Category: national

  • अखिलेश से मिलेंगे सीएम केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। दोपहर करीब दो बजे वह एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से सीधे विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा के प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे। वह सर्वोच्च न्यायालय से दिल्ली सरकार को ट्रांसफर-पोस्टिंग के मिले अधिकार को केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर खत्म किए जाने के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन मांगने में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं केजरीवाल का भव्य स्वागत करेंगे। अभी तक उनका पार्टी के प्रदेश कार्यालय आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वह अखिलेश से मुलाकात कर सीधे दिल्ली वापस लौटेंगे।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने की आप की कोशिशों के बीच बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के साथ बैठक में शामिल होंगे। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मैं और भगवंत मान साहब लखनऊ में अखिलेश यादव जी से मिलेंगे और केंद्र सरकार के असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के लोगों के अधिकारों के लिए समर्थन मांगेंगे।

    केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था, जिसे आप सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ धोखा बताया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि को छोड़कर दिल्ली में सेवाओं का नियंत्रण निर्वाचित सरकार को सौंपे जाने के एक सप्ताह बाद यह अध्यादेश आया। शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग के मामले लेफ्टिनेंट गवर्नर के कार्यकारी नियंत्रण में थे। केजरीवाल चाहते हैं कि केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश को राज्यसभा में निरस्त करवा दिया जाए। यदि ऐसा होता है तो इससे यह अध्यादेश को कानून का रूप नहीं ले पाएगा। जिसके बाद दिल्ली के सभी बड़े फैसले वह खुद ले सकते हैं।

  • बीजेपी यह भी घोषणा करे कि गोडसे

    देश : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई घटना को इंगित करते हुए एआईआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा -उन्होंने कहा कि जब आपने 44 संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है और गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम की पहली अनुसूची में इसका उल्लेख किया है तो इसी  तरह औरंगजेब, बाबर, खिलजी, बहादुर शाह जफर, शाहजहां, जहांगीर, कुली कुतुब शाह जैसे नामों पर भी प्रतिबंध लगाएं और उन्हें एक सूची के रूप में उल्लेखित करें…

    जानकारी के लिए बता दें तीन युवकों में अपने व्हाट्सअप पर औरंगजेब की तारीफ़ का एक स्टेटस लगाया था। जिसके बाद दो गुटों में झड़प हुई। इस परिपेक्ष्य में हिन्दू संगठन ने विरोध भी किया था। ओवैसी ने सवाल किया है कि यदि किसी की फोटो लगाना अपराध है तो भारतीय दंड सहिंता की धारा में इसका उल्लेख कहां हैं। . ओवैसी ने कहा कि बीजेपी यह भी घोषणा करे कि गोडसे, आप्टे, मदनलाल का नाम निषिद्ध सूची में नहीं होगा, क्योंकि वह प्रिय हैं. 

  • कनाडा के जंगलों में लगी आग के धुएं से अमेरिका में छाया अंधेरा

    कनाडा के जंगलों में लगी आग के धुएं ने उत्तरी अमेरिका के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके कारण मिनेसोटा से मैसाचुसेट्स तक हवाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओंटारियो के ओटावा और टोरंटो के कुछ हिस्सों में धुंध की एक परत छा गई। कनाडा के अधिकारियों ने निवासियों को खराब हवा की गुणवत्ता के बारे में चेतावनी दी। धुएं की चादर न्यूयॉर्क प्रांत और वर्मोंट के कुछ हिस्सों में तक पहुंच गई है। धुएं के कारण मंगलवार को पूरे न्यूयॉर्क शहर में वायु गुणवत्ता को लेकर अलर्ट था। दोपहर तक मैनहैटन का आकाश भी धुएं से भर गया।

    कैनेडियन इंटरएजेंसी फॉरेस्ट फायर सेंटर के अनुसार, मंगलवार को कनाडा में 400 से अधिक दावानल सक्रिय थे। एजेंसी ने कहा कि 200 से अधिक मामलों में आग नियंत्रण से बाहर हो रही थीं।

  • सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए फिर हुई तैयार

    गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कुछ दिनों बाद सरकार ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। मंगलवार आधी रात के बाद एक ट्वीट में, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कहा, “मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है।” पहलवान भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कुछ महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, आरोपों से उन्होंने इनकार किया है।

     इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने जांच के तहत सिंह के सहयोगियों और उत्तर प्रदेश के गोंडा में उनके आवास पर काम करने वालों के बयान दर्ज किए। उन्होंने यह भी कहा कि एक नाबालिग शिकायतकर्ता जिसका बयान यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत सिंह के खिलाफ दर्ज मामले का आधार था, ने दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 164 के तहत एक नया बयान दर्ज किया है।

  • Hindu Economy: ‘हिंदुओं को सम्मान पाने के लिए मजबूत करनी होगी अर्थव्यवस्था

    Hindu Economy: वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन के फाउंडर और ग्लोबल चेयरमैन स्वामी विज्ञानानंद ने रविवार (4 जून) को कहा कि हिंदुओं को स्वीकार्य और सम्माननीय बनाने के लिए हिंदुओं की अर्थव्यवस्था पर काम करना जरूरी है. स्वामी विज्ञानानंद ने ये बातें गुजरात में अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन को संबोधिक करते हुए कहीं.

