Category: national

  • पुलवामा शहीदों की पत्नियों को उनके वाजिब मुआवजे से वंचित कर रही है राजस्थान सरकार: राज्यवर्धन राठौड़

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पुलवामा आतंकी हमले के दौरान जवानों की शहादत के बाद किए गए वादों से पीछे हटने के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राजस्थान सरकार पुलवामा शहीदों की पत्नियों को उनके वाजिब मुआवजे से वंचित कर रही है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, राठौड़ ने शहीद सैनिक रोहिताश लांबा के अंतिम संस्कार का एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में राजस्थान के एक मंत्री को वादे करते देखा जा सकता है।

    उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए राजस्थान के मंत्री द्वारा किए गए वादे झूठे थे। वह (मंत्री) कह रहे हैं कि सरकार परिवार (शहीदों के परिवार) की इच्छा के अनुसार लोगों को नौकरी देगी। एक के बाद एक राज्य सरकार के तमाम वादे झूठे साबित हो रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा, राहुल गांधी ने हर बार भारतीय सेना पर सवाल उठाए हैं और उन्हें अपमानित किया है..यही मानसिकता राजस्थान सरकार दिखा रही है। कांग्रेस एक झूठी पार्टी है और झूठे वादे करती है। अब जब महिलाएं अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं, उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मिलने को भी तैयार नहीं हैं.. रक्षा मंत्री ने भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

    उन्होंने कहा, राजस्थान सरकार ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। हिंदू त्योहारों पर धारा 144 लगाई जाती है लेकिन एक विशेष वर्ग के व्यक्ति के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है .. भले ही वह उपद्रवी क्यों न हो। हर तरह से, राजस्थान में स्थिति गंभीर होती जा रही है। पुलवामा के शहीदों की पत्नियों ने अपने गांवों में सड़कों के निर्माण और अपने रिश्तेदारों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के नियमों में बदलाव की मांग की है। उन्होंने अशोक गहलोत सरकार से लिखित आश्वासन भी मांगा है कि उनकी मांगों को माना जाएगा, ताकि वे अपना विरोध समाप्त कर सकें। वे 28 फरवरी से विरोध कर रहे हैं और 4 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

  • हम डरेंगे नहीं, हम तब तक लड़ेंगे जब तक केंद्र से बीजेपी की सरकार नहीं गिरती

    देश– दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने रिमांड कॉपी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और उनकी बेटी कविता की भूमिका बताई है। बताया जा रहा है आज ईडी इनसे पूछताछ कर सकती है।

    ईडी की पूछताछ से पूर्व केसीआर नेता ने कहा यह सब व्यवस्थित है। ईडी सुनियोजित तरीके से हमें अपना निशाना बना रही है। सरकार अपने हित के लिए सरकारी एजेंसियों का उपयोग कर रही है। खबर आ रही है कि ईडी के अधिकारी जल्द ही कविता की गिरफ्तारी कर सकते हैं। हम यह सब देखेंगे वह क्या कर सकते हैं। उनके इन प्रयासों से हमारा आत्मविश्वास नहीं टूटेगा।
    उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि यह जो हो रहा है सरकार के ऑर्डर पर हो रहा है। सरकार के कहने पर पहले ईडी ने नेताओं और सांसदों पर नकेल कसी वहीं अब उनकी बेटी को गिरफ्तार करने की बात हो रही है। ईडी हमारे नेताओं को परेशान कर रही है। लेकिन हम झुकेंगे नहीं। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। यह लड़ाई तब तक चलेगी जब तक केंद्र से बीजेपी की सरकार गिर नहीं जाती है।

  • दशकों से उपेक्षित रोजगार सृजन पर ध्यान दे रही सरकार : पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PRIME MINISTER NARENDRA MODI) ने सोमवार को कहा कि सरकार रोजगार सृजन के हर अवसर को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसे आजादी के बाद दशकों तक नजरअंदाज किया गया था। उन्होंने गुजरात में एक ‘रोजगार मेला’ को वर्चुअल तौर पर संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजट के बाद के वेबिनार के दौरान पीएम मोदी ने दावा किया था कि आजादी के बाद कई सालों तक देश में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कोई दीर्घकालीन विजन नहीं था। ‘रोजगार मेला’ में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षो में भारत सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बन जाएगा।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि ये युवा ही भारत में क्रांति का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के दाहोद में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक रेलवे इंजन कारखाने का निर्माण किया जा रहा है, और राज्य निकट भविष्य में सेमीकंडक्टर्स का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। मोदी ने आगे कहा, “सरकार द्वारा विकास का समग्र दृष्टिकोण बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा कर रहा है।”

