Category: national
-
Imran Khan sistar- ‘क्या क़ानून सिर्फ़ ख़ान साहब के लिए है?’
इमरान ख़ान की बहन डॉक्टर उज़मा ने लाहौर के ज़मान पार्क स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के घर पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं उन्होंने सवाल किया है कि क्या क़ानून सिर्फ़ ख़ान साहब (इमरान ख़ान) के लिए है?ज़मान पार्क में हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा, “पुलिस ने धकेलना शुरू किया. धक्के देने शुरू किए. वहां एक दो रिपोर्टर भी थे. एकदम (से) ही हुआ. पता नहीं चला. फिर (सुरक्षा बलों ने) कोई परवाह नहीं की. ज़मान पार्क के अंदर घुस गए. घरों में औरतें थीं.”इमरान ख़ान की बहन ने कहा, “ पता नहीं किस क़ानून के तहत कर रहे थे, कोई पूछने वाला नहीं था.” उन्होंने कहा, “ किसी ने मुझे पूछा कि आप क़ानून के बारे में क्या कहती हैं तो मेरा ये सवाल है कि क्या क़ानून सिर्फ़ ख़ान साहब के लिए है? बाकी किसी के लिए कोई क़ानून नहीं है?”डॉक्टर उज़मा ने कहा, “कार्रवाई को देखकर लग रहा था कि कोई इज़राइली फ़लस्तीनियों पर हमला कर रहे हैं या कश्मीर वाला मंजर था. मेरे पति यही समझा रहे थे कि देखो अपने लोग हैं उन्हें मत मारो लेकिन वो उन्हें गिरफ़्तार करके ले गए.source- bbc hindi -
जानें क्यों WHO ने लगाई चीन को फटकार
देश- कोरोना को तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। अब विश्व मे कोरोना के केस कम आ रहे हैं। कोरोना के संदर्भ में लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। वहीं अब खबर है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन को फटकार लगाई है।
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक चीनी अधिकारियों को वैज्ञानिक अनुसंधान रोकना चाहिए था। इससे कोरोना कैसे जन्मा इसका पता लग सकता था। चीन अधिकारियों ने कोविड के आंकड़े को तीन वर्ष पहले क्यों नहीं खोला।विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस ने कहा, चीन ने तीन साल पहले कोरोना को लेकर साक्ष्यों को छुपाया यह अनुचित था। उसे यह सब पहले ही सार्वजनिक कर देना चाहिए था। क्योंकि उस समय जांच के लिए विशेषज्ञ टीम को इसकी अत्यधिक आवश्यकता थी।बता दें कोरोना वायरस चीन से पहले। इसके पहले का कारण रैकून कुत्ते का डीएनए था। इसका पहला केस चीन के वुहान में पाया गया था। इसके बाद लोग भीषण रूप से कोरोना की चपेट में आने लगे थे और देश भीषण कोरोना की चपेट में आ गया। -
प्रधानमंत्री 24 मार्च को वाराणसी का दौरा करेंगे
नरेंद्र मोदी 24 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी जाएंगे, जहां वह वन वल्र्ड टीबी समिट को संबोधित करेंगे और 1,780 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 24 मार्च को चिह्न्ति विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर, वह टीबी शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसका आयोजन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और स्टॉप टीबी पार्टनरशिप द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन के दौरान, वह टीबी-मुक्त पंचायत पहल, छोटे टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) के आधिकारिक पैन-इंडिया रोलआउट, टीबी के लिए परिवार-केंद्रित देखभाल मॉडल और भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी करने सहित विभिन्न पहलों का शुभारंभ करेंगे। मोदी टीबी को समाप्त करने की दिशा में प्रगति के लिए चुनिंदा राज्यों और जिलों को पुरस्कृत भी करेंगे।
-
जानिए किस तरह भारत के नंबर 1 शेविंग क्रीम ब्रांड VI John ने सैकड़ों श्रद्धालुओं की शेविंग जरूरतों को पूरा किया
माघ मेला प्रयागराज के संगम क्षेत्र में माघ के महीने (जनवरी/फरवरी) में आयोजित होने वाला एक प्रमुख वार्षिक त्योहार है। यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक है। हर वर्ष करोड़ों भक्त इसमें शामिल होते हैं। 45 दिन के मेले में इस बार 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। मेले में अमावस्या और मकर संक्रांति जैसी कुछ तिथियों को खासतौर से पवित्र माना जाता है। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। माघ मेले के अवसर पर संगम में डुबकी लगाने का बहुत महत्व माना जाता है। मेले में धार्मिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के अलावा संतों के प्रवचन, भिक्षुओं व गरीबों के लिए दान व भंडारे के भी आयोजन होते हैं। इस सामुदायिक उत्सव में मनोरंजन के भी साधन रहते हैं।
मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगभग 45 दिनों तक संगम तट के पास रुकते हैं और हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नदी में स्नानादि करके अनुष्ठान करते हैं।
मेले में श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार और तमाम संगठनों की तरफ से इंतजाम किए जाते हैं। हालांकि उनकी ग्रूमिंग (दाढ़ी-मूंछ बनवाने) की जरूरतों का कोई हल नहीं था।
Vi-John ने एक ब्रांड के रूप में इस कमी को पूरा करने के लिए इस बार अनोखा प्रयास किया। Vi-John, जो कि मात्रा के हिसाब से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला शेविंग क्रीम ब्रांड है, उसने माघ मेले में “शेविंग से स्नान तक” नाम से एक अनूठा अभियान चलाया। इस पहल के दौरान श्रद्धालुओं को पवित्र संगम में डुबकी लगाने से पहले दाढ़ी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
Vi-John की तरफ से संगम के नजदीक घाटों पर विशेष शेविंग जोन स्थापित किए गए, जहां श्रद्धालुओं को बिल्कुल मुफ्त में शेविंग कराने का मौका दिया गया। बहुत से श्रद्धालुओं ने स्टॉल पर आकर नाइयों की पेशेवर सेवाओं का लाभ उठाया और शेविंग करवाकर खुद को निखारा। इस दौरान लोगों को शेविंग ज़ोन में Vi-John के शेविंग फोम और आफ्टर-शेव लोशन जैसे उत्पादों का इस्तेमाल करके खुद दाढ़ी बनाने का विकल्प भी दिया गया।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए Vi-John के जीएम (मार्केटिंग) आशुतोष चौधरी ने कहा, “श्रद्धालुओं के इतने बड़े समागम के दौरान हमने महसूस किया कि उनकी एक विशिष्ट जरूरत को पूरा करने के लिए वहां पर पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। एक राष्ट्रीय पहुंच वाला ब्रांड होने के नाते हमने इस कमी को पूरा करने के लिए मेले में उपयुक्त स्थानों पर अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान लोगों ने Vi-John ब्रांड के उत्पादों को बहुत चाव से इस्तेमाल किया और सराहना की। इस दौरान लगभग 12,000 से अधिक लोगों ने Vi-John उत्पादों से शेविंग का अनुभव लिया।
मेला मैदान में होर्डिंग और इनफ्लेटेबल्स के जरिए ब्रांड का प्रमुखता से प्रदर्शन किया गया। एक्टिवेशन जोन में एक बिक्री स्टाल भी लगाया गया, जहां उपभोक्ताओं को आकर्षक डील की पेशकश की गई। भारी तादाद में लोगों ने इसका भी लाभ उठाया।
कुल मिलाकर कहें तो Vi-John की तरफ से यह अपनी तरह की एक अनूठी पहल थी। इससे पहले कभी धार्मिक समारोहों में शेविंग ज़ोन बनाने का प्रयास नहीं हुआ था। Vi-John का ब्रांड विजन है “ग्रूमिंग इंडिया” और “शेविंग से स्नान तक” इसकी सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
-
श्री लंका की मदद करना स्वभाविक था- एस जयशंकर
देश- आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। भारत ने श्री लंका के बुरे वक्त में उसका साथ दिया। यह बात हर कोई जानता है कि भारत और श्री लंका के रिश्ते कोई आज के नहीं हैं क्योंकि यह रिश्ता सदियों का है। वहीं अब भारत-श्री लंका के संबंधों को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा पानी-खून से अधिक गाढ़ा है। श्री लंका की मदद करना स्वभाविक है।
उन्होंने आगे कहा, भारत आज नहीं बल्कि कई सालों से अपने पड़ोसियों के साथ खड़ा है।नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत भारत कर्ज में डूबे श्रीलंका की मदद के लिए हमेशा आगे आया है और दो दिन पहले (16 मार्च) भारत ने कलमुनाई में राशन का वितरण भी किया है।बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को नई दिल्ली में श्रीलंकाई वास्तुकार ‘जेफ्री बावा’ प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं और ज्योफ्री बावा ट्रस्ट के ट्रस्टी कुलतुंगा (संजय) भारत और श्रीलंका के बारे में बातें कर रहे थे।बातचीत के दौरान मैंने उन्हें याद दिलाया कि खून, पानी से गाढ़ा होता है। कठिनाई के समय में श्रीलंका की मदद करना स्वाभाविक था। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में हमें यह देखना चाहिए कि हम अपने संसाधनों, क्षमताओं और इस कठिन समय में श्रीलंका के साथ खड़े होने के प्रयासों में क्या कर सकते हैं।जयशंकर ने कहा, ‘जब मैं श्रीलंका के बारे में सोचता हूं, तो जेफ्री बावा जैसी शख्सियत मेरे जेहन में आते हैं.’ उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि यह एग्जीबिशन दोनों देशों के बीच के रिश्ते को और बढ़ाएगा. -
