Category: national

  • राहुल के भाषण पर भड़के ओवैसी क्यों बोलने लगे बीजेपी की भाषा

    देश – कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अपने अमेरिका दौरे पर हैं। अमेरिका में राहुल में भाषण दिया और मोदी पर जमकर हमला बोला। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के भाषण की काफी चर्चा हो रही है। वहीं अब एआईआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने राहुल के भाषण की आलोचना करते हुए कहा – 1980 में मुसलमानों पर कथित हिंसा की घटना हुई थी उस वक्त केंद्र और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। आज राजनीति का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। मुस्लिम को लेकर हो रही राजनीति ने संसद और विधानसभा में मुस्लिम का प्रतिनिधित्व खत्म किया है। 

    उन्होंने आगे कहा- उनसे भारत के मुस्लिम पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा भारत में मुस्लिम, दलित, सिखों और ईसाईयों को निशाना बनाया जा रहा है। आपने 1980 का जिक्र किया गया जब सवाल भारत के मुस्लिम का था तो आपको जवाब में यह बताना चाहिए था कि भारत में मुस्लिम की स्थिति क्या है। असल में आपको अशोक गहलोत से सीखना चाहिए- कि राजस्थान में किस प्रकार नासीर और जुनैद की हत्या हुई। कैसे आपकी सरकार वाले छत्तीसगढ़ में धर्म संसद का आयोजन हुआ और महात्मा गांधी के खिलाफ जहर उगला गया। 

    ओवैसी के बयान पर राहुल समर्थकों का कहना है कि वह जिस प्रकार की बात कर रहे हैं उससे बीजेपी के समर्थन की बू आ रही है।  वह नाम भले न लें लेकिन उनका मन बीजेपी की तरफ झुकता है। वहीं राहुल गांधी के बयान पर  बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन कहते हैं उनको विचार – विमर्श करके बोलना चाहिए। भारत वह देश है जहां मुसलमान या अल्पसंख्यक बेहतर स्थिति में हैं। उनको आसपास के देशों में अल्पसंख्यक की स्थिति पर अपना ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उनके यह बयान विश्व स्तर पर भ्रम फैला रहे हैं उनको भारत का झंडा लेकर भारत के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। 

  • नेपाल पीएम ने सीमा मुद्दों को जल्द सुलझाने का भारत से किया आग्रह

    भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच लंबित सीमा मुद्दे द्विपक्षीय रूप से हल होने चाहिए। उन्होंने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त बयान में ये बात कही। प्रचंड ने कहा, मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि बातचीत के जरिए सीमा मुद्दों को सुलझाया जाए।

    नेपाल के प्रधान मंत्री की टिप्पणी कालापानी-लिंपियाधुरा-लिपुलेख ट्राई-जंक्शन क्षेत्र पर दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय विवाद के संदर्भ में थी, जिस पर दोनों देश दावा करते हैं।

    उन्होंने मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया। प्रचंड ने दिल्ली में हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया है। मैं नेपाल में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।

  • LPG Price: गैस सिलेंडर के दामों में आई गिरावट

    देश: आम आदमी को बड़ी राहत मिली है सुबह-सुबह आज एलपीजी गैस सिलेंडर(LPG gas cylinder) के दामों में कमी आई है। मिली सूचना के मुताबिक़ -1 जून से कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में 83 रुपये की कमी हुई है।  इसके अलावा तेल कंपन‍ियों की तरफ से जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) के दाम में भी कटौती की गई है. कीमत में करीब 6,600 रुपये की कमी आई है। हालाकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में अभी कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। 

    जानें कमर्श‍ियल गैस सिलेंडर के दाम –

    दिल्ली- 1856.50 रुपये से घटकर 1773 रुपये 
    कोलकाता- 1960.50 रुपये के घटकर 1875.50 रुपये
    मुंबई- 1808.50 रुपये से घटकर  1725 रूपये 
    चेन्‍नई – 2021.50 रुपये से घटकर 1937 रुपये 

     

  • Delhi Murder Case: कैसे साहिल को 24 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा

    Shahbad Dairy Murder Case: दिल्ली में कल साहिल नाम के एक लड़के ने 16 वर्ष की नाबलिब लड़की की चौकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और दिल्ली पुलिस ने मुस्लिम आरोपी साहिल को हिरासत में ले लिया है। ताज्जुब की बात तो यह है कि जब साहिल साक्षी पर चाकू से वार पर रहा था तो आसपास के लोग सिर्फ मूक दर्शक बनें तमाशा देख रहे थे। कोई भी मानवता के नाते उसे बचाने नहीं आया। सोशल मीडिया पर घटना को लव जिहाद से जोड़ा जा रहा है और पुनः हिन्दू – मुस्लिम विवाद शुरू हो गया है। 

