Category: politics

  • दोस्तवादी कह कर किसकी ओर इशारा कर रहे थे केजरीवाल, लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो चुकी है। चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल लगातार प्रदेश पहुंच रहे हैं और वादे के साथ ही लोगों को पूरा करने की गारंटी भी दे रहे हैं। 

    इसी कड़ी में गुजरात पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश में एक पार्टी और दोस्त वाद और एक पार्टी परिवार वाद को बढ़ावा दे रही है। दोस्त वाद और परिवार वाद देश को खा जाएंगे। 

    आगे वह बोले कि बड़े बड़े करोवारियो के कर्जे माफ कर दिए गए। वहीं दस हजार करोड़ कर्ज माफ कर दिए गए। साथ ही पांच हजार करोड़ का टैक्स माफ कर दिया तो वहीं लोगों के खाने पर टैक्स बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि आपसे पैसा लेकर अरबपति लोगों को दिया जा रहा है।

    सीएम केजरीवाल के इस बयान पर लोग अपनी बढ़ चढ़ कर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वैभव परमार नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘और फ्रीवाद का क्या करें?’

    वहीं राजकुमार प्रजापति ने लिखा कि 2019 लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेसी राहुल गांधी ने एक अफवाह फैलाने की कोशिश किया कि चौकीदार चोर है तो देश की जनता ने राहुल गांधी के मुंह पर करारा तमाचा मारा था, एक अफवाह केजरीवाल भी फैला रहे हैं क्या करें। ऐसी कई प्रतिक्रियाओं से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जमकर राजनीति जारी है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला आसमान चढ़ता नज़र आ रहा है। एक तरफ जहां अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देकर गुजरात में सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं तो वहीं भाजपा उनके दिल्ली मॉडल को फेल बता कर विरोध जता रही है। 

  • मोदी जी बताए परिवारवाद किससे लिए उनके मंत्रियों के लिए या मंत्री पुत्रो के लिए

    देश: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को सम्बोधित किया और परिवारवाद का मुद्दा उठाया। वही अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण एक थका हुआ भाषण था।

    उन्होंने कहा , देश के प्रधानमंत्री ने बड़े बड़े वादे किये थे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। काला धन वापस आएगा। सबको रोजगार मिलेगा। लेकिन उनके यह वादे अधूरे है अब वह रात को सो नही पा रहे हैं। अपने वादों के बोझ तले वह दबे जा रहे हैं इसलिए आज उनका भाषण थका हुआ था।
    वही परिवारवाद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए पवन खेड़ा ने कहा, परिवारवाद तो भाजपा में है। एक आदमी जिसने लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाई हो, मैंने तो नहीं देखा वो क्रिकेट में एक बड़े पद पर पहुँच गए हैं. एक और मंत्री हैं जिनके बेटे ने फॉरेन सर्विस तो पास नहीं की लेकिन एक बहुत बड़े थिंक टैंक में बड़े पद पर हैं। अब यह परिवारवाद का हमला उनके अपने मंत्रियों पर है या मंत्री पुत्रो पर।
    उन्होंने आगे कहा, आज का दिन ऐसा तो नहीं है कि सियासी बात की जाए। लेकिन देश में परम्पराएं बदली जा रही हैं, उनको बदलने वाले पीएम मोदी स्वयं हैं। इस तरह की निम्नस्तरीय हरकत का जवाब देना आवश्यक नहीं होता, मगर जवाब देने की मांग होती है।

  • नेहरू के स्वतंत्रता सेनानी होने पर छिड़ा घमासान , मोदी बोले

    भारत जो आजादी का उत्सव मना रहा है। लोग स्वतंत्रता सेनानियों की सराहना कर रहे हैं। उनके संघर्ष की कथाएं हर ओर गाई जा रही है। वही इस बीच कर्नाटक सरकार द्वारा जारी एक विज्ञापन पर घमासान मचा हुआ है। कर्नाटक सरकार द्वारा जारी इस विज्ञापन का कांग्रेस पार्टी जमकर विरोध कर रही है।

