Category: national

  • मुजफ्फरनगर दंगे में फंसे सारे BJP नेताओं को बचाने की तैयारी में सीएम योगी, डीएम से मांगी रिपोर्ट

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ और उनकी बीजेपी की सरकार अब  मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़ा एक मामला वापस लेने की तैयारी कर रहा है। योगी सरकार  मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान कानून के चक्करों में फंसे सारे बीजेपी नेताओं को बचाने का विचार कर रहे हैं।  2013 में मुजफ्फरनगर दंगा में बीजेपी नेताओं के खिलाफ अदालत में लंबित 9 आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए डीएम से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

    यह जानकारी राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र से मिली है। दंगों में उत्तरप्रदेश के मंत्री सुरेश राणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान, विधायक उमेश मलिक, सांसद भारतेंदु सिंह और पार्टी नेता साध्वी प्राची के खिलाफ मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के लिए जिला अधिकारी को पांच जनवरी को पत्र लिखे गए थे। उत्तर प्रदेश के न्याय विभाग में विशेष सचिव राज सिंह ने इस दंगे से जुड़े 13 पहलूओं पर जवाब मांगा है।

    ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की बनाई जाएगी 108 फीट ऊंची प्रतिमा, सोमवार को होगा शिलान्यास

    हालांकि, पत्र में नेताओं के नाम का जिक्र नहीं किया गया है  लेकिन उनके खिलाफ दर्ज मामलों की फाइल संख्या का जिक्र जरूर किया गया है। बता दें कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए गए थे।

    मुजफ्फरनगर में भीषण दंगा समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार के दौरान हुआ था।  मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में अगस्त-सितंबर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे में 60 लोग मारे गए थे और 40 हजार से अधिक लोग बेघर हुए थे।

    पक्षी से टकराया एयर इंडिया का विमान, CM बीरेन सिंह सहित बाल-बाल बचे 180 यात्री

  • पक्षी से टकराया एयर इंडिया का विमान, CM बीरेन सिंह सहित बाल-बाल बचे 180 यात्री

    [object Promise]

    कुछ दिनों से तेन हादसों से ज्यादा विमान से जुड़े हादसे सामने आ रहे है। कभी चलती फ्लाइट में पायलटों के झगड़ने से यात्रियों की धड़कने बड़ जाती है तो कभी रनवे पर कोई जानवर के आ जाने से फ्लाइट उड़ने में देरी हो जाती है। कुछ ऐसी ही एक ओर खबर आई है की एयर इंडिया के नई दिल्ली से इम्फाल जा रहे विमान की लैंडिंग से पहले एक पक्षी के टकरा जाने के बाद विमान को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।

    [object Promise]
    Air India

    ‘शहनवाज’ बनी ‘सुनीता’, संकुचित सोच की वजह से बदला लिया धर्म

    विमान में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत 180 यात्री सवार थे।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली-गुवाहाटी-इम्फाल फ्लाइट के शुक्रवार१९ जनवरी  शाम को हवाई अड्डे पर उतरने से पहले ही विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिससे आगे की उड़ान स्थगित कर दी गई। विमान में सवार इम्फाल जाने वाले करीब 70 यात्रियों को रात में ठहरने की व्यवस्था की गई है तथा शनिवार 20  जनवरी उड़ान के लिए उन्हें वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे।

    महबूबा मुफ्ती ने PM मोदी और PAK से की अपील, कहा- J-K को जंग का अखाड़ा मत बनाइए

  • सीबीआई कोर्ट ने सुना दी 5 साल की सजा, लालू चले जेल

    [object Promise]

    रांची। फर्जी बिल के आधार पर चाईबासा कोषागार से वर्ष 1992-93 में फर्जी कागजात के आधार पर 33 करोड़ 13 लाख 67 हजार 534 रुपये की निकासी के मामले (आरसी 68/06) में बुधवार को बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं डॉ जगन्नाथ मिश्र को 5-5 साल जेल की सजा सुनायी. साथ ही दोनों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. सजा सुनाये जाने के बाद लालू प्रसाद सीधे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के लिए रवाना हो गये.

    Read More :लोकदल ने बीजेपी पर बोला हमला कहा, रोजगार के मन्दिर कब बनेंगे?

