Category: national

  • मैं पीएम मोदी का फैन हूं! एलन मस्क से मोदी की मुलाकात

     
    डेस्क। PM Modi Meet Elon Musk: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर अमेरिका पहुंच चुके हैं। वहां उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। पीएम मोदी ने अमेरिका पहुंचते ही टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात करी है। न्यूयॉर्क के एक होटल में मुलाकात के दौरान एलन मस्क ने पीएम मोदी की तारीख करते हुए बोला है कि मैं भारत के भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मस्क ने ये भी कहा कि पीएम मोदी अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और बहुत परवाह भी करते हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी भारत में निवेश करने को लेकर हमें प्रेरित भी करते रहे हैं।
    भारत की जमकर करी तारीफ
    एलन मस्क ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैन हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि भारत में दुनिया के किस अन्य देश के मुकाबले अधिक संभावनाएं हैं। मैं ये बोल सकता हूं कि पीएम मोदी भारत के लिए सही चीजें करना चाहते हैं। 
    मस्क ने ये भी कहा कि पीएम मोदी का नजरिया नई कंपनियों को लेकर बहुत उदारवादी है। मस्क ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ 2015 में हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है।
    आपको बता दें कि अमेरिका पहुंचते ही सबसे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी खगोलशास्त्री, लेखक और विज्ञान संचारक नील डी ग्रासे टायसन (Neil De Grasse Tyson) के साथ मुलाकात की और इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे राष्ट्राध्यक्ष के साथ समय बिताकर काफी खुश हूं, जो वैज्ञानिक रूप से उतना ही विचारशील है जितना कि प्रधानमंत्री मोदी है। मुझे भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में सुनकर खुशी हुई। मुझे पूरा यकीन है कि मैं अकेला नहीं हूं जब मैं कहता हूं कि भारत जो हासिल कर सकता है, उसकी कोई सीमा भी नहीं है। इसलिए मैं भारत के लिए बहुत उज्ज्वल भविष्य को देखता हूं।

  • International Yoga Day 2023 : पीएम मोदी ने विदेश से किया संबोधित

    डेस्क। International Yoga Day 2023 : दुनियाभर में मनाया जा रहा योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर हैं और वह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई भी करेंगे। और इस दौरान UN के बड़े अधिकारी योग भी करेंगे।
     संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी और दुनियाभर से आए व्यक्ति इसमें हिस्सा लेंने वाले हैं। वहीं भारत में धूम-धाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जा रहा है।
    पीएम मोदी अमेरिका में हैं पर योग दिवस के अवसर पर उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग को परिभाषित करते हुए बोला है कि “युज्यते अनेन इति योग’ अर्थात जो जोड़ता है वो ही योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित भी करता है।

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्राइम हिस्ट्री शीट की समीक्षा में देरी पर उठाया सवाल

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपराध हिस्ट्री शीट खोलने के बाद उसकी समीक्षा न करने पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार को 26 जून को जवाब देने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की खंडपीठ ने यह आदेश शोएब इब्राहिम की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया. याचिकाकर्ता के वकील का तर्क यह है कि बिना किसी कारण के याचिकाकर्ता के मानवाधिकारों और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता की हिस्ट्रीशीट अप्रैल 1997 को खोली गई थी और उत्तर प्रदेश पुलिस रेगुलेशन के विनियमन 231 के अनुसार, हिस्ट्रीशीट की हर दो साल में समीक्षा की जानी चाहिए। लेकिन ऐसा कभी नहीं किया गया। इस महीने की शुरुआत में, सरकारी वकील को मामले में निर्देश प्राप्त करने को कहा गया था और उन्होंने एकमात्र जानकारी यह दी थी कि याचिकाकर्ता का लगभग 18 मामलों का आपराधिक इतिहास है।

    वह अदालत को यह बताने में असमर्थ रहे कि आपराधिक मामलों का नतीजा क्या हुआ। वह अदालत को यह भी बताने में असमर्थ रहे कि याचिकाकर्ता 1997 से हिस्ट्रीशीटर क्यों बना हुआ है। इसलिए, अदालत ने एक सप्ताह की अवधि के भीतर एक विस्तृत जवाबी हलफनामा दायर किया जाए।

  • अमित शाह का मप्र-छग का दौरा आज

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुरुवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वे बालाघाट और दुर्ग में जनसभा को संबोधित करने वाले है। दोनो ही राज्यों में उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। बताया गया है कि गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह शाम चार बजे पुलिस लाइन बालाघाट हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से श्याम बिहारी शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे। जहां शाम 4.20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम 5.25 बजे प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। वह 5.55 बजे मंदिर से प्रस्थान कर सड़क मार्ग द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से शाम छह बजे बीएसएफ हेलीकॉप्टर द्वारा नागपुर प्रस्थान करेंगे।

