Category: national

  • बाघेश्वर धाम वाले बाबा से मिले मुख्यमंत्री, बताया हिन्दू ह्रदय सम्राट

    देश– बीते कई दिनों से अपने हिंदुत्ववादी बयानों और चमत्कारों को लेकर सुर्खियों में आए बाघेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मिलने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहुँचे। वहां उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया और उनसे हिन्दू राष्ट्र के संदर्भ में कई विषयों पर बात की।

    बाघेश्वर धाम के बाबा से बातचीत करते हुए हिंमत बिस्वा सरमा काफी प्रसन्न चित लग रहे हैं। बाघेश्वर धाम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए उन्हें हिन्दू ह्रदय सम्राट बताया है।
    बाघेश्वर धाम के ट्वीट के मुताबिक- हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर हिंदू ह्रदय सम्राट और असम के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्वा शरमा के विशेष आग्रह और अनुरोध पर पूज्य सरकार का शुभ आगमन…नार्थ ईस्ट के लोगो के उन्नति और कल्याण हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूज्य सरकार का आशीर्वाद लिया।

  • भारत में होगी पानी की किल्लत, UN की रिपोर्ट में डराने वाले आंकड़े

    डेस्क। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में एक चौंकाने वाले आंकड़ा पेश (UN Report on Water) किया हैं। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के अनुसार, 2050 में दुनिया की 1.7 से 2.40 अरब शहरी आबादी जल संकट से जूझने वाली है, जिसका असर सबसे ज्यादा भारत भारतवासियों पर पड़ने की आशंका भी है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में 93.3 करोड़ शहरी आबादी जल संकट से जूझ (UN Report on Water) भी रही थी।
    संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन-2023 से पहले मंगलवार (21 मार्च, 2023) को ‘संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट 2023: जल के लिए साझेदारी और सहयोग’ शीर्षक से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया में करीब 80 प्रतिशत आबादी जल संकट से जूझ रही है, जो पूर्वोत्तर चीन, भारत और पाकिस्तान में।
    रिपोर्ट में आंकड़ों के हवाले से यह भी कहा गया, “जल संकट से जूझने वाली वैश्विक शहरी आबादी 2016 के 93.3 करोड़ से बढ़कर 2050 में 1.7 से 2.4 अरब होने की आशंका भी है और अनुमान है कि भारत सबसे अधिक प्रभावित देश होने वाला है।”
    UN Report on Water: यूनेस्को की महानिदेशक आंड्रे एजोले ने यह भी कहा, “वैश्विक संकट के नियंत्रण से बाहर जाने से पहले मजबूत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था तत्काल स्थापित करने की जरूरत है।” और रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर दो अरब लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं है और 3.6 अरब आबादी के पास सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था भी नहीं हैं। रिपोर्ट के प्रधान संपादक रिचर्ड कॉनर ने संवाददाताओं से कहा है कि अनिश्चितता भी बढ़ रही है।

  • भारत में कोविड के 1,249 नए मामले, 2 मौतें

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,249 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें हुई हैं। देश का कुल सक्रिय केसलोड बढ़कर 7,927 हो गया है, जो कुल का 0.02 प्रतिशत है।

    गुजरात और कर्नाटक से कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,818 हो गई है। इसी अवधि में 925 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके चलते ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4,41,61,922 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत है।

    इस बीच, डेली और वीकली पॉजिटिविटिी रेट क्रमश: 1.19 प्रतिशत और 1.14 प्रतिशत रही। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,05,316 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 92.07 करोड़ से अधिक हो गई। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक, भारत ने पिछले 24 घंटों में 6,117 डोज सहित कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं।

  • पीएम मोदी पहुंचे बनारस, हर हर महादेव से गूंजी काशी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इस दौरान हर हर महादेव से पूरी काशी गुंज उठी। पीएम यहां करीब 17,80 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं। जहां वो कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम के कार्यक्रम के लिए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का सभागार सुबह से ही खचाखच भरा है। वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    पीएम मोदी आज वाराणसी में चार घंटे 50 मिनट रहेंगे। वो वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यहां आयोजित तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय टीबी कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। एक घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद प्रधानमंत्री मोदी संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां जनसभा से पूर्व खेलो बनारस के विजेता चुनिंदा खिलाड़ियों व एक दर्जन लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