    उन्होंने नीतिगत स्तर पर उन महत्वपूर्ण बदलावों को रेखांकित किया, जिन्होंने एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है, जहां स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में 90,000 से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप लाखों युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब विकास का पहिया गतिमान होता है तो हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।  उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे, सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

  • बजट में समावेशी वित्तीय क्षेत्र का रोडमैप पेश किया गया : पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस बार का बजट भारत के विकास के लिए समावेशी वित्तीय क्षेत्र का रोडमैप पेश करता है। मोदी ने ‘विकास के अवसर पैदा करने के लिए वित्तीय सेवाओं की क्षमता बढ़ाना’ शीर्षक से बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था की हर चर्चा में विश्वास और अपेक्षाओं ने प्रश्नों की जगह ले ली है। भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का ब्राइट स्पॉट कहा जा रहा है।”

    उन्होंने कहा, “आज आपके पास ऐसी सरकार है जो साहस, स्पष्टता और विश्वास के साथ नीतिगत फैसले ले रही है, आपको भी कदम बढ़ाना होगा।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि समय की मांग है कि भारत की बैंकिंग प्रणाली की ताकत का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। मोदी ने जोर देकर कहा, “वित्तीय समावेशन से संबंधित सरकार की नीतियों ने करोड़ों लोगों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली का हिस्सा बनाया है।” प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों को सूचित किया, “समय की आवश्यकता है कि भारत की बैंकिंग प्रणाली में ताकत का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए।”

    एमएसएमई क्षेत्र को सरकार के समर्थन का उदाहरण देते हुए, मोदी ने बैंकिंग प्रणाली को अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने कहा, “महामारी के दौरान 1 करोड़ 20 लाख एमएसएमई को सरकार से बड़ी मदद मिली है। इस साल के बजट में एमएसएमई सेक्टर को 2 लाख करोड़ रुपए का गारंटीकृत क्रेडिट भी मिला है। अब यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे बैंक उन तक पहुंचें और उन्हें पर्याप्त वित्त प्रदान करें।” स्थानीय रूप से बने उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भरता की ²ष्टि एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।”

    मोदी ने कहा, “लोकल के लिए वोकल भारतीय कुटीर उद्योग के उत्पादों को खरीदने से बड़ा है। हमें यह देखना होगा कि ऐसे कौन से क्षेत्र हैं जहां हम भारत में ही क्षमता निर्माण कर देश का पैसा बचा सकते हैं।” उन्होंने निजी क्षेत्र से सरकार की तरह ही अपना निवेश बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि देश को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने आगे कहा, “कर आधार में वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि लोगों का सरकार में विश्वास है और उनका मानना है कि वे जो कर दे रहे हैं, वह जनता की भलाई के लिए खर्च किया जा रहा है।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इंडस्ट्री 4.0’ के दौर में भारत द्वारा विकसित प्लेटफॉर्म दुनिया के लिए मॉडल बन रहे हैं। डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, “रुपे और यूपीआई न केवल कम लागत वाली और अत्यधिक सुरक्षित तकनीक है, बल्कि दुनिया में हमारी पहचान है।”

  • जानें कैसा है H3N2 वायरस, इसके लक्षण और बचाव के उपाय

    National – कोरोना(corona) के खौफ से अभी लोगों को राहत ही मिली थी कि देश में अचानक से इनफ़्लुएंजा ‘ए’ वायरस के H3N2 सब-टाइप के मामले तेजी से आने लगे हैं। यह वायरस सभी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस वायरस के लक्षण कोरोना के समान हैं।

    वैज्ञानिकों का तर्क है कि यह वायरस प्रदूषण के प्रकोप से तेजी से फैल रहा है। वायरस किस उम्र के लोगों को अधिक प्रभावित कर रहा है यह कह पाना मुश्किल है। क्योंकि अभी तक इसके संक्रमण के जो भी केस सामने आए हैं। वह सभी उम्र के लोगों के हैं।

    क्या हैं H3N2 के लक्षण-

    H3N2 संक्रमण के लक्षण कोरोना की भांति हैं। इसमें व्यक्ति को बुखार आता है, उसे उल्टी होती हैं। शरीर में दर्द, गले में दर्द, थकान, आंखों में सूजन इस के प्रमुख लक्षण हैं।

