Category: national

  • त्रिपुरा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

    देश- पूर्वोत्तर भारतीय राज्य त्रिपुरा में चुनावी बिगुल बज चुका है। सत्ताधारी दल भाजपा लगातार जनता को साधने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं बीते दिन भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
    जानकारी के बता दें त्रिपुरा में 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में अपने 48 उम्मीदवारों का नाम जारी किया था। वहीं दूसरी लिस्ट में 6 उम्मीदवार घोषित किए। 
    अब तक भाजपा द्वारा 54 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि जो 6 उम्मीदवार बचे हैं उनकी लिस्ट बीजेपी बड़े राजनैतिक बदलाव के साथ जारी करेगी।

     

  • Mahatma Gandhi Death Anniversary:- जानें कैसे था महात्मा गांधी का स्वभाव

    Mahatma Gandhi Death Anniversary: राष्ट्रपति महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। हर तरफ सन्नाटा फैला हुआ था। लोगों के मन मे भय था। वहीं गांधी की हत्या के बाद गोडसे को सजा दी गई।
    लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर महात्मा गांधी थे कौन और पूरा देश उनका नाम सम्मान के साथ क्यों लेता है। असल मे महात्मा गांधी एक ऐसे व्यक्ति थे। जिन्हें हिंसा से बिल्कुल प्यार नहीं था। यह कहते थे कि आप अपने शांत स्वभाव से इस विश्व को जीत सकते हैं। क्योंकि युद्ध का परिणाम सिर्फ मौत होती है।
    महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई और भारत के प्रत्येक नागरिक को अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महात्मा गांधी ने आंदोलन के दौरान अपने भाषणों से अंग्रेजों की कुर्सी हिला के रख दी और बिना हथियार का इस्तेमाल किए लोगों के मन मे क्रांति की ज्वाला जला दी।
    गांधी जी सदैव दूसरों का हित करने के लिए खड़े रहते थे। उनका उद्देश्य सबकी भलाई करना था। भले ही इस भलाई के मार्ग में उनको समस्याओं से क्यों न जूझना पड़ जाए।

  • क्यों तमिलनाडु ने चुनाव लडेंगे मोदी

    देश- वाराणसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ कहा जाता है। यहां से इनके कोई भी टक्कर नहीं दे सकता। जनता इनके पक्ष में रहती है। लेकिन अब बीजेपी इतनीं शक्तिशाली हो गई है कि उसको टक्कर देने के लिए विपक्षियों को अपनी रणनीति को अनोखे अंदाज में तैयार करना पड़ता है।
    बीजेपी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव से हर राज्य में मजबूत हुई है। वहीं अब कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा स्वयं को मजबूत करने में लग गई है और खबर यह भी आ रही है कि इस बार तमिलनाडु से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे।
    तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने इस बात के संकेत दिए हैं। वास्तविकता यह है कि दक्षिण भारत मे बीजेपी का प्रभाव नहीं दिखाई देता। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत मे भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। 
    सूत्रों का दावा है कि जनता बीजेपी को नकार कर कांग्रेस को अपना विकल्प देख रही है। लेकिन बीजेपी उत्तरभारत की भांति दक्षिण भारत मे भी स्वयं को प्रभावशाली तरीके से स्थापित करने की कवायद में जुटी है और शायद यही वह कारण है कि बीजेपी तमिलनाडु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैदान में उतार कर मोदी मैजिक के बलबूते पर अपनी फतेह का परचम लहराने की कोशिश कर रही है।

