Category: national

  • राहुल की सदस्यता गई, अमेरिकी सांसद की पीएम से फैसला पलटने की मांग

    देश- मोदी सरनेम को लेकर मानहानि के मामले में दोषी करार दिए गए सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता 23 मार्च 2023 को लोकसभा स्पीकर ने रद्द कर दी। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होते ही कांग्रेस ने बीजेपी के विरोध में मोर्चा खोल दिया। विपक्ष के कई नेताओं ने राहुल गांधी का समर्थन किया। 

    वहीं अब राहुल गांधी को भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना का समर्थन मिला है। अमेरिकी सांसद रो खन्ना कहते हैं यह फैसला गांधी दर्शन और भारत के मूल्यों के साथ विश्वासघात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विचार करना चाहिए। उन्हें यह फैसला वापस ले लेना चाहिए। राहुल को संसद से बाहर करना भारत के मूल्यों के साथ विश्वासघात है।

    उन्होंने आगे कहा, मेरे पूर्वजों ने सालों तक जेल में रहकर इसके लिए त्याग नहीं किया। देश के लोकतंत्र के लिए मोदी सरकार को यह फैसला पलटना चाहिए।

  • भाजपा संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संसद भवन परिसर में भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में तीन पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा,मेघालय और नागालैंड के विधान सभा चुनावों में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहना कर व पार्टी के सभी सांसदों ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इससे पहले संसदीय दल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने तीनों राज्यों की जीत और शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए सभी सांसदों की तरफ से उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संसद भवन परिसर में चल रही इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी के अलावा मोदी सरकार के मंत्री एवं भाजपा के दोनों सदनों के सांसद भी शामिल हो रहे हैं। आपको बता दें कि, बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान यह भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक हो रही है, इसलिए इसे आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • उत्पीड़न से बचाने के लिए गोवा आने वाले पर्यटक वाहनों को स्टीकर दिए जाएंगे : सीएम

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को उनके वाहनों पर लगाने के लिए अनोखे स्टीकर दिए जाएंगे, ताकि तटीय राज्य में जाने के दौरान उन्हें (पुलिस द्वारा) परेशान न किया जाए। सावंत ने नए वित्तवर्ष का बजट पेश करते हुए कहा कि सीमा चौकियों पर पर्यटक वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

    सावंत ने कहा, “राज्य भर में पर्यटकों को आरामदायक आवाजाही की अनुमति देने के लिए गोवा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सीमा पर पूरी तरह से जांच की जाएगी और उनके वाहनों पर लगाने के लिए अनोखा स्टीकर दिए जाएंगे। राज्य में ऐसे वाहनों को पुलिस जांच के लिए कहीं भी नहीं रोकेगी।”

    हाल के दिनों में पर्यटक सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें वाहनों के दस्तावेजों की जांच के लिए रोका गया और परेशान किया जा रहा है। कुछ महीने पहले गोवा के राजस्व मंत्री अटानासियो मोनसेरेट ने कहा था कि तटीय राज्य में मौजूद यातायात समस्याओं को हल करने के बजाय यातायात पुलिस वास्तव में पर्यटकों पर जुर्माना लगाकर उन्हें परेशान कर रही है।

    पणजी के विधायक मोंसेरेट ने कहा था, “मैं देखता हूं कि पुलिस कांस्टेबल केवल एक कोने पर खड़े होकर पर्यटकों को चालान दे रहे हैं और वे इससे ज्यादा कुछ नहीं करते हैं। वे मूल रूप से यहां ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए वह अक्सर संबंधित ट्रैफिक पुलिस से इस मुद्दे पर चर्चा करते हैं, लेकिन 4 से 5 कांस्टेबल एक जगह पर पर्यटकों का चालान करने के लिए खड़े रहते हैं पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने यह भी दावा किया था कि गोवा में यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा पर्यटकों को नियमित रूप से परेशान किया जा रहा है और कहा था कि राज्य और इसके आसपास के वातावरण को पर्यटकों के लिए अधिक मेहमाननवाजबनाने के प्रयास किए जाएंगे।

  • चीन के यीवू में संस्कृति और पर्यटन बाजार का पुनरुत्थान तेज

    17वां चीन यीवू संस्कृति और पर्यटन उत्पाद व्यापार मेला 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चीन के चच्यांग प्रांत के यीवू शहर में आयोजित होगा। वर्तमान मेले का विषय है नई यात्रा में नए जीवन का आनंद लें। हाल के वर्षों में 5जी, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि नए सूचना प्रौद्योगिकी के विकास के चलते संस्कृति और पर्यटन के विकास को नए अवसर मिले। दर्शक वर्तमान मेले में संस्कृति और पर्यटन में चश्मा मुक्त 3डी, एआर और वीआर आदि प्रौद्योगिकी का अनुभव करेंगे और उन्हें नये अनुभव मिलेंगे। उदारहण के लिए दर्शक मंडप में ही पहाड़ों में बैठ कर कॉफी पीने का अनुभव हासिल कर सकेंगे।

