Category: national

  • VIDEO : सांसद ने PM पर फेंका पानी, संसद सदस्यों के बीच घमासान लड़ाई शुरू

    विओन न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोसोवो संसद में यह घटना तीन दिनों की तीखी बहस के बाद हुई, जो एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के इर्द-गिर्द घूमती थी। इस घटना का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    कोसोवो संसद में एक विपक्षी सांसद द्वारा कथित तौर पर प्रधान मंत्री अल्बिन कुर्ती पर पानी फेंकने के बाद विवाद छिड़ जाता है और संसद में जल्द ही स्थिति बिगड़ जाती है और संसद सदस्यों के बीच घमासान लड़ाई शुरू हो जाता है। 

    वीडियो में विपक्षी सांसदों को प्रधान मंत्री एल्बिन सून पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। 45 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में एक विपक्षी सांसद को पीएम एल्बिन कुर्ती की ओर बढ़ते हुए और कथित तौर पर उनकी सरकार के सदस्यों पर पानी फेंकने से पहले उन पर पानी फेंकते हुए दिखाया गया है।

     

  • India-China Relation: भारत से संबंध सुधारने की कोशिश में जुटा चीन

    India-China Relation:  भारत के साथ रिश्ते खराब होने के बाद अब चीन की पोल खुल रही है. चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने भारत के साथ व्यापार कम होने पर भारतीय विदेश मंत्री से संबंध सुधारने का आग्रह किया है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आसियान बैठकों से इतर वांग ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से कहा कि दोनों देशों को संदेह की नहीं बल्कि आपसी समर्थन की जरूरत है.

    चीन अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है-

    1990 के दशक से, सीमा समझौतों की एक श्रृंखला के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हुआ है और चीन अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। हालांकि, एलएसी पर ताजा झड़प के बाद भारत ने व्यापार कम कर दिया है, जिससे चीन फिर से संबंध सुधारने का राग अलाप रहा है।

    गलवान में झड़प के बाद बढ़ा तनाव-

    भारत और चीन 3,800 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं और 1962 में युद्ध लड़ चुके हैं। हालाँकि तब से संबंधों में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। झड़प में 20 भारतीय सैनिकों और चार चीनी सैनिकों के मारे जाने के बाद से भारत ने चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं किए हैं।

    कई बार ये ग़लत बातचीत होती है-

    शुक्रवार को विदेश मंत्री एस.के. जयशंकर और चीन के पूर्व विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में विदेश मामलों की समिति के वर्तमान अध्यक्ष वांग यी ने मुलाकात की। दोनों नेता आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) की बैठक के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हैं जहां उन्होंने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। पिछले कुछ महीनों में जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री के साथ दो बैठकें की हैं।

    अगस्त में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों और शीर्ष नेताओं की बैठक के दौरान दोनों देशों के नेताओं के फिर से मिलने की संभावना है। दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर से लेकर सैन्य कमांडर स्तर पर भी बातचीत का दौर एक निश्चित अंतराल पर जारी है. खबर यह भी है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर बैक-चैनल बातचीत भी हो रही है।

    भारत का साफ संदेश: सीमा पर शांति और सुरक्षा जरूरी-

    हालाँकि, चीन LAC के पास दो स्थानों से अपने सैनिकों को मई, 2020 से पहले की स्थिति में ले जाने के लिए तैयार नहीं है। चीन का कहना है कि भारत के साथ सीमा पर स्थिति सामान्य है, जबकि भारत लगातार कहता रहा है कि स्थिति अभी सामान्य नहीं है और सीमा पर शांति और सुरक्षा स्थापित किए बिना रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते.

  • इंस्टाग्राम की 21 साल की ख़ूबसूरत लड़की ने पास किया आईपीएस, बिना कोचिंग के लगातार दो बार पास की यूपीएससी परीक्षा

    IAS Divya Tanwar Success Story : (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता देश के लाखों उम्मीदवारों का सपना होता है। इस परीक्षा को दो बार पास करना काफी कठिन है और इसे एक बार पास करना भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है और आईएएस अधिकारी दिव्या तंवर देश की सबसे कठिन परीक्षा को कैसे पास किया जाता है इसका सच्चा उदाहरण हैं।