    पत्रकारों ने उनसे प्रतिक्रिया पूछी, तो लालू ने कहा, नो कमेंट्स. इससे पहले कोर्ट ने इस मामले के 56 आरोपियों में से 6 राजनीतिज्ञों समेत 50 लोगों को दोषी करार दिया गया था. इसमें नौकरशाह, पशुपालन पदाधिकारी और सप्लायर शामिल हैं. जिन लोगों को सजा सुनायी गयी है, उसमें 4 महिलाएं हैं. इन्हें 3-3 साल की सजा दी गयी है. 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. बरी होने वाले 6 लोगों में दो सरकारी अधिकारी और चार सप्लायर हैं. राष्ट्रीय जनता दल ने कोर्ट द्वारा सजा का एलान करने के बाद कहा कि वे लोग लालू की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे. कोर्ट ने जैसे ही अपना फैसला सुनाया, राजद सुप्रीमो थोड़ी देर के लिए अपनी सीट पर बैठ गये. इसके बाद सीबीआई के विशेष जज एसएस प्रसाद ने पूछा कि सजा के बिंदुओं पर आज ही सुनवाई की जाये या बाद में. इस पर लालू के वकील ने कहा कि सजा के बिंदुओं पर आज ही सुनवाई कर ली जाये.

    Read More :https://jansandeshonline.com/143882/

    इसके बाद सभी दोषियों के वकीलों ने अपने-अपने मुवक्किल को न्यूनतम सजा देने की अपील की. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के वकील ने भी उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कम से कम सजा देने की अपील की. समाचार चैनलों ने रिपोर्ट दी कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद ने भी जज से कुछ बात की. उन्होंने सीबीआई जज से कहा कि उन्हें चारा घोटाला के दो मामलों में सजा सुनायी जा चुकी है. उसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस मामले में सजा दी जाये. दूसरी तरफ, सीबीआई के वकील ने कहा कि लालू प्रसाद बड़े भ्रष्टाचार के आरोपी हैं. इसलिए उनके साथ कोई नरमी न बरती जाये और उन्हें अधिक से अधिक सजा देने की मांग की.

    Read More : फ्री में होटल चाहती थी यह महिला पब्लिसिटी के नाम पर , होटल मालिक ने कर दिया कुछ ऐसा…..!

    यहां बताना प्रासंगिक होगा कि चाईबासा कोषागार से निकासी के मामले में 12 दिसंबर, 2001 को चार्जशीट दाखिल की गयी थी. उस वक्त 76 लोगों को आरोपी बनाया गया था. इनमें से 14 लोगों की मौत हो चुकी है. 3 आरोपी (दीपेश चांडक,आरके दास और शैलेश प्रसाद सिंह) सरकारी गवाह बन गये. दो अन्य आरोपी सुशील झा और प्रमोद कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और कोर्ट उन्हें सजा सुना चुकी है. एक आरोपी फूल सिंह को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा है. इस तरह अब 56 आरोपी केस का सामना कर रहे थे. लालू प्रसाद को जामताड़ा और देवघर कोषागार से निकासी के मामले में पहले ही सजा सुनायी जा चुकी है.

    Read More : इस बार गणतंत्र दिवस होगा खास, पहली बार 10 देश के नेताओं की मेजबानी करेगा भारत

  • संत सिद्धेश्वर स्वामी ने पद्मश्री अवॉर्ड लेने किया इनकार, पीएम मोदी को खत लिखकर बताई वजह

    [object Promise]

    विजयपुर के संत सिद्धेश्वर स्वामी ने मोदी सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कार को लेने इनकार कर दिया है। उन्होंने 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर यह पुरस्कार न लेने की वजह बताई है। स्वामी सिद्धेश्वर ने पीएम मोदी को खत लिखकर कहा है कि वह संन्यासी एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और उन्हें किसी पुरस्कार की जरूरत नहीं है।

    उन्होंने खत के शुरुआत में कहा कि इस प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान को देने के लिए मैं भारत सरकार का बहुत आभारी हूं, लेकिन आपको (नरेंद्र मोदी) और सरकार को आदर के साथ इस महान सम्मान को स्वीकार करने में अपनी अक्षमता जाहिर करना चाहता हूं।

    पीएम मोदी की 3 विदेशी यात्राओं का ऐलान, पहली बार फिलिस्तीन जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री

    Spiritual leader Siddheshwar Swamiji of Vijaypur has written a letter to Prime Minister Narendra Modi declining to accept the Padma Shri award which was conferred upon him.

