Category: national

  • same-sex-marrage: समलैंगिक विवाह पर कोर्ट ने सरकार से मांगा सुझाव

    देश – सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह पर सुनवाई जारी है। कई जगहों में इसका विरोध हो रहा है लोगों का कहना है समलैंगिक विवाह को यदि मंजूरी दी जाती है तो यह प्रकृति के साथ खिलवाड़ होगा। इससे हमारी सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुचेंगी। वहीं केंद्र सरकार ने भी समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने का विरोध किया था। केंद्र के विरोध के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि वह कोई ऐसा उपाय बता दें जिससे समलैंगिक जोड़ो को विवाह की मान्यता न देनी पड़े और उनको सामाजिक लाभ, संयुक्त बैंक खाता या बीमा में नामिनी बनाने  जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके। 

    सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव के लिए केंद्र सरकार को 3 मई तक का समय दिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- सरकार समलैंगिक जोड़ो को विवाह की मान्यता देने का विरोध कर रही है। सरकार कोई ऐसा उपाय बता दे जिससे उनकी समस्या हल हो जाए। उनको समाजिक लाभ मिलने लगे। समाज में लोग उनको बराबरी से देखने लगें। 

    बता दें सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील और देश के साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता की उस दलील से मौखिक सहमति जताई कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने का मामला संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। 

  • सूडान से निकाले गए 360 भारतीयों का पहला जत्था पहुंचा दिल्ली

    सूडान से निकाले गए 360 भारतीयों का पहला जत्था युद्धग्रस्त अफ्रीकी देश में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए इस सप्ताह शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत दिल्ली पहुंच गया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार देर रात एक ट्वीट में विस्थापितों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी 360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया है, पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची है। भारत ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया, जयशंकर ने आश्वासन दिया कि सरकार सूडान में सभी भाइयों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    ऑपरेशन के हिस्से के रूप में, भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में दो बड़े सैन्य परिवहन विमान और एक नौसैनिक जहाज को अपने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए अपनी आकस्मिक योजना के तहत हिंसा प्रभावित सूडान में एक प्रमुख बंदरगाह पर तैनात किया है। इसने जेद्दा में एक पारगमन सुविधा स्थापित की है और सभी भारतीयों को सूडान से निकालने के बाद सऊदी अरब के तटीय शहर ले जाया गया है। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन निकासी मिशन की निगरानी के लिए वर्तमान में जेद्दा में हैं।

    इससे पहले, सूडान से अपने निकासी मिशन के तहत फ्रांस और सऊदी अरब ने अन्य देशों के नागरिकों के साथ कुछ भारतीयों को निकाला था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत सूडान में जटिल सुरक्षा स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम उन भारतीयों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ समन्वय कर रहे हैं, जो सूडान में फंसे हुए हैं और निकला चाहते हैं। खार्तूम में भारतीय दूतावास के अनुसार, सूडान में लगभग 2,800 भारतीय नागरिक हैं।

  • पीएम मोदी ने केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    [object Promise]
    पीएम मोदी ने केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    [object Promise]
    वंदे भारत ट्रेन केरल के तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक चलेगी

    [object Promise]
    प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, ये ट्रेन 11 जिलों में चलेगी

    [object Promise]
    तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम,, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड होंगे शामिल

    [object Promise]
    पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी

  • WrestlersProtest: पीटी उषा बयान से भड़के पहलवान

    WrestlersProtest- भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- पहलवान जिस तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं यह अनुशासनहीनता है इससे देश की छवि धूमिल हो रही है। 

    उन्होंने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही भारतीय कुश्ती संघ को चलाने के लिए तीन सदस्यों का एक पैनल बनेगा। पूर्व निशानेबाज़ सुमा शिरूर, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा और हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज सदस्य होंगे। अभी तक जज का नाम उन्होंने किसी को नहीं बताया है। 

     पहलवान बजरंग पुनिया ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा – उनसे इस तरह के कड़े बयान की कोई उम्मीद नहीं थी।  बता दें विनेश फोगाट ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 1000 से अधिक लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

  • यूरोपीय संघ ने कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिए पांच नए कानून बनाए

    यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों ने पांच नए कानूनों को अपनाया है, जो समुद्री परिवहन और विमानन उद्योग सहित अर्थव्यवस्था के मुख्य क्षेत्रों के भीतर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करने में सक्षम होंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह कानून यूरोपीय संघ के मुख्य जलवायु कार्रवाई पैकेज का हिस्सा है, जिसे फिट फॉर 55 कहा जाता है, इसका उद्देश्य 1990 के स्तर की तुलना में 2030 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम से कम 55 प्रतिशत तक कम करना है। यूरोपीय संघ की परिषद में मतदान निर्णय लेने की प्रक्रिया का अंतिम चरण है। यूरोपीय संघ का कार्बन बाजार, जो प्रदूषक भुगतान सिद्धांत पर आधारित है, ऊर्जा-गहन उद्योगों, बिजली उत्पादन और विमानन क्षेत्र के लिए उत्सर्जन भत्ते देता है। हालांकि, उत्सर्जन व्यापार प्रणाली (ईटीएस) के नए नियमों के तहत, ऊर्जा, लोहा, कागज और तेल उद्योग जैसे क्षेत्रों को अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 2005 के स्तर की तुलना में 62 प्रतिशत तक कम करना चाहिए।