    केंद्रीय गृहमंत्री शाह के स्वागत की जोरदार तैयारी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बीती रात ही बालाघाट पहुंच गए और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा के तमाम अन्य नेता भी थे।

    इससे पहले केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री शाह दोपहर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। रायपुर विमानतल में कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री शाह दोपहर लगभग एक बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां पंडवानी गायिका एवं पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात करने उनके घर सेक्टर-एक जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम आएंगे, जहां वे जनसभा में लाभार्थियों व कार्यकर्तार्ओं को संबोधित करेंगें। आमसभा के पश्चात केंद्रीय मंत्री शाह मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • Bank Holidays July: जुलाई में इतने दिन होगी बैंक में छुट्टी

    डेस्क। जुलाई 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर देश भर के बैंक करीब 15 दिन के लिए बंद रहेंगे। प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर के बैंक हर महीने पहले और तीसरे शनिवार को खुले भी रहते हैं।
    भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार, बैंक सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहेंगे और कुछ क्षेत्रीय अवकाश राज्य-स्पेसिफिक भी हैं। हालाँकि, क्षेत्रीय अवकाश संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय किए जाते हैं साथ ही, बैंकिंग रेगूलेटर ने बैंकों के लिए रविवार को बंद रहना अनिवार्य भी किया हुआ है।
    जुलाई में होंगी कुल 15 अवकाश
    जुलाई के महीने में शनिवार और रविवार को छोड़ दिया जाए तो कुल आठ अवकाश होते हैं। जिसकी शुरुआत 5 जुलाई से गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन से शुरू होगी और 29 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी से खत्म भी हो जाएगी। ये छुट्टियां कुछ राज्यों को छोड़कर भारत के सभी बैंकों पर लागू होने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर 7 अवकाश शनिवार और रविवार से जुड़े हुए हैं।
     जुलाई के महीने में 5 रविवार होंगे और दो शनिवार की छुट्टियां रहने वाली हैं। ऐसे जुलाई के महीने में कुल 15 अवकाश रहने वाले हैं और अगर किसी को बैंक में काफी जरूरी काम है तो अपना टाइम बैंकों के अवकाश के हिसाब से बनाना होगा और वैसे एटीएम, कैश डिपॉजिट, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग हमेशा की तरह काम भी करते रहेंगे।
    2000 रुपये के नोट हो रहे हैं डिपॉजिट
     दूसरी ओर देश के सभी बैंकों में 2000 रुपये के नोट डिपॉजिट हो रहे हैं और मई के महीने में आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का आदेश भी दिया था। देश के लोगों को सितंबर के अंत तक इन 2000 रुपये के नोटों को डिपॉजिट करने की बात बोली थी। जिस पर लगातार काम भी हो रहा है। वहीं ऐसे में अगर किसी के पास जुलाई में 2000 रुपये के नोट आ जाते हैं और उन्हें बैंकों में डिपॉजिट कराने की जरुरत पड़ती है तो ऐसे लोगों को बैंकों हॉलिडे के हिसाब से एडजस्ट भी करना होगा।
    बैंक होलिडे की लिस्ट
    2 जुलाई 2023: रविवार
    5 जुलाई 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू, श्रीनगर)
    6 जुलाई 2023: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
    8 जुलाई 2023 : दूसरा शनिवार
    9 जुलाई 2023: रविवार
    11 जुलाई 2023: केर पूजा (त्रिपुरा)
    13 जुलाई 2023: भानु जयंती (सिक्किम)
    16 जुलाई 2023: रविवार
    17 जुलाई 2023: यू तिरोट सिंग डे (मेघालय)
    21 जुलाई 2023: द्रुक्पा त्शे-ज़ी (गंगटोक)
    22 जुलाई 2023 : चौथा शनिवार
    23 जुलाई 2023: रविवार
    29 जुलाई 2023: मुहर्रम (लगभग सभी राज्यों में)
    30 जुलाई 2023: रविवार
    31 जुलाई 2023: शहादत दिवस (हरियाणा और पंजाब)

