Category: national

  • नए लुक में दिखे राहुल गांधी

    देश- कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ब्रिटेन दौरे पर निकल पड़े हैं। ब्रिटेन में उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी(kambriyaz universitie) का दौरा किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल(viral) हो रही हैं। तस्वीरों में राहुल गांधी(Rahul Gandhi) नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

    अभी तक राहुल गांधी(Rahul Gandhi) बड़ी दाढी के साथ नजर आते थे। वहीं अब राहुल गांधी(Rahul Gandhi) कम दाढी के साथ सूट बूट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में राहुल(Rahul Gandhi) के साथ दिख रहे शख़्स प्रदीप सिंह हैं जिन्होंने ट्विटर(Twitter) पर ये तस्वीर साझा करते हुए राहुल गांधी का स्वागत किया है।
    जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा(Bharat jodo Yatra) के दौरान अपनी दाढ़ी बढवाई थी। लम्बे समय तक राहुल गांधी(Rahul Gandhi) बिना दाढी में नजर आए थे। बीजेपी(BJP) नेताओं ने राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की बड़ी दाढी पर तंज कसा था।

  • त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में किसका होगा राजतिलक

    देश- त्रिपुरा(Tripura), मेघालय(Meghalaya) और नागालैंड(Nagaland) में बीते दिनों चुनाव हुआ और आज यहां चुनाव(election result) का नीतीजा घोषित होगा। अभी से यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि इन राज्यों में किसकी विजय का शंखनाद होगा। लेकिन अगर हम एग्जिट पोल(exit poll) की माने तो बीजेपी(, BJP) का वर्चस्व इन राज्यों में कम होता दिखाई दे रहा है।

    त्रिपुरा(Tripura), मेघालय(Meghalaya) और नागालैंड(Nagaland) ऐसे राज्य है जहां अभी सत्ता भाजपा(BJP) के हाथ मे है। मेघालय(Meghalaya) में बीजेपी(BJP government) का राज एनडीए गठबंधन से चल रहा है। मेघालय(Meghalaya) में बीजेपी(BJP) ने नेशनल पीपल्स पार्टी (national pupils party)के साथ मिलकर सरकार चला रही है।
    वहीं नगालैंड( Nagaland) में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी(National democratic prograsive party) के साथ मिलकर बीजेपी सत्ता(BJP government) में राज कर रही है। बता दें नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी एनडीए(NDA) का हिस्सा है। वहीं त्रिपुरा में बीजेपी(Tripura BJP) की सरकार(government) है।
    क्या कहते हैं बीजेपी नेता-
    बीजेपी नेताओं(BJP leader) का कहना है कि विपक्ष की प्रत्येक कोशिश नाकाम होगी। त्रिपुरा, मेघालय(Meghalaya) और नागालैंड(Nagaland) की जनता मोदी जी(PM narendra modi) के नेतृत्व में हो रहे काम से परिचित हैं। जनता विकास(Development) कार्य को देख रही है। मोदी (pm modi)जी के नेतृत्व में राज्यों में विकास की लहर आई है। तीनों राज्यों में पुनः भाजपा(, BJP) सत्ता में आएगी।
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं कि एग्जिट पोल भले ही बीजेपी को पिछड़ते हुए दिखा रहे हैं। लेकिन त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की यथा स्थिति रहेगी और यहां बीजेपी का शासन रहेगा। हालाकि आज परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि इन तीनों राज्यों में किसकी सत्ता होगी।

  • एक भंगी की लड़की के लिए चार लड़कों का बलिदान क्यों, योगी सरकार में जाति के नाम पर न्याय

    देश:- साल 2020 की वो घटना जिसमे पूरे देश का दिल दहला दिया। हाथरस गैंग रेप(Hathras Rape case)। हाथरस में साल 2020 में एक दलित युवती(Dalit woman) के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में उसकी हत्या की गई। युवती के परिजनों ने कोर्ट पर विश्वास जताया और न्याय के लिए कोर्ट(Court) का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कल जब कोर्ट(Court) का निर्णय आया तो दलित युवती(Dalit woman) के परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।

