Category: national

  • द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से पूर्व मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा

    देश:- नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का अंतिम बजट कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। बजट से आम आदमी व व्यापारी वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई।

    लेकिन इससे पूर्व सदन पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमें  आर्थिक रूप से दुनिया मे सकारात्मक संदेश प्राप्त हो रहे हैं। आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह भारत के लिए गर्व की बात है। 

    क्योंकि आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अभिभाषण के साथ इसकी शुरुआत करेंगी। यह संविधान के गर्व का क्षण है। क्योंकि आज आदिवासी समाज के सम्मान का दिन है।

    उन्होंने आगे कहा, मैं यह आशा करता हूं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से भारतीय संसद में नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह का संचार होगा। वही कल हमारे देश की वित्त मंत्री जो एक महिला हैं वह देश के सामने आएगी और बजट पेश करेंगी। 

    आज समय बदल गया है अब भारत के बजट पर सिर्फ देश की नहीं अपितु दुनिया की नजर है। विश्व और देश को जो उम्मीदें हैं आशा करता हूँ कि निर्मला सीतारमण उनपर खरी उतरेंगी।

  • पाकिस्तान मस्जिद ब्लास्ट में अब तक इतनों की मौत, जानिए लेटेस्ट अपडेट

    Pakistan Blast: पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन मस्जिद में जोरदार धमाका देखा गया है। वहीं पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित एक मस्जिद में नमाज के दौरान ये धमाका देखने को मिला है।
    एक आत्मघाती हमलावर ने ज़ुहर की नमाज के बाद खुद को उड़ा लिया, जिसमें अब तक 63 लोगों की मौत हो गई है और 150 लोग घायल भी हो गए हैं।
    पाकिस्तान अखबार डॉन के मुताबिक पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में सोमवार दोपहर ये ब्लास्ट हुआ और ये ब्लास्ट एक मस्जिद में हुआ है, जिसमें कम से कम 150 लोग घायल हुए हैं और 63 की मौत भी हुई है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा तक ढह गया है और इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है।
    वहीं लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरसी) के प्रवक्ता मोहम्मद असीम के मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और असीम ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि इलाके को पूरी तरह से सील भी कर दिया गया है और केवल एंबुलेंस को ही इलाके में प्रवेश करने भी दिया जा रहा है।
    क्या बोले पीएम शहबाज शरीफ
    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेशावर ब्लास्ट की निंदा भी की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे शामिल हमलावरों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि आतंकवादी उन लोगों को निशाना बनाकर डर पैदा करना चाहते हैं, जो पाकिस्तान की रक्षा करने का कर्तव्य निभा रहे हैं। साथ ही पीएम ने आगे कहा कि हमले में मारे गए लोगों की जान व्यर्थ नहीं जाएगी और पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है।
    बता दें मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ है, जब ज़ुहर की नमाज़ अदा की जा रही थी। वहीं बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पेशावर में पिछले साल भी हुई थी, जब पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में एक शिया मस्जिद के अंदर एक आत्मघाती विस्फोट में 63 लोगों की मौत भी हो गई थी।

  • बीबीसी की डाक्यूमेंट्री पर आरएसएस का जवाब

    देश- बीते कई दिनों से बीबीसी की डाक्यूमेंट्री सुर्खियों में है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे केंद्र सरकार द्वारा बैन करवाया गया है। यह डाक्यूमेंट्री साल 2002 में हुए दंगे पर बनी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सवालों के कटघरे में उतार रही है। बैंन के बाद भी भारत के अलग अलग हिस्सों में बीबीसी की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हो रही है।
    वहीं अब इस डॉक्यूमेंट्री के परिपेक्ष्य में आरएसएस में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा है कि इसको बैन करना उचित था। क्योंकि यह डाक्यूमेंट्री भारत के खिलाफ एक साजिश है। आज के दौर में भारत बड़ीशक्ति के रूप में उभर रहा है। वहीं बीबीसी द्वारा भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है।
    उन्होंने आगे कहा, बीबीसी से साल 2015 में भी अपनी डाक्यूमेंट्री के माध्यम से भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया था। उन्होंने दिखाया था कि भारत मे महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वहीं अब यह वैश्विक स्तर पर भारत की एक बार पुनः छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

  • आंध्रप्रदेश की राजधानी होगी विशाखापत्तनम

    देश- आंध्रप्रदेश की राजधानी विशाखापत्तनम करने को लेकर बीते कई सालों से चर्चा हों रही थी। वहीं अब मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने यह एलान किया है कि आगामी समय मे आंध्रप्रदेश की राजधानी  विशाखापत्तनम होगी।

    दिल्ली में इंटरनेशनल डिप्लोमैट्स के एक कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने निवेशकों को आंध्रप्रदेश आने का निमंत्रण देते हुए कहा जल्द ही हमारी राजधानी विशाखापत्तनम हो जाएगी। मैं भी आने वाले महीनों में विशाखापत्तनम शिफ़्ट हो जाऊंगा। 