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में स्वामी विज्ञानानंद ने बैंकॉक में 24 से 26 दिसंबर के बीच होने वाली वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2023 के बारे में जानकारी दी.  

    …तो हिंदू वैश्विक पटल पर नहीं बनेंगे प्रभावशाली- स्वामी विज्ञानानंद
    स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि हिंदुत्व और हिंदुओं को बनाए रखने के लिए हिंदू अर्थव्यवस्था पर काम करना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमें हिंदुओं को स्वीकार्य और सम्माननीय बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब हिंदू अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम नहीं करती, भारत और हिंदू वैश्विक पटल पर प्रभावशाली नहीं बन सकते हैं.

    उन्होंने आगे कहा कि इस साल के अंत में होने वाली वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस का उद्देश्य दुनिया के सभी हिंदुओं को एक वैश्विक मंच प्रदान करने का है. जहां वो अपने पसंद के मुद्दों पर अपने विचार रखें और आपसी सहयोग का विकास करें. वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन एक हिंदूवादी संगठन है.

    वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2023 में क्या होगा?
    आयोजकों के अनुसार, इस साल के अंत में होने वाली वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2023 में सात अलग-अलग कॉन्फ्रेंस होंगी. इनमें हिंदुओं के अंदर मूल्यों, रचनात्मकता और उद्यम की भावना जगाई जाएगी. ये सम्मेलन हिंदुओं के लिए रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे और हिंदू पुनरुत्थान के लिए हिंदू नेताओं, कार्यकर्ताओं और विचारकों के बीच सहयोग के लिए मार्ग बनाएंगे.

    स्वामी विज्ञानानंज ने कहा कि इन लक्ष्यों को पाने के लिए वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस बहुत जरूरी और सार्थक है. इस सम्मेलन में अर्थव्यवस्था, शिक्षा, मीडिया, राजनीति, महिला, युवा और संस्थानों पर केंद्रित चर्चा होगी. जिसके जरिये हिंदू अर्थव्यवस्था बनाई जाएगी. उन्होंने ये तमाम बातें विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं.

  • नागिन में दिखेंगे वत्सल सेठ

    मनोरंजन: टीवी का लोकप्रिय शो नागिन 6 दर्शकों लगातार दर्शकों की पसंद बना हुआ है। तेजस्वी प्रकाश की दमदार एक्टिंग सभी को पसंद आ रही है। विजुअल्स लोगों को शो से जोड़े रखे हुए हैं। शो में आय दिन एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है कभी जाने वाले लोग वापस आ जाते हैं तो कभी नागिन की शक्तियां चली जाती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि नागिन 6 के नए एक्टर की एंट्री होने वाली है। 

    ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो में लीप आने वाला है। शो में अब एक्टर वत्सल सेठ की एंट्री होगी। बताया यह भी जा रहा है कि एक्टर वत्सल सेठ तेजस्वी प्रकाश के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं एक्टर भी सुपरनैचुरल जॉनरे में अपने डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

    बता दें कि  वत्सल ने तीन साल के लिए टेलीविजन से ब्रेक लिया था. एक्टर को आखिरी बार ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में निशांत माहेश्वरी उर्फ ​​नन्नू की भूमिका में देखा गया था. उन्हें ‘एक हसीना थी’, ‘हासिल’, और ‘रिश्तों का सौदागर- बाजीगर’ जैसे शो के लिए भी जाना जाता है. ‘नागिन 6’ के अलावा वत्सल सेठ अपकमिंग शो ‘तितली’ में भी नजर आएंगे

  • राहुल ने अमेरिका में बताया क्यों गई उनकी सांसदी

    Rahul Gamdhi In America: अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। राहुल ने  अमेरिका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया और अपनी सांसदी को लेकर चर्चा की। राहुल ने अपनी सांसदी पर कहा- सदन में मैंने अडानी का मुद्दा उठाया गिफ्ट स्वरुप मेरी सांसदी चली गई। 

    अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा- यह वास्तव में सबसे अलग था। मैं पहला ऐसा व्यक्ति बन गया जिसे मानहानी मामले में इतनी बड़ी सजा मिली है।  किसी के साथ ऐसा नहीं हुआ मेरे साथ हुआ। पहली गलती पर मुझे सजा सुनाई गई मेरी सदस्यता तब गई जब मैने सदन में अडानी का मामला उठाया। आप समझ सकते हैं मेरे साथ क्या हो रहा है। 