    कर्नाटक सरकार ने जो विज्ञापन दिया इसमे स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें है। इस विज्ञापन में महात्मा गांधी की तस्वीर से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह समेत तमाम नेताओं की तस्वीर है लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर विज्ञापन से गायब है। यह विज्ञापन 14 अगस्त को अखबारों में छपा और विवादों से घिर गया।
    कांग्रेस ने इस विज्ञापन की निंदा की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस विज्ञापन की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा इस हरकत के बाद भी नेहरू को कोई नही मिटा सकता। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अपने पिता एसआर बोम्मई और उनके पहले राजनीतिक गुरु एमएन रॉय का अपमान किया है क्योंकि यह दोनो ही पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रशंशक रहे हैं। इस समय कर्नाटक के मुख्यमंत्री को अपनी नौकरी बचाने की फिक्र है।
    इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए कहा, भाजपा नेहरू को मिटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन नेहरू अमर है वह राष्ट्र निर्माता हैं उनको कोई भी नही मिटा सकता है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए कहा है कि शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, जब हम यह तर्क देते हैं कि देश से अंग्रेज चले गए हैं और अब गुलामी खत्म हो गई है तो इस तर्क को कर्नाटक के मुख्यमंत्री गलत साबित करते हैं।
    रणदीप सिंह सुरजेवाला कहते हैं कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू को लेकर नफरत बढ़ती जा रही है। बोम्मई सरकार उनके अस्तित्व को नकारते हुए और अधिक नीचे झुक गई है। आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं और आजादी के 75 साल पर सामने आया यह विज्ञापन दर्शाता है कि वर्तमान सरकार की सोच कैसी है।

    मोदी ने किया नेहरू का स्मरण:-

    एक ओर कर्नाटक में नेहरू को नकारा जा रहा है स्वतंत्रता सेनानियों की लिस्ट से उनका नाम गायब किया जा रहा है। कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर तरह तरह के आरोप लग रहे हैं। वही आज लाल किले से अपना सम्बोधन शुरू करने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को देश निर्माता के तौर पर याद किया। लेकिन इससे पूर्व कई बार जवाहर लाल नेहरू ने अपने भाषण में नेहरू पर आक्रमण किया है।

  • अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता

    राजनीति: कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता राहुल गांधी आय दिन केंद्र सरकार पर हमलावर रहते हैं। वह कोई भी मौका नही छोड़ते केंद्र की मोदी सरकार को ललकारने का और उनपर सावालो के बाण छोडने का। वही अब उन्होंने मोदी सरकार को बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई को लेकर घेरा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक।पोस्ट करते हुए कहा, उन्नाव- भाजपा MLA को बचाने का काम, कठुआ- बलात्कारियों के समर्थन में रैली, हाथरस-बलात्कारियों के पक्ष में सरकार

    गुजरात- बलात्कारियों की रिहाई और सम्मान!
    अपराधियों का समर्थन महिलाओं के प्रति भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी राजनीति पर शर्मिंदगी नहीं होती, प्रधानमंत्री जी?
    राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट करते हुए कहा, 5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।

     

    देखे क्या बोले यूजर:- 

    एक यूजर कहता है कि बीजेपी नेताओं और भक्तों को केवल देश में नफ़रत और जहर फ़ैलाने, बलात्कारियों, हत्यारों,भ्रष्टाचारियों और गुंडों को बढ़ावा देने और उन्हें बचाने से राहत मिली हुई है! वही एक अन्य यूजर कहता है कि महिला आयोग कहा छुप गया हैं। क्या यह आयोग भी सरकार की भाषा बोलने लगा हैं यह भाजपा से हाथ मिला लिया हैं। एक यूजर कहता है कि भाजपा “बड़का झूठा पार्टी” है इनके कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा ने देश को 8 सालों में केवल बेवक़ूफ़ बनाने का किया है। हर कुछ दिन में एक इवेंट कर के जनता को बुनियादी सवालों भटकाने का काम किया गया है। सरकार के लिए इस से ज़्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है।।

