Category: national

  • बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पिता

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। राजद नेता तेजस्वी ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी स्वयं ट्विटर के जरिए लोगों और समर्थकों को दी। इस खबर के सामने आने के बाद उन्हें बधाईयां दी जाने लगी। तेजस्वी ने गोद में अपनी बेटी को लेकर एक तस्वीर भी शेयर की है। राजद नेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।

    तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य भी अपने भाई के घर में बेटी आने से खुश है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में, खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।” उन्होंने आगे लिखा कि “बनकर नन्हीं सी परी, मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों संग सौगात लाई है, दादा-दादी बनने की खुशी में, मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।” उल्लेखनीय है कि राजश्री इन दिनों दिल्ली में है। तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी एक दिन पूर्व दिल्ली पहुंची थी।

  • 2 साल की सजा, सदस्यता गई अब खाली करना होगा बंगाल

    राजनीति– कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress leader Rahul Gandhi) की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों पहले राहुल गांधी(Rahul Gandhi) को मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा हुई। फिर लोकसभा स्पीकर(Loksabha speekar) ने उनकी सदस्यता रद्द की। वहीं अब 22 अप्रैल तक अपना बंगाल खाली करने का नोटिस मिला है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक- कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress leader Rahul Gandhi) को 22 अप्रैल तक लुटियंस में स्थित अपना बंगला खाली करना होगा। राहुल को सरकार द्वारा बंगाल खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। बताते चलें राहुल गांधी को यह बंगाल साल 2004 में सांसद चुने जाने के बाद आवंटित हुआ था।
    वहीं अब राहुल गांधी संसद सदस्य नहीं रहे हैं। अयोग्य घोषित होने के एक माह के भीतर राहुल गांधी को बंगाल खाली करना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द को राजनीतिक चालबाजी करार दे रहे हैं। 
    कांग्रेस इस मामले को लेकर कोर्ट जाने के विचार में है। जगह – जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अब अगर कांग्रेस ने राहुल गांधी की सदस्यता के परिपेक्ष्य में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोट ने यह फैसला बरकरार रखा तो राहुल गांधी 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

  • माफी मांगे बिना इमरान से कोई बात नहीं : शहबाज

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका स्पष्ट मत है कि सरकार और उनके पूर्ववर्ती इमरान खान के बीच बातचीत तभी संभव होगी जब वह अपने ‘गलत कामों’ को स्वीकार करेंगे और अपने द्वारा कही गई और की गई सभी चीजों के लिए लोगों से माफी मांगेंगे। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को ‘फ्रॉड’ करार देते हुए शरीफ ने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति से बात करना संभव नहीं है जिसने ‘देश को लूटा हो, न्यायपालिका पर हमला किया हो और संविधान और न्याय में विश्वास नहीं करता हो’।

    उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि उस व्यक्ति के साथ कोई चर्चा नहीं की जा सकती जो हर चीज चाहे वह कोविड-19 हो, देश में आतंकवाद की स्थिति हो, शीर्ष समिति की बैठक हो या कश्मीर सम्मेलन पर बातचीत के निमंत्रण को लगातार और गलत तरीके से अस्वीकार करता हो।”

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में, हमारे पास कोई हथियार नहीं है, केवल संवाद है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो खान को देना संभव नहीं है, “हालांकि, हमारे पास समय कम है।” सर्वोच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों द्वारा जारी असहमति नोट के बारे में बोलते हुए, जिसने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) की शक्तियों पर सवाल उठाए, प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘यह कदम आशा की किरण था।’

    उन्होंने आगे कहा कि खंडपीठ के सात सदस्यों में से चार ने एक ‘निर्णय’ किया था और चूंकि संसद को देश में कानून बनाने का अधिकार है, इसलिए उसे कानून बनाने के लिए वह सब कुछ करना चाहिए जो निर्णय की सुविधा प्रदान करे।

  • मनीष कश्यप पर ऐसा क्या बोले खान सर की हो गया विवाद

    देश– पटना में स्थित खान जीएस सेंटर खूब लोकप्रिय है। छात्रों की भीड़ कोचिंग सेंटर में उमड़ती है। खान सर के पढ़ाने का स्टाइल हर किसी को भाता है। सूत्रों के मुताबिक खान सर के पास रोजाना 5 हजार से अधिक छात्र जीएस पढ़ने आते हैं। 

