Category: national

  • सीकर से पीएम मोदी ने कहा -‘लाल डायरी’ में दर्ज है कांग्रेस के ‘काले कारनामे’, लाल डायरी करेगी कांग्रेस का डिब्बा गोल !!

    सीकर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी दिशाहीन पार्टी बताया और कहा, उन्होंने बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी का जिक्र किया और कहा कि लाल डायरी दर्ज कांग्रेस सरकार के काले कारनामे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण बनेंगे। 

    सीकर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा लाल डायरी कांग्रेस की लूट की दुकान का ताजा उत्पाद है। मोदी ने कहा, ऐसा कहा जाता है कि डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे दर्ज हैं, जो राज्य में चुनाव में पार्टी को हराएंगे। गुढ़ा ने हाल ही में राज्य विधानसभा में लाल डायरी पेश की थी। 

    उन्होंने दावा किया कि डायरी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कथित अनियमित वित्तीय लेनदेन का विवरण है। उन्होंने राज्य में विभिन्न भर्तियों के पेपर लीक को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा। राजस्थान में पेपर लीक का उद्योग चल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार को हटाना होगा।

    उन्होंने  उनका तरीका वही है जो देश के दुश्मन हमेशा अपनाते रहे हैं. मोदी ने एक बार फिर विपक्षी गठबंधन इंडिया का उपहास किया और ईस्ट इंडिया कंपनी और सिमी जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता है।

    मोदी ने कहा, भारत वहां ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम से था लेकिन उसका इरादा भारत को लूटने का था। भारत वहां आतंकवादी संगठन सिमी के नाम से भी था जिसने प्रतिबंध के बाद अपना नाम बदलकर पीएफआई कर लिया और संगठन का इरादा आतंकी हमलों के जरिए भारत को नुकसान पहुंचाना था।

    इस बार एक ही नारा है- नहीं सहेगा राजस्थान. बहन-बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में एक ही आवाज है, एक ही नारा है-कमल जीतेगा, कमल खिलेगा।

     

  • Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं से बर्बरता मामले में पकड़ा गया एक

    Manipur Violence News: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार (21 जुलाई) तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी. 19 जुलाई को सामने आए वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ों के परेड करवा रहा था. इस शर्मनाक घटना की देशभर में आलोचना हो रही है.

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के तौर पर हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी और दुख जताया है. पीएम ने घटना की निंदा करते हुए यह भी कहा कि इसने पूरे देश की बेइज्जती की है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

    11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए 4 आरोपी
    इससे पहले गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक आरोपी को लेकर पुलिस ने कहा कि वह बी. फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल भीड़ का हिस्सा था और उसे वीडियो में पीड़ित महिलाओं में से एक को घसीटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने इस आरोपी को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया था और उसकी पहचान हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है.

  • Manipur Violence: ‘मन की बात की जगह मणिपुर पर बात करें पीएम मोदी

    Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की घटना को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले को लेकर संसद के मानसून सत्र में जमकर हंगामा जारी है, विपक्षी नेता लगातार इसे लेकर सरकार को घेर रहे हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी मणिपुर की घटना को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर की घटना से दिल दहल गया है. पीएम मोदी को मन की बात की जगह मणिपुर की बात करनी चाहिए.

    राघव चड्ढा ने की राष्ट्रपति शासन की मांग
    आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि सरकार को इस मामले को लेकर संसद में बहस करनी चाहिए. दुनिया के सारे सांसद मणिपुर पर चर्चा को लेकर गंभीर हैं. भारत की संसद पर इस पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि मिजोरम में भी हिंसा की घटना हो रही है. संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए. 

    AAP सांसद संजय सिंह निलंबित
    इसी मुद्दे पर बहस की मांग करने को लेकर आम आदमी के ही सांसद संजय सिंह को सभापति जगदीप धनखड़ ने पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया. जिसे लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेता संसद परिसर में धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की.

    विपक्षी नेताओं ने बताया कि ये धरना पूरी रात जारी रहेगा और मंगलवार (25 जुलाई) को भी होगा. उधर, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य घटक दल मानसून सत्र के पहले दिन से ही मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में बयान देने और चर्चा की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद के मानसून सत्र के पहले तीन दिन दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई.