  • Trump in India: आपस में भिड़े विपक्षी बोले गैंगेस्टर को बचाने के लिए इस पार्टी ने किए हैं 55 लाख खर्च

    डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि जिसके अनुसार केन्द्र सरकार ने ट्रंप के 36 घंटे के भारत दौरे पर 38 लाख रुपए ख़र्च किए थे।

    जिसमें उनका रहना, खाना, लॉजिस्टिक समेत तमाम खर्च को शामिल किया गया है। बता दें कि एक RTI एक्टिविस्ट द्वारा दाखिल की गई RTI के जवाब में विदेश मंत्रालय ने बारे में जानकारी दी है। आपको यह भी बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 2020 में अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर के साथ दो दिनों के लिए 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आए थे जिस दौरान ये खर्च हुआ वहीं इसपर अब कुछ विपक्षी दल आपस में ही भिड़ते नज़र आ रहें हैं।

    बता दें इस दौरान ट्रम्प ने अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली की यात्रा की थी वहीं वो 24 फरवरी को तीन घंटे के लिए अहमदाबाद में भी थे और 22 किमी लंबा रोड शो भी किया था। इसके साथ ही ट्रम्प ने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी थी और तब नए बने मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का हिस्सा भी बने थे यहाँ उन्होंने केन्द्र सरकार के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम नमस्ते ट्रंप में भी हिस्सा लिया था। 

    इसके बाद जैसे ही सियासत बढ़ी विपक्षी आपस में ही भिड़ गए। इस कड़ी में एक बयान सामने आया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर जितना खर्च हुआ, उससे कहीं ज्यादा पैसा कांग्रेस ने गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को बचाने के लिए किया गया था। आपको बता दें कि यह आरोप पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने लगाया है। 

    वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में VVIP ट्रीटमेंट देने के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जनता के लाखों रुपियों को हवा में उड़ाया था।

    इसके साथ ही मुख़्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश सरकार से बचाने के लिए भी 55 लाख से अधिक रुपये का खर्च किया गया था।  

  • क्या भाजपा की हार तय है इस सींट पर मजबूत हुआ कांग्रेस का पाला

    गुजरात: इस साल दिसंबर में गुजरात मे विधानसभा चुनाव होने को है। पक्ष विपक्ष दोनो गुजरात फतेह करने की कवायद में जुटे हुए हैं। दिल्ली से जहां केजरीवाल गुजरात मे अपना झंडा गाढ़ने की योजना बना रहे हैं। वही सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस में हर बार की तरह कांटे की टक्कर है। भाजपा जो गुजरात मे अपनी जीत का रिकॉर्ड खत्म नही करना चाहती है वही कांग्रेस अपने 27 साल के वनवास को खत्म कर गुजरात की सत्ता में वापसी करने की योजना बना रही है।

    कांग्रेस की गुजरात मे एक विशेष वोट बैंक पर अच्छी धमक बनी हुई है। गुजरात मे मुस्लिम और आदिवासी समाज कांग्रेस के पक्ष में खड़ा है। वही अगर हम बात गुजरात की संतरामपुर विधानसभा की करे तो अब तक यहां भाजपा को सिर्फ 2 बार जीत हासिल हुई है। यह आदिवासी बाहुल्य सीट है और भाजपा का इस सींट पर कई सालों बाद साल 2017 में आधिपत्य स्थापित हुआ। इस सींट पर भाजपा ने साल 2002 और 2017 में जीत हासिल की। इससे पहले हर बार इस सींट पर कांग्रेस की जीत हुई।
    वही अब साल 2022 में भाजपा के सामने यह सींट चुनौती बनकर खड़ी है। भाजपा को यह सींट बचानी है लेकिन कांग्रेस इसपर अपनी नजर गढ़ाए हुए हैं। यह सीट पुनः भाजपा का जीतना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इस सींट का वोटर भाजपा से गुस्सा है और आदिवासी का समर्थन न मिलना भाजपा के गले की फांस बन सकता है।
    इस सींट पर अगर हम भाजपा और कांग्रेस की तुलना करें तो यह सींट कांग्रेस के हिस्से में ज्यादा दिखाई दे रही है। इस सींट पर आदिवासी वोट बैंक है जो कांग्रेस के पक्ष में खड़ा है। जानकारी के लिए बता दें संतरामपुर विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा प्रत्याशी कुबेर भाई मनसुख भाई ने जीत दर्ज की थी।