    जानकारी के लिए बता दें 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए किसानों से क़रीब 33 हज़ार एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था। 2019 में मुख्यमंत्री बनने के बाद रेड्डी ने एलान किया था कि राज्य में तीन राजधानियां विकसित करने की योजना है।

  • सूखे और गीले कूड़े का होगा साइंटिफिक तरीके से निपटारा

    बजट 2023:- बजट की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गीले व सूखे कूड़े के परिपेक्ष्य में कहा कि इनके निपटारे हेतु साइंटिफिक तरीके का उपयोग करेंगे। 
    इसके साथ ही मेक एआई इन इंडिया और मेक एआई वर्क फ़ॉर इंडिया को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस के तीन सेंटर बनाए जाएंगे जो तीन आला संस्थानों में बनाए जाएंगे।
    एआई का इस्तेमाल किस दिशा में हो, इसके लिए ये सेंटर निजी कंपनियों के जानकारों से मिलकर काम कर सकेंगे. केवाईसी सुविधा को और सरल किया जाएगा ताकि लोगों के लिए नाम में सुधार करना या पता बदलना आसान हो सके। 
    सभी सरकारी महकमों में सभी तरह के डिजिटल कामों के लिए पैन कार्ड को आम पहचान के रूप में स्वीकार किया जाएगा। अगर कोविड के दौरान एमएसएमई ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाई है तो कॉन्ट्रैक्ट के तहत कुल राशि का 95 फ़ीसदी उन्हें लौटाया जाएगा।

  • संघ को समझने के लिए दिल चाहिए, यह सभी धर्मों का करता है सम्मान

    देश:- आरएसएस को लेकर आय दिन यह कहा जाता है कि यह एक ऐसा संगठन है जिसका भाजपा से सीधा संबंध है। आरएसएस देश को विभक्त कर रहा है वहीं अब नेता दत्तात्रेय होसबोले ने साफ किया है कि आरएसएस का किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई संबंध नहीं है। यह सिर्फ राष्ट्रहित हेतु काम कर रही है।
    उन्होंने आगे कहा, हम सिर्फ राष्ट्रवादी हैं। हमारा दक्षिणपंथी और वामपंथी विचारधारा से कोई संबंध नहीं है। भारत का हर व्यक्ति हिन्दू है। क्योंकि उनके पूर्वज हिन्दू थे। उनका व्यवहार, उनकी पूजा करने की विधि भिन्न हो सकती है। लेकिन उनका डीएनए एक ही है हिन्दू। भारत मे वो ताकत है जो एकता के बलबूते पर विश्व गुरु बनकर विश्व का नेतृत्व कर सकता है।
    आरएसएस सभी धर्मो का सम्मान करता है। वह किसी पर कोई विचारधारा नहीं थोपता। लोग संघ से जुड़कर अपनी काम कर सकते हैं। हम सभी का सम्मान करते हैं। संगठन कठोर नहीं है। क्योंकि संगठन लचीला है। वहीं संविधान विधिवत तरीके से काम तब तक नहीं कर सकता है। जब तक कि उसको क्रियान्वित करने का सही न हो। संघ को कोई भी दिमाग से नहीं समझ सकता। क्योंकि इसे समझने के लिए दिल की आवश्यकता है।

  • लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किये जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह

    देश- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह अपने आर्थिक और राजनीतिक ज्ञान के लिए विश्व स्तर पर जाने जाते हैं। उन्हें महान अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है। वहीं अब खबर है कि लंदन में इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
    जानकारी के लिए बता दें यह इस अवॉर्ड को लेने के लिए पूर्व पीएम ब्रिटेन नहीं पहुंचे लेकिन यह अवार्ड राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (NISAU) यूके द्वारा दिल्ली में डॉ मनमोहन सिंह को सौंपा जाएगा।

  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी आतंकवादी को उम्रकैद की सजा सुनाई

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कोलकाता में 2009 में विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी। जस्टिस देबांगसु बसाक और शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने मार्च 2021 के ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें पाकिस्तानी निवासी शहबाज इस्माइल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

    18 मार्च 2009 को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने 27 वर्षीय इस्माइल को गिरफ्तार किया, उस समय वह श्रीनगर जाने के लिए कोलकाता में रेलवे टिकट काउंटर से टिकट खरीद रहा था। वह राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी मोहम्मद जमील के फर्जी पहचान के साथ कोलकाता में रह रहा था।

    उसके कब्जे से एसटीएफ ने नकली ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी ईपीआईसी कार्ड, बांग्लादेशी सिम कार्ड के साथ एक मोबाइल फोन, विस्फोटक, उसके स्थानीय संपर्कों के नाम और नंबर वाले दस्तावेज और विस्फोटक तैयार करने के तरीके के दस्तावेजों बरामद किए।

    उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एसटीएफ के अधिकारियों को पता चला कि इस्माइल को 2007 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में हरकत-उल-मुजाहिदीन के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित किया गया था। वहां उसे विस्फोटक बनाने के अलावा एके-47, रॉकेट लॉन्चर और हैंड ग्रेनेड जैसी हाई-एंड ऑटोमैटिक राइफल चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। मार्च 2021 में, कोलकाता की ट्रायल कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

  • झारखंड के लातेहार और गुमला में दो हत्याओं पर उबले लोग, सड़कें जाम कर जताया आक्रोश

    झारखंड के लातेहार और गुमला जिले में हत्या की दो अलग-अलग वारदात को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा उबल पड़ा। गुरुवार की देर रात लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातू गांव में सुनीता देवी नामक एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई, वहीं गुमला के कचहरी में मुंशी के रूप में काम करने वाले परमेश्वर सिंह नाम के एक शख्स की हत्या भी धारदार हथियार से कर दी गई। शुक्रवार को इन हत्याओं की खबर फैलते ही दोनों जगहों पर गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। मारे गए लोगों के शवों के साथ घंटों सड़कें जाम रखी गईं।

    लातेहार की वारदात के बारे में बताया गया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मासियातु गांव निवासी प्रमोद प्रसाद गुप्ता गुरुवार को बाजार गए थे। वह देर रात घर लौटे तो उनकी पत्नी सुनीता देवी की खून से लथपथ लाश घर में पड़ी थी। बालूमाथ थाना पुलिस ने मौके से जांच के दौरान दो चाकू, एक मोबाइल चार्जर और एक मोबाइल बरामद किया है। महिला गांव में किराना का दुकान चलाती थी। शुक्रवार को इस वारदात के खिलाफ स्थानीय लोगों ने बालूमाथ थाना गेट और मुरपा चौक के पास सड़क जाम कर अपना आक्रोश जताया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

    इसी तरह गुमला में 38 वर्षीय युवक की हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए और उनके शव के साथ गुमला टावर चौक पर प्रदर्शन किया। मृतक की पत्नी रेखा देवी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग सात-साढ़े सात बजे फोन आया और वह निकल गया। रात में अंतिम बार पौने दस बजे बात हुई थी। उसके बाद स्विच ऑफ हो गया। सुबह में रामनगर के एक युवक ने घर आकर हत्या की सूचना दी। इस हत्याकांड पर गुमला जिला के वकीलों ने भी काम रोक कर प्रदर्शन में भाग लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटा लिया गया।

  • कोयला खदानों में ड्रोन तकनीक की शुरूआत

    कोयला खदानों में ड्रोन तकनीक की शुरूआत की गई है। कोयला मंत्रालय के महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने कोयला खदानों में यह ड्रोन तकनीक की शुरूआत की है। इसके लिए एक वेब-आधारित पोर्टल विहंगम लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल खान कर्मियों को खानों के पास 40 एमबीपीएस इंटरनेट लीज लाइन के माध्यम से वास्तविक समय के ड्रोन वीडियो का उपयोग करने में मदद करता है।

    इसमें एक नियंत्रण केंद्र भी है, जो ड्रोन को संचालित करता है और खास बात यह है कि पूरी प्रणाली को कहीं से भी पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। यह प्रायोगिक परियोजना वर्तमान में तालचेर कोलफील्ड्स की भुवनेश्वरी और लिंगराज ओपनकास्ट खदानों में शुरू की गई है। कोयला मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में एमसीएल खनन प्रक्रिया के डिजिटलीकरण के उद्देश्य से पर्यावरण निगरानी, मात्रा माप तथा खदान की फोटोग्राममेट्रिक मैपिंग के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है।

    एमसीएल ने रिकॉर्ड कोयला उत्पादन को और बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक को इस्तेमाल करने के अलावा, सुरक्षा मानकों को नवीनतम करने के उद्देश्य से आधुनिक उपकरणों के उपयोग को भी आगे बढ़ाया है। इसने हाल ही में अपने कोयला स्टॉकयार्ड में रोबोटिक नोजल वाटर स्प्रेयर तैनात किया है। कोयला कंपनियां कठिन और खतरनाक कार्य करने हेतु रोबोट की सहायता वाली अग्निशमन मशीन एवं धूल को नियंत्रित करने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करती हैं।

    यह उपकरण धुंध के रूप में 70 मीटर तक पानी का छिड़काव कर सकता है। नोजल को घुमावदार नोजल भी कहा जाता है, जो 28 किलोलीटर क्षमता के पानी के टैंकर पर स्थापित किया जाता है।
    महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ओडिशा के सुंदरगढ़, झारसुगुडा और अंगुल जिलों में कोयला खनन गतिविधियों में कार्यरत है, जो भारत में उत्पादित कुल कोयले में 20 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है।