Category: national

  • ‘मन की बात’ में मोदी ने कहा- कई विदुषियों का भारत के विकास में योगदान, एक बेटी 10 बेटों के बराबर

    [object Promise]

    पीएम नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का अगला प्रसारण आज शुरू हो गया है, मन की बात कार्यक्रम का यह 40वां संस्करण है।
    कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर सुबह 11 बजे किया गया है। इस साल का उनका यह पहला कार्यक्रम है।

    नई सुविधा रेल यात्रियों को , स्क्रीन पर उंगली रखते पाएं जानकारी

    ‘मन की बात’ लाइव अपडेट

    –  मोदी ने बापू को याद करते हुए कहा कि 30 जनवरी को पूज्य बापू की पुण्यतिथि है। उसदिन हम शहीद दिवस मनाते हैं। शांति और अहिंसा का ही रास्ता बापू का रास्ता था। बापू जिन आदर्शों के साथ जिए वे आज भी प्रासंगिक हैं।
    – यूरोपीय संघ पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार यूरोपीय संघ ने मुझे कैलेंडर भेजा है जिसमें भारतीयों के योगदान को दर्शाया गया है।
    – पीएम ने बताया , सुभाषिनी मिस्त्री ने अस्पताल बनाने के लिए लोगों के घर में बर्तन मांजे, सब्जी बेची। इनके पति की मौत इलाज न मिलने की वजह से हो गई थी। आज इनके अस्पताल में निशुल्क इलाज किया जाता है, कुछ लोग मान सम्मान के लिए काम नहीं करते लेकिन उनके काम से हमें प्रेरणा मिलती है। 9 जनवरी को पूज्य महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।
    – अरविंद गुप्ता ने कचरे से बच्चों के लिए खिलौने बनाने में पूरा जीवन खपा दिया। वे देशभर के 3000 स्कूलों में जाकर प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही लक्ष्मी जी आज भी जंगल में रहती हैं लेकिन उन्होंने 500 हर्बल दवाइयां बनाई हैं। वह लोगोें की सेवा कर रही हैं इसलिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
    – मोदी ने कहा कि इन दिनों पद्म पुरस्कारों के विषय में चर्चा हो रही है। थोड़ा अगर बारीकी से देखें तो आपको गर्व होगा। आपको पता चलेगा कि कैसे-कैसे महान लोग हमारे बीच हैं।पिछले तीन सालों में पद्म पुरस्कारों की पूरी प्रक्रिया बदल गई है। कोई भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अब बहुत सामान्य लोगों को भी पुरस्कार मिल रहे हैं। अब पुरस्कार के लिए व्यक्ति के काम का महत्व बढ़ रहा है।
    – अकोला के लोगों ने इसमें भाग लिया। 20 जनवरी 2018 को भी यह अभियान चलाया गया
    – मुझे पता चला कि लोगों ने मोरना नदी को साफ करने का बीड़ा उठाया। यह नदी पहले हमेशा बहती थी लेकिन फिर मौसमी हो गई थी। इसके लिए एक ऐक्शन प्लान तैयार किया गयाः
    – मन की बात में बात करते हुए मोदी ने कहा,आज देशभर में 3000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। सस्ती दवाइयां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों और अस्पतालों के अमृत स्टोर पर उपलब्ध हैंः
    – पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं बिहार की जनता, राज्य के मुख्यमंत्री और मानव श्रृंखला में शामिल हर व्यक्ति की सराहना करता हूं।
    – मोदी ने बताया, कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। वह बात है लचीलापन, आवश्यक सुधार करना। हमारे समाज की विशेषता है कि खुद का सुधार करने का प्रयास किया जाता है।
    – मोदी मन की बात के जरिए कहा कि आज हमारी नारी शक्ति आत्मनिर्भर बन रही हैं। छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं ने भी एक मिसाल कायम की है।
    –  मुंबई का माटुंगा स्टेशन देश का ऐसा पहला स्टेशन है जहां सारी महिला कर्मचारी हैं।
    – मोदी ने कहा कि विमेन अचीवर्स पर एक पुस्तक भी तैयार की गई है। ताकि लोग उनके बारे में जानें और प्रेरणा ले सकें।
    – क्षमता बाजपेयी की अगवाई वाली आल वूमन क्रू ने उड़ान भरी। आज नारी हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं
    – हमारे स्कंद पुराण में कहा गया है, ‘दस पुत्रम समा कन्या।’ हमारे समाज में नारी को शक्ति का दर्जा दिया गया है। यह शक्ति परिवार को एकता के सूत्र में बांधती हैः
    – उन्होंने कहा हम सबके लिए दुख की बात है कि कल्पना चावला को इतनी कम उम्र में खो दिया। लेकिन उन्होंने नारी शक्ति को प्रेरणा दी। यह देखकर काफी खुशी होती है कि भारत में आज महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं
    – मोदी कल्पना चावला की पुण्यतिथि का जिक्र किया उन्होंने कल्पना की तारीफ की, कहा उन्होंने कहा कि कल्पना ने नारी शक्ति का मैसेज सभी को दिया था।
    -यह 2018 की पहली मन की बात है। दो दिन पहले ही गणतंत्र को उत्साह के साथ मनाया। पहली बार ऐसा हुआ कि 10 देशों के मुखिया इस समारोह में उपस्थित रहेः