सुपरस्टार रजनीकांत ‘मातोश्री’ पहुंचे
सुपरस्टार रजनीकांत ने ‘मातोश्री’ का दौरा किया और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की उनके इस दौरे की राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है. हालांकि सूत्रों ने बताया कि उद्धव से मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है.
रजनीकांत बाला साहेब ठाकरे के प्रशंसक रहे हैं. ठाकरे परिवार से पारिवारिक संबंध होने की वजह से ही उन्होंने ये मुलाकात की.शुक्रवार को वानखेडे स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया का वनडे मैच देखने के बाद आज रजनीकांत मातोश्री पहुंचे थे. वहां उन्होंने उद्धव ठाकरे और उनके परिवार से मुलाकात की.
रजनीकांत को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला भारत-ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय क्रिकेट मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया था. मैच देखने के लिए वो मुंबई पहुंचे थे. रजनीकांत को एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने आमंत्रित किया था.
source- bbc hindi
-
आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत तीन अप्रैल तक बढ़ाई गई
दिल्ली आबकारी नीति केस में राजधानी की एक अदालत ने सोमवार को सीबीआई वाले मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत तीन अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। अदालत ने 17 मार्च को इसी मामले में सिसोदिया की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 22 मार्च तक बढ़ा दी थी। सीबीआई द्वारा सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने भी उन्हें इसी मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया था।राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने छह मार्च को सिसोदिया को सीबीआई मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसकी अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
अदालत मंगलवार को सिसोदिया की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई करेगी, इसी मामले में सीबीआई जांच कर रही है। ईडी मामले में पिछली सुनवाई के दौरान ईडी द्वारा अदालत को अवगत कराया गया था कि सिसोदिया की हिरासत के दौरान अहम जानकारियां सामने आई हैं और उन्हें अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ आमना-सामना करना पड़ा था।
जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया था कि सिसोदिया के ईमेल और मोबाइल आदि से भारी मात्रा में डेटा का भी फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है। सिसोदिया के वकील ने केंद्रीय एजेंसी की रिमांड याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि अपराध की आय के बारे में एजेंसी की ओर से कोई कानाफूसी नहीं है, जो मामले के लिए मौलिक है।
उनके वकील ने आगे तर्क दिया था कि हिरासत को बढ़ाने की मांग करने का कोई औचित्य नहीं है और सिसोदिया को सात दिनों की उनकी पिछली हिरासत के दौरान केवल चार लोगों के साथ आमना-सामना कराया गया था। ईडी ने कहा था कि उन्हें कार्यप्रणाली, पूरे घोटाले का पता लगाने और कुछ अन्य लोगों के साथ सिसोदिया का सामना करने की जरूरत है।
ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने दावा किया कि सिसोदिया मनी लॉन्ड्रिंग नेक्सस का हिस्सा थे। हुसैन ने प्रस्तुत किया था कि नीति यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई थी कि कुछ निजी संस्थाओं को भारी लाभ मिले और दिल्ली में 30 प्रतिशत शराब कारोबार संचालित करने के लिए सबसे बड़े काटेर्लों में से एक बनाया गया था।
हुसैन ने प्रस्तुत किया था कि नीति यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई थी कि कुछ निजी संस्थाओं को भारी लाभ मिले और दिल्ली में 30 प्रतिशत शराब कारोबार संचालित करने के लिए सबसे बड़े कार्टेलों में से एक बनाया गया था।
रेस्तरां संघ और सिसोदिया के बीच हुई बैठकों का हवाला देते हुए ईडी ने आरोप लगाया था कि शराब पीने और अन्य चीजों की कानूनी उम्र को कम करने जैसी आबकारी नीति में रेस्तरां को छूट दी गई थी। केंद्रीय एजेंसी ने तर्क दिया था कि सिसोदिया ने सबूत नष्ट कर दिए थे।