    लोग कॉफी की खुशबू का आनंद लेते हैं, गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत के कौशल में पारंपरिक संस्कृति को महसूस करते हैं और सांस्कृतिक व रचनात्मक उत्पादों में रचनात्मकता की उत्कृष्टता का अनुभव करते हैं। हाल के वर्षों में यीवू शहर ने पर्यटन बाजार का पुनरुत्थान और उपभोक्ता बढ़ाने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाए। जनवरी से अब तक यीवू ने संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी खपत को प्रोत्साहन देने के लिए 2 करोड़ 40 लाख युआन का कूपन जारी किया, जो होटल, दर्शनीय स्थल, रेस्तरां और सिनेमा आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि आने वाले समय में यीवू संस्कृति और पर्यटन का साथ में विकास बढ़ाएगा, ताकि मिश्रित विकास का नया अध्याय जुड़ सके।

  • क्या वायनाड को मिलेगा नया सांसद…?

    देश- मोदी सरनेम का उपयोग करने के मामले में 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाई और 23 मार्च को लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे। अब यह सींट खाली हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस सीट पर पुनः चुनाव करवाया जाएगा। अभी तक इलेक्शन कमीशन ने इसपर कोई फैसला नहीं दिया है। लेकिन उम्मीद है जल्द ही चुनाव आयोग इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगा।

    जानकारी के लिए बता दें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 151 ए के तहत चुनाव आयोग संसद और विधानसभा की रिक्त सीटों पर उपचुनाव करवाने का अधिकार रखता है। इस धारा के मुताबिक चुनाव आयोग 22 सिंतम्बर 2023 तक इस सीट पर नए सांसद के लिए उपचुनाव करवाना अनिवार्य है।

  • कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा द्वारा घोषित कोटा खत्म करने का किया वादा

    कर्नाटक कांग्रेस ने मंगलवार को सत्ता में आने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा घोषित आरक्षण कोटा खत्म करने का संकल्प लिया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए आरक्षण पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी मुहर लगा दी है, लेकिन, जनता ने इसे खारिज कर दिया है और 40 दिनों के बाद कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और नए आरक्षणों को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण कानून, संविधान और समुदायों के हितों के खिलाफ है। शिवकुमार ने कहा, हम अल्पसंख्यकों, वोक्कालिगा, लिंगायत और ओबीसी के हितों की रक्षा करेंगे।

    उन्होंने कहा, आरक्षण के मामले ने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अन्य राज्यों द्वारा इस तरह के प्रयासों के खिलाफ फैसले दिए हैं। इसके बावजूद दो मंत्रियों ने लोगों को ठगने के लिए आरक्षण का कोटा बढ़ाने का फैसला किया।

    शिवकुमार ने सवाल किया कि किस आधार पर सरकार ने आरक्षण में वृद्धि की घोषणा की है। क्या पिछड़ा वर्ग आयोग ने दिसंबर, 2022 में प्रस्तुत अपनी अंतरिम रिपोर्ट में आरक्षण में वृद्धि की सिफारिश की है? क्या अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण बढ़ाना संभव है?

    आरक्षण और आंतरिक आरक्षण के लिए उन्हें उचित अध्ययन और शोध पर आधारित होना होगा और संविधान में संशोधन करना होगा। शिवकुमार ने कहा कि अगर इसे चुनावी हथकंडे के रूप में किया जाता है, तो यह संभव नहीं होगा।

    उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि, क्या किसी वोक्कालिगा या लिंगायत स्वामी ने उन्हें आरक्षण का कोटा वापस लेने और उन्हें देने के लिए कहा है? क्या विपक्षी दल ने इसकी मांग की है? वोक्कालिगा और लिंगायत ने अपनी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण को क्रमश: 12 प्रतिशत और 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने मुसलमानों के आरक्षण को वापस लेने की मांग नहीं की। आरक्षण 56 प्रतिशत हो गया है और भाजपा सरकार सीमा बढ़ाकर दोनों समुदायों को आरक्षण दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ²ढ़ता से अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और हम चाहते हैं कि मुस्लिम आरक्षण बरकरार रहे।

  • क्यों राहुल गांधी पर भड़के वीर सावरकर के पोते

    देश- कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीर सावरकर के बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी के इस बयान पर नाराजगी जताई है और कार्यवाही की मांग की है।