    गौरतलब है कि मोदी इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।  पिछले संस्करण में उन्होंने तीन तलाक पर अपनी राय रखी थी।

    रामायण के सुन्दरकाण्ड की ये महत्वपूर्ण बातें नहीं पता है ज्यादातर लोगों को

  • सुप्रीम कोर्ट का रवैया सख्त गोरक्षकों पर , जानिए क्यों ?

    [object Promise]

    नई दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कथित गोरक्षकों के हमले रोकने में नाकाम रही प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेजा है। न्यायालय सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाते हुए तीनों राज्य के मुख्य सचिवों को अवमानना का नोटिस जारी किया है।

    [object Promise]
    गोरक्षकों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ‘हर जिले में तैनात किए जाए नोडल अफसर’ !

    इस मामले में तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य सरकारें गोरक्षकों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। गांधी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश के बाद से कथित गोरक्षकों द्वारा किए ऐसे ही सात हमलों का जिक्र किया है।

    बता दें कि राजस्थान में गोरक्षकों द्वारा पहलू खान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सितंबर में कहा था कि गोरक्षा के नाम पर हिंसा में संलिप्त लोगों को कानून के शिकंजे में लाने की जरूरत है। कोर्ट ने राज्य सरकारों को ऐसे मामलों के पीडि़तों को मुआवजा देने का निर्देश भी दिया था।

    सुप्रीम कोर्ट ने गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों पर लगाम के लिए प्रत्येक जिले में नोडल ऑफिसर तैनात करने का आदेश दिया था। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के इन आदेश पर अब तक अलम नहीं हुआ है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाते हुए तीनों राज्यों के मुख्य सचिवों को अवमानना नोटिस जारी किया और उनसे 3 अप्रैल तक अपना जवाब देने को कहा है।

    इसे भी पढ़े: आप हो जायेंगे हैरान जब इस मुस्लिम स्कूल में संस्कृत के श्लोक की सुनेंगे आवाज !

  • करणी सेना के नेता अम्मू ने इसलिए छोड़ दी भाजपा, जानिये !

    [object Promise]

    गुरुग्राम, फिल्म पद्मावत के खिलाफ  मोर्चा खोलकर सुर्खियां बटोरने वाले करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने भाजपा से अलग होने की बात कही। करणी सेना के महासचिव सूरजपाल अम्मू हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

    [object Promise]
    Rashtriya Rajput Karni Sena protest

    अम्मू को मंगलवार को जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद अम्मू के परिजनों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाया था। बता दें कि सूरजपाल अम्मू गुरुग्राम के भोंडसी जेल में थे। दो दिन पहले उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें वापस ले जाने की इजाजत दे दी थी। अम्मू की न्यायिक हिरासत सोमवार 29 जनवरी को ही खत्म होने वाली थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था। मंगलवार को उन्हें डीसीपी हेडक्वार्टर से जमानत मिल गयी।

    [object Promise]
    Rashtriya Rajput Karni Sena protest-ammu

    अम्मू को धारा 107 और 151 के मामले में जमानत दी गई है। सूरजपाल को अब 2 फरवारी को फिर डीसीपी हेडक्वार्टर के सामने पेश होना होगा जबकि तीन फरवारी को सोहना कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस द्वारा अम्मू को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की याचिका पर 3 फरवरी को सोहना कोर्ट में सुनवाई होगी।