    कोर्ट ने दलित महिला(Dalit woman) के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक अभियुक्त को दोषी बताया और तीन को बरी कर दिया। अदालत ने इस मामले में दलित लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में किसी को दोषी नहीं पाया है।

    क्या बोले जज-

    हाथरस केस(Hathras case) का फैसला देते हुए न्यायाधीश त्रिलोक पाल सिंह(justice Trilok Pal Singh) ने कहा, घटना के आठ दिन तक पीड़ित जीवित रही। वह बातचीत करती रही। इस लिए हम यह तो नहीं मान सकते कि आरोपी का आशय पीड़ित की हत्या करना था। अभियुक्त संदीप गैर हत्या की श्रेणी में आता है। इसे हम अपराध की श्रेणी में नहीं रख सकते हैं।
    वहीं बलात्कार के आरोपियों के परिपेक्ष्य में कोर्ट ने कहा, पीड़ित के साथ बलात्कार के मामले में जिन्हें आरोपी बताया गया है। साक्ष्य के आधार पर आरोप साबित नहीं होते हैं। अभियुक्तगण रवि, रामू व लवकुश द्वारा पीड़ित के साथ रेप किया गया यह साबित नहीं होता है। यह आरोपी बलात्कार के आरोप में दोषमुक्त किए जाने योग्य हैं।
    बता दें एक अभियुक्त संदीप को हत्या का दोषी न पाते हुए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

    कोर्ट से निराश पीड़ित परिवार-

    दलित बिटिया के परिजनों ने बिलखते हुए मीडिया से कहा, अब देश मे न्याय नहीं होता। न्याय अब जाति देखकर मिलता है। हमें इंसाफ नहीं मिल पाया है। एक लड़के को सिर्फ मोहरा बनाकर मामले की दिशा बदली गई है।
    आज कोर्ट ने जो फैसला दिया है। उसने न्याय को सूली चढ़ा दिया। आज का फैसला दवाब में आया है। इसमें साक्ष्य का कोई वजूद नहीं रहा है। कोर्ट ने सबूतों को नकारते हुए अपना फैसला सुनाया है।
    उन्होंने कहा, कोर्ट में वकील कह रहे थे यह एक भंगी की लड़की है। इसके लिए चार-चार लड़कों का बलिदान नहीं दिया जाएगा। पीड़ित के भाई ने कहा, अगर यह लोग निर्दोष थे तो इन लोगों को चार वर्ष तक जेल में क्यों रखा गया था।
    उन्होंने आगे कहा, बीते दिनों तक यह अपराधी थे। इनकी बेल खारिज हो गई। हम खुश थे कि हमें न्याय मिलेगा। लेकिन अचानक से सब बदल गया। यह लोग निर्दोष हो गए। हमारी बेटी को न्याय नहीं मिला। आज न्याय जैसी कोई चीज नहीं है। अब न्याय सिर्फ जाति आधार पर मिलता है।
    पीड़ित का भाई आगे बोले- मौत से पूर्व हमारी बहन ने मजिस्ट्रेट के सम्मुख सबके नाम लिए। कोर्ट ने उसके बयान को नकार दिया और इन लोगों का साथ दिया। हमारी बहन का जबरन रात में पुलिस ने अंतिम संस्कार करवाया। यह सब निर्धारित था। सरकार उनके साथ है।
    किसी की बॉडी को रात में कैसे आग लगा सकते हैं। परिवार की अनुमति के बिना कोई ऐसा कैसे कर सकता है। यह कानून कहाँ का है। क्या योगी राज में कानून में यह लिखा हुआ है। क्या वह लावारिस थी। योगी सरकार में सिर्फ जाति गत भेदभाव को बढ़ावा मिला है। योगी राज में न्याय लोगों की जाति और धर्म देखकर मिलता है।