    खान सर के जीएम पढ़ने का स्टाइल इतना लोकप्रिय है कि ऑनलाइन ऑफलाइन क्लास करने के लिए लाखों बच्चे इनके साथ जुड़े हुए हैं। लेकीन खान सर पूरे देश में कैसे लोकप्रिय हुए यह बात हर कोई जानना चाहता है।
    खान सर वैसे तो बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह अपने छात्रों के साथ बड़े सहज रहते हैं। लेकिन कई बार पढाई के दौरान उन्होंने ऐसे विवादित बयान दिए हैं कि हर कोई उनकी चर्चा करने लगा।

    जानें अब किस विवाद में घिरे खान सर-

    वैसे तो खान सर ने अनेकों ऐसे बयान दिए हैं कि लोग उनको लेकर टिप्पणी करने से नहीं चूकते। लेकिन अभी हाल ही में खान सर ने यू ट्यूबर मनीष कश्यप को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि उनके बयान की चर्चा होने लगी।
    मनीष कश्यप ने कई कोचिंग सेंटर की आर्थिक सहायता की है। बिहार पुलिस ने कहा उनको इस बात की जानकारी मिली है कि खान सर कोचिंग संस्थान और मनीष कश्यप का कुछ सम्बंध रहा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। आरोप है मनीष कश्यप पैसा लेकर कोचिंग सेंटर की पेड़ स्टोरी अपने चैनल पर चलाते थे।
    लेकिन इस मामले पर खान सर कहते हैं- वह पत्रकार हैं उनसे मेरी सामान्य जान पहचान है। मेरे अपना चैनल मनीष कश्यप से बहुत बड़ा है। मुझे उनके प्रचार की कोई आवश्यकता नहीं है। कुछ लोग अपने व्यू बढ़ाने के लिए मेरे नाम का उपयोग कर रहे हैं।

  • जल्द विपक्ष के बड़े मंत्री शामिल होंगे भाजपा में

    राजनीति– लोकसभा चुनाव(Loksabha election) को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। सत्ताधारी दल भाजपा(BJP) पुनः सत्ता में आने के लिए जमीनी स्तर पर अपना ताना बाना बुनने लगी है। वहीं अब बीजेपी नेता(BJP leader) और उत्तरप्रदेश(uttarpradesh) के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह(Dayashankar Singh) ने विपक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    दयाशंकर सिंह कहते हैं- विपक्ष शून्य है। विपक्ष के पास अब कोई उम्दा रणनीति नहीं है। लोकसभा चुनाव(loksabha election) से पूर्व विपक्ष के कई नेता बीजेपी(BJP) में आने के लिए तैयार हैं। विपक्ष भाजपा (BJP)के सामने कुछ नहीं है। बीते चुनाव की तरह विपक्ष के बड़े नेता भाजपा में दिखेंगे। जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलेगी उनका भाजपा परिवार से जुड़ना शुरू हो जाएगा।
    उन्होंने आगे कहा, अखिलेश(Akhilesh Yadav) के दावों में दम नहीं है। वह बीते चुनाव में 400 सीट जीतने की बात कह रहे थे। वह सुर्खियों में बने रहने के लिए विपक्ष एकता के परिपेक्ष्य में बयानबाजी कर रहे हैं। बीजेपी 2014 से ही समाजवादी पार्टी को मात देते आ रही है।

  • यूपी में ‘अमृतपाल समर्थक’ पोस्टर लगाने पर दस नाबालिग समेत 12 धरे

    भगोड़े खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में 10 नाबालिगों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ और काउंसलिंग के बाद नाबालिगों को छोड़ दिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पोस्टरों पर लिखा था, अमृतपाल को रिहा करो। हम उसका समर्थन करते हैं। केंद्र सरकार ने उसे अवैध रूप से गिरफ्तार किया है।

    पोस्टर उत्तराखंड सीमा के पास रामपुर के बिलासपुर इलाके में दीवारों पर चिपके पाए गए। डीआईजी (मुरादाबाद) शलभ माथुर ने कहा, 10 नाबालिगों के अलावा, दो अन्य आरोपियों पर आईपीसी की धारा 153 बी (अभियोग, राष्ट्रीय एकता के प्रतिकूल दावे) के तहत आरोप केस दर्ज किए गए हैं।

    उन्होंने कहा, नाबालिगों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें उनके माता-पिता की मौजूदगी में काउंसलिंग के बाद रिहा कर दिया गया। उन लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने उन्हें कट्टरपंथी बनाने की कोशिश की।

  • ब्रिटेन में सबसे पढ़े लिखे हैं हिन्दू

    International – ब्रिटेन एक ऐसा देश है जहां हिन्दू सबसे स्वस्थ और शिक्षत धार्मिक समूह का हिस्सा हैं। वहीं सिखों के पास सबसे अधिक अपने घर हैं। यह जानकारी इंग्लैंड और वेल्स में हुई जनगणना पर आधारित है।