  •  Medical College Admission Scam: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस नारायण शुक्ला पर चलेगा महाभियोग 

    [object Promise]

    नई दिल्ली/इलाहाबाद । मेडिकल कॉलेज प्रवेश घोटाले में जांच के घेरे में आए इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस नारायण शुक्ला से न्यायिक कामकाज वापस ले लिया गया है। तीन जजों की इन हाउस जांच कमेटी की रिपोर्ट में जस्टिस शुक्ला पर लगे आरोपों में दम पाए जाने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। इससे उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई का रास्ता भी साफ माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस नारायण शुक्ला पर महाभियोग चलेगा।

    [object Promise]
    Deepak Mishra

    मालूम हो कि लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज को सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2017-18 के सत्र में प्रवेश (एडमिशन) लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के मना करने के बावजूद हाई कोर्ट में जस्टिस शुक्ला की पीठ ने मेडिकल कॉलेज को इस वर्ष छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दे दी थी। इस मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने जस्टिस शुक्ला पर लगे आरोपों की इन हाउस जांच प्रक्रिया अपनाते हुए तीन न्यायाधीशों की जांच समिति बनाई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में जस्टिस शुक्ला पर लगे आरोपों को सही बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद जस्टिस शुक्ला को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने या पद से इस्तीफा देने का सुझाव दिया था लेकिन जस्टिस शुक्ला ने सुझाव नहीं माना।

    [object Promise]
    SC

    इस पेड़ की पूजा करने से मिल जाती है मनचाही गर्लफ्रेंड

    इसके बाद प्रधान न्यायाधीश ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दिलीप भोसले से कहा कि वे जस्टिस शुक्ला का न्यायिक कामकाज वापस ले लें। तत्पश्चात जस्टिस शुक्ला से न्यायिक कामकाज वापस ले लिया गया है। उनका न्यायिक कामकाज वापस लिये हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है। सूत्र बताते हैं कि समिति ने रिपोर्ट में जस्टिस शुक्ला को पद से हटाए जाने की भी सिफारिश की है। लेकिन संविधान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज को सिर्फ महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता है। ऐसे में जस्टिस शुक्ला को पद से हटाने के लिए भी वही प्रक्रिया अपनानी होगी। समिति की रिपोर्ट भी केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

    [object Promise]
    Judge Narayan Shukla

    कामकाज वापस लिए जाने से पहले जस्टिस शुक्ला की पीठ जेल की क्रिमिनल अपीलों की सुनवाई करती थी। मेडिकल कॉलेज मामले में फैसले पर विवाद उठने के बाद उन्हें लखनऊ से इलाहाबाद की प्रधान पीठ में बुला लिया गया था।
    महाभियोग की प्रक्रिया में जज को पद से हटाने का प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में लाया जा सकता है। लोकसभा में प्रस्ताव लाने के लिए प्रस्ताव पर 100 सांसदों के हस्ताक्षर होना चाहिए जबकि राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षरित प्रस्ताव की जरूरत होती है। प्रस्ताव के बाद आरोपों की जांच के लिए सदन के अध्यक्ष भारत के प्रधान न्यायाधीश से मशविरा करके तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करते हैं जो कि आरोपी जज पर लगे आरोपों की जांच करती है। जांच में जज को कदाचार का दोषी पाए जाने पर सदन में महाभियोग पर बहस होती है। कुछ वर्ष पहले कलकत्ता हाई कोर्ट के जज सौमित्र सेन के खिलाफ महाभियोग चला था लेकिन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही जस्टिस सेन ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    इन 10 पौधें से आपको मिलती है पोजोटिव एनर्जी और शुद्ध वायु

    कदाचार के आरोपी जस्टिस सौमित्र सेन ने भी पद से इस्तीफा देने की सलाह नही मानी थी। इसके बाद उनका न्यायिक कामकाज वापस ले लिया गया था और प्रधान न्यायाधीश ने उन्हें पद से हटाने के लिए सरकार को लिखा था। कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीडी दिनकरन पर भी कदाचार के आरोप लगे थे। वे मुख्य न्यायाधीश थे इसलिए उनका न्यायिक या प्रशासनिक कामकाज वापस नहीं लिया जा सकता था क्योंकि कार्य का बंटवारा और प्रशानिक कामकाज मुख्य न्यायाधीश ही देखते हैं। इसलिए उनका स्थानांतरण सिक्किम हाई कोर्ट कर दिया गया। जब जस्टिस दिनकरन के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हुई तभी उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। सौमित्र सेन ने भी महाभियोग के दौरान इस्तीफा दे दिया था।

    Read More : लालफीताशाही, अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार, ऐसे में कैसे होगा विकास ?