  • पटना जा रहे स्पाइसजेट के विमान में आई खराबी, वाराणसी डायवर्ट

    पटना जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान के ब्रेक में गड़बड़ी के बाद उसे वाराणसी की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी और इसे शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे पटना हवाई अड्डे पर उतरना था। हालांकि, जब यह पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर आरा शहर के पास पहुंचा तो इसके ब्रेक में खराबी आ गई।

    पटना जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे अन्य हवाई अड्डों की तुलना में छोटा है इस कारण पायलट ने एटीसी द्वारा अनुमति दिए जाने के बावजूद यहां उतरने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विमान को वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद विमान साढ़े 11 बजे पटना पहुंचा। विमान से उतरने के बाद यात्रियों ने पटना हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के काउंटर पर निराशा जाहिर की।

  • दिल्ली विधानसभा सत्र 17 मार्च से, कैलाश गहलोत 21 मार्च को पेश करेंगे बजट

    दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च को शुरू होगा, जो 23 मार्च तक चलेगा। दिल्ली का बजट 21 मार्च को पेश किया जाएगा। शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मंत्री कैलाश गहलोत सदन में बजट पेश करेंगे 2015 के बाद यह पहली बार है जब पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया बजट पेश नहीं करेंगे।

    मनीष सिसोदिया के दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद, उनके विभागों को उनके दो कैबिनेट सहयोगियों, कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को दे दिया गया है, जब तक कि नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता।

    सिसोदिया जिन 18 विभागों का नेतृत्व कर रहे थे, उनमें वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को सौंपी गई है और शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य दस विभागों की जिम्मेदारी राज कुमार आनंद को सौंपी गई है।

  • भारत ने पाकिस्तान को दिया मुहतोड़ जवाब

    विदेश- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान के विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बारी खार ने एक बार पुनः भारत पर झूठे आरोप लगाए हैं। वहीं भारत ने उनके आरोपों का जवाब देते हुए पाकिस्तान को भरी सभा मे जमकर लताड़ा है। 

    भारत ने कहा, भारतीय राजनायिक सीमा पूजानी कहती हैं, आज पाकिस्तान में कोई भी धार्मिक अल्पसंख्यक स्वतंत्र नहीं है। वह अपनी मर्जी से अपने धर्म का अनुसरण नहीं कर सकता है। दुनिया मे हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार अगर कोई है तो वह पाकिस्तान है। पाकिस्तान की क्रूरता का खामियाजा बलूच नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। यहां उच्च अधिकारियों को गायब कर दिया जाता है।
    वहीं अगर हम बात जम्मू कश्मीर की बात करें तो वो पूरा हिस्सा भारत का था और भारत का ही रहेगा। हमारे पड़ोसी मुल्क हमारे खिलाफ झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। यह इनकी नीति है। यह लोग हमेशा से यही करते आए हैं। पाकिस्तान भारत के क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रहा है। पाकिस्तान ने सदैव आतंकवाद का संरक्षण किया है। यह आतंकवाद का गढ़ है।

  • हिमाचल सरकार ने ओल्ड पेंशन योजना को लागू किया

    हिमाचल प्रदेश सरकार(HIMANCHAL GOVERNMENT) ने शुक्रवार को मौजूदा 1.36 लाख कर्मचारियों और भविष्य के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (HIMANCHAL PRADESH CHIEF MINISTER SUKHVINDAR SINGH SUKKHU)की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। यह फैसला लिया गया कि ओपीएस लाभार्थियों को भी जीपीएफ के दायरे में लाया जाएगा और नई पेंशन योजना (NPS) के तहत उन कर्मचारियों को, जो 15 मई 2003 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, को संभावित तिथि से ओपीएस दिया जाएगा। यह निर्णय लिया गया कि नियमों में आवश्यक संशोधन के बाद 1 अप्रैल 2023 से एनपीएस के तहत सरकार और कर्मचारियों का अंशदान बंद हो जाएगा। 1 अप्रैल से एनपीएस के तहत कर्मचारियों के वेतन से कोई कटौती नहीं की जाएगी।