    [object Promise]
    उन्होंने आगे लिखा कि एक सन्यासी होने के नाते मैं पुरस्कार में कम दिलचस्पी रखता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप पद्मश्री अवॉर्ड को स्वीकार ना करने के मेरे निर्णय का सम्मान करेंगे।

    मन की बातः इस रेलवे स्टेशन पर केवल महिलाएं हैं कर्मचारी, पीएम मोदी ने की तारीफ

    आपको बता दें कि सिद्धेश्वर स्वामी के कनार्टक विश्वविद्यालय ने कुछ साल पहले मानद उपाधि प्रदान की थी, लेकिन उन्होंने उसे भी सम्मान के साथ लौटा दिया था।

  • Big News : शाहरूख खान का फार्म हाउस हुआ सील, आयकर विभाग की बड़ी कारवाई

    [object Promise]

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि मुंबई के अलीबाग में खेती की जमीन पर अवैध बंगला बनाने और जालसाजी के आरोप में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कारवाई की है। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने शाहरूख खान से इस मामले में जवाब मांगा है।

    [object Promise]
    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान को लेकर एक बड़ी खबर

    फार्म हाउस हुआ सील-

    आयकर विभाग ने शाहरूख खान पर बड़ी कारवाई करते हुए उनके अलीबाग स्थित फार्म हाउस को सील कर दिया है। आयकर विभाग ने फार्म हाउस सील कर 90 दिनों के भीतर शाहरूख से इस संबंध में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि नवंबर में शाहरूख खान नें अपनी जन्मदिन इसी फार्म हाउस पर मनाया था।

    ऐसे हुआ था फर्जीवाड़े का खुलासा-

    खेती जमीन पर फर्जीवाड़े के आरोप महाराष्ट्र के पर्यावरणविद सुरेंद्र धवले ने लगाए थे। उन्होंने ठाणे के खार पुलिस स्टेशन में लिखि‍त रूप से इसकी शि‍कायत भी की थी। इसके मुताबिक शाहरुख और उनकी पत्नी ने जमीन के लिए फर्जीवाड़ा किया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा शाहरुख के जन्मदिन के कुछ ही दिन बाद हुआ था।

    खुलासे से पहले ही शाहरुख ने अलीबाग वाले बंगले में शानदार जन्मदिन पार्टी ऑर्गनाइज की थी। याच से आने के दौरान उनका एक एमएलसी से विवाद हो गया था, जिसके कुछ दिन बाद फर्जीवाड़े की बात सामने आई थी।

    यह भी पढ़ें:- 40 million की इनकम पर इस मजदूर ने भरा IT रिटर्न, जानिये कैसे बना लखपति !

  • मन की बातः इस रेलवे स्टेशन पर केवल महिलाएं हैं कर्मचारी, पीएम मोदी ने की तारीफ

    [object Promise]

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 जनवरी) को जनता से 40वीं बार ‘मन की बात’ की है। इस दौरान उन्होंने मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन की तारीफ की है। पीएम मोदी ने यह तारीफ समाज में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और उनका दृढ़ इच्छाशक्ति को देखते हुए की है। दरअसल, मामला ऐसा है कि पिछले दिनों माटुंगा रेलवे स्टेशन दुनियाभर में सुर्खियों बना गया था।

    यह रेलवे स्टेशन देश का ऐसा पहला स्टेशन है जहां सारी महिला कर्मचारी हैं और इसी वजह से पीएम मोदी ने तारीफ की। खास बात यह है कि इस रेलवे स्टेशन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (एलबीआर) में नाम दर्ज हो गया।

    लाला लाजपत राय की जयंती आज, PM मोदी ने ट्वीट कर दी श्रृद्धांजलि

    इस माटुंगा रेलवे स्टेशन मुंबई सिटी में स्थित है। इसमें 41 महिला कर्मचारी हैं जो पूरे स्टेशन का परिचालन करती हैं। स्टेशन के हर विभाग में सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया गया है। वे पूरे स्टेशन की जिम्मेदारी संभालती हैं। उनके इस अनोखो कार्य की जमकर तारीफ हुई है।

    इस रेलवे स्टेशन पर 17 महिलाओं को ऑपरेशन और कमर्शियल विभाग, 6 रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, 8 टिकट चेकिंग, 2 अनाउंसर, दो सरंक्षण स्टाफ और पांच को अन्य जगह तैनात किया गया। यहां की स्टेशन मैनेजर भी एक महिला ममता कुलकर्णी हैं।

    ‘मन की बात’ में मोदी ने कहा- कई विदुषियों का भारत के विकास में योगदान, एक बेटी 10 बेटों के बराबर

    आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ही देश की ऐसी पहली महिला हैं जो साल 1992 में रेलवे में असिस्टेंट मैनेजर बनी थीं। तब उन्हें मुंबई सेंट्रल रेलवे डिविजन में तैनात किया गया था। अब वह माटुंगा में सभी महिला स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन का परिचालन कर रही हैं।

  • आप हो जायेंगे हैरान जब इस मुस्लिम स्कूल में संस्कृत के श्लोक की सुनेंगे आवाज !