एजेंसी ने दावा किया था कि एक साल के भीतर उन्होंने 14 फोन नष्ट किए या बदले। ईडी के वकील ने प्रस्तुत किया था, सिसोदिया ने दूसरों के द्वारा खरीदे गए फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया है ताकि वह इसे बाद में बचाव के रूप में इस्तेमाल कर सकें। यहां तक कि उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया फोन भी उनके नाम पर नहीं है।
ईडी ने आरोप लगाया था कि सिसोदिया शुरू से ही टालमटोल करते रहे हैं। आबकारी नीति बनाने के पीछे साजिश थी। ईडी ने अदालत में तर्क दिया था कि साजिश को विजय नायर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर समन्वित किया था और आबकारी नीति थोक विक्रेताओं के लिए असाधारण लाभ मार्जिन के लिए लाई गई थी।
-
पंजाब में कल तक इंटरनेट बंद, पकड़ा गया वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल
अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में शनिवार को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को उसके छह साथियों के साथ हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब के कई जिलों में रविवार दोपहर तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल की गिरफ्तारी से माहौल न बिगड़े, इसलिए नेट सेवाएं बंद की गई हैं।
वहीं मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना है कि अभी तक अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किया गया है, उसकी तलाश में ऑपरेशन जरूर चल रहा है। इससे पहले अमृतपाल सिंह के छह साथियों को जालंधर के महतपुर इलाके के पास से हिरासत में लिया गया। इस दौरान अमृतपाल खुद पुलिस से बचकर निकल गया। पुलिस ने अमृतपाल का पीछा किया और सूत्रों के अनुसार, नकोदर से उसे पकड़ लिया गया। वहीं अमृतपाल के साथी भगवंत सिंह बाजेके उर्फ प्रधानमंत्री के पीछे भी पुलिस लगी हुई है। सूत्रों ने बताया कि उसकी थोड़ी देर में गिरफ्तारी हो सकती है।
पंजाब पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने ट्वीट किया-सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।
इससे पहले बठिंडा के रामपुरा फूल में रखा गया अमृतपाल का समागम भी कैंसल कर दिया गया था। अमृतपाल को वहां 9:30 बजे पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचा तो स्टेज से कार्यक्रम रद्द करने का एलान कर दिया गया।
मोहाली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद-
मोहाली के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कुछ कंपनियों की तरफ से पूर्ण रूप से मोबाइल इंटरनेट बंद है जबकि कुछ निजी कंपनियों का अलग-अलग इलाकों में अभी मोबाइल इंटरनेट चल रहा है। एहतियात के तौर पर मोहाली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुबह से इलाके में कौमी इंसाफ मोर्चे को हटाने की अफवाह चल रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि अमृतपाल के मामले को लेकर मोहाली पुलिस ने कौमी इंसाफ मोर्चे के आसपास के इलाकों में सुरक्षा को बढ़ाया गया है।
इस बारे में मोहाली पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। शहर में जिस तरह की अफवाहें चल रही हैं वे सभी झूठ हैं। शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चाक-चौबंद है। इलाके में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला-
रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के वरिंदर सिंह ने लवप्रीत सिंह व अमृतपाल समेत उसके 30 समर्थकों पर अपहरण व मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद लवप्रीत व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आरोपी को तो पुलिस ने पहले ही रिहा कर दिया था लेकिन लवप्रीत को रिहा करने के लिए अमृतपाल ने थाने के बाहर धरने की चेतावनी दी थी। अमृतपाल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के साथ अपने समर्थकों सहित थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने बैरिकेड तोड़ डाले और तलवारों व बंदूकों के साथ थाने पर हमला कर दिया, जिसमें एसपी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
source-Amar ujala
-
इस पैटर्न पर आधारित होगी CUET की परिक्षा
डेस्क। देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा स्नातक (CUET) के आधार पर प्रवेश भी दिया जाएगा। साथ ही इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भी शामिल है। डीयू से संबद्ध आत्मा राम सनातन धर्म (एआरएसडी) कालेज के प्राचार्य ज्ञानतोष कुमार झा ने सीयूईटी को लेकर अकसर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी दिया है।जानिए सीयूईटी यूजी के प्रश्नों का स्तर क्या होगा?
विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक के सभी पेपरों के प्रश्न केवल बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित भी होंगे। साथ ही बारहवीं कक्षा के बोर्ड पाठ्यक्रम का अध्ययन करने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम भी होंगे।इस परीक्षा के पेपरों में गलत उत्तर देने पर ऋणात्मक अंक देने का प्रावधान रखा गया है। हर प्रश्न का सही उत्तर देने पर अभ्यर्थी को जहां पांच अंक मिलेंगे तो हर प्रश्न का गलत उत्तर देने पर उसका एक अंक काटा भी जाएगा।प्रत्येक भाषा आधारित पेपर और विषय आधारित पेपर 45 मिनट की अवधि के होते हैं और सामान्य ज्ञान का पेपर एक घंटे की अवधि का होता है। वहीं एक उम्मीदवार को सिर्फ उसके द्वारा चुने गए पेपर में उपस्थित होना भी आवश्यक है।जानिए पेपर का प्रारूप क्या होगा?
सीयूईटी यूजी का प्रारूप वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल भी होंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित सम्पन होगी।
परीक्षा देने के लिए कितने विषय आप चुन सकते हैं?एक उम्मीदवार खंड एक-ए और एक-बी को मिलाकर अधिकतम तीन भाषाओं का चयन आप कर सकता है। (चुनी गई तीसरी भाषा एक डोमेन-विशेष के विषय की जगह पर चुनी जा सकती है।) खंड दो में, उम्मीदवार 27 उपलब्ध विकल्पों में से अधिकतम छह विषयों का चयन भी कर सकते हैं। खंड तीन में सामान्य परीक्षा शामिल है और एक उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके से अधिकतम 10 परीक्षा भी दे सकता है –खंड एक-ए और खंड एक-बी से अधिकतम दो भाषा, खंड दो से अधिकतम छह डोमेन विषय और खंड तीन से सामान्य परीक्षा होगी।
खंड एक-ए और खंड एक-बी से अधिकतम तीन भाषा, खंड दो से अधिकतम पांच डोमेन विषय और खंड तीन से सामान्य परीक्षा है। -
राहुल के घर पहुंची पुलिस, मुख्यमंत्री ने लगाए बीजेपी पर आरोप
देश– बीते दिनों से कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपने विदेशी धरती पर दिए भाषण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अब राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को उनसे पूछे सवालों का जवाब दिया है। राहुल गांधी ने एक ईमेल के माध्यम से दिल्ली पुलिस से उनसे पूछे सवाल का जवाब देने हेतु 10 दिन का समय मांगा है।
वहीं राहुल गांधी ने उनके कश्मीर में दिए भाषण को लेकर इतने दिनों बाद सवाल करने के परिपेक्ष्य में हैरत जताई है। राहुल गांधी ने कहा यह बेहद आश्चर्य जनक है कि 45 दिन बाद श्री नगर में मेरे द्वारा दिये गए भाषण पर सवाल उठाए गए। पुलिस को इस मामले में अब कार्यवाही की जल्दबाजी है। मेरे पास दो बार वो लोग आ गए।उन्होंने कहा, मेरे ऊपर सत्ता का सदन और सदन के बाहर जो ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह शायद अडानी मामले से सम्बंधित नहीं होगा।कांग्रेस हुई आग बाबुल-
देर रात जब राहुल गांधी के घर पुलिस पहुंची तो कांग्रेस नेता आग बबूला हो गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने सदन में अडानी का मुद्दा उठाया। केंद्र सरकार राहुल गांधी के सवालों से भयभीत है। अगर उन्हें वास्तव में महिला सुरक्षा की चिंता है तो वह 45 दिन बाद जब भारत जोड़ो यात्रा खत्म हुई तो क्यों एक्टिव हुए।