    2021 में हुई जनगणना के मुताबिक- ब्रिटेन में 87 फीसदी लोग जो स्वयं को हिन्दू समुदाय का बताते हैं। वह अपने आप को बेहद स्वस्थ और अच्छा बताते हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर 82 प्रतिशत है। वहीं अगर शिक्षा के मामले में बात करें तो इसमें भी हिन्दू अव्वल हैं। ब्रिटेन में कुल आबादी के 33 फीसदीं हिन्दू पढ़े लिखे हैं।
    रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ब्रिटेन में 77 फीसदीं सिख हैं जिनके पास अपना खुद का घर है। वहीं ब्रिटेन में 70 फीसदीं आबादी ऐसे लोगों की है जिनके पास रोजी-रोटी का जरिया मौजूद है। ऐसे लोगों ने अपनी पहचान मुस्लिम समाज के रूप में बताई है।

  • दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष

    बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान चौधरी ने प्रधानमंत्री को श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट की। बिहार में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद चौधरी सोमवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे और मंगलवार को वे प्रधानमंत्री से मिले। मुलाकात के बाद चौधरी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस औपचारिक मुलाकात में उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

    उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है तथा भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे कदम बढ़ा रहा है। इससे पहले मंगलवार को चौधरी बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावडे से मिलकर भी उनका आभार जताया। इस मौके पर तावडे ने भी चौधरी को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि आपके नेतृत्व में भाजपा बिहार में सफलता की नई उंचाइयों पर पहुंचेगा और जन कल्याण में अपनी भागीदारी निभाएगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार प्रभारी को भरोसा दिया कि आप सभी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। इससे पहले सोमवार को सम्राट चौधरी का पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया था।

  • राहुल को अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने पहनी काली पोशाक

    लोकसभा से राहुल गांधी के निष्कासन के विरोध में सोमवार को कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस सांसदों के अलावा, कुछ अन्य विपक्षी नेताओंे ने भी काले कपड़े धारण किए। इस बीच, विपक्षी सदस्यों ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उनके कक्ष में बुलाई गई बैठक में भाग लिया और सदन में एक संयुक्त रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

    कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया है और राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने हिंडनबर्ग मामले में निलंबन नोटिस और राजनीतिक नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का प्रस्ताव दिया है।

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोमवार को लोकसभा में एक स्थगन नोटिस पेश किया, जिसमें कहा गया यह सदन राहुल गांधी की अयोग्यता पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल और दिन के अन्य कार्यों को स्थगित करता है।

  • यूके में इन्फ्लेशन नई ऊंचाई पर

    | ब्रिटिश रिटेल कंसोर्टियम (बीआरसी) ने कहा है कि मार्च में पूरे ब्रिटेन में कीमतें रिकॉर्ड गति से बढ़ी हैं, खासकर खाद्य कीमतों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीआरसी ने कहा कि कीमतें अभी चरम पर हैं।

    बीआरसी ने मंगलवार को कहा कि मूल्य वार्षिक मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर रिकॉर्ड 8.9 प्रतिशत हो गई, जो फरवरी में 8.4 प्रतिशत थी।

    इस बीच, खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई, जो फरवरी में 14.5 प्रतिशत थी।

    बीआरसी ने कहा कि यह खाद्य श्रेणी में रिकॉर्ड पर उच्चतम मुद्रास्फीति दर भी है।

    बीआरसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेलेन डिकिंसन ने चेतावनी दी है कि हालांकि आने वाले महीनों में खाद्य कीमतों में कमी आने की संभावना है क्योंकि देश में खेती का समय है, लेकिन फिर भी व्यापक मुद्रास्फीति उच्च रहने की संभावना है।

    जीवन-यापन के चल रहे संकट ने ब्रिटेन के दुकानदारों की आदतों को भी बदल दिया है।

    निलसेनइक में खुदरा और व्यापार इनसाइट के प्रमुख माइक वाटकिंस ने कहा, दुकानों में लोग ज्यादा आ रहे हैं लेकिन खर्च कम कर रहे हैं। खरीददार अपने साप्ताहिक खाद्य बिलों को कम करने के लिए सबसे कम कीमतों वाले सामानों की मांग कर रहे हैं।

    पिछले हफ्ते, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अप्रत्याशित रूप से 12 महीनों में फरवरी से 10.4 प्रतिशत बढ़ गया, जो जनवरी में 10.1 प्रतिशत था।