    इसके बाद रिमोट दबाकर काशी को 1780 करोड़ की सौगात देंगे। 187.17 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुकी करखियांव पैक हाउस, सारनाथ सीएचसी समेत 19 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1592.49 करोड़ की लागत से देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे सर्विस समेत नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जनसभा स्थल पर लगभग डेढ़ घंटे रहने के बाद पीएम सर्किट हाउस आएंगे। यहां आधे घंटे के प्रवास में इस परिसर में बने छह कमरे के सूईट के नए ब्लाक का उद्घाटन करेंगे।

  • एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर 14 राजनीतिक दलों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

    विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने में जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में 14 राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और गिरफ्तारी पर दिशा-निर्देश मांगा। वरिष्ठ अधिवक्ता ए.एम. सिंघवी ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया। शीर्ष अदालत पांच अप्रैल को मामले की सुनवाई करने पर सहमत हुई।

    राजनीतिक दलों ने गिरफ्तारी, रिमांड और जमानत पर कानून लागू करने वाली एजेंसियों और अदालतों के लिए दिशानिर्देश निर्धारित करने की मांग की। शीर्ष अदालत को सूचित किया गया कि अधिकांश मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं।

  • गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा : योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ा वर्ग का कोई बेटा अगर देश के सर्वोच्च पद पर जाता है तो कांग्रेस और उसके नेताओं को ये फूटी आंख नहीं सुहाता है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 1780 करोड़ रुपए की परियोजनओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। देश ने कल देखा है कि किस तरह से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने संसदीय मर्यादा को ताक पर रखते हुए दलित, गरीब, पिछड़े और वंचितों के खिलाफ बयान दिया और जब न्यायालय की ओर से इसे लेकर खरी खोटी सुनाई गई तो कांग्रेस नेता न्यायालय की अवमानना करने पर उतारू हो गये। कांग्रेस को गरीबों, दलितों और पिछड़ों के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो दुनिया में भारत की नई ताकत का अहसास कराता है। चाहे भौतिक विकास के नये प्रतिमान स्थापित करना हो या आध्यात्मिक विकास को पुनस्र्थापित करना हो, देश ही नहीं दुनिया भारत की नई ताकत को देख रही है। पीएम के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने नई मिसाल बना है।

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस ईवीएम के जरिए 2004 और 2009 में उन्हें सरकार बनाने का सौभाग्य मिला, आज विपक्ष में आने के बाद उसी ईवीएम को वे कटघरे में खड़ा करते हैं। इन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। पीएम के प्रत्येक अभियान में हर स्तर पर बैरियर खड़ा करना इनकी आदत है। देश ने कल बखूबी देखा है कि अपने आप को भारत की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाले नेताओं के द्वारा कैसे माननीय न्यायालय की अवमानना वाले वक्तव्य दिये जा रहे हैं। कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही है। कांग्रेस ने देश के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। जाति, धर्म, भाषा, मत-मजहब के नाम पर हमेशा से इन लोगों ने देश को विभाजित करने का प्रयास किया। इन्होंने अपने स्वार्थ के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। विकास को खेमों में बांटने का प्रयास किया और अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के नये नये कीर्तिमान स्थापित किये। आज जब भारत वैश्विक स्तर पर छाने जा रहा है, तब इन्हें अच्छा नहीं लगा रहा। अब ये लोग देश को बदनाम करके इसकी प्रगति में रोड़ा डाल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ देश में जातीय वैमनस्यता को बढाने वाली कांग्रेस है जो सदैव देश को, समाज को बांटने का काम करती है, वहीं 9 साल में आप सबने देखा होगा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के भाव से बिना भेदभाव के गरीबों के कल्याण, आवास, शौचालय, राशन, रासोई गैस, बिजली कनेक्शन देने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार है। चाहे आयुष्मान भारत योजना हो या विकास की अन्य सुविधाएं, ये सब बिना भेदभाव के सबतक समान रूप से पहुंच रही हैं। वहीं कांग्रेस के लोगों को दलित, पिछड़े, वंचित, गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। इन्हें गरीब, वंचित और पिछडे के बेटे का सर्वोच्च पर जाना अच्छा नहीं लग रहा है। मुझे लगता है देश की जनता गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछडों के अपमान का बदला जरूर लेगी। जो भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। नहीं तो देश ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

  • पेंशन की उम्र बढ़े, सड़को पर उतरे 1 लाख से ज्यादा लोग

    International – पेंशन मिलने की उम्र बढाने को लेकर फ्रांस के बोर्दो टाउन हॉल में जमकर प्रदर्शन हुआ और आगजनी की घटना सामने आई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल फ्रांस के पेरिस में करीब 1 लाख 16 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे थे।