  • भाजपा को लगा तगड़ा झटका, हारी तीनों लोकसभा उपचुनाव की सीटें

    [object Promise]

    नई दिल्ली । राजस्थान के अलवर लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. जसवंत सिंह यादव को शिकस्त दी है। इस चुनाव में जहां एक ओर कांग्रेस को 5,02,252 वोट मिले वहीं दूसरी ओर भाजपा को महज 3,61,407 मतों से संतोष करना पड़ा है।

    दिलचस्प बात यह है कि यहां पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से दो मुस्लिम भी शामिल हैं लेकिन दोनों का जमानत जप्त हो गया है। एक को 650 तो दूसरे को 1320 वोट मिले हैं। यानी इस उपचुनाव में मुस्लिमों ने बिना किसी भ्रम के एक साथ वोट डाला है।

    [object Promise]
    pilot-tweet

    इधर अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रघु शर्मा 77,868 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस को भाजपा के राम स्वरूप लांबा ने चुनौती दी थी लेकिन लांबा अब पिछड़ते जा रहे हैं। अजमेर से कांग्रेस के रघु शर्मा का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान के मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्ति सिंह को 12,976 मतों से हरा दिया है।

    [object Promise]
    pilot-raje

    पंश्चिम बंगाल से खबर आ रही है कि वहां भी भाजपा की जीत नहीं हुई है और दोनों ही सीटों पर ममता बनर्जीघ्के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के खाते में गयी है। हालांकि यहां भाजपा के लिए संतोष का विषय यह हैघ्कि इनका वोट प्रतिशत बढ़ा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा सीपीएम को ढ़केल कर दूसरे नम्बर की पार्टीघ्बनकर उभरी है।
    बता दें कि यह उपचुनाव भाजपा सांसद सांवर लाल जाट (अजमेर), सांसद चांद नाथ योगी (अलवर) और विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण हुआ था। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, जनादेश सरकार के खिलाफ हैं। हम आशा करते हैं कि हमारी बढ़ोतरी बरकरार रहेगी। वसुंधरा राजे और उनकी सरकार को लोगों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

    Read More : भिखारी को कंधा देकर किया अंतिम संस्कार, महिलाओं ने कायम की मानवता की मिसाल

                       पुलिस हो गई हैरान, जब पकड़े गये तस्कर महेन्द्र ने खोला ऐसा राज!

  • अनुपम खेर का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने ट्वीट किया-I Love Pakistan

    [object Promise]

    फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट मंगलवार (6 फरवरी) को हैक हो गया। यह जानकारी खुद अनुपम खेर ने दी है। उन्होंने कहा कि मेरा ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। मुझे अभी भारत के मित्रों ने कॉल कर बताया है। इस समय मैं लॉस एंजिलिस में हूं। हालांकि मैंने इसकी सूचना ट्वीटर को दे दी है।

    जानिये FIR लिखवाने का पूरा प्रॉसेस, क्या करें जब पुलिस FIR लिखने से मना कर दे?

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर अकाउंट को हैक करने वाले ने खुद को तुर्की का रहने वाला बताया है। उसने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिज तिम ने हैक कर लिया है और आपका सारा जरूरी डेटा कैप्चर कर लिया है। वहीं हैकर ने ट्वीट के आखिरी में लिखा कि ‘आई लव पाकिस्तान’।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि हैकर्स ने अनुपम खेर के अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। सभी ट्वीट्स में ‘आई सपॉर्ट तुर्की’ और ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा गया है। इसके अलावा एक ट्वीट में तुर्की का झंडा, बंदूक पकड़े आतंकी और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

  • महानायक अमिताभ ने कहा ट्विटर को अलविदा, ये है वजह

    [object Promise]

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को छोडऩे के संकेत दिए हैं। अमिताभ बच्चन ने कल देर रात ट्वीट कर इस आशय के संकेत दिए हैं। अमिताभ ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि उसने उनके फॉलोअर्स घटा दिए हैं।