    लेकिन अब सवाल उठता है इस निर्दयी अपराधी साहिल को पुलिस ने हिरासत में कैसे लिया। साहिल ने पुलिस को चकमा देने की हर संभव कोशिश की। साक्षी की हत्या के बाद अपना मोबाइल बंद किया। अपना मोबाइल घर पर छोड़ दिया और वहां से भाग गया। पुलिस साहिल के घर पर छापा मारती रही। तीन से चार टीमों ने साहिल का घर छान मारा। 

    पुलिस लगातार साहिल के घर वालों का फोन ट्रेस कर रही थी। साहिल ने बुलंद शहर निवासी अपने रिश्तेदार के घर से पिता को फोन किया पुलिस ने कॉल ट्रेस कर उसे धर दबोचा। बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साहिल ने पहले लड़की पर कई बार चाकू से वार किया फिर उसके ऊपर पत्थर फेंका इससे उसकी खोपड़ी फट गई और उसकी मौत हुई। 

  • संसद भवन में हुई सर्वधर्म की प्रार्थना

    देश – आज देश के लिए काफी बड़ा दिन है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नई संसद समर्पित कर रहे हैं। नई संसद भवन का उद्धघाटन मंत्रो और हवन के साथ हुआ। नई संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल स्थापित कर दिया है और अब मंत्रो उच्चारण के साथ संसद भवन का उद्धघाटनहोने जा रहा है। 

    संसद भवन में सर्वधर्म की प्रार्थना हो रही है सर्वधर्म प्रार्थना में अलग-अलग धर्मों से जुड़े गुरुओं और लोगों ने पूजन किया। बता दें इसमें लोकसभा अध्यक्ष समेत मोदी के कैबिनेट मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे. 

  • गहलोत की घोषणा पर बोली भाजपा, ध्यान भटकाने के लिए कर रहें झूठी घोषणाएं

    राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जंगलराज का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राजनीतिक हमला तेज कर दिया है। अशोक गहलोत ने राजस्थान में बुधवार देर रात को बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में बड़ा बदलाव करते हुए जनता को राहत देने की घोषणा की। लेकिन भाजपा ने सीएम गहलोत को स्टेयरिंग फ्री मुख्यमंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि महिला अत्याचार, जंगलराज, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से ध्यान भटकाने के लिए अशोक गहलोत झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री गहलोत पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर कहा, राजस्थान मे आजकल स्टेयरिंग फ्री मुख्यमंत्री काम कर रहे है, जो रोज महिला अत्याचार, जंगलराज, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से ध्यान भटकाने के लिए झूंठी घोषणाएं कर रहे हैं।

    सिंह ने राजस्थान में गहलोत सरकार पर जंगलराज का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि जनता सब जानती है और अशोक गहलोत सरकार को सबक सिखाने को तैयार है।

    आपको बता दें कि, बुधवार शाम को राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी रैली कर अपनी सरकार के 9 साल के कामकाज का रिपोर्ट पेश करने के साथ-साथ कांग्रेस और राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री की अजमेर रैली के बाद बुधवार को ही देर रात में अशोक गहलोत ने बिजली बिलों को लेकर यह ऐलान कर दिया।

  • खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मणिपुर में हस्तक्षेप की मांग

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मणिपुर में हस्तक्षेप की मांग खड़गे ने कहा कि पार्टी ने मणिपुर मुद्दे पर उनके हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है, ताकि तत्काल सामान्य स्थिति लाई जा सके।

    खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, हमने विनम्रतापूर्वक भारत के राष्ट्रपति को उनके हस्तक्षेप के लिए एक ज्ञापन सौंपा, ताकि मणिपुर की असाधारण स्थिति का निवारण किया जा सके और सामान्य स्थिति लाया जा सके। खड़गे ने कहा, एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में, कांग्रेस मणिपुर में शांति, सामान्य स्थिति और सद्भाव बहाल करने के लिए किसी भी पहल का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार है। हम तत्काल कार्रवाई के लिए निम्नलिखित 12 मांगें प्रस्तुत करते हैं। तभी राज्य में शांति होगी।

    पार्टी ने अपने ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच आयोग के गठन की मांग की है। कांग्रेस ने ज्ञापन में इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि राज्य में कई लोगों की जान चली गई है, घरों को जला दिया गया है और कई लोग अभी भी लापता हैं।

    पार्टी ने मांग की कि मणिपुर से संबंधित मौजूदा संवैधानिक प्रावधानों की रक्षा की जानी चाहिए, और सुलह और बातचीत के माध्यम से समुदायों के बीच विश्वास बहाल किया जाना चाहिए। एक उच्च-स्तरीय जांच आयोग का गठन एक सेवारत या सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया जाना चाहिए।

    पार्टी ने यह भी मांग की कि शांति, सद्भाव और सामान्य स्थिति की तत्काल बहाली के लिए राज्य के हर हिस्से में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए दृढ़ और निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। केंद्र सरकार को सभी आतंकवादी समूहों को नियंत्रित करने और सीमित करने के लिए तुरंत सभी संभव उपाय करने चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी सशस्त्र नागरिक समूहों को तुरंत रोका जाए।

  • नए चुनाव आयुक्त पर उचित समय पर लिया जाएगा फैसला : बंगाल राज्यपाल

    राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में नए राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कोई विशेष समय सीमा नहीं बताई है। राज्यपाल का बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग का पद खाली पड़ा हुआ है।

    सौरव दास का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है, और राज्य सचिवालय द्वारा सिफारिश दो नामों में से किसी के लिए भी राज्यपाल के कार्यालय के द्वारा अभी तक मंजूरी नहीं दी गई है। शुरुआत में राज्य सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव राजीव सिन्हा के नाम की सिफारिश की थी।

    हालांकि, राज्यपाल ने एक सिफारिश के आधार पर कोई निर्णय लेने से इनकार कर दिया, इसलिए राज्य सरकार ने उत्तर बंगाल विकास विभाग के वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव अजीत रंजन बर्धन के नाम की भी सिफारिश की। हालांकि, अब राज्यपाल के कार्यालय से तीसरी सिफारिश मांगी गई है।

  • दलितों व ओबीसी के लिए सपा षडयंत्रकारी नीति अपना रही- मायावती

    देश – उत्तरप्रदेश में हुए  उपचुनाव में मिली हार के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती ने बड़ा बयान देते हुए समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष किया और उसे दलित और ओबीसी विरोधी बताया। बसपा सुप्रीमो का दावा है कि दलितों व ओबीसी के लिए सपा षडयंत्रकारी नीति अपना रही है। 

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा – यूपी विधान परिषद की दो सीटों के लिए कल हुए उपचुनाव में, हार निश्चित होने के बावजूद, चुनाव में सपा द्वारा दलित व ओबीसी उम्मीदवार को खडा करना, हरवाना तथा ज्यादा संख्या बल होने पर इनकी अनदेखी करना यह साबित करता है कि इन वर्गों के प्रति सपा की षडयंत्रकारी नीति थोड़ी भी नहीं बदली। 

    सपा व इनकी रही सरकारों के दौरान इनकी ऐसी ही संकीर्ण व घृणित राजनीति से दलितों, अन्य पिछड़ों एवं अक्लियत समाज के लोगों का काफी अहित होता रहा है। इसीलिए आगे ऐसे नुकसान से बचने के लिए इन वर्गों के लोगों को हमेशा बहुत ही सावधान रहने की सख़्त ज़रूरत है, बीएसपी की यह अपील।

     

  • स्मृति ईरानी ने ‘गुमशुदगी का पोस्टर’ शेयर करने को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को उनकी ‘गुमशुदगी का पोस्टर’ साझा किए जाने को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद थीं और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सबसे पुरानी पार्टी अमेठी के पूर्व सांसद की तलाश कर रही है, तो उसे अमेरिका में उनसे संपर्क करने की जरूरत है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने कांग्रेस के एक ट्वीट के जवाब में कहा, “हे दैवीय राजनीतिक प्राणी, मैं अभी-अभी अमेठी के सलोन विधानसभा क्षेत्र के सिरसिरा गांव से धुरंपुर की ओर निकली हूं। यदि आप पूर्व सांसद की तलाश कर रहे हैं तो कृपया उनसे अमेरिका में संपर्क करें।”

    उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से स्मृति ईरानी के एक पोस्टर को साझा करने के बाद आई है जिसमें उनके महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का उल्लेख करते हुए ‘लापता’ लिखा हुआ है।इस बीच, महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “आप महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं और कई युवा होनहार बेटियां महीनों से आपको ढूंढ़ रही हैं। अब तो दर्शन कीजिए।” नेट्टा डिसूजा ने प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों पर मंत्री की चुप्पी का जिक्र करते हुए कहा, उन्हें रविवार को जंतर-मंतर पर उनके विरोध स्थल से जबरन हटा दिया गया, हिरासत में ले लिया गया, जब उन्होंने नए संसद भवन भवन की ओर मार्च करने की कोशिश की थी।