    पेरिस पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन मामले में 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन का प्रभाव कम करने के लिए पुलिस ने हर सम्भव प्रयास किया और लोगों के ऊपर आंसू गैस के गोले फेके।
    जानकारी के लिए बता दें फ़्रांस में सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 64 करने को लेकर विधेयक लाया गया है जिसका विरोध हो रहा है।

  • आरटीडीसी के होटलों में प्रतियोगी परीक्षार्थियों को 50 प्रतिशत की छूट

    प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को अब राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के होटलों में ठहरने के दौरान 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। शुक्रवार को पर्यटन भवन में धर्मेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में आरटीडीसी बोर्ड की बैठक हुई। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को ट्रांसफर के दौरान 50 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।

    बोर्ड की बैठक में भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित व मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आरटीडीसी के होटलों में ठहरने पर 50 प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया गया। राठौर ने कहा कि, पैलेस ऑन व्हील्स और हेलीकॉप्टर जॉयराइड के बाद राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चंबल रिवर फ्रंट में क्रूज सेवा शुरू की जाएगी।

    इसके साथ ही अप्रैल माह में पैलेस ऑन व्हील्स का फेम टूर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें 22 से 24 अप्रैल तक फिल्मी कलाकारों के साथ विदेशी राजदूत, पत्रकार और ट्रैवेल एजेंसियों के प्रतिनिधियों को शाही ट्रेन से राजस्थान का भ्रमण करवाया जाएगा।

  • अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच अप्रैल तक के लिए टाली

    यहां की एक अदालत ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी, जो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति के मामले में है। मंगलवार को सिसोदिया ने ईडी के मामले में जमानत याचिका दायर की थी। सिसोदिया के वकील ने कहा की उनको ईडी के जवाब की कॉपी अभी नहीं मिली है और उनको जवाब दाखिल करने के लिए अभी और समय चाहिए। वकील की इस दलील के बाद कोर्ट ने सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टाल दी। ईडी मामले में मनीष सिसोदिया की हिरासत 5 अप्रैल को खत्म हो रही है।

    ईडी का प्रतिनिधित्व करते हुए, विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) जोहेब हुसैन ने कहा कि जवाब आने वाला है। कृष्णन ने कहा, “हमें ईडी के जवाब को पढ़ना होगा, उसके बाद ही हम दलीलें पेश कर पाएंगे।” इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई 5 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही एक ही मामले में सिसोदिया की जमानत मामले पर अदालत ने शुक्रवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

    आदेश सुनाने की तारीख 31 मार्च निर्धारित की गई थी। सिसोदिया को सीबीआई मामले में सोमवार को तीन अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई द्वारा 26 फरवरी को आप नेता को गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने भी उन्हें इसी मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी के मामले में पिछली सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने अदालत को बताया था कि सिसोदिया की हिरासत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं और उन्हें अन्य आरोपियों से आमना-सामना करना है।

    इसने अदालत को सूचित किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री के ईमेल और मोबाइल से भारी मात्रा में डेटा का भी फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है। सिसोदिया के वकील ने, हालांकि, केंद्रीय एजेंसी की रिमांड याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अपराध की आय के संबंध में एजेंसी की ओर से कानाफूसी नहीं है, जो मामले के लिए मौलिक है। उनके वकील ने आगे तर्क दिया कि हिरासत के विस्तार की मांग करने का कोई औचित्य नहीं था और उनकी सात दिनों की हिरासत के दौरान केवल चार लोगों के साथ उनका सामना किया गया था। सुनवाई के दौरान, ईडी ने यह कहते हुए उनकी 10 दिन की हिरासत की मांग की थी कि उन्हें कार्यप्रणाली, पूरे घोटाले का पता लगाने और कुछ अन्य लोगों के साथ सिसोदिया का सामना करने की आवश्यकता है।

  • आज सदन में होगा हंगामा, काले कपड़े पहने दिखेंगे सांसद

    देश– राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। कांग्रेस नेता लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आज संसद में बड़े हंगामे के असार हैं। 

    कांग्रेस सांसद आज सदन में काले कपड़े पहनकर आएंगे। कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष से भी काले कपड़े पहनकर आने की अपील की है।
    सूत्रों का दावा है कि विपक्ष अडानी मामले में JPC जांच की मांग कर रहा है। लेकिन बीजेपी लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने को कह रही है।