    [object Promise]

     गुजरात के बडोदरा में एमईएस बॉयज हाई स्कूल है जिसे मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी (MES) चलाती है। वैसे तो इन दिनों यह स्कूल लड़कियों के दाखिले को लेकर चर्चा में है लेकिन यह विद्यालय एक और वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।

    जब वडोदरा के याकूतपुरा एरिया के इस स्कूल के पास से होकर गुजरेंगे तो आप संस्कृत के श्लोक की आवाज सुनेंगे। हैरान मत होइए, यह कोई आज का मामला नहीं है। विद्यालय के स्थापना काल से ही यहां संस्कृत की पढ़ाई हो रही है।

    चूकि इस स्कूल को एक मुस्लिम संस्था के द्वारा चलाया जाता है इसलिए स्कूल के ज्यादातर छात्र मुस्लिम हैं लेकिन यहां संस्कृत पढ़ाई जाती है। इसे मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी (एमईएस) चलाती है। स्कूल के प्रिंसिपल एम.एम.मालिक ने बताते हैं कि स्कूल की स्थापना के समय से ही छात्रों को संस्कृत पढ़ाई जाती है। हाल ही में स्कूल में लड़कियों को भी दाखिला दिया गया है, जिसके कारण स्कूल सुर्खियों में है।

    मालिक ने बताया, ‘9 और 10 क्लास में छात्रों को फारसी, उर्दू, अरबी और संस्कृत में से किसी एक भाषा को चुनने का विकल्प होता है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि क्लास 9 के 40 फीसदी से ज्यादा छात्रों ने संस्कृत चुना है। इस साल कुल 348 छात्रों में से 146 छात्रों ने संस्कृत चुना है। इन 146 छात्रों में से सिर्फ 6 हिंदू हैं बाकी सभी मुस्लिम हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में भी संस्कृत रखेंगे।

    एक और बात जो हैरान करने वाली है, वह यह है कि संस्कृत यहां मुस्लिम शिक्षकों द्वारा ही पढ़ाई जाती है। आबिद अली सैयद और मोइनुद्दीन काजी साल 1998 से यहां क्लास ले रहे हैं। आबिद अली बताते हैं कि स्कूल में संस्कृत काफी समर्पण के साथ पढ़ाई जाती है। आबिद ने बताया कि अन्य भाषाओं के मुकाबले संस्कृत का व्याकरण और उच्चारण मुश्किल होता है, उसके बावजूद हमारे छात्र संस्कृत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

    इसे भी पढ़े: Case of Kasganj : यूपी के लिए ‘कलंक’ और ‘शर्म’ की बात: राम नाईक 

     

  • इस डीएसपी ने कैंपस में छात्रों के सामने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कारण जानकर हो जायेंगे आप हैरान !

    [object Promise]

    जैतो। पंजाबी यूनिवर्सिटी के जैतों स्थित कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन आज हिंसक हो गया.घ्इस दौरान डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू छात्रों को समझाने के दौरान मौके पर पहुंचे. इस दौरान गुस्से में आए डीएसपी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार दी. गोली लगने से डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गोली का छर्रा एक अन्य पुलिस कर्मी पर भी लगा, जिससे वह घायल हो गया.

    मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एक आरोपी युवक किसी किसान नेता का बेटा है, उसे गिरफ्तार किया गया है.घ्घायल पुलिसवाले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है घ्वहीं फरीदकोट रेंज के आईजी छीना ने कहा कि डीएसपी साहब खुद पर लगे इल्जामों को बर्दाश्त नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्होनें खुद को गोली मार ली.

    ये है मामला
    कुछ दिन पहले पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पढने वाले दो छात्रों व एक छात्रा को बस स्टैंड से पकड़ा था.घ्थाने में इनसे मारपीट की गई जिससे कैंपस के बाकी साथी गुस्से में आए.  गुस्साए छात्रों ने मामले की शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी थी और एसएचओ पर कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन, अभी तक एसएचओ पर कार्रवाई नहीं हुई थी. इससे गुस्साए छात्रों ने आज सोमवार को विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन किया.

    दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति की सबसे छोटी महिला से मुलाकात, Guinness Book of World Records में दर्ज है दोनों का नाम

     

  • पीएम मोदी की 3 विदेशी यात्राओं का ऐलान, पहली बार फिलिस्तीन जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री

    [object Promise]

    पीएम नरेन्द्र मोदी 9  फरवरी को फिलिस्तीन , ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की चार दिन की यात्रा के लिए रवाना होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार(27 जनवरी) को पीएम की विदेशी यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि पीएम मोदी 9 से 12 फरवरी के बीच 4 देशों की यात्रा पर जाएंगे। पीएम मोदी के फिलिस्तीन दौरे को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

    मन की बातः इस रेलवे स्टेशन पर केवल महिलाएं हैं कर्मचारी, पीएम मोदी ने की तारीफ

    भारतीय मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि किसी भारतीय पीएम की फिलिस्तीन की यह पहली यात्रा होगी और साथ ही पीएम मोदी की यूएई की दूसरी यात्रा तथा ओमान की यह प्रथम यात्रा होगी। इस विदेशी यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां के नेताओं से कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे साथ ही वहां के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

    अपनी फलस्तीन यात्रा के दौरान पीएम मोदी फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ एक अदम बैठक करेंगे, जो पिछले साल मई में भारत आए थे और जिस दौरान मोदी ने उन्हें फलस्तीनी उद्देश्यों के प्रति भारत के समर्थन का एक बार फिर से भरोसा दिलाया था।

    लाला लाजपत राय की जयंती आज, PM मोदी ने ट्वीट कर दी श्रृद्धांजलि

    जब 2017 में  पीएम मोदी इजरायल गए थे तब वह फिलिस्तीन नहीं गए थे जिस पर काफी निराशा जताई गई थी। कूटनीतिक जानकारों ने कहा था कि यह कदम भारत की पूर्व में अपनाई गई नीति से ठीक उलट था। ऐसे में अब पीएम मोदी खासकर फिलिस्तीन के लिए जा रहे हैं। इस यात्रा पर सभी की निगाहें अभी से टिक गई हैं।

  • मौत का औजार बनती जा रही हैं ये लोकल ट्रेनें !

    [object Promise]

    मुंबई की जीवन रेखा कहे जाने वाली उपनगरीय रेल सेवा (लोकल ट्रेन) लोगों के लिए काल साबित हो रही हैं। लोकल ट्रेनों का टैक (पटरियां) मौत का रास्ता बनता जा रहा है। पिछले एक साल में विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन हजार से ज्यादा लोग काल का ग्रास बने। आंकड़ों पर नजर डालें तो रोजाना नौ लोग सफर के दौरान जान गंवाते हैं।’

    [object Promise]
    Ride on the Mumbai Local Train

    सूचना अधिकार कानून के तहत दाखिल एक अर्जी के जवाब में यह जानकारी सामने आई है।  राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़े के मुताबिक, महानगर में पश्चिमी, मध्य और हार्बर लाइन पर पिछले साल हुए विभिन्न हादसों में 3014 लोगों की मौत हुई।

    शहर के सूचना अधिकार कार्यकर्ता समीर जावेरी ने आरटीआइ अर्जी दाखिल कर पिछले साल हुए ट्रेन हादसों और उसमें लोगों की मौत के बारे में जानकारी मांगी थी। सरकार की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017 में उपनगरीय ट्रेन सेवा की तीनों लाइनों पर ट्रैक पार करते समय 1651 (1467 पुरुष और 184 महिलाएं) लोग काल का ग्रास बने। इसी प्रकार चलती ट्रेन से गिरने के कारण 58 महिलाओं समेत 654 लोगों की मौतें हुईं। आंकड़ों को देखें तो सेंट्रल लाइन के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी), दादर और भायकुला रेलवे स्टेशन के बीच 1534 लोगों की मौत हुई।

    [object Promise]
    Ride on the Mumbai Local Train

    वेस्टर्न लाइन पर 1540, सेंट्रल लाइन पर 1435 और हार्बर लाइन पर 370 लोग विभिन्न घटनाओं में जख्मी भी हुए हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस प्रकार की घटनाओं के मुख्य रूप से तीन कारण (आत्महत्या, ट्रेन से गिरने और अवैध रूप से रेलवे ट्रैक को पार करना) हैं।

    मध्य रेलवे जीआरपी के उपायुक्त एम.चह्वान ने कहा कि हम लोग (पुलिस) ट्रेन से गिरने और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की घटनाओं से होने वाले हादसों को टाल सकते हैं,लेकिन आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगा पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, एक ट्रेन से उतर कर दूसरी गाड़ी पकड़ने के चक्कर में अक्सर लोग अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करते हैं और इसी दौरान हादसे का शिकार होते हैं।

    हाल ही में मराठी कलाकार प्रफुल्ल भालेराव ऐसी ही कोशिश में काल का ग्रास बने। चह्वान ने कहा, लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। मुसाफिरों को जागरूक करने के लिए विभाग प्रयासरत है। स्टीकर और पोस्टर लगाने के साथ साथ विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं।