आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से की गई सिफारिश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। ‘लाभ का पद’ के मामले में इन सभी विधायकों को दोषी पाया गया जिसके बाद इन्हें अयोग्य घोषित किया गया। इससे पहले चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने हाई कोर्ट से गुहार लगाई थी। उच्च न्यायालय ने इस मामले में किसी भी तरीके की फौरी राहत देने से इनकार कर दिया था।
जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है उनमें, राजेश गुप्ता, मदन लाल, विजेंद्र गर्ग, अवतार सिंह, शरद चौहान, सरिता सिंह, संजीव झा, सोम दत्त, शिव चरण गोयल, अनिल बाजपेयी, मनोज कुमार, नितिन त्यागी, सुखबीर दलाल, कैलाश गहलौत, आदर्श शास्त्री, अलका लांबा जैसे नाम शामिल है।
बता दें कि जून 2016 में कांग्रेस की एक शिकायत के बाद आप के 20 विधायकों के खिलाफ निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति को एक अनुशंसी पत्र भेजा था, जिस पर राष्ट्रपति ने अपनी मुहर लगाते हुए इन सभी विधायकों को अयोग्य करार दिया है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा की 20 सीटों पर अब जल्द ही उपचुनाव होगा।
आम आदमी पार्टी के 66 सदस्य सदन में थे लेकिन इस कार्रवाई के बाद उसके पास 46 विधायक ही बचे हैं। बीते शुक्रवार (19 जनवरी) को चुनाव आयोग ने लाभ का पद के मामले में 20 विधायकों की सदस्यता खत्म करने का फैसला लेते हुए राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी थी।
मुंबई. एनडीए की सबसे पुरानी साझेदार रही शिवसेना ने 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है. शिवसेना की मंगलवार को हुई एक अहम बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया. शिवसेना ने कहा कि उसने गठबंधन बनाए रखने के लिए हमेशा ही समझौता किया, लेकिन बीजेपी ने शिवसेना को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. शिवसेना अब गरिमा के साथ चल सकेगी. पार्टी ने कहा कि वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी.
मुंबई के वर्ली में एनएससी ग्राउंड में मंगलवार को शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से उद्धव ठाकरे को एक बार फिर शिवसेना प्रमुख चुना गया. जबकि, शिवसेना युवा के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे को शिवसेना नेता चुना गया है. इस तरह आदित्य ठाकरे को शिवसेना में नंबर 2 की पोजिशन मिल गई है. बता दें कि शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे की जयंती पर 23 जनवरी को आदित्य ठाकरे को शिवसेना नेता बनाए जाने की चर्चा पहले से थी. शिवसेना प्रमुख के बाद शिवसेना नेता का पद सबसे अहम माना जाता है. इस पद के लिए चुने जाने के बाद आदित्य ठाकरे शिवसेना के राष्ट्रीय स्तर का चेहरा बन गए हैं.
बता दें कि शिवसेना नेता पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों के साथ साथ पार्टी की नीति निर्धारण में भी अहम भूमिका निभाता है. इसके पहले बाला साहब ठाकरे की जयंती पर शिवसेना के माउथपीस ‘सामना’ के संपादकीय में उन्हें याद किया गया. संपादकीय में लिखा गया, हिंदुस्तान आज खतरे में है. बाला साहब के द्वारा हिंदुत्व की नींव रखी गई और इस वजह से आज के राजनेता सत्ता का फल चख पा रहे हैं.बाला साहब ठाकरे की जयंती पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम ने लिखा, बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं. वो हमेशा एक दिलेर नेता के तौर पर याद किए जाएंगे.