    2021 में, दिव्या तंवर (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुईं और अपने पहले प्रयास में 438 की अखिल भारतीय रैंक प्राप्त करके सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। दिव्या केवल 21 साल की थीं जब उन्होंने परीक्षा पास की। उन्होंने बिना किसी कोचिंग की मदद के इस परीक्षा का सामना किया. इसके बाद, वह 22 साल की उम्र में 2022 में फिर से यूपीएससी सीएसई के लिए उपस्थित हुईं और अखिल भारतीय रैंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

    दिव्या तंवर हमेशा से एक प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। वह महेंद्रगढ़ के निवासी हैं और उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गृह नगर के एक सरकारी स्कूल में प्राप्त की। बाद में उनका चयन नवोदय विद्यालय, महेंद्रगढ़ के लिए हो गया। उनके पास साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री है और उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी करते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

    परीक्षा की तैयारी के समय उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन फिर भी उनकी माँ ने उनकी आकांक्षाओं का समर्थन किया और हर संभव तरीके से उनका समर्थन किया। दिव्या की मां बबीता अकेले ही तीनों भाई-बहनों की देखभाल करती थीं।

    IAS अधिकारी दिव्या तंवर सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं और अपने फॉलोअर्स और दोस्तों के साथ प्रेरणादायक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वर्तमान में, आईएएस अधिकारी के इंस्टाग्राम पर 90,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

  • Opposition Meeting in Bengaluru: विपक्ष की मीटिंग में नहीं शामिल होंगे शरद पवार

    Opposition Meeting in Bengaluru: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले बेंगलुरु में होने जा रही विपक्षी दलों की 17 जुलाई को होने वाली बैठक में शरद पवार शामिल नहीं होंगे, जिसकी पुष्टि शरद पवार गुट वाले एनसीपी के प्रवक्ता महेश भारत तपासे ने की है. हालांकि शरद पवार इससे पहले 23 जून की बैठक में शामिल थे. महेश भारत तपासे ने ये भी बताया कि शरद पवार और सुप्रिया सुले 17 जुलाई को नहीं बल्कि 18 जुलाई को होने वाली बैठक में शामिल होंगे. 

    एएनआई के मुताबिक, शरद पवार गुट वाले एनसीपी के प्रवक्ता महेश भारत तपासे ने अनुसार, बेंगलुरु में 17 जुलाई को होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक में शरद पवार हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि 18 जुलाई यानी मंगलवार को होने वाली बैठक में शरद पवार और सुप्रिया सुले हिस्सा लेंगे. इसके अलावा एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए संजय राउत ने भी कहा कि बेंगलुरु में चल रही विपक्ष की बैठक में शरद पवार 18 जुलाई को शामिल होंगे. 

    क्या है बैठक का अहम उद्देश्य-

    इससे पहले पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में 15 दलों ने भाग लिया था. पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, विपक्ष की यह बैठक शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन और पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर हुई हिंसा के बीच हो रही है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. बंगाल में हुई चुनावी हिंसा को लेकर कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई और वाम दलों ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की है. पीटीआई एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल बीजेपी की नीतियों के खिलाफ देश भर में एक संयुक्त आंदोलन की योजना बनाएंगे. 

  • Former Kerala CM Congress: पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन

    Former Kerala CM Congress: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे। उनकी मौत की पुष्टि उनके बेटे ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। ओमन चांडी बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे। बेंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। सोशल मीडिया पर लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

    ओमन चांडी ने 2004-2006, 2011-2016 की अवधि के दौरान केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। ओमन चांडी का नाम कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के रूप में लिया जाता है। उन्होंने लगातार 12 बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 

  • Rahul Gandhi On PM Modi: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- राफेल से मिला बैस्टिल डे परेड का टिकट

    Rahul Gandhi On PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमला बोला है. मणिपुर हिंसा को लेकर यूरोपीय यूनियन की संसद में हुई चर्चा को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया. इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर भी निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी को फ्रांस के नेशनल डे पर मुख्य अतिथि बनाए जाने का कनेक्शन राफेल डील से बताया. शनिवार (15 जुलाई) राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, मणिपुर जल गया. यूरोपीय यूनियन की संसद में भारत के आंतरिक मुद्दे पर चर्चा हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं. उन्होंने आगे लिखा, इस बीच राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे का टिकट दिला दिया.

