Category: national

  • विश्व बैंक ने बांग्लादेश के लिए 1.25 बिलियन डॉलर की दी मंजूरी

    विश्व बैंक ने 2023 से 2027 तक बांग्लादेश के लिए एक नए कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क (सीपीएफ) पर चर्चा की और तीन नई परियोजनाओं में 1.25 बिलियन डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दी। बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह पोषण, उद्यमिता और लचीलापन के लिए कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर ‘पार्टनर’ नामक कार्यक्रम के लिए 500 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा। ऋणदाता ने एक बयान में कहा, एक और 500 मिलियन डॉलर पहले हरित और जलवायु अनुकूल विकास ऋण के रूप में आएंगे, जो देश को हरित और जलवायु-लचीले विकास के लिए संक्रमण में मदद करेगा।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूक्ष्म उद्यम क्षेत्र को अधिक गतिशील, कम प्रदूषणकारी, संसाधन-कुशल और जलवायु अनुकूल विकास क्षेत्र में बदलने में मदद करने के लिए माइक्रोएंटरप्राइज पर एक परियोजना के लिए 250 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी गई है। बांग्लादेश और भूटान के लिए विश्व बैंक के कंट्री निदेशक अब्दुलाये सेक ने कहा, यह कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क विश्व बैंक समूह और बांग्लादेश के बीच पांच दशकों की मजबूत साझेदारी पर आधारित है।

    सेक ने कहा, जैसा कि बांग्लादेश का लक्ष्य अधिक समृद्ध होना है, उसे उच्च-मध्यम-आय वाले देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत संस्थानों और नीतियों की आवश्यकता होगी। यह सीपीएफ सरकार के सुधार कार्यक्रमों का समर्थन करेगा, ताकि नौकरियां प्रदान की जा सकें और समावेशन और लचीलापन का समर्थन किया जा सके।

    बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के लिए इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के कंट्री मैनेजर मार्टिन होल्टमैन ने कहा, बांग्लादेश दुनिया की उत्कृष्ट विकास विकास कहानियों में से एक रहा है। अधिक विविध और प्रतिस्पर्धी निजी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त सुधारों से निर्यात बढ़ेगा और गुणवत्तापूर्ण नौकरियां पैदा होंगी।

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध में शामिल होंगे। सिद्धू ने विरोध को ‘सत्याग्रह’ करार देते हुए एक ट्वीट में कहा कि वह दोपहर में जंतर-मंतर पर पहलवानों के साथ शामिल होंगे।

    डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर कुछ शीर्ष महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। जहां पहली एफआईआर एक नाबालिग पहलवान के आरोप से संबंधित है और पोस्को अधिनियम के तहत दर्ज की गई है, वहीं दूसरी एफआईआर यौन उत्पीड़न से संबंधित है।

  • प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे

    देश; कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कर्नाटक में एक सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजरंगबली वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा – मुझे समझ नहीं आ रहा प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे हैं। मैं उनसे पूछती हूँ साढ़े तीन वर्ष ने कितना रोजगार सृजित हुआ। वह इस विषय पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। 

    उन्होंने आगे कहा – महंगाई बढ़ गई है, जॉब्स हैं नहीं, करप्शन उफान पर है लेकिन वह इसपर मौन है वो मुझे इसका जवाब क्यों नहीं देते इसपर उनको बात करनी चाहिए। जनता इसका जवाब जानना चाहती है। 

    बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज किया था जिसमेंकांग्रेस ने बजरंगबली को ताले में बंद करने का फैसला लिया है। पीएम ने कहा –  कांग्रेस पार्टी ने श्रीराम को ताले में बंद किया था और अब ये बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प ले रहे हैं। 

  • प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे

    देश; कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कर्नाटक में एक सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजरंगबली वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा – मुझे समझ नहीं आ रहा प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे हैं। मैं उनसे पूछती हूँ साढ़े तीन वर्ष ने कितना रोजगार सृजित हुआ। वह इस विषय पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। 

    उन्होंने आगे कहा – महंगाई बढ़ गई है, जॉब्स हैं नहीं, करप्शन उफान पर है लेकिन वह इसपर मौन है वो मुझे इसका जवाब क्यों नहीं देते इसपर उनको बात करनी चाहिए। जनता इसका जवाब जानना चाहती है। 

    बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज किया था जिसमेंकांग्रेस ने बजरंगबली को ताले में बंद करने का फैसला लिया है। पीएम ने कहा –  कांग्रेस पार्टी ने श्रीराम को ताले में बंद किया था और अब ये बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प ले रहे हैं। 

  • यूनान: सुप्रीम कोर्ट ने चरम-दक्षिणपंथी पार्टी के आम चुनाव लड़ने पर रोक लगाई

    ग्रीस के सुप्रीम कोर्ट ने आगामी 21 मई को होने वाले आम चुनावों में भाग लेने के लिए कुल 36 दलों, गठबंधनों और निर्दलीय उम्मीदवारों को हरी झंडी दे दी है, लेकिन चरम-दक्षिणपंथी नेशनल पार्टी-हेलेन्स (यूनानी) के चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है।

    समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यूनानी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी आमना के हवाले से बताया कि जेल में बंद पूर्व सांसद इलियास कासिडियारिस द्वारा स्थापित नेशनल पार्टी-हेलेन्स को हाल में पारित एक कानून के तहत चुनाव लड़ने से रोका गया है। इसके अनुसार, उन पार्टियों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी पर प्रतिबंध लगाता है, जिनके शीर्ष नेता को आजीवन कारावास की संभावित सजा वाले अपराधों, जैसे आपराधिक संगठन चलाने, का दोषी ठहराया गया है।

    कासिडियारिस को चरम-दक्षिणपंथी गोल्डन डॉन (क्रिसी एवगी) पार्टी के प्रमुख सदस्य के रूप में एक आपराधिक संगठन को निर्देशित करने का दोषी ठहराया गया है। गोल्डन डॉन के सदस्य 2012-2019 के बीच संसद सदस्य भी रहे थे। फासीवाद-विरोधी संगीतकार की हत्या के बाद 2013 में इसके नेतृत्व और दर्जनों सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था और 2020 में उन्हें दोषी ठहराया गया था।

  • Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज हुई एफआईआर तो पहलवानों की आई प्रतिक्रिया

    Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Fedration of India) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कल यानी 28 अप्रैल को यौन शोषण मामले में 2 एफआईआर दर्ज की गईं। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले में तहरीर दर्ज हुई है इसमें एक एफआईआर नाबालिग की है। 

    सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज होने के बाद इस परिपेक्ष्य में पहलवानों की पहली प्रतिक्रिया आई है। पहलवान सत्यव्रत कादियान कहते हैं अभी सिर्फ एफआईआर दर्ज हुई है, एफआईआर से हमको क्या हासिल होगा, क्या एफआईआर से हमको न्याय मिल जाएगा। हमारी लड़ाई अभी जारी है अभी सिर्फ कागजी कार्यवाही शुरू हुई है। हम सिर्फ यही चाहते हैं कि कुश्ती को राजनीती से दूर रखा जाए और हमारी महिला पहलवानों का भविष्य सुरक्षित रहे। 

    बजरंग पुनिया ने कहा – एफआईआर सुप्रीम कोर्ट के दबाव में हुई है। हमको सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। अगर ऐसा न होता तो यह एफआईआर पहले ही दर्ज हो जाती। पुलिस ने हमारे प्रदर्शन में व्यवधान डाला। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, पुलिस चाहे जितना अत्याचार कर ले, खिलाड़ी यहीं रहेंगे। ये भारत की बेटियों की लड़ाई है, उनके इज्जत और सम्मान की लड़ाई है। हमें चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, हम उसके लिए तैयार बैठे हैं। 

     

  • Congress leader Assam Attack: राजनीतिक फायदे के लिए हुआ पुलवामा हमला

    Congress leader Assam Attack: पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र सिंह का विवादित बयान सुर्ख़ियों में है। उन्होंने कहा- बीजेपी के हाथ खून से रंगे हुए हैं, यह करप्ट पार्टी है। बीजेपी का उद्देश्य सत्ता लाभ हासिल करना है अपने स्वार्थ हेतु बीजेपी ने जवानों का कत्ल किया है। 

    उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा – पुलवामा हमले का जो भी केस हुआ वह सब राजनीतिक फायदे हेतु हुआ। राजनीतिक फायदे के लिए पुलवामा हमले का ढिंढोरा बीजेपी ने पीटा। लोगों को उस वक्त इन सभी बातों का अंदाजा नहीं है। लोग जिनको वोट दे रहे हैं उन सभी की मिलीभगत है। 

    उन्होंने आगे कहा- सरकार ने नौजवानों की हत्या की है, नौजवानों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। सरकार देश के लिए खतरा बन गई है। राजनीतिक फायदे हेतु पुलवामा हमले का ढिंढोरा पीटा गया और जनता ने बीजेपी को इसका फायदा भी दिया। 

  • राजद के विरोध के बावजूद धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन की तैयारी जोरों पर

    बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन को लेकर सियासी हलकों में भले राजनीति हो रही हो, लेकिन इनके इसके लिए भव्य तैयारी की जा रही है। शास्त्री के पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच होने वाले हनुमत कथा आयोजन को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस आयोजन में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

    मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख वर्ग फीट में पंडाल बन रहा है। भूमि पूजन हो गया है। श्रद्धालुओं की गाड़ियों की पार्किं ग के लिए 15 लाख वर्ग फीट में पार्किं ग स्थल बनाया जा रहा है।श्रद्धालुओं के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था की जा रही है। प्रसाद वितरण के लिए 40 से अधिक काउंटर बनाए जाने की उम्मीद है। इस कथा आयोजन में उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

    बिहार बागेश्वर फाउंडेशन के अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारी में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कथा शुरू होने के पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा में बड़ी संख्या में महिलाओं के भी पहुंचने की संभावना है।

    आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर बिहार में सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। उनके विरोध और समर्थन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा, तैयारी पूरी है, िहन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं, भाई-भाई। इसके अलावा राजद के कई नेता धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में बयान दे चुके है। इधर, धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत में पटना में पोस्टर भी लगे हैं।

  • नीतीश ने केजरीवाल का किया बचाव

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आ गए हैं, जो कथित रूप से अपने आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे हैं। कुमार ने शुक्रवार शाम यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद यह बात कही। आलोचना उस दिन से शुरू हुई जब एक व्यक्ति ने दिल्ली में चुनाव जीता और धीरे-धीरे अन्य राज्यों में पैठ बना ली। ये हमले सत्तारूढ़ दल की असुरक्षा को दर्शाते हैं। क्या किसी व्यक्ति पर सिर्फ इसलिए हमला करना सही ह,ै क्योंकि उसके पास चुनाव जीतने की क्षमता है?  सीएम ने रेखांकित किया, मैं अरविंद केजरीवाल को तब भी जानता था जब उन्होंने राजनीति में कदम नहीं रखा था। जब उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया, तो उन्होंने अपनी बड़ी सफलता के साथ लोगों को अपने साथ ले लिया।  सिविल लाइंस में अपने आधिकारिक आवास की मरम्मत पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च करने की खबरें सामने आने के बाद से ही भाजपा केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है।

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे वायुसेना प्रमुख

    श्रीलंका के चार दिन के दौरे पर आए भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने, रक्षा मंत्री और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे। श्रीलंका भारता का ‘अग्रिम प्राथमिकता’ वाला साझेदार है। एयर चीफ मार्शल चौधरी श्रीलंका की वायुसेना के कमांडर एयर मार्शल सुदर्शन पथिराना के निमंत्रण पर सोमवार को यहां पहुंचे हैं। वह त्रिंकोमाली में श्रीलंका वायुसेना अकादमी में भारत-श्रीलंका मैत्री सभागार की आधारशिला रखेंगे। सभागार का निर्माण भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अनुरूप भारत सरकार द्वारा 25 करोड़ श्रीलंकाई रुपए की अनुदान सहायता से किया जा रहा है।

    कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा दो मित्रवत पड़ोसियों के बीच मजबूत संबंधों और घनिष्ठ सहयोग का प्रतीक है। श्रीलंका को भारत द्वारा ‘अग्रिम प्राथमिकता’ वाले साझेदार का दर्जा दिया गया है। श्रीलंका के सशस्त्र बलों के क्षमता निर्माण के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता के तहत चौधरी श्रीलंकाई वायुसेना के विमान के लिए एन-32 प्रोपेलर पेश करेंगे। वह श्रीलंका के नेशनल डिफेंस कॉलेज और चाइना बे में वायु सेना अकादमी के छात्रों के साथ संवाद भी करेंगे जिसमें छात्रों के लिए प्रशिक्षण सहायता उपहार में दी जाएगी।

    भारतीय वायुसेना लंबे समय से श्रीलंका के साथ मिलकर काम कर रही है और जब भी उसे सहायता की आवश्यकता हुई है उसने मदद की है। फरवरी 2021 में श्रीलंका वायुसेना के कमांडर के निमंत्रण पर भारतीय वायुसेना के 22 विमानों के एक दल ने श्रीलंकाई वायुसेना की 70वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया था। भारतीय वायुसेना ने मई 2020 में 12 टन चिकित्सा आपूर्ति और नवंबर 2021 में 100 टन नैनो उर्वरक प्रदान करने के लिए तत्परता से अपने विमानों की तैनाती की।

    भारतीय उच्चायोग ने कहा, वायुसेना प्रमुख के दौरे से दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंधों को मजबूती मिलेगी और सामान्य सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा हो सकेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा तथा विकास’ (सागर) सुनिश्चित करने की दिशा में क्षमता निर्माण की पहल बढ़ेगी। श्रीलंका के एयर वाइस मार्शल उदेनी राजपक्षे, श्रीलंकाई वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ और भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के. जैकब ने चौधरी के आगमन पर उनका स्वागत किया।