  • टीचर ने किया 16 वर्षीय लड़के का रेप

    टीजर और स्‍टूडेंट का रिश्ता बेहद ही खास होता है। आपको तमाम टीचर मिल जाएंगे जो स्‍टूडेंट को आगे बढ़ाने के लिए जी जान से मेहनत करते हैं। वहीं अमेरिका की एक टीचर ने अपने स्‍टूडेंट के साथ जो किया वह काफी शर्मनाक है।
    साथ ही अपनी सेक्‍सुअल डिजायर पूरी करने के लिए उसने स्‍टूडेंट के साथ ही रेप कर डाला इसके लिए उसने अच्‍छे नंबरों से पास करने का लालच भी दिया।
    बता दें मिसौरी में 26 वर्षीय शिक्षक लीना स्टीवर्ट को अपने ही एक स्‍टूडेंट के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उस पर आरोप है कि उसने स्‍टूडेंट को इस बात का लालच दिया कि अगर वह उसके साथ सेक्‍सुअल रिलेशन बनाए तो अच्‍छे मार्क्स से पास कर भी देगी। स्‍टूडेंट ने यह दावा किया कि उसे डर था कि अगर उसने टीचर की बात नहीं मानी तो वह उसे फेल भी कर देगी, इसीलिए वह उसकी मांग मान भी गया।
    बता दें यह मामला अक्‍तूबर का है तब स्‍टूडेंट महज 16 साल का था और वहां के कानून के मुताबिक वह नाबालिग भी था। इन्‍वेंस्टिगेशन में स्‍टूडेंट ने यह भी बताया कि पढ़ाई के दौरान टीचर बहुत उदार ही रहती थी। साथ ही उसका बेहद ख्‍याल भी रखती थी। वहीं दोनों की पहली मुलाकात एक अन्‍य स्‍टूडेंट के घर पर हुई। वहीं इसके बाद दो बार टीचर ने स्‍टूडेंट से मुलाकात की और सेक्‍सुअल रिलेशन बनाए दोनों बार टीचर अपनी कार से आई और स्‍टूडेंट को अपने साथ ले गई।
    पहली मुलाकात में सिहर उठा स्‍टूडेंट
    पहली मुलाकात के समय, टीचर ने स्‍टूडेंट को किस किया और उससे कपड़े उतारने को भी कहा। यह सुनकर स्‍टूडेंट हक्‍का बक्‍का रह गया और वह बुरी तरह सिहर उठा और उसके आंखों से आंसू भी छलक पड़े। साथ ही उसने टीचर से कहा, वह अनकंफर्टेबल महसूस कर रहा है तो उसे घर जाने दे पर वह बिलकुल नहीं मानी। वहीं दूसरी मुलाक़ात के दौरान, उसने किस किया, कपड़े उतारे और एक-दूसरे के साथ ओरल सेक्स भी किया। फिर सेक्‍सुअल रिलेशन बनाए।
    वहीं स्‍कूल प्रशासन को जब यह पता चला तो टीचर को उसे लीव पर भेज दिया। वहीं प्रशासन ने कहा, हम अनुचित आचरण के किसी भी आरोप को बहुत गंभीरता से लेते हैं, और इसलिए जब दिसंबर में एक आरोप लगाया गया था तब से उसे लीव पर भेज भी दिया गया था वहीं हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे और उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

  • भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती

    देश- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। 30 जनवरी को इसका जम्मू कश्मीर में समापन होगा। वहीं कई विपक्षी नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनकर विपक्ष एकता का सबूत दिया है।
    वहीं अब जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा से भारत जोड़ो यात्रा में महबूबा मुफ्ती शामिल हुई हैं। यह समर्थन बड़े राजनीतिक परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है।

  • क्या अचानक से मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने भंग किया अपना संगठन

    देश- मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपने पार्टी के संगठन को तत्काल भंग कर दिया है। यह जानकारी पार्टी संगठन के महासचिव संदीप पाठक द्वारा एक पत्र जारी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी अपने नए संगठन का गठन करेगी।
    जानकारों का कहना है कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में रणनीति तैयार कर रही है। आप अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के लिए मंथन में लगी हुई है। संगठन भंग करना पार्टी की रणनीति के अंतर्गत ही है।