    26 राफेल खरीदने को लेकर फाइनल हुई डील-

    शनिवार को ही भारत सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस से 26 नेवल राफेल फाइटर जेट खरीदने के फैसले की जानकारी दी है. इसके तहत भारतीय नेवी को फ्रांस की दसॉ एविएशन से 26 नए एडवांस राफेल फाइटर जेट हासिल होंगे, जो खास तौर पर नेवी की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन होंगे. भारत में इन लड़ाकू विमानों के सफल ट्रायल के बाद सरकार ने इन विमानों की खरीद पर आगे बढ़ने का फैसला किया है.

    मणिपुर हिंसा पर साधा निशाना-

    राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम पर चुप रहने का आरोप लगाया. उन्होंने यूरोपीय यूनियन में इस मुद्दे पर हुई चर्चा का भी जिक्र किया. बता दें, यूरोपीय संघ की संसद ने मणिपुर में हाल में हुई हिंसा को लेकर भारत में मानवाधिकारों की स्थिति पर बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित किया. प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति असहिष्णुता के चलते मणिपुर के हालात पैदा हुए.  

    वहीं, यूरोपीय संघ की संसद में पारित किए गए एक प्रस्ताव को भारत ने ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ से प्रेरित करार देते हुए खारिज कर दिया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है.

  • POLITICS: जब दो साल बाद ममता और सोनिया का हुआ आमना-सामना

    राजनीति: विपक्ष एकजुटता का संकल्प लिए बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने की कवायद में जुटी है। सभी विपक्षी दल गठबंधन के लिए मीटिंग कर रहे हैं। आपसी मतभेद भुलाकर लोग एक दूसरे से मिल रहे हैं। वही बीते दिन विपक्ष की मीटिंग में ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाक़ात पर सभी की नजरें टिकीं थीं। 

    असल में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सोनिया गांधी कल विपक्षी दल की मीटिंग में 2 वर्ष बाद एक दूसरे के आमने सामने आई। दोनों ने बड़े सौम्य स्वाभाव से एक दूसरे का अभिवादन किया और एक दूसरे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एक दूसरे से लम्बे समय तक बात की और आपसी मतभेद को भुला दिया। 

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मध्य आपसी सम्बन्ध बेहद अच्छे थे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन की एक टिपणी से ममता नाराज थीं। उन्होंने ममता को तानाशाह और तृणमूल के राज को गुंडा राज कहा था। 

  • सदन में हंगामा, BJP MLA संजय सिंह को मार्शलों ने उठाकर विधानसभा से बाहर फेंका

    बिहार विधानसभा में शुक्रवार को एक बार फिर से भाजपा विधायक को मार्शल आउट किया गया। सदन शुरू होने के साथ ही जोरदार हंगामा कर रहे बीजेपी विधायकों को स्पीकर अवध बिहारी चैधरी ने पहले अपनी जगह पर जाने को कहा इसके बावजूद सदन में हंगामा होता देखा स्पीकर ने मार्शलों को आसन के समक्ष आकर हंगामा कर रहे विधायक संजय सिंह को बाहर करने का आदेश दिया। 

    मार्शलों ने हंगामा कर रहे भाजपा विधायक संजय सिंह को मार्शलों ने उठाकर सदन से बाहर फेंक दिया। मार्शल आउट की कार्रवाई के बाद संजय सिंह ने कहा कि यह सरकार लाठी-गोली के बल पर सबकुछ चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले इसी तरह भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज हुआ और अब उन्हें सदन से उठाकर बाहर फेंक दिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि उनके सिर में चोट लगी है।

  • Bengaluru Opposition Meeting LIVE: 2024 चुनाव के लिए एजेंडा तय करेगा विपक्ष

    Opposition Parties Meeting in Bengaluru: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है. पटना के बाद आज विपक्ष की दूसरी महाबैठक बेंगलुरु में होनी है. लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की दूसरी बैठक बेंगलुरु में शाम 6 बजे शुरू होगी. इसके लिए एजेंडा और मिनट टु मिनट कार्यक्रम भी तय किया गया है, ताकि इस बार विपक्षी एकता की दशा में कोई ठोस निर्णय लिया जा सके. 

    बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में दो दिनों तक बैठक चलेगी, जहां 26 पार्टियां महामंथन में शामिल होंगी. विपक्ष की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन होगा. गठबंधन का नया नाम या फिर UPA ही रखने, सीट बंटवारे और संयोजक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. 