  • Maharashtra Politics: अजीत पवार ईमानदार हैं, उन्होंने किया बेहतरीन काम

    Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख़्यमंत्री अजीत पवार की जमकर तारीफ की और उन्हें ईमानदार व कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा- जब अजीत पवार हमारे साथ थे तो उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का नेतृत्व बेहतर तरीके से किया। मुझे उन्होंने यह सोचने पर मजबूर किया है कि क्या इस भोंदूगीरी में वह बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। 

    अजीत पवार एनसीपी का हिस्सा थे। बीते दिनों शरद पवार की नीतियों से असंतुष्ट अजीत पवार ने एनसीपी के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया और शिंदे गुट के साथ मिल गए। शिंदे गुट में उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया। अजीत पवार ने एनसीपी से अलग होने के बाद कहा- 75 साल के बाद लोगों का रिटायरमेंट हो जाता है, लेकिन कुछ लोग रिटायर नहीं होना चाहते हैं। 

    बता दें बीते कई महीनों से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। शिवसेना की सरकार गिर गई और पार्टी टूटने के बाद शिंदे गुट के विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर अपनी सरकार बना ली। उद्धव ठाकरे ने यह भी दावा किया था कि पद की अभिलाषा में एकनाथ शिंदे ने उनके साथ धोखा किया और बीजेपी से हाथ मिला लिया। एकनाथ शिंदे वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। 

  • Ashok Gehlot News: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पर गहलोत ने लगाया बड़ा आरोप

    Ashok Gehlot News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज राजस्थान (Rajasthan) के दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री राजस्थान के सीकर में पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इससे पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आप राजस्थान पधार रहे हैं. आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा. इसलिए मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं. आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केंद्र की भागीदारी का परिणाम है. इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपये है जिसमें 2,213 करोड़ केंद्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है. मैं राज्य सरकार की ओर से भी सभी को बधाई देता हूं.

    सीएम गहलोत ने रखी ये मांग

    अपने ट्वीट में गहलोत ने आगे कहा कि मैं इस कार्यक्रम में अपने भाषण के माध्यम से जो मांग रखता वो इस ट्वीट के माध्यम से रख रहा हूं. आशा करता हूं 6 महीने में की जा रही इस सातवीं यात्रा के दौरान आप इन्हें पूरी करेंगे.

    1. राजस्थान खासकर शेखावटी के युवाओं की मांग पर अग्निवीर स्कीम को वापस लेकर सेना में परमानेंट भर्ती पूर्ववत जारी रखी जाए.

    2. राज्य सरकार ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी को-ऑपरेटिव बैंकों से 21 लाख किसानों के 15,000 करोड़ रुपये के कर्जमाफ किए हैं. हमने केंद्र सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जमाफ करने के लिए वन टाइम सैटलमेंट का प्रस्ताव भेजा है जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे. इस मांग को पूरा किया जाए.

    3. राजस्थान विधानसभा ने जातिगत जनगणना के लिए संकल्प पारित कर भेजा है. केंद्र सरकार इस पर अविलंब निर्णय लें.

    4. NMC की गाइडलाइंस के कारण हमारे तीन जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है. ये पूरी तरह स्टेट फंडिंग से बन रहे हैं. इन आदिवासी बाहुल्य तीनों जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी केंद्र सरकार 60 फीसदी की फंडिंग दे.

    5. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाए. मेरा आपसे निवेदन है कि आप इन मांगों पर आज सकारात्मक रुख अपनाकर प्रदेश वादियों को आश्वस्त करें.

  • Sex Ratio in 20 States: कम हुआ लिंगानुपात

    Sex Ratio in 20 States: महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में एक आकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा- बीते कई सालों में बच्चों के लिंग अनुपात में कमी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा  2020-21, 2021-22 और 2022-23 में लिंगानुपात कम हुआ है – आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में स्थिति पहले से बेहतर है। 

  • Parliament Monsoon Session: संसद में विपक्ष की नारेबाजी

    Parliament Monsoon Session Live: आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होनी है. दोनों सदनों में मणिपुर को लेकर हंगामा जारी रहने के आसार हैं. क्योंकि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर BJP को घेरने की रणनीति बनाई है तो BJP ने भी बंगाल और राजस्थान में महिला हुए अत्याचार को लेकर गठबंधन का मुकाबला करने की योजना तैयार की है.

    संसद भवन में आज भी इस तरह के ही हंगामे के आसार हैं. मणिपुर मामले पर विपक्षी दलों का गठबंधन बीजेपी को जमकर घेर रहा है. विपक्ष लगातार इसी बात पर अड़ा है कि जब तक मणिपुर में हुई हिंसा की चर्चा संसद में नहीं होती और खुद प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब नहीं देते हैं तब तक सदन में और कोई काम नहीं होना चाहिए.

    वहीं सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि वो चर्चा के लिए तैयार है. सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के साथ मणिपुर मुद्दे पर चर्चा कराने पर सहमत है.

    महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन
    संसद भवन के बाहर आज का CENTER OF ATTRACTION होगा. संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा जहां एक तरफ बीजेपी राजस्थान, बंगाल और छत्तीसगढ़ में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार को लेकर प्रदर्शन करने वाली है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन INDIA मणिपुर की मुद्दे पर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन भी कर सकते हैं. 
    इससे पहले भी संसद में मणिपुर में जातीय हिंसा की वजह से पहले दो दिन भारी हंगामा हुआ. विपक्षी पार्टियों ने बिरेन सरकार से इस्तीफे की मांग के साथ राष्ट्रपति शासन लगाने की भी गुहार की थी. 

  • उत्तराखंड की विषकन्या ने पहले सपेरे से बनाये शारीरिक संबंध, फिर बॉयफ्रेंड को डसा !!

    हल्द्धानी। पुलिस को तीनपानी के गौलापास रोड पर 15 जुलाई को एक कार के अन्दर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की लाश होने की  सूचना मिलती है। पुलिस जब पहुंचती है तो देखती है कि कार का एसी चल रहा है और पिछली सीट पर एक व्यक्ति की लाश में पड़ी है, जिसकी शिनाख्त  अंकित चैहान पुत्र धर्मपाल चैहान निवासी रामबाग कालोनी, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रुप में हुई। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले अंकित चैहान मर्डर केस ने सबको हिलाकर रख दिया। 

    पुलिस जांच में पता चला कि अंकित हलद्वानी का रहने वाले था और उसकी रामपुर रोड पर ऑटो पार्ट्स का शोरूम था। इसके अलावा अंकित का हल्द्वानी में ही एक रेस्टोरेंट भी था। मृतक अंकित की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को देख पुसिल कार्यवाही में बारीकी से निरीक्षण करने पर पाया गया कि उसके दोनों पैरों के पिछले हिस्से में दो बार सांप के काटने के सर्पदंश के निशान थे। पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा भी सर्पदंश की पुष्टि गई. इससे अंकित की मृत्यु का कारण संदेहास्पद प्रतीत होने लगा। 

    अंकित के मर्डर के बाद जांच शुरू हुई और शक की सुई पहुंची अंकित की गर्लफ्रेंड डौली आर्या उर्फ माही तक। पुलिस ने अंकित की कॉल रिकॉर्ड निकालें तो पता चला कि उसकी मौत से पहले काफी देर तक माही से एक शख्स की बात हुई थी। जांच के बाद सामने आया कि ये नंबर एक सपेरे रमेश नाथ का था। अब मामला साफ था। अंकित की मौत सांप के काटने से हुई थी और सपेरा पुलिस की गिरफ्त में था।

     सपेरे से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो इस सपेरे ने सारे राज खोल दिये, और बताया ये साजिश रची थी अंकित की गर्लफ्रेंड डौल आर्या उर्फ माही ने। डौली आर्या और अंकित चैहान लंबे समय से रिलेशन में थे, लेकिन अब डौली की जिंदगी में एक नए लड़के की एंट्री हो चुकी थी। इस नए बॉयफ्रेंड का नाम था दीप कांडपाल। माही अब अंकित चैहान से पीछा छुड़ाना चाहती थी और इसके लिए उसने चुना कत्ल का रास्ता। जब पुलिस माही से पूछताछ करने उसके घर तक पहुंची, लेकिन वो वहां से फरार हो चुकी थी। अब शक और बढ़ चुका था। 

    पुलिस ने माही की कॉल डीटेल्स निकाली तो पता चला कि माही काफी दिनों से एक अनजान नंबर से बात कर रही थी। पुलिस ने इस शख्स की तलाश शुरू की जिसकी बात माही से हो रही थी।  सपेरे रामनाथ ने बताया उसको राजी करने के लिए माही ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस हत्या में रामनाथ के अलावा डौली का नया प्रेमी दीप कांडपाल, उसकी नौकरानी और उसका पति भी शामिल थे। 

     डौली के कहने पर रामनाथ ने जंगल से एक कोबरा पकड़ा। 14 जुलाई के दिन डौली ने अंकित को अपने घर बुलाया और फिर वहीं रामनाथ ने कोबरा से उसे डसवा दिया। अंकित की मौत के बाद उसे गाड़ी में डाला गया ताकि मौत नेचुरल लगे। सपेरे के सारे राज उगलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डौली की नौकरानी, उसके पति और डौली के नए बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन डौली फरार हो चुकी थी। अब दो दिन पहले डौली को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

  • Seema Haider: क्या सीमा हैदर को मिलेगी नागरिकता?