    सावरकर के पोते ने कहा, राहुल गांधी को इस बात का प्रमाण देना चाहिए कि उनके दादा ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। यह बचकाना हरकत है। वह कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे वह सावरकर नहीं हैं। मैं उनको चुनौती देता हूँ वह साक्ष्य दिखाए कि सावरकर ने माफी मांगी थी।
    बता दें बीते दिनों राहुल गांधी ने कहा था- वह सरकार से नहीं डरेंगे। सरकार उनको नहीं डरा सकती। मानहानि मामले में वह माफी नहीं मांगेंगे। उनका नाम गांधी है सावरकर नहीं। गांधी किसी से माफी नहीं मांगते।

  • 2019 से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, गुजरात में कर रहा था ट्रेन के क्लीनिंग स्टाफ की नौकरी

    गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2019 से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम में गिरफ्तार किया है। इस पर 50 का इनाम घोषित था। पिछले कई सालों से यह अलग-अलग जगहों पर नाम बदल कर अलग-अलग काम कर रहा था। हाल फिलहाल में यह गुजरात में ट्रेनों की सफाई करने वाली एक कंपनी में सुपरवाइजर के पोस्ट पर तैनात था। इस पर लूट, स्नैचिंग के दर्जनों मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। यह इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम ने कई सालों से गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी प्राण सिंह को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस पूछताछ में प्राण सिंह ने बताया कि वह बोलता वैशाली, बिहार का रहने वाला है और उसके पिता पश्चिम बंगाल में एलआईसी एजेंट का काम करते थे। कमाई कम होने की वजह से वह गाजियाबाद आकर मजदूरी का काम करने लगा फिर धीरे-धीरे उसने 2018 में यहां पर अपना एक गैंग बना लिया। जिसके साथ मिलकर यह मोबाइल लूट, स्नैचिंग, लूटपाट आदि की घटनाओं को अंजाम देने लगा। प्राण सिंह 2018 में गिरफ्तार हुआ था और उसके बाद जमानत पर छूट गया, इसके बाद एक बार फिर यह 2019 में गिरफ्तार हुआ और फर्जी जमानती के जरिए यह बाहर आ गया।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जमानत के बाद यह मुंबई चला गया और वहां पर मोटरबोट चलाने का काम करने लगा। 2022 में यह गुजरात के अंकलेश्वर पहुंचा और वहां पर ओबीएसएच कंपनी जो ट्रेनों की सफाई का काम करती है उसमें सुपरवाइजर के तौर पर काम करने लगा। फिलहाल अभी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है और इस पर कार्रवाई की जा रही है।

  • गाजियाबाद में 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मामले

    गाजियाबाद में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 19 नए केस मिले हैं। मंगलवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गाजियाबाद में अब कोरोना के एक्टिव केस 55 हो गए हैं। इसमें 3 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी होम आइसोलेटेड हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबद, नोएडा और लखनऊ में ही फिलहाल कोरोना के सर्वाधिक केस सामने आ रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता के मुताबिक 782 सैंपल की जांच की गई। इसमें 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मार्च में अब तक 55 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं। इससे पहले 26 मार्च को 10, 24 मार्च को 11, 22 मार्च को 15 कोरोना केस पाए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं, उनमें फिलहाल साफ तौर पर कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा। चूंकि ये मरीज कोरोना के अलावा अन्य कई बीमारियों से ग्रसित हैं, इसलिए सिर्फ जांच कराने पर ही संक्रमित पाए जा रहे हैं।

    नोएडा में अब कोरोना के सक्रिय केस 42 हो गए हैं। यहां सोमवार को ही छह नए संक्रमित मरीज मिले थे। नोएडा के जिला अस्पताल में जगह-जगह पोस्टर भी लगा दिए गए हैं कि आप मास्क का प्रयोग करें और सावधानी बरतें। अधिकारियों ने बताया कि सभी अस्पतालों में हेल्प डेस्क चालू कर दी गई है। निर्देश दिया है कि सभी मरीजों की ऑक्सीजन लेवल और तापमान जांचा जाए। इसमें कुछ गड़बड़ पाई जाती है, तो फिर कोरोना जांच भी हो।

  • भाजपा ने सुनील ओझा को बनाया बिहार का सह प्रभारी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का नया सह प्रभारी नियुक्त किया है। ओझा अभी तक उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति एवं फेरबदल को लेकर आधिकारिक पत्र जारी करते हुए कहा कि सुनील ओझा की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

    आपको बता दें कि, सुनील ओझा को भाजपा आलाकमान का करीबी माना जाता है और उनकी संगठनात्मक क्षमता एवं बेहतर चुनावी रणनीति बनाने में माहिर होने की वजह से ही पार्टी ने उन्हें बिहार की जिम्मेदारी दी है। बिहार में नीतीश कुमार के अलग हो जाने के बाद अब भाजपा राज्य में अपने आप को पूरी तरह से मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है ताकि 2024 के लोक सभा चुनाव में महागठबंधन को हराया जा सके।