    यदि कोई कर्मचारी एनपीएस के तहत शासित होना चाहता है, तो वह इस संबंध में सरकार को अपनी सहमति दे सकता है। सरकार ओपीएस के कार्यान्वयन पर वित्त वर्ष 2023-24 में 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च करेगी। कैबिनेट ने राज्य के एनपीएस के दायरे में आए 8,000 करोड़ रुपये लौटाने के लिए केंद्र सरकार को भेजे जाने का प्रस्ताव भी पारित किया। कैबिनेट ने वित्त विभाग को नियमों में संशोधन कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने को भी कहा है। लोगों को सस्ती और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहन के आधार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 780 आशा कार्यकर्ताओं को शामिल करने का भी फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के लड़कों के अलावा सभी लड़कियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रति स्टूडेंट को 600 रुपये देने का फैसला किया है। इससे राज्य के करीब 3.70 लाख विद्यार्थियों को लाभ होगा।

  • ईडी की छापेमारी में हजारीबाग के कोयला कारोबारी के घर मिले साढ़े तीन करोड़

    ईडी ने हजारीबाग जिले के एक कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के घर से साढ़े तीन करोड़ नगद बरामद किए हैं। कोल लिंकेज घोटाले में ईडी ने शुक्रवार को राज्य में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह के आवास, कई कंपनियों और व्यापारियों के ठिकाने शामिल हैं। ये छापेमारियां झारखंड की पूर्व माइन्स सेक्रेटरी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में की गई हैं।

    ईडी सूत्रों के मुताबिक हजारीबाग के जिस कोयला व्यापारी के यहां से साढ़े तीन करोड़ के नोट बरामद किए गए हैं, उसके द्वारा लगभग एक दर्जन से ज्यादा शेल कंपनियां चलाए जाने की जानकारी मिली है। अब तक की जांच में पता चला है कि इजहार अंसारी तत्कालीन माइन्स सेक्रेटरी पूजा सिंघल के संरक्षण में हुए कोयला लिंकेज घोटाले का एक अहम किरदार रहा है। इजहार अंसारी के पॉलिटिकल कनेक्शन भी रहे हैं। वह हजारीबाग जिले के एक पूर्व विधायक का भी व्यावसायिक साझीदार बताया जाता है।

    बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को पूजा सिंघल के जिन करीबियों पर छापे मारे हैं, उनमें झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार भी शामिल हैं। अशोक कुमार जेएसएमडीसी में पिछले साल दिसंबर तक कोयला और रेत प्रभारी सह परियोजना अधिकारी के तौर पर पोस्टेड थे। कांट्रैक्ट आधारित सेवा के बावजूद उन्हें वरीय आईएएस अफसर की कृपा से अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी गई थीं। अशोक कुमार पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप थे, लेकिन उसे इन पदों पर बनाए रखा गया। आरोप है कि अशोक कुमार सिंह की कई छोटी और मझोली कंपनियों से मिलीभगत थी और उसने इन कंपनियों को आंतरिक इस्तेमाल के लिए कोयला परमिट जारी किए, लेकिन ये कंपनियां खुले बाजार में कोयले का कारोबार करती थीं।

    आरोप है कि अशोक कुमार सिंह ने रिश्वत लेकर कोयला आवंटन पत्र उपलब्ध कराये। ईडी जेएसएमडीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशकों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। अशोक कुमार को शुरूआत में जेएसएमडीसी में गढ़वा जिले के परियोजना अधिकारी के पद पर कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया गया था। फिर उन्हें उन्हें रेत-प्रभारी-सह-कोयला-प्रभारी सह स्थापना अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया था। जेएसएमडीसी एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है और एक संविदा कर्मचारी को स्थायी पद पर नियुक्त और पदोन्नत नहीं किया जा सकता, लेकिन अशोक कुमार के मामले में इन नियमों को ताक पर रख दिया गया।