    कौन-कौन नेता शामिल होंगे-

    मीटिंग में JDU से नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा शामिल होंगे तो RJD से लालू यादव और तेजस्वी हिस्सा लेंगे. एनसीपी से शरद पवार मीटिंग में नहीं जाएंगे बल्कि उनकी जगह पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले बेंगलुरु जाएंगी. इसके अलावा उद्धव ठाकरे बैठक में जाएंगे.

    TMC नेताओं के शामिल होने पर सस्पेंस खत्म हो गया है. ममता बनर्जी दोपहर 1 बजे कोलकाता से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगी और भतीजे अभिषेक बनर्जी भी साथ होंगे. आम आदमी पार्टी ने भी बैठक में हिस्सा लेने का एलान किया है. अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा मीटिंग में शामिल होंगे.

    बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक पर JD(S) नेता एचडी कुमारस्वामी एचडी कुमारस्वामी ने कहा, ‘विपक्ष ने कभी भी JD(S) को अपना हिस्सा नहीं माना इसलिए JD(S) के किसी भी महागठबंधन की पार्टी होने का कोई सवाल ही नहीं है. एनडीए ने हमारी पार्टी को किसी बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है.

    बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक शुरू होने से पहले कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा, “हम सभी एक निश्चित विचारधारा के साथ एक साथ आए हैं और हम भारत और संविधान के विचार को संरक्षित करने के लिए एक साथ आए हैं. अगर बीजेपी को हमारी एकता से दिक्कत है तो इसका मतलब है कि उन्हें डर है कि वे सत्ता से बाहर हो जाएंगे. आप देख सकते हैं कि बीजेपी और पीएम मोदी का जादू कैसे कम हो रहा है. उनकी नीतियां भारत को नुकसान पहुंचा रही हैं.

    विपक्ष की बैठक पर सांसद संजय राउत ने कहा, “यह बैठक विपक्ष की बैठक नहीं बल्कि इस देश में जो तानाशाही चल रही है उसके खिलाफ जो लोग देश को आगे लेकर जाना चाहते हैं. ऐसे प्रमुख राजनीतिक दलों की बैठक है. बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा, जो फ्रंट बनेगा उसका नाम क्या होगा उस पर चर्चा होगी. पवार साहब आज नहीं आएंगे लेकिन कल सुबह वे बैठक में शामिल होंगे.

  • ‘पत्नी से बगैर पूछे सब्जी में नहीं डालूंगा टमाटर’, पति ने थाने में पुलिस के सामने पत्नी से मांगी माफी

    टमाटर ने सिर्फ घर का बजट ही नहीं बिगाड़ा, बल्कि घर का माहौल भी बिगड़ने लगा है। टमाटर के दाम के साथ लोगों का पारा भी अब बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन दामों के बढ़ने के कारण परिवारों में विवाद की खबरें सामने आने लगी है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है। 

    शहडोल जिले के एक गांव में ढाबा चलाने वाले एक युवक ने सब्जी में टमाटर डाल दिया तो पत्नी नाराज हो गई और पति से विवाद करने लगी। पति ने जवाब दिया तो गुस्से में उसे छोड़कर अपनी बहन के घर चली गई। पति ने इसकी शिकायत धनपुरी थाने में किया। अब पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है।

    थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि युवक ने थाने आकर बताया कि उसकी पत्नी उसकी बेटी के साथ कहीं चली गई है। जब युवक से कारण पूछा गया तो उसने बताया कि सब्जी बनाते समय उसने टमाटर डाल दिए। इसी बात से पत्नी नाराज हो गई और बहस करने लगी। उसकी बहस का उसने जवाब दिया तो वह नाराज होकर बच्ची को लेकर यहां से अपनी बहन के घर चली गई है और अब नहीं आ रही है।

    थाना प्रभारी जायसवाल ने बताया कि पति की शिकायत पर अभी कोई गुमशुदगी कायम नहीं की गई है। महिला से जब बाद में पुलिस ने संपर्क किया तो उसने बताया कि पति उसके साथ शराब के नशे में मारपीट करता है। इसी बात को लेकर वह नाराज है। इसी के चलते वह बेटी के साथ बहन के घर चली गई है। वहीं, युवक का कहना है कि उसका विवाद टमाटर के कारण हुआ है।