  • कंगाल पाकिस्तान ने कर्ज से बचने के लिए खेला बड़ा खेल

    विदेश- आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। लोग रोटी-रोटी को मोहताज हैं। आटा दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं अब खबर है कि पाकिस्तान की मुद्रा में बीते दिन डॉलर की तुलना में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
    सूत्रों के मुताबिक यह गिरावट तब दर्ज हुई जब सरकार ने यह जानकारी दी कि अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाली राहत की अगली क़िस्त के लिए उनकी शर्तो को मान लिया गया है। 
    बता दें गुरुवार को पाकिस्तान रुपया 230 डॉलर पर बन्द हुआ था। इस परिपेक्ष्य में सरकार ने अभी मौन धारण कर रखा है। हालाकि पाकिस्तान छह लाख अरब के राहत पैकेज में से 1.1 अरब डॉलर राहत पैकेज प्राप्त करना चाहता है। यह कोशिश पाकिस्तान कर्ज के बोझ से बचने के लिए कर रहा है।

  • पेट्रोल हुआ 249.80, डीजल के दाम 262.80

    विदेश- आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत दिनप्रतिदिन खराब होती जा रही है। लोगों के पास न तो भोजन के लिए उचित संसाधन हैं न ही उनके पास इतना पैसा की वह पेट भरने के लिए आटा दाल खरीद सकें। महंगाई उफान पर है।
    वहीं अब खबर आई है कि पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। लोग परेशान हैं क्योंकि पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार में 35-35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।
    बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 249.80 रुपये हो गई है जबकि डीजल की कीमत 262.80 रुपये हैं। वहीं केरोसिन के दाम में 18 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। केरोसिन अब यहां 189.83 रुपये प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया है।

  • जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चूक, राहुल ने बताई वजह

    देश- जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यात्रा को आज के लिए रोक दिया गया है। वहीं अब इसपर राहुल गांधी की प्रथम प्रतिक्रिया सामने आई है।
    उन्होंने कहा, यात्रा में पुलिस कर्मियों की व्यवस्था धराशायी हो गई थी। मुझे नहीं समझ आया यह कैसे हुआ। अचानक से पुलिस भीड़ को काबू करने में असफल रही। वह दिखाई ही नहीं दी। मेरे आगे चलने की वजह से सुरक्षा कर्मी असहज थे। इसलिए यह यात्रा रोक दी गई। कल और परसों के दिनों में यह नही होना चाहिए।
    हम उम्मीद लगाते है कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करेगी। हमारे सुरक्षाकर्मियों के विरूद्ध जाना मेरे लिए मुश्किल है। लेकिन हम यह यात्रा जारी रखेंगे।ये यात्रा काजीगुंड के पास रोक दी गई थी. यात्रा को रोकने से पहले कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर सुरक्षा में सेंध और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

  • जानें किससे करेंगी जया किशोरी शादी

    देश- कथावाचक और मोटीवेशन स्पीकर जया किशोरी को कौन नहीं जानता। उनके मुख में मानो देवी सरस्वती का वास हो। जो उन्हें सुनता है उसका मन प्रसन्न हो जाता है। वहीं इस समय सोशल मीडिया पर जया किशोरी और बाघेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विवाह की बातें सोशल मीडिया पर तूल पकड़े हैं।
    इन बातों का खंडन धीरेंद्र शास्त्री कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा है यह जानकारी भ्रामक है इसमें कोई सत्यता नहीं है यह मिथ्या है। वहीं आज हम आपको जया किशोरी ने अपनी शादी को लेकर क्या कहा है वह बताने जा रहे हैं।
    जया किशोरी ने एक निजी चैनल में अपनी शादी को लेकर कहा था कि जो मेरी यह शर्त पूरी करेगा। मैं उससे ही शादी करूंगी। वह चाहती हैं कि उनकी शादी उनके माता पिता के पास शिफ्ट हो जाए। वह यह भी चाहती हैं कि उनकी शादी कोलकाता से हो। ऐसा वह इसलिए चाहती हैं क्योंकि उनके माता-पिता वहीं रहते हैं और वह अपने माता पिता से बहुत प्रेम करती हैं।
    बता दें जया किशोरी को लोग खूब पसंद करते हैं। फेसबुक पर उनके 8 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं तो ट्विटर पर तकरीबन 50 लाख फॉलोअर्स हैं।