नही था। लेकिन अब उनके पास विकल्प है। वह इस बार परिवर्तन को स्वीकार करेंगे।
    आदमी पार्टी ने भी 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं और उसका मानना है कि उसके बिना अगली सरकार नहीं बन सकती। लेकिन कांग्रेस ने साफ कहा है कि बीती सरकार भाजपा की है। लोगो उसे दोबारा सत्ता में नही देखना चाहते। लोगो की चाहत आप नही कांग्रेस है। 
    आप हिमाचल में आई और गई पार्टी है। अगर अबकी यहां कोई सरकार बनेगी तो वह कांग्रेस की बनेगी। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान से जब हमने यह सवाल किया कि वे ‘आप’ को कहाँ खड़ा देखते हैं तो उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी के लिए अभी हिमाचल में सफ़र बहुत लंबा है।

  • जल्द करोड़ो लोग होंगे बौद्ध धर्म के अनुयायी आएगा हमारा बहुमत – AAP नेता राजेंद्र पाल गौतम

    देश– आम अदामी पार्टी के नेता आय दिन हिन्दू विरोधी बयान देते नजर आते हैं। अभी हाल ही में AAP नेता राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो सुर्खियों में था। 
    जिसमे वह सैकड़ों लोगों को हिन्दू धर्म न मानने की शपथ दिला रहे हैं। वही अब इनका एक नया बयान सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने कहा, हमारा समाज बौद्ध बन जायेगा। हमे ऐसा करने से कोई नही रोक सकता है। 
    बहुजन समाज के 135 करोड़ में से 110 करोड़ लोग 5 से 6 साल में बौद्ध धर्म अपना लेंगे। इसके बाद आप खुद आंक लीजिएगा की कौन बहुमत में है।

  • AIIMS के इस महत्वपूर्ण व्यक्ति के VRS लेने पर क्यों हो रही राजनीतिक चर्चा

    डेस्क। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
    एम्स के निदेशक के रूप में उनका साढ़े पांच साल का कार्यकाल 23 सितंबर को समाप्त हो गया था वहीं इसके बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन भी किया था। अब उनके इस आवेदन को मंजूर कर लिया गया है बता दें गुलेरिया अप्रैल 2024 में रिटायर होने वाले थे।
    कोरोना संकट के दौरान डॉ गुलेरिया की बातों को पूरा देश बहुत ही ध्यान से सुनता था। वह सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया का नेतृत्व करने वाले प्रमुख व्यक्ति रहे थे और उन्होंने महामारी से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। गुलेरिया एम्स में 1992 में चिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में शामिल हुए थे और उन्होंने 2011 में पल्मनरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप चिकित्सा विभाग का गठन भी किया था।
    एम्स में इतने सालों तक की सेवा
    28 मार्च, 2017 को पांच साल के कार्यकाल के लिए एम्स के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने विभाग का नेतृत्व भी किया। उनका कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त होना था, पर इसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. इसके पूरा होने पर उन्हें तीन और माह के लिए सेवा विस्तार प्रदान किया गया था। गुलेरिया ने एम्स में करीब 30 सालों तक अपनी सेवा दी है। उनका करियर बहुत शानदार भी रहा है।
    2017 में बने थे एम्स के निदेशक
    गुलेरिया को 2017 में एम्स का निदेशक नियुक्त किया गया था और गुलेरिया को एम्स में देश का पहला पल्मोनरी मेडिसीन और स्लीप डिसऑर्डर सेंटर स्थापित करने का श्रेय भी दिया जाता है। इसकी शुरुआत 2011 में की गई थी वहीं बता दें 5 अप्रैल 1959 को पैदा हुए डॉ गुलेरिया अभी 63 साल के ही हैं। 

  • गुजरात कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

    राजनीति– गुजरात चुनाव नजदीक आ रहा है। बीजेपी जमकर गुजरात मे अपना प्रचार प्रसार करने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी बार बार यह दावा कर रही के गुजरात मे कांग्रेस का सूपड़ा साफ है।
    वही कांग्रेस नेता भी शायद कही न कही विपक्ष दलों से दावों से इत्तेफाक रखते हैं। शायद इसी लिए कांग्रेस नेता लगातार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। 
    वही अब अबदाहोद जिले के झालोड़ से कांग्रेस के विधायक भावेश कटारा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है विधायक भावेश विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य के आवास पर गए और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा दिया। 
    बताया जा रहा है आज यह बीजेपी परिवार का हिस्सा बन सकते हैं। लोगो का कहना है कि आज बीजेपी की ओर से अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित किया जाएगा। वही अब ऐसे में कांग्रेस विधायकों का बीजेपी में शामिल होना। कांग्रेस के लिए बुरा संकेत है। क्योंकि अगर यह सिलसिला नही थमा तो गुजरात मे कांग्रेस की नींव हिल जाएगी।