  • पीएम मोदी ने शीर्ष अमेरिकी सीईओ से की मुलाकात, तकनीकी सहयोग मांगा

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो इस समय अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं, ने वाशिंगटन में अमेरिकी सीईओ के विभिन्न वर्गों से मुलाकात की और उनसे भारत में तकनीकी सहयोग की मांग की। बुधवार को बैक-टू-बैक बैठकों की श्रृंखला में, मोदी ने सबसे पहले एप्लाइड मैटेरियल्स के प्रेसिडेंट और सीईओ गैरी ई. डिकर्सन से मुलाकात की और उनकी कंपनी को भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने और प्रक्रिया प्रौद्योगिकी और उन्नत पैकेजिंग क्षमताओं को विकसित करने में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया।

    मोदी और डिकर्सन ने कुशल कार्यबल बनाने के लिए भारत में शैक्षणिक संस्थानों के साथ एप्लाइड मैटेरियल्स के सहयोग की क्षमता पर चर्चा की।

    इसके बाद प्रधानमंत्री ने जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के सीईओ लॉरेंस कल्प जूनियर से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने भारत में विनिर्माण की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के लिए कंपनी की सराहना की।

    चर्चा भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए जीई के बड़े प्रौद्योगिकी सहयोग पर केंद्रित थी, जबकि मोदी ने कंपनी को भारत में विमानन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में बड़ी भूमिका निभाने के लिए भी आमंत्रित किया।

    बाद में, मोदी ने माइक्रोन के भारतीय-अमेरिकी सीईओ संजय मेहरोत्रा से भी मुलाकात की।

    प्रधानमंत्री ने भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए माइक्रोन टेक्नोलॉजी को आमंत्रित किया और कहा कि देश सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला के विभिन्न हिस्सों में प्रतिस्पर्धी लाभ प्रदान कर सकता है।

    पीएम मोदी गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे और राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन द्वारा व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

  • रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध को यूरोपीय संघ की स्वीकृति

    यूरोपीय संघ परिषद ने पिछले साल यूक्रेनी संकट शुरू होने के बाद से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के 11वें पैकेज को स्वीकृति दे दी है। प्रतिबंधों की सूची में 87 नई संस्थाएं शामिल हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इसके तहत रूसी ट्रेलरों और अर्ध-ट्रेलरों वाले ट्रकों पर यूरोपीय संघ में माल परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है, और एक निश्चित इंजन आकार से ऊपर की सभी नई और सेकेंड-हैंड कारों, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और लक्जरी कारों के निर्यात पर प्रतिबंध को बढ़ाया गया है।

    परिषद के अनुसार, द्रुजबा तेल पाइपलाइन के उत्तरी खंड के माध्यम से रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए जर्मनी और पोलैंड को दी गई अस्थायी छूट समाप्त हो जाएगी। हालांकि, कजाकिस्तान या किसी अन्य तीसरे देश से निकलने वाला तेल रूस के माध्यम से पारगमन जारी रख सकेगा और ड्रुजबा तेल पाइपलाइन के माध्यम से यूरोपीय संघ में आयात किया जा सकेगा।

    स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार जवाब में, मॉस्को ने भी यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों पर रूस में प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। रूसी समाचार एजेंसी ने रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि यूरोपीय संघ का कदम अवैध और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय कानूनी विशेषाधिकारों को कमजोर करने वाल है।

  • भारत के प्रति पीएम मोदी की निष्ठा निर्विवाद, जबकि राहुल पहुंचाते हैं नुकसान : भाजपा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान, दोनों नेताओं द्वारा भारत और भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिए गए वक्तव्यों की तुलना करते हुए भाजपा ने दावा किया है कि भारत के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निष्ठा निर्विवाद है, जबकि इसके विपरीत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को व्यक्तिगत लाभ के लिए देश के हितों को नुकसान पहुंचाने में भी कोई परेशानी नहीं है।

    भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के दो वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, राहुल गांधी एक विशेषाधिकार प्राप्त वंशवादी हैं, लेकिन बेहद औसत दर्जे के हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक स्व-निर्मित व्यक्ति और असाधारण रूप से प्रतिभाशाली हैं। लेकिन एक चीज जो वास्तव में उन्हें अलग करती है, वह है देश के प्रति उनका प्यार और प्रतिबद्धता।

    मालवीय ने हा कि, व्यक्तिगत लाभ के लिए राहुल गांधी को भारत के हितों की अदला-बदली करने में कोई परेशानी नहीं है, जबकि दूसरी ओर पीएम मोदी की भारत के प्रति निष्ठा निर्विवाद है।