  • तमिलनाडु में मजदूरों के साथ हिंसा, गरमाई सियासत उपमुख्यमंत्री का आया बयान

    देशतमिलनाडु(Tamilnadu) में बिहार(Bihar) के मजदूरों पर हिंसा जारी है। मजदूरों पर हो रही हिंसा के परिपेक्ष्य में विपक्ष लगातार बिहार की सत्ताधारी सरकार(State government) पर हमलावर है। वहीं अब इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(Deputy chief minister Tejashwi yadav) का बयान आया है। उन्होंने कहा, यदि आपको हमपर यकीन नहीं है तो आप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Union Home minister Amit Saha) से जांच करवा लीजिए।

    क्योंकि तमिलनाडु पुलिस(Tamilnadu police) के महानिदेशक के दावे के बाद भी बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि तमिलनाडु में मजदूरों को बुरी तरह पीटा जा रहा है और उनके साथ अत्याचार हो रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर बिहार के चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

    क्या कहती है बिहार पुलिस-

    तमिलनाडु पुलिस के महानिदेशक ने इस मामले को इंगित करते हुए कहा- तमिलनाडु में किसी के साथ कोई हिंसा नहीं हुई है। यह वीडियो पुराना है। वीडियो में बिहार के मजदूरों के मध्य गुटबाजी हुई और लड़ाई होते दिख रही है। वहीं जो दूसरा वीडियो सामने आया है वह कोयम्बटूर का है जिसमे स्थानीय लोग आपस में भिड़े हुए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर झूठ और भ्रम फैला रहा है।
    बता दें बीते दिनों सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए, दावा है कि वीडियो में जिन लोगों के साथ हिंसा की जा रही है वह बिहार के मजदूर हैं और तमिलनाडु में उनके साथ दोहरा व्यवहार हो रहा है।

    विधानसभा में हुआ बवाल-

    बिहार के मजदूरों के साथ हुई हिंसा के मामले को विधानसभा में हवा दी गई। विपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, तमिलनाडु के महानिदेशक ने जो बयान दिया है वह सरासर झूठ है। उनके पास एक फोन आया है। फोन तमिलनाडु के प्रवासी का था जो बता रहा था कि तमिलनाडु में उनके साथ हिंसा हो रही है उन्हें बुरी तरह पीटा जा रहा है।
    हमने उस नम्बर पर सम्पर्क किया लेकिन हमारा पुनः उस नम्बर पर संपर्क नहीं हुआ। सरकार से हमारी मांग है कि टीम बनाकर इस मामले पर सक्रिय जांच कराए और वहां फसे लोगों को सुरक्षित वापस लेकर आए।

  • पड़ोसी की 8.5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    थाना कासना पुलिस ने नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कासना पुलिस ने दिनांक अभि. दीपक कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम ऊसवा थाना सासनी जिला हाथरस हालपता चमन वाली गली कस्बा कासना थाना कासना गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 28 वर्ष को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान कस्बा कासना के पास से गिरफ्तार किया गया है।

    इसके खिलाफ इसके पड़ोस में रहने वाले पति और पत्नी ने थाना कासना पर मु0अ0स0 52/2023 धारा 376एबी भादवि व 5 (एम)/6 पॉक्सो अधि0 पंजीकृत करवाया था। पति पत्नी के मुताबिक पडोस में रहने वाले अभि0 दीपक कुमार ने वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीव 8.5 वर्ष के साथ दुष्कर्म किया है। पति-पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह बात कही थी कि 3 मार्च को दोनों नौकरी कर ले बाहर गए थे उनके घर में उनके बच्चे अकेले थे उसी वक्त पड़ोस में रहने वाले इस 28 साल के युवक ने उनके साडे 8 साल की बेटी के साथ गलत काम किया और फरार हो गया था।

    पति-पत्नी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले रिसीवर दीपक के भरोसे ही वह अपने बच्चों को छोड़कर कई बार नौकरी चले जाया करते थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि दीपक कि उनके बच्चों का रक्षक नहीं भक्षक बन जाएगा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले में रेप की धाराओं और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी की है।