    Seema Haider Ki News: अपने प्रेमी सचिन मीणा (Sachin Meena) के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते भारत में अवैध ढंग से घुसपैठ करने में कामयाब रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर (Seema Haider) फंसती दिख रही है. इसके बाद सीमा हैदर को भारत की नागरिकता दिलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. निर्भया के दोषियों का केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह (AP Singh) ने सीमा और सचिन से इसी सिलसिले में मुलाकात की है.

    तलाशे जा रहे हैं कानूनी विकल्प

    पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) के मामले में अब कानूनी विकल्प तलाशे जा रहे हैं. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह (AP Singh) ने सीमा और सचिन से मुलाकात की. एपी सिंह का कहना है कि सीमा को नागरिकता देने के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को दया याचिका दी है और दया याचिका पर हमने ये लिस्ट भी दी है कि कौन-कौन व्यक्ति भारत आए हैं और नागरिकता ली हैं.

    4 साल पहले हो चुका है सीमा का तलाक

    इसके अलावा वकील एपी सिंह (AP Singh)  ने ये खुलासा भी किया कि सीमा हैदर (Seema Haider) के पति से उनका 4 साल पहले ही तलाक हो चुका है. सीमा नेपाल आई और वहां पर सचिन से शादी हुई. सचिन ने कहा कि वो सीमा के बच्चों को स्वीकार करेगा. हालांकि, बंद कमरे में सीमा हैदर, सचिन मीणा और एपी सिंह की और कौन से बातें हुईं, इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया .

    सीमा जिंदा नहीं जाएगी पाकिस्तान: एपी सिंह

    वकील एपीसी सिंह (AP Singh) ने कहा कि सीमा हैदर (Seema Haider) से मुलाकात हुई है और उसकी तबीयत खराब है. सीमा हैदर अगर पाकिस्तान जाएगी तो वो जिंदा नहीं जाएगी, उसकी लाश जाएगी. सीमा और गुलाम का तलाक हो चुका है. सीमा हिंदू धर्म स्वीकार कर चुकी है. मुस्लिम धर्म के अनुसार, सीमा काफिर हैं.

    सीमा हैदर के कई दस्तावेज बरामद

    पुलिस ने जांच के दौरान सीमा हैदर (Seema Haider) से कई दस्तावेज बरामद किए थे, जिनमें उसका पासपोर्ट, पाकिस्तानी आईडी कार्ड और उसके बच्चों के पासपोर्ट शामिल थे. सीमा पाकिस्तान की नागरिक है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए अब ये सभी दस्तावेज पाकिस्तानी दूतावास को भेजे गए हैं. 

    इस बीच पुलिस सीमा हैदर (Seema Haider) के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पुलिस ने उसके जब्त किए गए मोबाइल को आगे की जांच के लिए गाजियाबाद की फोरेंसिक लैब में भेज दिया था. फोरेंसिक रिपोर्ट और सीमा हैदर की पहचान की पुष्टि होनी बाकी है. अगर इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया जाएगा.

  • MPMRCL Vacancy 2023: MP मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में होने जा रही भर्तियां

    Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Jobs: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छुक युवाओं के लिए शानदार अपॉर्चुनिटी है. यहां कई पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

    कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. अगर आप इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, तो समय-समय पर लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें. यहां हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स दे रहे हैं. 

    इस डेट से होने जा रही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 
    मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से सुपरवाइजर, मेंटेनर, अकाउंट्स समेत कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है. इस भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2023 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. 

    वैकेंसी डिटेल्स
    एमपी मेट्रो में इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 88 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यहां देखिए पदवार रिक्त पदों की संख्या-
    सुपरवाइजर (संचालन): 26 पद
    सुपरवाइजर (सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम/रोलिंग स्टॉक): 7 पद
    अनुरक्षक (सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम/रोलिंग स्टॉक): 10 पद
    सुपरवाइजर (ट्रैक्शन/ई एंड एम): 8 पद
    मेंटेनर (ट्रैक्शन/ई एंड एम): 9 पद
    सुपरवाइजर (ट्रैक) डिप्लोमा : 2 पद
    मेंटेनर (ट्रैक): 15 पद
    सुपरवाइजर (वर्क्स): 2 पद
    अनुरक्षक (कार्य): 3 पद
    असिस्टेंट स्टोर: 2 पद
    असिस्टेंट  एचआर: 2 पद
    असिस्टेंट अकाउंट: 2 पद 

    आयु सीमा
    मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड  की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी.

    एप्लीकेशन फीस
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी उम्मीवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 590 रुपये अदा करना होगा. जबकि, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 295 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा.