Category: politics

  • क्या गोदी मीडिया मोदी-शाह के गृह राज्य में कोई दोष और अवगुण देखेगी:- राजद

    देश– गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। वही कई लोग गम्भीर रूप से घयाल है। बड़े बड़े राजनेता इसपर अपने बयान दे रहे हैं। वही अब राष्ट्रीय जनता दल ने इस हादसे को इंगित करते हुए सींधे मीडिया को कटघरे में उतार दिया है।
    राष्ट्रीय जनता दल की ओर से इस घटना को इंगित करते हुए एक ट्वीट किया गया और कहा गया गुजरात में पुल गिरने से 140 निर्दोष लोगों की हत्या हो गयी लेकिन भ्रष्टाचार और मौतों पर गोदी मीडिया में सन्नाटा है क्योंकि वहाँ 27 वर्षों से BJP सरकार है। 
    गोदी मीडिया मोदी-शाह के गृह राज्य में कोई दोष और अवगुण तो देखेगी नहीं?कल्पना कीजिए अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो?अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो अब तक मीडिया में तूफ़ान आ चुका होता?
    गोदी मीडिया उन राज्यों की सरकारों की ज़िम्मेवारी तय कर इस्तीफ़ा माँग रही होती। दो टके के विश्लेषक अपना फूहड़ ज्ञान बाँट रहे होते लेकिन चूँकि गुजरात में 27 सालों से BJP सरकार है इसलिए सब बिकाऊ लोग मौन है।

     

  • क्यों मोदी का सम्मान करते हैं विदेशी गहलोत ने खोला राज

    राजनीति– गुजरात मे चुनाव को भले अभी एक माह बचा हो। लेकिन अब गुजरात की गलियों से राजनीति की जोरदार खुशबू आने लगी है। अशोक गहलोत ने आज गुजरात मे कांग्रेस के राजनीतिक तीर छोड़ते हुए बीजेपी पर प्रहार किया है।
    उन्होंने बांसवाड़ा में सभा को साधते हुए कहा, आज मोदी को विदेशों में सम्मान मिलता है। इसका कारण गांधी है। लोग उनका सम्मान इसलिये करते हैं क्योंकि वह गांधी के देश से विदेश जाते हैं।
    उन्होंने कहा, हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज विदेशों में हमारे देश का सम्मान हो रहा है। कहां हम गुलामी की बेड़ियों में जकड़े थे। वही अब हर ओर हमारा सम्मान हो रहा है।
    पीएम मोदी जब विदेश जाते हैं तो उन्हें सम्मान मिलता है। उन्हें सम्मान क्यों मिलता है यह सोचने का विषय है। क्योंकि विदेश में यह देश गांधी का देश है। विदेशी जानते हैं हमारे यहां मजबूत लोकतंत्र है। इसलिए वह उनका सम्मान करते हैं।
    विदेशियों को यह महसूस होता है। हमारे यहां उस देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं। जो गांधी के देश के है। वह स्वयं पर।गर्व महसूस करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

  • मोरबी घटना :- बीजेपी पर केजरीवाल ने लगाया बड़ा आरोप

    देश– गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से बड़ा हादसा हुआ है और इस हादसे ने करीब 150 लोगो की जान ले ली है। हादसे से इलाके में में दहशत बनी हुई है। वही राजनेता इस हादसे को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
    आम आदमी पार्टी के नेताओ के सोशल मीडिया पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से एक दिन पहले के ट्वीट शेयर किए जा रहे हैं और कही न कही यह लिंक लगाया जा रहा है कि हादसे से आम आदमी पार्टी के इन कार्यकर्ताओ का कुछ ताल्लुक है।
    वही अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर अपना मत रखते हुए कहा है कि गुजरात मे जो हादसा हुआ है उसमे जिम्मेदार कम्पनियों को बचाने का प्रयास हो रहा है।
    इतना ही नही उन्होंने यह सवाल भी किया है कि यदि कोई कम्पनी घड़ी बनाती है। तो उसे पुल बनाने का ठेका कैसे दिया जा सकता है। वही बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा यह वही कम्पनी है जिसने बीजेपी को चंदा दिया है।

     

  • यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी पर गुस्साए ओवैसी

    राजनीति– बीजेपी जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की योजना बना रही है। वही विपक्ष को बीजेपी की यह योजना बिल्कुल पसंद नही आ रही है। लेकिन अगर हम बात एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी की करें तो यह स्वयं को मुस्लिम हितैसी बताकर राजनीति करते हैं और उन्हें केंद्र सरकार की हर योजना में मुस्लिम का शोषण होता दिखाई देता है।
    वही अब गुजरात मे अपना हाथ आजमाने से पूर्व इन्होंने केंद्र की यूनिफॉर्म सिविल कोड योजना को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा, यह जो यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी का गठन गुजरात में किया गया है यह बीजेपी की नाकामियों को छुपाने के लिए किया गया है।
    इसके साथ ही अल्पसंख्यक को भारत की नागरिकता दिए जाने के मुद्दे पर वह बोले , ऐसा पहले से हो रहा है कि आप पहले लंबी अवधि का वीजा दें और फिर उन्हें (अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय को) नागरिकता मिल जाए. आपको (सरकार) इस कानून को धर्म-तटस्थ बनाना चाहिए. सीएए को एनपीआर और एनआरसी से जोड़ना होगा. सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है, देखते हैं क्या होता है।

  • आज होगा गुजरात चुनाव का ऐलान, जाने कांग्रेस बीजेपी और आप का हाल

    देश– गुजरात मे इस साल के अंत मे चुनाव होने को हैं। लेकिन अभी तक गुजरात चुनाव की डेट घोषित नही हुई है। वही अब इस परिपेक्ष्य में यह खबर सामने आ रही है कि आज गुजरात चुनाव के लिए डेट घोषित हो सकती है।
    जानकारी के लिए बता दें गुजरात मे 182 सीटों के लिए 2 चरण में चुनाव हो सकते हैं, जबकि चुनाव आयोग 8 दिसंबर को मतगणना की घोषणा कर सकता है। 
    बात दें गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जनता को लुभाने की कवायद में जुटी हुई है। बीजेपी जहाँ गुजरात मे बीते 30 साल से सत्ता में है। 
    वही कांग्रेस 27 साल से सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने बीते साल अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया था।
    अब इस बार कांग्रेस के सामने खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है। क्योंकि गुजरात मे आम आदमी पार्टी बार बार यह दावा कर रही है। कि उन्होंने कांग्रेस की जगह ले ली है और अब वह बीजेपी को सीधी टक्कर दे रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के दावों को राहुल गांधी ने तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खारिज कर दिया।
    उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी पार्टी हवा में उड़ रही है। गुजरात मे इस बार बड़ा परिवर्तन होगा और जीत का स्वाद कांग्रेस चखेगी।

  • केजरीवाल दूसरे हिटलर वायरल हुआ पोस्टर

    Politics – बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच शाब्दिक जंग थमने का नाम नही ले रही है। दिल्ली की हवा जहरीली होने के लिए बीजेपी लगातार अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते दिखाई दे रही है। वही अब बीजेपी के मंत्री ने अरविंद केजरीवाल की तुलना हिटलर से की है और उनका पोस्टर बीजेपी कार्यालय के बाहर लगवाया है।
    समाचार एजेंसी एनआई की खबर के मुताबिक – भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एडोल्फ हिटलर के रूप में चित्रित कर भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग लगाया। 
    उन्होंने साफ कहा है कि उनकी तुलना हिटलर से इसलिए की है क्योंकि दिल्ली की हवा जहरीली है। लेकिन उन्हें अपनी स्वार्थ की राजनीति सूझ रही है। उन्होंने आगे कहा, उनकी तुलना हिटलर से इसलिए की क्योंकि दुनिया में ये दूसरा उदाहरण है जब किसी नेता ने अपने ही राज्य को गैस चैंबर में बदल दिया। 

     

  • बिहार के साथ मोदी सरकार कर रही 8 साल से सौतेला व्यवहार

    राजनीति– बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह बीते 8 वर्ष से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 
    उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, केंद्र ने शहरी स्थानीय निकायों के लिए बिहार को सिर्फ 7 करोड़ 35 लाख रुपए दिए। बिहार के 38 जिलों का मुख्यालय शहरी ही है। 
    भाजपा के नाकाबिल नेता,मंत्री और सांसद बतायेंगे कि इस राशि से कितना विकास होगा? स्पष्ट है केंद्र की BJP सरकार 8 वर्षों से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

     

  • सिराथू में प्रचंड बहुमत से हार गये हो , चले हो गुजरात को प्रचंड बहुमत से जीतवाने?

    Politics – गुजरात चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। प्रत्येक राजनीतिक दल अब अपने अपने स्तर से इस कोशिश में जुट गया है कि वह कैसे गुजरात मे अपनी जीत का ध्वज लहराए। 
    आम आदमी पार्टी की ओर से यह दावा किया गया है कि गुजरात मे हमारी सरकार बनेगी और कांग्रेस व बीजेपी दोनो की एक प्रकार से एक रणनीति है। जिसे जनता खारिज कर चुकी है।
    वही अब उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह दावा कर दिया है कि गुजरात मे बीजेपी को प्रचंड बहुमत प्राप्त होगा। उन्होंने ट्वीट किया ओर कहा, गुजरात में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार!
    केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर तो केशव प्रसाद मौर्य को उनकी यूपी चुनाव में हुई सिराथू की हार याद दिलाते हुए कहता है कि सिराथू में प्रचंड बहुमत से हार गये हो । चलें हो गुजरात को प्रचंड बहुमत से जीतवाने?
    वही एक अन्य यूजर कहता है कि जो अपने विधानसभा में अपनी सरकार नहीं बना पाए वह गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रहे हैं। एक अन्य यूजर लिखता है लाशों पर राजनीती का सपना भूल जाओ , तुम यूपी देखो बस , गुजरात की जनता इस बार आईना दिखाएगी तुम लोगों को बस थोड़ा इंतज़ार और।

  • हार से गुस्साए बीजेपी विधायक बोले, यह सब ढोंग है असली जीत हमारी हुई, इन्होंने लोगों को भड़काया

    देश– तेलंगाना के मुनूगोड़े विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का मुह देखना पड़ा और टीआरएस (TRS) के उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को जबरदस्त जीत हासिल हुई।
     टीआरएस (TRS) के उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने बीजेपी उम्मीदवार को 10309 वोट से हार का मुह दिखाया। कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को 97006 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को 86697 वोट मिले है।
    लेकिन कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी की जीत से बीजेपी उम्मीदवार कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी बौखला गए हैं और उन्होंने कहा उन्होंने लोगो को डरा धमका कर जीत हासिल की है। सरकार का दुरुपयोग कर उन्होंने लोगो का समर्थन हासिल किया है।
    उन्होंने आगे कहा, टीआरएस (TRS) की जीत ढोंग है। मूल रूप से हमारी जीत हुई है। हमपर इनके लोगो ने हमला करवाया। हमारी पार्टी को रैली करने से रोका गया। 
    यह सब इनकी तानाशाही का नतीजा है। इन लोगो ने सत्ता का लाभ उठाया और लोगो को डराकर वोट हासिल किया है। यह भाजपा से डरते हैं।

  • क्यों हिमाचल नही पहुँच रहे हैं राहुल गांधी

    देश– बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई मौका नही छोड़ते। वही अब एक बार फिर बीजेपी ने राहुल प्रियंका को इंगित करते हुए कांग्रेस को कटघरे में उतारा है। इस बार बीजेपी ने राहुल के गुजरात और हिमाचल प्रचार के लिए न जाने को लेकर कटाक्ष किया है।
    बीजेपी की ओर से राहुल गांधी पर कटाक्ष किया गया है। कि आखिर ऐसा क्या है कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश और गुजरात नही आ रहे हैं। हिमाचल में चुनाव होने की कगार पर है।
    प्रियंका गांधी हिमाचल साध रही है। लेकिन राहुल गांधी इन दोनों राज्यों से दूरी बनाए हुए हैं। आखिर इसके पीछे वजह क्या है? क्या जनता राहुल गांधी को पसन्द नही कर रही है।
    हालाकि बीजेपी के इन दावों का कांग्रेस हमेशा खंडन करते दिखी है। कांग्रेस का कहना है कि यह उनकी रणनीति है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में जुटे हुए हैं.
    प्रियंका गांधी चुनावी प्रचार कर रही है। राहुल बीच मे यात्रा छोड़कर कही नही जायेगे क्योंकि कांग्रेस का उद्देश्य साफ है। वह खुद को जनता से जोड़ना चाहती है। न की प्रचार प्रसार के माध्यम से जनता के बीच जाना चाहती है।