  • क्या है दिल्ली सीएम केजरीवाल का ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन

    Arvind Kejriwal Make India No.1 : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन का आगाज कर चुके हैं। केजरीवाल ने इस दौरान एक बयान में कहा कि उन्हें इस देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है।

    केजरीवाल ने यह भी कहा कि लोगों में क्रोध है और सवाल है कि 75 साल में कई देश आजाद हुए और आगे निकल गए। उन्होंने यह भी कहा, अगर हम इस देश को इन नेताओं के भरोसे छोड़ देंगे, तो हम और भी ज्यादा पिछड़ जाएंगे।

    इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि सभी 130 करोड़ लोग इस राष्ट्र मिशन के साथ जुड़ जाएं। और जिस दिन सभी 130 करोड़ लोग इससे जुड़ेंगे तो देश को नंबर 1 होने से कोई भी नहीं रोक सकता।

    दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने बयान में सफाई देते हुए कहा कि इस मिशन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। वह बोले कि मैं बीजेपी, कांग्रेस, इस पार्टी उस पार्टी के लोगों से यह अपील करना चाहता हूं कि सभी लोग इस मिशन से जुड़ें।

    उन्होंने कहा, मैं देश के सभी राष्ट्रभक्तों से यह अपील करता हूं कि वे इस अभियान से जुडे़ं। जो लोग देश को नंबर 1 देखना चाहते हैं, वे इससे जरूर जुड़ेंगें। 

    केजरीवाल बोले, आजादी के 75 साल हो गए, इनमें हमने बहुत कुछ पाया, लेकिन लोगों में गुस्सा है, एक सवाल है कि 75 सालों में कई छोटे छोटे देश हमारे बाद आजाद होकर भी आज हमसे आगे निकल चुके हैं।

  • सोनिया और राहुल के नाम में सिमट कर रह गई है कांग्रेस!

    डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की संचालन समिति से इस्तीफा दिया है। इस कड़ी में ऐसा भी माना जा रहा कि आनंद शर्मा पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार से हटकर सोचने की खास जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सोनिया और राहुल गांधी तक ही सिमट कर रह गई है।

    वहीं आनंद शर्मा ने भी एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा, “ऐसा कोई कारण नहीं है कि कांग्रेस को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तक ही सीमित रखा जाए। 

    क्या कांग्रेस केवल इन दो नामों तक ही सीमित होक रह गई है? क्या यह कहकर हम कांग्रेस पार्टी के इतिहास का मजाक नहीं उड़ा रहे हैं। हम विरोधी नहीं हैं, बल्कि हम सुधारवादी हैं। पार्टी के संविधान का पालन करने के लिए कहना क्या यह एक अपराध है?”