    H3N2 से बचाव के उपाय-

    अगर आपको यह महसूस हो की आप H3N2 वायरस की चपेट में आ गए हैं। तो आपको समय-समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहना चाहिए।
    अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 95 से कम हो तो आपको त्वरित रूप से डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
    अगर किसी को बुखार है। तो उसे डॉक्टर की सलाह से दवाई देनी चाहिए। वहीं खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
    प्रदूषण वाली जगहों से बचाव करना चाहिए। वहीं अपनी सुरक्षा हेतु मास्क का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

  • रेल हादसे के बाद ग्रीस की सरकार ने सुरक्षा उपायों की घोषणा की

    ग्रीस की सरकार ने पिछले सप्ताह हुए ट्रेन हादसे के मद्देनजर रेलवे प्रणाली की सुरक्षा में सुधार के मकसद से कई उपायों की घोषणा की है। दो ट्रेनों की टक्कर में 57 लोगों की मौत हो गई थी। इंफ्रास्ट्रक्च र और ट्रांसपोर्ट मंत्री जियोजरेस गेरापेट्राइटिस ने बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, पीड़ा के बाद सफाई होनी चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ग्रीस में सबसे खराब रेलवे त्रासदी के लिए माफी मांगी। सिस्टम को अपग्रेड करने और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी से कदम उठाने का संकल्प लिया।

    मंत्री ने रेलवे उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए बजट बढ़ाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार सिग्नलिंग नेटवर्क में अंतराल को भरने और सुरक्षा प्रणाली को उन्नत करने के लिए प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने भी सार्वजनिक रूप से रेलवे प्रणाली की स्थिति के लिए गलतियों को स्वीकार किया है। साथ ही बुधवार को, हजारों प्रदर्शनकारियों ने एथेंस और अन्य शहरों की सड़कों पर प्रदर्शन किया। श्रमिक संघों ने त्रासदी पर 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भी आह्वान किया है।

    पुलिस के अनुसार, एथेंस में लगभग 30,000 लोग न्याय और आधुनिक और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे। उत्तरी ग्रीस के थेसालोनिकी सहित कई अन्य शहरों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए। दुर्घटना के शिकार लोगों में से कई विश्वविद्यालय के छात्र थे जो छुट्टियों के बाद क्लासरूम लौट रहे थे।

  • प्रेमी जोड़े को शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा, मचा बवाल लोगों ने कहा…?

    देश– प्रेम होना आम बात है। क्योंकि प्रेम इस दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। लेकिन आज के समय मे प्रेम की परिभाषा पुर्णतः बदल गई है। लोग अब प्रेम महज अपनी शारीरिक जरूरत को पूरा करने के लिए करते हैं। वहीं बिहार के पूर्णिया जिले में प्रेमी जोड़े की ऐसी हरकत का ख़िलास हुआ है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

    खबर बिहार के पूर्णिया जिले की है। जहां एक मकान का निर्माण हो रहा था। निर्माणाधीन मकान में एक प्रेमी जोड़ा शारिरिक सम्बंध बना रहा था जिसे लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जब लोगों ने उन्हें पकड़ा तो प्रेमी जोड़े ने बताया वह एक दूसरे से प्रेम करते हैं। जल्द ही वह शादी करने वाले हैं। प्रेमी जोड़े की बात सुनकर लोगों ने उनके घर वालों को बुलाया और उनकी शादी करवाने का निर्णय लिया।
    सूचना के मुताबिक घटना पूर्णिया जिले के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के केशव नगर प्रधान टोला की है। जहां एक युवक युवती बाइक से आए और मकान में घुस गए।काफी समय तक वह मकान से बाहर नहीं निकले। लोगों ने संदेह के चलते मकान में जाकर देखा तो वह शारीरिक संबंध बना रहे थे।
    गांव के लोगों ने उन्हें फटकार लगाई। दोनों माफी मांगने लगे। लेकिन लोगों ने उनके परिजनों को बुलाया और उनकी शादी की बात रखी। परिजनों ने कहा मार्च महीने में इनकी शादी करवा दी जाएगी। वहीं पुलिस ने इस मामले में कहा यह प्रेम प्रसंग की बात है आपस मे ही सुलझा लिया जाना चाहिए।

  • कोरोना को हुए तीन वर्ष, जानें कोरोना की सबसे दर्दनाक घटनाएं

    देश– कोरोना(corona) जिसने दिसंबर 2019 में पूरे विश्व को हिला कर रख दिया। 11 मार्च 2021 के दिन विश्व में 11 करोड़ से अधिक लोग कोविड की चपेट में आ गए। मौत का तांडव हर ओर जारी था। सरकार(government) ने लोगों को कोविड के कहर से बचाने के लिए लॉक डाउन की घोषणा की। वही साल 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया।