    [object Promise]
    अमिताभ-बच्चन-अपने-परिवार-के-साथ

    बॉलीवुड के महानायक ने कहा, “ट्विटर, आपने मेरे फॉलोअर्स घटाए हैं? यह मजाक लग रहा है। अब समय आ गया है विदा लेने का। अभी तक के सफर के लिए धन्यवाद।” उन्होंने कहा कि इस समुद्र में और भी कई सारी मछलियां हैं और कहीं ज्यादा रोचक हैं।

    उन्होंने इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने तस्वीर साझा की है जिसमें वह किसी विलेन को अपने शिकंजे में लिए हुए हैं। इससे पता चलता है कि ट्विटर के रवैये से एंग्री यंग मैन वाला उनका किरदार फिर जाग गया है।

    [object Promise]
    amitab bacchan.jpg 1

    बताया जा रहा है कि अमिताभ ने पिछले दिनों ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या कुछ कम हुई है। ट्विटर की ओर से हालांकि अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आयी है।अमिताभ का ट्विटर पर यह 2599 दिन था. अमिताभ ट्विटर अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करने के लिए काफी फेमस थे. चाहे कोई भी मौका हो अमिताभ अपने फैंस के साथ अपनी फोटो और फिलिंग जरुर शेयर करते थे.

    [object Promise]
    amitabh-bacchan-

    सुपरस्टार शाहरुख खान के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 3.2 करोड़ के पार हो गई है. आंकडों के मुताबिक अमिताभ के फॉलोअर्स की संख्‍या 39,901,349 है, तो शाहरुख खान के फॉलोअर्स की संख्‍या 32,939,375 है. देखा जाए तो दोनों के फॉलोअर्स में बहुत अंतर नहीं है, हो सकता अगले कुछ दिनों में अमिताभ बच्चन फ‍रि से ट्विटर पर दिखाई दें.

  • दो दिनों के लिए दिल्ली बंद, व्यापारियों ने किया बड़ा ऐलान

    [object Promise]

    दिल्ली में हो रही सीलिंग को लेकर व्यापारियों ने बड़ा ऐलान किया है। सभी व्यापारी संघ ने बैठक के बाद व्यापारियों ने 2 और 3 फरवरी को दिल्ली बंद का ऐलान किया है।

    दिल्ली में 5 हजार जगहों पर सीलिंग विरोधी प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में व्यापारी सीलिंग की मॉनिटरिंग कमिटि से भी मिलेंगे। सीलिंग बंद ना होने पर जनप्रतिनिधियों के घरों का भी घेराव किया जाएगा।

    इस बार व्यापारी सीलिंग रुकवाने के लिए आंदोलन में अपनी जान तक झोंकने को तैयार हैं। सीलिंग के विरोध में बुधवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में दिल्ली के करीब 750 व्यापारिक संगठनों ने एकजुट होकर महापंचायत में 72 घंटे के दिल्ली व्यापार बंद का फैसला लिया।

    बता दें कि कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बंद की घोषणा की थी कि “शीर्ष न्यायालय के आदेश की आड़” में “दिल्ली नगर निगम कानून 1957 के मूलभूत प्रावधानों को ताक” पर रख सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

    आप का बंद को समर्थन

    आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेंगे आप की विज्ञप्ति के अनुसार विरोध प्रदर्शन के पहले चरण में 23 जनवरी को आप कार्यकर्ता दिल्ली के सभी बाजार बंद कर व्यापारियों के साथ सड़कों पर उतरेगे। बंद का नेतृत्व आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय करेंगे।

    वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने सीलिंग और अन्य मुद्दों पर तीन नगर निगमों और दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

    एलजी को लिखा खत

    विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर मिलने के लिए समय न देने का आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष गोयल ने कहा कि उपराज्यपाल भाजपा के सदस्यों को मिलने के लिए आसानी से समय देते हैं।

    जबकि हमें (विधानसभा अध्यक्ष) नजरअंदाज किया जा रहा है। ये बड़ा ही निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों का सम्मान करें और मुलाकात का समय दिया जाए। इसी से संबंधित एक पत्र दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने उपराज्यपाल को बुधवार को पत्र लिखा है।

  • रक्षा उत्पादन में मिलेगा निजी क्षेत्र को बढ़ावा, बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर

    [object Promise]

    केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार 2018 में उद्योग अनुकूल रक्षा उत्पादन नीति लाने जा रही है। जिसके जरिए सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और एमएसएमई (लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग) द्वारा घरेलू उत्पादन को बढावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “जब एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार सत्ता में आई तब रक्षा बलों की क्षमता को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए काफी जोर दिया गया।

    दो दिनों के लिए दिल्ली बंद, व्यापारियों ने किया बड़ा ऐलान

    हमारी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को पर्याप्त बजट समर्थन सुनिश्चित करने में सक्षम आंतरिक सुरक्षा उत्पादन को विकसित और पोषण करने के लिए कई पहलें की गई हैं।” उन्होंने कहा, “रक्षा उत्पादन में हमने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को उदार बनाने समेत निजी निवेश को मंजूरी दी है।”

    वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में अपने बजट संबोधन में कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अरुणाचल प्रदेश में सेला दर्रा के तहत एक सुरंग का निर्माण किया जाएगा। सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश के तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों के बीच सीमा पर स्थित एक बेहद ऊंचा पर्वतीय दर्रा है, जिसे चीन दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है। जेटली ने कहा कि जोजिला दर्रा के पास 14 किलोमीटर लंबे सुरंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    अभिनेत्री हार्दिक पंड्या के प्यार में हुई हुई पागल

    केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2018-19 का बजट पेश किया। करीब डेढ़ घंटे के अपने भाषण में वित्त मंत्री ने समाज के हर तबके लिए कुछ ना कुछ घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री के भाषण के फौरन बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने इस बजट को ‘न्यू इंडिया’ और लोगों का जीवन स्तर सुधारने वाला बजट बताया है। उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली और उनकी पूरी टीम को इस दूरदर्शी बजट के लिए बधाई दी है।

  • अमेरिकी वायुसेना प्रमुख ने जोधपुर में भरी ‘तेजस’ उड़ान, अभी तक कोई विदेशी ऐसा नहीं कर पाया था

    [object Promise]

    अमेरिकी वायुसेना प्रमुख डेविड गोल्डफिन भारत दौरे पर हैं। शनिवार को  भारत और अमेरिकी वायुसेना के बीच रिश्ते मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने भारत में निर्मित तेजस विमान में उड़ान भरी। इसी के साथ डेविड तेजस में उड़ान भरने वाले पहले विदेशी सेना प्रमुख बन गए हैं। शनिवार को जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन से डेविड ने जैसे ही उड़ान भरी इंडियन एयरफोर्स के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा, ‘जनरल जेविड एल गोल्डफिन, भारतीय वायुसेना प्रमुख की आधिकारिक भारत यात्रा है। उन्होंने भारत में निर्मित तेजस विमान में उड़ान भरी।’

    नीतीश कुमार देश के अगले पीएम हो सकते हैं : एनपीपी

    जनरल गोल्डफिन का यह कदम दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों की तरफ इशारा कर रहा है। जनरल गोल्डविन के भारत दौरे पर इंडियन एयरफोर्स ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘भारत और अमेरिका की वायुसेनाओं के बीच पहले ही मजबूत रिश्ते हैं। हम इसे और प्रगाढ़ बनाने जा रहे हैं।’

    17 फ़रवरी को होगी बोफोर्स केस पर सुनवाई, CBI का दावा- मिले हैं नए तथ्य, जाँच जरूरी

    भारत दौरे पर आए अमेरिकी वायुसेना प्रमुख को भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी दिखाया गया जो पाकिस्तान और चीन की सीमा तक टैंक ले जाने में सक्षम है। अमेरिकी वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सी-17 फ्लीट को ऑपरेट करती है।

    बता दें कि युद्धक विमान तेजस का निर्माण तो स्वदेश में किया गया है लेकिन इसका इंजन अमेरिकी है। तेजस में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार प्रणाली इजरायल की है और इजेक्शन सीट ब्रिटेन की है। तेज विमान के कई अन्य पुर्जे भी विदेशों से आयात किए गए हैं। तेजस एक तरह से चीन और पाकिस्तान के संयुक्त रूप से बनाए गए लड़ाकू विमान जेएफ-17 थंडर की टक्कर का है। तेजस एक उड़ान में करीब 2300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है जबकि थंडर 2,037 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।