  • चारधाम यात्रा 2023: डेडलाइन खत्म, अब जीपीएस लगे वाहनों को ही ग्रीनकार्ड

    चारधाम यात्रा-2023 को लेकर विभाग ने निर्णय लिया है कि अब ग्रीन कार्ड तभी नवीनीकृत किए जाएंगे, जब वाहन में जीपीएस लगा होगा। इस समय विभाग में 10 हजार से अधिक वाहनों में जीपीएस लगाया जाना है। संयुक्त आयुक्त परिवहन एसके सिंह ने कहा कि वाहनों का ग्रीनकार्ड तभी जारी किया जाएगा, जब उनमें जीपीएस लगा होगा। जीपीएस नहीं तो ग्रीन कार्ड भी नहीं मिलेगा।

    दरअसल, उत्तराखंड में अब बिना जीपीएस लगाए व्यावसायिक वाहनों को चारधाम यात्रा में वाहन संचालन के लिए ग्रीन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा इसके लिए व्यावसायिक वाहन स्वामियों को जीपीएस लगाने के लिए दी गई समय सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब उसी वाहन को ग्रीनकार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें जीपीएस लगा होगा। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण वाहनों की तेज रफ्तार भी है। वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने सभी वाहनों में जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस सिस्टम (वीएलटीएस) लगाना अनिवार्य किया है।

    क्या है जीपीएस:-

    वर्ष 2019 के बाद बनने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों में कंपनियां ही ये डिवाइस लगाकर दे रही हैं। इससे पहले के वाहनों में इसे लगाया जाना है। इससे यह जानकारी मिल जाती है कि वाहन किस गति से चल रहा है, कहां चल रहा है और किस प्रकार चल रहा है। इस पर परिवहन मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जाती है।

    जीपीएस अनिवार्य करने की समय सीमा पर था विवाद:-

    सरकार ने गत वर्ष चारधाम यात्रा से पहले, वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य किया था। वाहन स्वामियों के विरोध को देखते हुए इसे एक वर्ष तक के लिए टाल दिया गया। इस वर्ष फिर इसे लागू करने की बात हुई तो वाहन स्वामियों ने इसके लिए कुछ वक्त मांगा। ऐसे में विभाग ने इन्हें 31 मई तक का समय दिया। अब यह समय सीमा समाप्त हो चुकी है।

    जीपीएस लगे होने पर ही जारी होगा ग्रीन कार्ड:-

    इस बीच सभी यात्रा मार्ग पर चलने वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ये ग्रीन कार्ड छह माह तक के लिए दिए गए हैं। विभाग ने निर्णय लिया है कि अब ग्रीन कार्ड तभी नवीनीकृत किए जाएंगे, जब वाहन में जीपीएस लगा होगा। इस समय विभाग में 10 हजार से अधिक वाहनों में जीपीएस लगाया जाना है। संयुक्त आयुक्त परिवहन एसके सिंह ने कहा कि वाहनों का ग्रीन कार्ड तभी जारी किया जाएगा, जब उनमें जीपीएस लगा होगा।

  • गुजरात में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर स्थापित करेगा गूगल: पिचाई

    अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा की है कि कंपनी गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपना ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलेगी। अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पिचाई ने घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी अपने 10 अरब डॉलर के डिजिटलीकरण फंड के माध्यम से भारत में निवेश करना जारी रखेगी।  2020 में, गूगल ने अगले पांच से सात वर्षों में अपने भारत डिजिटलीकरण फंड के माध्यम से देश में 10 बिलियन डॉलर का भारी निवेश करने की घोषणा की थी।

    पिचाई ने कहा, आज हम गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपना ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा कर रहे हैं। यह यूपीआई और आधार की बदौलत भारत के फिनटेक नेतृत्व को मजबूत करेगा। हम उस नींव पर निर्माण करने जा रहे हैं और इसे विश्व स्तर पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री मोदी का ²ष्टिकोण अपने समय से आगे का है और मैं अब इसे एक ब्लूप्रिंट के रूप में देखता हूं जिसे अन्य देश भी करना चाह रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि मोदी ने पिचाई से बातचीत की और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा देने जैसे उपायों पर चर्चा की।

    उन्होंने रिसर्च एंड डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए भारत में गूगल और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की। पिछले साल दिसंबर में, पिचाई ने भारत का दौरा किया और भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए समर्थन का वादा किया। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद पिचाई ने ट्वीट किया, हमारी मजबूत साझेदारी जारी रखने और एक खुले, कनेक्टेड इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।

    सरकार की डिजिटल इंडिया पहल की सराहना करते हुए, पिचाई ने कहा कि वह 2023 में जी20 की अध्यक्षता संभालने वाले भारत के साथ अपने अनुभव को दुनिया के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में तकनीकी परिवर्तन की गति असाधारण है और आगे कई अवसर हैं।