    वही विपक्ष एकता पर राहुल गांधी ने कहा- हम  को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष एक साथ आ रहा है, सब बेहतरी से जुड़ रहे हैं जब कई विचारधारा एक साथ जुड़ती हैं तो थोड़ा नफा-नुक्सान समझना पड़ता है लेकिन मुझे विश्वास है हम एक बेहतरीन गठबंधन तैयार करेंगे। 

  • 2023-06-09 जेपी नड्डा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का किया शिलान्यास

     भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार सुबह भूमि पूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पत्नी के साथ पूजन किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पॉकेट-5 स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बनने वाले नए प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास और नींव रखे जाने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, विश्व हिंदू परिषद से आलोक कुमार, रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजय गोयल, मनोज तिवारी, विजेन्द्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, हर्ष मल्होत्रा, विष्णु मित्तल, वेदव्यास महाजन, संजय मयूख और बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

    नए कार्यालय का नींव रखे जाने के बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली से शुरू हुई जनसंघ की यात्रा का जिक्र करते हुए स्वर्गीय अरुण जेटली और स्वर्गीय सुषमा स्वराज सहित अन्य कई पुराने नेताओं को याद किया सचदेवा ने 2024 के लोक सभा चुनाव में दिल्ली की सातों लोक सभा सीटों को फिर से जीतने का दावा करते हुए 2025 के विधान सभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को हरा कर दिल्ली में सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने दिल्ली भाजपा को अब अपना स्थायी पता मिलने की बात कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है और आज प्रदेश भाजपा के पास 11 जिलों में अपना कार्यालय है।

  • कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी दिखाई गई

    कनाडा के पंजाब बहुल ब्रैम्पटन में एक परेड में सिख अंगरक्षकों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाली झांकी दिखाई गई। झांकी 4 जून को ब्रैम्पटन में एक सिख परेड के दौरान दिखाई गई। एक पोस्टर लगा था, जिसमें लिखा था – ‘बदला’ और खालिस्तान का झंडा भी लगा था।

    पंजाब में लोग इस घटना से चकित हैं। उन्होंने कहा कि ब्रैम्पटन में एक परेड में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी को शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताने के लिए भारत को कनाडा के उच्चायुक्त को तलब करना चाहिए।

    उन्होंने सवाल किया : क्या यह कनाडा की इंडो-पैसिफिक रणनीति में मदद करता है?

    खुफिया एजेंसियों का मानना था कि यह अमृतसर में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की 39वीं वर्षगांठ से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जो 1 से 8 जून, 1984 के बीच किया गया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और इसके परिसर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

    ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए किया गया था। यह सैन्य कार्रवाई तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर की गई थी। इसका बदला लेने के लिए दो सिख सुरक्षा गार्डो ने स्टेनगन से गोलियां चलाकर इंदिरा गांधी की जान ले ली थी।

    इससे पहले, ब्रैम्पटन प्रांत में एक हिंदी मंदिर को ‘भारत-विरोधी’ भित्तिचित्रों के साथ तोड़ दिया गया था, जिससे भारतीय समुदाय सदमे में था।

    टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गौरी शंकर मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया था।

    भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को हाल के दिनों में कनाडा में भारतीय राजनयिक मिशनों के खिलाफ खालिस्तानी चरमपंथी तत्वों द्वारा कार्रवाई के बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराने के लिए तलब किया था।

  • ओडिशा ट्रेन हादसा : शुभेंदु अधिकारी ने मुआवजा बांटने के समय पर सवाल उठाए

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य के उन लोगों के परिवार के सदस्यों को मुआवजे के चेक के वितरण के समय पर सवाल उठाया, जो ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मारे गए। मुख्यमंत्री बुधवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुआवजे के चेक बांटने वाली हैं।

    मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बमुश्किल पांच दिन बाद मुआवजे के चेक लेने के लिए पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को बुलाना मुख्यमंत्री का अमानवीय दृष्टिकोण है। अधिकारी ने कहा, परिवार के अधिकांश सदस्य अभी भी आघात से उबर नहीं पाए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सुर्खियों में आने के लिए एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से मुआवजा वितरण की व्यवस्था कर रही हैं। यह शर्मनाक है कि उन्हें मुआवजा चेक स्वीकार करने के लिए कोलकाता आने के लिए कहा गया है, जहां मुख्यमंत्री भाषण देंगी।

    इस बीच, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कथित वीडियो साझा किया है, जिसमें पीड़ितों के परिवार के कुछ सदस्य 2,000 रुपये के नोटों में मुआवजे की पेशकश करते दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल कैबिनेट के एक सदस्य ने 2 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया है। मैं इस कदम का दिल से स्वागत करता हूं। लेकिन 2,000 रुपये के नोटों के स्रोत पर सवाल बना हुआ है।