कोलकाता, । कोलकाता महानगर सटे दमदम के गोराबाजार में रविवार देर रात अचानक लगी आग में 150 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। मृतक का नाम सुनील व विक्की सिंह बताया गया है।हालांकि, नूर मोहम्मद नामक एक अन्य दुकानदार के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। रात के करीब 1.40 बजे आग लगी थी। इससे पहले कि आग को बुझाने की कोशिश होती, प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील पदार्थ भारी मात्रा में मौजूद रहने की वजह से पूरा बाजार चपेट में आ गया।
[object Promise]
kolkata
अग्निकांड की अग्निशमन व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की बात कही जा रही है, हालांकि, इस घटना में साजिश होने की बातें भी सामने आ रही है। जिसमें बाजार दुकान में सो रहे दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि आग से कितने की संपत्ति नष्ट हुई है इसका फिलहाल पता नहीं चला है।
उधर आग की चपेट में आने से राष्ट्रीयकृत बैंक की एक शाखा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया है कि बैंक में रखे दस्तावेज व कंप्यूटर, फर्निचर सब जल गए हैं। हालांकि, बैंक को हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंची। यही वजह है कि इतना ज्यादा नुकसान हुआ। दमकल के 2२ वाहनों को इस आग पर काबू करने में करीब सात घंटे लग गए। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
[object Promise]
kolkata
गोराबाजार में आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे। यदि अग्निशमन की व्यवस्था होती, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।दूसरी तरफ, व्यवसायियों का आरोप है कि दमकल विभाग को खबर देने के एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग के वाहन गोराबाजार पहुंचे। समय पर दमकल वाहन पहुंच जाते, तो नुकसान कम होता। शायद दो लोगों की जान भी नहीं जाती। लोगों ने बताया कि रविवार की देर रात सबसे पहले एक पहरेदार ने एक दुकान से धुंआ निकलते देखा? उसने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी, जब तक अग्निशमन इंजन पहुंचे, आग बेकाबू हो चुका था।
बहरहाल, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने उनके विभाग पर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस जगह आग लगी थी, वहां रास्ता काफी संकरा है। इसकी वजह से दमकल वाहनों को वहां लाने में काफी समय लगा। हालांकि, दमकल की गाड़ियां आने के बाद स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ मिलकर आग बुझाना शुरू कर दिया। आग को काबू करने के लिए धोबिया तालब से जल लेना पड़ा। सुबह आठ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। घटना के बाद मौके पर दमदम नगर पालिका के चेयरमैन के अलावे स्थानीय विधायक व मंत्री ब्रात्य बसु भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नपा चेयरमैन कहा है कि सरकार छोटे दुकानदारों को हर तरह से मदद करेगी।
इस गोराबाजार में वर्ष 2006 में भी भीषण अग्निकांड हुआ था जिसमें पूरा बाजार जल गया था क्योंकि, उस वक्त बाजार का शेड लकड़ी व प्लास्टिक का था। इसके बाद उसे स्पेस्टस व सीमेंट के पिलर से बनाया गया था। परंतु, अग्निशमन को कोई बंदोबस्त नहीं किया गयाथा।
वित्त मंत्रालय करदाताओं को आय कर में बड़ी छूट देने पर विचार कर रहा है। वर्तमान में आय कर में छूट की सीमा 2 लाख रूपये है जबकि इसे बढ़ाकर 2.5 लाख रूपये किए जाने की चर्चा चल रही है। इन मामलों से जुड़े सरकारी अधिकारियों ने बताया कि सरकार एक्स्ट्रा डिडक्शन करेगी लेकिन ये उन्हीं को मिलेगा जिन करदाताओं ने सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश किया हो।
उन्होने बताया- “इस बात की चर्चा चल रही है कि हायर टैक्स डिडक्शन कर करदाताओं को राहत देने की तैयारी चल रही है। ये हायर डिडक्शन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बॉण्ड के जरिए निवेश या इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम्स करनेवालों को मिलेगा।”
वर्तमान में करदाताओं को आयकर की धारा 80सी, 80सीसी और 80सीसीडी के तहत राहत दी जाती है। इसके साथ ही, प्रोविडेंट फंड, पब्लिक प्रोविडेंट फंड या फिर लाइफ इंश्योरेंस में निवेश पर भी डिडक्शन दिया जाता है।