    आनंद शर्मा को इसी वर्ष 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। वहीं रविवार को इस्तीफा देने के बाद उन्होंने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि, “मैंने हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस की संचालन समिति की अध्यक्षता से भारी मन से इस्तीफा दिया है। यह दोहराते हुए कि मैं आजीवन कांग्रेसी हूं और अपने विश्वास पर कायम भी रहूंगा। 

    आगे उन्होंने कहा कि मेरे खून में दौड़ने वाली कांग्रेस की विचारधारा के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं, इसमें कोई शक भी नहीं है। हालाँकि एक स्वाभिमानी व्यक्ति के रूप में निरंतर बहिष्कार और अपमान को देखते हुए मेरे पास कोई विकल्प नहीं बच रहा था।”

  • सिसोदिया को मिलना चाहिए भारत रत्न, उनपर लगा केस फर्जी है

    गुजरात: गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है। पक्ष विपक्ष आपस मे भिड़े हुए हैं और जनता को लुभाने के लिए नई नई नीतियां बना रहे हैं। वही अगर हम आम आदमी पार्टी की बात करे तो यह गुजरात मे अपनी धमक बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। आम के बड़े नेता लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं।

    वही अब आज गुजरात दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार व गुजरात की सत्ता धारी सरकार पर जमकर हमला बोला। मनीष सिसोदिया ने कहा, मेरे घर पर सीबीआई का छापा पड़ा। सीबीआई के छापे के बाद भाजपा की ओर से मुझे ऑफर आया था।
    दो पार्ट में भाजपा ने मुझे मैसेज भेजा। पहला मैसेज था आपपर लगे सभी केस खत्म कर दिए जाएंगे। वही भाजपा की ओर से मुझे दूसरा मैसेज आया आप को तोड़कर आने पर आपको मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। हमारे पास मुख्यमंत्री का चेहरा नही है।
    मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, मैंने भाजपा के दोनो मैसेज का जवाब दिया। पहले पर प्रतिक्रिया देते हुए मैं बोला आप जिस केस की बात कर रहे हैं वह फर्जी है। वही दूसरे का जवाब देते हुए मैंने कहा, मेरे सपना कभी भी मुख्यमंत्री बनने का नही था मेरा सपना बच्चो को पढ़ना हूँ । मैं ईमानदार हूँ इसलिए केजरीवाल के साथ हूँ।
    वही अरविंद केजरीवाल ने कहा मनीष सिसोदिया को भारत रत्न मिलना चाहिए। उनपर हुई इस कार्यवाही से सब नाराज है। उन्होंने देश को सबसे बेहतर शिक्षा मॉडल दिया है। केजरीवाल के शिक्षा मॉडल की हर कोई सराहना कर रहा है। वही उनपर जो सीबीआई की जांच हो रही है और जो केस लगाया गया है वह फर्जी है।

  • BJP Vs AAP: आप का पलटवार बोला, 5 करोड़ के ऑफर वाले फोन कॉल का है सबूत

    BJP Vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को यह दावा किया है कि दिल्ली में AAP सरकार गिराने के लिए बीजेपी द्वारा AAP विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये के ऑफर दिए गए थे। जिसको उन्होंने भाजपा का ऑपरेशन लोटस नाम दिया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने अब यह दावा भी किया कि बीजेपी के ऑफर वाली कॉल का सबूत भी उनके पास मौजूद है। इसी सियासी माहौल में वार-पलटवार का दौर छेड़ दिया है।

    अब इस कड़ी में AAP के आरोपों पर जवाब देते हुए बीजेपी ने मनीष सिसोदिया पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के झूठे दावे पेश करने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह कहा, “उन्हें फोन करने के लिए अपने ही कार्यकर्ता मिलते हैं। आगे वो बोले कि उनके दावों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। क्योंकि लोग दिल्ली सरकार की शराब नीति पर आम आदमी पार्टी से कुछ जवाब चाहते हैं, जिससे दिल्ली सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान हुआ है।

    परवेश वर्मा इसके बाद बोले, “दिल्ली का शिक्षा मंत्री अकेला ऐसा शिक्षा मंत्री है जो शराब मंत्री भी बना बैठा है, जो स्कूलों की बातें करता है और पीने की उम्र कम करके युवाओं को शराब भी पिलाता है। दिल्ली का शिक्षा मंत्री इतना अशिक्षित है कि कमीशन 2% से 12% कैसे हुआ? इसका जवाब तक देने में असमर्थ है।”