    आज कोविड के तांडव को झेलते हुए तीन वर्ष से ज्यादा हो गया है। जब कोविड का कहर बढ़ने लगा तो देश-विदेश की सभी गतिविधयां ठप हो गई। हर ओर मौत का लाल निशान नजर आता था। लोग धड़ाके से बेरोजगार होने लगे और आम आदमी के लिए अपना जीवन यापन करना मुश्किल हो गया।
    मजदूरों के पलायन को देखकर हर किसी का दिल दहल गया। वहीं अगर हम अपनों की बात करें तो अपनो ने रिश्तों से मुह मोड़ लिया था। हर कोई अपने प्रति स्वार्थी होने लगा। लोग कोविड संक्रमित व्यक्ति को बड़े हीन भाव से देखने लगे कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। लेकिन समय के साथ स्थितियों में बदलाव आया और आज देश और विदेश कोविड के भीषण प्रकोप से उभर चुका है।
    कोविड ने भारत में क्या-क्या दिखाया-
    कोविड के प्रकोप से भारत में लोगों के मन से मनावता का भाव मिटा और लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे नहीं आए।
    कोरोना संक्रमण के प्रभाव में एक विशेष समुदाय के लोगों को टारगेट किया गया और उन्हें कोरोना फैलाने का जिम्मेदार बताया गया।
    कोविड संक्रमण के दौरान शमशान घाट में भयावह मंजूर देंखने को मिला और दिन रात जलती चिताओं को देख देश का दिल दहला।
    कोविड काल के दौरान जब शमशाम में चिताओं को स्थान नहीं मिला तो गंगा में लाशों को तैरता देखा गया।

  • जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादी गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। आतंकवादी की पहचान ओवैस अहमद मीर के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डंगरपुरा इलाके के मदीना बाग मोह में एक आतंकवादी की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट के आधार पर, सोपोर पुलिस और सेना (22आरआर) द्वारा एक संयुक्त घेराव और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

    उन्होंने कहा, जैसे ही घेराव किया गया, एक आतंकवादी ने भागने की कोशिश की। उसने संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाके को कवर करते हुए घेरा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन संयुक्त टीम के सतर्क सैनिकों ने आतंकवादी को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

    तलाशी के दौरान, एक 9 मिमी पिस्तौल, आठ (9 मिमी) राउंड, एक पिस्टल मैगजीन और एक चीनी ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि आतंकवादी को पकड़कर, पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया है और क्षेत्र में सुनियोजित लक्ष्य हत्याओं को रोका है, जिससे पाकिस्तानी आतंकवादी संचालकों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है, जो हमेशा घाटी में शांति भंग करने की फिराक में रहते हैं।

  • केंद्र ने समलैंगिक विवाह का किया विरोध, आज सुप्रीम कोर्ट देगा फैसला, इन देशों में होते हैं समलैंगिक विवाह

    देश– आज सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह की याचिका पर सुनवाई होने जा रही है। केंद्र द्वारा समलैंगिक विवाह के परिपेक्ष्य में पेश किए गए हलफनामे में इसका विरोध किया गया है। केंद्र ने 15 याचिकाओं का विरोध करते हुए परिवार और बच्चों की अवधारणा का तर्क दिया और कहा है कि समलैंगिक विवाह को मंजूरी नहीं दी जा सकती है। लेकिन इस परिपेक्ष्य में सुप्रीम कोर्ट का क्या निर्णय होगा इसका इंतजार समलैंगिक जोड़ो को है।

    अगर हम समलैंगिक विवाह की बात करें तो भारत कुछ नया नहीं करने जा रहा है। भारत से पहले भी कई देश समलैंगिक विवाह को वैध ठहरा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के आंकड़े की बात करें तो 30 ऐसे देश हैं समलैंगिक विवाह को मंजूरी देते हैं।
    लेकिन एशिया के देशों में अभी समलैंगिक विवाह को लेकर अलग तरह का मत बना हुआ है। समाज इसे स्वीकृति नहीं दे रहा है। वहीं लोगों को लगता है कि यह समाज को विपरीत दिशा में धकेल रहा है। एशिया के देशों में के कई देशों ने इसे बैन कर रखा है।इंडोनेशिया, हॉन्गकॉन्ग में समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगा है।
    वहीं अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राज़िल, कनाडा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डेनमार्क, इक्वेडोर, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आइसलैंड, आयरलैंड, लक्समबर्ग, माल्टा, मेक्सिको, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, ताइवान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य में समलैंगिक विवाह करना कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि यह देश समलैंगिक विवाह को वैध मानते हैं।