इसके अलावा, ट्यूशन फीस के रूप में भुगतान या फिर होम लोन देनेवालों को भी राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश करनेवालों को भी पचास हजार रूपये तक के छूट का प्रावधान है। एक अन्य सरकारी अधिकारी ने बताया- “जहां तक संभव हो सके करदाताओं को राहत देने की तैयारी चल रही है। लेकिन, हायर डिडक्शन का मतलब है रिवैन्यू का नुकसान। ऐसे में राहत की कितनी सीमा होगी यह सरकार राजकोषीय दायरे पर निर्भर करगी।”
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते सरकार के सब्सिडी बिल पर दबाव, पहले साल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से कलेक्शन में आयी कमी और देश के आधारभूत संरचनाओं को लेकर खर्च में बढ़ोत्तरी की जरूरत के चलते अगर राजकोष को संतुलित रखना है तो सरकार को लुभवानी घोषणाओं से सतर्क रहना होगा।
पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पर हमला जारी है। जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि इस समय देश के बॉर्डर पर खून की होली चल रही है। बारामूला में पुलिस कॉन्सटेबल पासिंग आउट परेड के दौरान कहा गया कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश विकास के रास्ते पर जा रहा है, लेकिन हमारे राज्य में कुछ उल्टा ही हो रहा है।
महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी और पाक से शांति की अपील भी की है, उन्होंने कहा है, ‘मैं पीएम और पाकिस्तान से गुजारिश करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा मत बनाइए, दोस्ती का पुल बनाइए। महबूबा ने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता के साथ भी सब्र दिखाएं।
इतना ही नहीं पुलिस परेड के दौरान महबूबा मुफ्ती ने ये भी कहा कि सूबे की पुलिस के सामने बड़ा चैलेंज है। लॉ एंड ऑर्डर बनाने के लिए जनता को संभालना उनके लिए एक मुश्किल काम है। 2017 में सुरक्षाहबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाया गया है. ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है।
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर का नाम जेहन में आते ही दिमाग में धरने-प्रदर्शन और पथराव की घटनाएं एकाएक सामने आने लगती हैं। रोजाना कहीं गोलियां चल रही होती हैं तो कई हमला हो जाता है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने अपने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर लगता ही नहीं कि कश्मीर में कोई तनाव है।
इस तस्वीर ने सबके चेहरो पर मुस्कान लौटा दी। यह तस्वीर श्रीनगर में एक कश्मीरी बच्चे की है जोकि सड़क पर क्रिकेट खेल रहा है। खास बात यह है कि उसके पीछे जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान विकेटकीपर बनकर खड़ा है।
पुलिस के जवान ने विकेट स्टंप की जगह अपनी वह ढाल रखी है जिससे कभी पत्थरबाजी से खुद को बचाने के लिए इस्तेमाल करना पड़चा था। जो पुलिस कर्मी तस्वीर में दिख रहा है उसका नाम वसीम है और वह श्रीनगर की जामिया मस्जिद के पास क्रिकेट खेल रहे हैं। उधर, हाल ही में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीमा पर चल रही गोलीबारी पर टिप्पणी की थी।
मुफ्ती ने कहा है कि इस वक्त बॉर्डर पर खून की होली चल रही है। बारामूला में पुलिस कॉन्सटेबल पासिंग आउट परेड के दौरान मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान से शांति की अपील की है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज को तैयार है। सेंसर बोर्ड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी पूरे देश में इस फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी है। इसके बावजूद राजपूत करणी सेना समेत कई संगठन फिल्म रिलीज का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को मेरठ और नोएडा में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। मेरठ में एक मॉल में तोड़-फोड़ की गई वहीं गुरुग्राम में 7 बजे के बाद बार बंद करने का आदेश दिया गया है। सिनेमाघरों के आस-पास धारा 144 लगाई गई है। करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने एकबार फिर कहा है कि वो फिल्म नहीं आने देंगे।
‘पद्मावत’ विवाद LIVE:-
– राजपूत करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी का कहना है कि जो भी हो रहा है दुखद है। गलत है। पर अब मन की ज्वाला को सड़कों पर धधकने से कोई रोक नहीं सकता। मैं भी नहीं।
– मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चार राज्यों में फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला किया है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर यह फैसला किया गया। ये एसोसिएशन देश की 75 प्रतिशत मल्टीप्लेक्स मालिकों का प्रतिनिधित्व करता है।
– प्रदर्शनकारियों ने एक स्कूली बस पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की। एक रोडवेज की बस में भी आग लगा दी है। गुरुग्राम के कमिश्नर संदीप खीरवार ने कहा कि 13 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
– गुरुग्राम में मॉल के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा चुकी है। हरियाणा के एडीजीपी (कानून व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा कि कुछ उपद्रवियों ने हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। लेकिन स्थित अब नियंत्रण में है। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
[object Promise]– उत्तर प्रदेश सरकार ने पद्मावत की स्क्रीनिंग के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया है। यूपी सरकार के प्रवक्ता व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की सरकार ‘पद्मावत’ की स्क्रीनिंग के लिए सिनेमाघरों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
– गुरुग्राम के सोहना रोड में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की और एक बस फूंक दी।
– बुधवार (24 जनवरी) को उत्तर प्रदेश में मथुरा के प्रदर्शनकारियों ने भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी है। वहीं दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी प्रदर्शनकारियो का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। गुरुग्राम के वजीरपुर पटौदी रोड फायरिंग और तोड़फोड़ की।
– अहमदाबाद में तोड़फोड़ मामले में 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ पर पिछले कई महीनों से विवाद मचा हुआ है। राजपूत करणी सेना ने सबसे पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली की पिटाई की थी। उसके बाद से लगातार फिल्म रिलीज पर रोक लगाने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सेंसर बोर्ड से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने फिल्म रिलीज की अनुमति दी लेकिन करणी सेना कानून का मखौल उड़ाते हुए लगातार रिलीज का विरोध कर रही है।
लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर 1929) एक भारतीय है पार्श्व गायक और सामयिक संगीतकार। वह सबसे प्रसिद्ध और सबसे सम्मानित भारत में पार्श्व गायिका है। वह भारत के कोकिला और मेलोडी की रानी के रूप में जाना जाता है।
हरियाणा के गुड़गांव जिले के फाजिलपुर बादली गांव के ऊपर से गुजर रहे एक विमान से मल गिरा, जिसे गांव वालों ने ‘दूसरी दुनिया का तोहफा’ समझ लिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने इसे सहेज कर फ्रीज तक में रख दिया। यह घटना सुनने में जितनी अटपटी है उतनी ही सच भी है। आसमान से चीज गिरने और उसके साथ तेज आवाज आने से डरे लोगों को शुरूआत में लगा कि वह कोई बड़ा पत्थर, मिसाइल, बम या कोई उल्का पिंड होगा।
प्रत्यक्षदर्शी राजबीर यादव इस घटना के वक्त अपने गेहूं के खेत में रोज की तरह काम कर रहे थे। राजबीर के मुताबिक उन्होंने आसमान से एक ‘बड़ा सा पत्थर’ गिरते हुए देखा। घबराए राजबीर ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी। सरपंच सहित ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे जहां ‘बड़ा सा पत्थर’ एक फुट गहरा गड्ढा हो गया था।
ये खबर जंगल में आग की तरह फैली और कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान गांव के बड़े- बुजुर्ग अंदाज लगा रहे थे आसमान से गिरी चीज कुछ संकट के संकेत है। वहीं, बच्चों के मुताबिक यह परग्रहियों का कोई तोहफा था।
इस घटना का जिक्र करते हुए गांव के एक बच्चे ने कहा, ‘यह परग्रहियों का दिया हुआ सफेद, पवित्र पत्थर है।’ उसने कहा, ‘कोई मिल गया’ के जादू (परग्रही किरदार) के पास भी ऐसा ही पत्थर था।’ पटौदी के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विवेक कालिया ने बताया कि लोग उसके टुकड़े अपने घर ले गए और संभालकर फ्रिज में रख दिया।
वहीं आधाकारिक जांच में पता चला कि यह कोई ‘तोहफा’ नहीं बल्कि विमान के शौचालय से निकलने वाला जमा अपशिष्ट पदार्थ है जिसे ‘ब्लू आइस’ को कहते हैं।