    विमानन क्षेत्र में मुक्त उत्सर्जन भत्ते को 2026 से धीरे-धीरे समाप्त कर दिया जाएगा। समुद्री परिवहन उत्सर्जन को पहली बार ईटीएस के दायरे में शामिल किया जाएगा। शिपिंग कंपनियों के लिए भत्ते सरेंडर करने की बाध्यता धीरे-धीरे शुरू की जाएगी। अधिकांश बड़े जहाजों को शुरू से ही ईटीएस के दायरे में शामिल किया जाएगा, जबकि अपतटीय जहाजों को शुरू में समुद्री परिवहन से सीओ 2 उत्सर्जन की निगरानी, रिपोटिर्ंग और सत्यापन पर विनियमन द्वारा कवर किया जाएगा। इमारतों, सड़क परिवहन और छोटे उद्योगों के लिए एक नई, अलग उत्सर्जन व्यापार प्रणाली बनाई गई है। नई प्रणाली उन वितरकों पर लागू होगी जो 2027 से इमारतों, सड़क परिवहन और अतिरिक्त क्षेत्रों को ईंधन की आपूर्ति करते हैं।

    एक सुरक्षा उपाय किया गया है, जिससे यदि तेल और गैस की कीमतें असाधारण रूप से नई प्रणाली के लॉन्च से पहले उच्च होती हैं, तो इसे 2028 तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम), जो कार्बन-गहन उद्योगों में उत्पादों के आयात से संबंधित है, 2025 के अंत तक बना रहेगा, और बाद में मुक्त भत्तों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के साथ-साथ धीरे-धीरे अनिवार्य हो जाएगा। कार्बन सीमा समायोजन तंत्र द्वारा कवर किए गए क्षेत्रों के लिए नि:शुल्क भत्तों में सीमेंट, एल्युमीनियम, उर्वरक, विद्युत ऊर्जा उत्पादन, हाइड्रोजन, लोहा और इस्पात शामिल हैं।इन्हें 2026 और 2034 के बीच नौ साल की अवधि में समाप्त कर दिया जाएगा।

  • बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

    बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता कैलाश महतो की गुरुवार देर रात बिहार के कटिहार जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बाड़ीनगर पंचायत के कृषि फार्म के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बताता जाता है कि जदयू के नेता कैलाश महतो (70) बरारी बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच दो अपराधी बाइक से अचानक कृषि फार्म चौक के पास पहुंचे और जदयू नेता के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

    इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए चलते बने। आसपास के लोग महतो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम ²ष्टया हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक कटिहार जदयू के जिला महासचिव के पद पर बताए जाते हैं।

  • यूपी एसटीएफ ने हाई प्रोफाइल ठग को किया गिरफ्तार

    यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक कथित हाई-प्रोफाइल जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संबंध रखने वाले व्यक्ति के रूप में पेश कर रहा था। आरोपी को कानपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी संजय राय बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपनी फोटोशॉप की हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था और लोगों से काम कराने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलता था।

    आरोपी को तब गिरफ्तार किया गया जब वह सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन में गाजीपुर से दिल्ली जा रहा था। कई राजनेताओं और व्यापारियों द्वारा उनके खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राय को पूछताछ के लिए लखनऊ लाया गया और आरोप सही पाए जाने पर जेल भेज दिया गया।

    एसटीएफ के एक अन्य सूत्र ने कहा कि जालसाज ने दिल्ली में अपने घर पर अपने वाई-फाई खाते को ‘प्रधान मंत्री निवास’ के रूप में भी शीर्षक दिया था, इसमें दावा किया गया था कि वह पीएमओ के साथ मिलकर काम करता है। उसका दिल्ली के सफरदारगंज इलाके में एक बंगला है और हाई-प्रोफाइल जीवन शैली है। वह एक एनजीओ ‘संजय फॉर यूथ’ संचालित करता है, जिसकी टैगलाइन है ‘पूरे गाजीपुर जिले को स्वरोजगार बनाना।’

  • बिहार : मौसम में आए बदलाव से लीची को मिली संजीवनी

    बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम में आए बदलाव से लीची के किसानों को राहत मिली है। आसमान पर छाए बादल और हल्की और माध्यम दर्जे की बारिश से तेज धूप और तापमान से झुलस रही लीची को संजीवनी मिल गई है। मुजफ्फरपुर के लीची किसानों का मानना है कि बढ़ते तापमान और गर्म हवा से पेड़ में लगे लीची के फल फट रहे थे। अब लाल रंग ले रही लीची के फलों के फटने का खतरा कम हो गया है।

    उन्होंने कहा कि जो फल पहले लगे हैं और जो फट गए हैं, वे तो नहीं सुधरेंगे, लेकिन अब फलों के फटने की संभावना नहीं है। ऐसे में किसान अधिक फसल को लेकर आशान्वित हैं। अखिल भारतीय फल अनुसंधान परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के सह निदेशक अनुसन्धान डॉ एस.के. सिंह का मानना है कि लीची के लिए अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। जबकि एक सप्ताह पूर्व इस इलाके का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

    किसानों की शिकायत थी कि सिंचाई करने पर भी 24 घंटे बाद ही नमी खत्म हो जा रही थी, जिससे फल का विकास रुक गया था। सिंह कहते हैं कि तापमान अधिक होने के कारण फलों में गुदा कम होता है जबकि गुठली का आकार बड़ा हो जाएगा। इधर, तापमान में आई गिरावट और बारिश से फलों को काफी लाभ होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पेड़ की जड़ों तक भी नमी पहुंच गई है। इधर, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि की उम्मीद नहीं है।

  • Wrestlers Protest: हमारे लिए भारत के टॉप खिलाड़ी, क्रिकेटर सब मौन

    Wrestlers Protest:  भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्यवाही को लेकर भारत के पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजनीतिक दल उनके समर्थन में उतरे हैं। लेकिन इस मामले पर अभी तक कोई खिलाड़ी पहलवानों का समर्थन नहीं कर रहा है। अब इस मामले पर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कहा है कि भारत के टॉप खिलाड़ी, क्रिकेटर सब मौन हैं कोई हमारे समर्थन  में नहीं बोला। 

    उन्होंने आगे कहा – ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट नहीं हैं. कई क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान अपना समर्थन दिखाया था. क्या हम इतने भी लायक नहीं हैं? जब हम मेडल जीतते हैं तो सब हमारा समर्थन करते हैं लोग हमारे लिए ट्वीट करते हैं लेकिन आज कोई हमारे साथ नहीं है। क्या यह लोग सिस्टम से इतना भयभीत हैं या यहां भी कुछ चल रहा है। 

    वहीं  पीटी उषा की टिपण्णी पर उन्होंने कहा – हम स्वतंत्र हैं, हम संविधान के मुताबिक जीते हैं हम कहीं भी जा सकते हैं। हम आज सड़को पर हैं तो इसका कोई अमुख कारण होगा, शायद हमारी बात नहीं सुनी गई कोई हमारे समर्थन ,में नहीं आया चाहें वह आईओए हो या खेल मंत्रालय। ऐसा नहीं कि हमने उनसे सम्पर्क करने की कोशिश नहीं की पीटी उषा को हमने कॉल किया था उन्होंने हमारा फोन तक नहीं उठाया। 

  • Parkash Singh Badal Death: प्रकाश सिंह बादल का निधन, पीएम समेत इन दिग्गजों ने व्यक्त किया शोक

    Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद कल रात 8 बजे उनका देहांत हो गया। उनकी मौत की जानकारी अस्पताल के उच्च अधिकारीयों ने दी है। 

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रकाश सिंह बादल राजनीति के बड़े नेताओं में से एक माने जाते थे। उनके निधन पर देश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। 

    पढ़ें राजनेताओं के ट्वीट – 

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी –‘प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं. वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे. उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में बहुत योगदान दिया. उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व दिया.” बादल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कई दशकों तक उनके साथ निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने कहा कि मुझे हमारी कई बातचीत याद है, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से झलकती थी. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना

    अखिलेश यादव –देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!

    अमित शाह- The passing away of veteran leader, Shri Parkash Singh Badal Sahab is deeply saddening. His career spanning several decades was dedicated to the welfare of the poor. His demise is an irreparable loss to Indian politics. My heartfelt condolences are with his family and followers.

    ल्लिकार्जुन खड़गे- S. Parkash Singh Badal ji was a veteran of Indian politics. Although we differed in our ideologies, he earned immense respect among the people of Punjab for his simplicity and loyalty to his cadre, as he served multiple terms as CM. Our deepest condolences to his family.

    अशोक गहलोत – As I join the nation in bidding a final goodbye to 5 times Chief Minister of Punjab, Shri. Prakash Singh Badal, I recall my warm interactions with him over the years.  His demise brings down the curtain on an accomplished political career, which served people of Punjab with tireless dedication.  My condolences to the bereaved family members & Shiromani Akali Dal party members.

    द्रौपदी मुर्मू- Shri Parkash Singh Badal was one of the tallest political stalwarts since independence. Though his exemplary career in public service was largely confined to Punjab, he was respected across the country. His demise leaves a void. My heartfelt condolences to his family and…